Doomreader

पंचतंत्र की पंक्तियाँ

पंचतंत्र (विष्णुशर्मा) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

37 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

राजा तो सन्तुष्ट होकर सेवक को केवल सम्मान देते हैं—किन्तु सेवक सन्तुष्ट होकर राजा के लिये प्राणों की बलि दे देता है।

प्रथम तन्त्रयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है। उसका भी कारण है। जहाँ काँच की जगह मणि और मणि के स्थान पर काँच जड़ा जाय वहाँ अच्छे सेवक नहीं ठहरते। जहाँ पारखी नहीं, वहाँ रत्नों का मूल्य नहीं लगता। स्वामी और सेवक परस्पराश्रयी होते हैं। उन्हें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिये।

राजा तो सन्तुष्ट होकर सेवक को केवल सम्मान देते हैं—किन्तु सेवक सन्तुष्ट होकर राजा के लिये प्राणों की बलि दे देता है।

पिंगलक दमनक की बातों से प्रसन्न हो कर बोला—"तू तो हमारे भूतपूर्व मन्त्री का पुत्र है, इसलिये तुझे जो कहना है निश्चिन्त होकर कह दे।"

बुद्धि के बल से सब कुछ हो सकता है स्वामी! जो काम बड़े-बड़े हथियार नहीं कर सकते, वह छोटी-सी बुद्धि कर देती है।

प्रथम तन्त्रयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दमनक—"

बुद्धि के बल से सब कुछ हो सकता है स्वामी! जो काम बड़े-बड़े हथियार नहीं कर सकते, वह छोटी-सी बुद्धि कर देती है।

"

सच तो यह है कि बुद्धि का स्थान बल से बहुत ऊँचा है। जिसके पास बुद्धि है, वही बली है।

प्रथम तन्त्रयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दमनक ने फिर कहा—"

सच तो यह है कि बुद्धि का स्थान बल से बहुत ऊँचा है। जिसके पास बुद्धि है, वही बली है।

बुद्धिहीन का बल भी व्यर्थ है। बुद्धिमान निर्बुद्धि को उसी तरह हरा देते हैं जैसे खरगोश ने शेर को हरा दिया था।

युद्ध में एक बार ही मौत मिलती है, किन्तु शत्रु से डर कर भागने वाला तो प्रतिक्षण चिन्तित रहता है।

प्रथम तन्त्रयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संजीवक—"दूर जाकर भी अब छुटकारा नहीं है। बड़े लोगों से शत्रुता लेकर कोई कहीं शान्ति से नहीं बैठ सकता। अब तो युद्ध करना ही ठीक जँचता है।

युद्ध में एक बार ही मौत मिलती है, किन्तु शत्रु से डर कर भागने वाला तो प्रतिक्षण चिन्तित रहता है।

उस चिन्ता से एक बार की मृत्यु कहीं अच्छी है।"

व्यवसायी के लिये कोई स्थान दूर नहीं, विद्वान् के लिये कोई विदेश नहीं और प्रियवादी के लिये कोई पराया नहीं।

द्वितीय तन्त्रयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फिर उसके संरक्षण में दुःख। जितने कष्टों से मनुष्य धन का संचय करता है उसके शतांश कष्टों से भी यदि वह धर्म का संचय करे तो उसे मोक्ष मिल जाय। विदेश-प्रवास का भी दुःख मत करो।

व्यवसायी के लिये कोई स्थान दूर नहीं, विद्वान् के लिये कोई विदेश नहीं और प्रियवादी के लिये कोई पराया नहीं।

"

भगवान ने हमें बुद्धि दी है, भय से भागने के लिए नहीं, बल्कि भय का युक्तिपूर्वक सामना करने के लिए।

पंचम तन्त्रयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कुछ संभव है। जहाँ वायु और प्रकाश की भी गति नहीं होती, वहाँ बुद्धिमानों की बुद्धि पहुँच जाती है। किसी के कथनमात्र से हम अपने पूर्वजों की भूमि को नहीं छोड़ सकते। अपनी जन्मभूमि में जो सुख होता है वह स्वर्ग में भी नहीं होता।

भगवान ने हमें बुद्धि दी है, भय से भागने के लिए नहीं, बल्कि भय का युक्तिपूर्वक सामना करने के लिए।

"

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. प्रथम तन्त्र
  2. द्वितीय तन्त्र
  3. तृतीय तन्त्र
  4. चतुर्थ तन्त्र
  5. पंचम तन्त्र

प्रथम तन्त्र

जहाँ पारखी नहीं, वहाँ रत्नों का मूल्य नहीं लगता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

"आपने बहुत दिन बाद आने का उपालंभ दिया है। उसका भी कारण है। जहाँ काँच की जगह मणि और मणि के स्थान पर काँच जड़ा जाय वहाँ अच्छे सेवक नहीं ठहरते।

जहाँ पारखी नहीं, वहाँ रत्नों का मूल्य नहीं लगता।

स्वामी और सेवक परस्पराश्रयी होते हैं। उन्हें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिये। राजा तो सन्तुष्ट होकर सेवक को केवल सम्मान देते हैं—किन्तु सेवक सन्तुष्ट होकर राजा के लिये प्राणों की बलि दे देता है।

राजा तो सन्तुष्ट होकर सेवक को केवल सम्मान देते हैं—किन्तु सेवक सन्तुष्ट होकर राजा के लिये प्राणों की बलि दे देता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है। उसका भी कारण है। जहाँ काँच की जगह मणि और मणि के स्थान पर काँच जड़ा जाय वहाँ अच्छे सेवक नहीं ठहरते। जहाँ पारखी नहीं, वहाँ रत्नों का मूल्य नहीं लगता। स्वामी और सेवक परस्पराश्रयी होते हैं। उन्हें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिये।

राजा तो सन्तुष्ट होकर सेवक को केवल सम्मान देते हैं—किन्तु सेवक सन्तुष्ट होकर राजा के लिये प्राणों की बलि दे देता है।

पिंगलक दमनक की बातों से प्रसन्न हो कर बोला—"तू तो हमारे भूतपूर्व मन्त्री का पुत्र है, इसलिये तुझे जो कहना है निश्चिन्त होकर कह दे।"

आंधी का झोंका बड़े वृक्षों को ही गिराता है, घासपात को नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पिंगलक—"संभव है तूने देखा हो, इसमें विस्मय क्या? और इसमें भी आश्चर्य नहीं कि उसने तुझे नहीं मारा। महान् व्यक्ति महान् शत्रु पर ही अपना पराक्रम दिखाते हैं; दीन और तुच्छ जन पर नहीं।

आंधी का झोंका बड़े वृक्षों को ही गिराता है, घासपात को नहीं।

"

बुद्धि के बल से सब कुछ हो सकता है स्वामी! जो काम बड़े-बड़े हथियार नहीं कर सकते, वह छोटी-सी बुद्धि कर देती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दमनक—"

बुद्धि के बल से सब कुछ हो सकता है स्वामी! जो काम बड़े-बड़े हथियार नहीं कर सकते, वह छोटी-सी बुद्धि कर देती है।

"

जो काम शस्त्रास्त्र से नहीं हो पाता, वह बुद्धि से हो जाता है

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दमनक—"भाई! मेरा बुद्धि-कौशल सब करा देगा। बुद्धि के बल से असंभव भी संभव हो जाता है।

जो काम शस्त्रास्त्र से नहीं हो पाता, वह बुद्धि से हो जाता है

: जैसे सोने की माला से काकपत्नी ने काले सांप का वध किया था।

सच तो यह है कि बुद्धि का स्थान बल से बहुत ऊँचा है। जिसके पास बुद्धि है, वही बली है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दमनक ने फिर कहा—"

सच तो यह है कि बुद्धि का स्थान बल से बहुत ऊँचा है। जिसके पास बुद्धि है, वही बली है।

बुद्धिहीन का बल भी व्यर्थ है। बुद्धिमान निर्बुद्धि को उसी तरह हरा देते हैं जैसे खरगोश ने शेर को हरा दिया था।

अपने हाथों लगाया विष-वृक्ष भी अपने हाथों नहीं काटा जाता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फिर तेरे कहने से ही तो मैंने उसे अभयवचन दिया था। मेरा मन कहता है कि संजीवक मेरा मित्र है, मुझे उसके प्रति कोई क्रोध नहीं है। यदि उसके मन में वैर आ गया है तो भी मैं उसके प्रति वैर-भावना नहीं रखता।

अपने हाथों लगाया विष-वृक्ष भी अपने हाथों नहीं काटा जाता।

"

जिसका जो स्वभाव हो, वह उपदेशों से नहीं छूटता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इतने में राजा ने चादर ओढ़ ली। दीपक बुझा दिया। खटमल बड़ा चंचल था। उसकी जीभ से पानी निकल रहा था। मीठे खून के लालच से उसने जूँ के रक्तपान से पहले ही राजा को काट लिया।

जिसका जो स्वभाव हो, वह उपदेशों से नहीं छूटता।

अग्नि अपनी जलन और पानी अपनी शीतलता के स्वभाव को कहाँ छोड़ सकती है? मर्त्य जीव भी अपने स्वभाव के विरुद्ध नहीं जा सकते।

युद्ध में एक बार ही मौत मिलती है, किन्तु शत्रु से डर कर भागने वाला तो प्रतिक्षण चिन्तित रहता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संजीवक—"दूर जाकर भी अब छुटकारा नहीं है। बड़े लोगों से शत्रुता लेकर कोई कहीं शान्ति से नहीं बैठ सकता। अब तो युद्ध करना ही ठीक जँचता है।

युद्ध में एक बार ही मौत मिलती है, किन्तु शत्रु से डर कर भागने वाला तो प्रतिक्षण चिन्तित रहता है।

उस चिन्ता से एक बार की मृत्यु कहीं अच्छी है।"

अपने प्रियजनों के कथन पर भी जो कान नहीं देता उसकी वही दुर्गति होती है

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

टिटिहरी जब दूसरे दिन आई तो अंडों को बहता देखकर रोती-बिलखती टिटिहरे से बोली—"मूर्ख! मैंने पहिले ही कहा था कि समुद्र की लहरें इन्हें बहा ले जायंगी। किन्तु तूने अभिमानवश मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया।

अपने प्रियजनों के कथन पर भी जो कान नहीं देता उसकी वही दुर्गति होती है

जो उस मूर्ख कछुए की हुई थी जिसने रोकते-रोकते भी मुख खोल दिया था।"

जो होगा, देखा जायगा' कहने वाले शीघ्र ही नष्ट हो जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इसके अतिरिक्त बुद्धिमानों में भी वही बुद्धिमान सफल होते हैं जो बिना आई विपत्ति का पहले से ही उपाय सोचते हैं, और जिनकी बुद्धि तत्काल अपनी रक्षा का उपाय सोच लेती है। '

जो होगा, देखा जायगा' कहने वाले शीघ्र ही नष्ट हो जाते हैं।

"

द्वितीय तन्त्र

लोभ से विवेकशक्ति नष्ट हो जाती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… नाम का कबूतर था। लघुपतनक के बहुत समझाने पर भी वह भूमि पर बिखरे हुए उन दानों को चुगने के लालच को न रोक सका। परिणाम यह हुआ कि वह अपने परिवार के साथियों समेत जाल में फँस गया। लोभ का यही परिणाम होता है।

लोभ से विवेकशक्ति नष्ट हो जाती है।

स्वर्णमय हिरण के लोभ से श्रीराम यह न सोच सके कि कोई भी हिरण सोने का नहीं हो सकता।

व्यवसायी के लिये कोई स्थान दूर नहीं, विद्वान् के लिये कोई विदेश नहीं और प्रियवादी के लिये कोई पराया नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फिर उसके संरक्षण में दुःख। जितने कष्टों से मनुष्य धन का संचय करता है उसके शतांश कष्टों से भी यदि वह धर्म का संचय करे तो उसे मोक्ष मिल जाय। विदेश-प्रवास का भी दुःख मत करो।

व्यवसायी के लिये कोई स्थान दूर नहीं, विद्वान् के लिये कोई विदेश नहीं और प्रियवादी के लिये कोई पराया नहीं।

"

अनिश्चित लाभ की आशा में निश्चित वस्तु का परित्याग कभी अच्छा नहीं होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इस व्यर्थ के काम में मुझे मत लगाओ। हम यहाँ चैन से बैठे हैं। जो चूहे इस रास्ते से जायेंगे उन्हें मारकर ही हम भोजन कर लेंगे। तुझे यहाँ अकेली छोड़कर जाऊँगा तो शायद कोई दूसरा गीदड़ ही इस घर को अपना बना ले।

अनिश्चित लाभ की आशा में निश्चित वस्तु का परित्याग कभी अच्छा नहीं होता।

"

पुरुष तभी तक प्रभु होता है जब तक उस पर स्त्री का अंकुश नहीं पड़ता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

गीदड़ी के आग्रह पर गीदड़ को बैल के पीछे जाना पड़ा। सच तो यह है कि

पुरुष तभी तक प्रभु होता है जब तक उस पर स्त्री का अंकुश नहीं पड़ता।

स्त्री का हठ पुरुष से सब कुछ करा देता है।

मित्रता में बड़ी शक्ति है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दूसरी ओर चारों मित्र लघुपतनक, मन्थरक, हिरण्यक और चित्रांग प्रसन्नता से फूले नहीं समाते थे। मित्रता के बल पर ही चारों ने व्याध से मुक्ति पाई थी।

मित्रता में बड़ी शक्ति है।

मित्र-संग्रह करना जीवन की सफलता में बड़ा सहायक है। विवेकी व्यक्ति को सदा मित्र-प्राप्ति में यत्नशील रहना चाहिये।

तृतीय तन्त्र

मानापमान की चिन्ता छोड़ी जाय।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

• • • • बुद्धमानी इसी में है कि स्वार्थ सिद्धि के लिये

मानापमान की चिन्ता छोड़ी जाय।

वरुण पर्वत के पास एक जङ्गल में मन्दविष नाम का बूढ़ा साँप रहता था। उसे बहुत दिनों से कुछ खाने को नहीं मिला था। बहुत भाग-दौड़ किये बिना खाने का उसने यह उपाय किया कि वह एक तालाब के पास चला गया। उसमें सैंकड़ों मेंढक …

राजा प्रजा का स्वामी नहीं, सेवक होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… किन्तु स्मरण रखिये, राज्य क्षणस्थायी होते हैं। बड़े-बड़े विशाल राज्य क्षणों में बनते और मिटते रहते हैं। शाम के रंगीन बादलों की तरह उनकी आभा भी क्षणजीवी होती है। इसलिये राज्य के मद में आकर अन्याय नहीं करना, और न्याय से प्रजा का पालन करना।

राजा प्रजा का स्वामी नहीं, सेवक होता है।

"

चतुर्थ तन्त्र

जो बन्दर इतने मीठे फल रोज़ खाता है उसका दिल भी कितना मीठा होगा!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मगर-पत्नी बोली—"

जो बन्दर इतने मीठे फल रोज़ खाता है उसका दिल भी कितना मीठा होगा!

मैं चाहती हूँ कि तू उसका दिल मुझे ला दे। मैं उसे खाकर सदा के लिये तेरी बन जाऊँगी, और हम दोनों अनन्त काल तक यौवन का सुख भोगेंगे।"

किसी के शरीर में दो दिल नहीं होते।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बन्दर ने हंसते हुए उत्तर दिया—"मूर्ख! विश्वासघातक! तुझे इतना भी पता नहीं कि

किसी के शरीर में दो दिल नहीं होते।

कुशल चाहता है तो यहाँ से भाग जा, और आगे कभी यहाँ मत आना"

भूखे आदमी का कोई भरोसा नहीं। ओछे लोगों के दिल में दया नहीं होती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बन्दर बोला—"दुष्ट! अब मुझे धोखा देने की कोशिश मत कर। मैं तेरे अभिप्राय को जान चुका हूँ।

भूखे आदमी का कोई भरोसा नहीं। ओछे लोगों के दिल में दया नहीं होती।

एक बार विश्वास-घात होने के बाद मैं अब उसी तरह तेरा विश्वास नहीं करूँगा, जिस तरह गंगदत्त ने नहीं किया था।"

कांटे से ही कांटा निकाला जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… एक सर्प के बिल के द्वार तक पहुँचा। उस बिल में एक काला नाग रहता था। उसे देखकर उसके मन में यह विचार उठा कि इस नाग द्वारा अपनी बिरादरी के मेंढकों का नाश करवा दे। शत्रु से शत्रु का वध करवाना ही नीति है।

कांटे से ही कांटा निकाला जाता है।

यह सोचकर वह बिल में घुस गया। बिल में रहने वाले नाग का नाम था 'प्रियदर्शन'। गंगदत्त उसे पुकारने लगा। प्रियदर्शन ने सोचा, 'यह साँप की आवाज़ नहीं है; तब कौन मुझे बुला रहा है?

आग और घास में मैत्री नहीं हो सकती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह सुनकर साँप ने कहा—"यह बात विश्वास योग्य नहीं हो सकती।

आग और घास में मैत्री नहीं हो सकती।

भोजन-भोज्य में प्रेम कैसा? वधिक और वध्य में स्वप्न में भी मित्रता असंभव है।"

अपने जातीय भाइयों का नाश करने वाला स्वयं भी नष्ट हो जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भी खाना शुरू कर दिया। वे भी शीघ्र ही समाप्त हो गये। अन्त में एक दिन सांप ने गंगदत्त के पुत्र यमुनादत्त को भी खा लिया। गंगदत्त अपने पुत्र की हत्या पर रो उठा। उसे रोता देखकर उसकी पत्नी ने कहा—"अब रोने से क्या होगा?

अपने जातीय भाइयों का नाश करने वाला स्वयं भी नष्ट हो जाता है।

अपने ही जब नहीं रहेंगे, तो कौन हमारी रक्षा करेगा?"

मौन से सभी काम सिद्ध होते हैं। वाणी का असंयम जीव-मात्र के लिये घातक है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… बनकर वररुचि के समान अन्धे बन गये हो। उसके कहने पर ही तुम मुझे मारने चले थे, लेकिन वाचाल होने से तुमने अपने मन की बात कहदी। वाचाल होने से सारस मारे जाते हैं। बगुला वाचाल नहीं है, मौन रहता है, इसीलिये बच जाता है।

मौन से सभी काम सिद्ध होते हैं। वाणी का असंयम जीव-मात्र के लिये घातक है।

इसी दोष के कारण शेर की खाल पहनने के बाद भी गधा अपनी जान न बचा सका, मारा गया।

भेद-नीति ही ऐसी प्रबल है कि मोतियों को भी माला में बाँध देती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'एक मुसीबत को तो हाथ जोड़ कर टाला था, इसे कैसे टालूँ? इसके साथ भेद-नीति का ही प्रयोग करना चाहिए। जहाँ साम-दाम की नीति न चले वहाँ भेद-नीति ही अपना काम करती है।

भेद-नीति ही ऐसी प्रबल है कि मोतियों को भी माला में बाँध देती है।

' यह सोचकर वह बाघ के सामने ऊँची गर्दन करके गया और बोला—

पंचम तन्त्र

धनहीन घर श्मशान का रूप धारण कर लेता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… में कुम्हला जाते हैं। जैसे पतझड़ के झंझावात में मौलसरी के फूल झड़ जाते हैं, उसी तरह घर-परिवार के पोषण की चिन्ता में उसकी बुद्धि कुन्द हो जाती है। घर की घी-तेल-नमक-चावल की निरन्तर चिन्ता प्रखर प्रतिभा-संपन्न व्यक्ति की प्रतिभा को भी खा जाती है।

धनहीन घर श्मशान का रूप धारण कर लेता है।

प्रियदर्शना पत्नी का सौन्दर्य भी रूखा और निर्जीव प्रतीत होने लगता है। जलाशय में उठते बुलबुलों की तरह उनकी मानमर्यादा समाज में नष्ट हो जाती है। निर्धनता की इन भयानक कल्पनाओं से मणिभद्र का दिल कांप उठा। उसने सोचा, इस अपमानपूर्ण जीवन से मृत्यु अच्छी …

केवल मन की तृष्णा ही है जो अन्तिम श्वास तक जवान रहती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… का निवास रहता ही है। जगत् के सब प्रलोभन छोड़ने के बाद भी तृष्णा संपूर्ण रूप से नष्ट नहीं होती। उनके देह के अंगों में जीर्णता आ जाती है, बाल रूखे हो जाते हैं, दांत टूट कर गिर जाते हैं, आंख-कान बूढ़े हो जाते हैं,

केवल मन की तृष्णा ही है जो अन्तिम श्वास तक जवान रहती है।

उनकी तृष्णा ने ही उन्हें ठग लिया। नाई ने उन्हें घर के अन्दर लेजाकर लाठियों से मारना शुरू कर दिया। उनमें से कुछ तो वहीं धराशायी हो गये, और कुछ का सिर फूट गया। उनका कोलाहल सुनकर लोग एकत्र हो गये। नगर के द्वारपाल भी …

उनकी तृष्णा ने ही उन्हें ठग लिया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तृष्णा संपूर्ण रूप से नष्ट नहीं होती। उनके देह के अंगों में जीर्णता आ जाती है, बाल रूखे हो जाते हैं, दांत टूट कर गिर जाते हैं, आंख-कान बूढ़े हो जाते हैं, केवल मन की तृष्णा ही है जो अन्तिम श्वास तक जवान रहती है।

उनकी तृष्णा ने ही उन्हें ठग लिया।

नाई ने उन्हें घर के अन्दर लेजाकर लाठियों से मारना शुरू कर दिया। उनमें से कुछ तो वहीं धराशायी हो गये, और कुछ का सिर फूट गया। उनका कोलाहल सुनकर लोग एकत्र हो गये। नगर के द्वारपाल भी वहाँ आ पहुँचे। वहाँ आकर उन्होंने देखा …

विद्या की अपेक्षा बुद्धि का स्थान ऊँचा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

किन्तु भले बुरे को परखने वाली बुद्धि नहीं मिली।

विद्या की अपेक्षा बुद्धि का स्थान ऊँचा है।

विद्या होते हुए जिनके पास बुद्धि नहीं होती, वे सिंहकारकों की तरह नष्ट हो जाते हैं।"

उदार-चरित व्यक्तियों के लिये सारा संसार ही अपना कुटुम्ब होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ने इस बात का समर्थन किया। किन्तु, तीसरे ने कहा—"यह बात उचित नहीं है। बचपन से ही हम एक दूसरे के सुख दुःख के समभागी रहे हैं। हम जो भी धन कमायेंगे, उसमें इसका हिस्सा रहेगा। अपने-पराये की गणना छोटे दिल वालों का काम है।

उदार-चरित व्यक्तियों के लिये सारा संसार ही अपना कुटुम्ब होता है।

हमें उदारता दिखलानी चाहिये।"

अपनी जन्मभूमि में जो सुख होता है वह स्वर्ग में भी नहीं होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… शतबुद्धि ने भी उसका समर्थन करते हुए कहा—"बुद्धिमान के लिए संसार में सब कुछ संभव है। जहाँ वायु और प्रकाश की भी गति नहीं होती, वहाँ बुद्धिमानों की बुद्धि पहुँच जाती है। किसी के कथनमात्र से हम अपने पूर्वजों की भूमि को नहीं छोड़ सकते।

अपनी जन्मभूमि में जो सुख होता है वह स्वर्ग में भी नहीं होता।

भगवान ने हमें बुद्धि दी है, भय से भागने के लिए नहीं, बल्कि भय का युक्तिपूर्वक सामना करने के लिए।"

भगवान ने हमें बुद्धि दी है, भय से भागने के लिए नहीं, बल्कि भय का युक्तिपूर्वक सामना करने के लिए।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कुछ संभव है। जहाँ वायु और प्रकाश की भी गति नहीं होती, वहाँ बुद्धिमानों की बुद्धि पहुँच जाती है। किसी के कथनमात्र से हम अपने पूर्वजों की भूमि को नहीं छोड़ सकते। अपनी जन्मभूमि में जो सुख होता है वह स्वर्ग में भी नहीं होता।

भगवान ने हमें बुद्धि दी है, भय से भागने के लिए नहीं, बल्कि भय का युक्तिपूर्वक सामना करने के लिए।

"

चोर को तो खांसना भी मना है, और तुम ऊँचे स्वर से राग-रागनी गाने की सोच रहे हो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

गीदड़ ने कहा—'मामा! इन बातों को रहने दो। क्यों अनर्थ बखेरते हो? अपनी मुसीबत आप बुलाने से क्या लाभ? शायद, तुम भूल गये कि हम चोरी से खेत में आये हैं।

चोर को तो खांसना भी मना है, और तुम ऊँचे स्वर से राग-रागनी गाने की सोच रहे हो।

और शायद तुम यह भी भूल गए कि तुम्हारा स्वर मधुर नहीं है। तुम्हारी शंखध्वनि दूर-दूर तक जायेगी। इन खेतों के बाहर रखवाले सो रहे हैं। वे जाग गये तो तुम्हारी हड्डियाँ तोड़ देंगे। कल्याण चाहते हो तो इन उमंगों को भूल जाओ;

गधे का स्वभाव है कि वह बहुत जल्दी कष्ट की बात भूल जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… शुरू कर दिया। उसे सुनकर खेत के रखवाले दाँत पीसते हुए भागे आये। वहाँ आकर उन्होंने गधे को लाठियों से मार-मार कर ज़मीन पर गिरा दिया। उन्होंने उसके गले में सांकली भी बांध दी। गधा भी थोड़ी देर कष्ट से तड़पने के बाद उठ बैठा।

गधे का स्वभाव है कि वह बहुत जल्दी कष्ट की बात भूल जाता है।

लाठियों की मार की याद मूहुर्त भर ही उसे सताती है।

राजमुकुट प्रायः कांटों का ताज़ होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पत्नी ने उत्तर दिया—"राज्य-शासन का काम बहुत कष्ट-प्रद है। सन्धि-विग्रह आदि से ही राजा को अवकाश नहीं मिलता।

राजमुकुट प्रायः कांटों का ताज़ होता है।

ऐसे राज्य से क्या अभिप्राय जो सुख न दे।"

कंजूस ब्राह्मण के स्वप्न भी साथ ही चकनाचूर हो गये।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कहूँगा—"अपने बच्चे को संभाल।" वह गृह-कार्य में व्यग्र होगी, इसलिये मेरा वचन न सुन सकेगी। तब मैं उठकर उसे पैर की ठोकर से मारूँगा। यह सोचते ही उसका पैर ठोकर मारने के लिये ऊपर उठा। वह ठोकर सत्तु-भरे घड़े को लगी। घड़ा चकनाचूर हो गया।

कंजूस ब्राह्मण के स्वप्न भी साथ ही चकनाचूर हो गये।

स्वर्णसिद्धि ने कहा—"यह बात तो सच है, किन्तु उसका भी क्या दोष; लोभवश सभी अपने कर्मों का फल नहीं देख पाते; और उनको वही फल मिलता है जो चन्द्र भूपति को मिला था।"

पंचतंत्र मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

पंचतंत्र मुफ़्त पढ़ें