Doomreader

कलम, तलवार और त्याग

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Kalam, Talwar aur Tyag

लंबाई: 59,133 शब्द, लगभग 237 पन्ने, पढ़ने में लगभग 4 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

कलम, तलवार और त्याग मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

राणा प्रताप, रणजीत सिंह, अकबर, स्वामी विवेकानन्द, गोपाल कृष्ण गोखले और गेरीबाल्डी जैसे व्यक्तियों के जीवन-चित्र। प्रेमचंद के जीवनी-परक लेखों का संग्रह।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१-राणा प्रताप

काश राणा अपनी घृणा को अपने दिल ही तक रखता, जुबान तक न आने देता, तो बहुत-सी विपत्तियों से बच जाता। पर उसका वीर-हृदय दबना जानता ही न था। मानसिंह सोलापुर की मुहिम की ओर चला आ रहा था कि राणा से मिलने के लिए कुंभलमेर चला आया। राणा स्वयं उसकी अगवानी को गया और बड़े ठाठ से उसकी दावत की, पर जब खाने का समय आया तो कहला भेजा कि मेरे सिर में दर्द है। मानसिंह ताड़ गया कि इनको मेरे साथ बैठकर खाने में आपत्ति है। झल्लाकर उठ खड़ा हुआ और बोला, 'अगर मैंने तुम्हारा गर्व चूर्ण न कर दिया तो मानसिंह नाम नहीं। तब तक राणा भी वहाँ पहुँच गया था और बोला—जब तुम्हारा जी चाहे चले आना। मुझे हरदम तैयार पाओगे। मानसिंह ने आकर अकबर को उभारा। बारूद पर पलीता पहुँच गया। फ़ौरन राणा पर हमला करने के लिए फौज तैयार करने का हुक्म हुआ। शाहज़ादा सलीम प्रधान सेनापति बनाये गये। मानसिंह और महावत खाँ उनके सलाहकार नियुक्त हुए।

यहाँ से आगे पढ़ें

१-राणा प्रताप

उधर राणा अपने स्वामि-भक्त घोड़े चेतक पर सवार अकेला एकदम चल निकला। दो मुगल सरदारों ने उसे पहचान लिया और उसके पीछे घोड़े डाल दिये। अब आगे-आगे जख्मी राणा बढ़ा जा रहा है, उसके पीछे-पीछे दोनों सरदार घोड़ा दबाये बढ़े आते हैं। चेतक भी अपने मालिक की तरह जख्मों से चूर है। वह कितना ही जोर मारता कितना ही जी तोड़कर क़दम उठाता, पर पीछा करनेवाले निकट आते जा रहे हैं। अब उनके पाँवों की चाप सुनाई देने लगी। अब वह पहुँच गये। राणा का तेगा साँस लेता है कि यकायक उसे कोई पीछे से ललकारता है, ओ नीले घोड़े के सवार! ओ नीले घोड़े के सवार! बोली और ध्वनि बिल्कुल मेवाड़ी है। राणा भौंचक्का होकर पीछे देखता है, तो उसका चचेरा भाई शक्त चला आ रहा है। शक्त प्रताप से नाराज होकर अकबर से जा मिला था और उस समय शाहज़ादा सलीम के साथियों में था। पर अब उसने नीले घोड़े के सवार को ज़ख्मों से चूर, बिल्कुल अकेला मैदान से जाते हुए देखा तो बिरादराना खून जोश में आ गया। पुरानी शिकायतें और मैल दिल से बिल्कुल धुल गये और तुरंत पीछा करनेवालों में जा मिला। और अन्त में उन्हें अपने भालो से धराशायी करता हुआ राणा तक पहुँच गया। इस समय अपने जीवन में पहली बार दोनों भाई बन्धुत्व और अपने मन के सच्चे जोश से गले-गले मिले, यहाँ स्वामिभक्त चेतक ने दम तोड़ दिया। शक्त ने अपना घोड़ा भाई के नज़र किया। राणा ने जब चेतक की पीठ से जीन उतारकर उस नये घोड़े की पीठ पर रखा, तो वह फूट-फूटकर रो रहा था। उसे किसी सगे-संबन्धी के मर जाने का इतना दुःख न हुआ था। क्या सिकन्दर का घोड़ा बस्फाला चेतक से अधिक स्वामिभक्त था? पर उसके स्वामी ने उसके नाम पर नगर बसा दिया था। राणा की वह विपत्-काल था। उसने केवल आँसू बहाकर ही संतोष किया। आज उस स्थान पर एक टूटा-फूटा चबूतरा दिखाई देता है, जो चेतक के स्वामी पर प्राण निछावर कर देने का साक्षी है।

यहाँ से आगे पढ़ें

१-राणा प्रताप

पर कभी-कभी ऐसे भी अवसर आ जाते कि अपने कुटुम्बियो, प्यारे बच्चों के कष्ट उससे न देखे जाते। उस समय उसका दिल बैठ जाता और अपने हाथ छाती में छूरी भोंक लेने को जी चाहता। शाही फ़ौज ऐसी घात में लगी रहती कि पका हुआ खाना खाने की नौबत न आती। भोजन के लिए हाथ-मुँह धो रहे हैं कि जासूस ने खबर दी—शाही फ़ौज आ गई, और तुरंत सब छोड़ छाड़ भागे। एक दिन राणा एक पहाड़ी दरें में लेटा हुआ था। रानी और उसकी पुत्रवधू कन्दमूल की रोटियाँ पका रही थी। बच्चे खाना पाने की खुशी में इधर-उधर कुलेलें करते-फिरते थे, आज पाँच फ़ाके गुज़र चुके थे। राजा न जाने किस विचार-सागर में डूबता-उतराता बच्चों की चेष्टाओं को निराशा-भरी आँखों से देख रहा था। हा! यह वह बच्चे हैं जिनको मखमली गद्दों पर नींद न आती थी, जो दुनिया की नियामतों की ओर आँख उठाकर न देखते थे, जिनको अपने बेगाने सभी गोद की जगह सिर-आँखों पर बिठाते थे, आज उनकी यह हालत है कि कोई बात नहीं पूछता, न कपड़े, न लत्ते, कन्दमूल की रोटियों की आशा पर मगन हो रहे हैं और उछल-कूद रहे हैं। वह इन्हीं दिल बैठा देनेवाले विचारों में डूबा हुआ था कि अचानक अपनी प्यारी बेटी की ज़ोर की चीख ने उसे चौंका दिया। देखता है, तो एक जंगली बिल्ली उसके हाथ से रोटी छीने लिये जा रही है और वह बेचारी बड़े करुण स्वर में रो रही है। हाय! बेचारी क्यों न रोये?

यहाँ से आगे पढ़ें

५-स्वामी विवेकानन्द

देखने में वह बिल्कुल साधारण आदमी मालूम होते थे। उनके रूप में कोई विशेषता न थी। बोली बहुत सरल और सीधी थी। मैंने मन में सोचा कि क्या यह संभव है कि यह सिद्ध पुरुष हों। मैं धीरे- धीरे उनके पास पहुँच गया और उनसे वह प्रश्न पूछे जो मैं अक्सर औरों से पूछा करता था।—“महाराज, क्या आप ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास रखते हैं ? उन्होने जवाब दिया---'हाँ'। मैंने फिर पूछा--- “क्या आप उसको अस्तित्व सिद्ध भी कर सकते है ? जवाब मिला-हाँ मैंने पूछा----“क्योंकर ?” जवाब मिला---'मैं उसे ठीक वैसे ही देखता हूँ जैसे तुमको।"

परमहंसजी की वाणी में कोई वैद्युतिक शक्ति थी जो संशयात्मा को तत्क्षण ठीक रास्ते पर लगा देती थी। और यही प्रभाव स्वामी विवेकानन्द की वाणी और दृष्टि में भी था।

यहाँ से आगे पढ़ें

९-गेरीबाल्डी

इस प्रकार पराजित होकर गेरीबाल्डी अपने पक्के साथियों के साथ, जो डेढ़ हजार के लगभग थे, ईश्वर का नाम ले चल खड़ा हुआ। उसकी पतिप्राणा पत्नी भी उसके साथ थी। बहुत दिनों तक वह देश में मारा-मारा फिरता रहा। सथी दिन-दिन घटते जाते थे, न रक्षा का कोई सामान था, न हरवे-हथियार का कोई प्रबन्ध। शत्रु उसकी एक-एक हरकत की जाँच पड़ताल किया करते थे और उसे इतनी मुहलत न देते थे कि जनता को भड़काकर कुछ करा सके। आज यहाँ है, कल वहाँ है। नित्य ही शत्रु के घाबे होते थे। गेरीबाल्डी के इस जीवन का वृत्तान्त बहुत ही मनोरंजक कहानी है। सच है, स्वदेश की सेवा सहज काम नहीं है। उसके लिए ऊँचा हौसला, फौलाद की दृढ़ता, दिन-रात मरने-पिसने का अभ्यास और हर समय जान हथेली पर लिये रहने की आवश्यकता है। जब तक यह गुण अपने स्वभाव में समा न जायँ, स्वदेश-सेवा का व्रत लेना जबानी ढकोसला है। अन्त में एक मौके पर आस्ट्रिया की सेना ने उसे घेर लिया कि कहीं से निकल भागने का रास्ता न दिखाई देता था। उसके साथियों ने जान बचाने का कोई उपाय न देख हिम्मत हार दी, और लगभग ५०० आदमियों ने हथियार रखकर शत्रु से प्राण-भिक्षा माँगी। पर आस्ट्रिया की सेना का हृदय इतना कलुषित हो रहा था कि उसे इन अभागो की दशी पर तनिक भी दया न आई, और उस रियायत के बदले जो युद्ध के नियमों के अनुसार आत्म-समर्पण करनेवालों पर की जानी चाहिए, उसने इन लोगों को कैद करके निर्वासित कर दिया। कितनों ही के कोड़े भी लगवाये। गेरीबाल्डी के साथ कुल ३०० आदमी थे।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

मरना-मारना तो राजपूत का धर्म है। इस पर कोई राजपूत क्यों आँसू बहाये।

१-राणा प्रतापयहाँ से आगे पढ़ें

शति और लोकरक्षा अनाथ बच्चों की भाँति आश्रय ढुंढती फिरती थीं।

⁠२— रणजीत सिंहयहाँ से आगे पढ़ें

मेरे प्रतापी स्वामी के चेहरे पर वह तेज है कि इसमें से किसी को इतना साहस ही न हुआ कि उनकी और आँख उठा सकें।

⁠२— रणजीत सिंहयहाँ से आगे पढ़ें

मैं उसे ठीक वैसे ही देखता हूँ जैसे तुमको।

५-स्वामी विवेकानन्दयहाँ से आगे पढ़ें

देखो,मृत्यु क्योकर मेरे पास आती है ?

५-स्वामी विवेकानन्दयहाँ से आगे पढ़ें

दुनिया में बहुत कम ऐसी माताएँ होंगी, जिनके लड़के ऐसे सपूत होगे

७-राजा टोडरमलयहाँ से आगे पढ़ें

नियमनिष्ठ लोग अकसर स्वार्थी जनों की झूठी तुहमतों के शिकार हो जाते हैं।

७-राजा टोडरमलयहाँ से आगे पढ़ें

अच्छी माताओं की कोख से सदा ही सपूत जन्मे हैं।

९-गेरीबाल्डीयहाँ से आगे पढ़ें

शंका तो शिक्षा और जिज्ञासा का सुफल है।

१३-सर सैयद अहमद खाँयहाँ से आगे पढ़ें

सच्ची चित्रकला की जानलेवा है।

१५-रेनाल्ड्सयहाँ से आगे पढ़ें

कलम, तलवार और त्याग की सभी 28 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १-राणा प्रताप
  2. ⁠२— रणजीत सिंह
  3. ३- राणा जंगबहादुर
  4. ४-अकबर महान
  5. ५-स्वामी विवेकानन्द
  6. ६-राजा मानसिंह
  7. ७-राजा टोडरमल
  8. ८-श्री गोपाल कृष्ण गोखले
  9. ९-गेरीबाल्डी
  10. १०-मौ. वहीदुद्दीन 'सलीम'
  11. ११-डॉ. सर रामकृष्ण भंडारकर
  12. १२-बद्रुद्दीन तैयबजी
  13. १३-सर सैयद अहमद खाँ
  14. १४-मौ. अब्दुलहलीम 'शरर'
  15. १५-रेनाल्ड्स

कलम, तलवार और त्याग मुफ़्त सुनें

कलम, तलवार और त्याग मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

कलम, तलवार और त्याग मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

प्रेमचंद की और रचनाएँ

कलम, तलवार और त्याग जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।