Doomreader

दुखी भारत

लेखक: लाला लाजपत राय

दूसरे नाम Dukhi Bharat

लंबाई: 1,49,261 शब्द, लगभग 597 पन्ने, पढ़ने में लगभग 10 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

दुखी भारत मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

कैथरीन मेयो की किताब मदर इंडिया का उत्तर, जिसमें शिक्षा, छुआछूत, स्त्रियों की दशा और अंग्रेज़ी शासन पर प्रमाणों के साथ बहस है। लाला लाजपत राय की पुस्तक, हिंदी में (1928)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

विषय प्रवेश

विषय-प्रवेश

[ १ ]

विदेशी शासन की पराधीनता राष्ट्रों के पतन का एक महान कारण है।

—प्रो॰ ई॰ ए॰ रॉस

राष्ट्रीय दृष्टि-कोण से कहा जाय तो एक जाति के ऊपर दूसरी जाति की ग़ुलामी से बढ़कर और कोई शाप नहीं हो सकता। लूट-मार करने और देश जीतने के इरादे से जो राजा अपना दल लेकर निकल पड़ता है उसका प्रभाव जिस देश को रौंदते हुए वह जाता है उसके लिए नाशकारी होता है। पर यदि उसकी तुलना किसी देश की स्वाधीनता की उस क्षति से की जाय जो उसकी जातियों को पूर्णरूप से पराधीन करके उस पर विदेशी सेना की सङ्गीनों का भय दिखाकर शासन करने से क्रमशः होती है, तो वह कुछ भी न ठहरेगा। आक्रमणकारी तूफ़ान की तरह आता है, लूट-मार करता है, उखाड़-पछाड़ करता है और बात की बात में सारे देश को तहस-नहस कर देता है। किन्तु या तो वह अपने लूट के माल के साथ चला जाता है या उसी देश में बस जाता है और उसके प्राचीन निवासियों में मिल जाता है। पहले प्रकार के मनुष्यों में सिकन्दर, महमूद गज़नी, तैमूर, नादिरशाह और अहमदशाह अब्दाली जैसे आक्रमणकारी थे। दूसरे प्रकार के मनुष्यों में वे लोग थे जो सिथियनों और हूणों को भारतवर्ष में ले आये, यहीं बस गये और भारतीय राष्ट्र के एक अङ्ग बन गये या गोरी और बाबर जैसे शासक थे जिन्होंने यहाँ की भूमि पर अपने राज्यवंशों की गहरी नींव डाली। यह सच है कि दोनों दशाओं में देश के लोगों को अत्यन्त लज्जा अधःपतन और आर्थिक-हानि का कष्ट सहना पड़ता है। पर अन्त में विजित और विजेता आपस में मिल जाते हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

विषय प्रवेश

प्रत्येक विद्यार्थी यह जानता है कि योरोप शताब्दियों तक असभ्यता, मूर्खता और ग़ुलामी का शिकार रहा है। योरोप से हमारा मतलब संसार की सब गोरी जातियों से है। अर्थात् योरोप और अमरीका दोनों। अमरीका तो अभी योरोप का बच्चा ही है। इन गोरी जातियों ने एशिया से अपना धर्म पाया, मिस्र की कला और उद्योग का अनुकरण किया, भारतवर्ष और फ़िलस्तीन से सदाचार-सम्बन्धी आदर्श उधार लिये। संसार की आधुनिक उन्नत-जातियों में इस समय जो कुछ भी वास्तविक ख़ूबी और अच्छाई है वह अधिकांश में उन्हें पूर्व से मिली है। और कुछ लोगों के मत के अनुसार उनका रक्त भी एशिया के ही रक्त से बना है। जिन्होंने थोड़ा बहुत भी इतिहास पढ़ा है वे जानते हैं कि अभी तीन ही सौ वर्ष पहले वर्तमान योरोप के आधे भाग पर एशिया का अधिकार और शासन था। एशिया में ईसाइयों के आगमन से पहले केवल सिकन्दर की ही सेनाएँ ऐसी थीं जिन्हें विजय प्राप्त हुई थी। पर उनका प्रभाव एशिया के एक बहुत छोटे भाग पर पड़ा था। और वह भी थोड़े ही समय तक के लिए। सिकन्दर की चढ़ाई का बदला हूणों, चंगेज़ खाँ, तैमूर और उनके बाद मूर और तुर्कों के हमलों तथा जीतों से खूब अच्छी तरह ले लिया गया। शताब्दियों तक रूस, तुर्की, सिसली, स्पेन और बालकान पर अधिकार करके एशियावालों ने राज्य किया। एशिया पर योरोप का शासन तो अभी दो ही शताब्दियों से है। यह भारत की जीत के साथ आरम्भ हुआ है और ईश्वर ने चाहा तो भारत के स्वाधीन होते ही उसका अन्त भी हो जायगा। पृथ्वी पर की सब गोरी जातियों ने भारत की राजनैतिक स्वाधीनता के विरुद्ध जो अपवित्र एका किया है उसके पीछे यही भय काम कर रहा है। भारत ही काले गोरे आदि वर्णों की समस्या को जटिल बनाये हुए है।

यहाँ से आगे पढ़ें

विषय प्रवेश

किसी तरह से हो हमारा इस परिणाम पर पहुँचना अनुचित नहीं है कि १९२५ ई॰ में ब्रिटिश साम्राज्यवाद के योद्धा मिस्टर कर्टिज़ और 'भय के द्वीप' की रचयित्री मिस मेयो में कुछ इस प्रकार की बातें और कोई पारस्परिक समझौता अवश्य हुआ जिसके फल-स्वरूप अक्टूबर १९२५ के आरम्भ में मिस मेयो का 'इंडिया आफ़िस' होते हुए भारत में आगमन हुआ। इंडिया आफ़िस के अधिकारियों के सामने उसे किसने उपस्थित किया? अधिकारियों को उसे भारत में काम में लाने के लिए परिचय-पत्र देने को किसने फुसलाया? ये प्रश्न हैं जिनका जवाब कर्टिज़ महाशय चाहें तो कौतुक-प्रेमियों के लाभ के लिए दे सकते हैं। ख़ैर जो हो, शुरू अक्तूबर १९२५ में मिस मेयो ने 'इंडिया आफ़िस' के दरवाजे पर आवाज़ लगाई। 'इंडिया आफ़िस' के भले मानुषों ने उससे पूछा––"आप हम लोगों से क्या सहायता चाहती हैं?" उसने जवाब दिया :––

"मैं जो कहूँ उसका आप विश्वास करें। इसके सिवाय मैं और कुछ नहीं चाहती। एक विदेशी अजनबी जो प्राचीन शिल्प-विद्या के अध्ययन के लिए न निकला हो, दार्शनिकों और कवियों की खोज में न हो, किसी चमत्कार की खोज में भी न हो, केवल भारतवर्ष की भीतरी बातों की जाँच करना चाहता हो पर किसी के द्वारा और कहीं नियुक्त न किया गया हो, तो वह उस देश में अजीब शक्ल का प्राणी जान पड़ेगा और विशेष कर जब उस अजनबी की प्रश्न करने की तीक्ष्ण-प्रवृत्ति हो उठे। मैं इस बात का विश्वास दिलाना चाहती हूँ कि मैं न तो दूसरों के मामलों में व्यर्थ पड़ने-वाली काहिल स्त्री हूँ, और न राजनैतिक दलाल हूँ।

यहाँ से आगे पढ़ें

१० चाण्डाल से भी बदतर

जाँच-पड़ताल में विरोध

… १

कुछ उदाहरण—१९११ ईसवी हबशी होने का अपराध

२० अक्टूबर, मैंचेस्टर गा—जेरी लव लेस नामक एक हबशी पर गत रात्रि में किसी गोरे को धक्का देकर गिरा देने का अपराध लगाया गया था। इसलिए वह आज दो बजे प्रातःकाल जेल से निकाला गया और बड़ी क्रूरता के साथ मार डाला गया। मारनेवालों में लगभग ३० गोरे थे।

माता और पुत्र लटकाये गये

२६ मई, ओकमैन; ओक्लाहामा—एक अगौर वर्ण महिला एक मजिस्ट्रेट को गोली से मारने की अपराधिनी ठहराई गई। इसलिए एक भीड़ ने उसको और उसके १४ वर्ष के बेटे को एक पुल पर से बाँध कर लटका दिया। लटकाये जाने से पहले स्त्री पर बलात्कार किया गया।

पाँच निर्दोष मनुष्य अन्यायपूर्वक और

क्रूरता के साथ मार डाले गये

यहाँ से आगे पढ़ें

१८ पश्चिम में कामोत्तेजना

कल्पना कीजिए कि कोई पूरा अजनबी ३० करोड़ मानवों से बसे भारत जैसे विशाल देश में जाता है। भिन्न भिन्न भागों में उसे भिन्न भिन्न रवाज दिखलाई पड़ते हैं। अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं पर उस अजनबी को एक का भी ज्ञान नहीं है। वह चारों तरफ यात्रा करता है और बारह महीने में ही पूरी यात्रा समाप्त कर देता है। तब पुस्तक लिखने बैठ जाता है। और लोगों के जीवन की उन बातों को लिखता है जो अत्यन्त घनिष्ठ मित्रों को ही ज्ञात हो सकती हैं। तब अपने निजी 'अनुभवों' और लोगों से 'बेधड़क' की गई बातों के आधार पर सम्पूर्ण राष्ट्र के विरुद्ध घातक कलङ्कों की रचना करता है। निस्सन्देह इस काम के लिए बड़े 'साहस' की आवश्यकता है। पर इसके साथ ही कथा में जिन अल्प-संख्यक व्यक्तियों का नामोल्लेख किया गया है उनमें से अधिकांश की बातों को ठीक ठीक न उद्धृत करने का 'साहस' भी जोड़ दीजिए तो आपको मिस मेयो के वक्तव्यों का आपही मूल्य मालूम हो जायगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

विदेशी शासन की पराधीनता राष्ट्रों के पतन का एक महान कारण है।

विषय प्रवेशयहाँ से आगे पढ़ें

सभ्य जातियों की यह हमेशा आदत रही है कि वे अपने जिन पड़ोसियों से डरती हैं और घृणा करती हैं उनमें ऐसे दुर्गुणों की कल्पना करती हैं जिन्हें कोई पसन्द नहीं करता।

विषय प्रवेशयहाँ से आगे पढ़ें

अहा, एक राष्ट्रीय शासन-प्रणाली और बाहर से आये स्वार्थसाधकों के विदेशी शासन में कितना अन्तर है!

४ शिक्षा और द्रव्योपार्जनयहाँ से आगे पढ़ें

वह उनके आश्चर्य्य को हर्ष में परिणत करती है, हर्ष को मुग्धता में और मुग्धता को उन्माद में।

९ अछूत—उनके मित्र और शत्रुयहाँ से आगे पढ़ें

पुरुष आत्मा है, स्त्री शरीर!

१२ प्राचीन भारत में स्त्रियों का स्थानयहाँ से आगे पढ़ें

ये बातें उस देश की हैं जो हमारे यहाँ धर्मोपदेशक भेजता है!

१८ पश्चिम में कामोत्तेजनायहाँ से आगे पढ़ें

इस संसार में भारतवर्ष के निवासी सबसे अधिक ग़रीब हैं। यदि ऐसी दरिद्रता योरप या अमरीका के किसी देश में होती तो अब तक लोगों ने सरकार का तख्ता उलट दिया होता।

२५ बुराइयों की जड़-दरिद्रतायहाँ से आगे पढ़ें

'शुद्ध लोक-सेवा स्वयं अच्छी वस्तु है परन्तु उसके साथ ५ प्रतिशत लाभ भी हो तो वह बहुत अधिक अच्छी है।'

२९ पैग़म्बर के वंशजयहाँ से आगे पढ़ें

अँगरेज़ों को स्वतन्त्रता प्रिय है, पर केवल अपने ही लिए।

३० अँगरेज़ी राज्य पर अँगरेजों की सम्मतियाँयहाँ से आगे पढ़ें

वे कान में फुसफुसा सकते हैं, आह भर सकते हैं पर चिल्ला नहीं सकते।

'मदर इंडिया' पर कुछ सम्मतियाँयहाँ से आगे पढ़ें

दुखी भारत की सभी 66 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 35 भाग
  1. विषय प्रवेश
  2. १ मिस मेयो के तर्क
  3. २ अमर-प्रकाश
  4. ३ असफल शिक्षा
  5. ४ शिक्षा और द्रव्योपार्जन
  6. ५ एक महान् वकील
  7. ६ अनिवार्य्य आरम्भिक शिक्षा का इतिहास
  8. ७ शिक्षा क्यों नहीं दी जाती?
  9. ८ हिन्दू-वर्णाश्रम-धर्म
  10. ९ अछूत—उनके मित्र और शत्रु
  11. १० चाण्डाल से भी बदतर
  12. ११ चाण्डाल से भी बदतर—समाप्त
  13. १२ प्राचीन भारत में स्त्रियों का स्थान
  14. १३ स्त्रियाँ और नवयुग
  15. १४ शीघ्र विवाह और शीघ्र मृत्यु
  16. १५ हिन्दू-विधवा
  17. १६ देवदासी
  18. १७ निःशुल्क शिक्षा
  19. १८ पश्चिम में कामोत्तेजना
  20. १९ मिस्टर विन्सटन चर्चिल के लिए एक उपहार
  21. २० हमारे परिचित विश्व-निन्दक-वृन्द
  22. २१ हिन्दुओं का स्वास्थ्य-शास्त्र
  23. २२ गाय भूखों क्यों मरती है?
  24. २३ भारतवर्ष-वैभव का घर
  25. २४ भारतवर्ष-'दरिद्रता का घर'
  26. २५ बुराइयों की जड़-दरिद्रता
  27. २६ भारत के धन का अपव्यय
  28. २७ भारत के धन का अपव्यय-समाप्त
  29. २८ भेद-नीति
  30. २९ पैग़म्बर के वंशज
  31. ३० अँगरेज़ी राज्य पर अँगरेजों की सम्मतियाँ
  32. ३१ सुधारों की कथा
  33. ३२ दुःखदायक, जटिल और अनिश्चित पद्धति
  34. ३३ संसार का सङ्कट–भारतवर्ष
  35. 'मदर इंडिया' पर कुछ सम्मतियाँ

दुखी भारत मुफ़्त सुनें

दुखी भारत मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

दुखी भारत मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.4 MB)

लाला लाजपत राय की और रचनाएँ

दुखी भारत जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।