Doomreader

Subhagi, Premchand ki kahani

सुभागी

लेखक: प्रेमचंद

संग्रह मानसरोवर 1, क्रम 19, कुल 27 में से

सुभागी मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

कहानी की शुरुआत

और लोगों के यहाँ चाहे जो होता हो, तुलसी महतो अपनी लड़की सुभागी को लड़के रामू से जौ-भर भी कम प्यार न करते थे। रामू जवान होकर भी काठ का उल्लू था। सुभागी ग्यारह साल की बालिका होकर भी घर के काम में इतनी चतुर और खेती-बारी के काम में इतनी निपुण थी कि उसकी माँ लक्ष्मी दिल में डरती रहती कि कहीं लड़की पर देवताओं की आँख न पड़ जाय। अच्छे बालकों से भगवान् को भी तो प्रेम है। कोई सुभागी का बखान न करे, इसलिए वह अनायास ही उसे डाँटती रहती थी। बखान से लड़के बिगड़ जाते हैं, यह भय तो न था, भय था—नज़र का! वही सुभागी आज ग्यारह साल की उम्न में विधवा हो गई?

घर में कुहराम मचा हुआ था। लक्ष्मी पछाड़े खाती थी। तुलसी सिर पीटते थे। उन्हें रोते देखकर सुभागी भी रोती थी। बार-बार माँ से पूछती—क्यों रोती हो अम्मा, मैं तुम्हें छोड़कर कहीं न जाऊँगी, तुम क्यों रोती हो? उसकी भोली बातें सुनकर माता का दिल और भी फटा जाता था। वह सोचती थी—ईश्वर, तुम्हारी यही लीला है। जो खेल खेलते हो वह दूसरों को दुख देकर! ऐसा तो पागल करते हैं। आदमी पागलपन करे, तो उसे पागलखाने भेजते हैं, मगर तुम जो पागलपन करते हो, उसका कोई दण्ड नहीं। ऐसा खेल किस काम का कि दूसरे रोयें और तुम हँसो। तुम्हें तो लोग दयालु कहते हैं। यही तुम्हारी दया है।

यहाँ से आगे पढ़ें

सुभागी मुफ़्त सुनें

सुभागी मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

यह कहाँ है

सुभागी प्रेमचंद के संग्रह मानसरोवर 1 में है, क्रम 19, कुल 27 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।

मानसरोवर 1 EPUB में डाउनलोड करें

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।

प्रेमचंद की और रचनाएँ

प्रेमचंद की कहानियाँ