Doomreader

बिखरे मोती

लेखक: सुभद्रा कुमारी चौहान

दूसरे नाम Bikhre Moti

लंबाई: 32,601 शब्द, लगभग 130 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

कहानियाँ

बिखरे मोती मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

आम घरों, स्त्रियों और रिश्तों के जीवन की कहानियाँ। सुभद्रा कुमारी चौहान का पहला कहानी संग्रह (1932)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

भग्नावशेष

भग्नावशेष

था, परंतु स्टेशन पर खाने-पीने की सामग्री ठीक न मिलती थी; इसलिए मुझे शहर जाना पड़ा। बाज़ार में पहुँचते ही मैंने देखा कि जगह-जगह पर बड़े-बड़े पोस्टर्स चिपके हुए थे जिनमें एक वृहत् कवि-सम्मेलन की सूचना थी, और कुछ खास-खास कवियों के नाम भी दिए हुए थे। मेरे लिए तो कवि-सम्मेलन का ही आकर्षण पर्याप्त था, कवियों की नामावलि को देखकर मेरी उत्कंठा और भी अधिक बढ़ गई।

[ २ ]

दूसरी ट्रेन से जाने का निश्चय कर, जब मैं सम्मेलन के स्थान पर पहुँचा तो उस समय कविता पाठ प्रारम्भ हो चुका था; और उर्दू के एक शायर अपनी जोशीली कविता मजलिस के सामने पेश कर रहे थे। ‘दाद’ भी इतने ज़ोरों से दी जा रही थी कि कविता को सुनना ही कठिन हो गया था। ख़ैर, मैं भी एक तरफ चुपचाप बैठ गया, परन्तु चेष्टा करने पर भी आँखें स्थिर न रहती थीं; किसी की खोज में वे बार-बार विह्वल-सी हो उठती थीं। कई कवियों ने अपनी-अपनी सुन्दर रचनाएँ सुनाईं। सब के बाद एक श्रीमती जी भी धीरे-धीरे मंच की ओर अग्रसर ‌ होती दीख पड़ीं। उनकी चाल-ढाल तथा रूप-रेखा से ही असीम लज्जा एवं संकोच का यथेष्ट परिचय मिल रहा था। किसी प्रकार उन्होंने भी अपनी कविता शुरू की। अक्षर-अक्षर में इतनी वेदना भरी थी कि श्रोतागण मंत्र-मुग्ध-से होकर उस कविता को सुन रहे थे।

यहाँ से आगे पढ़ें

पापी पेट

पापी पेट

[ १ ]

आज सभा में लाठीचार्ज हुआ । प्रायः ५००० निहत्थे और शान्त मनुष्यों पर पुलिस के पचास जवान लोहबन्द लाठियाँ लिये हुए टूट पड़े। लोग अपनी जान बचाकर भागे; पर भागते-भागते भी प्रायः पाँच सौ आदमियों को सख्त चोटें आई और तीन तो बेहोश होकर सभा-स्थल में ही गिर पड़े। तीन-चार प्रमुख व्यक्ति गिरफ्तार करके जेल भेज दिए गए।

पुलिस ने झंडे के विशाल खम्भे के काटकर गिरा दिया और आग लगा दी। तिरंगा झंडा फाड़ कर पैरों तले रौंद डाला गया। सब के हृदय में सरकार की सत्ता का आतंक छा गया।

प्रकट रूप से विजय पुलिस की ही हुई। उनके सामने सभी लोग भागते हुए नज़र आए। और यदि किसी ने अपनी जगह पर खड़े रहने का साहस दिखलाया तो वह लाठियों की मार से धराशायी कर दिया गया । परन्तु इस विजय के होते हुए भी उनके चेहरों पर विजय का उल्लास नहीं था, प्रत्युत ग्लानि ही छाई थी। उनकी चाल में आनन्द का हल्कापन न था, वरन ऐसा मालूम होता था कि-जैसे पैर मन-मन भर के हो रहे हों। हृदय उछल नहीं रहा था, वरन एक प्रकार से दवा-सा जा रहा था।

पुलिस लाइन में पहुंँच कर सिपाही लाठीचार्ज की चर्चा करने लगे। सभी को लाठीचार्ज करने, निहत्थे, निरपराध व्यक्तियों पर हाथ चलाने का अफ़सोस हो रहा था। सिपाही राम खिलावन ने अपनी कोठरी में जाकर अन्दर से दरवाजा लगा लिया और लाठी चूल्हे में जला दी। उसकी लाठी के वार से एक सुकमार बालक की खोपड़ी फट गई थी। उसने मन में कहा, विचारे निहत्थे और निरपराधों को कुत्तों की तरह लाठी से मारना ! राम, राम, यह हत्या ! किसके लिए ?

यहाँ से आगे पढ़ें

मंझली रानी

वे मेरे कौन थे ? मैं क्या बताऊँ ? वैसे देखा जाय तो वे मेरे कोई भी न होते थे। होते भी तो कैसे ? मैं ब्राह्मण, वे क्षत्रिय; मैं स्त्री, वे पुरुष; फिर न तो रिश्तेदार हो सकते थे और न मित्र । आह ! यह क्या कह डाला मैंने ! मित्र ? भला किसी स्त्री का कोई पुरुष भी मित्र हो सकता है ? और यदि हो भी तो क्या इसे समाज बर्दाश्त करेगा ? यहाँ तो किसी पुरुष का किसी स्त्री से मिलना-जुलना या किसी प्रकार का व्यवहार रखना भी पाप है। और यदि कोई स्त्री किसी पुरुष से किसी‌ प्रकार का व्यवहार रखती है, प्रेम से बातचीत करती है। तो वह स्त्री भ्रष्टा है, चरित्र-हीना है, नहीं तो पर पुरुष से मिलने-जुलने का और मतलब ही क्या हो सकता है ? ख़ैर, न तो मुझे समाज से कुछ लेना-देना है, न समाज से कुछ सरोकार । समाज ने तो मुझे दूध की मक्खी की तरह निकाल कर दूर फेंक दिया है। फिर मैं ही क्यों समाज की परवाह करूँ ?

मेरे माता-पिता साधारण स्थिति के आदमी थे । परिवार में माता पिता के अतिरिक्त मुझसे बड़े मेरे तीन भाई और थे। मैं सब से छोटी थी । छोटी होने के कारण घर में मेरा लालन-पालन बड़े लाड़ प्यार में हुआ था । मेरे दो भाई बनारस हिन्दू युनीवर्सिटी में पढ़ते थे और दोनों से छोटा राजन मैट्रिक में पढ़ रहा था। मेरे पिता जी संस्कृत के पूरे पंडित थे और पुरानी रूढ़ियों के कट्टर पक्षपाती । यहां तक कि वे मेरा विवाह नौ साल की ही उमर में करके गौरीदान के अक्षय पुण्य के भागी बनना चाहते थे। कई लोगों के और विशेषकर मेरे भाइयों के विरोध के कारण ही वे ऐसा न कर सके थे।

यहाँ से आगे पढ़ें

क़िस्मत

क़िस्मत

[ १ ]

"भौजी, तुम सदी सफेद धोती क्यों पहनती हो ?

"मैं क्या बताऊँ, मुन्नी”।

“क्यों भौजी ! क्या तुम्हें अम्मा रंगीन धोती नहीं पहिनने देती ।"

"नहीं मुन्नी ! मेरी किस्मत ही नहीं पहिनने देती, अम्मा भी क्या करें ?

"किस्मत कौन है, भौजी ! वह भी क्या अम्मा की तरह तुमसे लड़ा करती है और गालियाँ देती है ।”

सात साल की मुन्नी ने किशोरी के गले में बाहें डाल कर पोठ पर झूलते हुए पूँछ–“किस्मत कहाँ है ? भौजी मुझे भी बता दो ।”

सिल पर का पिसा हुआ मसाला कटोरी में उठाते हुए किशोरो ने एक ठंडी साँस ली; बोली-किस्मत कहाँ है मुन्नी,क्या बताऊँ।"

अँचल से आँसू पोंछकर किशोरी ने तरकारी बघार दी। खाना तैयार होने में अभी आध घन्टे की देर थी। इसी समय मुन्नी की माँ गरजती हुई चौके में अई; बोली दस, साढ़े दस बज रहे हैं। अभी तक खाना भी नहीं बना ! बच्चे क्या भूखे ही स्कूल चले जायेंगे ? बाप रे बाप !! मैं तो इस कुलच्छनी से हैरान हो गई। घर में ऐसा कौन सा भारी कम है, जो समय पर खाना भी नहीं तैयार होता है दुनियाँ में सभी औरतें काम करती हैं। था तू ही अनोखी काम करने वाली है !"

एक साँस में, मुन्नी की माँ इतनी बातें कह गईं; और पटा बिछाकर चौके में बैठ गई। किशोरी ने डरते-डरते कहा-“अम्मा जी, अभी तो नौ हो बजे हैं; आध घंटे में सब तैयार हो जाता है; तुम क्यों तकलीफ करती हो ?”.

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

प्लेटफार्म पर खड़ा मैं सोचता हूँ कि ये वही हैं या उनका भग्नावशेष!

भग्नावशेषयहाँ से आगे पढ़ें

यही तो मेरी होली है, भैया।

होलीयहाँ से आगे पढ़ें

इस पापी पेट को तो जानवर भी भर लेते हैं।

पापी पेटयहाँ से आगे पढ़ें

जिस परमात्मा ने पेट दिया है वह अन्न भी देगा।

पापी पेटयहाँ से आगे पढ़ें

पर खाली-पेट देश-प्रेम नहीं हो सकता है।

पापी पेटयहाँ से आगे पढ़ें

दुःख में भी एक प्रकार का आकर्षण होता है जिसने क्षण भर में ही हम दोनों को एक कर दिया ।

मंझली रानीयहाँ से आगे पढ़ें

जिसका कोई नहीं होता, उसका साथ परमात्मा देता है।

दृष्टिकोणयहाँ से आगे पढ़ें

रानी बनने के लिए विवाह ही थोड़े जरूरी है; जिसे हम प्यार करें वही हमारी रानी ।

मछुए की बेटीयहाँ से आगे पढ़ें

ऐसी रानी से तो मछुए की बेटी ही भली ।

मछुए की बेटीयहाँ से आगे पढ़ें

मेरी यह पीड़ा ही तो मेरी सम्पत्ति है, जिसे मैं बड़ी सावधानी से अपने हृदय में छिपाए हूँ ।

थातीयहाँ से आगे पढ़ें

बिखरे मोती की सभी 10 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. भग्नावशेष
  2. होली
  3. पापी पेट
  4. मंझली रानी
  5. परिवर्तन
  6. दृष्टिकोण
  7. कदम्ब के फूल
  8. क़िस्मत
  9. मछुए की बेटी
  10. एकादशी
  11. आहुति
  12. थाती
  13. अमराई
  14. अनुरोध
  15. ग्रामीण

बिखरे मोती मुफ़्त सुनें

बिखरे मोती मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

बिखरे मोती मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

पढ़ने के रास्ते पर

बिखरे मोती जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।