रानी केतकी की कहानी
डौल डाल एक अनोखी बात का
पढ़ने का रास्ता
हिंदी कहानी और उपन्यास के उस्ताद, सीधी-सादी हिंदी की पहली कहानी से गोदान तक।
7 किताबें, पढ़ने के क्रम में, सब मुफ़्त।
रानी केतकी की कहानी
डौल डाल एक अनोखी बात का
अलग्योझा
अलग्योझा
आकाश-दीप
"बड़ा शीत है, कहीं से एक कम्बल डाल कर कोई शीत से मुक्त करता।" "आँधी की सम्भावना है। यही अवसर है। आज मेरे बंधन शिथिल हैं।”
“तो क्या तुम भी बन्दी हो?"
“हाँ, धीरे बोलो, इस नाव पर केवल दस नाविक और प्रहरी हैं।”
“शस्त्र मिलेगा?”
"मिल जायगा। पोत से सम्बद्ध रज्जु काट सकोगे?”
"हाँ। "
समुद्र में हिलोरें उठने लगीं। दोनों बंदी आपस में टकराने लगे। पहले बंदी ने अपने को स्वतंत्र कर लिया। दूसरे का बंधन खोलने का प्रयत्न करने लगा। लहरों के धक्के एक दूसरे को स्पर्श से पुलकित कर रहे थे। मुक्ति की आशा--स्नेह का असम्भावित आलिंगन। दोनों ही अन्धकार में मुक्त हो गये। दूसरे बंदी ने हर्षातिरेक से, उसको गले से लगा लिया। सहसा उस बंदी ने कहा--“यह क्या? तुम स्त्री हो?"
भग्नावशेष
भग्नावशेष
था, परंतु स्टेशन पर खाने-पीने की सामग्री ठीक न मिलती थी; इसलिए मुझे शहर जाना पड़ा। बाज़ार में पहुँचते ही मैंने देखा कि जगह-जगह पर बड़े-बड़े पोस्टर्स चिपके हुए थे जिनमें एक वृहत् कवि-सम्मेलन की सूचना थी, और कुछ खास-खास कवियों के नाम भी दिए हुए थे। मेरे लिए तो कवि-सम्मेलन का ही आकर्षण पर्याप्त था, कवियों की नामावलि को देखकर मेरी उत्कंठा और भी अधिक बढ़ गई।
[ २ ]
अध्याय १
१
***
वैसे तो सैय्यद पर जुक़ाम का हमला होता ही रहता था। कई बार मोहम्मद गौरी की तरह दुम दबा कर भागने पर भी एक दिन अनोखे ढंग से हमला किया, तो उसने सोचा—मुझे प्यार क्यों नहीं होता? सैय्यद के जितने भी मित्र थे, सब के सब प्यार कर चुके थे। इनमें से कुछ तो अभी तक फँसे हुए थे; परन्तु जिस ढंग से वह प्यार को अपने पास देखना चाहता था, ठीक उसके विपरीत, उसको दूर, बहुत दूर पाता; किन्तु उसको अभी तक किसी से प्यार नहीं हुआ था। जब भी सूनेपन में बैठकर सोचता कि वास्तव में उसका हृदय प्यार से खाली है, तो उसे लज्जा का अनुभव होता और हृदय विदीर्ण हो उठता।
अध्याय १
यौवन का अभी तक पूर्ण प्रकाश नहीं हुआ है!
अध्याय १
होरीराम ने दोनों बैलों को सानी-पानी देकर अपनी स्त्री धनिया से कहा—गोबर को ऊख गोड़ने भेज देना। मैं न जाने कब लौटूूँ। जरा मेरी लाठी दे दे।
धनिया के दोनों हाथ गोबर से भरे थे। उपले पाथकर आयी थी। बोली—अरे, कुछ रस-पानी तो कर लो। ऐसी जल्दी क्या है।
होरी ने अपने झुरर्यों से भरे हुए माथे को सिकोड़कर कहा—तुझे रस-पानी की पड़ी है, मुझे यह चिन्ता है कि अबेर हो गयी तो मालिक से भेट न होगी। असनान-पूजा करने लगेंगे, तो घंटों बैठे बीत जायगा।
'इसी से तो कहती हूँ, कुछ जलपान कर लो। और आज न जानोगे तो कौन हरज होगा। अभी तो परसों गये थे।'