Doomreader

अद्भुत आलाप

लेखक: महावीर प्रसाद द्विवेदी

दूसरे नाम Adbhut Alap

लंबाई: 32,928 शब्द, लगभग 132 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

दर्शन

अद्भुत आलाप मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

योगी की समाधि, दिव्य दृष्टि, परलोक से आए पत्र, एक शरीर में अनेक आत्माएँ और पशु-पक्षियों की समझ जैसी विचित्र घटनाओं पर लेख। महावीर प्रसाद द्विवेदी के निबंध।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

एक योगी की साप्ताहिक समाधि

आश्चर्य की बात है कि इस देश में अनेक अद्भुत अद्भुत घटनाएँ होती हैं; पर यहाँ के पढ़े-लिखे आदमियों में उत्साह और प्रबंध-रचना में रुचि न होने के कारण वे यहाँ के किसी पत्र या पुस्तक में नहीं प्रकाशित होती। वे हज़ारों कोस दूर, सात समुद्र पार, योरप और अमेरिका पहुँचती हैं। वहाँ के अखबारों द्वारा वे फिर इस देश में आती हैं। तब हम लोग उनकी नक़ल करके अपने को कृतार्थ मानते हैं।

योग इस देश की विद्या है। यद्यपि उसका प्रायः सर्वथा नाश हो गया है, तथापि अब भी ढूँढ़ने से कहीं-कहीं सच्चे योगी देख पड़ते हैं। अभी, बहुत समय नहीं हुआ, एक योगी हरद्वार में सात दिन की समाधि धारण करके पृथ्वी के पेट में गड़ा रहा था। उस समय हरद्वार में एक अमेरिका-निवासी विज्ञान-विशारद भी मौजूद थे। आपका नाम है डॉक्टर ब्राउन। प्राकृतिक विज्ञान के आप आचार्य हैं। कई प्रसिद्ध वैज्ञानिक सभाओं के मेंबर हैं। आपने इस समाधि का हाल ४ मार्च, १९०६ को 'संडे-मैगज़ीन' नामक अमेरिका की एक सामयिक पुस्तक में छपाया है। अमृत-बाजार-पत्रिका के पहले संपादक बाबू शिशिरकुमार घोष ने इसी वृत्तांत को अपनी अध्यात्म विद्या-संबंधिनी मासिक पुस्तक में नक़ल किया है। ब्राउन साहब ने लिखा है कि यह घटना उन्होंने अपनी आँखों देखी है। आपके लेख का मतलब अब आप ही के मुँह से सुनिए—

"हिंदोस्तान अनेक गूढ़, अज्ञात और अद्भुत बातों की जन्मभूमि है। मैं वहाँ तीस वर्ष तक रहा। जितनी अद्भुत-अद्भुत बातें मैंने वहाँ देखीं, उनमें सबसे अधिक विस्मय पैदा करनेवाली बात एक योगी की समाधि थी।

यहाँ से आगे पढ़ें

आकाश में निराधार स्थिति

"इसके बाद प्रयोक्ता ने तिपाई के तीनो बाँस एक-एक करके धीरे-धीरे खींच लिए। लड़का पूर्वोक्त गद्दी के उपर वैसे ही पालथी मारे हुए, आकाश में बैठा रह गया। उसका आसन जमीन से कोई चार फ़ीट उपर था। उसके हाथ वैसे ही फैले और पूर्वोक्त दोनो बाँसों पर रक्खे हुए थे। इन दो बाँसों की ऊँचाई कोई ६ फीट होगी। हम लोग निर्निमेष दृष्टि से लड़के की तरफ़ देख रहे थे कि प्रयोक्ता 'फ़क़ीर' ने उन दो बाँसों में से भी एक को खींच लिया, और लड़के के एक हाथ को समेटकर छाती पर रख दिया। तब लड़के का सिर्फ़ एक हाथ बाँस पर रह गया। यह देखकर हम लोगों के आश्चर्य की सीमा न रही। क्या बात थी, जिससे वह लड़का, पत्थर की मूर्ति के समान, निश्चल भाव से, आकाश में इस तरह बैठा रह गया? क्यों न वह धड़ाम से नीचे आ गिरा? "मैंने उस साधु से कहा--क्या मैं तुम्हारे पास तक आ सकता हूँ? अब तक मैं परदे से कोई १५ फ़ीट और उस लड़के से कोई २० फ़ीट पर बैठा था। प्रयोक्ता ने कहा--जितना नजदीक आप चाहें, चले आवें, पर लड़के के बदन पर हाथ न लगाइएगा। कई और तमाशबीनों के साथ मैं आगे बढ़ा, और लड़के से छ इंच के फ़ासले तक चला गया। मैं उसके आसन के नीचे गया, पीछे गया, इधर गया, उधर गया--किसी जगह की जाँच मैंने बाकी न रक्खी। यहाँ तक कि मैंने अपनी छड़ी को सब तरफ़ फेरकर देखा कि कहीं कोई तार या और कोई आधार तो नहीं है, जिसके बल से यह लड़का आकाश में ठहरा हुआ है। पर मुझे कोई चीज़ न मिली। लड़का जहाँ-का-तहाँ मेरे सामने अधर में था।

यहाँ से आगे पढ़ें

११—पशुओं में बोलने की शक्ति

जिस समय वह छ महीने का था, उसी समय उसने अर्थयुक्त शब्दों का उच्चारण करके लोगों को आश्चर्य में डाल दिया था। एक बार वह अपने स्वामी की मेज़ के सामने आकर खड़ा हुआ, और उनकी ओर इस प्रकार देखने लगा, मानो कुछ चाहता हो। मालिक ने पूछा---"क्या तुम कुछ चाहते हो?" उसने स्पष्ट रूप से अपने देश की जर्मन-भाषा में उत्तर दिया--"हाँ, चाहता हूँ।" इस अद्भुत कांड को देखकर मालिक के आश्चर्य की सीमा न रही। उस दिन से वह उसे विशेष आराम से रखने लगे। पर या दुर्दिन के समय वह बातचीत करना नहीं चाहता। उस समय केवल चुपचाप पड़े रहना ही उसे अच्छा लगता है। यह अक्सर देखा गया है कि अधिक बातचीत करने से वह थक जाता है। कारण यह कि भाषा मानसिक व्यापार है, और पशुओं में मानसिक शक्ति कम है। इसलिये थोड़ा-सा भी मानसिक परिश्रम करने से वह थक जाता है।

डान शिकारी जाति का कुत्ता है। वह बड़ा ही सुदर है। उसकी आँखें प्रतिभा-व्यंजक है। सच पूछिए, तो उसकी आँखों से मानवीय भाव साफ-साफ झलकता है, और उसको गति तथा आचरण इस बात को अच्छी तरह प्रकट करते हैं कि वह मनुष्यों और कुत्तों का मध्यवर्ती जीव है।

डॉक्टर बूसलर के व्याख्यान का यही सरांश है। व्याख्यान के अंत में डॉक्टर साहब ने अपनी कही हुई बातों को प्रमाणित करने के लिये सब लोगों को डान के दर्शन कराए, और भरी सभा में उसकी परीक्षा ली। पहले उससे पूछा गया कि तुम्हारा नाम क्या है? उसने फौरन ही गभीर स्वर से उत्तर दिया--"डान।" इसके बाद परिष्कृत जर्मन-भाषा में डॉक्टर बूसलर और डान के बीच निम्न-लिलित प्रश्नोत्तर हुए---

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

योग इस देश की विद्या है।

एक योगी की साप्ताहिक समाधियहाँ से आगे पढ़ें

पृथ्वी पर ७० वर्ष की उम्र पाकर आदमी इन सब बातों को नहीं जान सकता।

परलोक से प्राप्त हुए पत्रयहाँ से आगे पढ़ें

भाषा ही विचार की जननी है।

क्या जानवर भी सोचते हैं?यहाँ से आगे पढ़ें

उद्योग और अध्यवसाय से क्या नहीं होता।

१४—बंदरों की भाषायहाँ से आगे पढ़ें

अरे मूर्खों, तुम्हें हम लोग हज़ारों वर्ष से पुकार रहे हैं, पर तुम अब जागे हो!

१६—मंगल ग्रह तक तारयहाँ से आगे पढ़ें

जो मनुष्य जिस दशा में था, वह उसी दशा में रह गया।

१७—पाताल-प्रविष्ट पांपियाई-नगरयहाँ से आगे पढ़ें

हाय, किस-किसके लिये कोई अश्रु-पात करे!

१७—पाताल-प्रविष्ट पांपियाई-नगरयहाँ से आगे पढ़ें

पांपियाई मानो दो हज़ार वर्ष के पुराने इतिहास का चित्र हो रहा है।

१७—पाताल-प्रविष्ट पांपियाई-नगरयहाँ से आगे पढ़ें

अंधों को शिक्षा देना बड़े पुण्य का काम है।

१८—अंध-लिपियहाँ से आगे पढ़ें

लोगों को बड़ा आश्चर्य हुआ। यदि वह सारा तमाशा भ्रम था, तो उसके चित्र कसे?

२०—अद्भुत इंद्रजालयहाँ से आगे पढ़ें

अद्भुत आलाप की सभी 11 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. एक योगी की साप्ताहिक समाधि
  2. आकाश में निराधार स्थिति
  3. अंतःसाक्षित्व-विद्या
  4. दिव्य दृष्टि
  5. परिचित्त-विज्ञान-विद्या
  6. परलोक से प्राप्त हुए पत्र
  7. एक ही शरीर में अनेक आत्माएँ
  8. मनुष्येतर जीवों का अंतर्ज्ञान
  9. क्या जानवर भी सोचते हैं?
  10. १०—क्या चिड़ियाँ भी सूँघती हैं?
  11. ११—पशुओं में बोलने की शक्ति
  12. १२—विद्वान् घोड़े
  13. १३—एक हिसाबी कुत्ता
  14. १४—बंदरों की भाषा
  15. १५—ग्रहों पर जीवनधारियों के होने का अनुमान
  16. १६—मंगल ग्रह तक तार
  17. १७—पाताल-प्रविष्ट पांपियाई-नगर
  18. १८—अंध-लिपि
  19. १९—भयंकर भूत-लीला
  20. २०—अद्भुत इंद्रजाल
  21. २१—प्राचीन मेक्सिको में नरमेध-यज्ञ

अद्भुत आलाप मुफ़्त सुनें

अद्भुत आलाप मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

अद्भुत आलाप मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

महावीर प्रसाद द्विवेदी की और रचनाएँ

अद्भुत आलाप जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।