Doomreader

अतीत-स्मृति की पंक्तियाँ

अतीत-स्मृति (महावीरप्रसाद द्विवेदी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

16 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

सभ्यता की उत्पत्ति क्रम क्रम से होती है, एक दम नहीं। मनुष्य सभ्यता को साथ लेकर पैदा नहीं होता।

१ आर्य्य शब्द की व्युत्पत्तियहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हमारे आदिम पूर्वज फल, मूल खा कर जीवन-यात्रा निर्वाह करते थे। उसके बाद मृगया-युग का आरम्भ हुआ। उस युग में मृगया-लब्ध मांस ही सब लोगों का प्रधान खाद्य था। उसके अनन्तर पशुपालन-युग लगा और पशुओं के दूध और मांस ही से उदर-पूर्ति होने लगी। सभ्यता …

पर्णकुटी में वास करके भी मनुष्य महाज्ञानी हो सकता है, किन्तु उसे यदि अन्न न मिले तो उसकी मनुष्यता शीघ्र ही उसे छोड़ भगे।

… अन्न के विद्या-बल, बुद्धि-बल और नीति-बल एक भी काम नहीं आ सकता। अन्न न मिलने से धार्मिक आदमी भी पशुवत् हो जाता है और माता भी अपने सन्तान की हत्या कर सकती है। आदमी और सब कुछ सह सकता है, पर अन्नाभाव नहीं सह सकता।

इसी से संसार में कृषि और कृषि-विद्या की अपेक्षा कल्याणकर और कुछ भी नहीं है। कृषि विद्या को अपसारित करने से हमारी सभ्यता चूर्णविचूर्ण हुए बिना न रहेगी। समाजिक, धार्म्मिक और पारिवारिक सारे बन्धन ढीले हो जायँगे और हमें फिर मांस, दूध और फल-मूलों पर …

कोई भी नई बात करने के लिए समाज के मुखिया महात्माओं ही को अग्रगन्ता होना पड़ता है।

परन्तु इसमें लज्जा की कोई बात नहीं। कोई समाज ऐसा नहीं जिसमे जीवन धारण करने के लिए न मृगयासक्ति छोड़ कर कृषि करने की ज़रूरत न पड़ी हो और समाज के गौरवशाली महात्माओं ने कृषि न की हो।

क्योकि ऐसा किये बिना और लोग पुराने पन्थ को छोड़ कर नये पन्थ से जाते संकोच करते हैं। अतएव जिन्होंने कृषिकार्य की उद्भावना पहले पहले की उनको अपने ही हाथ से हल चलाना पड़ा। यही कारण है जो उन्होंने अर्य्य या आर्य्य नाम ग्रहण किया।

संसार में विचार और विवेचना की बड़ी जरूरत है। बिना विवेचना के, बिना विचार के, सत्य का ठीक ठीक अनुसन्धान नहीं हो सकता।

७ राजा युधिष्ठिर का समययहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संसार में विचार और विवेचना की बड़ी जरूरत है। बिना विवेचना के, बिना विचार के, सत्य का ठीक ठीक अनुसन्धान नहीं हो सकता।

यदि किसी ने सत्य को पाया है तो विचार और विवेचना ही की बदौलत पाया है। जब किसी बात की विवेचना की जाती है तब बहुधा विवाद उपस्थित होता है। क्योंकि विवेचक जिसकी बात या जिसके मत का खण्डन करता है वह, उसे विपक्षी की …

कौन सच्चा स्वदेश-भक्त अंग्रेज चाहेगा कि कोई हिन्दोस्तानी काला आदमी भारत का बड़ा लाट हो जाय?

१० सोम-लतायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… का घर और सोने का सिक्का मिलना उनके लिए कठिन समझना चाहिए। शुद्रो के लिए सोम रसायन पीने की जो मनाही है सो उचित ही है। वेदो का पढ़ना जब उनके लिए मना है तब कायाकल्प करके देवता बन जाना जरूर ही मना होना चाहिए।

जिस कायाकल्प का उल्लेख सुश्रुत जी ने किया है वह किसे किसे प्राप्त हुआ था, उसका पता पुराणादि प्राचीन ग्रन्थों से ढूंढ कर कोई लगावे तो बहुत अच्छा हो। सुश्रुत जी के बहुत पीछे के बने हुए ग्रन्थों में बाजीकरण आदि औषधियों के गुणो का …

मानना और बात है, प्राचीन-ग्रंथों में दिये गये लक्षणों से मिलती हुई सोमलता ढूंढ़ लाना और बात है।

१० सोम-लतायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सोमलता के नाम से एक बल्ली मंगाई थी। उसके विषय में पण्डित जी लिखते हैं―“वास्तव में सोमलता नहीं मिलती, ऐसा हमारा अनुमान है। परन्तु सोमयागों में काशी के पंडित लोग जिसको सोम मानते हैं और काम में लाते हैं वह रीवाँ के राज्य में है।”

मानना और बात है, प्राचीन-ग्रंथों में दिये गये लक्षणों से मिलती हुई सोमलता ढूंढ़ लाना और बात है।

यों तो शायद किसी दिन कोई भृङ्गराज को सोमलता मानने लगे। कुश और कास तक जब ब्राह्मणों, पितरों और देवताओ की जगह पर लिये जाते हैं तब सोम की जगह पर कुछ रख लेना कौन बड़ी बात है।

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. १ आर्य्य शब्द की व्युत्पत्ति
  2. ४ आर्य्यों का आदिम-स्थान
  3. ७ राजा युधिष्ठिर का समय
  4. ८ विक्रम-संवत्
  5. १० सोम-लता
  6. १३ बौद्धों के द्वारा अमेरिका का आविष्कार
  7. १४ फा-हियान की भारत यात्रा
  8. १५ प्राचीन भारत में युद्ध-व्यवस्था
  9. १७ प्राचीन भारत में जहाज़

१ आर्य्य शब्द की व्युत्पत्ति

सभ्यता की उत्पत्ति क्रम क्रम से होती है, एक दम नहीं। मनुष्य सभ्यता को साथ लेकर पैदा नहीं होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सभ्यता की उत्पत्ति क्रम क्रम से होती है, एक दम नहीं। मनुष्य सभ्यता को साथ लेकर पैदा नहीं होता।

हमारे आदिम पूर्वज फल, मूल खा कर जीवन-यात्रा निर्वाह करते थे। उसके बाद मृगया-युग का आरम्भ हुआ। उस युग में मृगया-लब्ध मांस ही सब लोगों का प्रधान खाद्य था। उसके अनन्तर पशुपालन-युग लगा और पशुओं के दूध और मांस ही से उदर-पूर्ति होने लगी। सभ्यता …

कृषि और कृषक को निरादर की दृष्टि से देखना मूर्खता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के दूध और मांस ही से उदर-पूर्ति होने लगी। सभ्यता के तीन युग इस तरह बीते। जब जन-संख्या बहुत बढ़ गई और फल, मूल, दूध और मांस से निर्वाह होना असम्भव हो गया तब सभ्यता के चौथे युग में कृषि अर्थात् खेती की उद्भावना हुई।

कृषि और कृषक को निरादर की दृष्टि से देखना मूर्खता है।

इस देश में कृषि का किसी समय बड़ा आदर था। "उत्तम खेती" की कहावत इस बात का प्रमाण है। अब भी समझदार आदमी खेती को आदर की दृष्टि से देखते हैं। योरप और अमेरिका में कृषि-विद्या और कृषक का बड़ा आदर है। इन देशो में …

आदमी और सब कुछ सह सकता है, पर अन्नाभाव नहीं सह सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… उन्नति हुई है। मनुष्यों के प्राण अन्न ही पर अवलम्बित हैं। बिना अन्न के विद्या-बल, बुद्धि-बल और नीति-बल एक भी काम नहीं आ सकता। अन्न न मिलने से धार्मिक आदमी भी पशुवत् हो जाता है और माता भी अपने सन्तान की हत्या कर सकती है।

आदमी और सब कुछ सह सकता है, पर अन्नाभाव नहीं सह सकता।

पर्णकुटी में वास करके भी मनुष्य महाज्ञानी हो सकता है, किन्तु उसे यदि अन्न न मिले तो उसकी मनुष्यता शीघ्र ही उसे छोड़ भगे। इसी से संसार में कृषि और कृषि-विद्या की अपेक्षा कल्याणकर और कुछ भी नहीं है। कृषि विद्या को अपसारित करने से …

पर्णकुटी में वास करके भी मनुष्य महाज्ञानी हो सकता है, किन्तु उसे यदि अन्न न मिले तो उसकी मनुष्यता शीघ्र ही उसे छोड़ भगे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अन्न के विद्या-बल, बुद्धि-बल और नीति-बल एक भी काम नहीं आ सकता। अन्न न मिलने से धार्मिक आदमी भी पशुवत् हो जाता है और माता भी अपने सन्तान की हत्या कर सकती है। आदमी और सब कुछ सह सकता है, पर अन्नाभाव नहीं सह सकता।

पर्णकुटी में वास करके भी मनुष्य महाज्ञानी हो सकता है, किन्तु उसे यदि अन्न न मिले तो उसकी मनुष्यता शीघ्र ही उसे छोड़ भगे।

इसी से संसार में कृषि और कृषि-विद्या की अपेक्षा कल्याणकर और कुछ भी नहीं है। कृषि विद्या को अपसारित करने से हमारी सभ्यता चूर्णविचूर्ण हुए बिना न रहेगी। समाजिक, धार्म्मिक और पारिवारिक सारे बन्धन ढीले हो जायँगे और हमें फिर मांस, दूध और फल-मूलों पर …

कोई भी नई बात करने के लिए समाज के मुखिया महात्माओं ही को अग्रगन्ता होना पड़ता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

परन्तु इसमें लज्जा की कोई बात नहीं। कोई समाज ऐसा नहीं जिसमे जीवन धारण करने के लिए न मृगयासक्ति छोड़ कर कृषि करने की ज़रूरत न पड़ी हो और समाज के गौरवशाली महात्माओं ने कृषि न की हो।

कोई भी नई बात करने के लिए समाज के मुखिया महात्माओं ही को अग्रगन्ता होना पड़ता है।

क्योकि ऐसा किये बिना और लोग पुराने पन्थ को छोड़ कर नये पन्थ से जाते संकोच करते हैं। अतएव जिन्होंने कृषिकार्य की उद्भावना पहले पहले की उनको अपने ही हाथ से हल चलाना पड़ा। यही कारण है जो उन्होंने अर्य्य या आर्य्य नाम ग्रहण किया।

४ आर्य्यों का आदिम-स्थान

असामान्य-बुद्धि-वैभव-शाली पुरुषों की सभी लीलायें असामान्य होती हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सुनते हैं, तिलक ने भी यह नई पुस्तक, इस बार, जेल में आरम्भ की थी और उसको बहुत कुछ सामग्री उन्होंने वही इकट्ठी की थी। वहाँ के कठिन परिश्रम के अनन्तर जो समय उनको मिलता था उसमे वे वैदिक साहित्य से प्रमाण संग्रह करते थे।

असामान्य-बुद्धि-वैभव-शाली पुरुषों की सभी लीलायें असामान्य होती हैं।

बड़ी बड़ी आपत्तियों में भी उनका चित्त चञ्चल नहीं होता; उनकी बुद्धि पूर्व्ववत् बनी रहती है; वे ज़रा भी धैर्य-च्युत नहीं होते। तिलक महाशय इसके प्रत्यक्ष प्रमाण है।

७ राजा युधिष्ठिर का समय

संसार में विचार और विवेचना की बड़ी जरूरत है। बिना विवेचना के, बिना विचार के, सत्य का ठीक ठीक अनुसन्धान नहीं हो सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संसार में विचार और विवेचना की बड़ी जरूरत है। बिना विवेचना के, बिना विचार के, सत्य का ठीक ठीक अनुसन्धान नहीं हो सकता।

यदि किसी ने सत्य को पाया है तो विचार और विवेचना ही की बदौलत पाया है। जब किसी बात की विवेचना की जाती है तब बहुधा विवाद उपस्थित होता है। क्योंकि विवेचक जिसकी बात या जिसके मत का खण्डन करता है वह, उसे विपक्षी की …

विरोध होना अविश्वसनीयता का चिन्ह नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भ्रान्तिमूलक और अविश्वसनीय होते हैं। सब नहीं, उतने ही जितने "हम लोगों" के सिद्धान्तों के विरुद्ध हैं। पर हमारी मन्दबुद्धि में यह आता है कि एक आदमी का सिद्धान्त दूसरे, आदमी के सिद्धान्त के विरुद्ध होने ही से वह भ्रान्तिमान् या विश्वासहीन नहीं हो सकता।

विरोध होना अविश्वसनीयता का चिन्ह नहीं।

देशियों के भी सिद्धान्त भ्रान्तिमूलक हो सकते है और विदेशियों के भी। पर प्रमाण की अपेक्षा होती है। क्या स्वदेशियों के सभी सिद्धान्त विश्वसनीय होते हैं? क्या कृष्ण-चरित के कर्ता के सब सिद्धान्त भ्रान्तिहीन हैं?

सम्भव और सिद्ध होने में कितना अन्तर है, इसके बतलाने की जरूरत नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यहाँ पर पहले अवतरण में जल्दी या असावधानता के कारण "सम्भव" शब्द का अर्थ "सिद्ध हो गया" कर दिया गया।

सम्भव और सिद्ध होने में कितना अन्तर है, इसके बतलाने की जरूरत नहीं।

दूसरे अवतरण का हिन्दी भावार्थ हमारी समझ में बिल्कुल ही नहीं आया। बँगला वाक्य का मतलब है—"अतएव जो यह प्रसिद्धि है कि महाभारत—युद्ध के कुछ ही पीछे आदिम महाभारत की रचना हुई थी उसके उच्छेद, अर्थात् खण्डन, का कोई कारण नहीं देख पड़ता।" अनुवाद में …

८ विक्रम-संवत्

अपना राज अपना अधिकार-क्या कोई यों ही छोड़ देता है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… को भी अपने अधीन कर लिया। इन्हे गुप्तवंशी राजो ने हरा कर उत्तर की ओर भगा दिया। अच्छा, तो इनके पराभवकर्ता तो गुप्त हुए। पहली शाखा के शकों का विनाश किसने साधन किया। क्या बिना किसी के निकाले ही वे इस देश से चले गये?

अपना राज अपना अधिकार-क्या कोई यों ही छोड़ देता है?

उनका पता पीछे से ऐतिहासिक लेखो से चलता क्यों नहीं? इसका क्या इसके सिवा और कोई उत्तर हो सकता है कि ईसा के ५७ वर्ष पहले विक्रमादित्य हो ने उन्हें नष्ट-विनष्ट करके इस देश से निकाल दिया?

१० सोम-लता

कौन सच्चा स्वदेश-भक्त अंग्रेज चाहेगा कि कोई हिन्दोस्तानी काला आदमी भारत का बड़ा लाट हो जाय?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… का घर और सोने का सिक्का मिलना उनके लिए कठिन समझना चाहिए। शुद्रो के लिए सोम रसायन पीने की जो मनाही है सो उचित ही है। वेदो का पढ़ना जब उनके लिए मना है तब कायाकल्प करके देवता बन जाना जरूर ही मना होना चाहिए।

कौन सच्चा स्वदेश-भक्त अंग्रेज चाहेगा कि कोई हिन्दोस्तानी काला आदमी भारत का बड़ा लाट हो जाय?

जिस कायाकल्प का उल्लेख सुश्रुत जी ने किया है वह किसे किसे प्राप्त हुआ था, उसका पता पुराणादि प्राचीन ग्रन्थों से ढूंढ कर कोई लगावे तो बहुत अच्छा हो। सुश्रुत जी के बहुत पीछे के बने हुए ग्रन्थों में बाजीकरण आदि औषधियों के गुणो का …

मानना और बात है, प्राचीन-ग्रंथों में दिये गये लक्षणों से मिलती हुई सोमलता ढूंढ़ लाना और बात है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सोमलता के नाम से एक बल्ली मंगाई थी। उसके विषय में पण्डित जी लिखते हैं―“वास्तव में सोमलता नहीं मिलती, ऐसा हमारा अनुमान है। परन्तु सोमयागों में काशी के पंडित लोग जिसको सोम मानते हैं और काम में लाते हैं वह रीवाँ के राज्य में है।”

मानना और बात है, प्राचीन-ग्रंथों में दिये गये लक्षणों से मिलती हुई सोमलता ढूंढ़ लाना और बात है।

यों तो शायद किसी दिन कोई भृङ्गराज को सोमलता मानने लगे। कुश और कास तक जब ब्राह्मणों, पितरों और देवताओ की जगह पर लिये जाते हैं तब सोम की जगह पर कुछ रख लेना कौन बड़ी बात है।

१३ बौद्धों के द्वारा अमेरिका का आविष्कार

सारे सभ्य संसार का यह विश्वास है कि सन् १४९२ ईसवी में कोलम्बस साहब ही ने पहिले पहल अमेरिका का आविष्कार किया था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

१३-बौद्धों के द्वारा अमेरिका का आविष्कार

सारे सभ्य संसार का यह विश्वास है कि सन् १४९२ ईसवी में कोलम्बस साहब ही ने पहिले पहल अमेरिका का आविष्कार किया था।

उनके पहले कोई बाहरी मनुष्य अमेरिका में न गया था। यह विचार केवल यूरोपियनों ही का नहीं, किन्तु एशिया-वालों का भी है। पर सर्वसाधारण का यह मत भ्रमात्मक है। कोलम्बस के सैकड़ो वर्ष पहले बौद्ध-धर्म-प्रचारक-गण अमेरिका गये थे और वहाँ उन्होंने बौद्ध धर्म और एशियाई …

१४ फा-हियान की भारत यात्रा

अपने देश की बनी हुई वस्तु देख कर फा़-हियान का जी भर आया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फ़ा-हियान लङ्का में दो वर्ष रहा। उसे स्वदेश छोड़े बहुत वर्ष हो गये थे। इससे उसने चीन लौट जाना चाहा। उसी समय एक व्यापारी ने उसे चीन का बना हुआ एक पङ्खा भेंट किया।

अपने देश की बनी हुई वस्तु देख कर फा़-हियान का जी भर आया।

उसके नेत्रो से अश्रुधारा बह निकली। अन्त में उसे स्वदेश लौट जाने का एक साधन भी प्राप्त हो गया। एक जहाज़, दो सौ यात्रियों सहित, उस ओर जाता था। वह भी उसी पर बैठ गया। जहाज को हलका करने के लिए खलासी जहाज पर लदी …

१५ प्राचीन भारत में युद्ध-व्यवस्था

निर्बल केवल अपने दुर्भाग्य के नाम पर रोता रहेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ठीक वही बात शुक्राचार्य्य ने भी कही है। उनके मन में शत्रु की सेना के लिए जल, भोजन आदि पहुँचाना भी रोक देना नीति के विरुद्ध नहीं। शुक्राचार्य वो यहां तक कहते हैं कि जो बली होगा वही उद्योग के द्वारा सब कुछ कर सकेगा।

निर्बल केवल अपने दुर्भाग्य के नाम पर रोता रहेगा।

रामायण और महाभारत से यह सिद्ध है कि हमारे यहाँ धार्मिकता और अधार्मिकता का पक्ष केवल प्रस्ताव रूप में ग्रहण किया जाता था। रामायण में रामचन्द्र के द्वारा ताड़का का वध पाप है, क्योंकि वह स्त्री थी। पर विश्वामित्र ने उसके दुष्कार्यों का वर्णन करके …

१७ प्राचीन भारत में जहाज़

जिस समय अन्य देशो में रहनेवाले लोग असभ्य और बर्बर थे उस समय भारतवासी सभ्यता के ऊँचे शिखर पर पहुँच गये थे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वेदो में इस बात के यथेष्ट प्रमाण हैं कि वैदिक युग में भारतवासी आर्य्य व्यापार-वाणिज्य आदि के लिए समुद्र-यात्रा करते थे। भारतवासियों ने जहाज बनाने का काम विदेशियों से नहीं सीखा।

जिस समय अन्य देशो में रहनेवाले लोग असभ्य और बर्बर थे उस समय भारतवासी सभ्यता के ऊँचे शिखर पर पहुँच गये थे।

उन्होंने, उसी समय, संसार की सारी जातियों के सम्मुख अपना श्रेष्ठत्व सिद्ध कर दिया था। तरह तरह की व्यापारोपयोगी चीजें वे नौकाओं और जहाजों द्वारा, अपने देश के भिन्न भिन्न स्थानों को पहुँचाते थे। साथ ही द्रव्योपार्जन के निमित्त वे समुद्र-यात्रा करके विदेशों में भी …

अतीत-स्मृति मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

अतीत-स्मृति मुफ़्त पढ़ें