Doomreader

नैषध-चरित-चर्चा

लेखक: महावीरप्रसाद द्विवेदी

दूसरे नाम Naishadh Charit Charcha

लंबाई: 18,572 शब्द, लगभग 74 पन्ने, पढ़ने में लगभग 1 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

नैषध-चरित-चर्चा मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

संस्कृत महाकाव्य नैषध-चरित के कवि श्रीहर्ष के समय, ग्रंथों, कथानक और कविता की विवेचना। महावीरप्रसाद द्विवेदी का आलोचनात्मक ग्रंथ।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१—प्राक्कथन

नैषध-चरित-चर्चा (१) प्राक्कथन "उदिते नैषधे काव्ये क्व माघः क्व च भारविः?"

संस्कृत के पाँच प्रसिद्ध महाकाव्यों के अंतर्गत नैषध-चरित के नाम से प्रायः सभी काव्य-प्रेमी परिचित होंगे। जिन्होंने संस्कृत का ज्ञान नहीं प्राप्त किया, जो केवल हिंदी ही जानते हैं, उनके भी कान तक नैषध का नाम शायद पहुँचा होगा। आज हम इसी काव्य के विषय की चर्चा करना चाहते हैं।

संस्कृत का साहित्य-शास्त्र दो भागों में विभक्त है—एक श्रव्य काव्य, दूसरा दृश्य काव्य। अभिनय अर्थात् नाटक-संबंधी जितने काव्य हैं, उनको दृश्य काव्य कहते हैं। परंतु उस विभाग से यहाँ हमारा प्रयोजन नहीं। हमारा प्रयोजन यहाँ श्रव्य काव्य से है। श्रव्य काव्य तीन प्रकार का है—गद्य-पद्यात्मक, गद्यात्मक और पद्यात्मक।

गद्य-पद्यात्मक काव्य को साहित्यज्ञ चंपू कहते हैं—जैसे रामायण-चंपू, भारत-चंपू इत्यादि । हिंदी में इस प्रकार का कोई अच्छा ग्रंथ नहीं ; हाँ, लल्लूलाल के प्रेमसागर को हम यथा-कथंचित् इस कक्षा में सन्निविष्ट कर सकते हैं।

गद्यात्मक काव्य के दो विभाग हैं—आख्यायिका और कथा । उदाहरणार्थ—कथासरित्सागर, कादंबरी, वासवदत्ता इत्यादि । हिंदी के उपन्यास इसी विभाग के भीतर आ जाते हैं।

पद्यात्मक काव्य त्रिविध हैं—कोषकाव्य, खंडकाव्य महाकाव्य।

यहाँ से आगे पढ़ें

४—श्रीहर्ष का समयादि-निरूपण

श्रीहर्ष ने कहा— 'बहुत अच्छा'।

पिता के मरने पर श्रीहर्ष ने देश-देशांतरों में जाकर तर्क, व्याकरण, वेदांत, गणित, ज्योतिष, अलंकार इत्यादि अनेक शास्त्र पढ़े। फिर गंगा-तट पर एक वर्ष-पर्यत चिंतामणि-मंत्र की साधना करके उन्होंने भगवती त्रिपुरा से वर प्राप्त किया। इस वर के प्रभाव से श्रीहर्ष को वाणी में ऐसी अलौकिक शक्ति प्रादुर्भूत हुई कि जिस सभा में वह जाते, कोई उनको बात ही न समझ सकता । अतः श्रोहर्ष ने पुनः त्रिपुरा को प्रत्यक्ष करके उनसे प्रार्थना की कि ऐसा कीजिए, जिसमें सब कोई मेरी बात समझ सकें । इस पर देवो ने कहा—"आधी रात के समय, भीगे सिर, दही खाकर शयन कर । कफांश के उतरने से तेरी बुद्धि में कुछ जड़ता आ जायगी ।" श्रीहर्ष ने ऐसा ही किया। तब से उनकी बातें लोगों की समझ में आने लगीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

४—श्रीहर्ष का समयादि-निरूपण

कुछ काल के अनंतर जयचंद्र ने श्रीहर्ष से कहा कि तुम कोई प्रबध लिखो। इस पर श्रीहर्ष ने नैषध-चरित की रचना करके उसे राजा को दिखाया। राजा ने उसे बहुत पसंद किया, और श्रीहर्ष से कहा कि तुम काश्मीर जाकर इसे वहाँ की राज-सभा के पंडितों को दिखा लाओ। श्रीहर्ष काश्मीर गए । पर वहाँ उनकी दाल न गली । वहाँ के ईर्ष्यालु पंडितों ने उनकी एक न सुनी । एक दिन श्रीहर्ष एक देवालय में पूजा कर रहे थे। पास हो तालाब था। इतने में नीच जाति की दो स्त्रियाँ वहाँ पानी भरने आईं। उनमें परस्पर मार-पीट हो गई । खून तक निकला। इसको फरियाद राजा के दरबार में हुई । राजा ने साक्षी माँगे। मार-पीट के समय वहाँ पर श्रीहर्ष के सिवा और कोई न था। अतएव वही गवाह बदे गए । श्रीहर्ष ने, बुलाए जाने पर, कहा कि मैं इन स्त्रियों की भाषा नहीं समझता। पर जो शब्द इन्होंने उस समय कहे थे, मुझे याद हैं। उन शब्दों को श्रीहर्ष ने ज्यों-का-त्यों कह सुनाया । उनकी ऐसी अद्भुत धारणा-शक्ति देखकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ। उसने इनसे इनका हाल पूछा। इनके पांडिस्य और कवित्व की उसने परीक्षा भी ली। इनका नैषध-चरित भी देखा । फल यह हुआ कि इनका बहुत सरकार उसने किया, और अपनी सभा के ईर्ष्यालु पंडितों को बहुत धिक्कारा। राजा ने तथा उसके आश्रित पंडितों ने भी नैषध- चरित के सरकाव्य होने का सरटीफिकट श्रीहर्ष को दे दिया।

यहाँ से आगे पढ़ें

८—नैषध-चरित का कथानक

विदर्भ-देश के राजा भीम के एक कन्या थी। उसका नाम था दमयंती। अपने पिता को देश-देशांतर के समाचार सुनाने- वाले ब्राह्मणों के मुख से राजा नल की प्रशंसा सुनकर वह उसमें अनुरक्त हो गई । इधर लोगों से दमयंती का अप्रतिम सौंदर्य सुनकर राजा नल को भी उसकी प्राप्ति की अभिलाषा हुई। दमयंती में नल की आसक्ति इतनी बढ़ी और उसे दिन-पर-दिन इतनी व्याकुलता होने लगी कि राजकार्य में विघ्न पड़ने लगा। अतः 'आराम-विहार' के बहाने राजा नल कुछ काल के लिये बाहर चले गए । वहाँ उपवन में, एक तड़ाग के किनारे, एक सुवर्णमय हंस उन्होंने देखा । इस लोकोत्तर हंस को राजा ने कुतूहलाक्रांत होकर पकड़ लिया। पकड़ लेने पर हंस ने अतिशय विलाप किया, और राजा से ऐसी-ऐसी कारुणिक बातें कहीं कि उसने दयार्द्र होकर हंस को छोड़ दिया। छाड़े जाने के अनंतर इस उपकार का प्रत्युपकार करने के लिये हंस ने दमयंती के पास जाकर दूतत्व करना और उसमें नल का और भी अधिक प्रेम जाग्रत् करके नल को दमयंती की प्राप्ति होने में सहायता करना स्वीकार किया। हंस ने ऐसा हो किया । विदर्भ-देश को जाकर, वहाँ दमयंती से नल का वृत्तांत कहकर, उसको हंस ने इतना उत्कंठित किया कि नल को विना देखे ही दमयंती को इतनी विरह-वेदना होने लगी कि उस वेदना से व्यथित होकर उसने चंद्रमा और काम को हजारों गालियाँ सुनाई । फिर अनेक प्रलाप करते-करते वह मूर्च्छित हो गई । सुता की मूर्छा का वृत्तांत जानने पर उसके पिता राजा भीम उसके पास दौड़े आए, और अनुमान से सब बातें जानकर शीघ्र ही उसके स्वयंवर का प्रबंध करना उन्होंने निश्चित किया ।

यहाँ से आगे पढ़ें

११—श्रीहर्ष की कविता के नमूने

भावार्थ-मैं अपनी वृद्ध माता का अकेला ही पुत्र हूँ। मेरी स्त्री अभी प्रसूता हुई है; उसकी और भी बुरी दशा है। उन दोनो की एकमात्र गति मैं ही हूँ। हे विधे ! मुझे इस प्रकार पीड़ा पहुँचाते क्या तुझे कुछ भी करुणा नहीं आती ?

यह पद्य अत्यंत सरस है; यह करुण-रस का आकर है। सुनते हैं, वर्तमान सेंधिया-नरेश के किसी पूर्वज ने किसी कर्म- चारी के मुख से इस श्लोक को सुनकर उसे कारागार-मुक्त कर दिया था। उस मनुष्य के कुटुंब की भी वही दशा थी, जो हंस के कुटुंब की थी। वह कुछ रुपया खा गया था और कारागार के भीतर, अपनी शोचनीय स्थिति का स्मरण कर-करके, इसी श्लोक को वारंवार सुस्वर गाता था। सेंधिया ने उसके मुख से अनायास यह पद्य सुनकर उससे इसका अर्थ पूछा और हंस की तथा उसकी दोनो की समता देख, और उसके गाने के लय से प्रसन्न होकर, उसका अपराध क्षमा कर दिया । यही नहीं, उसे खिलत भी दी।

चंद्रमा में जो कालिमा देख पड़ती है, उस पर श्रीहर्षजी

की उत्प्रेक्षा सुनिए—

हृतसारमिवेन्दुमण्डलं दमयन्तीवदनाय वेधसा ; कृतमध्यबिलं विलोक्यते धृतगम्भीरखनीखनीलिम ।

(सर्ग २, श्लोक २५)

यहाँ से आगे पढ़ें

6 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

भाद्रपद की घोर अंधकारमयी रात्रि में जैसे अपना-पराया नही सूझ पड़ता, वैसे ही इतिहास के न होने से ग्रंथ-समूह का समय-निरूपण अनेकांश में असंभव-सा हो गया है ।

२—श्रीहर्ष नाम के तीन पुरुषयहाँ से आगे पढ़ें

एक ही चावल के टटोलने से देनची का पूरा हाल विदित हो जाता है।

९—नैषध-चरित का पद्यात्मक अनुवादयहाँ से आगे पढ़ें

स्वभावानुयायिनी और मनोहारिणी कविता ही यथार्थ कविता है।

१०—श्रीहर्ष की कवितायहाँ से आगे पढ़ें

वाह ! इतना परिश्रम आपने दो-चार दुर्जनों को अपने काव्य-रस से वंचित रखने ही के लिये किया !

१०—श्रीहर्ष की कवितायहाँ से आगे पढ़ें

देखिए, कैसे चालाक घोड़े थे !

११—श्रीहर्ष की कविता के नमूनेयहाँ से आगे पढ़ें

मनस्वी पुरुष, सुख की कौन कहे, प्राण तक छोड़ने से नहीं हिचकते; परंतु अपना अयाचित-व्रत कदापि नहीं छोड़ते । वे मर जायँगे, परंतु माँगेंगे नहीं।

११—श्रीहर्ष की कविता के नमूनेयहाँ से आगे पढ़ें

नैषध-चरित-चर्चा की सभी 6 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १—प्राक्कथन
  2. २—श्रीहर्ष नाम के तीन पुरुष
  3. ३—श्रीहर्ष-विषयक कुछ बातें
  4. ४—श्रीहर्ष का समयादि-निरूपण
  5. ५—श्रीहर्ष के ग्रंथ
  6. ६—चिंतामणि-मंत्र की सिद्धि
  7. ७—श्रीहर्ष की गर्वोक्तियाँ
  8. ८—नैषध-चरित का कथानक
  9. ९—नैषध-चरित का पद्यात्मक अनुवाद
  10. १०—श्रीहर्ष की कविता
  11. ११—श्रीहर्ष की कविता के नमूने

नैषध-चरित-चर्चा मुफ़्त सुनें

नैषध-चरित-चर्चा मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

नैषध-चरित-चर्चा मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

महावीरप्रसाद द्विवेदी की और रचनाएँ

नैषध-चरित-चर्चा जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।