Doomreader

राजा और प्रजा

लेखक: रवीन्द्रनाथ टैगोर

दूसरे नाम Raja Aur Praja

लंबाई: 47,700 शब्द, लगभग 191 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

दर्शन

राजा और प्रजा मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

अंग्रेज़ शासकों और भारतवासियों के संबंध, अपमान का प्रतिकार, राजभक्ति और साम्राज्यवाद पर रवीन्द्रनाथ टैगोर के निबंध, रामचंद्र वर्मा के हिंदी अनुवाद में (1919)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ अँगरेज और भारतवासी

Matthew Arnold,

हमारे यहाँके प्राचीन पुराणों और इतिहासोंमें लिखा है कि जबतक चरित्र या आचरणमें कोई छिद्र ( या दोष ) न हो तबतक अलक्ष्मी- को प्रवेश करनेका कोई मार्ग नहीं मिलता, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रत्येक जातिमें एक न एक छिद्र हुआ ही करता है । इससे भी बढ़कर दुर्भाग्यका विषय यह है कि जिस बातमें मनुष्यकी दुर्बलता होती है उसीपर उसका स्नेह भी अधिक होता है । अँगरेज लोग भी अपने चरित्रमें उद्धतताका पालन एक प्रकारके कुछ विशेष गौरवके साथ करते हैं। अपनी द्वैपायन संकीर्णतामें वे जो अटल रहते हैं और भ्रमण अथवा शासन कार्यों आदिके सम्बन्धमें जिन लोगोंके साथ उन्हें काम पड़ता है उन लोगोंके साथ मेल-मिलाप करनेका जो कुछ भी प्रयत्न नहीं करते हैं, उनके इस गुणको साधारण लोग मन ही मन कुछ श्लाघाका विषय समझते हैं। उसका भाव यही है कि जिस प्रकार ढेंकी स्वर्ग पहुँच जानेपर भी ढेंकी ही बनी रहती है (अर्थात् उसे सब जगह धान कूटनेका ही काम करना पड़ता है,) उसी प्रकार अँगरेज सभी स्थानोंपर सदा अँगरेज ही रहते हैं। चाहे कुछ हो वे किसी प्रकार अँगरेज होनेके सिवा और कुछ हो ही नहीं सकते।

अँगरजोंमें मनोहारिताका जो यह अभाव है, वे लोग अपने अनुचरों और आश्रितोंके अंतरंग बनकर उनके मनका भाव जाननेकी ओर जो सदा पूरी उपेक्षा करते हैं, वे लोग समस्त संसारका अपने ही संस्कारोंके अनुसार जो विचार करते हैं वहीं अँगरेजोंके चरित्रमें छिद्र और अलक्ष्मीके प्रवेशका एक मार्ग है।

जब कहींसे शत्रुके आनेकी जरा भी संभावना होती है तब अँगरेज लोग इस छिद्रको बहुत ही यत्नपूर्वक बन्द करते हैं; जहाँ जहाँ जितने मार्ग होते हैं उन सभी मार्गोंपर वे पहरे बैठा देते हैं और आशंकाके अंकुरतकको पददलित करके छोड़ते हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

१ अँगरेज और भारतवासी

मनुष्यके बहुत ही पास पहुँचने के लिये जिस क्षमता को आवश्यकता होती है वह क्षमता बहुत ही दुर्लभ है।

अँगरेजों में बहुत सी क्षमताएँ हैं किन्तु यही क्षमता नहीं है। बल्कि उपकार करनेसे पीछे न हटेंगे किन्तु किसी प्रकार मनुष्य के पास जाना न चाहेंगे। वे किसी न किसी प्रकार उपकार करके चटपट अपना पीछा छुड़ा लेंगे और तब क्लबमें जाकर शराब पीएँगे, बिलियर्ड खेलेंगे और जिसके साथ उपकार करेंगे उसके सम्बन्धमें अवज्ञाविषयक विशेषणोंका प्रयोग करते हुए उसके विजातीय शरीरको यथासाध्य अपने मनसे दूर कर देंगे। यह लोग दया नहीं करते केवल उपकार करते हैं, स्नेह नहीं करते केवल रक्षा करते हैं, श्रद्धा नहीं करते बल्कि न्यायानुसार आचरण करने की चेष्टा करते हैं; जमीन को पानी से नहीं सींचते पर हाँ, ढेरके ढेर बीज बोने में कंजूसी नहीं करते।

लेकिन ऐसा करने पर यदि यथेष्ट कृतज्ञता के पौधे न उगें तो क्या उस दशामें केवल जमीन को ही दोष दिया जायगा ? क्या यह नियम विश्वव्यापी नहीं है कि यदि हृदय के साथ काम न किया जाय तो हृदयमें उसका फल नहीं फलता ?

यहाँ से आगे पढ़ें

१ अँगरेज और भारतवासी

हम आज कहते हैं कि भारतवर्षके सबसे अधिक दीन और मलिन कृषकको भी हम अपना भाई कहकर गलेसे लगावेंगे । और यह जो गोरे टमटम हाँकते हुए हमारे सारे शरीरपर कीचड़के छींटे डालते हुए चले जाते हैं उनके साथ हमारा रत्ती भर भी सम्बन्ध नहीं है।

ठीक उसी समय यदि वह गोरा अचानक टमटम रोककर हमारी दरिद्र कुटियामें आकर पूछ बाबू ! तुम्हारे पास दियासलाई है ?" तब हमारा जी चाहता है कि हमारे देशके पचीस करोड़ आदमी यहाँ आकर कतारके कतार खड़े हो जायें और देख जाय कि साहब आज हमारे ही घरपर दियासलाई माँगने आए हैं । यदि संयोगवश ठीक उसी समय हमारा कोई सबसे दीन और मलिन कृषक भाई हमारी माताको प्रणाम करनेके लिये हमारे दरवाजेपर आखड़ा हो तो यही जी चाहता है कि किसी प्रकार इस कुत्सित दृश्यको पृथ्वीके अन्दर लुप्त कर दें; जिसमें साहब कभी यह न सोचें कि उस जंगलीके साथ हमारा कोई सम्बन्ध या बहुत दूरकी कोई एकता है।

इसलिये जब हम अपने मन ही मन यह कहते हैं कि हम किसी साहबके पास न जायेंगे, तब हम यह बात अहंकारके साथ नहीं कहते बल्कि बहुत ही विनय और बहुत ही आशंकाके साथ कहते हैं। हम समझते हैं कि इसी सौभाग्य-गर्वसे ही हमारा सबसे अधिक सर्व- नाश होगा, हम एकान्तमें बैठकर अपने कर्तव्यका पालन न कर सकेंगे । हमारा मन सदा साशंक और चंचल रहेगा और अपने दरिद्र सम्बन्धियोंका अप्रसिद्ध घर हमें बहुत अधिक सूना जान पड़ेगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

५ कण्ठ-रोध

हम लोग भयंकर हैं! आश्चर्य! पहले हमें कभी इस बातका सन्देह भी नहीं हुआ था।

इतनेमें ही हम लोगोंने देखा कि सरकार बहुत ही चकित भावसे अपनी पुरानी दण्डशालामेंसे कई अव्यवहृत कठोर नियमोंक प्रबल लोहेके सिक्कड़ बाहर निकालकर उनका मोरचा छुड़ानेके लिये बैठी है। प्रचलित कानूनके मोटे रस्सोंसे भी अब वह हम लोगोंको बाँधकर नहीं रख सकती-हम लोग बहुत ही भयंकर हो गए हैं। एक दिन हमने सुना कि अपराधीको अच्छी तरह समझ-बूझकर पकड़नेमें असमर्थ होकर हमारी क्रुद्ध सरकारने गवाह, सबूत, विचार, विवेचना आदिके लिये विलम्ब न करके अचानक सारे पूना शहरकी छातीपर राजदण्डका पत्थर रख दिया। हमने सोचा कि पूना बड़ा भयंकर शहर है! भीतर ही भीतर न जाने उसने कौनसा बड़ा भारी उपद्रव डाला है!

लेकिन आजतक उस भारी उपद्रवका किसीको कुछ भी पता न लगा।

हम चुपचाप बैठे हुए अभी यही सोच रहे थे कि यह बात सचमुच हुई है या हम स्वप्न देख रहे हैं कि इतनेमें तारसे खबर आई कि राजप्रासादके गुप्त शिखरसे एक अज्ञात अपरिचित और वीभत्स कानून बिजलीकी तरह आ गिरा और नाटू भाइयोंको देखते देखते न जाने कहाँ उड़ा ले गया। देखते देखते सारे बम्बई प्रदेशके ऊपर धना काला बादल छा गया और जबरदस्त शासनकी गड़गड़ाहट, वज्रपात और शिलावृष्टिकी नौबत देखकर हमने सोचा कि यह तो नहीं मालूम कि अन्दर ही अन्दर वहाँ क्या हो रहा है लेकिन इतना बहुत अच्छी तरह दिखाई दे रहा है कि बात साधारण नहीं है! मराठे लोग बहुत भयंकर हैं!

यहाँ से आगे पढ़ें

८ राजभक्ति

राजभक्ति।

राजकुमार आए। बड़े बड़े राजकर्मचारियोंके जितने लड़के थे, सब उन्हें चारों तरफसे घेरकर बैठ गए। उनके बीचमें जरासा भी व्यवधान न रहा कि बाहरसे दूसरा कोई प्रवेश कर सके। इस व्यवधानको और भी अधिक संकीर्ण करनेके लिये कोतवालका लड़का पहरा देने लगा। इसके लिये उसे एक अच्छा 'सिरोपाव ' मिला। इसके बाद ढेरकी ढेर आतिशबाजी उड़ाई गई और गजपुत्र जहाज पर चढ़कर चले गए। बस, हमारी कहानी समाप्त हो गई।

यह बात क्या हुई? केवल एक कहानी। राज्य और राजपुत्रका यह सुदुर्लभ मिलन जितना सुदूर, जितना स्वल्प और जितना निरर्थक हो सकता था, उतना किया गया। सारे देशका पर्यटन करके, उसे (देशको) जितना कम जाना जा सकता था और उसके साथ जितना कम योगस्थापन हो सकता था, वह बहुत बड़ा खर्च करके बड़ी निपुणता और बड़े भारी समारोहके साथ सम्पूर्ण किया गया।

अवश्य ही हमारे राजपुरुषोंने इस विषयमें कोई पालिसी सोर्चा होगी-उनका कोई गहरा मतलब होगा नहीं तो वे इतना व्यर्थ खर्च क्यों करते? 'नानीकी कहानी' का राजपुत्र किसी सोती हुई राजकन्याको जगानेके लिए सात समुद्र और तेरह नदी पार करके गया था। हमारे राजपुत्रने भी जान पड़ता है, सुप्त राजभक्तिको जगानेके लिये ही यह यात्राका कष्ट स्वीकार किया था, परन्तु क्या उन्हें 'सोनेकी छड़ी' प्राप्त हुई?

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

यहाँ तक कि इस पतित भारतवर्षके भी एक हृदय है और उस हृदय को उसने अपने अँगरखे की आस्तीन में नहीं लटका रक्खा है।

१ अँगरेज और भारतवासीयहाँ से आगे पढ़ें

हम लोग बड़े परिवार और बड़े अपमानका बोझ एक साथ ही ढोते हैं ।

१ अँगरेज और भारतवासीयहाँ से आगे पढ़ें

हम लोग लेते तो हैं लेकिन पाते नहीं।

१ अँगरेज और भारतवासीयहाँ से आगे पढ़ें

बहुत दिनोंसे वहाँ जिस प्रकारके बाजे बजानेकी प्रथा थी उन बाजोंको बन्द करके केवल एक साधारण बाजा बजाकर उन्होंने किसी प्रकार अपना उत्सव कर लिया।

४ सुविचारका अधिकारयहाँ से आगे पढ़ें

जो बात स्वाभाविक नहीं होती यदि उसी बातको प्रमाणित करना आवश्यक हो, तो लोग बहुत जोरसे चिल्लाने लगते हैं।

६ अत्युक्तियहाँ से आगे पढ़ें

तपा हुआ बालू सूर्यके समान ताप तो देता है परन्तु प्रकाश नहीं देता।

६ अत्युक्तियहाँ से आगे पढ़ें

असत्य और अर्द्धसत्य और समयोंमें हमारा उतना भारी अनिष्ट नहीं करते. पर संकटके समयमें इनके समान हमारा शत्रु और कोई नहीं होता।

१० पथ और पाथेययहाँ से आगे पढ़ें

फलको जबरदस्ती डालसे अलग कर लेनेहीको वह पुरुषार्थ समझता है।

१० पथ और पाथेययहाँ से आगे पढ़ें

मंगलको पीड़ित करके मंगल पाना असम्भव है, स्वाधीनताकी जड़ खोदकर स्वाधीनताका उपयोग करना त्रिकालमें न होनेवाली बात है

१० पथ और पाथेययहाँ से आगे पढ़ें

ईंट, सुर्खी, चूना, लकड़ी जिसमें मिलकर एक दूसरेको नष्ट न कर डालें इसलिये उनमेंसे हर एकको अलग अलग स्थानमें रख देना ही इमारत बना डालना नहीं है।

११ समस्यायहाँ से आगे पढ़ें

राजा और प्रजा की सभी 34 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १ अँगरेज और भारतवासी
  2. २ राजनीतिके दो रुख
  3. ३ अपमानका प्रतिकार
  4. ४ सुविचारका अधिकार
  5. ५ कण्ठ-रोध
  6. ६ अत्युक्ति
  7. ७ इम्पीरियलिज्म
  8. ८ राजभक्ति
  9. ९ बहुराजकता
  10. १० पथ और पाथेय
  11. ११ समस्या

राजा और प्रजा मुफ़्त सुनें

राजा और प्रजा मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

राजा और प्रजा मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

रवीन्द्रनाथ टैगोर की और रचनाएँ

राजा और प्रजा जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।