Doomreader

युद्ध और अहिंसा

लेखक: मोहनदास करमचंद गाँधी

दूसरे नाम Yuddh Aur Ahinsa

लंबाई: 44,916 शब्द, लगभग 180 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

दर्शन

युद्ध और अहिंसा मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

दूसरे विश्वयुद्ध के दिनों में युद्ध, हिटलर, अंग्रेज़ों और भारत के कर्तव्य पर महात्मा गांधी के लेख, जिनमें हर प्रश्न को अहिंसा की कसौटी पर रखा गया है। सस्ता साहित्य मंडल का हिंदी संस्करण (1941)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ समझौते का कोई प्रश्न ही नहीं

:१:

समझौते का कोई प्रश्न ही नहीं

जिस समय मैं दिल्ली से कालका के लिए गाड़ी पर सवार हो रहा था उस समय एक भारी भीड़ ने सद्भाव से 'महात्मा गांधी की जय!' के साथ-साथ यह भी नारा लगाया कि 'हम समभौता नहीं चाहते।' मेरा साप्ताहिक मौन था, इसलिए मैं केवल मुस्कराकर रह गया।

मेरे पास गाड़ी के पायदान पर खड़े हुए लोगों ने भी मेरी मुस्कराहट के जवाब में मुस्करा दिया और सलाह दी कि मैं वाइसराय महोदय से समझौता न करूँ। मुझे एक कांग्रेस कमेटी ने भी पत्र द्वारा ऐसी ही चेतावनी दी थी। मुझे अपनी सीमित शक्ति का ज्ञान कराने के लिए चेतावनी की जरूरत नहीं थी। दिल्ली के प्रदर्शन और कांग्रेस की चेतावनी के अतिरिक्त यह बता देना मेरा फ़र्ज है कि वाइसराय महोदय से बातचीत में क्या कहा-सुना गया? मैं यह बात भली भाँति जानता था कि इस सम्बन्ध में कार्य समिति ने मुझे कोई आदेश नहीं दिया। मैं तार द्वारा भेजे गये निमन्त्रण को स्वीकार करके पहली गाड़ी से रवाना हो गया था। यह कहने की आवश्यकता नहीं कि मेरी अदम्य और पूर्ण अहिंसा मेरे साथ थी। मैं जानता था कि राष्ट्रीय माँग का प्रतिनिधित्व करने का मुझे अधिकार नहीं, और मैंने ऐसा किया, तो दुर्गति होगी । इतनी बात मैंने वाइसराय महोदय को भी बता दी थी । ऐसी स्थिति में मुझसे समझौता या समझौते की बातचीत का कोई सवाल ही नहीं हो सकता। मुझे यह मालूम नहीं हुआ कि उन्होंने मुझे समझौते की बातचीत के लिये बुलाया है । मैं वाइसराय महोदय के स्थान से खाली हाथ लौटा हूँ। मुझसे स्पष्ट या गुप्त कोई समझौता नहीं हुआ । अगर कोई समझौता होगा, तो वह कांग्रेस और सरकार के बीच होगा ।

यहाँ से आगे पढ़ें

१२ हिटलरशाही से कैसे पेश आयें?

इसके प्रतिकूल, आज के यूरोप की हालत की जरा कल्पना तो कीजिए। चेक, पोल, नार्वेवासी, फ्रांसीसी और अँग्रेज सब ने अगर हिटलर से यह कहा होता तो कितना अच्छा होता कि “विनाश के लिए आपको अपनी वैज्ञानिक तैयारी करने की जरूरत नही है। आपकी हिंसा का हम अहिंसा से मुकाबिला करेंगे। इसलिए टैंकों, जंगी जहाजों और हवाई जहाजों के बगैर ही आप हमारी अहिंसात्मक सेना को नष्ट कर सकेंगे।

इसपर यह कहा जा सकता है कि इसमें फ्रर्क सिर्फ यही रहेगा कि हिटलर ने खूनी लड़ाई के बाद जो कुछ पाया है वह उसे लड़ाई के बगैर ही मिल जाता। बिलकुल ठीक। लेकिन यूरोप का इतिहास तब बिलकुल जुदे रूप में लिखा जाता। अब जिस तरह अकथनीय बर्बरताओं के बाद कब्जा किया गया है तब शायद (लेकिन सिर्फ शायद ही) अहिंसात्मक प्रतिरोध में ऐसा किया जाता। लेकिन अहिंसात्मक प्रतिरोध में सिर्फ वही मारे जाते जिन्होंने जरूरत पड़ने पर अपने मारे जाने की तैयारी कर ली होती और वे किसी को मारे व किसीके प्रति कोई दुर्भाव रखे बिना मरते। मैं यह कहने का साहस करता हूँ कि उस हालत में यूरोप ने अपनी नैतिकता को काफी बढ़ा लिया होता और अन्त में, मेरा खयाल है, नैतिकता का ही शुमार होता है। और सब व्यर्थ है।

यहाँ से आगे पढ़ें

१३ हरेक अग्रेज़ के प्रति

मैं नहीं चाहता कि ब्रिटेन हारे। मगर मैं यह भी नहीं चाहता कि वह पाशविक बल की परीन्ना में जीते, भले ही वह पशूबल बाहुबल के रूप में प्रदर्शित किया जाये या बुद्धिबल के रूप में। आपका बाहुबल तो जगत्प्रसिद्ध है। क्या आपको यह प्रदर्शन करने की जरूरत है कि आपका बुद्धिबल भी तबाही करने में सबसे ज्यादा शक्तिशाली है? मुझे आशा है कि आप लोग नाजियों के साथ इस किस्म के मुकाबले में उतरना अपनी बेइज्जती समझेंगे। मैं आप लोगों के सामने एक बहुत ज्यादा बहादुरी और बहुत ज्यादा शराफ़त का तरीका रखता हूँ। यह तरीका बहादुर-से-बहादुर सिपाही की शान के लायक है। मैं चाहता हूँ कि आप नाजियों का सामना बिना हथियारों के करें, या फौजी भाषा में कहा जाये तो अहिंसा के हथियार से मुकाबला। करें। मैं चाहता हूँ कि आप अपनी और मनुष्यजाति की रचा के लिए मौजूदा हथियारों को निकम्मा समझकर फेंक दें। आप हेर हिटलर और सिन्योर मुसोलिनी को बुलायें कि आइए हमारे इस कई खूबसूरत इमारतोंवाले सुन्दर द्वीप पर आप कब्जा कर लीजिए। आप यह सब उन्हें दे देंगे, मगर अपना दिल और आत्मा उन लोगों को हर्गिज नहीं देंगे। ये साहबान आपके घर पर कब्जा करना चाहें, तो आप अपने घरों को खाली कर देंगे। अगर वे लोग आपको बाहर भी न जाने दें, तो आप सब-के-सब मर्द, औरत और बच्चे, कट जायेंगे, मगर उनकी अधीनता स्वीकार नहीं करेंगे। इस तरीके को मैंने अहिंसक असहयोग का नाम दिया है, और हिन्दुस्तान में यह तरीका काफ़ी हदतक सफल भी हुआ है। हिन्दुस्तान में श्रापके नुमाइन्दे मेरे इस दावे से इन्कार कर सकते हैं। अगर वे ऐसा करेंगे, तो मुझे उनपर दया आयेगी। वे आपसे कह सकते हैं कि हमारा असहयोग पूरी तरह अहिंसात्मक नहीं था; उसकी जड़ में द्वष था। अगर वे लोग यह गवाही देंगे, तो मैं इससे इन्कार नहीं करूंगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

२ अगर मैं 'चेक' होता!

रूसी अधिनायकत्व दुनिया के लिए कैसा होगा, यह अभी कोई नहीं कह सकता।

चेकों और उनके द्वारा उन सब देशों को, जो 'छोटे' या 'कमज़ोर' कहलाते हैं, मैं जो कुछ कहना चाहता हूँ उसकी भूमिका-स्वरूप यह सब कहना जरूरी था। चेकों से मैं कुछ इसलिए कहना चाहता हूँ, कि उनकी दुर्दशा से मुझे शारीरिक और मानसिक वेदना हुई है और मुझे ऐसा लगा कि इस सिल. सिले में जो विचार मेरे दिमाग में चक्कर काट रहे थे उन्हें अगर उनपर प्रगट न करूं तो वह मेरी कायरता होगी। यह तो स्पष्ट है कि छोटे राष्ट्र या तो अधिनायकों के आधीन हो जायें या उनके संरक्षण में आने के लिए तैयार रहें, नहीं तो यूरोप को शान्ति बराबर खतरे में रहेगी। यथासम्भव पूरी सद्भावना रखते हुए भी इंग्लैण्ड और फ्रांस उनकी रक्षा नहीं कर सकते। उनके हस्तक्षेप का मतलब तो ऐसा रक्तपात और विनाश ही हो सकता है जैसा पहले कभी दृष्टिगोचर नहीं हुआ। इसलिए, अगर मैं चेक होता, तो इन दोनों राष्ट्रों को अपने देश की रक्षा करने की जिम्मेदारी से मुक्त कर देता। इतने पर भी मुझे जीवित तो रहना ही चाहिए। किसी राष्ट्र या व्यक्ति का आश्रित मैं नहीं बनेगा। मुझे तो पूरी स्वतंत्रता चाहिए, नहीं मैं मर जाऊँगा। हथियारों की लड़ाई में जीतने की इच्छा करना तो निरी कोरी शेखी होगी। लेकिन जो मुझे अपनी स्वतंत्रता से वंचित करे उसकी इच्छा का पालन करने से इन्कार करके उसको ताकत की अवज्ञा कर इस प्रयत्न में मैं निरस्त्र मर जाऊँ, तो वह कोरी शेखी नहीं होगी।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

सत्याग्रह के कोष में कोई शत्रु नहीं है।

३ मेरी सहानुभूति का आधारयहाँ से आगे पढ़ें

शस्त्रास्र कोई दलील नहीं दे सकते, वे तो उसका सिर्फ दिखावा ही कर सकते हैं।

५ भारत का रुखयहाँ से आगे पढ़ें

हिटलरशाही को हिटलरशाही तरीकों से कभी हराया नहीं जा सकेगा।

१२ हिटलरशाही से कैसे पेश आयें?यहाँ से आगे पढ़ें

यूरोप ने चार दिन की दुनियवी ज़िन्दगी के लिए अपनी आत्मा को बेच दिया है।

१ चेकोस्लोवाकिया और अहिंसा का मार्गयहाँ से आगे पढ़ें

प्रजातंत्र और हिंसा का मेल नहीं बैठ सकता।

३ बड़े-बड़े राष्ट्रों के लिए अहिंसायहाँ से आगे पढ़ें

ताक़त कभी नष्ट नहीं होती।

७ क्या अहिंसा बेकार गयी?यहाँ से आगे पढ़ें

अहिंसा श्रद्धा का विषय है, अनुभव का विषय हैं।

९ अद्वितीय शक्तियहाँ से आगे पढ़ें

अगर दुनिया के सारे चूहे कान्फ्रन्स करके यह निश्चय कर लें कि बिल्ली से डरेंगे नहीं। बल्कि सब के सब सामने जाकर बिल्ली के मुँह में चले जायँगे, तो सचमुच ही सचमुच ही मूषक जाति का उद्धार हो जाय।

१० अहिंसा और अतर्राष्ट्रीय मामलेयहाँ से आगे पढ़ें

अहिंसा का रहस्य अत्यंत गूढ़ है।

५ युद्ध के प्रति मेरे भावयहाँ से आगे पढ़ें

क्योंकि जहाँ सामने हिंसा खड़ी न हो वहाँ अहिंसा की परीक्षा कैसे हो सकती है ?

७ अहिंसक की विडम्बनायहाँ से आगे पढ़ें

युद्ध और अहिंसा की सभी 36 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 37 भाग
  1. १ समझौते का कोई प्रश्न ही नहीं
  2. २ हेर हिटलर से अपील
  3. ३ मेरी सहानुभूति का आधार
  4. ४ पहेलियाँ
  5. ५ भारत का रुख
  6. ६ कसौटी पर
  7. ७ वही पार लगायेगा
  8. ८ असल बात
  9. ९ अहिंसा फिर किस काम की?
  10. १० हमारा कर्तव्य
  11. ११ आतंक
  12. १२ हिटलरशाही से कैसे पेश आयें?
  13. १३ हरेक अग्रेज़ के प्रति
  14. १४ मुझे पश्चात्ताप नहीं है
  15. १५ इतना ख़राब तो नहीं!
  16. १६ नाज़ीवाद का नग्न रूप
  17. १७ 'निर्बल बहुमत' की कैसे रक्षा हो?
  18. १८ कुछ टीकाओं का उत्तर
  19. १ चेकोस्लोवाकिया और अहिंसा का मार्ग
  20. २ अगर मैं 'चेक' होता!
  21. ३ बड़े-बड़े राष्ट्रों के लिए अहिंसा
  22. ४ यहूदियों का सवाल
  23. ५ जर्मन आलोचकों को गांधीजी का जवाब
  24. ६ आलोचनाओं का जवाब
  25. ७ क्या अहिंसा बेकार गयी?
  26. ८ क्या करें
  27. ९ अद्वितीय शक्ति
  28. १० अहिंसा और अतर्राष्ट्रीय मामले
  29. १ लड़ाई में भाग
  30. २ धर्म की समस्या
  31. ३ युद्ध के विरोध में युद्ध
  32. ४ युद्ध और अहिंसा
  33. ५ युद्ध के प्रति मेरे भाव
  34. ६ कौन सा मार्ग श्रेष्ठ है?
  35. ७ अहिंसक की विडम्बना
  36. ८ विरोधाभास
  37. ९ व्यवसाय में अहिंसा

युद्ध और अहिंसा मुफ़्त सुनें

युद्ध और अहिंसा मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

युद्ध और अहिंसा मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

मोहनदास करमचंद गाँधी की और रचनाएँ

युद्ध और अहिंसा जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।