Doomreader

निर्मला

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Nirmala

लंबाई: 60,223 शब्द, लगभग 241 पन्ने, पढ़ने में लगभग 4 घंटे

उपन्यास

निर्मला मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

दहेज न जुट पाने के कारण किशोरी निर्मला का ब्याह उम्र में बहुत बड़े एक विधुर वकील से हो जाता है, और घर में संदेह पनपने लगता है। प्रेमचंद का सामाजिक उपन्यास।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अध्याय १

यौवन का अभी तक पूर्ण प्रकाश नहीं हुआ है!

कृष्णा कुछ-कुछ जानती है, कुछ-कुछ नहीं जानती। जानती है, बहिन को अच्छे-अच्छे गहने मिलेंगे, द्वार पर बाजे बजेंगे, मेहमान आएंगे, नाच होगा--यह जान कर प्रसन्न है; और यह भी जानती है कि वहिन सबके गले मिल कर रोएगी, यहाँ से रो-धो कर विदा हो जायगी, मैं अकेली रह जाऊँगी।। यह जान कर दुखी है; पर यह नहीं जानती कि यह सब किसलिए हो रहा है, माता जी और पिता जी क्यों बहिन को घर से निकालने को इतने उत्सुक हो रहे हैं। बहिन ने तो किसी को कुछ नहीं कहा, किसी से लड़ाई नहीं की; क्या इसी तरह एक दिन मुझे भी लोग निकाल देंगे? मैं भी इसी तरह कोने में बैठ कर रोऊँगी; और किसी को मुझ पर दया न आएगी? इसलिए वह भयभीत भी है। सन्ध्या का समय था, निर्मला छत पर जाकर अकेली बैठी आकाश की ओर तृषित नेत्रों से ताक रही थी। ऐसा मन होता था कि पङ्ख होते तो वह उड़ जाती; और इन सारी झन्झटों से छूट जाती। इस समय बहुधा दोनों बहिनें कहीं सैर करने जाया करती थीं। बग्घी खाली न होती, तो बगीचे ही में टहला करतीं। इसलिए कृष्णा. उसे खोजती फिरती थी। जब कहीं न पाया, तो छत पर आई; और उसे देखते ही हँस कर बोली-तुम यहाँ आकर छिपी बैठी हो; और मैं तुम्हें ढूँढ़ती फिरती हूँ। चलो, बग्घी तैयार करा आई हूँ!

निर्मला ने उदासीन भाव से कहा--तू जा, मैं न जाऊँगी।

कृष्णा--नहीं, मेरी अच्छी दीदी; आज ज़रूर चलो। देखो, कैसी ठण्डी-ठण्डी हवा चल रही है।

निर्मला--मेरा मन नहीं चाहता, तू चली जा।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ३

सन्ध्या का समय था। बाबू भालचन्द्र दीवानखाने के सामने आराम कुर्सी पर नङ्ग-धिडङ्ग लेटे हुए हुक्का पी रहे थे। बहुत ही स्थूल, ऊँचे क़द के आदमी थे। ऐसा मालूम होता था कि काला देव है, या कोई हबशी अफ्रीका से पकड़ कर आया है। सिर से पैर तक एक ही रङ्ग था--काला! चेहरा इतना स्याह था कि मालूम न होता था कि माथे का अन्त कहाँ है; और सिर का आरम्भ कहाँ। बस, कोयले की एक सजीव मूर्ति थी। आप को गर्मी बहुत सताती थी। दो आदमी खड़े पङ्खा झल रहे थे; उस पर भी पसीने का तार बंधा हुआ था। आप आवकारी के विभाग में एक ऊँचे ओहदे पर थे; ५०० वेतन मिलता था, ठेकेदारों से खूब रिशक्त लेते थे। ठेकेदार शराब के नाम पानी वेचें, चौवीसों घण्टे दूकान खुली रक्खें; आप को केवल खुश रखना काफी था। सारा कानून आप की खुशी थी। इतनी भयङ्कर मूर्ति थी कि चाँदनी रात में उन्हें देख कर सहसा लोग चौंक पड़ते थे--बालक और स्त्रियाँ ही नहीं; पुरुष तक सहम जाते थे। चाँदनी रात इसलिए कहा कि अँधेरी रात में तो उन्हें कोई देख ही न सकता था--श्यामता अन्धकार में विलीन हो जाती थी। केवल आँखों का रङ्ग लाल था। जैसे पक्का मुसलमान पाँच वार नमाज पढ़ता है, वैसे आप पाँच बार शराब पीते थे। मुफ्त की शराब तो काजी को हलाल है; फिर आप तो शराव के अफसर ही थे, जितनी चाहें पिएँ; कोई हाथ पकड़ने वाला न था। जब प्यास लगती शराब पी लेते। जैसे कुछ रङ्गों में परस्पर सहानुभूति है, उसी तरह कुछ रङ्गों में परस्पर विरोध है। लालिमा के संयोग से कालिमा और भी भयङ्कर हो जाती है।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ६

एक दिन रात को नौ बजे तोताराम बाँके बने हुए सैर करके लौटे; और निर्मला से बोले---आज तीन चोरों से सामना हो गया। मैं जरा शिवपुर की तरफ़ चला गया था। अँधेरा था ही। ज्योंही रेल की सड़क के पास पहुँचा, तो तीन आदमी तलवार लिए हुए न जाने किधर से निकल पड़े। यक़ीन मानो, तीनों काले देव थे! मैं बिलकुल अकेला, हाथ में सिर्फ़ यह छड़ी थी। उधर तीनों तलवार बाँधे हुए, होश उड़ गए। समझ गया कि ज़िन्दगी का यहीं तक साथ था। मगर मैंने भी सोचा; मरता ही हूँ तो वीरों की मौत क्यों न मरूँ?

इतने में एक आदमी ने ललकार कहा––रख दे तेरे पास जो कुछ हो; और चुपके से चला जा!

मैं छड़ी सँभाल कर खड़ा हो गया और बोला––मेरे पास तो सिर्फ यह छड़ी है और इसका मूल्य एक आदमी का सिर है।

मेरे मुँह से इतना निकलना था कि तीनों तलवार खींच कर मुझ पर झपट पड़े; और मैं उनके वारों को छड़ी पर रोकने लगा। तीनों झल्ला-झल्ला कर वार करते थे, खटाके की आवाज़ होती थी; और मैं बिजली की तरह झपट कर उनके वारों को काट देता था। कोई दस मिनिट तक तीनों ने ख़ूब तलवार के जौहर दिखाए; पर मुझ पर रेफ़ तक न आई। मजबूरी यही थी कि मेरे हाथ में तलवार न थी। यदि कहीं तलवार होती, तो एक को जीता न छोड़ता। ख़ैर, कहाँ तक बयान करूँ? उस वक्त़ मेरे हाथों की सफाई देखने क़ाबिल थी। मुझे ख़ुद आश्चर्य हो रहा था कि यह चपलता मुझमें कहाँ से आ गई। जब तीनों ने देखा कि यहाँ दाल नहीं गलने की, तो तलवार म्यान में रख ली और मेरी पीठ ठोंक कर बोले––जवान, तुम-सा वीर आज तक नहीं देखा।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ८

सहसा मन्साराम ने सिर उठा कर द्वार की ओर देखा। निर्मला को देख कर वह अँधेरे में पहचान न सका| चौंक कर वोला-कौन?

निर्मला ने काँपते हुए स्वर में कहा-मैं तो हूँ। भोजन करने क्यों नहीं चल रहे हो? कितनी रात गई?

मन्साराम ने मुँह फेर कर कहा-मुझे भूक नहीं है।

निर्मला-यह तो मैं तीन बार मुङ्गी से सुन चुकी हूँ।

मन्साराम तो चौथी बार मेरे मुँह से सुन लीजिए। निर्मला-शाम को भी तो कुछ नहीं खाया था. भूक क्यों नहीं लगी ?

मन्साराम ने व्यङ्ग की हँसी हँस कर कहा-बहुत भूक लगेगी तो आएगा कहाँ से?

यह कहते-कहते सन्साराम ने कमरे का द्वार वन्द करना चाहा; लेकिन निर्मला किवाड़ों को हटा कर कमरे में चली आईऔर मन्साराम का हाथ पकड़ कर सजल नेत्रों से विनय-मधुर स्वर में बोली-मेरे कहने ले चल कर थोड़ा सा खा लो। तुम न खानोगे,तो मैं भी जाकर सो रहूँगी। दो ही कौर खा लेना। क्या मुझे रात भर भूखों मारना चाहते हो?

मन्साराम सोच में पड़ गया। अभी तक इसने भी भोजन नहीं किया, मेरे ही इन्तजार में बैठी रही। यह स्नेह, वात्सल्य और विनय की देवी है या ईर्षा और अमङ्गल की मायाविनी मूर्ति! उसे अपनी माता का स्मरण हो आया। जब वह रूठ जाता था, तो वे भी इसी तरह मनाने आया करती थीं और जब तक वह न जाता था,वहाँ से न उठती थीं। वह इस विनय को अस्वीकार न कर सका। बोला-मेरे लिए आप को इतना कष्ट हुआ,इसका मुझे खेद है। मैं जानता हूँ कि आप मेरे इन्तजार में भूखी बैठी हैं, तो कभी खा आया होता।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय २०

किताब खुली रह गई।

सहसा जियाराम ने कमरे में कदम रक्खा। उसके पाँव थर-थर काँप रहे थे। उसने कमरे में ऊपर-नीचे देखा। निर्मला सोई हुई थी,उसके सिरहाने ताक पर एक छोटा-सा पीतल का सन्दूकचा रक्खा हुआ था। जियाराम दबे पाँव गया, धीरे से सन्दूकचा उतारा और बड़ी तेजी से कमरे के बाहर निकला! उसी वक्त निर्मला की आँखें खुल गई। चौंक कर उठ खड़ी हुई। द्वार पर आकर देखा। कलेजा धक से हो गया! क्या यह जियाराम है? मेरे कमरे में क्या करने आया था? कहीं मुझे धोखा तो नहीं हुआ? शायद दीदी जी के कमरे से आया हो। यहाँ उसका काम ही क्या था? शायद मुझसे कुछ कहने आया हो; और सोता देख कर चला गया हो; लेकिन इस वक्त क्या कहने आया होगा? इसकी नीयत क्या है? उसका दिल काँप उठा!

मुन्शी जी ऊपर छत पर सो रहे थे। मुंडेर न होने के। कारण निर्मला ऊपर न सो सकती थी। उसने सोचा, चल कर उन्हें जगाऊँ; पर जाने की हिम्मत न पड़ी। शक्की आदमी हैं, न जाने क्या समझ बैठें; और क्या करने पर तैयार हो जायँ! आकर फिर वही पुस्तक पढ़ने लगी। सबेरे पूछने पर आप ही मालूम हो जायगा। कौन जाने मुझे धोखा ही हुआ हो। नींद में कभी धोखा हो जाता है; लेकिन सबेरे पूछने का निश्चय करने पर भी उसे फिर नींद नहीं आई।

सबेरे वह जल-पान लेकर स्वयं जियाराम के पास गई, तो वह उसे देख कर चौंक पड़ा। रोज़ तो भुङ्गी आती थी, आज यह क्यों आ रही हैं? निर्मला की ओर ताकने की उसकी हिम्मत न पड़ी।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

हम लड़कियाँ हैं, हमारा घर कहीं नहीं होता।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

यही एक ऐसी विद्या है, जिसमें आदमी बूढ़ा होने पर भी कोरा रह जाता है।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

बुरा करके भलाई करने में कोई सङ्कोच नहीं।

अध्याय ३यहाँ से आगे पढ़ें

दहेज नहीं तो उसके सारे गुण दोष हैं। दहेज हो तो सारे दोप, गुण हैं। प्राणी का कोई मूल्य नहीं, केवल दहेज का मूल्य है।

अध्याय ४यहाँ से आगे पढ़ें

संसार के सारे नाते स्नेह के नाते हैं। जहाँ स्नेह नहीं, वहाँ कुछ नहीं ।

अध्याय ८यहाँ से आगे पढ़ें

बड़े-बड़े महान् सङ्कल्प आवेश मे ही जन्म लेते हैं।

अध्याय १२यहाँ से आगे पढ़ें

रज में जो साथ रोये, वही हमारा सच्चा मित्र है।

अध्याय १७यहाँ से आगे पढ़ें

लड़के अपने बुजुर्गों ही की नकल करते हैं ।

अध्याय १८यहाँ से आगे पढ़ें

गहने ही स्त्री की सम्पत्ति होते हैं।

अध्याय २०यहाँ से आगे पढ़ें

यहाँ वह रोने के लिए नहीं,हँसने के लिए आती थी।

अध्याय २५यहाँ से आगे पढ़ें

निर्मला की सभी 32 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 25 भाग
  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३
  4. अध्याय ४
  5. अध्याय ५
  6. अध्याय ६
  7. अध्याय ७
  8. अध्याय ८
  9. अध्याय ९
  10. अध्याय १०
  11. अध्याय ११
  12. अध्याय १२
  13. अध्याय १३
  14. अध्याय १४
  15. अध्याय १५
  16. अध्याय १६
  17. अध्याय १७
  18. अध्याय १८
  19. अध्याय १९
  20. अध्याय २०
  21. अध्याय २१
  22. अध्याय २२
  23. अध्याय २३
  24. अध्याय २४
  25. अध्याय २५

निर्मला मुफ़्त सुनें

निर्मला मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

निर्मला मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

पढ़ने के रास्ते पर

प्रेमचंद की और रचनाएँ

निर्मला जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।