Doomreader

पंचतंत्र

लेखक: विष्णुशर्मा

दूसरे नाम Panchatantra

लंबाई: 45,640 शब्द, लगभग 183 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

कहानियाँ, बच्चों की

पंचतंत्र मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

राजकुमारों को नीति सिखाने के लिए विष्णुशर्मा की कही पशु-पक्षियों की कहानियाँ, पाँच तंत्रों में। सत्यकाम विद्यालंकार के हिंदी अनुवाद में।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

प्रथम तन्त्र

महिलारोप्य नाम के नगर में वर्धमान नाम का एक वणिक्-पुत्र रहता था। उसने धर्मयुक्त रीति से व्यापार में पर्याप्त धन पैदा किया था; किन्तु उतने से सन्तोष नहीं होता था; और भी अधिक धन कमाने की इच्छा थी। छः उपायों से ही धनोपार्जन किया जाता है—भिक्षा, राजसेवा, खेती, विद्या, सूद और व्यापार से। इनमें से व्यापार का साधन ही सर्वश्रेष्ठ है। व्यापार के भी अनेक प्रकार हैं। उनमें से सबसे अच्छा यही है कि परदेस से उत्तम वस्तुओं का संग्रह करके स्वदेश में उन्हें बेचा जाय। यही सोचकर वर्धमान ने अपने नगर से बाहिर जाने का संकल्प किया। मथुरा जाने वाले मार्ग के लिए उसने अपना रथ तैयार करवाया। रथ में दो सुन्दर, सुदृढ़ बैल लगवाए। उनके नाम थे—संजीवक और नन्दक।

वर्धमान का रथ जब यमुना के किनारे पहुँचा तो संजीवक नाम का बैल नदी-तट की दलदल में फँस गया। वहाँ से निकलने की चेष्टा में उसका एक पैर भी टूट गया। वर्धमान को यह देख कर बड़ा दुःख हुआ। तीन रात उसने बैल के स्वस्थ होने की प्रतीक्षा की। बाद में उसके सारथि ने कहा कि "इस वन में अनेक हिंसक जन्तु रहते हैं। यहाँ उनसे बचाव का कोई उपाय नहीं है। संजीवक के अच्छा होने में बहुत दिन लग जायंगे। इतने दिन यहाँ रहकर प्राणों का संकट नहीं उठाया जा सकता। इस बैल के लिये अपने जीवन को मृत्यु के मुख में क्यों डालते हैं?"

तब वर्धमान ने संजीवक की रखवाली के लिए रक्षक रखकर आगे प्रस्थान किया।

यहाँ से आगे पढ़ें

प्रथम तन्त्र

इसी क्रम से एक दिन खरगोश की बारी आगई। खरगोश शेर की माँद की ओर चल पड़ा। किन्तु, मृत्यु के भय से, उसके पैर नहीं उठते थे। मौत की घड़ियों को कुछ देर और टालने के लिये वह जंगल में इधर-उधर भटकता रहा। एक स्थान पर उसे एक कुआँ दिखाई दिया। कुएँ में झाँक कर देखा तो उसे अपनी परछांई दिखाई दी। उसे देखकर उसके मन में एक विचार उठा—"क्यों न भासुरक को उसके वन में दूसरे शेर के नाम से उसकी परछांई दिखाकर इस कुएँ में गिरा दिया जाय?"

यही उपाय सोचता-सोचता वह भासुरक शेर के पास बहुत समय बीते पहुँचा। शेर उस समय तक भूखा-प्यासा होंठ चाटता बैठा था। उसके भोजन की घड़ियाँ बीत रही थीं। वह सोच ही रहा था कि कुछ देर और कोई पशु न आया तो वह अपने शिकार पर चल पड़ेगा और पशुओं के खून से सारे जंगल को सींच देगा। इसी बीच वह खरगोश उसके पास पहुँच गया और प्रणाम करके बैठ गया।

खरगोश को देखकर शेर ने क्रोध से लाल-लाल आँखें करते हुए गरजकर कहा—"नीच खरगोश! एक तो तू इतना छोटा है, और फिर इतनी देर लगाकर आया है; आज तुझे मार कर कल मैं जंगल के सारे पशुओं की जान ले लूंगा, वंश नाश कर दूंगा।"

खरगोश ने विनय से सिर झुकाकर उत्तर दिया—

"स्वामी! आप व्यर्थ क्रोध करते हैं। इसमें न मेरा अपराध है, और न ही अन्य पशुओं का। कुछ भी फैसला करने से पहले देरी का कारण तो सुन लीजिये।"

यहाँ से आगे पढ़ें

प्रथम तन्त्र

दमनक—"स्वामी! संजीवक आप का मित्र नहीं, बैरी है। एक दिन उसने मुझे एकान्त में कहा था कि, "पिंगलक का बल मैंने देख लिया; उसमें विशेष सार नहीं है, उसको मारकर मैं तुझे मन्त्री बनाकर सब पशुओं पर राज्य करूँगा।"

दमनक के मुख से इन वज्र की तरह कठोर शब्दों को सुनकर पिङ्गलक ऐसा चुप रह गया मानो मूर्छना आ गई हो। दमनक ने जब पिङ्गलक की यह अवस्था देखी तो सोचा—'पिङ्गलक का संजीवक से प्रगाढ़ स्नेह है, संजीवक ने इसे वश में कर रखा है, जो राजा इस तरह मन्त्री के वश में हो जाता है वह नष्ट हो जाता है।' यह सोचकर उसने पिङ्गलक के मन से संजीवक का जादू मिटाने का निश्चय और भी पक्का कर लिया।

पिङ्गलक ने थोड़ा होश में आकर किसी तरह धैर्य धारण करते हुए कहा—"दमनक! संजीवक तो हमारा बहुत ही विश्वासपात्र नौकर है। उसके मन में मेरे लिये बैर भावना नहीं हो सकती।"

दमनक—"स्वामी! आज जो विश्वास-पात्र है, वही कल विश्वास घातक बन जाता है। राज्य का लोभ किसी के भी मन को चंचल बना सकता है। इसमें अनहोनी कोई बात नहीं।"

पिङ्गलक—"दमनक! फिर भी मेरे मन में संजीवक के लिये द्वेष-भावना नहीं उठती। अनेक दोष होने पर भी प्रियजनों को छोड़ा नहीं जाता। जो प्रिय है, वह प्रिय ही रहता है।"

दमनक—"यही तो राज्य-संचालन के लिए बुरा है। जिसे भी आप स्नेह का पात्र बनायेंगे वही आपका प्रिय हो जाएगा। इसमें संजीवक की कोई विशेषता नहीं। विशेषता तो आपकी है। आपने उसे अपना प्रिय बना लिया तो वह बन गया।

यहाँ से आगे पढ़ें

द्वितीय तन्त्र

दक्षिण देश के एक प्रान्त में महिलारोप्य नाम का एक नगर था। वहाँ एक विशाल वटवृक्ष की शाखाओं पर लघुपतनक नाम का कौवा रहता था। एक दिन वह अपने आहार की चिन्ता में शहर की ओर चला ही था कि उसने देखा कि एक काले रंग, फटे पाँव और बिखरे बालों वाला यमदूत की तरह भयंकर व्याध उधर ही चला आ रहा है। कौवे को वृक्ष पर रहने वाले अन्य पक्षियों की भी चिन्ता थी। उन्हें व्याध के चंगुल से बचाने के लिए वह पीछे लौट पड़ा और वहाँ सब पक्षियों को सावधान कर दिया कि जब यह व्याध वृक्ष के पास भूमि पर अनाज के दाने बखेरे, तब कोई भी पक्षी उन्हें चुगने के लालच से न जाय, उन दानों को कालकूट की तरह ज़हरीला समझे।

कौवा अभी यह कह ही रहा था कि व्याध ने वटवृक्ष के नीचे आकर दाने बखेर दिये और स्वयं दूर जाकर झाड़ी के पीछे छिप गया। पक्षियों ने भी लघुपतनक का उपदेश मानकर दाने नहीं चुगे। वे उन दानों को हलाहल विष की तरह मानते रहे।

किन्तु, इसी बीच में व्याध के सौभाग्य से कबूतरों का एक दल परदेश से उड़ता हुआ वहाँ आया। इसका मुखिया चित्रग्रीव नाम का कबूतर था। लघुपतनक के बहुत समझाने पर भी वह भूमि पर बिखरे हुए उन दानों को चुगने के लालच को न रोक सका। परिणाम यह हुआ कि वह अपने परिवार के साथियों समेत जाल में फँस गया। लोभ का यही परिणाम होता है। लोभ से विवेकशक्ति नष्ट हो जाती है। स्वर्णमय हिरण के लोभ से श्रीराम यह न सोच सके कि कोई भी हिरण सोने का नहीं हो सकता।

यहाँ से आगे पढ़ें

चतुर्थ तन्त्र

एक बड़ी झील के तट पर सब ऋतुओं में मीठे फल देने वाला जामुन का वृक्ष था। उस वृक्ष पर रक्तमुख नाम का बन्दर रहता था। एक दिन झील से निकल कर एक मगरमच्छ उस वृक्ष के नीचे आ गया। बन्दर ने उसे जामुन के वृक्ष से फल तोड़कर खिलाये। दोनों में मैत्री हो गई। मगरमच्छ जब भी वहाँ आता, बन्दर उसे अतिथि मानकर उसका सत्कार करता था। मगरमच्छ भी जामुन खाकर बन्दर से मीठी-मीठी बातें करता। इसी तरह दोनों की मैत्री गहरी होती गई। मगरमच्छ कुछ जामुनें वहीं खा लेता था, कुछ अपनी पत्नी के लिये अपने साथ घर ले जाता था।

एक दिन मगर-पत्नी ने पूछा—"नाथ! इतने मीठे फल तुम कहाँ से और कैसे ले आते हो?"

मगर ने उत्तर दिया—"झील के किनारे मेरा एक मित्र बन्दर रहता है। वही मुझे ये फल देता है।"

मगर-पत्नी बोली—"जो बन्दर इतने मीठे फल रोज़ खाता है उसका दिल भी कितना मीठा होगा! मैं चाहती हूँ कि तू उसका दिल मुझे ला दे। मैं उसे खाकर सदा के लिये तेरी बन जाऊँगी, और हम दोनों अनन्त काल तक यौवन का सुख भोगेंगे।"

मगर ने कहा—"ऐसा न कह प्रिये! अब तो वह मेरा धर्म-भाई बन चुका है। अब मैं उसकी हत्या नहीं कर सकता।"

मगर-पत्नी—"तुमने आज तक मेरा कहा नहीं मोड़ा था। आज यह नई बात कर रहे हो। मुझे सन्देह होता है कि वह बन्दर नहीं, बन्दरी होगी; तुम्हारा उससे लगाव हो गया होगा। तभी, तुम प्रतिदिन वहाँ जाते हो। मुझे यह बात पहले मालूम नहीं थी। अब मुझे पता लगा कि तुम किसी और के लिये लम्बे सांस लेते हो, कोई और ही तुम्हारे दिल की रानी बन चुकी है।"

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

जहाँ पारखी नहीं, वहाँ रत्नों का मूल्य नहीं लगता।

प्रथम तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

जो काम शस्त्रास्त्र से नहीं हो पाता, वह बुद्धि से हो जाता है

प्रथम तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

युद्ध में एक बार ही मौत मिलती है, किन्तु शत्रु से डर कर भागने वाला तो प्रतिक्षण चिन्तित रहता है।

प्रथम तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

व्यवसायी के लिये कोई स्थान दूर नहीं, विद्वान् के लिये कोई विदेश नहीं और प्रियवादी के लिये कोई पराया नहीं।

द्वितीय तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

मानापमान की चिन्ता छोड़ी जाय।

तृतीय तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

भूखे आदमी का कोई भरोसा नहीं। ओछे लोगों के दिल में दया नहीं होती।

चतुर्थ तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

मौन से सभी काम सिद्ध होते हैं। वाणी का असंयम जीव-मात्र के लिये घातक है।

चतुर्थ तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

उनकी तृष्णा ने ही उन्हें ठग लिया।

पंचम तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

भगवान ने हमें बुद्धि दी है, भय से भागने के लिए नहीं, बल्कि भय का युक्तिपूर्वक सामना करने के लिए।

पंचम तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

कंजूस ब्राह्मण के स्वप्न भी साथ ही चकनाचूर हो गये।

पंचम तन्त्रयहाँ से आगे पढ़ें

पंचतंत्र की सभी 37 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. प्रथम तन्त्र
  2. द्वितीय तन्त्र
  3. तृतीय तन्त्र
  4. चतुर्थ तन्त्र
  5. पंचम तन्त्र

पंचतंत्र मुफ़्त सुनें

पंचतंत्र मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

पंचतंत्र मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

पंचतंत्र जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।