Doomreader

सेवासदन

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Sevasadan

लंबाई: 2,28,914 शब्द, लगभग 916 पन्ने, पढ़ने में लगभग 16 घंटे

उपन्यास

सेवासदन मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

दहेज के कारण बेमेल ब्याह में बंधी सुमन घर छोड़ती है और समाज के दोहरे मापदंडों से टकराती है। प्रेमचंद का पहला बड़ा हिंदी उपन्यास (1918)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अध्याय १

पश्चाताप के कड़वे फल कभी-न-कभी सभी को चखने पड़ते है, लेकिन और लोग बुराइयों पर पछताते है, दारोगा कृष्णचन्द्र अपनी भलाइयों पर पछता रहे थे। उन्हें थानेदारी करते हुए पचीस वर्ष हो गए; लेकिन उन्होंने अपनी नीयत को कभी बिगड़ने न दिया था। यौवनकाल में भी, जब चित्त भोग-विलास के लिए व्याकुल रहता है उन्होंने नि.स्पृहभाव से अपना कर्तव्य-पालन किया था। लेकिन इतने दिनों के बाद आज वह अपनी सरलता और विवेक पर हाथ मल रहे थे। उनकी पत्नी गंगाजली सती-साध्वी स्त्री थी। उसने सदैव अपने पति को कुमार्ग से बचाया था। पर इस समय वह भी चिन्ता में डूबी हुई थी। उसे स्वयं सन्देह हो रहा था कि वह जीवन भर की सच्चरित्रता बिलकुल व्यर्थ तो नही हो गई?

दारोगा कृष्णचन्द्र रसिक, उदार और बड़े सज्जन मनुष्य थे। मातहतों के साथ वह भाई चारे का सा व्यवहार करते थे; किन्तु मातहतों की दृष्टि से उनके इस व्यवहार का कुछ मूल्य न था। वह कहा करते थे कि यहां हमारा पेट नही भरता, हम इनकी भलमनसी को लेकर क्या करें—चाटे? हमें घुड़की,डाँट डपट,सख्ती सब स्वीकार है, केवल हमारा पेट भरना चाहिए। रूखी रोटिया चाँदी के थाल में परोसी जायँ तो भी पूरियां न हो जायेंगी।

दारोगा जी के अफसर भी उनसे प्राय: प्रसन्न न रहते। वह दूसरे थाने में जाते तो उनका बडा आदर-सत्कार होता था, उनके अहलमद, मुहर्रिर और अरदली खूब दावत उड़ाते। अहलमद को नजराना मिलता, अरदली इनाम पाता और अफसरों को नित्य डालिया मिलती पर कृष्णचन्द्र के यहां यह आदर सत्कार कहां? वह न दावत करते थे, न डालिया ही लगाते थे। जो किसी से लेता नही, वह किसी को देगा कहा से? दारोगा कृष्णचन्द्र की इस शुष्कता को लोग अभिमान समझते थे।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय २

अन्त में कृष्णचन्द्र बोले- यदि तुम नदी के किनारे खड़ी हो और पीछे से एक शेर तुम्हारे ऊपर झपटे तो क्या करोगी ?

गंगाजली इस प्रश्न का अभिप्राय समझ गई । बोली, नदी में चली जाऊँगी।

कृष्ण-चाहे डूब ही जाओ ?

गंगा –हाँ डूब जाना शेर के मुह पड़ने से अच्छा है ।

कृष्ण—अच्छा, यदि तुम्हारे घर में आग लगी हो और दरवाजे से निकलने का रास्ता न हो तो क्या करोगी?

गंगा-छत पर चढ़ जाऊँगी और नीचे कूद पड़ूगी।

कृष्ण-इन प्रश्नों का मतलब तुम्हारी समझ में आया?

गंगाजली ने दीनभाव से पति की ओर देख कर कहा, तब क्या ऐसी बेसमझ हूँ?

कृष्ण-मै कूद पडा़ हूँ। बचूगा या डूब जाऊँगा, यह मालूम नहीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ९

माघ का महीना था। एक दिन सुमन की कई पडोसिनें भी उसके साथ नहाने चली। मार्ग में, वनो-बाग पड़ता था। उसमें नाना प्रकार के जीव-जन्तु पले हुए थे। पक्षियों के लिए लोहे के पतले तारो से एक विशाल गुम्बद बनाया गया था । लोटती बार सबकी सलाह हुई कि बाग की सैर करनी चाहिए। सुमन तत्काल ही लौट आया करती थी, पर आज सहेलियो के आग्रह से उसे भी बाग में जाना पड़ा। सुमन बहुत देर तक वहाँ के अद्भूत जोववारियो को देखतो रही। अन्त को वह थककर एक। बेंच पर बैठ गयी। सहसा उसके कान मे आवाज आई, अरे यह कौन औरत बेंचपर बैठी है? उठ वहाँ से। क्या सरकार ने तेरे ही लिए बेंच रख दी है?

सुमन ने पोछे फिरकर कातर नेत्रो से देखा। बाग का रक्षक खडा डाँट बता रहा था।

सुमन लज्जित होकर बेंच पर से उठ गई और इस अपमान को भुलाने के लिए चिड़ियो को देखने लगी। मन में पछता रही थी कि कहाँ से में इस बेंच पर बैठी। इतने में एक किराये की गाड़ी आकर चिड़ियाघर के सामने रुकी। बाग के रक्षक ने दौड़कर गाडी़ के पट खोले। दो महिलाएँ उतर पड़ी। उनमे से एक वही सुमन की पडो़सिन भोली थी। सुमन एक पेड़ की आढ में छिप गई और वह नो स्त्रियाँ बाग की सैर करने लगी। उन्होने बन्दरो को चने खिलाये चिड़िवो को दाने चुगाये कछुए की पीठपर खडी हुई, फिर सरोवर में मछलियो को देखने चली गयीं। रक्षक उनके पीछे-पीछे सेवकों की भांति चल रहा था। वे सरोवर के किनारे मछलियो को कीडा़ देख रही थी; तब तक रक्षक ने दौड़कर गुलदस्ते बनाये और उन महिलाओं को भेट किये। थोड़ी देर बाद वह दोनों आकर उसी बेंच पर बैठ गयी, जिस पर से सुमन उठा दी गई थी।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ११

भोली--तुम लाख छिपाओ मैं ताड़ गई सुमन, बुरा न मानो तो कह दूँ। मैं जानती थी कि कभी-न-कभी तुमसे खटकेगी जरूर। एक गाडी़ में कहीं अरबी घोडी़ और लद्द टटटू जुत सकते है? तुम्हें तो किसी बड़े घर की रानी बनना चाहिए था। मगर पाले पडी़ एक खूसट के, जो तुम्हारा पैर धोने लायक भी नहीं। तुम्हीं हो कि यों निबाह रही हो, दूसरी होती तो ऐसे मियाँपर लात मारकर कभी की चली गई होती। अगर अल्लाहताला ने तुम्हारी शक्ल सूरत मुझे दी होती तो मैंंने अब तक सोने की दीवार ख़डी कर ली होती, मगर मालूम नहीं, तुम्हारी तबीयत कैसी है। तुमने शायद अच्छी तालीम नही पाई।

सुमन--मैं दो साल तक एक ईसाई लेडी से पढ़ चुकी हूँँ।

भोली--दो तीन साल की ओर कसर रह गई। इतने दिन और पढ़ लेती तो फिर यह ताक न लगी रहती। मालूम हो जाता कि हमारी जिन्दगी का क्या मकसद है, हमें जिन्दगी का लुत्फ कैसे उठाना चाहिए। हम कोई भेड़ बकरी तो है नहीं कि माँ-बाप जिसके गले मढ़ दें बस उसी की हो रहे। अगर अल्लाह को मंजूर होता कि तुम मुसीबतें झेलो तो तुम्हें परियों की सूरत क्यों देता? यह बेहूदा रिवाज यहीं के लोगो में है कि औरत को इतना जलील समझते है, नहीं तो और सब मुल्कों में औरतें आजाद है अपनी पसन्द से शादी करती है और जब उससे रास नही आती तो तलाक दे देती है। लेकिन हम सब वही पुरानी लकीर पीटे चली जा रही है।

सुमन ने सोचकर कहा, क्या करूँ बहन, लोकलाज का डर है, नही तो आराम से रहना किसे बुरा मालूम होता है?

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ३६

इतने में लोगो ने शामियाने पर पत्थर फेंकना शुरु किया। लाला बैजनाथ उठकर छोलदारी में भागे। कुछ लोग उपद्रवकारियों को गालियाँ देने लगे। एक हलचलसी मच गयी। कोई इधर भागता, कोई उधर, कोई गाली बकता था, कोई मारपीट करने पर उतारू था। अकस्मात् एक दीर्घकाय पुरुष, सिर मुड़ाये, भस्म रमाये हाथ में एक त्रिशूल लिये आकर महफिल में खडा हो गया। उसके लाल नेत्र दीपक के समान जल रहे थे और मुख मण्डल में प्रतिभा की ज्योति स्फुटित हो रही थी। महफिल में सन्नाटा छा गया। सब लोग आंखें फाड़-फाड़कर महात्मा की ओर ताकने लगे। यह साधु कौन है? कहाँ से आ गया।

साधु ने त्रिशूल ऊँचा किया और तिरस्कारपूर्ण स्वर से बोला हाँ शोक! यहाँ कोई नाच नहीं, कोई वेश्या नहीं, सब बाबा लोग उदास बैठे है। श्याम-कल्याण की धुन कैसी मनोहर है, पर कोई नहीं सुनता, किसी के कान नहीं, सब लोग वेश्या का नाच देखना चाहते है। या उन्हें नाच दिखाओ या अपने सर तुड़ाओ। चलो, मैं नाच दिखाऊँ। देवताओं का नाच देखना‌ चाहते हो? देखो सामने वृक्ष की पत्तियों पर निर्मल चन्द्र की किरणे कैसी नाच रही है। देखो तालाब में कमल के फूलपर पानी की बूंदे कैसी नाच रही है। जंगल में जाकर देखो मोर पंख फैलाये कैसा नाच रहा है। क्यों यह देवताओं का नाच पसन्द नहीं है? अच्छा चलो पिशाचों का नाच दिखाऊँ। तुम्हारा पड़ोसी दरिद्र किसान जमीदार के जूते खाकर कैसा नाच रहा है? तुम्हारे भाइयों के अनाथ बालक क्षुधा से बावले होकर कैसे नाच रहे है? अपने घर में देखो, तुम्हारी विधवा भावज की आंखों में शोक और वेदना के आंसू कैसे नाच रहे है? क्या यह नाचे देखना पसन्द नहीं? तो अपने मन में देखो, कपट और छल कैसा नाच रहा है?

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

पश्चाताप के कड़वे फल कभी-न-कभी सभी को चखने पड़ते है, लेकिन और लोग बुराइयों पर पछताते है, दारोगा कृष्णचन्द्र अपनी भलाइयों पर पछता रहे थे।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

लोकाचार और हृदय में जमे हुए विचार हमारे जीवन में आकस्मिक परिवर्तन नही होने देते।

अध्याय १०यहाँ से आगे पढ़ें

जिद सामने को चोट नही सह सकती, उस पर बगली वार करना चाहिए।

अध्याय १२यहाँ से आगे पढ़ें

जिसने कभी मदिरा का सेवन न किया हो, मदलालसा होने पर भी उसे मुँह से लगाते हुए वह झिझकता है।

अध्याय १७यहाँ से आगे पढ़ें

मियाँ, आशिक बनना मुँह का नेवाला नहीं है।

अध्याय २४यहाँ से आगे पढ़ें

निर्बल क्रोध उदार हृदय से करुणा का भाव उत्पन्न कर देता है।

अध्याय ३१यहाँ से आगे पढ़ें

किसी आनन्द का अनुभव इतना सुखद नहीं होता जितना उनका स्मरण।

अध्याय ४२यहाँ से आगे पढ़ें

हराम का धन हरामकारी के सिवा और कहाँ जा सकता है?

अध्याय ४७यहाँ से आगे पढ़ें

हमारे मन के विचार कर्म के पथदर्शक होते हैं।

अध्याय ५०यहाँ से आगे पढ़ें

निर्धनता कल्पना को अत्यंत रचनाशील बना देती है।

अध्याय ५६यहाँ से आगे पढ़ें

सेवासदन की सभी 105 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 58 भाग
  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३
  4. अध्याय ४
  5. अध्याय ५
  6. अध्याय ६
  7. अध्याय ७
  8. अध्याय ८
  9. अध्याय ९
  10. अध्याय १०
  11. अध्याय ११
  12. अध्याय १२
  13. अध्याय १३
  14. अध्याय १४
  15. अध्याय १५
  16. अध्याय १६
  17. अध्याय १७
  18. अध्याय १८
  19. अध्याय १९
  20. अध्याय २०
  21. अध्याय २१
  22. अध्याय २२
  23. अध्याय २३
  24. अध्याय २४
  25. अध्याय २५
  26. अध्याय २६
  27. अध्याय २७
  28. अध्याय २८
  29. अध्याय २९
  30. अध्याय ३०
  31. अध्याय ३१
  32. अध्याय ३२
  33. अध्याय ३३
  34. अध्याय ३४
  35. अध्याय ३५
  36. अध्याय ३६
  37. अध्याय ३७
  38. अध्याय ३८
  39. अध्याय ३९
  40. अध्याय ४०
  41. अध्याय ४१
  42. अध्याय ४२
  43. अध्याय ४३
  44. अध्याय ४४
  45. अध्याय ४५
  46. अध्याय ४६
  47. अध्याय ४७
  48. अध्याय ४८
  49. अध्याय ४९
  50. अध्याय ५०
  51. अध्याय ५१
  52. अध्याय ५२
  53. अध्याय ५३
  54. अध्याय ५४
  55. अध्याय ५५
  56. अध्याय ५६
  57. अध्याय ५७
  58. अध्याय ५८

सेवासदन मुफ़्त सुनें

सेवासदन मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

सेवासदन मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.6 MB)

प्रेमचंद की और रचनाएँ

सेवासदन जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।