Doomreader

दो बहनें

लेखक: रवीन्द्रनाथ टैगोर

दूसरे नाम Do Bahnen

लंबाई: 21,798 शब्द, लगभग 87 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

उपन्यास

दो बहनें मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

शशांक की पत्नी शर्मिला माँ जैसी स्नेह करने वाली स्त्री है, और उसकी छोटी बहन ऊर्मिमाला के घर आने से सबका जीवन बदलने लगता है। रवीन्द्रनाथ टैगोर का उपन्यास, हजारी प्रसाद द्विवेदी के हिंदी अनुवाद में।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

शर्मिला

शर्मिला

स्त्रियाँ दो जाति की होती हैं, ऐसा मैंने किसी-किसी पंडित से सुना है।

एक जाति प्रधानतया माँ होती है, दूसरी प्रिया।

ऋतुओं के साथ यदि तुलना की जाय तो माँ होगी वर्षाऋतु यह जल देती है, फल देती है, ताप शमन करती है, ऊर्ध्वलोक से अपने आपको विगलित कर देती है, शुष्कता को दूर करती है, अभावों को भर देती है।

और प्रिया है वसन्तऋतु। गभीर है उसका रहस्य, मधुर है उसका मायामंत्र। चञ्चलता उसकी रक्त में तरङ्ग लहरा देती है और चित्त के उस मणिकोष्ठ में पहुँचती है जहाँ सोने की वीणा में एक निभृत तार चुपचाप, झंकार की प्रतीक्षा में, पड़ा हुआ है; झंकार-जिससे समस्त देह और मन में अनिर्वचनीय की वाणी झंकृत हो उठती है।

शशांक की स्त्री शर्मिला 'माँ' जाति की है। बड़ी-बड़ी हैं उसकी शान्त आँखें, धीर-गंभीर चितवन। सजल श्यामल नवीन मेघ के समान कमनीय है उसकी स्निग्ध और साँवली कान्ति; माँग में सदा सिंदूर की अरुण रेखा शोभती रहती है, साड़ी की किनारी काली और चौड़ी, दोनों हाथों में मगर के मुँहवाले मोटे-मोटे कंगन–जो साज-सिंगार की भाषा कम बोलते हैं, सोहाग की अधिक।

यहाँ से आगे पढ़ें

शर्मिला

एक बार शशांक और उसकी स्त्री घूमने के लिये नैनीताल गए थे। पहले से ही उनका कम्पार्टमेंट सारे रास्ते के लिये रिज़र्व था। जंक्शन पर आकर गाड़ी बदलकर शशांक कुछ खाने-पीने की सामग्री लाने के लिये बाहर गया, लौटकर देखता है कि वर्दीधारी एक दुर्जनमूर्ति उन्हें बेदख़ल करने को उद्यत है। स्टेशनमास्टर ने आकर एक जगद्विख्यात जेनेरल का नाम लेकर बताया कि कम्पार्टमेंट असल में उसके लिये ही था, गलती से दूसरा नाम चिपका दिया गया था। शशांक ने आँखें फाड़कर देखा और जब संभ्रमपूर्वक दूसरे कम्पार्टमेंट में जाने की तैयारी करने लगा, तो शर्मिला गाड़ी में चढ़कर दरवाज़ा रोककर खड़ी हो गई; गरजकर बोली, 'देखती हूँ कौन आकर मुझे उतारता है, बुला लाओ अपने जेनेरल को!' शशांक उस समय तक सरकारी नौकर था, ऊपरवाले अफ़सर के जातिभाई से बचबचकर ख़तरे से दूर रहकर चलने का ही यह आदी था। हड़बड़ाकर बोला—'अरे भई, झमेला बढ़ाने से क्या फ़ायदा, गाड़ी में और भी तो जगह है।' शर्मिला ने इस बात पर कान ही नहीं दिया। आख़िरकार जेनेरल साहेब जब रिफ़्रेशमेंट रूम से नाश्ता-पानी ख़त्म करके मुँह में चुरुट दबाए बाहर आए तो स्त्री-मूर्ति की उग्रता देखकर चुपचाप हट गए। शशांक ने स्त्री से पूछा—'जानती हो कितना बड़ा आदमी है?' स्त्री जवाब दिया 'जानने की ग़रज़ नहीं। जो डिब्बा हमारा है उसमें वह तुमसे बड़ा नहीं।'

शशांक ने सवाल किया—"यदि अपमान करता तो?"

स्त्री ने जवाब दिया—"तो तुम किसलिये हो?"

यहाँ से आगे पढ़ें

शर्मिला

प्रातःकाल काम खत्म करके शशांक घर लौटकर बोला, "मामला क्या है, गुड़ियों का व्याह है क्या?"

"हाय रे भाग्य, आज तुम्हारा जन्मदिन है, यह भी भूल गए? कुछ भी कहो, आज शाम को तुम बाहर नहीं जा सकते।"

"बिज़िनेस मृत्यु-दिन के अतिरिक्त और किसी दिन के सामने सिर नहीं झुकाता।"

"फिर कभी नहीं कहूँगी, आज लोगों को निमंत्रण दे चुकी हूँ।"

"देखो शर्मिला, तुम मुझे खिलौना बनाकर दुनिया भर के लोगों को बुलाकर खिलवाड़ करने की कोशिश मत करो।" इतना कहकर शशांक तेज़ी से चला गया। शर्मिला सोनेवाले कमरे का द्वार बन्दकर थोड़ी देर तक रोती रही।

शाम को निमन्त्रित लोग आए। बिज़िनेस के सर्वोच्च दावे को सभी ने सहज ही स्वीकार कर लिया।

यहाँ से आगे पढ़ें

नीरद

नीरद ने ऊर्मि से कहा, "पशु-पक्षी प्रकृति के कारखाने से बने-बनाए माल की तरह तैयार निकलते हैं लेकिन मनुष्य कच्चा माल है, उसे तैयार करने का भार स्वयं मनुष्य पर ही है।"

ऊर्मि ने नम्रता के साथ कहा, "अच्छी बात है, परीक्षा कीजिए, बाधा नहीं पाएँगे।"

नीरद ने कहा, "तुममें नाना प्रकार की शक्तियाँ हैं। उन्हें बाँधना होगा तुम्हारे जीवन के एकमात्र लक्ष्य के चारों ओर। तभी तुम्हारा जीवन सार्थक होगा। किसी अभिप्राय के आकर्षण से विक्षिप्त को संक्षिप्त करना पड़ेगा, वह कसा जायगा, डायनेमिक होगा, तभी उस एकत्व को मारल आर्गेनिज्म कहा जा सकेगा।"

ऊर्मि ने पुलकित होकर सोचा, अनेक युवक तो उनके घर चाय की टेबुल पर उपस्थित हुए हैं, टेनिस कोर्ट में आए हैं परन्तु सोचने के लायक़ बात उन्होंने कभी नहीं कही, दूसरा कोई कहे भी तो जमुहाने लगते हैं। असल में किसी भी बात को अत्यन्त गम्भीर भाव से कहने का एक अपना ढँग है नीरद के पास। वह जो भी कहता, उसीमें ऊर्मि को एक आश्चर्यजनक तात्पर्य मालूम होता, वह उसे अत्यधिक इन्टेलेक्चुअल जान पड़ता।

यहाँ से आगे पढ़ें

ऊर्मिमाला

चिट्ठी पढ़कर हठात् उछल पड़ी। नाचने की इच्छा हुई पर नाच का उसे अभ्यास नहीं था! बिस्तर पर सितार पड़ा हुआ था, उसे उठाकर सुर बाँधे बिना ही झनाझन झंकार देती हुई जो जी में आया वही बजाने लगी।

ठीक ऐसे ही समय शशांक ने घर में प्रवेश किया। पूछा, "मामला क्या है? शादी का दिन ठीक हो गया क्या?"

"हाँ, जीजाजी, ठीक हो गया।"

"अब किसी प्रकार इधर-उधर होने की गुंजाइश नहीं?"

"बिल्कुल नहीं।"

"तो फिर इसी समय शहनाई का बयाना दे आऊँ, और भीमचन्द्र नाग के संदेश का?"

"तुम्हें कुछ भी नहीं करना होगा।"

"ख़ुद सब कुछ करोगी? धन्य हो वीराङ्गने! और लड़की का आशीर्वाद?"

"उस आशीर्वाद का रुपया मेरे ही पाकेट से गया है।"

"तो मछली के तेल में ही मछली तली गई है! कुछ ठीक समझ में नहीं आया।"

"यह लो समझ लो।"

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

स्त्रियाँ दो जाति की होती हैं, ऐसा मैंने किसी-किसी पंडित से सुना है।

शर्मिलायहाँ से आगे पढ़ें

शर्मिला ने इस बात पर कान ही नहीं दिया।

शर्मिलायहाँ से आगे पढ़ें

बाप रे, प्रेम में भी पुरुष अपने को पूरा नहीं मिला पाता। थोड़ा-सा जगह ख़ाली छोड़ देता है। वहीं उसके पौरुष का अभिमान रहता है।

शर्मिलायहाँ से आगे पढ़ें

"बिज़िनेस मृत्यु-दिन के अतिरिक्त और किसी दिन के सामने सिर नहीं झुकाता।"

शर्मिलायहाँ से आगे पढ़ें

कार्य के प्रति इस श्रद्धा के द्वारा पुरुष अपने आपको श्रद्धा करता है, यह है उसका अपनी शक्ति के निकट अपने-आपका निवेदन।

शर्मिलायहाँ से आगे पढ़ें

उसकी भाषा पुस्तकी भाषा है, क्योंकि उसके पास अपनी कोई सहज भाषा नहीं है।

नीरदयहाँ से आगे पढ़ें

बड़े-बड़े शब्दों का संग्रह करता, भारी-भरकम किताबी वाक्यों की योजना करता और इस प्रकार पत्र के वाक्यों को बोरों से लदी हुई बैलगाड़ी की तरह बना देता।

ऊर्मिमालायहाँ से आगे पढ़ें

यह आदमी हँसना एकदम जानता ही नहीं!

ऊर्मिमालायहाँ से आगे पढ़ें

"कौन किसे माफ़ करेगा बहन? संसार बड़ा जटिल है। जो सोचती हूँ वह होता नहीं, जिसके लिये प्राणों की बाज़ी लगा देती हूँ, वही खिसक पड़ता है।"

शशांकयहाँ से आगे पढ़ें

भूल करते हुए अब डर लगता है।

शशांकयहाँ से आगे पढ़ें

दो बहनें की सभी 17 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. शर्मिला
  2. नीरद
  3. ऊर्मिमाला
  4. शशांक
  5. ज्ञातव्य

दो बहनें मुफ़्त सुनें

दो बहनें मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

दो बहनें मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

रवीन्द्रनाथ टैगोर की और रचनाएँ

दो बहनें जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।