Doomreader

सत्य के प्रयोग

लेखक: मोहनदास करमचंद गाँधी

दूसरे नाम Satya Ke Prayog

लंबाई: 1,62,936 शब्द, लगभग 652 पन्ने, पढ़ने में लगभग 11 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

सत्य के प्रयोग मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

बचपन से लेकर दक्षिण अफ़्रीका और भारत के आंदोलनों तक, सत्य और अहिंसा के प्रयोगों के रूप में कही गई महात्मा गांधी की आत्मकथा, हिंदी अनुवाद में।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१.१: जन्म

पहला भाग

१

जन्म

गांधी-परिवार, कहते हैं, पहले पंसारीका काम करता था। परंतु मेरे दादासे लेकर तीन पुश्ततक उसने दीवानगिरी की है। जान पड़ता है, उत्तमचंद गांधी, उर्फ श्रोता गांधी, बड़े टेकवाले थे। उन्हें राज-दरबारी साजिशोंके कारण, पोरबंदर छोड़कर जूनागढ़ राज्यमें जाकर रहना पड़ा था। वहां गये तो उन्होंने बायें हाथ से नवाब साहबको सलाम किया। जब किसीने इस स्पष्ट गुस्ताखी का कारण पूछा, तो उत्तर मिला- 'दाहिना हाथ तो पोरबंदरके सुपुर्द हो चुका है।'

श्रोता गांधीने एक-एक करके अपने दो विवाह किये थे। पहली पत्नी से चार लड़के हुए थे और दूसरी से दो। लेकिन अपना बचपन याद करते हुए मुझे यह खयाल तक नहीं आता कि ये भाई सौतेले लगते थे। उनमें पांचवें करमचंद गांधी, उर्फकबा गांधी और अंतिम तुलसीदास गांधी थे। दोनों भाई बारी-बारीसे पोरबंदर में दीवान रहे थे। कबा गांधी मेरे पिताजी थे। पोरबंदर की दीवानगिरी छोड़ने के बाद वह 'राजस्थानिक कोर्ट'के सभासद रहे थे। इसके पश्चात् राजकोटमें और फिर कुछ समय बांकानेरमें दीवान रहे। मृत्यु के समय राजकोट-दरबारके पेंशनर थे।

कबा गांधीके भी एक-एक करके चार विवाह हुए थे। पहली दो-पत्नियोंसे दो लड़कियां थीं; अंतिम, पुतलीबाईसे एक कन्या और तीन पुत्र हुए, जिनमें सबसे छोटा मैं हूँ। मेरे पिताजी कुटुंब-प्रेमी, सत्यप्रिय, शूर और उदार परंतु साथ ही क्रोधी थे। मेरा खयाल है, कुछ विषयासक्त भी रहे होंगे। उनका अंतिम विवाह चालीस वर्षकी अवस्था के बाद हुआ था। वह रिश्वतसे सदा दूर रहते थे, और इसी कारण अच्छा न्याय करते थे, ऐसी प्रसिद्धि उनकी हमारे कुटुंबमें तथा बाहर भी थी। वह राज्यके बड़े वफादार थे। एक बार असिस्टेंट पोलिटिकल एजेंटने राजकोटके ठाकुरसाहबसे अपमानजनक शब्द कहे तो उन्होंने उसका सामना किया। साहब बिगड़े और कबा गांधीसे कहा, माफी मांगो। उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। इससे कुछ घंटेके लिए उन्हें हवालातमें भी रहना पड़ा। पर वह टस-से-मस न हुए।

यहाँ से आगे पढ़ें

दु:खद प्रसंग-२

समय तो मेरी अक्ल बौरिया गई थी।

७

दु:खद प्रसंग-२

नियत दिन आया। उस समयकी मेरी दशाका हूबहू वर्णन करना कठिन है। एक ओर सुधारका उत्साह, जीवनमें महत्त्वपूर्ण परिवर्तन करनेका कुतूहल और दूसरी ओर चोरकी तरह लुक-छिपकर काम करनेकी शरम। नहीं कह सकता इनमें किस भाव की प्रधानता थी। हम एकांत जगहकी तलाशमें नदीकी तरफ चले। दूर जाकर एक ऐसी जगह मिली जहां कोई सहसा न देख सके और जहाँ मैने देखा मांस, जिसे जीवनमें पहले कभी न देखा था; साथ में भटियारेके यहांकी डबल रोटी भी थी। दोनोंमेंसे एक भी चीज न भाई। मांस चमड़ेकी तरह लगा। खाना असंभव हो गया। मुझे कै-सी होने लगी। खाना यों ही छोड़ना पड़ा।

मेरे लिए यह रात बहुत कठिन साबित हुई। नींद किसी तरह न आती थी। ऐसा मालूम होता मानो बकरा मेरे शरीरके अंदर जीवित है और सपनेमें मानो वह बें-बें चिलाता है। मैं चौंक उठता, पछताता, पर फिर सोचता कि मांसाहारके बिना तो गति ही नहीं; यों हिम्मत न हारनी चाहिए। मित्र भी पिंड छोड़नेवाले न थे। उन्होंने अब मांसको तरह-तरहसे पकाना और सुस्वादु बनाना तथा ढककर रखना शुरू किया। नदी किनारे ले जानेके बजाय राज्यके एक भवनमें वहांके बावर्चीसे इंतजाम करके छिपे-छिपे जाने की तजवीज की; और वहां मेज कुर्सी इत्यादि सामग्रियोंके ठाट-बाटसे मुझे लुभाया। इसका अभीष्ट असर मेरे दिलपर हुआ। डबलरोटीसे नफरत हटी, बकरेकी दया-माया छूटी और मांसका तो नहीं कह सकता, पर मांसवाले पदार्थोंका स्वाद लग गया।

यहाँ से आगे पढ़ें

चोरी श्रौर प्रायश्चित

उसमेंसे एक तोला सोना काटना कठिन न था।

कड़ा कटा। कर्ज चुका, पर मेरे लिए यह घटना असह्य हो गई। आगेसे कदापि चोरी न करने का मैंने निश्चय किया। मनमें आया कि पिताजीके सामने जाकर चोरी कबूल करलूं। पर उनके सामने मुंह खुलना मुश्किल था। यह डर तो न था कि पिताजी खुद मुझे पीटने लगेंगे, क्योंकि मुझे नहीं याद पड़ता कि उन्होंने हम भाइयोंमेंसे कभी किसीको पीटा हो। पर यह खटका जरूर था कि वह खुद बड़ा संताप करेंगे, शायद अपना सिर भी पीट लें। तथापि मैंने मनमें कहा— "यह जोखिम उठाकर भी अपनी बुराई कबूल कर लेनी चाहिए, इसके बिना शुद्धि नहीं हो सकती।"

अंतमें यह निश्चय किया कि चिट्ठी लिखकर अपना दोष स्वीकार कर लूं। मैंने चिट्ठी लिखकर खुद ही उन्हें दी। चिट्ठीमें सारा दोष कबूल किया था और उसके लिए सजा चाही थी। आजिजीके साथ यह प्रार्थना की थी कि आप किसी तरह अपनेको दुःखी न बनावें और प्रतिज्ञा की थी कि आगे मैं कभी ऐसा न करूंगा।

पिताजीको चिट्ठी देते हुए मेरे हाथ कांप रहे थे। उस समय वह भगंदरकी बीमारीसे पीड़ित थे। अतः खटियाके बजाय लकड़ीके तख्तोंपर उनका बिछौना रहता था। उनके सामने जाकर बैठ गया।

उन्होंने चिट्ठी पढ़ी। आंखोंसे मोतीके बूंद टपकने लगे। चिट्ठी भीग गई। थोड़ी देरके लिए उन्होंने आंखें मूंद लीं। चिट्ठी फाड़ डाली। चिट्ठी पढ़नेको जो वह उठ बैठे थे सो फिर लेट गये।

मैं भी रोया। पिताजीके दु:खको अनुभव किया। यदि मैं चितेरा होता तो आज भी उस चित्रको हूबहू खींच सकता। मेरी आंखोंके सामने आज भी वह दृश्य ज्यों-का-त्यों दिखाई दे रहा है।

यहाँ से आगे पढ़ें

पिताजीकी मृत्यु और मेरी शर्म

अवसानकी घोर रात्रि नजदीक आई। इस समय मेरे चाचाजी राजकोटमें थे। मुझे कुछ ऐसा याद पड़ता है कि पिताजीकी बीमारी बढ़नेके समाचार सुनकर वह आ गये थे। दोनों भाइयोंमें प्रगाढ़ प्रेम-भाव था। चाचाजी दिनभर पिताजीके बिछौनेके पास ही बैठे रहते और हम सबको सोनेके लिए रवाना करके खुद पिताजीके बिछौने के पास सोते। किसीको यह खयालतक न था कि यह रात आखिरी साबित होगी। भय तो सदा रहा ही करता था। रातके साढ़े दस या ग्यारह बजे होंगे। मैं पैर दबा रहा था। चाचाजीने मुझसे कहा-"अब तुम जाकर सोओ, मैं बैठूंगा।" मैं खुश हुआ और सीधा शयन-गृहमें चला गया। पत्नी बेचारी भर-नींदमें थी। पर मैं उसे क्यों सोने देने लगा? जगाया। पांच-सात ही मिनिट हुए होंगे कि नौकरने दरवाजा खटकाया।

मैं चौंका! उसने कहा-"उठो, पिताजीकी हालत बहुत खराब है।" बहुत खराब है, यह तो मैं जानता ही था, इसलिए 'बहुत खराब'का विशेष अर्थ समझ गया। एक-बारगी बिछौनेसे हटकर पूछा-

"कहो तो, बात क्या है?"

"पिताजी गुजर गये!"-उत्तर मिला।

अब पश्चात्ताप किस कामका? मैं बहुत शर्मिन्दा हुआ, बड़ा खेद हुआ। पिताजीके कमरेमें दौड़ा गया। मैं समझा कि यदि मैं विषयांध न होता, तो अंत समयका यह वियोग मेरे भाग्यमें न होता, मैं अंतिम घड़ियोंतक पिताजीके पैर दबाता रहता। अब तो चाचाजीके मुंहसे ही सुना, "बापू तो हमें छोड़कर चले गये।" अपने जेठे भाईके परम भक्त चाचाजी उनकी अंतिम सेवाके सौभाग्यके भागी हुए। पिताजीको अपने अवसानका खयाल पहलेसे हो चुका था। उन्होंने इशारेसे लिखनेकी सामग्री मांगी। कागजपर उन्होंने लिखा, "तैयारी करो।" इतना लिखकर अपने हाथपर बंधा ताबीज तोड़ फेंका। सोनेकी कंठी पहने हुए थे, उसे भी तोड़ फेंका और एक क्षण में प्राण-पखेरू उड़ गए।

यहाँ से आगे पढ़ें

प्रिटोरिया जाते हुए

वह चला गया। इस बीच एक यात्री आया। उसने मेरी ओर देखा। मुझे 'काला आदमी' देखकर चकराया। बाहर गया और एक-दो कर्मचारियोंको लेकर आया। किसीने मुझसे कुछ न कहा। अंतको एक अफसर आया। उसने कहा—"चलो, तुमको दूसरे डिब्बेमें जाना होगा।"

मैंने कहा—"पर मेरे पास पहले दर्जेका टिकट है।"

उसने उत्तर दिया—"परवा नहीं, मैं तुमसे कहता हूं कि तुम्हें आखिरी डिब्बेमें बैठना होगा।"

"मैं कहता हूं कि मैं डरबनसे इसी डिब्बेमें बिठाया गया हूं और इसीमें जाना चाहता हूं।"

अफसर बोला—"यह नहीं हो सकता। तुम्हें उतरना होगा, नहीं तो सिपाही आकर उतार देगा।"

मैंने कहा—"तो अच्छा, सिपाही आकर भले ही मुझे उतारे, मैं अपने आप न उतरूंगा।"

सिपाही आया। उसने हाथ पकड़ा और धक्का मार कर मुझे नीचे गिरा दिया। मेरा सामान नीचे उतार लिया। मैंने दूसरे डिब्बेमें जाने से इन्कार किया। गाड़ी चल दी। मैं वेटिंग-रूममें जा बैठा। हैंडबेग अपने साथ रक्खा। दूसरे सामानको मैने हाथ न लगाया। रेलवेवालोंने सामान कहीं रखवा दिया।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

मैं तो 'आत्म-कथा' के बहाने अपने उन प्रयोगोंकी कथा लिखना चाहता हूं, जो मैंने सत्यके लिए समय-समय पर किये हैं ।

प्रस्तावनायहाँ से आगे पढ़ें

परंतु ईर्ष्या कहीं कारण देखने जाती है?

पतिदेवयहाँ से आगे पढ़ें

मेरे लिए यह अहिंसाका पदार्थ-पाठ था।

चोरी श्रौर प्रायश्चितयहाँ से आगे पढ़ें

अनुभवने यह भी बताया है कि सत्यके पुजारीको मौनका अवलंबन करना उचित है।

झेंप-मेरी ढालयहाँ से आगे पढ़ें

बाहर बैरिस्टरकी तख्ती लगी रहती और अंदर बैरिस्टरी की तैयारी होती रहती।

पहला मुकदमायहाँ से आगे पढ़ें

अपराधी के बराबर दीन नहीं।

गृह-व्यवस्थायहाँ से आगे पढ़ें

मेरा यह निश्चित मत हो गया है कि लोक-सेवकको जो भेंटें मिलती हैं, वे उसकी निजी चीज कदापि नहीं हो सकतीं।

देश-गमनयहाँ से आगे पढ़ें

हम सबकी सृष्टि एक ही कूची के द्वारा हुई हैं।

जबरदस्तसे मुकाबलायहाँ से आगे पढ़ें

विनय है विरोधीके प्रति भी मनमें आदर रखना, सरल भाव, उसके हितकी इच्छा और उसीके त्र्प्रनुसार बर्ताव रखना ।

'प्याज-चोर'यहाँ से आगे पढ़ें

मैंने यह हमेशा माना है कि जब हम दूसरेके गज-बराबर दोषको रज-समान देखें और अपने राई-जैसे जान पड़नेवाले दोषको पर्वत जैसा देखना सीखेंगे तभी हम अपने और दुसरेके दोषोंका ठीक-ठीक हिसाब लगा सकेंगे ।

'हिमालय-जैसी भूल'यहाँ से आगे पढ़ें

सत्य के प्रयोग की सभी 79 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 166 भाग
  1. प्रस्तावना
  2. १.१: जन्म
  3. १.२: बचपन
  4. बाल-विवाह
  5. पतिदेव
  6. हाई स्कूलमें
  7. दु:खद प्रसंग-१
  8. दु:खद प्रसंग-२
  9. चोरी श्रौर प्रायश्चित
  10. पिताजीकी मृत्यु और मेरी शर्म
  11. धर्मकी झलक
  12. विलायतकी तैयारी
  13. जाति-बहिष्कार
  14. आखिर विलायतमें
  15. मेरी पसंदगी
  16. ‘सभ्य’ वेशमें
  17. परिवर्त्तन
  18. भोजनके प्रयोग
  19. झेंप-मेरी ढाल
  20. असत्य-रूपी जहर
  21. धार्मिक परिचय
  22. निर्बलके बल राम
  23. नारायण हेमचन्द्र
  24. महाप्रदर्शिनी
  25. बैरिस्टर तो हुए-लेकिन आगे
  26. मेरी दुविधा
  27. दूसरा भाग(रायचन्द भाई)
  28. संसार-प्रवेश
  29. पहला मुकदमा
  30. पहला आघात
  31. दक्षिण अफ्रीकाकी तैयारी
  32. नेटाल पहुंचा
  33. कुछ अनुभव
  34. प्रिटोरिया जाते हुए
  35. और कष्ट
  36. प्रिटोरिया में पहला दिन
  37. ईसाइयोंसे परिचय
  38. भारतीयोंसे परिचय
  39. कुलीपनका अनुभव
  40. मुकदमेकी तैयारी
  41. धार्मिक-मंथन
  42. 'को जाने कलकी ?'
  43. बस गया
  44. वर्ण-द्वेष
  45. नेटाल इंडियन कांग्रेस
  46. बालासुंदरम्
  47. तीन पौंडका कर
  48. धर्म-निरीक्षण
  49. गृह-व्यवस्था
  50. देशकी ओर
  51. हिंदुस्तानमें
  52. राजनिष्ठा और शुश्रूषा
  53. बंबईमें सभा
  54. पूना और मद्रासमें
  55. 'जल्दी लौटो'
  56. तीसरा भाग(तूफानके चिन्ह)
  57. तूफान
  58. कसौटी
  59. शांति
  60. बाल-शिक्षण
  61. सेवा-भाव
  62. ब्रह्मचर्य-१
  63. ब्रह्मचर्य-२
  64. सादगी
  65. बोअर-युद्ध
  66. नगर-सुधार:अकाल फंड
  67. देश-गमन
  68. देशमें
  69. कारकुन और 'बेरा'
  70. कांग्रेसमें
  71. लार्ड कर्जनका दरबार
  72. गोखलेके साथ एक मास-१
  73. गोखलेके साथ एक मास-२
  74. गोखलेके साथ एक मास-३
  75. काशीमें
  76. बम्बईमें स्थिर हुआ
  77. धर्म-संकट
  78. फिर दक्षिण अफ्रीका
  79. चौथा भाग(किया-कराया स्वाहा)
  80. एशियाई नवाबशाही
  81. जहरकी घूंट पीनी पड़ी
  82. त्याग-भावकी वृद्धि
  83. निरीक्षणका परिणाम
  84. निरामिषाहारकी वेदीपर
  85. मिट्टी और पानी के प्रयोग
  86. एक चेतावनी
  87. जबरदस्तसे मुकाबला
  88. एक पुण्य स्मरण और प्रायश्चित्त
  89. अंग्रेजोंसे गाढ़ परिचय
  90. अंग्रेजोंसे परिचय (चालू)
  91. 'इंडियन ओपीनियन'
  92. 'कुली लोकेशन' या 'भंगी-टोला'
  93. महामारी--१
  94. महामारी--२
  95. लोकेशनकी होली
  96. एक पुस्तकका चमत्कारी प्रभाव
  97. फिनिक्सकी स्थापना
  98. पहली रात
  99. पोलक भी कूद पड़े
  100. 'जाको राखे साइयां'
  101. घरमें फेरफार और बाल-शिक्षा
  102. जुलू 'बलवा'
  103. हृदय-मंथन
  104. सत्याग्रहकी उत्पत्ति
  105. भोजनके और प्रयोग
  106. पत्नीकी दृढ़ता
  107. घरमें सत्याग्रह
  108. संयमकी ओर
  109. मास्टर साहब
  110. अक्षर-शिक्षा
  111. आत्मिक शिक्षा
  112. अच्छे-बुरे का मेल
  113. प्रायश्चित्त के रूप में उपवास
  114. गोखले से मिलने
  115. लड़ाई में भाग
  116. धर्मकी समस्या
  117. सत्याग्रह की चकमक
  118. गोखलेकी उदारता
  119. इलाज क्या किया?
  120. बिदा
  121. वकालत की कुछ स्मृतियां
  122. चालाकी?
  123. मवक्किल साथी बने
  124. मवक्किल जेल से कैसे बचा?
  125. पांचवां भाग(पहला अनुभव)
  126. गोखले के साथ पूना में
  127. धमकी?
  128. शांति-निकेतन
  129. तीसरे दर्जेकी फजीहत
  130. मेरा प्रयत्न
  131. कुंभ
  132. लक्ष्मण-झूला
  133. आश्रमकी स्थापना
  134. कसौटीपर
  135. गिरमिट-प्रथा
  136. नीलका दाग
  137. बिहारकी सरलता
  138. अहिंसादेवीका साक्षात्कार
  139. मुकदमा वापस
  140. कार्य-पद्धति
  141. साथी
  142. ग्राम-प्रवेश
  143. उज्ज्वल पक्ष
  144. मजदूरोंसे संबंध
  145. आश्रमकी झांकी
  146. उपवास
  147. खेड़ामें सत्याग्रह
  148. 'प्याज-चोर'
  149. खेड़ाकी लड़ाईका अंत
  150. ऐक्यके प्रयत्न
  151. रंगरूटोंकी भरती
  152. मृत्यु-शैय्यापर
  153. रौलट-ऐक्ट और मेरा धर्म-संकट
  154. वह अद्भुत दृश्य
  155. वह सप्ताह!-१
  156. वह सप्ताह!-२
  157. 'हिमालय-जैसी भूल'
  158. 'नवजीवन' और 'यंग इंडिया'
  159. पंजाबमें
  160. खिलाफतके बदलेमें गोरक्षा?
  161. अमृतसर-कांग्रेस
  162. कांग्रेसमें प्रवेश
  163. खादीका जन्म
  164. मिल गया
  165. एक संवाद
  166. असहयोगका प्रवाह

सत्य के प्रयोग मुफ़्त सुनें

सत्य के प्रयोग मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

सत्य के प्रयोग मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.6 MB)

मोहनदास करमचंद गाँधी की और रचनाएँ

सत्य के प्रयोग जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।