Doomreader

गोदान

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Godan

लंबाई: 1,55,118 शब्द, लगभग 620 पन्ने, पढ़ने में लगभग 11 घंटे

उपन्यास

गोदान मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

गरीब किसान होरी के मन में एक गाय पालने की साध है, पर कर्ज़, ज़मींदार और साहूकार का बोझ उसका पीछा नहीं छोड़ता। प्रेमचंद का अंतिम पूरा उपन्यास (1936)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अध्याय १

होरीराम ने दोनों बैलों को सानी-पानी देकर अपनी स्त्री धनिया से कहा—गोबर को ऊख गोड़ने भेज देना। मैं न जाने कब लौटूूँ। जरा मेरी लाठी दे दे।

धनिया के दोनों हाथ गोबर से भरे थे। उपले पाथकर आयी थी। बोली—अरे, कुछ रस-पानी तो कर लो। ऐसी जल्दी क्या है।

होरी ने अपने झुरर्यों से भरे हुए माथे को सिकोड़कर कहा—तुझे रस-पानी की पड़ी है, मुझे यह चिन्ता है कि अबेर हो गयी तो मालिक से भेट न होगी। असनान-पूजा करने लगेंगे, तो घंटों बैठे बीत जायगा।

'इसी से तो कहती हूँ, कुछ जलपान कर लो। और आज न जानोगे तो कौन हरज होगा। अभी तो परसों गये थे।'

'तू जो बात नहीं समझती,उसमें टाँग क्यों अड़ाती है भाई! मेरी लाठी दे दे और अपना काम देख। यह इसी मिलते-जुलते रहने का परसाद है कि अब तक जान बची हुई है। नहीं कहीं पता न लगता कि किधर गये। गाँव में इतने आदमी तो हैं, किस पर बेदखली नहीं आयी, किस पर कुड़की नहीं पायी। जब दूसरे के पाँवों-तले अपनी गर्दन दबी हुई है,तो उन पाँवों को सहलाने में ही कुशल है।'

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

सहसा उसने देखा, भोला अपनी गायें लिये इसी तरफ़ चला आ रहा है। भोला इसी गाँव से मिले हुए पुरवे का ग्वाला था और दूध-मक्खन का व्यवसाय करता था। अच्छा दाम मिल जाने पर कभी-कभी किसानों के हाथ गायें बेच भी देता था। होरी का मन उन गायों को देख कर ललचा गया। अगर भोला वह आगेवाली गाय उसे दे तो क्या कहना! रुपए आगे पीछे देता रहेगा। वह जानता था घर में रुपए नहीं हैं, अभी तक लगान नहीं चुकाया जा सका, बिसेसर साह का देना भी बाकी है, जिस पर आने रुपए का सूद चढ़ रहा है। लेकिन दरिद्रता में जो एक प्रकार की अदूरदर्शिता होती है, वह निर्लज्जता जो तकाजे, गाली और मार से भी भयभीत नहीं होती, उसने उसे प्रोत्साहित किया। बरसों से जो साध मन को आन्दोलित कर रही थी, उसने उसे विचलित कर दिया। भोला के समीप जाकर बोला––राम-राम भोला भाई, कहो क्या रंग-ढंग है। सुना अबकी मेले से नयी गायें लाये हो।

भोला ने रुखाई से जवाब दिया। होरी के मन की बात उसने ताड़ ली थी––हाँ, दो बछिये और दो गायें लाया। पहलेवाली गायें सब सूख गयी थीं। बन्धी पर दूध न पहुँचे तो गुजर कैसे हो।

होरी ने आनेवाली गाय के पुट्टे पर हाथ रखकर कहा––दुधार तो मालूम होती है। कितने में ली?

भोला ने शान जमायी––अबकी बाजार बड़ा तेज़ रहा महतो, इसके अस्सी रुपए देने पड़े। आंखे निकल गयीं। तीस-तीस रुपए तो दोनों कलोरों के दिये। तिस पर गाहक रुपए का आठ सेर दूध माँगता है।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ५

गोबर के एक हाथ में गाय की पगहिया थी। दूसरे हाथ से उसने झुनिया का हाथ पकड़ लिया। जैसे बिजली के तार पर हाथ गया हो। सारी देह यौवन के पहले स्पर्श से काँप उठी। कितनी मुलायम, गुदगुदी, कोमल कलाई!

झुनिया ने उसका हाथ हटाया नहीं, मानो इस स्पर्श का उसके लिए कोई महत्त्व ही न हो। फिर एक क्षण के बाद गंभीर भाव से बोली––आज तुमने मेरा हाथ पकड़ा है, याद रखना।

'खूब याद रखूँगा झूना और मरते दम तक निबाहूँगा।

झुनिया अविश्वास-भरी मुस्कान से बोली––इसी तरह तो सब कहते हैं गोबर! बल्कि इससे भी मीठे, चिकने शब्दों में। अगर मन में कपट हो, मुझे बता दो। सचेत हो जाऊँ। ऐसों को मन नहीं देती। उनसे तो खाली हँस-बोल लेने का नाता रखती हूँ। बरसों से दूध लेकर बाजार जाती हूँ। एक-से-एक बाबू, महाजन, ठाकुर, वकील, अमले, अफसर अपना रसियापन दिखाकर मुझे फंसा लेना चाहते हैं। कोई छाती पर हाथ रखकर कहता है झुनिया, तरसा मत; कोई मुझे रसीली, नसीली चितवन से घूरता है, मानो मारे प्रेम के बेहोश हो गया है, कोई रुपए दिखाता है, कोई गहने। सब मेरी गुलामी करने को तैयार रहते हैं, उमिर भर, बल्कि उस जनम में भी, लेकिन मैं उन सवों की नस पहचानती हूँ। सब-के-सब भौंरे रस लेकर उड़ जानेवाले। मैं भी उन्हें ललचाती हूँ,तिरछी नजरों से देखती हूँ, मसकराती हूँ। वह मुझे गधी बनाते हैं,मैं उन्हें उल्लू बनाती हूँ। मैं मर जाऊँ,तो उनकी आँखों में आँसू न आयेगा। वह मर जायँ,तो मैं कहूँगी,अच्छा हुआ,निगोड़ा मर गया। मैं तो जिसकी हो जाऊँगी,उसकी जनम-भर के लिए हो जाऊँगी,सुख में,दुःख में,सम्पत में,बिपत में,उसके साथ रहूँगी।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ६

कि सहसा एक अफ़गान आकर खड़ा हो गया। गोरा रंग, बड़ी-बड़ी मूंछे, ऊँचा क़द, चौड़ा सीना, आँखों में निर्भयता का उन्माद भरा हुआ, ढीला नीचा कुरता, पैरों में शलवार, ज़री के काम की सदरी, सिर पर पगड़ी और कुलाह, कन्धे में चमड़े का बेग लटकाये, कन्धे पर बन्दूक रखे और कमर में तलवार बाँधे न जाने किधर से आ खड़ा हो गया और गरजकर बोला––खबरदार! कोई यहाँ से मत जाओ। अमारा साथ का आदमी पर डाका पड़ा है। यहाँ का जो सरदार है वह अमारा आदमी को लूट लिया है, उसका माल तुमको देना होगा! एक-एक कौड़ी देना होगा। कहाँ है सरदार, उसको बुलाओ।

राय साहब ने सामने आकर क्रोध-भरे स्वर में कहा––'कैसी लूट! कैसा डाका? यह तुम लोगों का काम है। यहाँ कोई किसी को नहीं लूटता। साफ़-साफ़ कहो, क्या मामला है?'

अफ़गान ने आँखें निकाली और बन्दूक का कुन्दा ज़मीन पर पटककर बोला अमसे पूछता है कैसा लूट, कैसा डाका? तुम लूटता है, तुम्हारा आदमी लूटता है। अम यहाँ की कोठी का मालिक है। अमारी कोठी में पचीस जवान है। अमारा आदमी रुपए तहसील कर लाता था। एक हज़ार। वह तुम लूट लिया, और कहता है कैसा डाका? अम बतलायेगा कैसा डाका होता है। अमारा पचीसों जवान अवी आता है। अम तुम्हारा गाँव लूट लेगा। कोई साला कुछ नयीं कर सकता, कुछ नयीं कर सकता।

खन्ना ने अफ़गान के तेवर देखे तो चुपके से उठे कि निकल जायें। सरदार ने ज़ोर से डाँटा-काँ जाता तुम? कोई कई नयीं जा सकता। नयी अम सबको क़तल कर देगा। अबी फैर कर देगा। अमारा तुम कुछ नयीं कर सकता। अम तुम्हारा पुलिस से नयीं डरता। पुलिस का आदगी अमारा सकल देखकर भागता है। अमारा अपना कांसल है, अम उसको खत लिखकर लाट साहब के पास जा सकता है। अम यां से किसी को नयीं जाने देगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १४

जब माघ बीत गया और भोला के रुपए न मिले, तो एक दिन वह झल्लाया हुआ होरी के घर आ धमका और बोला––यही है तुम्हारा क़ौल? इसी मुँह से तुमने ऊख पेरकर मेरे रुपए देने का वादा किया था? अब तो ऊख पेर चुके। लाओ रुपए मेरे हाथ में!

होरी जब अपनी विपत्ति सुनाकर और सब तरह चिरौरी करके हार गया और भोला द्वार से न हटा, तो उसने झुँझलाकर कहा––तो महतो, इस बखत तो मेरे पास रुपए नहीं हैं और न मुझे कहीं उधार ही मिल सकते हैं। मैं कहाँ से लाऊँ? दाने-दाने की तंगी हो रही है। विस्वास न हो, घर में आकर देख लो। जो कुछ मिले, उठा ले जाओ।

भोला ने निर्मम भाव से कहा––मैं तुम्हारे घर में क्यों तलासी लेने जाऊँ और न मुझे इससे मतलब है कि तुम्हारे पास रुपये हैं या नहीं। तुमने ऊख पेरकर रुपये देने को कहा था। ऊख पेर चुके। अब मेरे रुपए मेरे हवाले करो।

'तो फिर जो कहो, वह करूँ?'

'मैं क्या कहूँ?'

'मैं तुम्हीं पर छोड़ता हूँ।'

'मैं तुम्हारे दोनों बैल खोल ले जाऊँगा।'

होरी ने उसकी ओर विस्मय-भरी आँखों से देखा, मानो अपने कानों पर विश्वास न आया हो। फिर हतबुद्धि-सा सिर झुकाकर रह गया। भोला क्या उसे भिखारी बनाकर छोड़ देना चाहते हैं? दोनों बैल चले गये, तब तो उसके दोनों हाथ ही कट जायँगे।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

जब दूसरे के पाँवों-तले अपनी गर्दन दबी हुई है,तो उन पाँवों को सहलाने में ही कुशल है।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

जान देने का अरथ है, साथ रहकर निबाह करना।

अध्याय ५यहाँ से आगे पढ़ें

जिसके कोई है ही नहीं, उसके कौन लड़ाई करेगा।

अध्याय ८यहाँ से आगे पढ़ें

मानलीला से रोचक और कौन जीवन-नाटक होगा ?

अध्याय १२यहाँ से आगे पढ़ें

अन्याय को मिटाइए; लेकिन अपने को मिटाकर नहीं।

अध्याय १५यहाँ से आगे पढ़ें

मैं कहता हूँ,अगर तुम हँस नहीं सकते और रो नहीं सकते,तो तुम मनुष्य नहीं हो,पत्थर हो।

अध्याय १८यहाँ से आगे पढ़ें

विनोद में दुःख उड़ गया। वही उसकी दवा है।

अध्याय २३यहाँ से आगे पढ़ें

सत्पुरुष धन के आगे सिर नहीं झुकाते।

अध्याय २८यहाँ से आगे पढ़ें

जब तक मनुष्य रहेगा, उसकी पशुता भी रहेगी।

अध्याय ३१यहाँ से आगे पढ़ें

गोबर से उसका मन पवित्र हो गया। मूत्र से उसकी आत्मा में अशुचिता के कीटाणु मर गये।

अध्याय ३४यहाँ से आगे पढ़ें

गोदान की सभी 97 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 36 भाग
  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३
  4. अध्याय ४
  5. अध्याय ५
  6. अध्याय ६
  7. अध्याय ७
  8. अध्याय ८
  9. अध्याय ९
  10. अध्याय १०
  11. अध्याय ११
  12. अध्याय १२
  13. अध्याय १३
  14. अध्याय १४
  15. अध्याय १५
  16. अध्याय १६
  17. अध्याय १७
  18. अध्याय १८
  19. अध्याय १९
  20. अध्याय २०
  21. अध्याय २१
  22. अध्याय २२
  23. अध्याय २३
  24. अध्याय २४
  25. अध्याय २५
  26. अध्याय २६
  27. अध्याय २७
  28. अध्याय २८
  29. अध्याय २९
  30. अध्याय ३०
  31. अध्याय ३१
  32. अध्याय ३२
  33. अध्याय ३३
  34. अध्याय ३४
  35. अध्याय ३५
  36. अध्याय ३६

गोदान मुफ़्त सुनें

गोदान मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

गोदान मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.4 MB)

पढ़ने के रास्ते पर

प्रेमचंद की और रचनाएँ

गोदान जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।