Doomreader

रसज्ञ-रञ्जन

लेखक: महावीर प्रसाद द्विवेदी

दूसरे नाम Rasagya Ranjan

लंबाई: 31,194 शब्द, लगभग 125 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

दर्शन

रसज्ञ-रञ्जन मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

कवि के कर्तव्य, कविता के स्वरूप, नायिका भेद और ऊर्मिला के प्रति कवियों की उदासीनता जैसे विषयों पर लेख। महावीर प्रसाद द्विवेदी के साहित्यिक निबंध।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१-कवि-कर्त्तव्य १

रसज्ञ-रञ्जन

१—कवि-कर्त्तव्य।

[१]

कवि-कर्त्तव्य से हमारा अभिप्राय हिन्दी के कवियों के कर्त्तव्य से है। समय और समाज की रुचि के अनुसार सब बातों का विचार करके हम यह लिखना चाहते हैं कि कवि का कर्त्तव्य क्या है। अपने मनोगत विचारों को हमें थोड़े ही में लिखना है अतः इस लेख को हम चार ही भागों में विभक्त करेंगे; अर्थात्—छन्द, भाषा, अर्थ और विषय। इन्हीं की यथाक्रम हम समीक्षा आरम्भ करते हैं।

छन्द

गद्य और पद्य दोनों ही में कविता हो सकती है। यह समझना अज्ञानता की पराकाष्ठा है कि जो कुछ छन्दोबद्ध है सभी काव्य है। कविता का लक्षण जहाँ कहीं पाया जाय चाहे वह गद्य में हो चाहे पद्य में, वही काव्य है। लक्षण-हीन होने से कोई भी छन्दोबद्ध लेख काव्य नहीं कहलाये जा सकते और लक्षण-युक्त होने से सभी गद्य-बन्ध काव्य-कक्षा में सन्निविष्ट किये जा सकते हैं। गद्य के विषय में कोई विशेष नियम निर्दिष्ट करने की उतनी आवश्यकता नहीं जितनी पद्य के विषय में है। इसलिये हम, यहाँ पर, पद्य ही का विचार करेंगे। भाषा, अर्थ और विषय के सम्बन्ध में जो कुछ हम कहेंगे वह गद्य के सम्बन्ध में भी, प्रायः समान-भाव से प्रयुक्त हो सकेगा।

जिन पंक्तियों में वर्णों या मात्राओं की संख्या नियमित होती हैं, वे छन्द कहाती हैं; और छन्द में जो कुछ कहा जाता है वह पद्य कहलाता है। कोई-कोई छन्द और पद्य दोनों को एक ही अर्थ का वाचक मानते हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

२-कवि बनने के लिए सापेक्ष साधन

एक विरहणी अशोक को देख कर कहती है—तुम खूब फूल रहे हो, लताएँ तुम पर बेतरह छाई हुई है, कलियों के गुच्छे सब कहीं लटक रहे हैं, भ्रमर के समूह जहाँ-तहाँ गुञ्जार कर रहे हैं। परन्तु मुझे तुम्हारा यह आडम्बर पसन्द नहीं। इसे हटाओं! मेरा प्रियतम मेरे पास नहीं! अतएव मेरे प्राण कण्ठगत हो रहे है।

इस उक्ति में कोई विशेषता नहीं—इसमें कोई चमत्कार नहीं अतएव इसे काव्य की पदवी नहीं मिल सकती। अब एक चमत्कार-पूर्ण उक्ति सुनिए। कोई वियोगी रक्ताशोक को देख कर कहता है—नवीन पत्तों से तुम रक्त (लाल) हो रहे हो, प्रियतमा के प्रशसनीय गुणों से मैं भी रक्त (अनुरक्त) हूँ। तुम पर शिलीमुख (भ्रमर) आ रहे है, मेरे ऊपर भी मनसिज के धनुष से छूटे हुए शिलीमुख (वाण) आ रहे है। कान्ता के चरणों का स्पर्श तुम्हारे आनन्द को बढ़ाता है; उसके स्पर्श से मुझे भी परमानन्द होता है। अतएव हमारी तुम्हारी दोनों की अवस्था में पूरी-पूरी समता है। भेद यदि कुछ है तो इतना ही कि तुम अशोक हो और मैं सशोक इस उक्ति में सशोक शब्द रखने से विशेष चमत्कार आ गया। उसने 'अनमोल रत्न' का काम किया। यह चमत्कार किसी पिङ्गल पाठ का प्रसाद नहीं और न किसी काव्याङ्ग-विवेचन ग्रन्थ के नियम परिपालन ही का फल है।

उस दिन हम एक महायात्रा में कुछ लोगों के साथ गङ्गा तट तक गये थे। यात्री की मृत्यु पञ्चक में हुई थी। शव चिता पर रखा गया। अग्नि संस्कार के समय एक लकड़ी खिसकी इससे शव का सिर हिल गया। इस पर एक आदमी बोला—लकड़ी खिसकने से सिर हिल गया।

यहाँ से आगे पढ़ें

६-हंस सन्देश

निषध देशका राजा नल, एकबार, वनविहार को निकला। नगरसे कुछ दूर जाने पर, एक उपवन में, उसने एक मनोहर तालाब देखा। उसमे कमल खूब खिल रहे थे। मछलियां खेल रही थीं और अनेक प्रकार के जल पक्षी कलोल कर रहे थे। वहाँ पर उसने एक बहुत ही मनोहर हंस देखा। राजा को वह इतना पसन्द आया कि उसने उसे सजीव पकड़ना चाहा। इसलिये उसने अपने निषङ्ग से एक सम्मोहन शर, उसपर चलाने के लिये, निकाला। शर को उसने शरासन पर रक्खा ही था कि उसने एक अलक्षित वाणी सुनी। उस वाणी का मर्म यह था कि—

"हे नरेश, इस पर वाण मत छोड़। यह तेरा अभीष्ट सिद्ध करेगा। तेरे ही रूप-गुण-सम्पदा के अनुरूप यह तुझे एक त्रिभुवन मोहनी राज-कन्या प्राप्त करा देगा। उसे तू अपनी महिषी बनाना।"

यह सुनकर उस आकर्णकृष्ट वाणको राजा ने उतार लिया।

नल की इस दयालुता पर वह हंस बहुत प्रसन्न हुआ। वह अपना स्थान छोड़कर नल के कुछ निकट आया और बोला—"हे निषधनाथ, ईश्वर तेरा कल्याण करे। तूने मुझ पर दया दिखाई है। इसके बदले में मैं भी तेरी कुछ सेवा करना चाहता हूँ। तू मुझे साधारण पक्षी मत समझ। मैं ब्रह्मा के रथ को खींचता हूँ, इन्द्र के सिंहासन के पास बैठता हूँ, जयन्त इत्यादि देव-बालकों के साथ खेलता हूँ, और मन्दाकिनी के किनारे विहार किया करता हूँ, तूने अपने नृपोचित गुणों से इस भूमण्डल को स्वर्गसे भी अधिक सुषमाशाली कर रक्खा है इसलिये कभी-कभी मैं यहाँ भी घूमने आजाता हूँ। मैं चाहता हूँ कि जैसे और देवता मुझसे सख्य-भाव रखते हैं वैसे ही तू भी रख।"

यहाँ से आगे पढ़ें

८—कवियों की ऊर्म्मिला-विषयक उदासीनता

८—कवियों की ऊर्म्मिला-विषयक उदासीनता

कवि स्वभाव ही से उच्छृङ्खल होते हैं। वे जिस तरफ झुक गये, झुक गये। जी में आया तो राई का पर्वत कर दिया; जी में न आया तो हिमालय की तरफ भी आँख उठा कर न देखा। यह उच्छृङ्खलता या उदासीनता सर्व-साधारण कवियो में तो देखा ही जाती है, आदि कवि तक इससे नहीं बचे। क्रौंच पक्षी के जोड़े में से एक पक्षी को निषाद द्वारा बध किया गया देख जिस कवि शिरोमणि का हृदय दुःख से विदीर्ण हो गया, और जिसके मुख से "मानिषाद" इत्यादि सरस्वती सहसा निकल पड़ी वही पर दुःख-कातर मुनि,रामायण निर्म्माण करते समय, एक नवपरणीता दुःखिनी वधू को बिलकुल ही भूल गया। विपत्ति विधुरा होने पर उसके साथ अल्पादल्पतरा समवेदना तक उसने प्रकट न की—उसकी खबर तक न ली।

वाल्मीकि रामायण का पाठ किंवा पारायण करने वालो को उम्मिला के दर्शन सब से पहले जनकपुर मे सीता, माण्डवी और श्रुतिकीर्ति के साथ होते हैं। सीता की बात तो जाने ही दीजिए। उनके और उनके जीविताधार रामचन्द्र के चरित्र-चित्रण ही के लिए रामायण की रचना हुई है। माण्डवी और श्रुतिकीर्ति के विषय मे कोई विशेषता नहीं। क्योंकि आग से भी अधिक सन्ताप पैदा करने वाला पति-वियोग उनको हुआ ही नहीं। रही बात-वियोगिनी देवी ऊर्म्मिला, सो उसका चरित्र सर्वथा गेय और आलेख्य होने पर भी, कवि ने उनके साथ अन्याय किया। मुने! इस देवी की इतनी उपेक्षा क्यों? इस सर्वसुखवंचिता के विषय में इतना पक्षपात-कार्पण्य क्यों? क्या इसलिए कि इसका नाम इतना श्रुतिसुखद, इतना मंजुल, इतना मधुर है और तापसजनो का शरीर सदेव शीतातप सहने के कारण कठोर और कर्कश होता है—पर नहीं,आपका काव्य पढ़ने से तो यही जान पड़ता है कि आप कठोरता प्रेमी नहीं। भवतु नाम। हम इस उपेक्षा का एक मात्र कारण भगवती ऊर्म्मिला का भाग्यदोष ही समझते हैं। हा हतविधिलसते! परमकारूणिकेन मुनिना वाल्मीकिनापि विस्मृतासि।

हाय वाल्मीकि! जनकपुर मे तुम ऊर्म्मिला को सिर्फ एक बार, वैवाहिक-वधू-वेश में, दिखा कर चुप हो बैठे।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

मुहाविरा ही भाषा का प्राण है; उसे जिसने नहीं जाना, उसने कुछ नहीं जाना।

१-कवि-कर्त्तव्य १यहाँ से आगे पढ़ें

अर्थ-सौरस्य ही कविता का प्राण है।

१-कवि-कर्त्तव्य १यहाँ से आगे पढ़ें

सिखलाने से भी क्या गधा कभी गीत गा सकता है और हज़ार दफे दिखलाने से भी क्या अन्धा कभी सूर्य को देख सकता है।

२-कवि बनने के लिए सापेक्ष साधनयहाँ से आगे पढ़ें

बनावट से कविता बिगड़ जाती है।

३-कवि और कवितायहाँ से आगे पढ़ें

पद्य के नियम कवि के लिए एक प्रकार की बेड़ियाँ हैं।

३-कवि और कवितायहाँ से आगे पढ़ें

अच्छी कविता की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि उसे सुनते ही लोग बोल उठे कि सच कहा।

३-कवि और कवितायहाँ से आगे पढ़ें

कवि स्वभाव ही से उच्छृङ्खल होते हैं।

८—कवियों की ऊर्म्मिला-विषयक उदासीनतायहाँ से आगे पढ़ें

भले आदमी अपना नाम अपने ही मुंह से नहीं लेते।

९-नल का दुस्तर दूत कार्ययहाँ से आगे पढ़ें

अपना मुँह अपनी ही आँखों से नहीं देख पड़ता।

९-नल का दुस्तर दूत कार्ययहाँ से आगे पढ़ें

धर्म-पथ से डिगना में मृत्यु से भी भयंकर समझता हूं।

९-नल का दुस्तर दूत कार्ययहाँ से आगे पढ़ें

रसज्ञ-रञ्जन की सभी 21 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १-कवि-कर्त्तव्य १
  2. १-कवि-कर्त्तव्य २
  3. २-कवि बनने के लिए सापेक्ष साधन
  4. ३-कवि और कविता
  5. ४-कविता
  6. ५-नायिका भेद
  7. ६-हंस सन्देश
  8. ७-हंस का नीर-क्षीर-विवेक
  9. ८—कवियों की ऊर्म्मिला-विषयक उदासीनता
  10. ९-नल का दुस्तर दूत कार्य
  11. टिप्पणियाँ

रसज्ञ-रञ्जन मुफ़्त सुनें

रसज्ञ-रञ्जन मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

रसज्ञ-रञ्जन मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

महावीर प्रसाद द्विवेदी की और रचनाएँ

रसज्ञ-रञ्जन जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।