Doomreader

प्राचीन चिह्न

लेखक: महावीर प्रसाद द्विवेदी

दूसरे नाम Prachin Chihn

लंबाई: 24,359 शब्द, लगभग 97 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

दर्शन, इतिहास और यात्रा

प्राचीन चिह्न मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

साँची के स्तूप, यलोरा के गुफा-मन्दिर, खजुराहो, क़ुतुब-मीनार, पेरू का सूर्य-मन्दिर और पाम्पियाई नगर जैसे पुराने स्मारकों का वर्णन। महावीर प्रसाद द्विवेदी के लेख।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

साँची के पुराने स्तूप

प्राचीन चिह्न

१—साँची के पुराने स्तूप

इस लेख के द्वारा हम लगभग २५०० वर्ष की कुछ पुरानी इमारतों का संक्षिप्त वर्णन सुनाते हैं। वे इमारतें बौद्ध लोगों के स्तूपों का एक समूह है। इसके बतलाने की आवश्यकता नहीं कि स्तूप किसे कहते हैं। जिसने बनारस में सारनाथ का स्तूप देखा है वह स्तूप का मतलब अच्छी तरह जानता होगा।

किसी-किसी का ख़याल है कि घर और मन्दिर इत्यादि बनाने और पत्थर पर नक्क़ाशी का काम करने की विद्या हम लोगों ने ग्रीसवालों से सीखी है। या, अगर सीखी नहीं, तो उनकी विद्या से थोड़ा-बहुत लाभ अवश्य उठाया है। परन्तु यह बात निर्म्मूल है। ग्रीकों और हिन्दुओं का सङ्घर्ष, ईसा के पहले, चौथी शताब्दी में हुआ। परन्तु साँची के स्तूप इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उससे भी पहले भारतवर्ष के वासियों ने अद्‌भुत-अद्‌भुत मन्दिर बनाना आप ही आप सीख लिया था। इन स्तूपों से एक और बात का भी पता लगता है। उसके चित्र यह जाहिर करते हैं कि जिस समय ये स्तूप बने हैं उस समय, नहीं उससे भी पहले, इस देश के निवासी शिल्पकला. साधारण सभ्यता और विद्या में बहत बढ-चढे थे। जब कोई कम सभ्य या असभ्य जाति किसी सभ्य जाति का संसर्ग पाती है तब वह तत्काल ही उसकी सभ्यता की नकल नहीं करने लग जाती। इसके लिए कुछ समय दरकार होता है। अतएव, यदि, क्षण भर के लिए, यह भी मान ले कि ग्रीक ही लोगों ने हमको घर बनाना सिखलाया, तो यह कदापि नहीं माना जा सकता कि हमारा और उनका योग होत ही उन्होंने मूर्तिया खोदने और दीवार उठाने पर सबक देना शुरू कर दिया ! ऐसा होना खयाल ही में नहीं आ सकता। अँगरेज़ों को इस देश में आये कई सी वर्ष हुए।

यहाँ से आगे पढ़ें

यलोरा के गुफा-मन्दिर

दोन-थाल का अर्थ दो खण्ड और तीन-थाल का अर्थ तीन खण्ड ( का मन्दिर ) है।

ये गुफा-मन्दिर पर्वत काटकर उसी की पार्वतीय चट्टानों में, भीतर ही भीतर, गढे गये हैं। इनको बनाने मे बाहर से ईट, पत्थर लाकर नहीं लगाया गया। पहाड़ों में से एक छोटी सी पटिया काटकर निकालने मे कितना भगीरथ प्रयत्न करना पड़ता है; फिर उसको काटकर उसके भीतर मन्दिर खड़ा कर देना कितने कौशल, कितने यत्न और कितने श्रम का काम है, यह कहने की आवश्यकता नहीं।

१ से लेकर ९ नम्बर तक के वौद्ध मन्दिरों मे अनेक मनोहर-मनोहर मूर्तियाँ हैं। कही अवलोकितेश्वर बुद्ध की प्रतिमा है, कही पद्मपाणि की, कही अक्षोभ्य की, और कहीं अमिताभ की। तारा, सरस्वती और मञ्जु श्री आदि शक्तियों की मूर्तियाँ भी ठौर-ठौर पर हैं, उनकी सेवा विद्याधर कर रहे हैं। इन मूर्तियों की बनावट इतनी अच्छी और इतनी निर्दोष है कि किसी-किसी को, इस समय भी, इन्हें देखकर इनके सजीव होने की शङ्का होती है। एक हाथ में माला, दूसरे मे कमल- पुष्प, कन्धे में मृग-चर्म लिये हुए अभय और धर्म-चक्र-मुद्रा में ध्यानस्थ बुद्ध की मूर्तियों को देखकर मन मे अपूर्व श्रद्धा और भक्ति का उन्मेष होता है।

यहाँ से आगे पढ़ें

खजुराहो

काल बड़ा बली है। जहाँ नदियाँ था वहाँ मरुस्थल हैं, जहाँ लहराते हुए खेत थे वहाँ गगनचुम्बी पर्वत हैं; जहाँ विशाल-शिखर राजप्रासाद थे वहाँ निबिड़ कानन है। यह काल ही की करतूत है। खजुराहो के साथ काल ने कराल कुटिलता का व्यवहार किया है। उसकी सारी समृद्धि का उसने संहार कर डाला; विश्वकर्मा के भी शिल्प कर्म को मात करनेवाली अनेक इमारतों को उसने ख़ाक़ में मिला दिया; बड़े-बड़े पराक्रमी राजों, परमार्थज्ञानी पण्डितों, प्रति-कुबेर धनाढ्यो का नाम तक नसने शेष न रक्खा ! सचमुच काल बड़ा बली है; उसका प्रतिद्वन्द्वी संसार में नही । खजुराहो को उसने क्या से क्या कर डाला। एक वह समय था जब वह, हज़ारों वर्ष तक, एक विस्तृत प्रदेश की राजधानी था। एक यह समय है कि लोग उसका नाम तक नही जानते ।

अबू रैहॉ, इब्न बतूता और हेन-साग के ऐतिहासिक लेखों से मालूम होता है कि बुंदेलखण्ड का प्राचीन नाम जजोती, या जझोती, या जझावती था। यह शब्द यजुर्होता या जेजाक-भुक्ति का अपभ्रंश जान पड़ता है। यहाँ यजुर्होता, अर्थात् जजोतिया, लोग रहते थे। जैसे कान्यकुब्ज-देश के नाम से कान्यकुब्ज, मिथिला के नाम से मैथिल और द्रविड़ के नाम से द्राविड़ लोगों ने प्रसिद्धि पाई, वैसे ही जजोती-प्रान्त के रहनेवालों ने जजोतिया नाम पाया। बुंदेलखण्ड में अब भी जजोतिया ब्राह्मण रहते है; ब्राह्मण ही नहीं, बनिये तक जजोतिया कहलाते है । इस प्रान्त को छोडकर इस देश में, जजोतिया प्राय: और कही नही रहते । खजुराहो, इसी जजोतिया प्रान्त की प्राचीन राजधानी था। इसे अब कोई-कोई खजुरो भी कहते है।

खजुराहो का सारा वैभव नाश हो गया है। वह समूल ही उजड़ गया है। परन्तु इस भग्नावस्था में भी वहाँ कोई ३० मन्दिर अब तक विद्यमान है, जो उसकी पुरानी समृद्धि का साक्ष्य दे रहे हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

देवगढ़ की पुरानी इमारतें

पुरानी इमारतों के लिए देवगढ़ बहुत मशहूर है। दूर- दूर तक उसके खेडहर चले गये हैं। इस समय वहाँ पर जो एक छोटा सा गॉव है वह पहाड़ी के नीचे है। वहीं पर गुप्तवंशी राजों का एक, और बुंदेलो का एक-ऐसे दो- मन्दिर हैं। एक तालाब भी वहाँ है। प्राचीन किला और शहर के भग्नावशेष पहाड़ी के ऊपर हैं। उसके दक्षिण-पश्चिम भाग में वेत्रवती (बेतवा ) बड़े वेग से बहती है। जब हम लोग पहाड़ो के नीचे के अवलोकनीय स्थान देख चुके तब, ऊपर, पहाड़ी पर चढ़ने का इरादा हुआ। इसलिए पाँच-सात सहरिया पहले से ऊपर भेज दिये गये। उन्होने बढ़ी हुई झाड़ियों को काट-छाँटकर, किसी तरह, चलने लायक रास्ता बनाया। फिर उन्होंने “हॉका," किया, जिसमे मन्दिरों के भीतर छिपे हुए जङ्गली जानवर यदि हो तो निकल जायें। इसके बाद हम लोगों ने पहाड़ो पर चढ़ना शुरू किया। मार्ग बड़ा बीहड़ था। कॉटेदार झाड़ियों इतनी धनी थी कि बड़े कष्ट से हम लोग भीतर पहुँच सके। जङ्गल के भीतर हम लोगों ने अनेक प्राचीन मन्दिरों और मूर्तियों को देखा और जिस बली काल ने उन सबको उजाडकर इस दशा को पहुंचाया उसे बार बार धिक्कारा। हमारे सामने ही कई खरगोश और भेड़िये आहट पाकर उनके भीतर से निकल भागे। एक जैन मन्दिर के भीतर रीछ के बाल मिले और ऐसे चिह्न दिखलाई दिये जिससे सूचित होता था कि वहाँ पर कुछ ही देर पहले एक रीछ था जो “हॉका" की आवाज़ से निकल गया था।

यहाँ से आगे पढ़ें

श्रीरङ्गपत्तन

टीपू सुलतान का महल भी किले के भीतर है। उसका कुछ भाग गिरा दिया गया है और कुछ में चन्दन की लकड़ी का गोदाम है। यह महल टोपू के समय में बहुत बड़ा था। टीपू के रहने के स्थान का रास्ता बहुत तङ्ग था। उस रास्ते मे चार जगह पर चार शेर जजीरों से बंधे रहते थे। बीच मे एक दीवानखाना था। उसी मे बैठकर टीपू लिखता- पढ़ता था। वहाँ उसके दीवान मीर सादिक के सिवा और कोई नहीं जाने पाता था। टीपू के सोने का कमरा बहुत मज़बूती से बन्द रहता था। टीपू डरा करता था कि पलँग पर सोते समय खिड़कियो के रास्ते कोई उसे गोली न मार दे। इसलिए वह एक झूले पर सोता था। यह झूला जंजीरों के द्वारा छत से लटका करता था और खिड़कियों से न देख पड़ता था। इस झूले पर एक नङ्गो तलवार और दो भरे हुए तमञ्चे हमेशा रक्खे रहते थे। इस सोने के कमरे मे एक और दरवाज़ा था। वह टीपू के हरम से मिला हुआ था। हरम मे सब ६०० स्त्रियाँ थीं। उनमे से ८० तो टोपू की बीवियाँ थी; शेष लौंड़ियाँ वगैरह थी।

यहाँ से आगे पढ़ें

6 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

एक चावल भर भी जगह ऐसी न थी जहाँ कोई कारीगरी का काम न हो।

साँची के पुराने स्तूपयहाँ से आगे पढ़ें

लोक में तो जेल को ससुराल कहने से भी कैदियों का कुछ भी उपकार नहीं होता।

ईसापुर के यूप-स्तम्भयहाँ से आगे पढ़ें

सचमुच काल बड़ा बली है; उसका प्रतिद्वन्द्वी संसार में नही ।

खजुराहोयहाँ से आगे पढ़ें

वहाँ का झोपड़ा भी महल नही, स्वर्ग था।

पाताल-प्रविष्ट पाम्पियाई नगरयहाँ से आगे पढ़ें

जो मनुष्य जिस दशा मे था वह उसी मे रह गया।

पाताल-प्रविष्ट पाम्पियाई नगरयहाँ से आगे पढ़ें

पाम्पियाई मानो दो हज़ार वर्ष के पुराने इतिहास का चित्र हो रहा है।

पाताल-प्रविष्ट पाम्पियाई नगरयहाँ से आगे पढ़ें

प्राचीन चिह्न की सभी 6 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. साँची के पुराने स्तूप
  2. यलोरा के गुफा-मन्दिर
  3. ईसापुर के यूप-स्तम्भ
  4. प्रयाग-प्रान्त के प्राचीन ऐतिहासिक नगर
  5. खजुराहो
  6. देवगढ़ की पुरानी इमारतें
  7. ओङ्कार-मान्धाता
  8. श्रीरङ्गपत्तन
  9. श्रीरङ्गजी का मन्दिर
  10. क़ुतुब-मीनार
  11. पेरू का प्राचीन सूर्य-मन्दिर
  12. पाताल-प्रविष्ट पाम्पियाई नगर
  13. ढाई हज़ार वर्ष की पुरानी क़बरें
  14. तीस लाख वर्ष के पुराने जानवरों की ठठरियाँ

प्राचीन चिह्न मुफ़्त सुनें

प्राचीन चिह्न मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

प्राचीन चिह्न मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

महावीर प्रसाद द्विवेदी की और रचनाएँ

प्राचीन चिह्न जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।