प्राचीन चिह्न की पंक्तियाँ
प्राचीन चिह्न (महावीर प्रसाद द्विवेदी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
6 उद्धरण · किताब के बारे में
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
साँची के पुराने स्तूप
एक चावल भर भी जगह ऐसी न थी जहाँ कोई कारीगरी का काम न हो।
पूरा अंश दिखाएँ
… मरम्मत कराकर जहाँ-जहाँ पर वह टेढा हो गया था वहाँ-वहाँ पर उसे सीधा करा दिया। घेरे, फाटकों और तोरणों मे जितनी मूर्तियाँ थीं सबको साफ़ करा दिया। फाटकों के ऊपर जो तोरण है उन पर, आगे और पीछे दोनों तरफ़ बहुत ही अच्छा काम था।
एक चावल भर भी जगह ऐसी न थी जहाँ कोई कारीगरी का काम न हो।
इन तारणों पर गौतम बुद्ध का जीवनचरित चित्रित था। उनके जीवन की जितनी मुख्य-मुख्य घटनाये थी वे सब पत्थर पर खोदकर, मूर्तियों के रूप मे, दिखलाई गई थी। अब भी इस चित्रात्मक चरित का बहुत कुछ अंश देखने को मिलता है। इसके सिवा बौद्धों के …
ईसापुर के यूप-स्तम्भ
लोक में तो जेल को ससुराल कहने से भी कैदियों का कुछ भी उपकार नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
… यूपो से जो पशु बाँधे जाते थे उनके लिए “वध" शब्द का प्रयोग भी वेदज्ञ विद्वान् अनादरसूचक समझते हैं। “गवालम्भ"-वाला आलम्भ शब्द शायद उन्हे ऐसे पशु के लिए विशेष प्रतिष्ठाजनक ज्ञात हो। इस प्रतिष्ठीजनक शब्द-प्रयोग से शायद उस पशु का कुछ हित, हो सकता हो।
लोक में तो जेल को ससुराल कहने से भी कैदियों का कुछ भी उपकार नहीं होता।
ये यूप किस तरह काटे जाते थे ? किस तरह गढ़े जाते थे ? कब, किस जगह और किस तरह गाड़े जाते थे ? उनकी संख्या कितनी होती थी ?
खजुराहो
सचमुच काल बड़ा बली है; उसका प्रतिद्वन्द्वी संसार में नही ।
पूरा अंश दिखाएँ
विश्वकर्मा के भी शिल्प कर्म को मात करनेवाली अनेक इमारतों को उसने ख़ाक़ में मिला दिया; बड़े-बड़े पराक्रमी राजों, परमार्थज्ञानी पण्डितों, प्रति-कुबेर धनाढ्यो का नाम तक नसने शेष न रक्खा !
सचमुच काल बड़ा बली है; उसका प्रतिद्वन्द्वी संसार में नही ।
खजुराहो को उसने क्या से क्या कर डाला। एक वह समय था जब वह, हज़ारों वर्ष तक, एक विस्तृत प्रदेश की राजधानी था। एक यह समय है कि लोग उसका नाम तक नही जानते ।
पाताल-प्रविष्ट पाम्पियाई नगर
वहाँ का झोपड़ा भी महल नही, स्वर्ग था।
पूरा अंश दिखाएँ
… बैठे दिखाई पडते थे। उनके सामने सुस- ज्जित मेज़ो पर नाना प्रकार के स्वादिष्ट भोजन रक्खे जाया करते थे। गुलदस्तों से मेजे सजी रहती थी। यह कहना अत्युक्ति न होगी कि वहाँ का छोटे से छोटा भी मकान सुस- जित महलों का मान-भड्ग करनेवाला था।
वहाँ का झोपड़ा भी महल नही, स्वर्ग था।
यहाँ पर हम केवल एक ही मकान का थोडा सा हाल लिखकर पाठकों को बताना चाहते हैं कि पाम्पियाई उस समय उन्नति के कितने ऊँचे शिखर पर आरूढ़ था। पाम्पियाई में घुसते ही एक मकान दृष्टिगोचर होता था। उसकी बाहरी दालान रमणीय खम्भों की पंक्ति …
जो मनुष्य जिस दशा मे था वह उसी मे रह गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… गर्म पानी की ८ तरह पिघली हुई चीज़े ज्वालामुखी से बह निकलीं। उन्होंने पाम्पियाई का सर्वनाश आरम्भ कर दिया। मिहमान भोजन- गृह में, स्त्री पति के साथ, सिपाही अपने पहरे पर, कैदी कैद- खाने में, बच्चे पालने में, दुकानदार तराज़ू हाथ में लिये रह गये।
जो मनुष्य जिस दशा मे था वह उसी मे रह गया।
बहुत समय बाद, शान्ति होने पर, अन्य नगरवासियों ने वहाँ आकर जो देखा तो सिवा राख के ढेर के और कुछ न पाया। वह राख का ढेर खाली ढेर न था । उसके नीचे हज़ारो मनुष्य अपनी जीवनयात्रा पूरी करके सदैव के लिए सोये हुए …
पाम्पियाई मानो दो हज़ार वर्ष के पुराने इतिहास का चित्र हो रहा है।
पूरा अंश दिखाएँ
यह प्रायः सारा शहर का शहर पृथ्वी के पेट से निकाला गया है। अब भी कभी-कभी इसमे यत्र-तत्र खुदाई होती है और अजूबा-अजूबा चीज़े निकलती हैं।
पाम्पियाई मानो दो हज़ार वर्ष के पुराने इतिहास का चित्र हो रहा है।
दूर-दूर से दर्शक उसे देखने जाते हैं।
प्राचीन चिह्न मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।