Doomreader

ग़बन

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Gaban

लंबाई: 1,02,175 शब्द, लगभग 409 पन्ने, पढ़ने में लगभग 7 घंटे

उपन्यास

ग़बन मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

पत्नी जालपा के गहनों के चाव और अपनी झूठी शान को निभाने के लिए रमानाथ दफ़्तर का पैसा उठा लेता है और मुसीबतों में फँसता जाता है। प्रेमचंद का उपन्यास।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

भाग 1

दयानाथ- हमने तो दीनदयाल से यह कभी न कहा था कि हम लखपती हैं।

रमा - तो आपने यही कब कहा था कि हम उभार गहने लाये है और दो-चार दिन में लौटा देंगे? आखिर यह सारा स्वांग अपनी धाक बैठाने के लिये ही किया था या कुछ और।

दया- तो फिर किसी दूसरे बहाने से मांगना पड़ेगा ! बिना मांगे काम नहीं चल सकता। कल या तो रुपये देने पड़ेंगे, या गहने लौटाने पड़ेंगे। और कोई राह नहीं।

रमानाथ ने कोई जवाब न दिया। जागेश्वरो बोली-और कौन-सा बहाना किया जायगा ? अगर कहा जाय, किसी को मंगनी देना है तो शायद वह देगी नहीं। देगी भी तो दो-चार दिन में लौटायेंगे कैसे ?

दयानाथ को एक उपाय सूझा। बोले - अगर उन गहनों के बदले मुलम्मे के गहने दिये जाय ? मगर तुरन्त ही उन्हें ज्ञात हो गया कि यह लचर बात है। खुद ही उसका विरोध करते दुए कहा- हाँ बाद को जब मुलम्मा उड़ जायगा तो फिर लज्जित होना पड़ेगा। अक्ल कुछ काम नहीं करती। मुझे तो यही सूझता है, यह सारी स्थिति उसे समझा दी जाय। जरा देर के लिये उसे दुःख तो जरूर होगा; लेकिन आगे के वास्ते रास्ता साफ हो जायगा।

संभव था, जैसा दयानाथ का विचार था, कि जालपा रो-धोकर शान्त हो जायगी; पर रमा की इसमें किरकिरी होती थी। फिर वह मुंह न दिखा सकेगा। जब वह उससे कहेगी, तुम्हारी जमींदारी क्या हो गयी, बैंक के रूपये क्या हुए, तो उसे क्या जबाब देगा ? बिरक्त भाव से बोला--इसमें बेइज्जती के सिवा और कुछ न होगा। आप क्या सराफ़ को दो-चार-छ: महीने नहीं टाल सकते ?

यहाँ से आगे पढ़ें

भाग 1

जालपा को गहनों से जितना प्रेम था: उतना कदाचित् संसार की और किसी वस्तु से न था; और उसमें आश्चर्य की कौन-सी बात थी? जब वह तीन वर्ष की अबोध बालिका थी, उस वक्त उसके लिए सोने के चूहे बनवाये गये थे। दादी जब उसे गोद में खिलाने लगती, गहनों ही की चर्चा करती। तेरा दुलहा तेरे लिए बड़े सुन्दर गहने लायेगा। टुमुक-टुमुककर चलेगी।

जालपा पूछती-चांदी के होंगे, कि सोने के दादी जी?

दादी कहती-सोने के होंगे बेटी, चाँदी के क्यों लावेगा? चांदी के लावे तो तुम उठाकर उसके मुंह पर पटक देना।

मानकी छेड़कर कहती-चाँदी के तो लावेगा ही। सोने के उसे कहीं मिले जाते हैं।

जालपा रोने लगती, इस पर बुढ़ी दादी, मानकी, घर की महरिया, पड़ोसिने और दीनदयाल सब हंसते। उन लोगों के लिए यह बिनोद का अशेष भंडार था।

बालिका जब जरा और बड़ी हुई तो गुड़ियों के ब्याह करने लगी। लड़के की ओर से चढ़ाये जाते, दुलहिन को गहने पहनाती, होली में बैठाकर बिदा करती, कभी-कभी दुलहिन अपने गुड्डे दूल्हे से गहनों के लिए मांग करती, गुड्डा बेचारा कहीं-न-कहीं से गहने लाकर स्त्री को प्रसन्न करता था। उन्हीं दिनों बिसाती ने उसे चन्द्रहार लाकर दिया, जो अब तक उसके पास सुरक्षित था।

जरा और बड़ी हुई तो बड़ी-बूढ़ियों में बैठकर गहने की बातें सुनने लगी। महिलाओं के इस छोटे-से संसार में इसके सिवा और कोई चर्चा हो

यहाँ से आगे पढ़ें

भाग 2

१३

सराफ़े में गंगू की दुकान मशहूर थी। गंगू था तो ब्राहाण, पर बड़ा हो व्यापार-कुशल। उसको दुकान पर नित्य ग्राहकों का मेला लगा रहता था। उसकी कर्म-निष्ठा ग्राहकों में विश्वास पैदा करती थी। और दुकानों पर ठगे जाने का भय था। वहाँ किसी तरह का धोखा न था। गंगू ने रमा को देखते ही मुस्कराकर कहा-आइये बाबूजी, ऊपर आइए। बड़ी दया की। मुनीमजी, आपके वास्ते पान मँगवाओ! क्या हुक्म है बाबूजी, आप तो जैसे मुझसे नाराज़ हैं। कभी आते ही नहीं, गरीबों पर कभी-कभी दया किया कीजिये।

गंगू की शिष्टता ने रमा की हिम्मत खोल दी। अगर उसने इतने आग्रह से न बुलाया होता, तो शायद रमा को दुकान पर जाने का साहस न होता। अपनी साख का उसे अभी तक अनुभव न हुआ था। दूकान पर जाकर बोला- यहाँ हम जैसे मजदूरों का कहाँ गुज़र है, महाराज ! गाँठ में कुछ हो भी तो!

गंगू- यह आप क्या कहते हैं सरकार ! आपकी दूकान है, जो चीज चाहिये ले जाइए। दाम आगे-पीछे मिलते रहेंगे। हम लोग आदमी पहचानते हैं बाबू साहब, ऐसी बात नहीं है। धन्य भाग कि आप हमारी दुकान पर आये तो। दिखाऊँ कोई जड़ाऊ चीजें? कोई कंगन, कोई हार। अभी हाल ही में दिल्ली से माल आया है।

रमा- कोई हल्के दामों का हार दिखाइए।

गंगू- यही कोई सात-आठ सौ तक ?

रमा०- अजी नहीं, हद चार सौ तक।

गंगू- मैं आपको दोनों दिखाये देता हूँ। जो पसन्द आये, ले लीजिएगा। हमारे यहाँ किसी तरह का दगल-फसल नहीं, बाबू साहब। इसकी आप जरा भी चिन्ता न करें। पाँच बरस का लड़का हो, या सौ बरस का बूढ़ा, सबके साथ एक बात रखते हैं। मालिक को भी एक दिन मुँह दिखाना है, बाबू जी!

यहाँ से आगे पढ़ें

भाग 3

जालपा दोनों आभूषणों को देखकर निहाल हो गई। हृदय में आनन्द की लहरें-सी उठने लगीं। वह मनोभावों को छिपाना चाहती थी कि रमा उसे ओछी न समझे, लेकिन एक एक अंग खिला जाता था। मुस्कुराती हुई आँखें, दमकते हुए कपोल और खिले हुए अधर उसका भरम गवाए देते थे। उसने हार गले में पहिना, शीशफूल जूड़े में सजाया, और सर्प-सी उन्मत होकर बोली-तुम्हें आशीर्वाद देती हूँ, ईश्वर तुम्हारी सारी कामनाएं पूरी करें !

आज जालपा की वह अभिलाषा पूरी हुई जो बचपन ही से उसकी कल्पनाओं का एक स्वप्न, उसकी आशाओं का क्रीडास्थल बनी हुई थी। आज उसकी वह साध पूरी हो गई। यदि मानकी यहाँ होती, तो सबसे पहले यह हार उसे दिखाती और कहती-तुम्हारा हार तुम्हें मुबारक हो !

रमा पर घड़ों का नशा चढ़ा हुआ था। आज उसे अपना जीवन सफल जान पड़ा। अपने जीवन में आज पहली बार उसे विजय का आनन्द प्राप्त हुआ।

जालपा ने पूछा-जाकर अम्माजी को दिखा आऊँ?

रमा ने नम्रता से कहा-अम्माजी को दिखाने जाओगी? ऐसी कौन-सी बड़ी चीजें हैं ? जालपा-अब मैं तुमसे साल-भर तक और किसी चीज के लिए न कहूँगी। इसके रुपये देकर ही मेरे दिल का बोझ हल्का होगा।

रमा गर्व से बोला-रुपए की क्या चिन्ता ? है ही कितने !

जालपा-जरा अम्माजी को दिखा आऊँ, देखें क्या कहती है ?

रमा०-मगर यह न कहना उधार लाये हैं।

जालपा इस तरह दौड़ी हुई नीचे गई,मानो उसे वहाँ कोई निधि मिल जायगी।

आधी रात बीत चुकी थी। रमा आनन्द की नींद सो रहा था। जालपा ने छत पर आकर एक बार आकाश की ओर देखा। निर्मल चांदनी छिटकी हुई थी-वह कार्तिक की चांदनी जिसमें संगीत की शान्ति है, शान्ति का माधुर्य और माधुर्य का उन्माद।

यहाँ से आगे पढ़ें

भाग 10

एक दिन 'मनोरमा थियेटर' में राधेश्याम का कोई नया ड्रामा होने वाला था। इस ड्रामे की बड़ी धूम थी। एक दिन पहले से ही लोग अपनी जगह रक्षित करा रहे थे। रमा को भी अपनी जगह रक्षित करा लेने की धुन सवार हुई। सोचा, कहीं रात को टिकट न मिला, तो टापते रह जायेंगे। तमाशे की बड़ी तारीफ है। उस वक्त एक के दो से देने पर भी जगह न मिलेगी। इसी उत्सुकता ने पुलीस के भय को पीछे डाल दिया। आफत नहीं आयी है कि घर से निकलते ही पुलीस पकड़ लेगी। दिन को न सही, रात को तो निकलता ही हूँ। पुलीस चाहती तो क्या रात को न पकड़ लेती, फिर मेरा वह हुलिया भी नहीं रहा। पगड़ी चेहरा बदल लेने के लिए काफी है। यौं मन को समझाकर वह दस बजे घर से निकला। देवीदीन कहीं गया हुआ था। बुढ़िया ने पूछा——कहाँ जाते हो बेटा ? रमा ने कहा——कहीं नहीं काकी, अभी आता हूँ।

रमा सड़क पर आया, तो उसका साहस हिम की भाँति पिघलने लगा। उसे पग-पग पर शंका होती थी, कोई कांसटेबिल न आ रहा हो। उसे विश्वास था कि पुलीस का एक-एक चौकीदार भी उसका हुलिया पहचानता है और उसके चेहरे पर निगाह पड़ते ही पहचान लेगा। इसलिए वह नीचे सिर झुकाये चल रहा था। सहसा उसे खयाल आया, गुप्त पुलीसवाले सादे कपड़े पहने इधर-उधर घूमा करते हैं। कौन जाने जो आदमी मेरी बग़ल में आ रहा है, कोई जासूस ही हो। मेरी ओर कितने ध्यान से देख रहा है। यह सिर झुकाकर चलने से ही तो नहीं उसे संदेह हो रहा है। यहाँ ओर सभी सामने ताक रहे हैं। कोई यों सिर झुकाकर नहीं चल रहा है। मोटरों के इन रेलपेल में सिर झुकाकर चलना मौत को नेयता देना है। पार्क में कोई इस तरह चहलकदमी करे तो कर सकता है !

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

मिथ्या दूरदर्शी नहीं होती; लेकिन वह दिन इतनी जल्दी आएगा, यह कौन जानता था ?

भाग 1यहाँ से आगे पढ़ें

कौड़ियों से रुपये बनाना वाणिकों का ही काम है। बाबू लोग तो रुपये की कौड़ियाँ ही बनाते हैं।

भाग 4यहाँ से आगे पढ़ें

बिना विश्वास के प्रेम हो ही कैसे सकता है?

भाग 6यहाँ से आगे पढ़ें

यही निष्ठुरता मन पर विजय पाती है। अगर कुछ दिन पहले निष्ठुर हो जाती तो यह दिन क्यों आता!

भाग 7यहाँ से आगे पढ़ें

मैत्री परिस्थितियों का विचार नहीं करती। अगर यह विचार बना रहे, तो समझ लो, मैत्री नहीं है।

भाग 9यहाँ से आगे पढ़ें

जिसमें दौड़ने की शक्ति हो, उसमें खड़े रहने की शक्ति न हो, इसे कौन मानेगा ?

भाग 12यहाँ से आगे पढ़ें

देह के भीतर इसीलिये आत्मा रखी गयी है, कि देह उसकी रक्षा करे। इसलिए नहीं कि उसका सर्वनाश कर दे।

भाग 13यहाँ से आगे पढ़ें

पर प्यासा आदमी अन्धे कुएँ की तरफ दौड़े, तो मेरे ख़याल में उसका कोई कसूर नहीं।

भाग 13यहाँ से आगे पढ़ें

सभी दुर्बल मनुष्यों की भांँति रमा भी अपने पतन से लज्जित था।

भाग 14यहाँ से आगे पढ़ें

उसे मरहम की जरूरत है, जंजीरों की नहीं। वह सहारे का हाथ चाहता है. धक्के का झोंका नहीं।

भाग 15यहाँ से आगे पढ़ें

ग़बन की सभी 53 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. भाग 1
  2. भाग 2
  3. भाग 3
  4. भाग 4
  5. भाग 5
  6. भाग 6
  7. भाग 7
  8. भाग 8
  9. भाग 9
  10. भाग 10
  11. भाग 11
  12. भाग 12
  13. भाग 13
  14. भाग 14
  15. भाग 15

ग़बन मुफ़्त सुनें

ग़बन मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

ग़बन मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.3 MB)

प्रेमचंद की और रचनाएँ

ग़बन जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।