ग़बन की पंक्तियाँ
ग़बन (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
53 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
मिथ्या दूरदर्शी नहीं होती; लेकिन वह दिन इतनी जल्दी आएगा, यह कौन जानता था ?
पूरा अंश दिखाएँ
… और क्या था। घर का किराया पांच रुपया था, रमानाथ ने पन्द्रह बतलाये थे। लड़कों की शिक्षा का खर्च मुश्किल से दस रुपये था, रमानाथ ने चालीस बतलाये थे। उस समय उसे इसकी जरा भी शंका न थी कि एक दिन सारा भन्डा फूट जागा।
मिथ्या दूरदर्शी नहीं होती; लेकिन वह दिन इतनी जल्दी आएगा, यह कौन जानता था ?
अगर उसने ये डींगें न मारी होती, तो जागेश्वरी को तरह वह भी सारा भार दयानाय पर छोड़कर निश्चिन्त हो जाता लेकिन इस वक्त वह अपने ही बनाये जाल में फंस गया था। कैसे निकले ?
हम चणिक मोह और संकोच में पड़कर अपने जीवन के सुख और शांति का कैसे होम कर देते है !
पूरा अंश दिखाएँ
और तुरन्त नीचे चला गया।
हम चणिक मोह और संकोच में पड़कर अपने जीवन के सुख और शांति का कैसे होम कर देते है !
अगर जालपा मोह के इस झोंके में अपने
कौड़ियों से रुपये बनाना वाणिकों का ही काम है। बाबू लोग तो रुपये की कौड़ियाँ ही बनाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन ऊपर की आमदनी थी, तो ऊपर का खर्च भी था। जो कुछ मिलता था, सैर सपाटे में खर्च हो जाता था और सराफ़े का देना किसी एकमुश्त रकम की आशा में रूका हुमा था।
कौड़ियों से रुपये बनाना वाणिकों का ही काम है। बाबू लोग तो रुपये की कौड़ियाँ ही बनाते हैं।
कुछ रात जाने पर रमा ने एक बार फिर सराफ़े का चक्कर लगाया। बहुत चाहा, किसी सराफ़ को झाँसा दूँ, पर कहीं दाल न गली। बाजार में बेतार की खबरें चला करती हैं।
मन की एक दशा वह भी होती है, जब आँखें खुली होती हैं, और कुछ नहीं सूझता; कान खुले रहते हैं, और कुछ सुनायी नहीं देता।
पूरा अंश दिखाएँ
रमा ने इस पत्र को भी फाड़कर फेंक दिया और कुर्सी पर बैठकर दीपक की ओर टकटकी बाँधकर देखने लगा। दीपक उसे दिखायी देता था, इसमें सन्देह है। इतनी ही एकाग्रता से यह कदाचित् आकाश की काली, अभेद्य मेघराशि की ओर ताकता।
मन की एक दशा वह भी होती है, जब आँखें खुली होती हैं, और कुछ नहीं सूझता; कान खुले रहते हैं, और कुछ सुनायी नहीं देता।
संध्या हो गयी थी। म्युनिसिपैलिटी के अहाते में सन्नाटा छा गया था। कर्मचारी एक-एक करके जा रहे थे। मेहतर कमरों में झाड़ू लगा रहा था। चपरासियों ने जूते पहनना शुरू कर दिया। खोंचे वाले दिन भर की बिक्री के पैसे गिन रहे थे, पर रमानाथ …
बहुधा हमारे जीवन पर उन्हीं के हाथों कठोरतम आघात होता है, जो हमारे सच्चे हितैषी होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
रतन चली गयी। जालपा खूश थी कि सिर से बोझ टला।
बहुधा हमारे जीवन पर उन्हीं के हाथों कठोरतम आघात होता है, जो हमारे सच्चे हितैषी होते हैं।
रमा कोई नौ बजे घूमकर लौटा, जालपा रसोई बना रही थी। उसे देखते ही बोली- रतन आयी थी, मैंने सब रुपये दे दिये।
परिवार तुम्हारे लिए फूलों की सेज नहीं, काँटों की शय्या है; तुम्हारा पार लगाने वाली नौका नहीं, तुम्हें निगल जाने वाला जन्तु है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ने कोई तरीका नहीं छोड़ा, तो तुम अकेली रहो, चाहे परिवार में, एक ही बात है। तुम अपमान और मजूरी से नहीं बच सकतीं। अगर तुम्हारे पुरुष ने कुछ छोड़ा है, तो अकेली रहकर भोग सकती हो, परिवार में रहकर तुम्हें उससे हाथ धोना पड़ेगा।
परिवार तुम्हारे लिए फूलों की सेज नहीं, काँटों की शय्या है; तुम्हारा पार लगाने वाली नौका नहीं, तुम्हें निगल जाने वाला जन्तु है।
संध्या हो गयी थी। गर्द भरी हुई फागुन को वायु चलनेवालों की आंखों में धूल झोंक रही थी। रतन चादर सँभालती सड़क पर चली जा रही थी। रास्ते में कई परिनित स्त्रियों ने उसे टोका, कई ने अपनी मोटर रोक ली और उसे बैठने को …
सभी उद्धरण
भाग 1

जिसे हम सबसे अधिक स्नेह रखते हैं, उसी पर सबसे अधिक रोष भी करते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
सब-के-सब मेरे प्राण के ग्राहक हो रहे हैं। जब इनके पास इतना धन है, तो फिर मेरे गहने क्यों नहीं बनवाते?
जिसे हम सबसे अधिक स्नेह रखते हैं, उसी पर सबसे अधिक रोष भी करते हैं।
जालपा को सबसे अधिक क्रोध रमानाथ पर था। अगर यह अपने माता-पिता से जोर देकर कहते, तो कोई इनकी बात न टाल सकता; पर यह कुछ कहें भी?
भाग 2
द्वेष तर्क और प्रमाण नहीं सुनता।
पूरा अंश दिखाएँ
माता के प्रति जालपा का यह द्वेष देखकर रमा और कुछ कह न सका
द्वेष तर्क और प्रमाण नहीं सुनता।
रमा ने हार ले लिया, और चारपाई से उठता हुआ बोला-जरा अम्मा और बाबूजी को तो दिखा दूँ। कम-से-कम उमसे पूछ तो लेना ही चाहिए।
भेख और भीख में सनातन से मित्रता है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन गेरुये रेशम धारण करने वाले बाबाजी को लजाते-लजाते भी एक रुपया देना ही पड़ता है।
भेख और भीख में सनातन से मित्रता है।
तीसरे दिन रमा कोट पैंट पहनकर और हैट लगाकर निकला तो उसकी शान ही कुछ और हो गई। चपरासियों ने झुक-झुककर सलाम किये। रमेश बाबू से मिलकर जब वह अपने काम का चार्ज लेने आया तो देखा एक बरामदे में फटी हुई मैली दरी पर …
भाग 3
उत्कंठा की चरम सीमा ही निराशा है।
पूरा अंश दिखाएँ
रमा- नहीं जी, बहुत जल्द बना देगा, कसम खा रहा था।
उत्कंठा की चरम सीमा ही निराशा है।
जालपा मुंह फेरकर लौटने जा रही थी कि रमा ने जोर से कहकहा मारा। जालपा चौंक पड़ी। समझ गई, रमा ने शरारत की थी। मुस्कुराती हुई बोली-तुम भी बड़े नटखट हो ! क्या लाये?
हम चणिक मोह और संकोच में पड़कर अपने जीवन के सुख और शांति का कैसे होम कर देते है !
पूरा अंश दिखाएँ
और तुरन्त नीचे चला गया।
हम चणिक मोह और संकोच में पड़कर अपने जीवन के सुख और शांति का कैसे होम कर देते है !
अगर जालपा मोह के इस झोंके में अपने
भाग 4
कौड़ियों से रुपये बनाना वाणिकों का ही काम है। बाबू लोग तो रुपये की कौड़ियाँ ही बनाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन ऊपर की आमदनी थी, तो ऊपर का खर्च भी था। जो कुछ मिलता था, सैर सपाटे में खर्च हो जाता था और सराफ़े का देना किसी एकमुश्त रकम की आशा में रूका हुमा था।
कौड़ियों से रुपये बनाना वाणिकों का ही काम है। बाबू लोग तो रुपये की कौड़ियाँ ही बनाते हैं।
कुछ रात जाने पर रमा ने एक बार फिर सराफ़े का चक्कर लगाया। बहुत चाहा, किसी सराफ़ को झाँसा दूँ, पर कहीं दाल न गली। बाजार में बेतार की खबरें चला करती हैं।
भाग 5
मन की एक दशा वह भी होती है, जब आँखें खुली होती हैं, और कुछ नहीं सूझता; कान खुले रहते हैं, और कुछ सुनायी नहीं देता।
पूरा अंश दिखाएँ
रमा ने इस पत्र को भी फाड़कर फेंक दिया और कुर्सी पर बैठकर दीपक की ओर टकटकी बाँधकर देखने लगा। दीपक उसे दिखायी देता था, इसमें सन्देह है। इतनी ही एकाग्रता से यह कदाचित् आकाश की काली, अभेद्य मेघराशि की ओर ताकता।
मन की एक दशा वह भी होती है, जब आँखें खुली होती हैं, और कुछ नहीं सूझता; कान खुले रहते हैं, और कुछ सुनायी नहीं देता।
संध्या हो गयी थी। म्युनिसिपैलिटी के अहाते में सन्नाटा छा गया था। कर्मचारी एक-एक करके जा रहे थे। मेहतर कमरों में झाड़ू लगा रहा था। चपरासियों ने जूते पहनना शुरू कर दिया। खोंचे वाले दिन भर की बिक्री के पैसे गिन रहे थे, पर रमानाथ …
बहुधा हमारे जीवन पर उन्हीं के हाथों कठोरतम आघात होता है, जो हमारे सच्चे हितैषी होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
रतन चली गयी। जालपा खूश थी कि सिर से बोझ टला।
बहुधा हमारे जीवन पर उन्हीं के हाथों कठोरतम आघात होता है, जो हमारे सच्चे हितैषी होते हैं।
रमा कोई नौ बजे घूमकर लौटा, जालपा रसोई बना रही थी। उसे देखते ही बोली- रतन आयी थी, मैंने सब रुपये दे दिये।
जीवन में ऐसे अवसर भी आते हैं, जब निराशा में भी हमें आशा होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मगर यह दो सौ रुपये मिल भी गये, तब भी तो पाँच सौ रुपयों की कभी रहेगी। उसका क्या प्रबन्ध होगा? ईश्वर ही बेड़ा पार लगाये तो लग सकता है। सबेरे कुछ न प्रबन्ध हुआ तो क्या होगा? यह सोचकर वह काँप उठा।
जीवन में ऐसे अवसर भी आते हैं, जब निराशा में भी हमें आशा होती है।
रमा ने सोचा, एक बार फिर गंगू के पास चलूँ: शायद दूकान पर मिल जाये, उसके हाथ पाँव जोडूं। सम्भव है, कुछ दया आ जाये। वह सराफ़े जा पहुँचा; मगर गंगू को दुकान बन्द थी!
विजय बहिर्मुखी होती है, पराजय अन्तर्मुखी।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसको हैसियत के आदमी को टालना चाहिए। आदमी जब तक स्वस्थ रहता है, उसे इसकी चिन्ता नहीं रहती कि वह क्या खाता है, कितना ख़ाता है, लेकिन जब कोई विकार उत्पन्न हो जाता है तब उसे याद आती है कि कल मैंने पकोड़ियां खायी थीं।
विजय बहिर्मुखी होती है, पराजय अन्तर्मुखी।
जालपा ने पूछा-कहाँ चले गये थे, बड़ी देर लगा दी?
आदमी सारी दुनिया से परदा रखता है लेकिन अपनी स्त्री से परदा नहीं रखता।
पूरा अंश दिखाएँ
क्यों करता? जब तुम्हारी आमदनी इतनी कम थी तो गहने लिये ही क्यों? मैंने तो कभी जिद न की थी और मान लो, मैं दो-चार बार कहती भी, तो तुम्हें समझ बूझकर काम करना चाहिए था। अपने साथ मुझे भी चार बातें सुनवा दीं।
आदमी सारी दुनिया से परदा रखता है लेकिन अपनी स्त्री से परदा नहीं रखता।
तुम मुझसे परदा रखते हो। अगर मैं जानती, तुम्हारी आमदनी इतनी थोड़ी है, तो मुझे क्या ऐसा शौक चर्राया था कि मुहल्ले भर की स्त्रियों को ताँगे पर बैठा-बैठा कर सैर कराने ले जाती। अधिक-से-अधिक यही तो होता कि कभी-कभी चित्त दुखी हो जाता;
भाग 6
बिना विश्वास के प्रेम हो ही कैसे सकता है?
पूरा अंश दिखाएँ
रमा——यह तुम्हारी जबरदस्ती है। आखिर ऐसा तुम्हें कैसे जान पड़ा? मालपा——आँखों से देखती हूँ, और कैसे जान पड़ा? तुमने मेरे पास बैठने की कसम खा ली है। देखो, तुम गुम सुम रहते हो। मुझसे प्रेम होता तो मुझपर विश्वास भी होता।
बिना विश्वास के प्रेम हो ही कैसे सकता है?
जिससे तुम अपनी बुरी-से-बुरी बात न कह सको, उससे तुम प्रेम नहीं कर सकते। हाँ, उस के साथ विहार कर सकते हो, उसी तरह जैसे कोई वेश्या के पास जाता है। वेश्या के पास लोग आनन्द उठाने ही जाते हैं, कोई उससे मन की बात …
जिससे तुम अपनी बुरी-से-बुरी बात न कह सको, उससे तुम प्रेम नहीं कर सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
मालपा——आँखों से देखती हूँ, और कैसे जान पड़ा? तुमने मेरे पास बैठने की कसम खा ली है। देखो, तुम गुम सुम रहते हो। मुझसे प्रेम होता तो मुझपर विश्वास भी होता। बिना विश्वास के प्रेम हो ही कैसे सकता है?
जिससे तुम अपनी बुरी-से-बुरी बात न कह सको, उससे तुम प्रेम नहीं कर सकते।
हाँ, उस के साथ विहार कर सकते हो, उसी तरह जैसे कोई वेश्या के पास जाता है। वेश्या के पास लोग आनन्द उठाने ही जाते हैं, कोई उससे मन की बात कहने नहीं जाता। हमारी भी वही दशा है। बोलो, है या नहीं?
अपने बोये हुए बीज को किसान ही तो काटता है।
पूरा अंश दिखाएँ
देवीदीन ने रूखी हँसी हंसकर कहा——बाल-बच्चे तो सब भगवान् के घर गये। चार बेटे थे। दो का ब्याह हो गया था। सब चल दिये। मैं बैठा हुआ हूँ। मुझी से तो सब पैदा हुए थे !
अपने बोये हुए बीज को किसान ही तो काटता है।
यह कहकर वह फिर हंसा। जरा देर बाद बोला—— बुढिया अभी जीती है। देखें, हम दोनों में पहले कौन चलता है। वह कहती है, पहले मैं जाऊँगी, मैं कहता हूँ पहले मैं जाऊँगा। देखो, किसकी टेक रहती है। बन पड़ा तो तुम्हें दिखलाऊँगा !
भाग 7
अनुराग यौवन या रूप या धन से नहीं उत्पन्न होता। अनुराग अनुराग से उत्पन्न होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… दिला दी हो, जिसके नाम को वह बहुत पहले रो चुकी थी। बोली——मुझे तो कभी यह ख्याल भी नहीं आया बहन, कि मैं युवती हूँ और वे बूढ़े हैं। मेरे हृदय में जितना प्रेम, जितना अनुराग है यह सब मैंने उनके ऊपर अर्पण कर दिया।
अनुराग यौवन या रूप या धन से नहीं उत्पन्न होता। अनुराग अनुराग से उत्पन्न होता है।
मेरे ही कारण तो वे इस अवस्था में इतना परिश्रम कर रहे हैं। और दूसरा है ही कौन !क्या यह छोटी बात है? कल कहीं चलोगी? कहो तो शाम को आऊँ?
जब हँसना था, तब हँसती थी; जब रोना है, तब रोऊँगी।
पूरा अंश दिखाएँ
जालपा——क्या वह कोई दूसरी दुनिया है? क्या मैं वहाँ जाकर कुछ और हो जाऊँगी? और फिर रोने से क्यों डर?
जब हँसना था, तब हँसती थी; जब रोना है, तब रोऊँगी।
वह काले कोसों चले गये हों, पर मुझे तो हर- क्षण यहीं बैठे दिखायी देते हैं। यहाँ वे स्वयं नहीं हैं, पर घर की एक-एक चीज में बसे हुए हैं। यहाँ से जाकर तो मैं निराशा से पागल हो जाऊँगी।
यही निष्ठुरता मन पर विजय पाती है। अगर कुछ दिन पहले निष्ठुर हो जाती तो यह दिन क्यों आता!
पूरा अंश दिखाएँ
जालपा——
यही निष्ठुरता मन पर विजय पाती है। अगर कुछ दिन पहले निष्ठुर हो जाती तो यह दिन क्यों आता!
रमानाथ को कलकत्ते आये हुए दो महीने से ऊपर हो गये हैं। वह अभी
भाग 8
रुपये में बड़ा दम है भैया!
पूरा अंश दिखाएँ
पुलिस के अफसरों के साथ दावतें खाते हैं, पुलिस उन्हें जानती है, फिर भी उनका कुछ नहीं कर सकती।
रुपये में बड़ा दम है भैया!
रमा ने कुछ जवाब न दिया। उसके सामने यह नया प्रश्न या खड़ा हुआ। जिन बातों को वह अनुभव न होने के कारण महा कष्ट साध्य समझता था, उन्हें इस बूढ़े ने निर्मुल कर दिया और बुढ़ा शेखीबाजों में नहीं है। वह मुँह से जो …
रोने से माँ दूध पिलाती है, शेर अपना शिकार नहीं छोड़ता।
पूरा अंश दिखाएँ
विलायती मोटरे दौड़ाओ, विलायती मुरब्बे और अचार चखो, विलायती बरतनों में खाओ, विलायती दवाइयां पीयो, पर देश के नाम को 'रोये जायो। मुदा इस रोने से कुछ न होगा।
रोने से माँ दूध पिलाती है, शेर अपना शिकार नहीं छोड़ता।
रोओ उसके सामने जिसमें दया और धरम हो। तुम धमकाकर ही क्या कर लोगे ? जिस धमकी में कुछ दया नहीं है उस धमकी की परवाह कौन करता है ?
भाग 9
आदमी पाप से नीच होता है, खाने-पीने से नीच नहीं होता। प्रेम से जो भोजन मिलता है, वह पवित्र होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
'मुझे किसी के कहने-सुनने की चिन्ता नहीं है, अम्मा।
आदमी पाप से नीच होता है, खाने-पीने से नीच नहीं होता। प्रेम से जो भोजन मिलता है, वह पवित्र होता है।
उसे तो देवता, भी खाते हैं।'
प्रेम की रोटियों में अमृत रहता है अम्मा, चाहे गेहूँ की हो या बाजरे की।
पूरा अंश दिखाएँ
रमा ने मुसकराकर कहा-
प्रेम की रोटियों में अमृत रहता है अम्मा, चाहे गेहूँ की हो या बाजरे की।
बुढ़िया यहाँ से चली तो मानों अंचल में आनन्द की निधि भरे हो।
अभागों को प्रेम की मिक्षा भी नहीं मिलती।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन तुम अभी से चेतावनी दिये देती हो !
अभागों को प्रेम की मिक्षा भी नहीं मिलती।
यह कहते-कहते रतन की आँखें सजल हो गयीं। जालपा अपने को दुखिनी समझ रही थी और दुखी जनों को निर्भय कहने की स्वाधीनता होती है;
मैत्री परिस्थितियों का विचार नहीं करती। अगर यह विचार बना रहे, तो समझ लो, मैत्री नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
रतन ने दृढ़ता से कहा——मुझे उस दशा में भी तुमसे मांगने में संकोच न होगा।
मैत्री परिस्थितियों का विचार नहीं करती। अगर यह विचार बना रहे, तो समझ लो, मैत्री नहीं है।
ऐसी बातें करके तुम मेरा द्वार बन्द कर रही हो। मैने मन में समझा था, तुम्हारे साथ जीवन के दिन काट दूंगी; लेकिन तुम अभी से चेतावनी दिये देती हो !
जीवन एक दीर्घ पश्चात्ताप के सिवा और क्या है !
पूरा अंश दिखाएँ
… सँभल जाती। पछता रही थी, कि इन्हें यहाँ क्यों लावी। कदाचित् रास्ते की तकलीफ़ और जलवायु ने बीमारी को असाव्य कर दिया। यह भी पछतावा हो रहा था कि मैं सन्ध्या समय क्यों घूमने चली गयी। शायद उतनी ही देर में इन्हें ठण्ड लग गयी।
जीवन एक दीर्घ पश्चात्ताप के सिवा और क्या है !
पछतावे की एक-दो बात थी ? इस आठ साल के जीवन में मैंने पति को क्या आराम पहुँचाया?
खीर और मलाई की थाली क्यों ने मुझे मिली, इस क्षोभ में मैंने अपनी रोटियों को लात मार दी।
पूरा अंश दिखाएँ
… अपने घर में दीपक न जलाकर दूसरों के उजाले घर का आनन्द उठाती फिरती—मनोरंजन के सिवा मुझे और कुछ सूझता ही न था। विलास और मनोरंजन, यही मेरे जीवन के दो लक्ष्य थे। अपने जले हुए दिल को इस तरह शान्त करके मैं सन्तुष्ट थी।
खीर और मलाई की थाली क्यों ने मुझे मिली, इस क्षोभ में मैंने अपनी रोटियों को लात मार दी।
आज रतन को उस प्रेम का पूर्ण परिचय मिला, जो इस विदा होनेवाली आत्मा को उससे था—— वह इस समय भी उसी की चिन्ता में मग्न थी। रतन के लिए जीवन में फिर भी कुछ आनन्द था, कुछ रुचि थी, कुछ उत्साह था। इनके लिए …
भाग 11
रुदन में कितना उल्लास, कितनी शान्ति, कितना बल है !
पूरा अंश दिखाएँ
देवीदीन ने सड़क की ओर ताकतें हुए कहा——भैया अब नहीं आयेंगे। जब अपने ही अपने न हुए तो वेगाने तो बेगाने है ही। वह चला गया। बुढ़िया भी पीछे-पीछे भुनभुनाती चली।
रुदन में कितना उल्लास, कितनी शान्ति, कितना बल है !
जो कभी एकांत में बैठकर, किसी को स्मति, किसी के वियोग में सिसक -सिसक और बिलख-बिलख कर नहीं रोया, वह जीवन के ऐसे सुख से वंचित है, जिस पर सैकड़ों हंसियां न्योछावर हैं !
प्रेम हृदय की वस्तु है, रुपये की नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
दस-बीस रुपये तो आदमी यार-दोस्तों पर भी खर्च कर देता है। वह प्रेम नहीं है।
प्रेम हृदय की वस्तु है, रुपये की नहीं।
जब तक रमा का कुछ पता न था, जालपा सारा इलजाम अपने सिर पर रखती थी; पर आज उनका पता पाते ही उसका मन अकस्मात् कठोर हो गया। तरह-तरह के शिकवे पैदा होने लगे। वहाँ क्या समझकर बैठे हैं ?
भाग 12
नये प्रभात का उदय कभी नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन उन संकल्पों का अस्त क्या होता है ? नये-नये प्रलोभन सामने आते रहते हैं और संकल्प की अवधि भी बढ़ती चली जाती है।
नये प्रभात का उदय कभी नहीं होता।
एक महीने देहात की सैर करने के बाद रमा पुलिस के सहयोगियों के साथ अपने बँगले पर जा रहा था !
जिसमें दौड़ने की शक्ति हो, उसमें खड़े रहने की शक्ति न हो, इसे कौन मानेगा ?
पूरा अंश दिखाएँ
जालपा ने तीक्ष्ण स्वर में कहा——जिस आदमी में हत्या करने की शक्ति हो, उसमें हत्या न करने की शक्ति का न होना अचम्भे की बात है।
जिसमें दौड़ने की शक्ति हो, उसमें खड़े रहने की शक्ति न हो, इसे कौन मानेगा ?
जब हम कोई काम करने की इच्छा करते हैं, तो शक्ति आप-ही-आप जा जाती है ! तुम यह निश्चय कर लो कि तुम्हें बयान बदलना है, बस और सारी बातें आप-ही-आप आ जायंगी।
दया का बोझ सिर पर जितना कम हो उतना ही अच्छा।
पूरा अंश दिखाएँ
रतन ने व्यंगमय आँखों से देखकर कहा——'तुमने पन्द्रह रुपये का मकान मेरे लिए व्यर्थ लिया। इतना बड़ा मकान लेकर मैं क्या करूँगी। मेरे लिए एक कोठरी काफ़ी है, जो दो रुपये में मिल जायगी। सोने के लिये ज़मीन है ही।
दया का बोझ सिर पर जितना कम हो उतना ही अच्छा।
मणिभूषण ने बड़े विनम्र भाव से कहा—— आखिर आप चाहती क्या हैं ? कहिए तो!
दया की चीज न जबरदस्ती ली जा सकती है, न जबरदस्ती दी जा सकती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… भी अपने साथ न ले जाऊँगी। जिस चीज पर मेरा कोई अधिकार नहीं, वह मेरे लिए वैसे ही है जैसे किसी गैर आदमी की चीज। मैं दया की भिखारिनी न बनूंगी। तुम इन चीजों के अधिकारी हो, ले जाओ। मैं ज़रा भी बुरा नहीं मानती।
दया की चीज न जबरदस्ती ली जा सकती है, न जबरदस्ती दी जा सकती है।
संसार में हजारों विधवाएं हैं, जो मेहनत मजदूरी करके अपना निर्वाह कर रही हैं। मैं भी वैसी ही हूँ। मैं भी उसी तरह, मजूरी करूँगी और अगर न कर सकूँगी, तो किसी गड्ढे में डूब मरूँगी। जो अपना पेट भी न पाल सके उसे जीते …
जो अपना पेट भी न पाल सके उसे जीते रहने का, दूसरों का बोझ बनने का कोई हक नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जा सकती है, न जबरदस्ती दी जा सकती है। संसार में हजारों विधवाएं हैं, जो मेहनत मजदूरी करके अपना निर्वाह कर रही हैं। मैं भी वैसी ही हूँ। मैं भी उसी तरह, मजूरी करूँगी और अगर न कर सकूँगी, तो किसी गड्ढे में डूब मरूँगी।
जो अपना पेट भी न पाल सके उसे जीते रहने का, दूसरों का बोझ बनने का कोई हक नहीं है।
यह कहती हुई रतन घर से निकली और द्वार की ओर चली। मणिभूषण ने उसका रास्ता रोक कर कहा——अगर आपकी इच्छा न हो तो मैं बँगला अभी न बेचूं।
भाग 13
परिवार तुम्हारे लिए फूलों की सेज नहीं, काँटों की शय्या है; तुम्हारा पार लगाने वाली नौका नहीं, तुम्हें निगल जाने वाला जन्तु है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ने कोई तरीका नहीं छोड़ा, तो तुम अकेली रहो, चाहे परिवार में, एक ही बात है। तुम अपमान और मजूरी से नहीं बच सकतीं। अगर तुम्हारे पुरुष ने कुछ छोड़ा है, तो अकेली रहकर भोग सकती हो, परिवार में रहकर तुम्हें उससे हाथ धोना पड़ेगा।
परिवार तुम्हारे लिए फूलों की सेज नहीं, काँटों की शय्या है; तुम्हारा पार लगाने वाली नौका नहीं, तुम्हें निगल जाने वाला जन्तु है।
संध्या हो गयी थी। गर्द भरी हुई फागुन को वायु चलनेवालों की आंखों में धूल झोंक रही थी। रतन चादर सँभालती सड़क पर चली जा रही थी। रास्ते में कई परिनित स्त्रियों ने उसे टोका, कई ने अपनी मोटर रोक ली और उसे बैठने को …
जो खाया, पहना, अपनी मिहनत की कमाई से, किसी का गला नहीं दबाया, पाप की गठरी सिर पर नहीं लादी, नीयत नहीं बिगाड़ी।
पूरा अंश दिखाएँ
जग्गो ने चूड़ियाँ उठाकर ज़मीन पर पटक दीं और आँखें निकालकर बोली -- जहाँ इतना पाप समा सकता है, वहाँ चार चूड़ियों की जगह नहीं है ? भगवान् की दया से बहुत चूड़ियाँ पहन चुकी और अब भी सेर-दो-सेर सोना पड़ा होगा; लेकिन
जो खाया, पहना, अपनी मिहनत की कमाई से, किसी का गला नहीं दबाया, पाप की गठरी सिर पर नहीं लादी, नीयत नहीं बिगाड़ी।
उस कोख में आग लगे जिसने तुम जैसे कपूत को जन्म दिया। यह पाप की कमाई लेकर तुम बहू को देने आये होगे। समझते होगे, तुम्हारे रुपयों की थैली देखकर वह लट्टू हो जायेगी। इतने दिन उसके साथ रहकर भी तुम्हारी लोभी आँखें उसे न …
देह के भीतर इसीलिये आत्मा रखी गयी है, कि देह उसकी रक्षा करे। इसलिए नहीं कि उसका सर्वनाश कर दे।
पूरा अंश दिखाएँ
क्यों नहीं छाती खोलकर खड़े हो गये, कि इसे गोली का निशाना बना लो; पर मैं झूठ न बोलूंँगा। क्यों नहीं सिर झुका दिया ?
देह के भीतर इसीलिये आत्मा रखी गयी है, कि देह उसकी रक्षा करे। इसलिए नहीं कि उसका सर्वनाश कर दे।
इस पाप का क्या पुरस्कार मिला ? जरा मालूम तो हो?
इसे गमखोरी नहीं कहते दादी; यह बेह्याई है।
पूरा अंश दिखाएँ
जालपा ने उसी निष्ठुरता से कहा——
इसे गमखोरी नहीं कहते दादी; यह बेह्याई है।
देवीदीन ने आकर कहा-क्या यहां भैया आये थे ? मुझे मोटर पर रास्ते में दिखायी दिये थे।
लाज की रक्षा ही के लिए बड़े-बड़े राज्य मिट गये हैं, रक्त की नदियाँ बह गयी हैं, प्राणों की होली खेल डाली गयी है !
पूरा अंश दिखाएँ
… की उसमें सामर्थ्य न थी। लज्जा ने सदैव वीरों को परास्त किया है। जो काल से भी नहीं डरते, वे भी लज्जा के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं करते। आग में कूद जाना, तलवार के सामने खड़ा हो जाना, इसकी अपेक्षा कहीं सहज है।
लाज की रक्षा ही के लिए बड़े-बड़े राज्य मिट गये हैं, रक्त की नदियाँ बह गयी हैं, प्राणों की होली खेल डाली गयी है !
उसी लाज ने आज रमा के पग भी पीछे हटा दिये। शायद जेल की सजा से वह इतना भयभीत न होता।
लज्जा ने सदैव वीरों को परास्त किया है। जो काल से भी नहीं डरते, वे भी लज्जा के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं करते।
पूरा अंश दिखाएँ
ख्वाहमख्वाह लज्जित होना पड़ेगा। बेवकूफ बनाया जाऊँगा। वह लौट पड़ा। इस लज्जा का सामना करने की उसमें सामर्थ्य न थी।
लज्जा ने सदैव वीरों को परास्त किया है। जो काल से भी नहीं डरते, वे भी लज्जा के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं करते।
आग में कूद जाना, तलवार के सामने खड़ा हो जाना, इसकी अपेक्षा कहीं सहज है। लाज की रक्षा ही के लिए बड़े-बड़े राज्य मिट गये हैं, रक्त की नदियाँ बह गयी हैं, प्राणों की होली खेल डाली गयी है !
चोल के घोंसले में मांस ढूंढते हैं !
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन इतना मैं जानती हूँ, कि हममें जितनी बेचारियाँ मर्दों की बेवफ़ाई से निराश होकर अपना आराम-चैन खो बैठती है, उनका पता अगर दुनिया को चले, तो आँखें खुल जाय। यह हमारी भूल है कि तमाशबीनों से वफा चाहते हैं,
चोल के घोंसले में मांस ढूंढते हैं !
पर प्यासा आदमी अन्धे कुएँ की तरफ दौड़े, तो मेरे ख़याल में उसका कोई कसूर नहीं।
पर प्यासा आदमी अन्धे कुएँ की तरफ दौड़े, तो मेरे ख़याल में उसका कोई कसूर नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… जानती हूँ, कि हममें जितनी बेचारियाँ मर्दों की बेवफ़ाई से निराश होकर अपना आराम-चैन खो बैठती है, उनका पता अगर दुनिया को चले, तो आँखें खुल जाय। यह हमारी भूल है कि तमाशबीनों से वफा चाहते हैं, चोल के घोंसले में मांस ढूंढते हैं !
पर प्यासा आदमी अन्धे कुएँ की तरफ दौड़े, तो मेरे ख़याल में उसका कोई कसूर नहीं।
उस दिन रात को चलते वक्त जोहरा ने दारोगा को खुशखबरी दी, आज तो हजरत खूब मजे में आये। खुदा ने चाहा, तो दो चार दिन के बाद बीबी का नाम भी न लें।
भाग 14
मैं बहादुर नहीं हूँ, बहुत ही कमजोर आदमी हूँ। हमेशा खतरे के सामने मेरा हौसला पस्त हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जालपा को प्रयाग जाने पर राजी कर सको जोहरा, तो मैं उम्र भर तुम्हारी गुलामी करूंगा। इस हालत में मैं उसे नहीं देख सकता। शायद आज ही रात को मैं यहाँ से भाग जाऊंँ। मुझ पर क्या गुजरेगी, इसका मुझे जरा भी भय नहीं !
मैं बहादुर नहीं हूँ, बहुत ही कमजोर आदमी हूँ। हमेशा खतरे के सामने मेरा हौसला पस्त हो जाता है।
लेकिन मेरी बेगैरती भी यह चोट नहीं सह सकती।
जहाँ एक बार प्रेम ने वास किया हो वहाँ उदासीनता और विराग चाहे पैदा हो जाय, हिंसा का भाव नहीं पैदा हो सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
क्या मुझे भूखों मरते देख मेरे साथ उससे कुछ भी ज्यादा सलूक न करोगी, जो आदमी कुत्ते के साथ करता है? मुझे तो ऐसी आशा नहीं।
जहाँ एक बार प्रेम ने वास किया हो वहाँ उदासीनता और विराग चाहे पैदा हो जाय, हिंसा का भाव नहीं पैदा हो सकता।
तुम मेरे साथ जरा भी हमदर्दी न करोगी जोहरा ?
जोहरा वेश्या थी, उसको अच्छे-बुरे सभी तरह के आदमियों से साबिका पड़ चुका था।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं बहादुर नहीं हूँ, बहुत ही कमजोर आदमी हूँ। हमेशा खतरे के सामने मेरा हौसला पस्त हो जाता है। लेकिन मेरी बेगैरती भी यह चोट नहीं सह सकती।
जोहरा वेश्या थी, उसको अच्छे-बुरे सभी तरह के आदमियों से साबिका पड़ चुका था।
उसकी आँखों में आदमियों की परख थी। उसको इस परदेशी युवक में और अन्य व्यक्तियों में एक बड़ा फ़र्क दिखायी देता था। पहले वह यहाँ भी पैसे की गुलाम बनकर आयी थी, लेकिन दो-चार दिन के बाद ही उसका मन रमा की ओर आकर्षित होने …
प्रौढ़ा स्त्रियाँ अनुराग की अवहेलना नहीं कर सकतीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… आँखों में आदमियों की परख थी। उसको इस परदेशी युवक में और अन्य व्यक्तियों में एक बड़ा फ़र्क दिखायी देता था। पहले वह यहाँ भी पैसे की गुलाम बनकर आयी थी, लेकिन दो-चार दिन के बाद ही उसका मन रमा की ओर आकर्षित होने लगा।
प्रौढ़ा स्त्रियाँ अनुराग की अवहेलना नहीं कर सकतीं।
रमा में और सब दोष हों, पर अनुराग था। इस जीवन में जोहरा को यह पहला आदमी ऐसा मिला था जिसने उसके सामने अपना हृदय खोलकर रख दिया, जिसने उससे कोई परदा न रखा। ऐसे अनुराग-रत्न को वह खोना न चाहती थी, उसकी बातें सुनकर …
तब वह प्यार करने की वस्तु थी, अब वह उपासना करने की वस्तु है।
पूरा अंश दिखाएँ
… आदमी मुंह में कालिख लगा डूब मरे, उतना ही अच्छा है। नहीं जोहरा मुझसे दगा न करेगी। उसे वह दिन याद आये, जब उसके दफ्तर से आते ही जालपा उसकी जेब टटोलती थी और रुपये निकाल लेती थी। वही जालपा आज इतनी सत्यवादिनी हो गयी।
तब वह प्यार करने की वस्तु थी, अब वह उपासना करने की वस्तु है।
जालपा, मैं तुम्हारे योग्य नहीं हूँ:
सभी दुर्बल मनुष्यों की भांँति रमा भी अपने पतन से लज्जित था।
पूरा अंश दिखाएँ
मगर किसी काम में चित्त न लगा। आज दारोगाजी भी नहीं आये। या तो रात की घटना से रुष्ट, या लज्जित थे। या कहीं बाहर चले गये। रमा ने किसी से इस विषय में कुछ पूछा भी नहीं।
सभी दुर्बल मनुष्यों की भांँति रमा भी अपने पतन से लज्जित था।
वह जब एकान्त में बैठता, तो उसे अपनी दशा पर दुःख होता-क्यों उसकी विलास-वृत्ति इतनी प्रबल है ? वह इतना विवेक-शून्य न था कि अधोगति में भी प्रसन्न रहता;
मैं खिदमत नहीं कर रही हूँ, अपने पापों का प्रायश्चित कर रही हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
जालपा ने छूटते ही कहा-ज़ोहरा, ऐसा मत कहो।
मैं खिदमत नहीं कर रही हूँ, अपने पापों का प्रायश्चित कर रही हैं।
बहुत दुःखी हूँ। मुझसे बड़ी अभागिनी संसार में न होगी।
अपनी या अपनों की बुराईयों पर शमिन्दा होना सच्चे दिलों ही का काम है।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं बोली तो मेरा गला भी भरा हुआ था-यह तुम्हारा खयाल ग़लत है देवी ! शायद तब मैं तुम्हारे पैरों पर गिर पडूंगी।
अपनी या अपनों की बुराईयों पर शमिन्दा होना सच्चे दिलों ही का काम है।
जालपा ने कहा-लेकिन तुम मेरा हाल जानकर करोगी क्या ? बस, इतना ही समझ लो, कि एक गरीब अभागिन औरत हूँ, जिसे अपने ही जैसे अभागे और गरीब आदमियों के साथ मिलने-जुलने में आनन्द आता है।
भाग 15
प्रेम अपने उच्चतम स्थान पर पहुँचकर देवत्व से मिल जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
विशाल, कितना तेजोमय! विलासिनी ने प्रेमोद्यान की दीवारों को देखा था, वह उसी में खुश थी, त्यागिनी बनकर वह उस उद्यान के भीतर पहुँच गयी थी-कितना रम्य दश्य था, कितनी सुगंध, कितना वैचित्र्य, कितना विकास। इसकी सुगन्ध में, इसकी रम्यता में, देवत्व भरा हुआ था।
प्रेम अपने उच्चतम स्थान पर पहुँचकर देवत्व से मिल जाता है।
जालपा को अब कोई शंका नहीं है;
जब सारा यश अफसरों को मिलता है और सारा अपयश मातहतों को, तो दारोगाजी को क्या ग़रज पड़ी थी कि नई शहादतों की फ़िक्र में सिर खपाते।
पूरा अंश दिखाएँ
… जोर लगाया, कि मुलजिमों में कोई मुखबिर बन जाय, पर उसका उद्योग सफल न हुआ। दारोगा जी चाहते तो नई शहादतें बना सकते थे, पर अपने अफसरों की स्वार्थपरता पर वह इतने खिन्न हुए कि दूर से तमाशा देखने के सिवा और कुछ न किया।
जब सारा यश अफसरों को मिलता है और सारा अपयश मातहतों को, तो दारोगाजी को क्या ग़रज पड़ी थी कि नई शहादतों की फ़िक्र में सिर खपाते।
इस मुआमले में अफसरों ने सारा दोष दरोगा ही के सिर मढ़ा। उन्हीं की लापवाही से रमानाथ हाथ से निकला। अगर ज्यादा सख्ती से निगरानी की जाती, तो जालपा कैसे उसे खत लिख सकती, और यह कैसे रात को उससे मिल सकता। ऐसी दशा में …
मैं इसे अपना सौभाग्य समझता हूँ, कि मुझे उस तरफ़ से प्रकाश मिला, जिधर से औरों को अन्धकार मिलता है। विष में मुझे सुधा प्राप्त हो गयी।
पूरा अंश दिखाएँ
… न थी। उसने अपने जीवन के गत एक वर्ष का पूरा वृत्तान्त कह सुनाया। कोई बात न छिपाई। वकील के पूछने पर उसने कहा—— जालपा के त्याग, निष्ठा और सत्य-प्रेम ने मेरी आँखें खोली, और उससे भी ज्यादा जोहरा के सौजन्य और निष्कपट व्यवहार ने।
मैं इसे अपना सौभाग्य समझता हूँ, कि मुझे उस तरफ़ से प्रकाश मिला, जिधर से औरों को अन्धकार मिलता है। विष में मुझे सुधा प्राप्त हो गयी।
इसके बाद सफ़ाई की तरफ से देवीदीन, जालपा और जोहरा के बयान हुए। वकीलों ने इनसे भी सवाल किया, पर सच्चे गवाह क्या उखड़ते। जोहरा का बयान बहुत ही प्रभावोत्पादक था। उसने कहा, जिस प्राणी को जंजीरों से जकड़ने के लिए वह भेजी गयी है, …
उसे मरहम की जरूरत है, जंजीरों की नहीं। वह सहारे का हाथ चाहता है. धक्के का झोंका नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… जालपा और जोहरा के बयान हुए। वकीलों ने इनसे भी सवाल किया, पर सच्चे गवाह क्या उखड़ते। जोहरा का बयान बहुत ही प्रभावोत्पादक था। उसने कहा, जिस प्राणी को जंजीरों से जकड़ने के लिए वह भेजी गयी है, वह खुद दर्द से तड़प रहा है,
उसे मरहम की जरूरत है, जंजीरों की नहीं। वह सहारे का हाथ चाहता है. धक्के का झोंका नहीं।
जालपा देवी के प्रति उसकी श्रद्धा, उसका अटल विश्वास देखकर मैं अपने को भूल गयी। मुझे अपनी नीचता, अपनी स्वार्थान्धता पर लज्जा आयी !
ग़बन मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।