Doomreader

हिंद स्वराज

लेखक: मोहनदास करमचंद गाँधी

दूसरे नाम Hind Swaraj

लंबाई: 29,621 शब्द, लगभग 118 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

हिंद स्वराज मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

पाठक और संपादक के संवाद में स्वराज, आधुनिक सभ्यता, रेल, वकील, डॉक्टर और सत्याग्रह पर विचार। महात्मा गांधी की पुस्तक (1909), हिंदी अनुवाद में।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अध्याय ३

पाठक: आजकल हिंदुस्तानमें स्वराज्यकी हवा चल रही है। सब हिंदुस्तानी आज़ाद होनेके लिए तरस रहे हैं। दक्षिण अफ्रिकामें भी वही जोश दिखाई दे रहा है। हिंदुस्तानियोंमें अपने हक पानेकी बड़ी हिम्मत आई हुई मालूम होती है। इस बारेमें क्या आप अपने ख़याल बतायेंगे?

संपादक: आपने सवाल ठीक पूछा है। लेकिन इसका जवाब देना आसान बात नहीं है। अखबारका एक काम तो है लोगोंकी भावनायें जानना और उन्हें ज़ाहिर करना; दूसरा काम है लोगोंमें अमुक ज़रूरी भावनायें पैदा करना; और तीसरा काम है लोगोंमें दोष हों तो चाहे जितनी मुसीबतें आने पर भी बेधड़क होकर उन्हें दिखाना। आपके सवालका जवाब देनेमें ये तीनों काम साथ-साथ आ जाते हैं। लोगोंकी भावनायें कुछ हद तक बतानी होंगी, न हों वैसी भावनायें उनमें पैदा करनेकी कोशिश करनी होगी और उनके दोषोंकी निंदा भी करनी होगी। फिर भी आपने सवाल किया है, इसलिए उसका जवाब देना मेरा फ़र्ज मालूम होता है।

पाठक: क्या स्वराज्यकी भावना हिन्दमें पैदा हुई आप देखते हैं?

संपादक: वह तो जबसे नेशनल कांग्रेस कायम हुई तभीसे देखनेमें आई है। 'नेशनल' शब्दका अर्थ ही वह विचार ज़ाहिर करता है।

पाठक: यह तो आपने ठीक नहीं कहा। नौजवान हिन्दुस्तानी आज कांग्रेसकी परवाह ही नहीं करते। वे तो उसे अंग्रेजोंका राज्य निभानेका साधन मानते हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ३

पाठक: यह सवाल ही बेकार है। बाघ अपना रूपपलट दे तो उसकी भाईबन्दी से कोई नुकसान है? ऐसा सवाल आपने पूछा, यह सिर्फ वक्त बरबाद करने के खातिर ही। अगर बाघ अपना स्वभाव बदल सके, तो अंग्रेज लोग अपनी आदत छोड़ सकते हैं। जो कभी होनेवाला नहीं है वह होगा, ऐसा मानना मनुष्यकी रीत ही नहीं है।

संपादक: कैनेडा को जो राजसत्ता मिली है, बोअर लोगोंको जो राजसत्ता मिली है, वैसी ही हमें मिले तो?

पाठक: यह भी बेकार सवाल है। हमारे पास उनकी तरह गोलाबारूद हो तब वैसा ज़रूर हो सकता है। लेकिन उन लोगोंके जितनी सत्ता जब अंग्रेज हमें देंगे तब हम अपना ही झंडा रखेंगे। जैसा जापान वैसा हिन्दुस्तान। अपना जंगी बेड़ा, अपनी फौज़ और अपनी जाहोजलाली होगी। और तभी हिन्दुस्तानका सारी दुनियामें बोलबाला होगा।

संपादक: यह तो आपने अच्छी तसवीर खींची। इसका अर्थ यह हुआ कि हमें अंग्रेजी राज्य तो चाहिये, पर अंग्रेज (शासक) नहीं चाहिए। आप बाघ का स्वभाव तो चाहते हैं, लेकिन बाघ नहीं चाहते। मतलब यह हुआ कि आप हिन्दुस्तानको अंग्रेज बनाना चाहते हैं। और हिन्दुस्तान जब अंग्रेज बन जायगा तब वह हिन्दुस्तान नहीं कहा जायगा, लेकिन सच्चा इंग्लिस्तान कहा जायगा। यह मेरी कल्पनाका स्वराज्य नहीं है।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ४

संपादक: आपका यह ख़याल सही है। इंग्लैंडमें आज जो हालत है वह सचमुच दयनीय-तरस खाने लायक है। मैं तो भगवानसे यही माँगता हूँ कि हिन्दुस्तानकी ऐसी हालत कभी न हो। जिसे आप पार्लियामेन्टोंकी माता कहते हैं, वह पार्लियामेन्ट तो बांझ और बेसवा है। ये दोनों शब्द बहुत कड़े हैं, तो भी उसे अच्छी तरह लागू होते हैं। मैंने उसे बांझ कहा, क्योंकि अब तक उस पार्लियामेन्टने अपने आप एक भी अच्छा काम नहीं किया। अगर उस पर जोर-दबाव डालनेवाला कोई न हो तो वह कुछ भी न करे, ऐसी उसकी कुदरती हालत है। और वह बेसवा है क्योंकि जो मंत्री-मंडल उसे रखे उसके पास वह रहती है। आज उसका मालिक एस्क्विथ है, तो कल बालफर होगा और परसों कोई तीसरा।

पाठक: आपके बोलनेमें कुछ व्यंग्य है। बांझ शब्दको अब तक आपने लागू नहीं किया। पार्लियामेन्ट लोगोंकी बनी है, इसलिए बेशक लोगोंके दबावसे ही वह काम करेगी। वही उसका गुण है, उसके ऊपरका अंकुश है।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ७

कानून हमें पसन्द न हों तो भी उनके मुताबिक चलना चाहिये, यह सिखावन मर्दानगीके ख़िलाफ है, धर्म के ख़िलाफ है और गुलामीकी हद है।

सरकार तो कहेगी कि हम उसके सामने नंगे होकर नाचें। तो क्या हम नाचेंगे? अगर मैं सत्याग्रही होऊँ तो सरकार से कहूँगा : “यह कानून आप अपने घरमें रखिये। मैं न तो आपके सामने नंगा होनेवाला हूँ और न नाचनेवाला हूँ।” लेकिन हम ऐसे असत्याग्रही हो गये हैं कि सरकारके जुल्म के सामने झुककर नंगे होकर नाचनेसे भी ज्यादा नीच काम करते हैं।

जिस आदमीमें सच्ची इनसानियत है, जो खुदासे ही डरता है, वह और किसीसे नहीं डरेगा। दूसरेके बनाये हुए कानून उसके लिए बंधनकारक नहीं होते। बेचारी सरकार भी नहीं कहती कि 'तुम्हें ऐसा करना ही पड़ेगा।' वह कहती है कि ‘तुम ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हें सजा होगी।' हम अपनी अधम दशाके कारण मान लेते हैं कि हमें ‘ऐसा ही करना चाहिये', यह हमारा फ़र्ज है, यह हमारा धर्म है।

अगर लोग एक बार सीख लें कि जो कानून हमें अन्यायी मालूम हो उसे मानना नामर्दगी है, तो हमें किसीका भी जुल्म बाँध नहीं सकता। यही स्वराज्यकी कुंजी है।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

जिस सीढ़ी से हम ऊपर चढ़े उसको लात न मारनेमें ही बुद्धिमानी है।

अध्याय ३यहाँ से आगे पढ़ें

पैसा उनका खुदा है, यह ध्यानमें रखनेसे सब बातें साफ हो जायेगी।

अध्याय ४यहाँ से आगे पढ़ें

जो अच्छा होता है वह बीरबहूटीकी तरह धीरे चलता है।

अध्याय ५यहाँ से आगे पढ़ें

हम अपने ऊपर राज करें वही स्वराज्य है; और वह स्वराज्यहमारी हथेलीमें है।

अध्याय ६यहाँ से आगे पढ़ें

जैसी करनी वैसी भरनी।

अध्याय ६यहाँ से आगे पढ़ें

सत्याग्रहमें मैं अपना ही बलिदान देता हूँ।

अध्याय ७यहाँ से आगे पढ़ें

मेरे मन तो हिन्दुस्तानका अर्थ वे करोड़ों किसान हैं, जिनके सहारे राजा और हम सब जी रहे हैं।

अध्याय ७यहाँ से आगे पढ़ें

पैसा आदमीको दीन बना देता है।

अध्याय ७यहाँ से आगे पढ़ें

दूसरे लोग जो स्वराज्य दिला दें वह स्वराज्य नहीं है, बल्कि परराज्य है।

अध्याय ८यहाँ से आगे पढ़ें

हमें जो पसंद नहीं है वह अगर आप करेंगे, तो हम आपकी मदद नहीं करेंगे; और बगैर हमारी मददके आप एक कदम भी नहीं चल सकेंगे।

अध्याय ८यहाँ से आगे पढ़ें

हिंद स्वराज की सभी 44 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३
  4. अध्याय ४
  5. अध्याय ५
  6. अध्याय ६
  7. अध्याय ७
  8. अध्याय ८

हिंद स्वराज मुफ़्त सुनें

हिंद स्वराज मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

हिंद स्वराज मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

मोहनदास करमचंद गाँधी की और रचनाएँ

हिंद स्वराज जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।