Doomreader

दृश्य-दर्शन

लेखक: महावीर प्रसाद द्विवेदी

दूसरे नाम Drishya Darshan

लंबाई: 33,757 शब्द, लगभग 135 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

दर्शन

दृश्य-दर्शन मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

देहली, जयपुर, ग्वालियर, बनारस, मलाबार, पटना, तिब्बत, नेपाल और बलगारिया जैसे स्थानों का वर्णन। महावीर प्रसाद द्विवेदी के यात्रा और स्थान-विषयक लेख।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

देहली।

देहली।

देहली भरतखण्ड का रोम है। योरोप में रोम नगर जिस दृष्टि से देखा जाता है, भारत में देहली भी उसी दृष्टि से देखी जाती है। रोम नगर इटली की राजधानी है। प्राचीन समय में, रोम के राजराजेश्वरों ने चिरकाल तक प्रायः सारे योरोप में अपनी राजसत्ता चलाई है। इसी लिए रोम बड़े आदर का पात्र माना जाता है। देहली के हिन्दू और मुसलमान राज-राजेश्वरों ने भी अनेक काल-पर्य्यन्त अपनी राजसत्ता इस देश पर चलाई है; हजारों वर्ष तक यह नगर इस देश की राजधानी रहा है। यही कारण है जो इसकी समता रोम से की जाती है; यही कारण है जो कलकत्ता और बम्बई आदि प्रसिद्ध नगरों को छोड़ कर यही नगर बड़े बड़े दरबारों के लिए चुना जाता है। जब हम प्राचीन इतिहासों को देखते हैं और टेवर्नियर, बर्नियर और फिञ्च आदि की लिखी हुई पुस्तकें पढ़ते हैं तब मुग़ल बादशाहों के समय की शोभा और समृद्धि का विचार करके बुद्धि चकित हो जाती है।

यहाँ से आगे पढ़ें

चरखारी-राज्य।

चरखारी किले को घेर लिया और राजा रत्नसिंह से कहा कि महोबे के जाइन्ट मैजिस्ट्रेट कर्न (Kern) साहब को जिन्हें तुमने छिपा रखा है, फौरन हमारे हवाले कर दो। परन्तु राजा साहब ने उसी पथ का अनुसरण कियो जिसका अनुसरण रणथंभोर के हम्मीर वीर ने किया था। उन्होंने बागियों की इस प्रार्थना को घृणा की दृष्टि से देखा। भला भारतवासी, फिर भी क्षत्रिय, शरणागत को अभयदान देकर कहीं उसे शत्रु के सिपुर्द करते हैं ? रक्षा का वचन दिया सो दिया। किले पर अनवरत अग्निवर्षा होती रहने पर भी राजा साहब ने कर्न साहब को अपनी रक्षा में रक्खा। यही नहीं, उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसकी समता संसारभर के इतिहासों में बहुत ही कम पाई जाती है। वे कर्न के बदले अपने प्राणोपम पुत्र जयसिंह को विद्रोहियों के हवाले करने पर राजी हो गये। उन्होंने कहा, हम अपनी

६५

चरखारी-राज्य

आत्मा दे डालेंगे हम अपने आत्म-प्रतिबिम्ब से हाथ धो बैठेंगे- पर जब तक शरीर में प्राण हैं, शरणागत को दूर नहीं करेंगे। विद्रोह शान्त होने पर,३ नवम्बर १८५९ को लार्ड केनिंग ने कानपुर में दरबार किया।

यहाँ से आगे पढ़ें

औरङ्गाबाद, दौलताबाद और रौज़ा

औरंगज़ेब और आज़मशाह के मकबरे के सामने आसफजाह और उसकी बेगम की कों हैं। परन्तु इन दोनों से अधिक प्रसिद्ध और दर्शनीय ख्वाजा बुरहानुद्दीन अवलिया की कम है। १३४४ ईसवी में उनकी मृत्यु यहांपर हुई। १४०० चलों को लेकर उत्तरी हिन्दुस्तान से ये दक्षिण में मुसलमानी मज़हब फैलाने के लिए आये थे। यहां इज़रत महम्मद साहब की डाढ़ी के कुछ बाल हैं । सुनते हैं वे हर साल बढ़ते हैं ! परन्तु इससे भी अधिक विलक्षण एक और बात वहां के धर्मरक्षक यात्रियों को बतलाते हैं। वे कहते हैं कि इस रौज़े के तैयार हो जाने पर इसके और अपने खर्च के लिए ख्वाजा साहब के चेलों को बहुत कष्ट होने लगा इसलिए उन्होंने धन के लिए ख्वाजा साहब से प्रार्थना की। उनकी प्रार्थना कबूल हुई, और हर रोज रौज़े के फर्श से चांदी का एक पेड़ निकलने लगा । वह रोज उखाड़ लिया जाता था और उसकी चांदी बेंच दी जाती थी। इससे इतना रुपया इकट्ठा हो गया कि थोड़े ही दिनों में एक जागीर मोल लेली गई और खर्च की तंगी जाती रही। तबसे पेड़ उगना बन्द हो गया; परन्तु चांदी के फूल कुछ दिन तक फिर भी निकलते रहे। इसके प्रमाण में गच पर, एक जगह,चाँदी के कुछ टुकड़े चिपके हुए दर्शकों को दिखालाये जाते हैं !

(मई १९०४)

यहाँ से आगे पढ़ें

मलाबार।

मलाबार में पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों का अधिक प्रभुत्व है। प्रायः घर की स्वामिनी वही होती हैं। उन के पति उन के घर आते हैं वे पति के घर नहीं जाती। वहां पर मातृवंश स्थावर-जंगम सम्पत्ति का वारिस माना जाता है;पितृवंश नहीं माना जाता। अथवा यों कहिए कि लड़का अपनी मां का कहलाता है,वाप का नहीं।

मलावारी स्त्री पुरुषों में कोई कोई बातें बहुत ही विलक्षण हैं। यहां के नंबूरी ब्राह्मणों में सिर्फ सब से बड़े लड़के का विवाह होता है। उसी की सन्तति वारिस मानी जाती है। इन ब्राह्मणों में स्त्रियां बहुत वर्षों तक बेव्याही रहती हैं। कभी चालीस चालीस पचास पचास वर्ष की बूढ़ी बूढ़ो कुमारिकाओं का व्याह होता है ! कोई कोई वेब्याही बूढ़ी हो कर मर जाती हैं। नायर जाति की शूद्र-स्त्रियों के साथ कभी कभी और वर्ण वाले भी विवाह कर लेते हैं। पर इन लोगों के पति नाम के लिए पति होते हैं; अपनी स्त्रियों पर उन का बहुत कम अधिकार रहता है। बहन और बहन की सन्तति ही का स्वामित्व सारी सम्पत्ति पर रहता है । मलावा- रियों की एक सम्प्रदाय थियार नाम से प्रसिद्ध है। इन लोगों के भी रीति-रवाज नाम्यूरियों के जैसे होते हैं

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

देहली भरतखण्ड का रोम है।

देहली।यहाँ से आगे पढ़ें

जिन्होंने लखनऊ का लकनौ; देहली का डेलही; कानपुर का कानपोर कर डाला उन्हीं ने सिन्धे का सेन्धिया भी कर दिया।

ग्वालियर।यहाँ से आगे पढ़ें

बनारस संस्कृत का घर है।

बनारस।यहाँ से आगे पढ़ें

भला भारतवासी, फिर भी क्षत्रिय, शरणागत को अभयदान देकर कहीं उसे शत्रु के सिपुर्द करते हैं ?

चरखारी-राज्य।यहाँ से आगे पढ़ें

जङ्गल में मङ्गल हो जाता है ।

चरखारी-राज्य।यहाँ से आगे पढ़ें

मलाबार में पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों का अधिक प्रभुत्व है।

मलाबार।यहाँ से आगे पढ़ें

उसने कहा-“अब मैं जितनी नर्तकियां चाहूंगा रख सकंगा”

मुरशिदाबादयहाँ से आगे पढ़ें

तब से मुरशिदाबाद की नब्वावो में घुन लग गया

मुरशिदाबादयहाँ से आगे पढ़ें

खून की नदी बह निकली।

नेपाल।यहाँ से आगे पढ़ें

सारांश यह कि जङ्गबहादुर ने जिसमें प्रजा और देश का कल्याण समझा उसे करने में सङ्कोच नहीं किया।

नेपाल।यहाँ से आगे पढ़ें

दृश्य-दर्शन की सभी 14 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. देहली।
  2. जयपुर।
  3. ग्वालियर।
  4. बनारस।
  5. चरखारी-राज्य।
  6. औरङ्गाबाद, दौलताबाद और रौज़ा
  7. चिदम्बर
  8. मलाबार।
  9. पटना।
  10. मुरशिदाबाद
  11. तिबत।
  12. नेपाल।
  13. बलगारिया।

दृश्य-दर्शन मुफ़्त सुनें

दृश्य-दर्शन मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

दृश्य-दर्शन मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

महावीर प्रसाद द्विवेदी की और रचनाएँ

दृश्य-दर्शन जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।