Doomreader

अतीत-स्मृति

लेखक: महावीरप्रसाद द्विवेदी

दूसरे नाम Ateet Smriti

लंबाई: 43,259 शब्द, लगभग 173 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

अतीत-स्मृति मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

आर्य और हिंदू शब्दों की व्युत्पत्ति, आर्यों का आदिम स्थान, मिस्र और बाली में हिंदू, विक्रम संवत और सोम जैसे प्राचीन भारत के विषयों पर लेख। महावीरप्रसाद द्विवेदी के ऐतिहासिक निबंध।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ आर्य्य शब्द की व्युत्पत्ति

१-'आर्य्य' शब्द की व्युत्पत्ति

सभ्यता की उत्पत्ति क्रम क्रम से होती है, एक दम नहीं। मनुष्य सभ्यता को साथ लेकर पैदा नहीं होता। हमारे आदिम पूर्वज फल, मूल खा कर जीवन-यात्रा निर्वाह करते थे। उसके बाद मृगया-युग का आरम्भ हुआ। उस युग में मृगया-लब्ध मांस ही सब लोगों का प्रधान खाद्य था। उसके अनन्तर पशुपालन-युग लगा और पशुओं के दूध और मांस ही से उदर-पूर्ति होने लगी। सभ्यता के तीन युग इस तरह बीते। जब जन-संख्या बहुत बढ़ गई और फल, मूल, दूध और मांस से निर्वाह होना असम्भव हो गया तब सभ्यता के चौथे युग में कृषि अर्थात् खेती की उद्भावना हुई।

कृषि और कृषक को निरादर की दृष्टि से देखना मूर्खता है। इस देश में कृषि का किसी समय बड़ा आदर था। "उत्तम खेती" की कहावत इस बात का प्रमाण है। अब भी समझदार आदमी खेती को आदर की दृष्टि से देखते हैं। योरप और अमेरिका में कृषि-विद्या और कृषक का बड़ा आदर है। इन देशो में कृषि की बहुत उन्नति हुई है। मनुष्यों के प्राण अन्न ही पर अवलम्बित हैं। बिना अन्न के विद्या-बल, बुद्धि-बल और नीति-बल एक भी काम नहीं आ सकता। अन्न न मिलने से धार्मिक आदमी भी पशुवत् हो जाता है और माता भी अपने सन्तान की हत्या कर सकती है। आदमी और सब कुछ सह सकता है, पर अन्नाभाव नहीं सह सकता। पर्णकुटी में वास करके भी मनुष्य महाज्ञानी हो सकता है, किन्तु उसे यदि अन्न न मिले तो उसकी मनुष्यता शीघ्र ही उसे छोड़ भगे। इसी से संसार में कृषि और कृषि-विद्या की अपेक्षा कल्याणकर और कुछ भी नहीं है। कृषि विद्या को अपसारित करने से हमारी सभ्यता चूर्णविचूर्ण हुए बिना न रहेगी। समाजिक, धार्म्मिक और पारिवारिक सारे बन्धन ढीले हो जायँगे और हमें फिर मांस, दूध और फल-मूलों पर बसर करना पड़ेगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

२ हिन्दू शब्द की व्युत्पत्ति

ईसा के पांच सौ वर्ष बाद मुहम्मद का जन्म हुआ। उनके जन्म के कोई साढ़े सात सौ वर्ष वाद मुसल्मानों ने भारत में पदार्पण किया। यदि हिन्दू-शब्द मुसल्मानों का बनाया हुआ है तो उसकी उमर बारह सौ वर्ष से अधिक नहीं। परन्तु पाठकों को सुन कर आश्चर्य होगा कि हिन्दू-शब्द ईसा के जन्म से भी कई हज़ार वर्ष पहले का है। तो फिर क्या वह वेदों में है! नहीं। किसी शास्त्र में है? नहीं। जैनों या बौद्धों के पुराने ग्रंथों में है। नहीं। फिर है कहां? है वह अग्निपूजक पारसियों के धर्म्मग्रन्थ ज़ेन्दावस्ता मे। जिन पारसियों को आज कल हिन्दू लोग, धर्म्म के सम्बन्ध में, बुरी दृष्टि से देखते हैं उन्हीं के प्राचीनतम ऋषियों और विद्वान् पंडितों ने हिन्दू-शब्द के आदिम रूप को अपने धर्मग्रंथ में स्थान दिया है। वह आदिम रूप हन्द् शब्द है। यहूदियों की धर्म-पुस्तक ओल्ड टेस्टामेंट (बाइबल के पुराने भाग) में भी हन्द् शब्द पाया जाता है। अब देखना है कि इन दोनों ग्रन्थों में से अधिक पुराना ग्रन्थ कौन है।

यहाँ से आगे पढ़ें

४ आर्य्यों का आदिम-स्थान

तिलक ने अपनी इस नई पुस्तक में यह सिद्ध किया है कि आदिम आर्य्य मेरु प्रदेश, अर्थात् उत्तरी ध्रुव, के आस पास ही रहा करते थे। इस अनुमान के सिद्ध करने के लिए उन्होंने वेदों से, पारसियों की धर्म पुस्तक अवेस्ता से, और प्राचीन ग्रीक लोगों के यहाॅ प्रचलित गाथाओं से प्रमाण उद्घृत किये है। उनके लेखन- कौशल, उनकी प्रमाण-चयन-प्रणाली, उनकी तकना-पद्धति को देख कर आश्चर्य होता है। उन्होने अपने मत को इस योग्यता से प्रतिपादित किया है कि उसे स्वीकार करने में बहुत ही कम सन्देह किया जा सकता है। किस अकाट्य युक्ति से उन्होंने आर्य्यो का आदिम स्थान उत्तरी ध्रुव मे निश्चय किया है, उसका कुछ आभास हम यहाँ पर देना चाहते है। परन्तु उत्तरी ध्रुव में रहने का नाम सुनते ही आश्चर्य होता है और इस बात पर विश्वास नहीं आता। जो प्रदेश सर्वथा हिमाच्छन्न, जहाँ जल और थल में कुछ भी भेद नही, सभी हिममय; जहाँ डाक्टर नानसेन के दृढ़ से दृढ़ जहाज़ बर्फ की चट्टानों से टकरा कर टूटने से बचे; वहाँ वास! यह बिलकुल ही असम्भव जान पड़ता है; परन्तु यदि मेरु-प्रदेश में आर्य्यो का वास न माना जाय तो वेदों के अनेक मन्त्रों का ठीक ठीक अर्थ ही नहीं लग सकता। अतएव आज कल के इस बर्फ से ढके हुए देश मे किसी समय आर्य्यो का निवास लाचार होकर मानना ही पड़ता है।

यहाँ से आगे पढ़ें

६ बाली द्वीप में हिन्दुओं का राज्य

इसलिए जहाज़ के द्वारा इन टापुओ में जाना बड़ा विपज्जनक है।

बाली और लम्बक-द्वीप के आदिम निवासियों को शशक कहते हैं। उनको परास्त करके हिन्दुओ ने वहाँ अपना राज्य स्थापित किया। सुनते हैं कि लम्बक-द्वीप के कुछ शशक इस समय मुसलमान हो गये है। परन्तु वहाँ के अधिकांश निवासी हिन्दू ही है और उन्हीं का राज्य इन द्वीपों में है। हिन्दू-लोग शशक मुसलमानो पर किसी प्रकार का अत्याचार नही करते; किन्तु उन लोगों से अच्छी तरह मिलते जुलते है। वहाँ का राज्य यद्यपि राजतन्त्र है, तथापि सर्व-साधारण जन राज-शासन से अप्रसन्न नहीं है। हाँ, इसमे सन्देह नहीं कि किसी किसी अपराध का दण्ड बड़ा हो कठोर है। इन राज्यो मे चोरो को अब भी प्राणदण्ड दिया जाता है। व्यभिचारी (स्त्री पुरुप दोनों ही) बाँधकर समुद्र में फेंक दिये जाते है। सतीत्व-धर्म का इतना अधिक सम्मान किया जाता है कि पता लगते ही असती स्त्रियाँ तुरन्त मार डाली जाती है। एक बार किसी व्यभिचारिणी स्त्री को एक यूरोपियन सौदागर ने अपने यहाँ रख लिया। खबर लगते ही राजा का दूत साहब के घर पहुँचा। साहब और कुलटा एक कमरे में बैठे बातें कर रहे थे। यह देखते ही राज-दूत क्रोध से जल उठा। उसने आव देखा न ताव, म्यान से तलवार निकाल कर उस असती का सिर धड़ से जुदा कर दिया और यह कह कर वहाँ से चल दिया कि हमारे राजा ने साहब को ऐसा ही पुरस्कार देने के लिये कहा था।

यहाँ से आगे पढ़ें

१४ फा-हियान की भारत यात्रा

फ़ा-हियान लङ्का में दो वर्ष रहा। उसे स्वदेश छोड़े बहुत वर्ष हो गये थे। इससे उसने चीन लौट जाना चाहा। उसी समय एक व्यापारी ने उसे चीन का बना हुआ एक पङ्खा भेंट किया। अपने देश की बनी हुई वस्तु देख कर फा़-हियान का जी भर आया। उसके नेत्रो से अश्रुधारा बह निकली। अन्त में उसे स्वदेश लौट जाने का एक साधन भी प्राप्त हो गया। एक जहाज़, दो सौ यात्रियों सहित, उस ओर जाता था। वह भी उसी पर बैठ गया। जहाज को हलका करने के लिए खलासी जहाज पर लदी हुई चीजों को समुद्र में फेंकने लगे। बहुत माल-असबाब फेंक दिया गया। फा-हियान ने अपने सारे बर्तन तक समुद्र में, इस डर के मारे, फेंक दिये कि कहीं इनके मोह में पड़ने के कारण लोग उसकी अमूल्य पुस्तकें और मूर्तियां समुद्र के हवाले न कर हैं। तेरह दिन की कठिन तपस्या के बाद, एक छोटा सा टापू मिला। वहां जहाज की मरम्मत हुई। सैकड़ो कष्ट सहने पर ९० दिन बाद जहाज जावा-द्वीप में पहुँचा। जावा में उस समय बौद्ध और ब्राह्मण-धर्म, दोनों का, प्रचार था।

फ़ा-हियान जावा में पाँच महीने रहा। तत्पश्चात् वह

एक और जहाज़ पर सवार हुआ। चलने के एक महीने बाद उस जहाज का भी कील-काँटा बिगड़ा। यह देख कर मल्लाहों ने सलाह की कि जहाज पर शर्मण फा़-हियान के होने ही के कारण हम पर यह विपत्ति आई है। अतएव कोई टापू मिले तो उसे वहीं उतार दें, जिसमें जहाज़ की यात्रा निर्विघ्न समाप्त हो। यह वहाँ चाहे मरे चाहे बचे। इस जहाज के यात्रियों में एक व्यापारी बड़ा सज्जन था। वह फ़ा-हियान से प्रेम करने लगा था।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

सभ्यता की उत्पत्ति क्रम क्रम से होती है, एक दम नहीं। मनुष्य सभ्यता को साथ लेकर पैदा नहीं होता।

१ आर्य्य शब्द की व्युत्पत्तियहाँ से आगे पढ़ें

आदमी और सब कुछ सह सकता है, पर अन्नाभाव नहीं सह सकता।

१ आर्य्य शब्द की व्युत्पत्तियहाँ से आगे पढ़ें

पर्णकुटी में वास करके भी मनुष्य महाज्ञानी हो सकता है, किन्तु उसे यदि अन्न न मिले तो उसकी मनुष्यता शीघ्र ही उसे छोड़ भगे।

१ आर्य्य शब्द की व्युत्पत्तियहाँ से आगे पढ़ें

असामान्य-बुद्धि-वैभव-शाली पुरुषों की सभी लीलायें असामान्य होती हैं।

४ आर्य्यों का आदिम-स्थानयहाँ से आगे पढ़ें

विरोध होना अविश्वसनीयता का चिन्ह नहीं।

७ राजा युधिष्ठिर का समययहाँ से आगे पढ़ें

सम्भव और सिद्ध होने में कितना अन्तर है, इसके बतलाने की जरूरत नहीं।

७ राजा युधिष्ठिर का समययहाँ से आगे पढ़ें

कौन सच्चा स्वदेश-भक्त अंग्रेज चाहेगा कि कोई हिन्दोस्तानी काला आदमी भारत का बड़ा लाट हो जाय?

१० सोम-लतायहाँ से आगे पढ़ें

सारे सभ्य संसार का यह विश्वास है कि सन् १४९२ ईसवी में कोलम्बस साहब ही ने पहिले पहल अमेरिका का आविष्कार किया था।

१३ बौद्धों के द्वारा अमेरिका का आविष्कारयहाँ से आगे पढ़ें

अपने देश की बनी हुई वस्तु देख कर फा़-हियान का जी भर आया।

१४ फा-हियान की भारत यात्रायहाँ से आगे पढ़ें

जिस समय अन्य देशो में रहनेवाले लोग असभ्य और बर्बर थे उस समय भारतवासी सभ्यता के ऊँचे शिखर पर पहुँच गये थे।

१७ प्राचीन भारत में जहाज़यहाँ से आगे पढ़ें

अतीत-स्मृति की सभी 16 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १ आर्य्य शब्द की व्युत्पत्ति
  2. २ हिन्दू शब्द की व्युत्पत्ति
  3. ३ आदिम आर्य्य
  4. ४ आर्य्यों का आदिम-स्थान
  5. ५ प्राचीन मिस्र में हिन्दुओं की आबादी
  6. ६ बाली द्वीप में हिन्दुओं का राज्य
  7. ७ राजा युधिष्ठिर का समय
  8. ८ विक्रम-संवत्
  9. ९ पुराणों की प्राचीनता
  10. १० सोम-लता
  11. ११ सोम-याग
  12. १२ बौद्धकालीन भारत के विश्वविद्यालय
  13. १३ बौद्धों के द्वारा अमेरिका का आविष्कार
  14. १४ फा-हियान की भारत यात्रा
  15. १५ प्राचीन भारत में युद्ध-व्यवस्था
  16. १६ प्राचीन भारत में शस्त्र-चिकित्सा
  17. १७ प्राचीन भारत में जहाज़
  18. १८ प्राचीन भारत में राज्याभिषेक
  19. १९ तक्षशिला की कुछ प्राचीन इमारतें

अतीत-स्मृति मुफ़्त सुनें

अतीत-स्मृति मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

अतीत-स्मृति मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

महावीरप्रसाद द्विवेदी की और रचनाएँ

अतीत-स्मृति जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।