युद्ध और अहिंसा की पंक्तियाँ
युद्ध और अहिंसा (मोहनदास करमचंद गाँधी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
36 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
मनुष्य जिसे अपना हक या अधिकार समझता है उसको कायम रखने के लिए उसे खुद अपना खून बहाना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
… रूप में समर्थन करता हूँ, फिर वह चाहे निश्चित रूप से ठीक बात के लिए ही क्यों न हो । वाजिब बात में तो ऐसी ज्ञमता होनी चाहिए कि जंगली या खूरेजी के साधनों के बजाय ठीक साधनों से उसकी रच्ता की जा सके ।
मनुष्य जिसे अपना हक या अधिकार समझता है उसको कायम रखने के लिए उसे खुद अपना खून बहाना चाहिए।
अपने विरोधी का खून जो कि उसके 'अधिकार’ पर आपत्ति करे, उसे हर्गिज नही बहाना चाहिए । कांग्रेस जिस भारत का प्रतिनिधित्व करती है वह अपने ‘अधिकार’ को तलवार से नहीं बल्कि अहिंसात्मक उपाय से सिद्ध करने के लिए लड़ रही है। और उसने संसार …
पराजित राष्ट्र के चन्द इने-गिने व्यक्ति भले अपने आत्म-बल का जौहर बताकर विजेता के भागे सिर झुकाने से इन्कार करें
पूरा अंश दिखाएँ
… और ठीक बात है। जर्मन तत्त्ववेत्ता नीत्से का यह सिद्धांत था और उसीपर आज हिटलर अमल कर रहा है। इस तरह भौतिक शक्ति से युद्ध और अहिंसा सम्पन्न राष्ट्र एक गरीब और शरीर से निर्वल प्रजा को पराजित कर पाये, तो इसमें भारी हानि है।
पराजित राष्ट्र के चन्द इने-गिने व्यक्ति भले अपने आत्म-बल का जौहर बताकर विजेता के भागे सिर झुकाने से इन्कार करें
, मगर प्रजा का अधिकांश तो आखिर उसकी शरण लेगा ही और अपनी प्राण रक्षा की खातिर गुलामी की गिदगिढ़ाने की रीति ग्रहण करेगा। ऐसे लोगों में बड़े-बड़े विज्ञानवेत्ता तत्वज्ञ और कलाकार लोग भी पा सकते हैं। प्रतिभा और नैतिक बल तो भिन्न-भिन चीजें हैं। …
चूंकि अहिंसा दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है और काम भी यह बहुत छुपे ढंग से करती है, इसलिए इसमें बहुत भारी श्रद्धा रखने की जरूरत है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन हमें अपने अज्ञान को इन ताकतों की क्षमता में अविश्वास करने का कारण नहीं बनाना चाहिये। होना तो यह चाहिये कि अज्ञान के कारण हमारा इसमें और भी ज्यादा विश्वास हो जाये।
चूंकि अहिंसा दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है और काम भी यह बहुत छुपे ढंग से करती है, इसलिए इसमें बहुत भारी श्रद्धा रखने की जरूरत है।
जिस तरह हम ईश्वर में श्रद्धा रखना अपना धर्म समझते हैं, उसी तरह अहिंसा में श्रद्धा रखना भी धर्म समझना चाहिये।
अहिंसा सिर्फ व्यक्तिगत गुण नहीं है, बल्कि एक सामाजिक गुण भी है जिसे दूसरे गुणों की तरह विकसित करना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
मेरा यह विश्वास है कि
अहिंसा सिर्फ व्यक्तिगत गुण नहीं है, बल्कि एक सामाजिक गुण भी है जिसे दूसरे गुणों की तरह विकसित करना चाहिए।
इसमें कोई शक नहीं कि समाज अपने आपस के कारोबार में अहिंसा का प्रयोग करने से ही व्यवस्थित होता है। मैं जो कहना चाहता हूँ, वह यह है कि इसे एक बड़े राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पैमाने पर काम में लाया जाये।
मेरी माँ ने कहा, 'तू इस लड़के को मत छू, यह अस्पृश्य है।' मैंने कहा-क्यों नहीं छुऊँ? और उसी दिन से मेरा विद्रोह शुरू हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
गांधीजी-सर्वसाधारण के प्रति प्रेम का। सर्वसाधारण के प्रति अपने प्रेम की ही वजह से मैंने अपने जीवान में अस्पृश्यता-निवारण का सवाल उठाया है।
मेरी माँ ने कहा, 'तू इस लड़के को मत छू, यह अस्पृश्य है।' मैंने कहा-क्यों नहीं छुऊँ? और उसी दिन से मेरा विद्रोह शुरू हो गया।
प्रश्न-यूरोप के शान्तिवादियों की वृत्ति, जिसे कि हम यूरोपवाले अभी बहुत सफलतापूर्वक ग्रहण नहीं कर सके, आपको अपनी अहिंसावाद की दृष्टि से कैसी लगती है?
संसार हिंसा पर नहीं टिका है, असत्य पर नहीं टिका है किन्तु उसका आधार अहिंसा है, सत्य है ।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं । इसकी अपेक्षा कि मेरे किसी काम से अहिंसा का सिद्धान्त ही गलत समझा जाय या किसी भी रूप में मैं असत्य और हिंसा का हामी समझा जाऊँ, यही हजारगुना अच्छा है कि मेरे विरुद्ध लगाये गये सभी अपराध अरक्षणीय असमर्थनीय समझे जायें ।
संसार हिंसा पर नहीं टिका है, असत्य पर नहीं टिका है किन्तु उसका आधार अहिंसा है, सत्य है ।
हृिन्दी 'नवजीवन' : २० सितम्बर, १३ २८
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- ३ मेरी सहानुभूति का आधार
- ४ पहेलियाँ
- ५ भारत का रुख
- ६ कसौटी पर
- ७ वही पार लगायेगा
- ११ आतंक
- १२ हिटलरशाही से कैसे पेश आयें?
- १३ हरेक अग्रेज़ के प्रति
- १५ इतना ख़राब तो नहीं!
- १७ 'निर्बल बहुमत' की कैसे रक्षा हो?
- १ चेकोस्लोवाकिया और अहिंसा का मार्ग
- २ अगर मैं 'चेक' होता!
- ३ बड़े-बड़े राष्ट्रों के लिए अहिंसा
- ४ यहूदियों का सवाल
- ६ आलोचनाओं का जवाब
- ७ क्या अहिंसा बेकार गयी?
- ९ अद्वितीय शक्ति
- १० अहिंसा और अतर्राष्ट्रीय मामले
- २ धर्म की समस्या
- ५ युद्ध के प्रति मेरे भाव
- ७ अहिंसक की विडम्बना
३ मेरी सहानुभूति का आधार
सत्याग्रह के कोष में कोई शत्रु नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… शायद और किसी ने नहीं किया। यही नहीं बल्कि मुक़ाबले की इच्छा और शक्ति भी मुझमें ज्यों-की-त्यों बनी हुई है। लेकिन कोई वक्त बोलने और काम करने का होता है तो कोई व़कत ऐसा भी होता है जब खामोशी और अकर्मण्यता धारण करनी पड़ती है।
सत्याग्रह के कोष में कोई शत्रु नहीं है।
लेकिन सत्याग्रहियों के लिए नया कोष तैयार करने की मुझे कोई इच्छा नहीं है, इसलिए मैं पुराने शब्दों का ही नये अर्थ में प्रयोग करता हूँ। सत्याग्रही अपने कहे जानेवाले शत्रु के साथ अपने मित्र जैसा ही प्रेम करता है, क्योंकि उसका कोई शत्रु नहीं …
४ पहेलियाँ
मेरी अहिंसा कड़ी चीज़ की बनी हुई है।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं इन्हें विश्वास दिला सकता हूँ कि अपने हाल के लेखों के बावजूद, वह मुझमें इतना विश्वास रख सकते हैं कि अब भी मैं वही सलाह दूंगा जैसी कि उन्हें आशा है, मैंने पहले दी होती या जैसी मैंने चेकों या एबीसिनियनों को दी है।
मेरी अहिंसा कड़ी चीज़ की बनी हुई है।
वैज्ञानिकों को सबसे मजबूत जिस धातु का पता होगा उससे भी यह ज्यादा मजबूत है। इतने पर भी मुझे खेद-पूर्वक इस बात का ज्ञान है कि इसे अभी इसकी असली ताक़त प्राप्त नहीं हुई है। अगर वह प्राप्त हो गयी होती, तो संसार में हिंसा …
अहिंसा तो धीमी प्रगतिवाला पौदा है। वह अदृश्य किंतु निश्चित रूप में बढ़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… इस दैवी शहादत में सहयोग करने के लिए निमंत्रित करूँगा। यह कभी न टूटनेवाली ऐसी साझेदारी होगी, जो ‘शत्रु' कहे जाने वालों के नहीं बल्कि उनके अपने शरीरों के खून से लिखे अक्षरों में अङ्कित हो जायेगी। लेकिन मेरे पास ऐसी सामान्य सत्ता नहीं है।
अहिंसा तो धीमी प्रगतिवाला पौदा है। वह अदृश्य किंतु निश्चित रूप में बढ़ता है।
और इस खतरे को लेकर कि मेरे बारे में भी ग़लतफ़हमी होगी, मुझे उस-और भी ‘क्षीण आवाज़' के अनुसार ही काम करना चाहिए।
५ भारत का रुख
मनुष्य जिसे अपना हक या अधिकार समझता है उसको कायम रखने के लिए उसे खुद अपना खून बहाना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
… रूप में समर्थन करता हूँ, फिर वह चाहे निश्चित रूप से ठीक बात के लिए ही क्यों न हो । वाजिब बात में तो ऐसी ज्ञमता होनी चाहिए कि जंगली या खूरेजी के साधनों के बजाय ठीक साधनों से उसकी रच्ता की जा सके ।
मनुष्य जिसे अपना हक या अधिकार समझता है उसको कायम रखने के लिए उसे खुद अपना खून बहाना चाहिए।
अपने विरोधी का खून जो कि उसके 'अधिकार’ पर आपत्ति करे, उसे हर्गिज नही बहाना चाहिए । कांग्रेस जिस भारत का प्रतिनिधित्व करती है वह अपने ‘अधिकार’ को तलवार से नहीं बल्कि अहिंसात्मक उपाय से सिद्ध करने के लिए लड़ रही है। और उसने संसार …
शस्त्रास्र कोई दलील नहीं दे सकते, वे तो उसका सिर्फ दिखावा ही कर सकते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… को यह भी बतला सकेगी कि न्यायोचित बात की रक्षा के लिए शस्त्रास्त्र से जो शक्ति प्राप्त होती है वह इसी बात के लिए और वह भी तर्क के इससे अच्छे प्रदर्शन के साथ, अहिंसा से प्राप्त शक्ति के मुकाबिले में कुछ भी नहीं है।
शस्त्रास्र कोई दलील नहीं दे सकते, वे तो उसका सिर्फ दिखावा ही कर सकते हैं।
हरिजन सेवक : १४ अक्तूबर, १९३९
६ कसौटी पर
भारत अगर अहिंसा को गँवा देता है, तो संसार की अन्तिम आशा पर पानी फिर जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… साथ हो, मैं अपने इस विश्वास को अवश्य घोषित करूँगा कि हिन्दुस्तान के लिए यह बेहतर है कि वह अपने सीमान्तों की रकशा के लिए भी हिंसात्मक साधनों का सर्वथा परित्याग करदे। शस्त्रीकरण की दौड़ में शामिल होना हिन्दुस्तान के लिए अपना आत्मघात करना है।
भारत अगर अहिंसा को गँवा देता है, तो संसार की अन्तिम आशा पर पानी फिर जाता है।
जिस सिद्धान्त का गत आधी सदी से में दावा करता आ रहा हूँ उस पर मैं जरूर अमल करूंगा और आखिरी सॉस तक यह आशा रखूंगा कि हिन्दुस्तान अहिंसा को एक दिन अपना जीवनसिद्धान्त बनायेगा, मानवजाति के गौरव की रच्ता करेगा और जिस स्थिति से …
७ वही पार लगायेगा
मेरा बड़ा से बड़ा हथियार तो मूक प्रार्थना है।
पूरा अंश दिखाएँ
… नैतिक प्रभाव के अलावा मेरी देश-वासियों पर भी कोई सजा नहीं है। इस समय संसार पर जिस भीषण हिंसा का साम्राज्य है उसकी जगह अहिंसा स्थापित करने के लिए ईश्वर मुझे शुद्ध अस्त्र समझता होगा तो वह मुझे बल भी देगा और रास्ता भी दिखायेगा।
मेरा बड़ा से बड़ा हथियार तो मूक प्रार्थना है।
इस तरह शान्ति स्थापन का काम ईश्वर के समर्थ हाथों में है। उसके हुक्म के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता। उसका हुक्म उसके कानून की शक्ल में ही जारी होता है। यह कानून सदा वैसा ही रहता है, कभी बदलता नहीं उसमें और उसके …
११ आतंक
गुण्डे सिर्फ बुजदिल लोगों के बीच पनप सकते हैं ।
पूरा अंश दिखाएँ
… अच्छा है। तुम्हारा धीरज, अगर ज्यादा लोग उसका अनुसरण करें, बाजार में स्थिरता लायेगा। अराजकता के खिलाफ़ वह सबसे बड़ा प्रतिबन्ध होगा। इसमें शक नहीं कि ऐसे वक्त में गुण्डई का डर रहता है। पर इसका मुक़ाबला करने के लिए तुम्हें खुद तैयार रहना चाहिए।
गुण्डे सिर्फ बुजदिल लोगों के बीच पनप सकते हैं ।
पर जो लोग हिंसात्मक या अहिंसात्मक रूप से अपनी रक्षा करने के लायक हैं उनसे उनको कोई रियायत नहीं मिल सकती। अहिंसात्मक अत्मरक्षण में अपने जान-माल के बारे में साहसिकता की वृत्ति होती है। अगर उसपर दृढ़ रहा जाये तो तो अंत में वह गुण्डई …
१२ हिटलरशाही से कैसे पेश आयें?
हिटलरशाही को हिटलरशाही तरीकों से कभी हराया नहीं जा सकेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
उस वक्त जो बात सच साबित हुई वह अब भी उतनी ही सच हो सकती है।
हिटलरशाही को हिटलरशाही तरीकों से कभी हराया नहीं जा सकेगा।
उससे तो दस गुनी तेज या ऊँचे दर्जे की हिटलरशाही का ही पोषण होगा! हमारे सामने जो कुछ हो रहा है वह तो हिंसा और हिटलरशाही की भी निष्फलता का ही प्रदर्शन है।
१३ हरेक अग्रेज़ के प्रति
आज इंसान की करतूतें हैवान को भी शर्मिदा कर रही हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… रक्षा करनेवाला कहा जाता था, पर एक-एक करके कम-से-कम आज तो वे सब राष्ट्र गायब हो चुके हैं। यह युद्ध एक चेतावनीरूप भी है। अगर लोग कुदरत की इस चेतावनी से जाग्रत न हुए, तो इन्सान बिल्कुल हैवान बन जायेगा। सच तो यह है कि
आज इंसान की करतूतें हैवान को भी शर्मिदा कर रही हैं।
मैं कुदरत की इस चेतावनी का अर्थ युद्ध छिड़ते ही समझ गया था। मगर मेरी यह हिम्मत नहीं थी। कि मैं आपसे कुछ कहूँ, किंतु आज ईश्वर ने मुझे हिम्मत दे दी है और मौका भी अभी हाथ से नहीं निकल गया है।
१५ इतना ख़राब तो नहीं!
मेरे बेवकूफी के प्रयोग अभी खत्म नहीं हुए।
पूरा अंश दिखाएँ
… लिए एक निर्दोष प्रमाण-पत्र होगा, जिसके कारण न वैरभाव पैदा होना चाहिए, न क्रोध। यह प्रमाण-पत्र निर्दोष होगा, क्योंकि मुझे पहले भी कई ऐसे प्रमाण-पत्र मिल चुके हैं। उनकी यह सबसे नई आवृत्ति होगी और मैं आशा रखता हूँ कि सबसे आखिर की नहीं, क्योंकि
मेरे बेवकूफी के प्रयोग अभी खत्म नहीं हुए।
जहाँतक हिन्दुस्तान का वास्ता है, अगर वह मेरी शुद्ध अहिंसा की नीति को अपनायें, तो उससे उसे नुकसान पहुँच ही नहीं सकता। अगर हिन्दुस्तान एकमत से उसे नामंजूर करता है, तो भी उससे देश को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। नुकसान अगर होगा तो …
१७ 'निर्बल बहुमत' की कैसे रक्षा हो?
पराजित राष्ट्र के चन्द इने-गिने व्यक्ति भले अपने आत्म-बल का जौहर बताकर विजेता के भागे सिर झुकाने से इन्कार करें
पूरा अंश दिखाएँ
… और ठीक बात है। जर्मन तत्त्ववेत्ता नीत्से का यह सिद्धांत था और उसीपर आज हिटलर अमल कर रहा है। इस तरह भौतिक शक्ति से युद्ध और अहिंसा सम्पन्न राष्ट्र एक गरीब और शरीर से निर्वल प्रजा को पराजित कर पाये, तो इसमें भारी हानि है।
पराजित राष्ट्र के चन्द इने-गिने व्यक्ति भले अपने आत्म-बल का जौहर बताकर विजेता के भागे सिर झुकाने से इन्कार करें
, मगर प्रजा का अधिकांश तो आखिर उसकी शरण लेगा ही और अपनी प्राण रक्षा की खातिर गुलामी की गिदगिढ़ाने की रीति ग्रहण करेगा। ऐसे लोगों में बड़े-बड़े विज्ञानवेत्ता तत्वज्ञ और कलाकार लोग भी पा सकते हैं। प्रतिभा और नैतिक बल तो भिन्न-भिन चीजें हैं। …
१ चेकोस्लोवाकिया और अहिंसा का मार्ग
यूरोप ने चार दिन की दुनियवी ज़िन्दगी के लिए अपनी आत्मा को बेच दिया है।
पूरा अंश दिखाएँ
… करता कि यूरोप की राजनीति से मुझे जानकारी है। लेकिन मुझे ऐसा मालूम पड़ता है कि यूरोप में छोटे राष्ट्र अपना सिर ऊँचा रखकर कायम नहीं रह सकते। उन्हें तो उनके बड़े-बड़े पड़ोसी हजम कर ही लेंगे और उन्हें उनके जागीरदार बनकर ही रहना पड़ेगा।
यूरोप ने चार दिन की दुनियवी ज़िन्दगी के लिए अपनी आत्मा को बेच दिया है।
म्यूनिक में यूरोप को जो शान्ति प्राप्त हुई हैं वह तो हिंसा की विजय है। साथ ही वह उसकी हार भी है। क्योंकि इंग्लैंड और फ्रांस को अगर अपनी विजय का निश्चय होता, तो वे चेकोस्लोवाकिया की रक्षा करने या उसके लिए मर मिटने के …
२ अगर मैं 'चेक' होता!
युद्ध का विज्ञान शुद्ध और स्पष्ट अधिनायकत्व (डिक्टेटरशिप) पर ले जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… श्री दलादियर की स्थिति इससे भिन्न है। उन्हें अपनी पार्लमेण्टों और चैम्बरों को सन्तुष्ट करना पड़ता है। अपनी पार्टियों से भी उन्हें सलाह करनी पड़ती है। अगर अपनी जुबान को उन्हें लोकतन्त्री भावनायुक्त रखना है, तो वे हमेशा युद्ध के लिए तैयार नहीं रह सकते।
युद्ध का विज्ञान शुद्ध और स्पष्ट अधिनायकत्व (डिक्टेटरशिप) पर ले जाता है।
एकमात्र अहिंसा का विज्ञान ही शुद्ध प्रजातंत्र की ओर ले जानेवाला है। इंग्लैण्ड, फांस और अमेरिका को यह सोच लेना है कि वे इनमें से किसको चुनेंगे ? यही इन दो अधिनायकों (डिक्टेटर) की चुनौती है।
एकमात्र अहिंसा का विज्ञान ही शुद्ध प्रजातंत्र की ओर ले जानेवाला है।
पूरा अंश दिखाएँ
युद्ध का विज्ञान शुद्ध और स्पष्ट अधिनायकत्व (डिक्टेटरशिप) पर ले जाता है।
एकमात्र अहिंसा का विज्ञान ही शुद्ध प्रजातंत्र की ओर ले जानेवाला है।
इंग्लैण्ड, फांस और अमेरिका को यह सोच लेना है कि वे इनमें से किसको चुनेंगे ? यही इन दो अधिनायकों (डिक्टेटर) की चुनौती है।
मेरे लिए तो मेरी मान-मर्यादा ही सब कुछ है
पूरा अंश दिखाएँ
… जवाब यह है कि "आपका कहना ठीक होगा। इतिहास में ऐसे किसी राष्ट्र का उल्लेख नहीं है, जिसने अहिंसात्मक प्रतिरोध को अपनाया हो। इसलिए हिटलर पर अगर मेरे कष्टसहन का असर न पड़े तो कोई बात नहीं, क्योंकि उससे मेरा कोई खास नुकसान न होगा।
मेरे लिए तो मेरी मान-मर्यादा ही सब कुछ है
और उसका हिटलर की दया भावना से कोई ताल्लुक नहीं। लेकिन अहिंसा में विश्वास रखने के कारण, मैं उसकी सम्भावनाओं को मर्यादित नहीं कर सकता। अभीतक उनका और उन जैसे दूसरों का यही अनुभव है कि मनुष्य पशुबल के आगे झुक जाते हैं। निःशस्त्र पुरुषों, …
३ बड़े-बड़े राष्ट्रों के लिए अहिंसा
प्रजातंत्र और हिंसा का मेल नहीं बैठ सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं हुआ। कोई विजयी बाकी रहा तो जो राष्ट्र विजयी होगा उसकी विजय ही जीते-जी उसकी मृत्यु बन जायगी। इस निश्चित विनाश से बचने का सिवा इसके कोई रास्ता नहीं है कि अहिंसात्मक उपाय को उसके समस्त फलितार्थों के साथ साहसपूर्वक स्वीकार कर लिया जाय।
प्रजातंत्र और हिंसा का मेल नहीं बैठ सकता।
जो राज्य आज नाम के लिए प्रजातन्त्री हैं उन्हें या तो स्पष्ट रूप से तानाशाही का हामी हो जाना चाहिए, या अगर उन्हें सचमुच प्रजातन्त्री बनना है तो उन्हें साहस के साथ अहिं.
४ यहूदियों का सवाल
ईश्वर से डरनेवालों के लिए मौत का भय नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
… का मस्तिष्क स्वेच्छा पूर्वक कष्ट-सहन के लिए तैयार हो सके तो ऐसा हत्याकाण्ड भी इस तरह के अभिनंदन और आनन्द का दिन बन सकता है कि यहोवा ने अपनी जाति को मोच्त प्रदान कर दिया, फिर वह चाहे जालिम के ही हाथों कयों न हो।
ईश्वर से डरनेवालों के लिए मौत का भय नहीं होता।
यह तो ऐसी आनन्दपूर्ण निद्रा है, जिसके अन्त में उत्साहप्रद जागरण ही होता है।
६ आलोचनाओं का जवाब
वे लोग धन्य हैं जो किसी बात की आशा नहीं करते।
पूरा अंश दिखाएँ
मेरा जवाब यह है कि
वे लोग धन्य हैं जो किसी बात की आशा नहीं करते।
कम-से-कम इस मामले में मैं उन्हीं की श्रेणी में हूँ, क्योंकि यह नुस्खा पा जाने और इसके असर के बारे में निश्चय हो जाने पर मुझे ऐसा लगा कि प्रभावशाली रूप में उस पर अमल हो सकने की भी सूरत देखते हुए मैं इस तरफ …
७ क्या अहिंसा बेकार गयी?
ताक़त कभी नष्ट नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
हरेक कार्य बहुत-सी ताकतों का परिणाम होता है, चाहे वे एकदूसरे के विरुद्ध असर करनेवाली ही क्यों न हों।
ताक़त कभी नष्ट नहीं होती।
यही हम मैकेनिक्स की किताबों में पढ़ते हैं। मनुष्य के कामों में भी यह उसी तरह से लागू है। असल में बात यह है कि एक मामले में हमें आम तौर पर यह मालूम होता है कि वहाँ कौन-कौन-सी ताकतें काम कर रही हैं और …
चूंकि अहिंसा दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है और काम भी यह बहुत छुपे ढंग से करती है, इसलिए इसमें बहुत भारी श्रद्धा रखने की जरूरत है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन हमें अपने अज्ञान को इन ताकतों की क्षमता में अविश्वास करने का कारण नहीं बनाना चाहिये। होना तो यह चाहिये कि अज्ञान के कारण हमारा इसमें और भी ज्यादा विश्वास हो जाये।
चूंकि अहिंसा दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है और काम भी यह बहुत छुपे ढंग से करती है, इसलिए इसमें बहुत भारी श्रद्धा रखने की जरूरत है।
जिस तरह हम ईश्वर में श्रद्धा रखना अपना धर्म समझते हैं, उसी तरह अहिंसा में श्रद्धा रखना भी धर्म समझना चाहिये।
अहिंसा सिर्फ व्यक्तिगत गुण नहीं है, बल्कि एक सामाजिक गुण भी है जिसे दूसरे गुणों की तरह विकसित करना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
मेरा यह विश्वास है कि
अहिंसा सिर्फ व्यक्तिगत गुण नहीं है, बल्कि एक सामाजिक गुण भी है जिसे दूसरे गुणों की तरह विकसित करना चाहिए।
इसमें कोई शक नहीं कि समाज अपने आपस के कारोबार में अहिंसा का प्रयोग करने से ही व्यवस्थित होता है। मैं जो कहना चाहता हूँ, वह यह है कि इसे एक बड़े राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पैमाने पर काम में लाया जाये।
९ अद्वितीय शक्ति
अहिंसा में हार के लिए स्थान ही नहीं है। हिंसा के अन्त में तो हार ही है।
पूरा अंश दिखाएँ
(४)
अहिंसा में हार के लिए स्थान ही नहीं है। हिंसा के अन्त में तो हार ही है।
(५) अहिंसा के सम्बन्ध में पदि जीत शब्द का प्रयोग किया जा सकता है, तो यह कहा जा सकता है कि अहिंसा के अन्त में हमेशा ही जीत होगी। वास्तविक रीति से देखें, तो जहाँ हार नहीं वहाँ जीत भी नहीं।
अहिंसा श्रद्धा का विषय है, अनुभव का विषय हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
बुद्धि हृदय को भेदने में असमर्थ हैं। वह हमें थोड़ी ही दूर ले जा सकती है, और वहाँ व्याकुल बनाकर छोड़ देती हैं। अनेक सशय हमें भ्रमाते हैं।
अहिंसा श्रद्धा का विषय है, अनुभव का विषय हैं।
जहाँतक संसार उसपर श्रद्धा जमाने के लिए तैयार नहीं, वहाँतक तो वह चमत्कार की ही बाट जोहता रहेगा। उसे बड़े पैमाने पर जो प्रत्यक्ष दिखाई दे सके ऐसी अहिंसा की जीत देखनी हैं। इसलिए कुछ विद्वान बुद्धि का महान प्रयोग करके हमें समझाते हैं कि …
१० अहिंसा और अतर्राष्ट्रीय मामले
मानव-हित की प्रवृत्ति से भिन्न धर्म मैं नहीं जानता ।
पूरा अंश दिखाएँ
… धर्म-भावना सन्तुष्ट नहीं हो सकती और यह तभी सम्भव है जब कि राजनैतिक मामलों में मैं भाग लू । क्योंकि आजकी दुनिया में मनुष्यों की प्रवृत्ति एक और अभिभाज्य है । उसमें सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और शुद्ध धार्मिक ऐसे जुदे-जुदे भाग नहीं किये जा सकते।
मानव-हित की प्रवृत्ति से भिन्न धर्म मैं नहीं जानता ।
ऐसी धर्म-भावना से रहित दूसरी तमाम प्रवृत्तियाँ नैतिकआधार-विहीन हैं और जीवन को खाली ‘अर्थहीन धाँधलेबाजी तथा ‘हल्ले-गुल्लेवाला' कर डालती हैं । प्रश्न-हम देखते हैं कि सर्वसाधारण के ऊपर आपका अजीब प्रभाव है। यह कार्य के प्रति आपकी निष्ठा का परिणाम है या सर्व-साधारण के प्रति …
मेरी माँ ने कहा, 'तू इस लड़के को मत छू, यह अस्पृश्य है।' मैंने कहा-क्यों नहीं छुऊँ? और उसी दिन से मेरा विद्रोह शुरू हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
गांधीजी-सर्वसाधारण के प्रति प्रेम का। सर्वसाधारण के प्रति अपने प्रेम की ही वजह से मैंने अपने जीवान में अस्पृश्यता-निवारण का सवाल उठाया है।
मेरी माँ ने कहा, 'तू इस लड़के को मत छू, यह अस्पृश्य है।' मैंने कहा-क्यों नहीं छुऊँ? और उसी दिन से मेरा विद्रोह शुरू हो गया।
प्रश्न-यूरोप के शान्तिवादियों की वृत्ति, जिसे कि हम यूरोपवाले अभी बहुत सफलतापूर्वक ग्रहण नहीं कर सके, आपको अपनी अहिंसावाद की दृष्टि से कैसी लगती है?
अहिंसा एक सार्वभौम नियम है।
पूरा अंश दिखाएँ
… न कर सकती हो, तो मैं यही कहूँगा कि वह अहिंसा ही नहीं है। अथवा दूसरे शब्दों में कहूँ कि अगर आप मेरे सामने कुछ ऐसी समस्याएँ लायें कि जिनका मैं हल न बता सँकू, तो मैं तो यही कहूँगा कि मेरी अहिंसा अपूर्ण है।
अहिंसा एक सार्वभौम नियम है।
अपने आधी शताब्दी के अनुभव में मूझे एक भी ऐसा संयोग या स्थिति याद नहीं आती कि जिसमें मुझे यह कहना पड़ा हो कि मैं लाचार हूँ, मेरे पास अहिंसा के अनुसार कुछ उपाय रहा नहीं है।
अगर दुनिया के सारे चूहे कान्फ्रन्स करके यह निश्चय कर लें कि बिल्ली से डरेंगे नहीं। बल्कि सब के सब सामने जाकर बिल्ली के मुँह में चले जायँगे, तो सचमुच ही सचमुच ही मूषक जाति का उद्धार हो जाय।
पूरा अंश दिखाएँ
… सामना भी नहीं करेंगे, तो इस स्थिति में अत्याचारी को उस प्रजा पर संहारक बम बरसाना पुसा नहीं सकता। अगर अत्याचारी के आगे अनाप-शनाप भोजन रख दिया जाय, तो एक समय ऐसा आयगा कि जब उसका पेट और ज़्यादा भोजन ठूसने से इन्कार कर देगा।
अगर दुनिया के सारे चूहे कान्फ्रन्स करके यह निश्चय कर लें कि बिल्ली से डरेंगे नहीं। बल्कि सब के सब सामने जाकर बिल्ली के मुँह में चले जायँगे, तो सचमुच ही सचमुच ही मूषक जाति का उद्धार हो जाय।
मैंने एक बिल्ली को चूहे के साथ खिलवाड़ करते हुए देखा था, चूहे को मार न डालकर उसे उसने जबड़े में पकड़ रक्खा था। बाद में छोड़ दिया और जब यह देखकर कि वह भागा जा रहा है उसे फिर छलाँग मारकर पकड़ लिया। अन्त …
अगर चूहे ने भागने का प्रयत्न न किया होता, तो बिल्ली को उससे कुछ मज़ा न मिलता।
पूरा अंश दिखाएँ
… चूहे को मार न डालकर उसे उसने जबड़े में पकड़ रक्खा था। बाद में छोड़ दिया और जब यह देखकर कि वह भागा जा रहा है उसे फिर छलाँग मारकर पकड़ लिया। अन्त में उस चूहे ने निरे डर के मारे ही प्राण छोड़ दिये।
अगर चूहे ने भागने का प्रयत्न न किया होता, तो बिल्ली को उससे कुछ मज़ा न मिलता।
।
२ धर्म की समस्या
सत्य के पुजारी को बहुत बार इस तरह गोते खाने पड़ते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
परन्तु बात यह है कि कर्तव्य का भान मनुष्य की हमेशा दिन की तरह स्पष्ट नहीं दिखाई देता।
सत्य के पुजारी को बहुत बार इस तरह गोते खाने पड़ते हैं।
अहिंसा एक व्यापक वस्तु है। हम लोग ऐसे पामर प्रारगी हैं, जो हिंसा की होली में फँसे हुए हैं। ‘जीवो जीवस्य जीवनम', यह बात असत्य नहीं क्षरग भी बाह्य हिंसा किये बिना नहीं जी सकता। खाते-पीते, बैठते-उठते, तमाम क्रियाओं में इच्छा से या अनिच्छा से …
५ युद्ध के प्रति मेरे भाव
किसी समाज या आदमी को बलपूर्वक अहिंसक नहीं बनाया जा सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
वालों को वह शिक्षण देने के पक्ष में मत देना मेरा कर्तव्य हो; क्योंकि मैं जानता हूँ कि अहिंसा में जिस हद तक मेरा विश्वास है, उस हद तक इस राष्ट्र के सभी आदमी अहिंसा में विश्वास नहीं करते।
किसी समाज या आदमी को बलपूर्वक अहिंसक नहीं बनाया जा सकता।
अहिंसा का रहस्य अत्यंत गूढ़ है। कभी-कभी तो अहिंसा की दृष्टि से किसी आदमी के काम की परीक्षा करना कठिन हो जाता है। उसी तरह कभी-कभी उसके काम हिंसा- जैसे भी लग सकते हैं जब कि वे अहिंसा के व्यापक से व्यापक अर्थ में अहिंसक …
अहिंसा का रहस्य अत्यंत गूढ़ है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्योंकि मैं जानता हूँ कि अहिंसा में जिस हद तक मेरा विश्वास है, उस हद तक इस राष्ट्र के सभी आदमी अहिंसा में विश्वास नहीं करते। किसी समाज या आदमी को बलपूर्वक अहिंसक नहीं बनाया जा सकता।
अहिंसा का रहस्य अत्यंत गूढ़ है।
कभी-कभी तो अहिंसा की दृष्टि से किसी आदमी के काम की परीक्षा करना कठिन हो जाता है। उसी तरह कभी-कभी उसके काम हिंसा- जैसे भी लग सकते हैं जब कि वे अहिंसा के व्यापक से व्यापक अर्थ में अहिंसक ही हों और पीछे चलकर अहिंसक …
संसार हिंसा पर नहीं टिका है, असत्य पर नहीं टिका है किन्तु उसका आधार अहिंसा है, सत्य है ।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं । इसकी अपेक्षा कि मेरे किसी काम से अहिंसा का सिद्धान्त ही गलत समझा जाय या किसी भी रूप में मैं असत्य और हिंसा का हामी समझा जाऊँ, यही हजारगुना अच्छा है कि मेरे विरुद्ध लगाये गये सभी अपराध अरक्षणीय असमर्थनीय समझे जायें ।
संसार हिंसा पर नहीं टिका है, असत्य पर नहीं टिका है किन्तु उसका आधार अहिंसा है, सत्य है ।
हृिन्दी 'नवजीवन' : २० सितम्बर, १३ २८
मेरे लिए अहिंसा कुछ महज दार्शनिक सिद्धान्त भर ही नहीं है। यह तो मेरे जीवन का नियम है, इसके बिना मैं जी ही नहीं सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
मुझे अपनी यह दलील अब और आगे नहीं बढ़ानी चाहिए। आखिर अपने विचार पूरे-पूरे प्रकट करने के लिए भाषा एक मामूली त्रुटिपूर्ण साधन मात्र है ।
मेरे लिए अहिंसा कुछ महज दार्शनिक सिद्धान्त भर ही नहीं है। यह तो मेरे जीवन का नियम है, इसके बिना मैं जी ही नहीं सकता।
मैं जानता हूँ कि मैं गिरता हूँ। बहुत बार चेतनावस्था में ही। यह १६.२ युद्ध और अहिंसा प्रश्न् बुद्धि का नहीं बल्कि हृदय का है् । सन्मार्ग तो परमात्मा की सतत प्रार्थना से, अतिशय नम्रता से, आत्मविलोपन से, आत्म्त्याग करने को हमेशा तैयार बैठे रहने …
मेरा पक्का विश्वश है् कि खूनखराबी या धोखेबाजी से ली गयी स्वाधीनता, स्वाधीनता है ही नहीं ।
पूरा अंश दिखाएँ
… स्पष्ट भान है । अहिंसा और सत्य को छोड़कर, हमारे उद्धार का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मैं जानता हूँ कि युद्ध एक तरह की बुराई है् और शुद्ध बुराई है। मैं यह भी जानता हूँ कि एक दिन इसे बंद होना ही है ।
मेरा पक्का विश्वश है् कि खूनखराबी या धोखेबाजी से ली गयी स्वाधीनता, स्वाधीनता है ही नहीं ।
इसकी अपेक्षा कि मेरे किसी काम से अहिंसा का सिद्धान्त ही गलत समझा जाय या किसी भी रूप में मैं असत्य और हिंसा का हामी समझा जाऊँ, यही हजारगुना अच्छा है कि मेरे विरुद्ध लगाये गये सभी अपराध अरक्षणीय असमर्थनीय समझे जायें । संसार हिंसा …
७ अहिंसक की विडम्बना
क्योंकि जहाँ सामने हिंसा खड़ी न हो वहाँ अहिंसा की परीक्षा कैसे हो सकती है ?
पूरा अंश दिखाएँ
… जायेगा । फिर यह भी याद रखना चाहिए कि अहिंसा का प्रयोग तो तभी हो सकता है जबउसे हिंसा का मुकाबिला करना हो । प्रतिहिंसा की जहाँ हस्ती ही नहीं है वहाँ अहिंसक रहने वाला अपनी अहिंसक निष्चेष्टता के लिए यश प्राप्त नहीं कर सकता;
क्योंकि जहाँ सामने हिंसा खड़ी न हो वहाँ अहिंसा की परीक्षा कैसे हो सकती है ?
‘डोमीनियन स्टेटस' की तो बात ही अब उड़ गई है, इसलिए उससे पैदा होनेवाले मुद्दों पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है । हाँ, इतना कह सकते हैं कि अगर भारत ने सच्चा ‘डोमीनियन स्टेटस' प्राप्त किया होता तो साम्राज्य के अधीन रहने के …
युद्ध और अहिंसा मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।