Doomreader

रानी केतकी की कहानी

लेखक: इंशा अल्ला खां

दूसरे नाम Rani Ketki Ki Kahani

लंबाई: 8,794 शब्द, लगभग 35 पन्ने, पढ़ने में लगभग 37 मिनट

कहानियाँ

रानी केतकी की कहानी मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

राजकुमार उदयभान और रानी केतकी की प्रेम कहानी, जादू और जोगियों से भरी। इंशा अल्ला खां की यह रचना खड़ी बोली हिंदी गद्य की आरंभिक कृतियों में गिनी जाती है।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

रानी केतकी की कहानी

डौल डाल एक अनोखी बात का

एक दिन बैठे-बैठे यह बात अपने ध्यान में चढ़ी कि कोई कहानी ऐसी कहिए कि जिसमें हिंदवी छुट और किसी बोलो का पुट न मिले, तब जाके मेरा जी फूल की कली के रूप में खिले। बाहर की बोली और गँवारी कुछ उसके बीच में न हो। अपने मिलनेवालों में से एक कोई बड़े पढ़े लिखे, पुराने-धुराने, डाँग, बूढ़े घाग यह खटराग लाए। सिर हिलाकर, मुँह थुथाकर, नाक भौं चढ़ाकर, आँखें फिराकर लगे कहने—यह बात होते दिखाई नहीं देती। हिंदवीपन भी न निकले और भाखापन भी न हो। बल जैसे भले लोग अच्छों से अच्छे आपस में बोलते चालते हैं, ज्यों का त्यों वही सव डौल रहे और छाँह किसी की न हो, यह नहीं होने का। मैंने उनकी ठंडी साँस का टहोका खाकर कुँभुलाकर कहा—मैं कुछ ऐसा बढ़-बोला नहीं जो राई को परवत कर दिखाऊँ और मूठ सच बोलकर उँगलियाँ नचाऊँ, और बे-सिर बे-ठिकाने को उलझो-सुलकी बातें सुनाऊँ। जो मुझ से न हो सकता तो यह बात मुँह से क्यों निकालता? जिस ढब से होता, इस बखेड़े को टालता।

इस कहानी का कहनेवाला यहाँ आपको जताता है और जैसा कुछ उसे लोग पुकारते हैं, कह सुनाता है। दहना हाथ मुँह पर फेरकर आपको जताता हूँ, जो मेरे दाता ने चाहा तो यह ताव-भाव, राव-चाव और कूद-फाँद, लपट-झपट दिखाऊँ जो देखते ही आप के ध्यान का घोड़ा, जो बिजली से भी बहुत चंचल अचपलाइट में है, हिरन के रूप में अपनी चौकड़ी भूल जाय।

यहाँ से आगे पढ़ें

रानी केतकी की कहानी

किसी देश में किसी राजा के घर एक बेटा था। उसे उसके माँ-बाप और सब घर के लोग कुँवर उदैभान करके पुकारते थे। सचमुच उसके जोबन की जोत में सूरज की एक सोत आ मिली थी। उसका अच्छापन और भला लगना कुछ ऐसा न था जो किसी के लिखने और कहने में आ सके। पंद्रह बरस भरके उनने सोलहवें में पाँव रक्खा था। कुछ योंही सी उसकी मसें भींनती चली थीं। अकड़-तकड़ उसमें बहुत सारो थीं। किसी को कुछ न समझता था। पर किसी बात के सोच का घर-घाट न पाया था और चाह की नदी का पाट उनने देखा न था। एक दिन हरियाली देखने को अपने घोड़े पर चढ़के अठखेल और अल्हड़पन के साथ देखता-भालता चला जाता था। इतने में जो एक हिरनी उसके सामने आई, तो उसका जी लोट-पोट हुआ। उस हिरनी के पीछे सब छोड़ छाड़कर घोड़ा फेंका। कोई घोड़ा उसको पा सकता था? जब सूरज छिप गया और हिरनी आँखों से ओझल हुई, तब तो कुँवर उदेभान भूखा, प्यासा, उनींदा, जँभाइयाँ, अगड़ाइयाँ लेता, हक्का-बक्का होके लगा। आसरा ढ़ूँढ़ने। इतने में कुछ एक अमरइयाँ देख पड़ीं, तो उधर चल निकला; तो देखता है जो चालीस-पचास रंडियाँ एक से एक जोबन में अगली फूला डाले पड़ी मूल रही हैं और सावन गातियाँ हैं। ज्यों ही उन्होंने उसको देखा—तू कौन? तू कौन? की चिंघाड़-सी पड़ गई। उन सभों में एक के साथ उसकी आँख लग गई।

कोई कहती थी यह उचक्का है। कोई कहतो थी एक पक्का है।

यहाँ से आगे पढ़ें

रानी केतकी की कहानी

यह बात सुनकर वह जो लाल जोड़ेवाली सबको सिरघरी थी, उसने कहा—"हाँ जी, बोलियाँ ठोलियाँ न मारो और इनको कह दो जहाँ जी चाहे, अपने पड़ रहें; और जो कुछ खाने को माँगें, इन्हें पहुँचा दो। घर आए को आज तक किसी ने मार नहीं डाला। इनके मुँह का डौल, गाल तमतमाए, और होंठ पपड़ाए, और घोड़े का हाँपना, और जी का काँपना, और ठंडी साँसें भरना, और निढाल हो गिरे पड़ना इनको सच्चा करता है। बात बनाई हुई और सचौटी की कोई छिपतो नहीं पर हमारे इनके बीच कुछ घोट कपड़े-लत्ते की कर दो।" इतना आसरा पाके सब से परे जो कोने में पाँच सात पौदे थे, उनको छाँब में कुँवर उदैमान ने अपना बिछौना किया और कुछ सिरहाने घरकर चाहता था कि सो रहें, पर नोंद कोई चाहत को लगावट में आती थी? पड़ा पड़ा अपने जी से बातें कर रहा था। जब रात साँय-साँयें बोलने लगी और साथवालियाँ सब सो रहीं, रानी केतकी ने अपनी सहेली मदनबान को जगाकर यों कहा—"अरी ओ, तूने कुछ सुना है? मेरा जी उस पर आ गया है और किसी डौल से थम नहीं सकता। तू सब मेरे भेदों को जानती है। अब होनो जो हो सो हो; सिर रहता रहे, जाता जाय। मैं उसके पास जाती हूँ। तू मेरे साथ चल पर तेरे पाँवों पड़ती हूँ, कोई सुननेनपाए। अरी यह मेरा जोड़ा मेरे

और उसके बनानेवाले ने मिला दिया। मैं इसी जो में इस अमरइयों

यहाँ से आगे पढ़ें

रानी केतकी की कहानी

पर कुँवर जी का रूप क्या कहूँ। कुछ कहने में नहीं आता। न खाना, न पीना, न मग चलना, न किसी से कुछ कहना, न सुनना। जिस स्थान में थे उसी में गुथे रहना और घड़ी घड़ी कुछ सोच-सोच- कर सिर धुनना होते होते लोगों में इस बात की चरचा फैल गई। किसी किसी ने महाराज और महारानी से कहा—"कुछ दाल में काला है। वह कुँवर उदैभान, जिससे तुम्हारे घर का उजाला है, इन दिनों में कुछ उसके बुरे तेंबर और चेडौल आँखें दिखाई देती हैं। घर से बाहर पाँव नहीं धरता। घरवालियाँ जो किसी डौल से बह- लातियाँ हैं, तो और कुछ नहीं करता, ठंडी ठंडी साँस भरता है। और बहुत किसी ने छेड़ा तो छपरखट पर जाके अपना मुँह लपेट के आठ आठ आँसू पड़ा रोता है।" यह सुनते ही कुँवर उदैभान के माँ-बाप दोनों दौड़े आए। गले लगाया, मुँह चूम पाँव पर बेटे के गिर पड़े, हाथ जोड़े और कहा—'जो अपने जो की बात है, सो कहते क्यों नहीं? क्या दुखड़ा है जो पड़े पड़े कराहते हो? राज- पाट जिसको चाहो, दे डालो। कहो तो, क्या चाहते हो? तुम्हारा जी क्यों नहीं लगता? भला वह क्या है जो हो नहीं सकता? मुँह से बोलो, जी को खोलो। जो कुछ कहने से सोच करते हो, अभी लिख भेजो। जो कुछ लिखोगे, ज्यों की त्यों करने में आएगी। जो तुम कहो कूँ एँ में गिर पड़ो, तो हम दोनों अभी गिर पड़ते हैं। कहो—सिर काट डालो, तो सिर अपने अभी काट डालते हैं।"

कुँवर उदैभान, जो बोलते ही न थे, लिख भेजने का आसरा पाकर

यहाँ से आगे पढ़ें

रानी केतकी की कहानी

एक रात रानी केतकी ने अपनी माँ रानी कामलता को भुलावे में डालकर यों कहा और पूछा—'गुरूजी गुसाई' महेंदर गिर ने जो भभूत मेरे बाप को दिया है, वह कहाँ रक्खा है और उससे क्या होता है?" रानी कामलता बोल उठी—"तेरे वारी, तू क्यों पूछती है।" रानी केतकी कहने लगी—"आँख मिचौबल खेलने के लिये चाहती हूँ। जब अपनी सहेलियों के साथ खेलूँ और चोर बनूँ तो

मुझको कोई पकड़ न सके।" महारानो ने कहा—"वह खेलने के

लिये नहीं है। ऐसे लटके किसी बुरे दिन के सँभालने को डाल रखते हैं। क्या जाने कोई घड़ी कैसी है, कैसी नहीं।" रानी केतकी अपनी माँ की इस बात पर अपना मुँह थुथा कर उठ गई और दिन भर खाना न खाया। महाराज ने जो बुलाया तो कहा मुझे रुच नहीं। तब रानी कामलता बोल उठी—"अजी तुमने सुना भो, बेटी तुम्हारी आँख मिचौबल खेलने के लिये वह भभूत गुरूजी का दिया माँगती थी। मैंने न दिया और कहा, लड़की यह लड़कपन की बातें अच्छी नहीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

देखने को दो आँखें दीं और सुनने को दो कान।

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

मिट्टी के बासन को इतनी सकत कहाँ जो अपने कुम्हार के करतब कुछ ताड़ सके।

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

चाह के हाथों किसी को सुख नहीं।

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

है भला वह कौन जिसको दुख नहीं॥

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

यह कैसी चाहत जिसमें लोह बरसने लगा और अच्छी बातों को जो तरसने लगा।

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

छा गई ठंडी साँस झाड़ों में।

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

पड़ गई कूक सी पहाड़ों में॥

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

हम नहीं हँसने से रुकते, जिसका जो चाहे हँसे।

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

अब उदैभान और रानी केतकी दोनों मिले।

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

आस के जो फूल कुम्हलाए हुए थे फिर खिले॥

रानी केतकी की कहानीयहाँ से आगे पढ़ें

रानी केतकी की कहानी की सभी 13 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

रानी केतकी की कहानी मुफ़्त सुनें

रानी केतकी की कहानी मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

रानी केतकी की कहानी मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.0 MB)

पढ़ने के रास्ते पर

रानी केतकी की कहानी जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।