बाबू रामरक्षादास दिल्ली के ऐश्वर्यशाली खत्री थे, बहुत ही ठाट-बाट से रहनेवाले। बड़े बड़े अमीर उनके यहाँ नित्य आते थे। वे आये हुओं का आदर-सत्कार ऐसे अच्छे ढंग से करते थे कि इस बात की धूम सारे महल्ले में थी। नित्य उनके दरवाजे पर किसी न किसी बहाने से इष्ट-मित्र इकट्ठा हो जाते, टेनिस खेलते, ताश उड़ता, हारमोनियम के मधुर स्वरो से जी बहलाते, चाय-पानी से हृदय प्रफुल्लित करते और अपने उदार मित्र के व्यवहार की प्रशंसा करते। बाबू साहब दिन भर में इतने रंग बदलते थे कि उन पर 'पेरिस' की परियों को भी ईयां हो सकती थी। कई बैंकों में उनके हिस्से थे। कई दुकाने थीं। किन्तु बाबू साहम को इतना अवकाश न था कि उनकी कुछ देखभाल करते ! अतिथि सत्कार एक पवित्र धर्म है। वे सच्ची देश-हितैषिता की उमंग में कहा करते थे ~ अतिथि-सत्कार आदि काल से भारतवर्ष के निवासियों का एक प्रधान और सराहनीय गुण है। अभ्यागतों का आदर-सम्मान करने में हम अद्वि- तीय हैं। हम इसीसे संसार में मनुष्य कहलाने योग्य हैं। हम सब कुछ खो बैठे है, किन्तु जिस दिन हममें यह गुण शेष न रहेगा, वह दिन हिन्दू-जाति के लिए लज्जा, अपमान और मृत्यु का दिन होगा।
Mamta, Premchand ki kahani
ममता
लेखक: प्रेमचंद
ममता मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।
कहानी की शुरुआत
यहाँ से आगे पढ़ें
ममता मुफ़्त सुनें
ममता मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।
ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।
यह कहाँ है
ममता प्रेमचंद के संग्रह नव-निधि में है, क्रम 8, कुल 9 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।
पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।