Doomreader

नैषध-चरित-चर्चा की पंक्तियाँ

नैषध-चरित-चर्चा (महावीरप्रसाद द्विवेदी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

6 उद्धरण · किताब के बारे में

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. २—श्रीहर्ष नाम के तीन पुरुष
  2. ९—नैषध-चरित का पद्यात्मक अनुवाद
  3. १०—श्रीहर्ष की कविता
  4. ११—श्रीहर्ष की कविता के नमूने

२—श्रीहर्ष नाम के तीन पुरुष

भाद्रपद की घोर अंधकारमयी रात्रि में जैसे अपना-पराया नही सूझ पड़ता, वैसे ही इतिहास के न होने से ग्रंथ-समूह का समय-निरूपण अनेकांश में असंभव-सा हो गया है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… क्यों रहे, इसका कारण ठीक-ठीक नहीं समझ पड़ता । वे प्रवास-प्रिय न थे, अथवा मनुष्य-चरित लिखना वे निंद्य समझते थे, अथवा जीवन-चरित उन्होंने लिखे, परंतु ग्रंथ ही लुप्त हो गए—चाहे कुछ हो, इस देश का पुरातन इतिहास बहुत ही कम प्राप्त है, इसमें संदेह नहीं।

भाद्रपद की घोर अंधकारमयी रात्रि में जैसे अपना-पराया नही सूझ पड़ता, वैसे ही इतिहास के न होने से ग्रंथ-समूह का समय-निरूपण अनेकांश में असंभव-सा हो गया है ।

कौन आगे हुआ, कौन पीछे हुआ, कुछ नहीं कहा जा सकता। इससे हमारे साहित्य के गौरव की बड़ी हानि हुई है। कभी- कभी तो समय और प्रसंग जानने ही से परमानंद होता है। परंतु, खेद है, संस्कृत-भाषा के ग्रंथों की इस विषय में बड़ी ही …

९—नैषध-चरित का पद्यात्मक अनुवाद

एक ही चावल के टटोलने से देनची का पूरा हाल विदित हो जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पंचनली का पानी हो गया! अनुवाद देखने से तो यह बात सिद्ध नहीं होती। उसमें तो नैषध-चरित के भावों की बड़ी ही दुर्दशा हुई है।

एक ही चावल के टटोलने से देनची का पूरा हाल विदित हो जाता है।

अतएव विना पूरा अनुवाद देखे ही, पूर्वोक्त दो उदाहरणों से ही, पाठक उसकी याग्यता का हाल जान जायँगे।

१०—श्रीहर्ष की कविता

स्वभावानुयायिनी और मनोहारिणी कविता ही यथार्थ कविता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पंडितों ने "उदिते नैषधे काव्ये क माघः कच भारविः" कहकर किरात और शिशुपालवध से नैषध को श्रेष्ठत्व दे दिया है। अनुप्रास और अतिशयोक्ति आदि में उन काव्यों से नैषध को चाहे भले ही श्रेष्ठत्व प्राप्त हो, परंतु और बातों में नहीं प्राप्त हो सकता ।

स्वभावानुयायिनी और मनोहारिणी कविता ही यथार्थ कविता है।

उसी से आत्मा तल्लीन और मन मुग्ध होता है। जिनको ईश्वर ने सहृदयता दी है और कालिदास के काव्यरस को आस्वादन करने की शक्ति भी दी है, वही इस बात को अच्छी तरह जान सकेंगे। कालिदास का काव्य साद्यंत "सर्वागीणरसामृतस्तिमितया वाचा"* से परिपूर्ण है। अस्वाभाविक …

वाह ! इतना परिश्रम आपने दो-चार दुर्जनों को अपने काव्य-रस से वंचित रखने ही के लिये किया !

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के मर्म को बलात् जानने के लिये चापल्य न कर सकें—इसीलिये मैंने, बुद्धिपुरःसर, कहीं-कहीं, इस ग्रंथ में ग्रंथियाँ लगा दी हैं । जो सज्जन श्रद्धा-भक्ति-पूर्वक गुरु को प्रसन्न करके, उन गूढ़ ग्रंथियों को सुलझा लेंगे, वही इस काव्य के रस की लहरों में लहरा सकेंगे।

वाह ! इतना परिश्रम आपने दो-चार दुर्जनों को अपने काव्य-रस से वंचित रखने ही के लिये किया !

अस्तु । प्राचीन पंडितों के विषय में इस तरह की अधिक बातें लिखकर हम किसो को अप्रसन्न नहीं करना चाहते।

११—श्रीहर्ष की कविता के नमूने

देखिए, कैसे चालाक घोड़े थे !

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इस प्रकार मानो मन में कहते हुए, नल के घोड़ों ने समुद्र पार कर लेने ही के लिये धूल उड़ाना आरंभ किया। अर्थात् समुद्र भी धरातल हो जाय, तो कुछ दूर चलने को तो मिले।

देखिए, कैसे चालाक घोड़े थे !

इस अत्युक्ति का कहीं ठिकाना है । सुनते ही चित्त में यह भाव उदित होता है कि यह सब बनावट है। इसी से मन मुदित नहीं होता।

मनस्वी पुरुष, सुख की कौन कहे, प्राण तक छोड़ने से नहीं हिचकते; परंतु अपना अयाचित-व्रत कदापि नहीं छोड़ते । वे मर जायँगे, परंतु माँगेंगे नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भावार्थ—यद्यपि राजा नल को सब सामर्थ्य था तथापि, अत्यंत कामात होने पर भी, उसने राजा भीम से दमयंती को न माँगा। यही चाहिए भी था ।

मनस्वी पुरुष, सुख की कौन कहे, प्राण तक छोड़ने से नहीं हिचकते; परंतु अपना अयाचित-व्रत कदापि नहीं छोड़ते । वे मर जायँगे, परंतु माँगेंगे नहीं।

इस पद्य में कोई अत्युक्ति नहीं; बात यथार्थ कही गई है। यही कारण है, जो इसको पढ़ते ही हृदय फड़क उठता है और अद्भुत आनंद मिलता है।

नैषध-चरित-चर्चा मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

नैषध-चरित-चर्चा मुफ़्त पढ़ें