Doomreader

हिंद स्वराज की पंक्तियाँ

हिंद स्वराज (मोहनदास करमचंद गाँधी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

44 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

बल तो निर्भयता में है; बदन पर मांसके लोंदे होनेमें बल नहीं है।

अध्याय ५यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं आपसे यकीनन् कहता हूँ कि खेतोंमें हमारे किसान आज भी निर्भय होकर सोते हैं, जब कि अंग्रेज और आप वहाँ सोनेके लिए आनाकानी करेंगे।

बल तो निर्भयता में है; बदन पर मांसके लोंदे होनेमें बल नहीं है।

आप थोड़ा भी सोचेगे तो इस बातको समझ जायेंगे।

हम अपने ऊपर राज करें वही स्वराज्य है; और वह स्वराज्यहमारी हथेलीमें है।

अध्याय ६यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… फिर भी हमारी गुलामी सारे देशकी गुलामी है, ऐसा मानना ठीक है। लेकिन ऊपरकी बात हम ध्यानमें रखें तो समझ सकेंगे कि हमारी अपनी गुलामी मिट जाय, तो हिन्दुस्तानकी गुलामी मिट गई ऐसा मान लेना चाहिये। इसमें अब आपको स्वराज्यकी व्याख्या भी मिल जाती है।

हम अपने ऊपर राज करें वही स्वराज्य है; और वह स्वराज्यहमारी हथेलीमें है।

इस स्वराज्यको आप सपने जैसा न मानें। मनसे मानकर बैठे रहनेका भी यह स्वराज्य नहीं है। यह तो ऐसा स्वराज्य है कि आपने अगर इसका स्वाद चख लिया हो, तो दूसरोंको इसका स्वाद चखानेके लिए आप ज़िन्दगी भर कोशिश करेंगे। लेकिन मुख्य बात तो हर …

जो चीज तवारीख़में नहीं देखी वह कभी नहीं होगी, ऐसा मानना मनुष्यकी प्रतिष्ठामें अविश्वास करना है।

अध्याय ६यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संपादक :

जो चीज तवारीख़में नहीं देखी वह कभी नहीं होगी, ऐसा मानना मनुष्यकी प्रतिष्ठामें अविश्वास करना है।

जो बात हमारी अक़ल में आ सके, उसे आखिर हमें आजमाना तो चाहिये ही।

'हिस्टरी' अस्वाभाविक बातोंको दर्ज करती है। सत्याग्रह स्वाभाविक है, इसलिए उसे दर्ज करनेकी ज़रूरत ही नहीं है।

अध्याय ७यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तो उनके नाम अखबारोंमें छपते, अड़ोस-पड़ोसके लोग जानते और शायद इतिहासमें भी लिखे जाते। जो बात कुटुम्बों, जमातों और इतिहास के बारेमें सच है, वही राष्ट्रोंके बारेमें भी समझ लेना चाहिये। कुटुम्बके लिए एक कानून और राष्ट्रके लिए दूसरा, ऐसा माननेका कोई कारण नहीं है।

'हिस्टरी' अस्वाभाविक बातोंको दर्ज करती है। सत्याग्रह स्वाभाविक है, इसलिए उसे दर्ज करनेकी ज़रूरत ही नहीं है।

पाठक : आपके कहे मुताबिक तो यही समझमें आता है कि सत्याग्रहकी मिसालें इतिहासमें नहीं लिखी जा सकतीं। इस सत्याग्रहकों ज्यादा समझनेकी ज़रूरत है। आप जो कुछ कहना चाहते हैं, उसे ज्यादा साफ शब्दोमें कहेंगे, तो अच्छा होगा।

कानून हमें पसन्द न हों तो भी उनके मुताबिक चलना चाहिये, यह सिखावन मर्दानगीके ख़िलाफ है, धर्म के ख़िलाफ है और गुलामीकी हद है।

अध्याय ७यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हमें अच्छे या बुरे कानूनको मानना चाहिये, ऐसा अर्थ तो आजकलका है। पहले ऐसा नहीं था। तब चाहे जिस कानूनको लोग तोड़ते थे और उसकी सजा भोगते थे।

कानून हमें पसन्द न हों तो भी उनके मुताबिक चलना चाहिये, यह सिखावन मर्दानगीके ख़िलाफ है, धर्म के ख़िलाफ है और गुलामीकी हद है।

सरकार तो कहेगी कि हम उसके सामने नंगे होकर नाचें। तो क्या हम नाचेंगे? अगर मैं सत्याग्रही होऊँ तो सरकार से कहूँगा :

हमें जो पसंद नहीं है वह अगर आप करेंगे, तो हम आपकी मदद नहीं करेंगे; और बगैर हमारी मददके आप एक कदम भी नहीं चल सकेंगे।

अध्याय ८यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ख़िलाफ़ वैसी ही ताक़तसे हम नहीं लड़ सकते। लेकिन आपको अगर ऊपर कही गई बात मंजूर न हो, तो आपसे हमारी नहीं बनेगी। आपकी मरजीमें आये तो और मुमकिन हो तो आप हमें तलवार से काट सकते हैं,मरजीमें आये तो हमे तोपसे उड़ा सकते हैं।

हमें जो पसंद नहीं है वह अगर आप करेंगे, तो हम आपकी मदद नहीं करेंगे; और बगैर हमारी मददके आप एक कदम भी नहीं चल सकेंगे।

संभव है कि अपनी सत्ताके मदमें हमारी इस बातको आप हँसीमें उड़ा दें। आपका हँसना बेकार है, ऐसा आज शायद हम नहीं दिखा सकें। लेकिन अगर हममें कुछ दम होगा, तो आप देखेंगे कि आपका मद बेकार है और आपका हँसना (विनाश-कालकी) विपरीत बुद्धिकी निशानी …

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. अध्याय ३
  2. अध्याय ४
  3. अध्याय ५
  4. अध्याय ६
  5. अध्याय ७
  6. अध्याय ८

अध्याय ३

जिस सीढ़ी से हम ऊपर चढ़े उसको लात न मारनेमें ही बुद्धिमानी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हम जवानी के जोशमें एक कदम आगे रखते हैं, इससे क्या दादाभाई कम पूज्य हो जाते हैं? इसे क्या हम ज्यादा ज्ञानी हो गये?

जिस सीढ़ी से हम ऊपर चढ़े उसको लात न मारनेमें ही बुद्धिमानी है।

अगर वह सीढ़ी निकाल दें तो सारी निसैनी गिर जाय, यह हमें याद रखना चाहिये। हम बचपनसे जवानीमें आते हैं तब बचपनसे नफरत नहीं करते, बल्कि उन दिनोंको प्यारसे याद करते हैं । बरसों तक अगर मुझे कोई पढ़ाता है और उससे मेरी जानकारी जरा …

इसलिए हर एक सुधारके पहले असंतोष होना ही चाहिये।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ह्यूम हमेशा कहते थे कि हिन्दुस्तानमें असंतोष फैलानेकी ज़रूरत है। यह असंतोष बहुत उपयोगी चीज है। जब तक आदमी अपनी चालू हालतमें खुश रहता है, तब तक उसमें से निकलनेके लिए उसे समझाना मुश्किल है।

इसलिए हर एक सुधारके पहले असंतोष होना ही चाहिये।

चालू चीजसे ऊब जाने पर ही उसे फेंक देनेको मन करता है। ऐसा असंतोष हममें महान हिन्दुस्तानियोंकी और अंग्रेजोंकी पुस्तकें पढ़कर पैदा हुआ है। उस असंतोषसे अशान्ति पैदा हुई;

आप बाघ का स्वभाव तो चाहते हैं, लेकिन बाघ नहीं चाहते।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संपादक: यह तो आपने अच्छी तसवीर खींची। इसका अर्थ यह हुआ कि हमें अंग्रेजी राज्य तो चाहिये, पर अंग्रेज (शासक) नहीं चाहिए।

आप बाघ का स्वभाव तो चाहते हैं, लेकिन बाघ नहीं चाहते।

मतलब यह हुआ कि आप हिन्दुस्तानको अंग्रेज बनाना चाहते हैं। और हिन्दुस्तान जब अंग्रेज बन जायगा तब वह हिन्दुस्तान नहीं कहा जायगा, लेकिन सच्चा इंग्लिस्तान कहा जायगा। यह मेरी कल्पनाका स्वराज्य नहीं है।

अध्याय ४

बच्चोंको कभी आपने हमेशा बच्चे ही रहते देखा है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… खर्चमें डालता है। ये विचार मेरे खुदके हैं ऐसा आप न मानें। बड़े और विचारशील अंग्रेज ऐसा विचार रखते हैं। एक मेम्बरने तो यहाँ तक कहा है कि पार्लियामेन्ट धर्मिष्ठ आदमीके लायक नहीं रही। दूसरे मेम्बरने तो कहा है कि पार्लियामेन्ट एक ‘बच्चा' (बेबी) है।

बच्चोंको कभी आपने हमेशा बच्चे ही रहते देखा है?

आज सात सौ बरसके बाद भी अगर पार्लियामेन्ट बच्चा ही हो, तो वह बड़ी कब होगी?

यह सभ्यता दूसरोंका नाश करनेवाली और खुद नाशवान है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मोहम्मद साहबकी सीखके मुताबिक यह शैतानी सभ्यता है। हिन्दू धर्म इसे निरा 'कलजुग' कहता है। मैं आपके सामने इस सभ्यताका हूबहू चित्र नहीं खींच सकता। यह मेरी शक्तिके बाहर है। लेकिन आप समझ सकेंगे कि इस सभ्यताके कारण अंग्रेज प्रजामें सड़नने घर कर लिया है।

यह सभ्यता दूसरोंका नाश करनेवाली और खुद नाशवान है।

इससे दूर रहना चाहिये और इसीलिए ब्रिटिश और दूसरी पर्लियामेन्टें बेकार हो गईं हैं। ब्रिटिश पार्लियामेन्ट अंग्रेज प्रजाकी गुलामीकी निशानी है, यह पक्की बात है। आप पढ़ेंगे और सोचेंगे तो आपको भी ऐसा ही लगेगा। इसमें आप अंग्रेजोंका दोष न निकालें। उन पर तो हमें …

पैसा उनका खुदा है, यह ध्यानमें रखनेसे सब बातें साफ हो जायेगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

‘चाँदमें सोना है या नहीं?' उसने जवाब दिया :'चाँदमें सोना होनेकी संभावना नहीं है,क्योंकि सोना होता तो अंग्रेज अपने राजके साथ उसे जोड़ देते।'

पैसा उनका खुदा है, यह ध्यानमें रखनेसे सब बातें साफ हो जायेगी।

तब अंग्रेजोंको हम हिन्दुस्तामें सिर्फ़ अपनी गरज़से रखते हैं। हमें उनका व्यापार पसंद आता है। वे चालबाजी करके हमें रिझाते हैं और रिझाकर हमसे काम लेते हैं। इसमें उनका दोष निकालना उनकी सत्ताको निभाने जैसा है। इसके अलावा, हम आपसमें झगड़कर उन्हें ज्यादा बढ़ावा देते …

अध्याय ५

सभ्यता चूहेकी तरह फूंककर काटती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रहता। सभ्यताकी होलीमें जो लोग जल मरे हैं, उनकी तो कोई हद ही नहीं है। उसकी खूबी यह है कि लोग उसे अच्छा मानकर उसमें कूद पड़ते हैं। फिर वे न तो रहते दीनके और न रहते दुनियाके। वे सच बातको बिलकुल भूल जाते हैं।

सभ्यता चूहेकी तरह फूंककर काटती है।

उसका असर जब हम जानेंगे तब पुराने वहम मुकाबलेमें हमें मीठे लगेंगे। मेरा कहना यह नहीं कि हमें उन वहमोंको कायम रखना चाहिये। नहीं, उनके ख़िलाफ तो हम लड़ेंगे ही;

बल तो निर्भयता में है; बदन पर मांसके लोंदे होनेमें बल नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं आपसे यकीनन् कहता हूँ कि खेतोंमें हमारे किसान आज भी निर्भय होकर सोते हैं, जब कि अंग्रेज और आप वहाँ सोनेके लिए आनाकानी करेंगे।

बल तो निर्भयता में है; बदन पर मांसके लोंदे होनेमें बल नहीं है।

आप थोड़ा भी सोचेगे तो इस बातको समझ जायेंगे।

हम कमजोर और डरपोक बनें, इससे तो भीलोंके तीर-कमानसे मरना मुझे ज्यादा पसंद है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… डरपोक बन गये हैं। भीलों और पिंडारियोंका स्वभाव अंग्रेजोंने बदल दिया है, ऐसा हम न मान लें । हम पर ऐसा जुल्म होता हो तो हमें उसे बरदाश्त करना चाहिये। लेकिन दूसरे लोग हमें उस जुल्मसे बचावें, यह तो हमारे लिए बिलकुल कलंक जैसा है।

हम कमजोर और डरपोक बनें, इससे तो भीलोंके तीर-कमानसे मरना मुझे ज्यादा पसंद है।

उस हालतमें जो हिन्दुस्तान था, उसका जोश कुछ दूसरा ही था। मैकॉलेने हिन्दुस्तानियोंको नामर्द माना, वह उसकी अधम अज्ञान दशाको बताता है। हिन्दुस्तानी नामर्द कभी नहीं थे। यह जान लीजिये कि जिस देशमें पहाड़ी लोग बसते हैं, जहाँ बाघ-भेड़िये रहते हैं, उस देशके रहनेवाले अगर …

घर बनाना मुश्किल है, तोड़ना सहल है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जो अच्छा होता है वह बीरबहूटीकी तरह धीरे चलता है। उसकी रेलसे नहीं बनती। अच्छा करनेवालेके मनमें स्वार्थ नहीं रहता। वह जल्दी नहीं करेगा। वह जानता है कि आदमी पर अच्छी बातका असर डालनेमें बहुत समय लगता है। बुरी बात ही तेजीसे बढ़ सकती है।

घर बनाना मुश्किल है, तोड़ना सहल है।

इसलिए रेलगाड़ी हमेशा दुष्टताका ही फैलाव करेगी, यह बराबर समझ लेना चाहिये। उससे अकाल फैलेगा या नहीं, इस बारेमें कोई शास्रकार मेरे मनमें घड़ी भर शंका पैदा कर सकता है;

जो अच्छा होता है वह बीरबहूटीकी तरह धीरे चलता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संपादक :

जो अच्छा होता है वह बीरबहूटीकी तरह धीरे चलता है।

उसकी रेलसे नहीं बनती। अच्छा करनेवालेके मनमें स्वार्थ नहीं रहता। वह जल्दी नहीं करेगा। वह जानता है कि आदमी पर अच्छी बातका असर डालनेमें बहुत समय लगता है। बुरी बात ही तेजीसे बढ़ सकती है। घर बनाना मुश्किल है, तोड़ना सहल है। इसलिए रेलगाड़ी हमेशा …

कच्चा घड़ा एक कंकड़से नहीं तो दूसरे कंकड़से फूटेगा ही।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अगर तीसरा आदमी दोनोंके बीच झगड़ा पैदा कर सके, तो उन भाईयोंको हम कच्चे दिलके कहेंगे। उसी तरह अगर हम-हिन्दू और मुसलमान-कच्चे दिलके होंगे, तो फिर अंग्रेजोंका क़सूर निकालना बेकार होगा।

कच्चा घड़ा एक कंकड़से नहीं तो दूसरे कंकड़से फूटेगा ही।

घडे़को बचानेका रास्ता यह नहीं है कि उसे कंकडसे दूर रखा जाय, बल्कि यह है कि उसे पक्का बनाया जाय, जिससे कंकड़का भय ही न रहे। उसी तरह हमें पक्के दिलके बनना है। हम दोनोंमें से कोई एक (भी) पक्के दिलके होंगे, तो तीसरेकी कुछ …

जिस आदमीने दूसरे पर विश्वास किया, उसने आज तक कुछ खोया नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अगर हिन्दू विरोध न करें, तो अंग्रेज चौकेंगे, मुसलमान धीरे धीरे हिन्दुओंका भरोसा करने लगेंगे और दोंनोका भाईचारा बढे़गा। अपने झगड़े अंग्रेजोके पास ले जानेमें हमें शरमाना चाहिए। ऐसा करनेसे हिन्दू कुछ खोनेवाले नहीं हैं; इसका हिसाब आप खुद लगा सकेंगे।

जिस आदमीने दूसरे पर विश्वास किया, उसने आज तक कुछ खोया नहीं है।

मैं यह नहीं कहना चाहता कि हिन्दू-मुसलमान कभी झगड़ेंगे ही नहीं। दो भाई साथ रहें तो उनके बीच तकरार होती है। कभी हमारे सिर भी फूटेंगे। ऐसा होना ज़रूरी नहीं है, लेकिन सब लोग एकसी अकलके नहीं होते। दोंनों जोशमें आते हैं तब अकसर गलत …

अध्याय ६

हम जगत को अपनी दमड़ीके नापसे नापते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सभ्यता आफतोंसे घिर गई। लेकिन इस घेरेमें से छूटनेकी ताक़त उसमें है, यह उसके गौरवको दिखाता है। और फिर सारा हिन्दुस्तान उसमें (गुलामीमें) घिरा हुआ नहीं है। जिन्होंने पश्चिमकी शिक्षा पाई है और जो उसके पाशमें फँस गये हैं, वे ही गुलामीमें घिरे हुए हैं।

हम जगत को अपनी दमड़ीके नापसे नापते हैं।

अगर हम गुलाम हैं, तो जगतको भी गुलाम मान लेते हैं। हम कंगाल दशामें हैं, इसलिए मान लेते हैं कि सारा हिन्दुस्तान ऐसी दशामें है। दरअसल ऐसा कुछ नहीं है। फिर भी हमारी गुलामी सारे देशकी गुलामी है, ऐसा मानना ठीक है। लेकिन ऊपरकी बात …

हम अपने ऊपर राज करें वही स्वराज्य है; और वह स्वराज्यहमारी हथेलीमें है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… फिर भी हमारी गुलामी सारे देशकी गुलामी है, ऐसा मानना ठीक है। लेकिन ऊपरकी बात हम ध्यानमें रखें तो समझ सकेंगे कि हमारी अपनी गुलामी मिट जाय, तो हिन्दुस्तानकी गुलामी मिट गई ऐसा मान लेना चाहिये। इसमें अब आपको स्वराज्यकी व्याख्या भी मिल जाती है।

हम अपने ऊपर राज करें वही स्वराज्य है; और वह स्वराज्यहमारी हथेलीमें है।

इस स्वराज्यको आप सपने जैसा न मानें। मनसे मानकर बैठे रहनेका भी यह स्वराज्य नहीं है। यह तो ऐसा स्वराज्य है कि आपने अगर इसका स्वाद चख लिया हो, तो दूसरोंको इसका स्वाद चखानेके लिए आप ज़िन्दगी भर कोशिश करेंगे। लेकिन मुख्य बात तो हर …

डूबता आदमी दूसरेको नहीं तारेगा, लेकिन तैरता आदमी दूसरेको तारेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जैसा न मानें। मनसे मानकर बैठे रहनेका भी यह स्वराज्य नहीं है। यह तो ऐसा स्वराज्य है कि आपने अगर इसका स्वाद चख लिया हो, तो दूसरोंको इसका स्वाद चखानेके लिए आप ज़िन्दगी भर कोशिश करेंगे। लेकिन मुख्य बात तो हर शख्सके स्वराज्य भोगनेकी है।

डूबता आदमी दूसरेको नहीं तारेगा, लेकिन तैरता आदमी दूसरेको तारेगा।

हम खुद गुलाम होंगे और दूसरोंको आज़ाद करनेकी बात करेंगे, तो वह संभव नहीं है।

जो चीज तवारीख़में नहीं देखी वह कभी नहीं होगी, ऐसा मानना मनुष्यकी प्रतिष्ठामें अविश्वास करना है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संपादक :

जो चीज तवारीख़में नहीं देखी वह कभी नहीं होगी, ऐसा मानना मनुष्यकी प्रतिष्ठामें अविश्वास करना है।

जो बात हमारी अक़ल में आ सके, उसे आखिर हमें आजमाना तो चाहिये ही।

यह तो धतूरेका पौधा लगाकर मोगरेके फूलकी इच्छा करने जैसा हुआ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आप मानते हैं कि साधन और साध्य-ज़रिया और मुराद-के बीच कोई संबंध नहीं है। यह बहुत बड़ी भूल है। इस भूलके कारण जो लोग धार्मिक कहलाते हैं, उन्होंने घोर कर्म किये हैं।

यह तो धतूरेका पौधा लगाकर मोगरेके फूलकी इच्छा करने जैसा हुआ।

मेरे लिए समुद्र पार करनेका साधन जहाज ही हो सकता है। अगर मैं पानीमें बैलगाड़ी डाल दूँ तो वह गाड़ी और मैं दोनों समुद्रके तले पहुँच जायेंगे। जैसे देव वैसी पूजा-यह वाक्य बहुत सोचने लायक है। उसका गलत अर्थ करके लोग भुलावेमें पड़ गये हैं। …

साधन बीज है और साध्य-हासिल करनेकी चीज-पेड़ है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मेरे लिए समुद्र पार करनेका साधन जहाज ही हो सकता है। अगर मैं पानीमें बैलगाड़ी डाल दूँ तो वह गाड़ी और मैं दोनों समुद्रके तले पहुँच जायेंगे। जैसे देव वैसी पूजा-यह वाक्य बहुत सोचने लायक है। उसका गलत अर्थ करके लोग भुलावेमें पड़ गये हैं।

साधन बीज है और साध्य-हासिल करनेकी चीज-पेड़ है।

इसलिए जितना सम्बन्ध चीज और पेड़के बीच है, उतना ही साधन और साध्यके बीच है। शैतानको भजकर मैं ईश्वर-भजनका फल पाउँ, यह कमी हो ही नहीं सकता। इसलिए यह कहना कि हमें तो ईश्वरको ही भजना है, साधन भले शैतान हो, बिलकुल अज्ञानकी बात है। …

जैसी करनी वैसी भरनी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… इसलिए जितना सम्बन्ध चीज और पेड़के बीच है, उतना ही साधन और साध्यके बीच है। शैतानको भजकर मैं ईश्वर-भजनका फल पाउँ, यह कमी हो ही नहीं सकता। इसलिए यह कहना कि हमें तो ईश्वरको ही भजना है, साधन भले शैतान हो, बिलकुल अज्ञानकी बात है।

जैसी करनी वैसी भरनी।

अंग्रेजोंने मार-काट करके १८३३ में वोटके (मतके) विशेष अधिकार पाये। क्या मार-काट करके वे अपना फ़र्ज समझ सके? उनकी मुराद अधिकार पानेकी थी, इसलिए उन्होंने मार-काट मचाकर अधिकार पा लिये। सच्चे अधिकार तो फ़र्जके फल हैं;

हथियार में हानि है, दयामें कभी नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चोर ऐसा ही बरताव करेंगे या सबमें आपका-सा दयाभाव होगा, ऐसा मैं इससे साबित नहीं करना चाहता। लेकिन यही दिखाना चाहता हूँ कि अच्छे नतीजे लानेके लिए अच्छे ही साधन चाहिये। और अगर सब नहीं तो ज्यादातर मामलोंमें हथियार-बलसे दयाबल ज्यादा ताकतवर साबित होता है।

हथियार में हानि है, दयामें कभी नहीं।

अब अरजीकी बात लें।जिसके पीछे बल नहीं है वह अरजी निकम्मी है, इसमें कोई शक नहीं। फिर भी स्व॰ न्यायमूर्ति रानडे कहते थे कि अरजी लोगोंको तालीम देनेका एक साधन है। उससे लोगोंको अपनी स्थितिका भान कराया जा सकता है और राजकर्ताको चेतावनी दी जा …

अध्याय ७

दया धरमको मूल है, पापमूल अभिमान,

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संपादक : कवि तुलसीदासजी ने लिखा है :

दया धरमको मूल है, पापमूल अभिमान,

तुलसी दया न छाँड़िये, जब लग घटमें प्रान।

तुलसी दया न छाँड़िये, जब लग घटमें प्रान।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दया धरमको मूल है, पापमूल अभिमान,

तुलसी दया न छाँड़िये, जब लग घटमें प्रान।

मुझे तो यह वाक्य शास्र-वचन जैसा लगता है। जैसे दो और दो चार ही होते हैं, उतना ही भरोसा मुझे ऊपरके वचन पर है। दयाबल आत्मबल है, सत्याग्रह है। और इस बलके प्रमाण पग पग पर दिखाई देते हैं। अगर यह बल नहीं होता, तो …

'हिस्टरी' अस्वाभाविक बातोंको दर्ज करती है। सत्याग्रह स्वाभाविक है, इसलिए उसे दर्ज करनेकी ज़रूरत ही नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तो उनके नाम अखबारोंमें छपते, अड़ोस-पड़ोसके लोग जानते और शायद इतिहासमें भी लिखे जाते। जो बात कुटुम्बों, जमातों और इतिहास के बारेमें सच है, वही राष्ट्रोंके बारेमें भी समझ लेना चाहिये। कुटुम्बके लिए एक कानून और राष्ट्रके लिए दूसरा, ऐसा माननेका कोई कारण नहीं है।

'हिस्टरी' अस्वाभाविक बातोंको दर्ज करती है। सत्याग्रह स्वाभाविक है, इसलिए उसे दर्ज करनेकी ज़रूरत ही नहीं है।

पाठक : आपके कहे मुताबिक तो यही समझमें आता है कि सत्याग्रहकी मिसालें इतिहासमें नहीं लिखी जा सकतीं। इस सत्याग्रहकों ज्यादा समझनेकी ज़रूरत है। आप जो कुछ कहना चाहते हैं, उसे ज्यादा साफ शब्दोमें कहेंगे, तो अच्छा होगा।

सत्याग्रहमें मैं अपना ही बलिदान देता हूँ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अब अगर मैं सरकार पर हमला करके यह कानून रद करवाता हूँ, तो कहा जाएगा कि मैंने शरीर-बलका उपयोग किया। अगर मैं उस कानूनको मंज़ूर ही न करूँ और उस कारणसे होनेवाली सजा भुगत लूँ, तो कहा जाएगा कि मैंने आत्मबल या सत्याग्रहसे काम लिया।

सत्याग्रहमें मैं अपना ही बलिदान देता हूँ।

यह तो सब कोई कहेंगे कि दूसरेका भोग-बलिदान लेनेसे अपना भोग देना ज्यादा अच्छा है। इसके सिवा, सत्याग्रहसे लड़ते हुए अगर लड़ाई गलत ठहरी, तो सिर्फ़ लड़ाई छेड़नेवाला ही दुख भोगता है। यानी अपनी भूल की सजा वह खुद भोगता है। ऐसी कई घटनायें हुई …

कानून हमें पसन्द न हों तो भी उनके मुताबिक चलना चाहिये, यह सिखावन मर्दानगीके ख़िलाफ है, धर्म के ख़िलाफ है और गुलामीकी हद है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हमें अच्छे या बुरे कानूनको मानना चाहिये, ऐसा अर्थ तो आजकलका है। पहले ऐसा नहीं था। तब चाहे जिस कानूनको लोग तोड़ते थे और उसकी सजा भोगते थे।

कानून हमें पसन्द न हों तो भी उनके मुताबिक चलना चाहिये, यह सिखावन मर्दानगीके ख़िलाफ है, धर्म के ख़िलाफ है और गुलामीकी हद है।

सरकार तो कहेगी कि हम उसके सामने नंगे होकर नाचें। तो क्या हम नाचेंगे? अगर मैं सत्याग्रही होऊँ तो सरकार से कहूँगा :

अगर लोग एक बार सीख लें कि जो कानून हमें अन्यायी मालूम हो उसे मानना नामर्दगी है, तो हमें किसीका भी जुल्म बाँध नहीं सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… बेचारी सरकार भी नहीं कहती कि 'तुम्हें ऐसा करना ही पड़ेगा।' वह कहती है कि ‘तुम ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हें सजा होगी।' हम अपनी अधम दशाके कारण मान लेते हैं कि हमें ‘ऐसा ही करना चाहिये', यह हमारा फ़र्ज है, यह हमारा धर्म है।

अगर लोग एक बार सीख लें कि जो कानून हमें अन्यायी मालूम हो उसे मानना नामर्दगी है, तो हमें किसीका भी जुल्म बाँध नहीं सकता।

यही स्वराज्यकी कुंजी है।

यह निश्चित मानिये कि नामर्द आदमी घड़ीभरके लिए भी सत्याग्रही नहीं रह सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आप क्या मानते हैं? तोप चलाकर सैकड़ोंको मारनेमें हिम्मतकी ज़रूरत है या हँसते-हँसते तोप के मुँह पर बँध कर धज्जियां उड़ने देनेमें हिम्मतकी ज़रूरत है? खुद मौतको हथेलीमें रखकर जो चलता-फिरता है वह रणवीर है या दूसरोंकी मौतको अपने हाथमें रखता है वह रणवीर है?

यह निश्चित मानिये कि नामर्द आदमी घड़ीभरके लिए भी सत्याग्रही नहीं रह सकता।

हाँ, यह सही है कि शरीरसे जो दुबला हो वह भी सत्याग्रही हो सकता है। एक आदमी भी (सत्याग्रही) हो सकता है और लाखों लोग भी हो सकते हैं। मर्द भी सत्याग्रही हो सकता है;

वह खून नहीं निकालती, लेकिन उससे भी बड़ा परिणाम ला सकती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जो उसके दुश्मन बन बैठे हैं उनके दिल इस गर्जना से फट जाते हैं। सत्याग्रह ऐसी तलवार है,जिसके दोनों ओर धार है|उसे चाहे जैसे काममें लिया जा सकता है। जो उसे चलाता है और जिस पर वह चलाई जाती है, वे दोनों सुखी होते हैं।

वह खून नहीं निकालती, लेकिन उससे भी बड़ा परिणाम ला सकती है।

उसको जंग नहीं लग सकती। उसे कोई (चुराकर) ले नहीं जा सकता। अगर सत्याग्रही दूसरे सत्याग्रहीके साथ होड़में उतरता है, तो उसमें उसे थकान लगती ही नहीं। सत्याग्रहीकी तलवारको म्यानकी ज़रूरत नहीं रहती। उसे कोई छीन नहीं सकता। फिर भी सत्याग्रहको आप कमज़ोरोंका हथियार मानें …

मेरे मन तो हिन्दुस्तानका अर्थ वे करोड़ों किसान हैं, जिनके सहारे राजा और हम सब जी रहे हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संपादक : आप हिंदुस्तानका अर्थ मुट्ठीभर राजा करते हैं।

मेरे मन तो हिन्दुस्तानका अर्थ वे करोड़ों किसान हैं, जिनके सहारे राजा और हम सब जी रहे हैं।

राजा तो हथियार काममें लायेंगे ही। उनका वह रिवाज ही हो गया है। उन्हें हुक्म चलाना है। लेकिन हुक्म माननेवालेको तोपबलकी ज़रूरत नहीं है। दुनियाके ज्यादातर लोग हुक्म माननेवाले हैं। उन्हें या तो तोपबल या सत्याग्रहका बल सिखाना चाहिये। जहाँ वे तोपबल सीखते हैं वहाँ …

वे मौतको हमेशा अपना तकिया बनाकर सोनेवाली महान प्रजा हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और हुक्म माननेवालोंने अन्यायी हुक्मकी परवाह भी नहीं की है। किसान किसीके तलवार-बलके बस न तो कभी हुए हैं, और न होंगे। वे तलवार चलाना नहीं जानते; न किसीकी तलवारसे वे डरते हैं ।

वे मौतको हमेशा अपना तकिया बनाकर सोनेवाली महान प्रजा हैं।

उन्होंने मौतका डर छोड़ दिया है, इसलिए सबका डर छोड़ दिया है। यहाँ मैं कुछ बढ़ा-चढ़ाकर तसवीर खींचता हूँ, यह ठीक है। लेकिन हम जो तलवारके बलसे चकित हो गये हैं, उनके लिए यह कुछ ज्यादा नहीं है। बात यह है कि किसानोंने, प्रजा-मंडलोंने अपने …

जिसकी किसीसे दुश्मनी नहीं है, उसे तलवारकी ज़रूरत ही नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और भी कुछ बेकार कोशिशें करनी पड़ती हैं, जो सत्याग्रहीको नहीं करनी पड़तीं। तलवारबाज़को जो दूसरी कोशिशें करनी पड़ती हैं, उसका कारण भय है। अगर उसमें पूरी निडरता आ जाय, तो उसी पल उसके हाथसे तलवार गिर जायगी। फिर उसे तलवारके सहारेकी ज़रूरत नहीं रहती।

जिसकी किसीसे दुश्मनी नहीं है, उसे तलवारकी ज़रूरत ही नहीं है।

सिंहके सामने आनेवाले एक आदमीके हाथकी लाठी अपने-आप उठ गई। उसने देखा कि अभयका पाठ उसने सिर्फ़ ज़बानी ही किया था। उसने लाठी छोड़ी और वह निर्भय-निडर बना।

हिन्दुस्तानको गुलाम बनानेवाले तो हम अंग्रेजी जाननेवाले लोग ही हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बैरिस्टर होने पर मैं स्वभाषामें बोल ही नहीं सकता! दूसरे आदमीको मेरे लिए तरजुमा कर देना चाहिये! यह कुछ कम दंभ है? यह गुलामीकी हद नहीं तो और क्या है? इसमें मैं अंग्रेजोंका दोष निकालूँ या अपना?

हिन्दुस्तानको गुलाम बनानेवाले तो हम अंग्रेजी जाननेवाले लोग ही हैं।

राष्ट्रकी हाय अंग्रेजों पर नहीं पड़ेगी, बल्कि हम पर पड़ेगी।

पैसा आदमीको दीन बना देता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मुझे तो लगता है कि हमें यह स्वीकार करना होगा कि अंग्रेजी राज्यको यहाँ टिकाये रखनेवाले ये धनवान लोग ही हैं। ऐसी स्थितिमें ही उनका स्वार्थ सधेगा।

पैसा आदमीको दीन बना देता है।

ऐसी दूसरी चीज दुनियामें विषय-भोग है। ये दोनों विषय विषमय हैं। उनका डंक साँपके डंकसे ज्यादा ज़हरीला है। जब साँप काटता है तो हमारा शरीर लेकर हमें छोड़ देता है। जब पैसा या विषय काटता है तब वह शरीर, ज्ञान, मन सब-कुछ ले लेता है, …

जो नहीं करेगा वह खोयेगा। समझते हुए भी जो नहीं करेगा, वह निरा दंभी कहलायेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लोग बढ़ते ही जायेंगे। बड़े लोग जो काम करते हैं, उसे छोटे भी करते हैं और करेंगे। समझें तो बात छोटी और सरल है। आपको और मुझे दूसरोंके करनेकी राह नहीं देखना है। हम तो ज्यों ही समझ लें त्यों ही उसे शुरू कर दें।

जो नहीं करेगा वह खोयेगा। समझते हुए भी जो नहीं करेगा, वह निरा दंभी कहलायेगा।

पाठक : ट्रामगाड़ी और बिजलीकी बत्तीका क्या होगा?

यंत्र तो साँपका ऐसा बिल है, जिसमें एक नहीं बल्कि सैकड़ों साँप होते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संपादक : यह सवाल आपने बहुत देरसे किया। इस सवालमें अब कोई जान नहीं रही। रेलने अगर हमारा नाश किया है, तो क्या ट्राम नहीं करती?

यंत्र तो साँपका ऐसा बिल है, जिसमें एक नहीं बल्कि सैकड़ों साँप होते हैं।

एकके पीछे दूसरा लगा ही रहता है। जहाँ यंत्र होगे वहाँ बड़े शहर होंगे। जहाँ बड़े शहर होंगे वहाँ ट्रामगाड़ी और रेलगाड़ी होगी। वहीं बिजलीकी बत्तीकी ज़रूरत रहती है। आप जानते होंगे कि विलायतमें भी देहातोंमें बिजलीकी बत्ती या ट्राम नहीं है। प्रामाणिक वैद्य और …

यंत्रका गुण तो मुझे एक भी याद नहीं आता, जब कि उसके अवगुणोंसे मैं पूरी किताब लिख सकता हूँ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… आपको बतायेंगे कि जहाँ रेलगाड़ी, ट्रामगाड़ी वगैरा साधन बढे़ हैं, वहाँ लोगोंकी तन्दुरुस्ती गिरी हुई होती है। मुझे याद है कि यूरोपके एक शहरमें जब पैसेकी तंगी हो गई थी तब ट्रामों, वकीलों और डॉक्टरोंकी आमदनी घट गयी थी, लेकिन लोग तन्दुरुस्त हो गये थे।

यंत्रका गुण तो मुझे एक भी याद नहीं आता, जब कि उसके अवगुणोंसे मैं पूरी किताब लिख सकता हूँ।

पाठक : यह सारा लिखा हुआ यंत्रकी मददसे छापा जायगा और उसकी मददसे बाँटा जायगा, यह यंत्रका गुण है या अवगुण?

अध्याय ८

जिसे (लोगोंकी) सेवा ही करनी है, उसके लिए पक्ष कैसा?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संपादक : यहाँ आपकी भूल होती है। मेरे मनमें तीसरे पक्षका कोई ख़याल नहीं है। सबके विचार एकसे नहीं रहते। मॉडरेटोंमें भी सब एक ही विचारके हैं, ऐसा नहीं मानना चाहिये।

जिसे (लोगोंकी) सेवा ही करनी है, उसके लिए पक्ष कैसा?

मैं तो मॉडरेटोंकी सेवा करूँगा और एक्स्ट्रीमिस्टोंकी भी करूँगा। जहाँ उनके विचारसे मेरी राय अलग पड़ेगी वहां मैं उन्हें नम्रतासे बताऊँगा और अपना काम करता चलूँगा।

दूसरे लोग जो स्वराज्य दिला दें वह स्वराज्य नहीं है, बल्कि परराज्य है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संपादक : एक्स्ट्रीमिस्टोंसे मैं कहूँगा कि आपका हेतु हिन्दुस्तानके लिए स्वराज्य हासिल करनेका है। स्वराज्य आपकी कोशिशसे मिलनेवाला नहीं है। स्वराज्य तो सबको अपने लिए पाना चाहिये-और सबको उसे अपना बनाना चाहिये।

दूसरे लोग जो स्वराज्य दिला दें वह स्वराज्य नहीं है, बल्कि परराज्य है।

इसलिए सिर्फ़ अंग्रेजोंको बाहर निकाला कि आपने स्वराज्य पा लिया, ऐसा अगर आप मानते हों तो वह ठीक नहीं है। सच्चा स्वराज्य जो मैंने पहले बताया वही होना चाहिये। उसे आप गोला-बारूदसे कभी नहीं पायेंगे। गोला-बारूद हिन्दुस्तानको सधेगा नहीं। इसलिए सत्याग्रह पर ही भरोसा रखिये। …

फोड़ेको दबाकर रखनेसे कोई फायदा नही। उसे तो फूटना ही चाहिये।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अंग्रेज बोरिया-बिस्तर बांधकर अगर चले जायेंगे, तो हिन्दुस्तान अनाथ हो जायगा ऐसा नही मानना चाहिये। अगर वे गये तो संभव है कि जो लोग उनके दबावसे चूप रहे होंगे वे लड़ेंगे।

फोड़ेको दबाकर रखनेसे कोई फायदा नही। उसे तो फूटना ही चाहिये।

इसलिये अगर हमारे भागमें आपसमें लड़ना ही लिका होगा तो हम लड़ मरेंगे। उसमे कमज़ोरकों बचानेके बहाने किसी दूसरेको बीचमें पड़नेकी ज़रूरत नहीं है। इसीसे तो हमारा सत्यानाश हुआ है। इस तरह कमज़ोरको बचाना उसे और भी कमज़ोर बनाने जैसा है। मॉडरेटोंको इस बात पर …

इस तरह कमज़ोरको बचाना उसे और भी कमज़ोर बनाने जैसा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रहे होंगे वे लड़ेंगे। फोड़ेको दबाकर रखनेसे कोई फायदा नही। उसे तो फूटना ही चाहिये। इसलिये अगर हमारे भागमें आपसमें लड़ना ही लिका होगा तो हम लड़ मरेंगे। उसमे कमज़ोरकों बचानेके बहाने किसी दूसरेको बीचमें पड़नेकी ज़रूरत नहीं है। इसीसे तो हमारा सत्यानाश हुआ है।

इस तरह कमज़ोरको बचाना उसे और भी कमज़ोर बनाने जैसा है।

मॉडरेटोंको इस बात पर अच्छी तरह विचार करना चाहिये। इसके बिना स्वराज्य नहीं प्राप्त हो सकता। मैं उन्हें एक अंग्रेज पादरीके शब्दोंकी याद दिलाऊंगा:

हम किसीका भी जुल्म या दबाव नहीं चाहते-चाहे वा गोरा हो या हिन्दुस्तानी हो। हम सबको तैरना सीखना और सिखाना है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

"स्वराज्यमें अंधाधुंधी बरदाश्त की जा सकती हैं, लेकिन परराज्यकी व्यवस्था हमारी कंगालीको बताती है।" सिर्फ़ उस पादरीके स्वराज्यका और हिन्दुस्तानके स्वराज्यका अर्थ अलग है।

हम किसीका भी जुल्म या दबाव नहीं चाहते-चाहे वा गोरा हो या हिन्दुस्तानी हो। हम सबको तैरना सीखना और सिखाना है।

अगर ऐसा हो तो एक्स्ट्रामिस्ट और मॉडरेट दोनों मिलेंगे-मिल सकेंगे-दोनोंको मिलना चाहिये;दोनोंको एक-दूसरेका डर रखनेकी या अविश्वास करनेकी ज़रूरत नही है।

आपकी एक आँख मैन्चेस्टर पर और दूसरी हम पर रहे, यह अब नहीं पुसायेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आप होंगे तो हम दोनों मिलकर उनसे निबट लेंगे। हमें विलायती या यूरोपी कपड़ा नहीं चाहिये। इस देशमें पैदा होनेवाली चीजोंसे ही हम अपना काम चला लेंगे।

आपकी एक आँख मैन्चेस्टर पर और दूसरी हम पर रहे, यह अब नहीं पुसायेगा।

आपका और हमारा स्वार्थ एक ही है, इस तरह आप बरतेंगे तभी हमारा साथ बना रह सकता है।

हमें जो पसंद नहीं है वह अगर आप करेंगे, तो हम आपकी मदद नहीं करेंगे; और बगैर हमारी मददके आप एक कदम भी नहीं चल सकेंगे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ख़िलाफ़ वैसी ही ताक़तसे हम नहीं लड़ सकते। लेकिन आपको अगर ऊपर कही गई बात मंजूर न हो, तो आपसे हमारी नहीं बनेगी। आपकी मरजीमें आये तो और मुमकिन हो तो आप हमें तलवार से काट सकते हैं,मरजीमें आये तो हमे तोपसे उड़ा सकते हैं।

हमें जो पसंद नहीं है वह अगर आप करेंगे, तो हम आपकी मदद नहीं करेंगे; और बगैर हमारी मददके आप एक कदम भी नहीं चल सकेंगे।

संभव है कि अपनी सत्ताके मदमें हमारी इस बातको आप हँसीमें उड़ा दें। आपका हँसना बेकार है, ऐसा आज शायद हम नहीं दिखा सकें। लेकिन अगर हममें कुछ दम होगा, तो आप देखेंगे कि आपका मद बेकार है और आपका हँसना (विनाश-कालकी) विपरीत बुद्धिकी निशानी …

हिंद स्वराज मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

हिंद स्वराज मुफ़्त पढ़ें