Doomreader

अहिल्याबाई होलकर

लेखक: गोविन्दराम केशवराम जोशी

दूसरे नाम Ahilyabai Holkar

लंबाई: 40,271 शब्द, लगभग 161 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

अहिल्याबाई होलकर मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

मल्हारराव होलकर के बचपन से शुरू होकर इंदौर की प्रसिद्ध रानी अहिल्याबाई के जीवन, शासन और धर्म-कार्यों का वर्णन। गोविन्दराम केशवराम जोशी की लिखी जीवनी।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

पहला अध्याय

एक दिन प्रातःकाल मल्हारराव अपने मामा के साथ खेत को चले गए और इधर उधर कूद फाँद, मिट्टी के ढेले, पत्थर आदि फेंकने से और कड़ी धूप के लगने से व्याकुल हो गए और एक घने छायादार वृक्ष के नीचे आक़र लेट रहे । मंद और शीतल वायु के लगने से वे कुछ समय पश्चात निद्रादेवी की गोद में सुख से सो गए। जब भोजराज ने अपने कार्य से छुट्टी पाई तब मल्हारराव को इधर उधर देखा, ढूंढा, पुकारा परंतु उसको कहीं न देख यह निश्चय कर लिया कि वह घर चला गया होगा। परंतु घर पहुँचने पर उसको अपने भाई के साथ में न देख बहिन ने पूछा कि मल्हारी क्यों नहीं आया? तब भोजराज ने सरल स्वभाव से यह उत्तर दिया कि वह खेत ही में रह गया है । मैंने उसको ढूंढा, पुकारा परंतु उत्तर न पाकर यही जान लिया था कि वह घर को ही लौट गया है, परंतु अब ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी छायादार वृक्ष की छाया में कदाचित् लेटा रहा हो, मैं भोजन से निवृत्त हो अभी तुम्हारे साथ चलकर हम दोनों उसे खोज लेते हैं, और तब तक तुम भी भोजन से निवृत्त हो जाओ। परंतु माता का प्रेम विचित्र और अकथनीय, निस्वार्थ और स्फटिक के तुल्य होता है। जिस माता ने कठिन से कठिन व्रत कर, नाना प्रकार के स्वादिष्ट पदार्थों का परित्याग कर और प्रसवकाल के अत्यंत कठिन दु.ख को सहनकर पुत्रसुख अनुभव किया हो, अपने सर्व सुखों को तिलांजलि देकर केवल अपने पुत्र को सुखपूर्वक पालन करने का निश्चय किया हो, स्वयं शीत और उष्ण काल के दुःख को भोग अपने पुत्र की रक्षा की हो, जिसने अपने आहार में

यहाँ से आगे पढ़ें

पहला अध्याय

एक दिन मल्हारराव अपने सब साथियों को एकट्ठा कर एक टोली बना और आप उसके सरदार बन गाँव में चक्कर लगाने लगे। ये टोली के आगे आगे अपने हाथ में जुवार का एक डंठल ले और उसके सिरे पर एक चिथड़ा बाँध उसे ऊँचा उठाए चले जा रहे थे कि अचानक उनकी दृष्टि एक मिठाई बेचनेवाले की दुकान पर पड़ी, तुरंत उन्होंने उस डंठल को पृथ्वी पर टिका दिया और स्वयं आप भी खड़े हो गए । अपने अगुआ को खड़ा देखकर सब टोळीवाले खड़े हो गए । तब उन्होंने उस दुकानदार को रास्ते पर ही खड़े रहकर आवाज दी कि इन सबको मिठाई खिलाओ । यह सुन बनिये न हँसकर इनकी तरफ हाथ हिला दिया जिसका अभिप्राय यह था कि जाओ, जाओ, यहां तुमको कुछ नहीं मिलेगा । उसके आशय को समझ कर इन्होंने जोर से अपने साथियों को कहा कि लूट लो । लूट शब्द के सुनते ही लड़के दुकान की ओर बढ़ गए। यह देख हलवाई तुरंत दुकान से नीचे उतर हाथ जोड़ सब को मिठाई देने पर तय्यार हो गया। जब सब को मिठाई मिल चुकी तब आपने उसी डंठल को ऊंचा उठा आगे का रास्ता नापा । इस प्रकार ये नित नई कोई न कोई ऐसी बात पैदा करते थे जिससे गाँववाले तंग आकर भोजराज को उलहना दिया करते थे और इनकी माता इन पर अत्यंत क्रोधित हो कभी कभी इनकी ताड़ना भी किया करती थीं ।

यहाँ से आगे पढ़ें

पाँचवाँ अध्याय

अहिल्याबाई ने गंगाधरराव की छिपी हुई मनोवृत्ति को समझ उत्तर दिया कि मैं एक राजा की तो स्त्री हूँ, और दूसरे की माता, अब तीसरे किसका राजसिंहासन पर बैठाल उसका तिलक करू ? इसलिये स्वयं मैं ही अपने कुलदेवता को राजसिंहासन पर बैठा, संपूर्ण राज्य का कार्य करूँगी । इस उत्तर को सुनकर गंगाधरराव की आशा के मूल पर निराशा की कुल्हाड़ी का आघात पड़ा । परंतु तिस पर भी उसने अपने मन में विचार किया कि अपने प्रयत्न करने में कमी न करनी चाहिए । जैसे-

तुष्यंति भोजने विप्रा मयूरा घन गर्जिते । साधवः परसंपत्तौ खलः परविपत्तिषु ।।

चाणक्य ।

अर्थात्, भोजन से ब्राह्मण, और मेघ के गर्जने पर मयूर, दूसरे को संपत्ति प्राप्त होने पर साधु लोग, और दूसरे की विपत्ति पर दुजन संतुष्ट होते हैं ।

यहाँ से आगे पढ़ें

नवाँ अध्याय

अहिल्याबाई ने अपने भांडार के संपूर्ण धन पर गद्दी पर बैठते समय ही तुलसी दल रख उसको कृष्णार्पण कर दिया था और यह दृढ़ निश्चय कर लिया था कि संपूर्ण धन को दान और धर्म में ही व्यय करूँगी। कुछ काल पश्चात राघोबा दादा ने लोभ के वश होकर बाई से कहला भेजा कि इस समय मुझको कुछ द्रव्य की अत्यंत आवश्यकता है, इस कारण आप मुझको कुछ रुपए तुरंत भेज दे। बाई ने, जो कि दादा साहब की प्रकृति को भली भाँति जान गई थी, उत्तर में कहला भेजा कि मैंने अपने संपूर्ण मंचित धन पर तुलसी दल रख भगवान् को अर्पण कर दिया है। अब उस धन में से एक कौड़ी भी लेने का मुझे अधिकार नहीं रहा। तथापि आप ब्राह्मण हैं; यदि दान लेना चाहे तो प्रसन्नतापूर्वक में अपको संपूर्ण धन गंगाजल और अक्षत लेकर मंकल्प करने को उद्यत हूँ। इस उत्तर को सुनकर दादा साहब अपने आपे से बाहर हो गए और उन्होंने भाई को कहला भेजा कि मैं दान लेनेवाला प्रतिमाही ब्राह्मण नहीं हूँ। या तो आप रुपए भेजे अथवा युद्ध के लिये तैयार रहें। इस प्रस्ताव को सुन बाई ने नि:शक हो पुनः कहला भेजा कि युद्ध में प्राण जायें हो जायें, परंतु प्राण रहते हुए संकल्पित घन मैं आपको यों न उठाने दूँगी। इस उत्तर को सुनकर दादा साहब ने बड़े समारोह के साथ बाई पर चढ़ाई कर दी। जब बाई को ज्ञात हुआ, तब वे भी वीर भेष धारण कर अस्त्र शस्त्र ले और अपने साथ पाँच नौ स्त्रियों को लेकर रणक्षेत्र में उपस्थित हो गई। इसका तात्पर्य यह था कि धन-लोलुप राघोबा दादा ने धन लेने के लोभ से ही अपनी सेना को लड़ने के लिये उत्तेजित किया

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

चाहे सुमेर को छार करे, अरु छार को चाहे सुमेर बनावे।

पहला अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

होनहार बिरवान के होत चीकने पात ।

पहला अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

काल सम न बली नहीं कोई ।

तीसरा अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

दुःखी और सुखी होना मनुष्य के लिये अपने ही हाथ की बात है ।

आठवाँ अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

उनका शरीर चला गया परंतु उनकी कीर्ति अजर और अमर हो गई।

ग्यारहवाँ अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

अर्थात्—अन्न जल के समान कोई दान नहीं है । द्वादशी के समान तिथि और गायत्री से बढ़ कर कोई मंत्र नहीं है और न माता के समान कोई देवता ही है।

ग्यारहवाँ अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

देखो माँ ! राजा सुहोत्र कैसे थे कि जिनके राज्य में इंद्र ने सुवर्ण की वर्षा की थी।

बारहवाँ अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

जिसके हाथ में क्षमारूपी तलवार है उसका कोई बिगाड़, अथवा अनर्थ नहीं कर सकता ।

तेरहवाँ अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

ऐसी कोई भी दिशा नहीं है जहाँ बाई के पवित्र नाम की ध्वनि न गूँजती हो।

चौदहवाँ अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

आज दिन भी मालवे के निवासी बाई के नाम मात्र के श्रवण से ही आनंदित हो जाते हैं ।

चौदहवाँ अध्याययहाँ से आगे पढ़ें

अहिल्याबाई होलकर की सभी 27 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. पहला अध्याय
  2. दूसरा अध्याय
  3. तीसरा अध्याय
  4. चौथा अध्याय
  5. पाँचवाँ अध्याय
  6. छठा अध्याय
  7. सातवाँ अध्याय
  8. आठवाँ अध्याय
  9. नवाँ अध्याय
  10. दसवाँ अध्याय
  11. ग्यारहवाँ अध्याय
  12. बारहवाँ अध्याय
  13. तेरहवाँ अध्याय
  14. चौदहवाँ अध्याय
  15. मनोरंजन पुस्तकमाला

अहिल्याबाई होलकर मुफ़्त सुनें

अहिल्याबाई होलकर मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

अहिल्याबाई होलकर मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

अहिल्याबाई होलकर जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।