Doomreader

सत्य के प्रयोग की पंक्तियाँ

सत्य के प्रयोग (मोहनदास करमचंद गाँधी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

79 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

मैं तो 'आत्म-कथा' के बहाने अपने उन प्रयोगोंकी कथा लिखना चाहता हूं, जो मैंने सत्यके लिए समय-समय पर किये हैं ।

प्रस्तावनायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इस दलीलका थोड़ा-बहुत असर मुझपर हुआ। पर मैं 'आत्म-कथा' कहां लिख रहा हूं?

मैं तो 'आत्म-कथा' के बहाने अपने उन प्रयोगोंकी कथा लिखना चाहता हूं, जो मैंने सत्यके लिए समय-समय पर किये हैं ।

हां, यह बात सही है, कि मेरा सारा जीवन ऐसे ही प्रयोगों से भरा हुआ है। इसलिए यह कथा एक जीवन-वृत्तान्तका रूप धारण कर लेगी। पर यदि इसका एक-एक पृष्ठ मेरे प्रयोगोंके वर्णनसे ही भरा हो तो इस कथाको मैं स्वयं निर्दोष मानूंगा। यह मानता …

यह मार्ग यद्यपि तलवारकी धारपर चलने जैसा दुर्गम है, तथापि मुझे तो अनुभवसे अत्यंत सरल मालूम हुआ है।

प्रस्तावनायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… होम देनेकी तैयारी करली है। मुझे विश्वास हैकि इतनी शक्ति मुझमें है। परंतु जब तक इस सत्यका साक्षात्कार नहीं हो जाता तब तक मेरी अन्तरात्मा जिसे सत्य समझती है उसी काल्पनिक सत्यको अपना, आधार मानकर, दीप-स्तम्भ समझकर, उसके सहारे मैं अपना जीवन व्यतीत करता हूं।

यह मार्ग यद्यपि तलवारकी धारपर चलने जैसा दुर्गम है, तथापि मुझे तो अनुभवसे अत्यंत सरल मालूम हुआ है।

इस रास्ते जाते हुए अपनी भयंकर भूलें भी मेरे लिए मामूली हो गई हैं। क्योंकि इन भूलोंको करते हुए भी मैं खाइयों और खंदकोंसे बच गया हूं और अपनी समझके अनुसार तो आगे भी बढ़ा हूं। पर यहीं तक बस नहीं;

सारी दुनिया रज-कण को पैरों तले रौंदती है; पर सत्य का पुजारी तो जबतक इतना छोटा नहीं बन जाता कि रज-कण भी उसे कुचल सके, तबतक स्वतंत्र सत्य की झलक भी होना दुर्लभ है।

प्रस्तावनायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सबल कारण हैं। सत्य की शोधके कारण जितने कठिन दिखाई देते हैं, उतने ही सरल हैं। अभिमान को जो बात अशक्य मालूम होती है वही एक भोले-भाले शिशु को बिलकुल सरल मालूम होती है। सत्य के शोधक को एक रज-कणसे भी नीचे रहना पड़ता है।

सारी दुनिया रज-कण को पैरों तले रौंदती है; पर सत्य का पुजारी तो जबतक इतना छोटा नहीं बन जाता कि रज-कण भी उसे कुचल सके, तबतक स्वतंत्र सत्य की झलक भी होना दुर्लभ है।

यह बात वसिष्ठ-विश्वामित्रके व्याख्यानमें अच्छी तरह स्पष्ट करके बताई गई हैं। ईसाई धर्म और इस्लाम भी इसी बात को साबित करते हैं।

मैं इतना जान गया था कि हमें बड़े-बूढ़ोंकी आज्ञा माननी चाहिए, जैसा वे कहें करना चाहिए; पर वे जो-कुछ करें उसके काजी हम न बनें।

१.२: बचपनयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… समझाई परन्तु उसका मेरे दिलपर कुछ असर न हुआ। दूसरोंकी नकल करना मुझे कभी न आया बड़े-बूढ़ोंके ऐब न देखनेका गुण मेरे स्वभावमें ही था। बादको तो इन मास्टर साहबके दूसरे ऐब भी मेरी नजरमें आये। फिर भी उनके प्रति मेरा आदर-भाव कायम ही रहा।

मैं इतना जान गया था कि हमें बड़े-बूढ़ोंकी आज्ञा माननी चाहिए, जैसा वे कहें करना चाहिए; पर वे जो-कुछ करें उसके काजी हम न बनें।

इसी समय और दो घटनाएं हुई, जो मुझे सदा याद रही हैं। मामूली तौर पर मुझे कोर्सकी पुस्तकोंके अलावा कुछ भी पढ़नेका शौक न था। इस खयालसे कि अपना पाठ याद करना उचित है, नहीं तो उलाहना सहन न होगा और मास्टर साहबसे झूठ बोलना …

मेरा मत यह है कि निजी या अभिन्न मित्रता अनिष्ट है; क्योंकि मनुष्य दोषको झट ग्रहण कर लेता है। किंतु गुण ग्रहण करनेके लिए प्रयासकी जरूरत है।

दु:खद प्रसंग-१यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मित्रता नहीं हो सकती। मित्रतामें अद्वैत-भाव होता है। ऐसी मित्रता संसारमें बहुत कम देखी जाती हैं। समान गुण और शीलवालोंमें ही मित्रता शोभती और निभती हैं। मित्र एक-दूसरेपर अपना असर छोड़े बिना नहीं रह सकते। इस कारण, मित्रतामें सुधारके लिए बहुत कम गुंजाइश होती है।

मेरा मत यह है कि निजी या अभिन्न मित्रता अनिष्ट है; क्योंकि मनुष्य दोषको झट ग्रहण कर लेता है। किंतु गुण ग्रहण करनेके लिए प्रयासकी जरूरत है।

जो आत्माकी-ईश्वरकी-मित्रता चाहता है उसे एकाकी रहना उचित है, या फिर सारे जगतके साथ मित्रता करनी उचित है। ये विचार सही हों या गलत, परंतु इसमें कोई संदेह नहीं कि मेरा निजी मित्रता जोड़ने और बढ़ानेका यह प्रयत्न विफल साबित हुआ।

सर फिरोजशाह तो मुझे हिमालय-जैसे मालूम हुए;लोकमान्य समुद्र की तरह मालूम हुए। गोखले गंगा की तरह मालूम हुए;उसमें मैं नहा सकता था।

पूना और मद्रासमेंयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यहांसे मैं गोखलेके पास गया। वह फर्ग्यूसन कालेजमें थे । बड़े प्रेमसे मुझसे मिले और मुझे अपना बना लिया। उनका भी यह प्रथम ही परिचय था;पर ऐसा मालूम हुआ मानो हम पहले मिल चुके हों।

सर फिरोजशाह तो मुझे हिमालय-जैसे मालूम हुए;लोकमान्य समुद्र की तरह मालूम हुए। गोखले गंगा की तरह मालूम हुए;उसमें मैं नहा सकता था।

हिमालयपर चढ़ना मुश्किल है,समुद्रमें डूबनेका भय रहता है;पर गंगाकी गोदीमें खेल सकते हें,उसमें डोंगीपर

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. प्रस्तावना
  2. १.१: जन्म
  3. १.२: बचपन
  4. बाल-विवाह
  5. पतिदेव
  6. हाई स्कूलमें
  7. दु:खद प्रसंग-१
  8. चोरी श्रौर प्रायश्चित
  9. पिताजीकी मृत्यु और मेरी शर्म
  10. आखिर विलायतमें
  11. भोजनके प्रयोग
  12. झेंप-मेरी ढाल
  13. धार्मिक परिचय
  14. निर्बलके बल राम
  15. नारायण हेमचन्द्र
  16. मेरी दुविधा
  17. दूसरा भाग(रायचन्द भाई)
  18. पहला मुकदमा
  19. कुछ अनुभव
  20. प्रिटोरिया जाते हुए
  21. और कष्ट
  22. ईसाइयोंसे परिचय
  23. भारतीयोंसे परिचय
  24. वर्ण-द्वेष
  25. गृह-व्यवस्था
  26. पूना और मद्रासमें
  27. 'जल्दी लौटो'
  28. तीसरा भाग(तूफानके चिन्ह)
  29. बाल-शिक्षण
  30. ब्रह्मचर्य-१
  31. नगर-सुधार:अकाल फंड
  32. देश-गमन
  33. देशमें
  34. गोखलेके साथ एक मास-१
  35. काशीमें
  36. फिर दक्षिण अफ्रीका
  37. चौथा भाग(किया-कराया स्वाहा)
  38. जहरकी घूंट पीनी पड़ी
  39. निरीक्षणका परिणाम
  40. जबरदस्तसे मुकाबला
  41. हृदय-मंथन
  42. आत्मिक शिक्षा
  43. सत्याग्रह की चकमक
  44. मवक्किल जेल से कैसे बचा?
  45. तीसरे दर्जेकी फजीहत
  46. मेरा प्रयत्न
  47. उपवास
  48. 'प्याज-चोर'
  49. खेड़ाकी लड़ाईका अंत
  50. ऐक्यके प्रयत्न
  51. मृत्यु-शैय्यापर
  52. रौलट-ऐक्ट और मेरा धर्म-संकट
  53. वह अद्भुत दृश्य
  54. वह सप्ताह!-१
  55. वह सप्ताह!-२
  56. 'हिमालय-जैसी भूल'

प्रस्तावना

मैं तो 'आत्म-कथा' के बहाने अपने उन प्रयोगोंकी कथा लिखना चाहता हूं, जो मैंने सत्यके लिए समय-समय पर किये हैं ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इस दलीलका थोड़ा-बहुत असर मुझपर हुआ। पर मैं 'आत्म-कथा' कहां लिख रहा हूं?

मैं तो 'आत्म-कथा' के बहाने अपने उन प्रयोगोंकी कथा लिखना चाहता हूं, जो मैंने सत्यके लिए समय-समय पर किये हैं ।

हां, यह बात सही है, कि मेरा सारा जीवन ऐसे ही प्रयोगों से भरा हुआ है। इसलिए यह कथा एक जीवन-वृत्तान्तका रूप धारण कर लेगी। पर यदि इसका एक-एक पृष्ठ मेरे प्रयोगोंके वर्णनसे ही भरा हो तो इस कथाको मैं स्वयं निर्दोष मानूंगा। यह मानता …

मैं तो पुजारी हूं सत्य-रूपी परमेश्वरका ही।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

परमेश्वरकी व्याख्याएं अगणित हैं; क्योंकि उसकी विभूतियां भी अगणित हैं। विभूतियां मुझे आश्चर्य-चकित तो करती हैं, मुझे क्षण भरके लिए मुग्ध भी करती हैं; पर

मैं तो पुजारी हूं सत्य-रूपी परमेश्वरका ही।

मेरी दृष्टिमें यह एकमात्र सत्य है, दूसरा सब कुछ मिथ्या है। पर यह सत्य अब तब मेरे हाथ नहीं लगा है, अभी तक मैं तो उसका शोधक-मात्र हूं। हां, उसकी शोधके लिए मैं अपनी प्रिय-से-प्रिय वस्तुको भी छोड़ देनेके लिए तैयार हूं;

यह मार्ग यद्यपि तलवारकी धारपर चलने जैसा दुर्गम है, तथापि मुझे तो अनुभवसे अत्यंत सरल मालूम हुआ है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… होम देनेकी तैयारी करली है। मुझे विश्वास हैकि इतनी शक्ति मुझमें है। परंतु जब तक इस सत्यका साक्षात्कार नहीं हो जाता तब तक मेरी अन्तरात्मा जिसे सत्य समझती है उसी काल्पनिक सत्यको अपना, आधार मानकर, दीप-स्तम्भ समझकर, उसके सहारे मैं अपना जीवन व्यतीत करता हूं।

यह मार्ग यद्यपि तलवारकी धारपर चलने जैसा दुर्गम है, तथापि मुझे तो अनुभवसे अत्यंत सरल मालूम हुआ है।

इस रास्ते जाते हुए अपनी भयंकर भूलें भी मेरे लिए मामूली हो गई हैं। क्योंकि इन भूलोंको करते हुए भी मैं खाइयों और खंदकोंसे बच गया हूं और अपनी समझके अनुसार तो आगे भी बढ़ा हूं। पर यहीं तक बस नहीं;

सत्य के शोधक को एक रज-कणसे भी नीचे रहना पड़ता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… एक बालक भी कर सकता है। और इसके लिए मेरे पास सबल कारण हैं। सत्य की शोधके कारण जितने कठिन दिखाई देते हैं, उतने ही सरल हैं। अभिमान को जो बात अशक्य मालूम होती है वही एक भोले-भाले शिशु को बिलकुल सरल मालूम होती है।

सत्य के शोधक को एक रज-कणसे भी नीचे रहना पड़ता है।

सारी दुनिया रज-कण को पैरों तले रौंदती है;

सारी दुनिया रज-कण को पैरों तले रौंदती है; पर सत्य का पुजारी तो जबतक इतना छोटा नहीं बन जाता कि रज-कण भी उसे कुचल सके, तबतक स्वतंत्र सत्य की झलक भी होना दुर्लभ है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सबल कारण हैं। सत्य की शोधके कारण जितने कठिन दिखाई देते हैं, उतने ही सरल हैं। अभिमान को जो बात अशक्य मालूम होती है वही एक भोले-भाले शिशु को बिलकुल सरल मालूम होती है। सत्य के शोधक को एक रज-कणसे भी नीचे रहना पड़ता है।

सारी दुनिया रज-कण को पैरों तले रौंदती है; पर सत्य का पुजारी तो जबतक इतना छोटा नहीं बन जाता कि रज-कण भी उसे कुचल सके, तबतक स्वतंत्र सत्य की झलक भी होना दुर्लभ है।

यह बात वसिष्ठ-विश्वामित्रके व्याख्यानमें अच्छी तरह स्पष्ट करके बताई गई हैं। ईसाई धर्म और इस्लाम भी इसी बात को साबित करते हैं।

अल्पात्माको नापने के लिए सत्यका गज कभी छोटा न बने।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… क्रमशः लिखे जायंगे उनमें यदि पाठक को मेरे अभिमानका भास हो तो अवश्य समझना चाहिए कि मेरी शोधमें कमी है और मेरी वे झलकें मृग-जलके सदृश हैं। मैं तो चाहता हूं कि चाहे मुझ जैसे अनेकोंका क्षय हो जाय, पर सत्य की सदा जय हो।

अल्पात्माको नापने के लिए सत्यका गज कभी छोटा न बने।

मैं चाहता हूं, मेरी विनय है, कि मेरे लेखोंको कोई प्रमाणभूत न माने। उनमें प्रदर्शित प्रयोगोंको उदाहरण-रूप मानकर सब अपने-अपने प्रयोग यथाशक्ति और यथामति करें, इतनी ही मेरी इच्छा है। मुझे विश्वास है कि इस संकुचित क्षेत्रमें, आत्मा-संबंधी मेरे लेखोंसे बहुत कुछ सहायता मिल सकेगी। …

१.१: जन्म

वहां गये तो उन्होंने बायें हाथ से नवाब साहबको सलाम किया। जब किसीने इस स्पष्ट गुस्ताखी का कारण पूछा, तो उत्तर मिला- 'दाहिना हाथ तो पोरबंदरके सुपुर्द हो चुका है।'

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

गांधी-परिवार, कहते हैं, पहले पंसारीका काम करता था। परंतु मेरे दादासे लेकर तीन पुश्ततक उसने दीवानगिरी की है। जान पड़ता है, उत्तमचंद गांधी, उर्फ श्रोता गांधी, बड़े टेकवाले थे। उन्हें राज-दरबारी साजिशोंके कारण, पोरबंदर छोड़कर जूनागढ़ राज्यमें जाकर रहना पड़ा था।

वहां गये तो उन्होंने बायें हाथ से नवाब साहबको सलाम किया। जब किसीने इस स्पष्ट गुस्ताखी का कारण पूछा, तो उत्तर मिला- 'दाहिना हाथ तो पोरबंदरके सुपुर्द हो चुका है।'

श्रोता गांधीने एक-एक करके अपने दो विवाह किये थे। पहली पत्नी से चार लड़के हुए थे और दूसरी से दो। लेकिन अपना बचपन याद करते हुए मुझे यह खयाल तक नहीं आता कि ये भाई सौतेले लगते थे। उनमें पांचवें करमचंद गांधी, उर्फकबा गांधी और …

१.२: बचपन

मैं इतना जान गया था कि हमें बड़े-बूढ़ोंकी आज्ञा माननी चाहिए, जैसा वे कहें करना चाहिए; पर वे जो-कुछ करें उसके काजी हम न बनें।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… समझाई परन्तु उसका मेरे दिलपर कुछ असर न हुआ। दूसरोंकी नकल करना मुझे कभी न आया बड़े-बूढ़ोंके ऐब न देखनेका गुण मेरे स्वभावमें ही था। बादको तो इन मास्टर साहबके दूसरे ऐब भी मेरी नजरमें आये। फिर भी उनके प्रति मेरा आदर-भाव कायम ही रहा।

मैं इतना जान गया था कि हमें बड़े-बूढ़ोंकी आज्ञा माननी चाहिए, जैसा वे कहें करना चाहिए; पर वे जो-कुछ करें उसके काजी हम न बनें।

इसी समय और दो घटनाएं हुई, जो मुझे सदा याद रही हैं। मामूली तौर पर मुझे कोर्सकी पुस्तकोंके अलावा कुछ भी पढ़नेका शौक न था। इस खयालसे कि अपना पाठ याद करना उचित है, नहीं तो उलाहना सहन न होगा और मास्टर साहबसे झूठ बोलना …

बाल-विवाह

मैं जितना पितृ-भक्त था उतना ही विषय-भक्त भी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

लिखा मुहूर्त्त कहीं टल सकता था? और मैं तो विवाहके बाल-उल्लासमें पिताजीकी चोटको भूल ही गया।

मैं जितना पितृ-भक्त था उतना ही विषय-भक्त भी।

यहां विषयसे मतलब किसी एक इंद्रियके विषयसे नहीं, बल्कि भोग-मात्रसे है। यह होश तो अभी आना बाकी था कि माता-पिताकी भक्तिके लिए पुत्रको अपने सब सुख छोड़ देने चाहिए। ऐसा होते हुए भी, मानो इस भोगेच्छाकी सजा मुझे मिलनी हो, मेरी जिंदगीमें एक ऐसी दुर्घटना …

पतिदेव

परंतु ईर्ष्या कहीं कारण देखने जाती है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भी एक-पति-व्रतका पालन करना चाहिए।' इस विचारसे मैं असहिष्णु-ईर्ष्यालु पति बन गया। फिर 'पालन करना चाहिए' मेंसे 'पालन करवाना चाहिए' इस विचारतक जा पहुंचा। और यदि पालन करवाना हो तो फिर मुझे पत्नीकी चौकीदारी करनी चाहिए। पत्नीकी पवित्रतापर तो संदेह करनेका कोई कारण न था;

परंतु ईर्ष्या कहीं कारण देखने जाती है?

मैंने कहा-'पत्नी हमेशा कहां-कहां जाती है, यह जानना मेरे लिए जरूरी है, मेरी इजाजत लिये बिना वह कहीं नहीं जा सकती। 'मेरा यह भाव मेरे और उनके बीच दु:खद झगड़ेका मूल बन बैठा। बिना इजाजत के कहीं न जा पाना तो एक तरहकी कैद ही …

क्योंकि मै जानता हूं कि शुद्ध प्रेमके लिए दुनियामें कोई बात असंभव नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मेरे यत्न भी विफल हुए। इसके फलस्वरूप आज कस्तूरबाई मामूली चिट्ठी-पत्री व गुजराती लिखने-पढ़नेसे अधिक साक्षर न होने पाईं। यदि मेरा प्रेम विषयसे दूषित न हुआ होता, तो मैं मानता हूं आज वह विदुषी हो गई होतीं। उनके पढ़नेके आलस्यपर मैं विजय प्राप्त कर पाता।

क्योंकि मै जानता हूं कि शुद्ध प्रेमके लिए दुनियामें कोई बात असंभव नहीं।

इस तरह अपनी पत्नीके साथ विषय-रत रहते हुए भी मैं कैसे बहुत कुछ बच गया, इसका एक कारण मैंने ऊपर बताया। इस सिलसिले में एक और बात कहने जैसी है। सैकड़ों अनुभवोंसे मैंने यह निचोड़ निकाला है कि जिसकी निष्ठा सच्ची है, उसे खुद परमेश्वर …

सैकड़ों अनुभवोंसे मैंने यह निचोड़ निकाला है कि जिसकी निष्ठा सच्ची है, उसे खुद परमेश्वर ही बचा लेता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इस तरह अपनी पत्नीके साथ विषय-रत रहते हुए भी मैं कैसे बहुत कुछ बच गया, इसका एक कारण मैंने ऊपर बताया। इस सिलसिले में एक और बात कहने जैसी है।

सैकड़ों अनुभवोंसे मैंने यह निचोड़ निकाला है कि जिसकी निष्ठा सच्ची है, उसे खुद परमेश्वर ही बचा लेता है।

हिंदू-संसारमें जहां बाल-विवाहकी घातक प्रथा है, वहां उसके साथ ही उसमेंसे कुछ मुक्ति दिलाने वाला भी एक रिवाज है। बालक वर-वधू को मां-बाप बहुत समयतक एकसाथ नहीं रहने देते। बाल-पत्नीका आधेसे ज्यादा समय मायके में जाता है। हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ। अर्थात् हम …

हाई स्कूलमें

मैं रोया और समझा कि सच बोलनेवाले और सच करनेवालेको गाफिल भी न रहना चाहिए।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और मुझपर एक या दो आना (ठीक याद नहीं कितना) जुर्माना हो गया। मुझे इस बातसे अत्यंत दुःख हुआ कि मैं झूठा समझा गया। मैं यह कैसे साबित करता कि मैं झूठ नहीं बोला। पर कोई उपाय न रहा था। मन मसोसकर रह जाना पड़ा।

मैं रोया और समझा कि सच बोलनेवाले और सच करनेवालेको गाफिल भी न रहना चाहिए।

अपनी पढ़ाईके दरमियान मुझसे ऐसी गफलत वह पहली और आखिरी थी। मुझे कुछ-कुछ स्मरण है कि अंतको मैं वह जुर्माना माफ करा पाया था।

दु:खद प्रसंग-१

मेरा मत यह है कि निजी या अभिन्न मित्रता अनिष्ट है; क्योंकि मनुष्य दोषको झट ग्रहण कर लेता है। किंतु गुण ग्रहण करनेके लिए प्रयासकी जरूरत है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मित्रता नहीं हो सकती। मित्रतामें अद्वैत-भाव होता है। ऐसी मित्रता संसारमें बहुत कम देखी जाती हैं। समान गुण और शीलवालोंमें ही मित्रता शोभती और निभती हैं। मित्र एक-दूसरेपर अपना असर छोड़े बिना नहीं रह सकते। इस कारण, मित्रतामें सुधारके लिए बहुत कम गुंजाइश होती है।

मेरा मत यह है कि निजी या अभिन्न मित्रता अनिष्ट है; क्योंकि मनुष्य दोषको झट ग्रहण कर लेता है। किंतु गुण ग्रहण करनेके लिए प्रयासकी जरूरत है।

जो आत्माकी-ईश्वरकी-मित्रता चाहता है उसे एकाकी रहना उचित है, या फिर सारे जगतके साथ मित्रता करनी उचित है। ये विचार सही हों या गलत, परंतु इसमें कोई संदेह नहीं कि मेरा निजी मित्रता जोड़ने और बढ़ानेका यह प्रयत्न विफल साबित हुआ।

अपने अंदर जो सामर्थ्य नहीं होता उसे-दूसरेमें देखकर मनुष्य को अवश्य आश्चर्य होता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… बहुत ज्यादा था। वह निर्भय थे। इन मित्रके पराक्रम मुझे मुग्ध कर लेते। वह जितना चाहें दौड़ सकते। गति भी बहुत तेज थी। बहुत लंबा और ऊंचा कूद सकते थे। मार सहनेकी शक्ति भी वैसी ही थी। इस शक्तिका प्रदर्शन भी वह समय-समय पर करते।

अपने अंदर जो सामर्थ्य नहीं होता उसे-दूसरेमें देखकर मनुष्य को अवश्य आश्चर्य होता है।

वैसा ही मुझे भी हुआ। आश्चर्यसे मोह पैदा हुआ। मुझमें दौड़ने-कूदने की शक्ति नहींके बराबर थी। मेरे मनने कहा-"इन मित्रके समान बलवान मैं भी बन जाऊं तो क्या बहार हो?"

चोरी श्रौर प्रायश्चित

आत्म-हत्याका विचार करना तो सहल है; पर आत्म-हत्या करना सहल नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तब मैं समझा कि

आत्म-हत्याका विचार करना तो सहल है; पर आत्म-हत्या करना सहल नहीं।

अतएव जब कोई आत्म-हत्या करनेकी धमकी देता है तब मुझपर उसका बहुत कम असर होता है, अथवा यह कहूं कि बिलकुल ही नहीं होता तो हर्ज नहीं।

इस मोती-बिंदुके प्रेमबाणने मुझे बींध डाला। मैं शुद्ध हो गया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं भी रोया। पिताजीके दु:खको अनुभव किया। यदि मैं चितेरा होता तो आज भी उस चित्रको हूबहू खींच सकता। मेरी आंखोंके सामने आज भी वह दृश्य ज्यों-का-त्यों दिखाई दे रहा है।

इस मोती-बिंदुके प्रेमबाणने मुझे बींध डाला। मैं शुद्ध हो गया।

इस प्रेमको तो वही जान सकता है, जिसे उसका अनुभव हुआ है-

मेरे लिए यह अहिंसाका पदार्थ-पाठ था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

रामबाण वाग्यांरे होय ते जाणे

मेरे लिए यह अहिंसाका पदार्थ-पाठ था।

उस समय तो मुझे इसमें पितृ-वात्सल्यसे अधिक कुछ न दिखाई दिया, पर आज मैं इसे शुद्ध अहिंसाके नामसे पहचान सका हूं। ऐसी अहिंसा जब व्यापक रूप ग्रहण करती है तब उसके स्पर्शसे कौन अलिप्त रह सकता है? ऐसी व्यापक अहिंसाके बलको नापना असंभव है।

जो मनुष्य अधिकारी व्यक्तिके सामने स्वेच्छापूर्वक अपने दोष शुद्ध हृदयसे कह देता है और फिर कभी न करनेकी प्रतिज्ञा करता है, वह मानो शुद्धतम प्रायश्चित करता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… क्षमा पिताजीके स्वभावके प्रतिकूल थी। मैने तो यह अंदाज किया था कि वह गुस्सा होंगे, सख्त-सुस्त कहेंगे शायद अपना सिर भी पीट लें। पर उन्होंने तो असीम शांतिका परिचय दिया। मैं मानता हूं कि यह अपने दोषको शुद्ध हृदयसे मंजूर कर लेने का परिणाम था।

जो मनुष्य अधिकारी व्यक्तिके सामने स्वेच्छापूर्वक अपने दोष शुद्ध हृदयसे कह देता है और फिर कभी न करनेकी प्रतिज्ञा करता है, वह मानो शुद्धतम प्रायश्चित करता है।

मैं जानता हूं कि मेरी इस दोष-स्वीकृतिसे पिताजी मेरे संबंधमें नि:शंक हो गये और उनका महाप्रेम मेरे प्रति और भी बढ़ गया।

पिताजीकी मृत्यु और मेरी शर्म

अब पश्चात्ताप किस कामका?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

"कहो तो, बात क्या है?"

अब पश्चात्ताप किस कामका?

मैं बहुत शर्मिन्दा हुआ, बड़ा खेद हुआ। पिताजीके कमरेमें दौड़ा गया। मैं समझा कि यदि मैं विषयांध न होता, तो अंत समयका यह वियोग मेरे भाग्यमें न होता, मैं अंतिम घड़ियोंतक पिताजीके पैर दबाता रहता। अब तो चाचाजीके मुंहसे ही सुना, "बापू तो हमें छोड़कर …

आखिर विलायतमें

यदि मेरी बातपर किसीको विश्वास न हो तो ऐसे मामलोंमें प्रमाणपत्र दिखानेसे भी मुझे क्या लाभ हो सकता है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रहना। सो मैंने इन अंग्रेज मित्रसे प्रमाणपत्र मांगा। उन्होंने खुशीसे दे दिया। बहुत समय तक मैंने उसे धनकी तरह संभालकर रक्खा। पीछे जाकर मुझे पता चला कि प्रमाणपत्र तो मांस खाकर भी प्राप्त किये जा सकते हैं। तब उससे मेरा दिल हट गया। मैंने कहा-

यदि मेरी बातपर किसीको विश्वास न हो तो ऐसे मामलोंमें प्रमाणपत्र दिखानेसे भी मुझे क्या लाभ हो सकता है?

किसी तरह दुःख-सुख उठा, हमारी यात्रा पूरी हुई और साउदेम्प्टन बंदरपर हमारे जहाजने लंगर डाला। मुझे याद पड़ता है, उस दिन शनिवार था। मैं जहाजपर काले कपड़े पहनता था। मित्रोंने मेरे लिए सफेद फलालैनके कोटपतलून भी बना दिये थे। मैंने सोचा था कि विलायतमें उतरते …

भोजनके प्रयोग

ऐसे अनेक अनुभवोंसे मैंने जाना कि स्वादका सच्चा स्थान जीभ नहीं, बल्कि मन है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

घरसे जो मिठाई, मसाले आदि मंगाये थे उन्हें मना कर दिया और अब मन दूसरी ही तरफ दौड़ने लगा। इससे मिर्च-मसालेका शौक मंद पड़ता गया और जो साग रिचमंडमें मसाले बिना फीका मालूम होता था वह अब केवल उबाला हुआ होनेपर भी स्वादिष्ट लगने लगा।

ऐसे अनेक अनुभवोंसे मैंने जाना कि स्वादका सच्चा स्थान जीभ नहीं, बल्कि मन है।

आर्थिक दृष्टि तो मेरे सामने थी ही। उस समय एक ऐसा दल भी था जो चाय-कॉफीको हानिकारक मानता और कोकोका समर्थन करता। केवल शरीर-व्यापारके लिए जो चीज जरूरी है उसीको खाना चाहिए यह मैं समझ चुका था। इसीलिए चाय-कॉफी मुख्यतः छोड़ दी और कोकोको उनका …

स्वार्थ सबको अंधा बना डालता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कहना जरूरी है। मेरी प्रतिज्ञा मातासे किया हुआ एक इकरार था। दुनिया में बहुतेरे झगड़े इकरारोंके अर्थकी खींचातानीसे पैदा होते हैं। आप चाहे कितनी ही स्पष्ट भाषामें इकरारनामा लिखिए, फिर भी भाषा-शास्त्री उसे तोड़-मरोड़कर अपने मतलबका अर्थ निकाल ही लेंगे। इसमें सभ्यासभ्यका भेद नहीं रहता।

स्वार्थ सबको अंधा बना डालता है।

राजासे लेकर रंकतक इकरारोंके अर्थ अपने मनके मुआफिक लगाकर दुनियाको, अपनेको और ईश्वरको धोखा देते हैं। इस प्रकार जिस शब्द अथवा वाक्यका अर्थ लोग अपने मतलबका लगाते हैं उसे न्यायाशास्त्र 'द्विअर्थी मध्यमपद' कहता है। ऐसी दशामें स्वर्ण-न्याय तो यह है कि प्रतिपक्षीने हमारी बातका जो …

और इस अन्यायकी जड़ है असत्य।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… झूठा और अधूरा समझना चाहिए। और ऐसा दूसरा स्वर्ण-न्याय यह है कि जहां दो अर्थ निकलते हों वहां वह अर्थ ठीक मानना चाहिए, जिसे कमजोर पक्ष ठीक समझता हो। इन दो स्वर्ण-मार्गोंपर न चलनेके कारण ही बहुत-कुछ झगड़े होते हैं और अधर्म चला करता है।

और इस अन्यायकी जड़ है असत्य।

जो सत्यके ही रास्ते चलना चाहता है, उसे स्वर्ण-मार्ग सहज ही प्राप्त हो जाता है। उसे शास्त्रोंकी पोथियां नहीं उलटनी पड़तीं। माताजीने मांस शब्दका जो अर्थ माना था और जो मैं उस समय समझता था, वही मेरे लिए सच्चा अर्थ था। और जो अर्थ मैंने …

झेंप-मेरी ढाल

'इन साहबने तीन बार गर्भ धारण किया, पर पैदा कुछ न हुआ '

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

परंतु उसके आगे न बढ़ सका। अंग्रेजी शब्द जिसका अर्थ धारण करना है, 'गर्भधारण' के अर्थमें भी प्रयुक्त होता है। इसलिए जब एडिसन आगे न बोल सका तब एक मसखरा सभ्य बोल उठा-

'इन साहबने तीन बार गर्भ धारण किया, पर पैदा कुछ न हुआ '

इस घटनाको मैंने ध्यानमें रख छोड़ा था, और एक छोटी-सी विनोदयुक्त वक्तृता देनेका विचार किया था। मैंने अपने भाषणका श्रीगणेश इसी कहानीसे किया, पर वहीं अटक गया। जो सोचा था सब भूल गया। और विनोद तथा हास्य-युक्त भाषण करने जाते हुए मैं खुद ही विनोदका …

और विनोद तथा हास्य-युक्त भाषण करने जाते हुए मैं खुद ही विनोदका पात्र बन गया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… साहबने तीन बार गर्भ धारण किया, पर पैदा कुछ न हुआ ' इस घटनाको मैंने ध्यानमें रख छोड़ा था, और एक छोटी-सी विनोदयुक्त वक्तृता देनेका विचार किया था। मैंने अपने भाषणका श्रीगणेश इसी कहानीसे किया, पर वहीं अटक गया। जो सोचा था सब भूल गया।

और विनोद तथा हास्य-युक्त भाषण करने जाते हुए मैं खुद ही विनोदका पात्र बन गया।

'सज्जनों, आपने जो मेरा निमंत्रण स्वीकार किया इसके लिए मैं आपका उपकार मानता हूं।' कहकर मुझे बैठ जाना पड़ा।

अनुभवने यह भी बताया है कि सत्यके पुजारीको मौनका अवलंबन करना उचित है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तौले शायद ही कोई शब्द निकलता हो। मुझे याद नहीं पड़ता कि अपने भााषण या लेखके किसी अंशके लिए शरमिंदा होने या पछतानेकी आवश्यकता मुझे कभी हुई हो। इसके बदौलत अनेक खतरोंसे मैं बच गया और बहुतेरा समय भी बच गया, यह लाभ अलग है।

अनुभवने यह भी बताया है कि सत्यके पुजारीको मौनका अवलंबन करना उचित है।

जान-अनजानमें मनुष्य बहुत-बार अत्युक्ति करता है, अथवा कहने योग्य बातको छिपाता है, या दूसरी तरहसे कहता हैं। ऐसे संकटोंसे बचने के लिए भी अल्पभाषी होना आवश्यक हैं। थोड़ा बोलनेवाला बिना विचारे नहीं बोलता;

थोड़ा बोलनेवाला बिना विचारे नहीं बोलता; वह अपने हरेक शब्दको तौलेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अनुभवने यह भी बताया है कि सत्यके पुजारीको मौनका अवलंबन करना उचित है। जान-अनजानमें मनुष्य बहुत-बार अत्युक्ति करता है, अथवा कहने योग्य बातको छिपाता है, या दूसरी तरहसे कहता हैं। ऐसे संकटोंसे बचने के लिए भी अल्पभाषी होना आवश्यक हैं।

थोड़ा बोलनेवाला बिना विचारे नहीं बोलता; वह अपने हरेक शब्दको तौलेगा।

बहुत बार मनुष्य बोलने लिए अधीर हो जाता है। 'मैं भी बोलना चाहता हूं' ऐसी चिट किस सभापतिको न मिली होगी?

यह झेंपूपन मेरी ढाल था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर आज उसका स्मरण मुझे आनंद देता है

यह झेंपूपन मेरी ढाल था।

उससे मेरे विचारोंको परिपक्व होनेका अवसर मिला है। सत्यकी आराधनामें उससे मुझे सहायता मिली।

धार्मिक परिचय

"किसी बच्चेको फुसलाइए किसी बच्चेको।"

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चारों ओर खड़े हुए हम लोगोंकी ओर वह कहकर उसने विजयीकी तरह देखकर कहा-

"किसी बच्चेको फुसलाइए किसी बच्चेको।"

पादरी ने नम्रता के साथ मौन धारण कर लिया।

निर्बलके बल राम

मैंने अनुभव किया है कि जब चारों ओरसे आशायें छोड़ बैठनेका अवसर आ जाता है, हाथ-पांव ढीले पड़ने लगते हैं, तब कहीं-न-कहींसे सहायता अचानक आ पहुंचती हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… यह भी जानता हूं कि अभी इसकी कीमत मैं ठीक-ठीक नहीं आंक सका हूं। यह तो अनुभवसे ही आंकी जा सकती है। पर हां, कितने ही आध्यात्मिक अवसरोंपर, वकालतके सिलसिलेमें, संस्थाओंका संचालन करते हुए, राजनैतिक मामलोंमें मैं कह सकता हूं कि 'ईश्वरने मुझे बचाया हैं।'

मैंने अनुभव किया है कि जब चारों ओरसे आशायें छोड़ बैठनेका अवसर आ जाता है, हाथ-पांव ढीले पड़ने लगते हैं, तब कहीं-न-कहींसे सहायता अचानक आ पहुंचती हैं।

स्तुति, उपासना, प्रार्थना, अंधविश्वास नहीं, बल्कि उतनी अथवा उससे भी अधिक सच बातें हैं, जितना कि हम खाते हैं, पीते हैं, चलते हैं, बैठते हैं, ये सच है। बल्कि यों कहनेमें भी अत्युक्ति नहीं कि यही एकमात्र सच है;

ऐसी उपासना, ऐसी प्रार्थना वाणीका वैभव नहीं है। उसका मूल कंठ नहीं, बल्कि हृदय है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दूसरी सब बातें झूठ हैं, मिथ्या है।

ऐसी उपासना, ऐसी प्रार्थना वाणीका वैभव नहीं है। उसका मूल कंठ नहीं, बल्कि हृदय है।

अतएव यदि हम हृदयको निर्मल बना लें, उसके तारोंका सुर मिला ले, तो उसमेसे जो सुर निकलता है वह गगनगामी हो जाता है। उसके लिए जीभकी आवश्यकता नहीं। यह तो स्वभावतः ही अद्भुत वस्तु है। विकाररूपी मलकी शुद्धिके लिए हार्दिक उपासना एक जीवन-जड़ी है, इस …

नारायण हेमचन्द्र

"तुम सब सुधारप्रिय लोग डरपोक हो। महापुरुष किसीकी पोशाककी तरफ नहीं देखते। वे तो उसके हृदयको देखते हैं।"

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हम दोनों गये। मैंने तो, जैसा कि रिवाज था, मुलाकाती कपड़े पहन लिये। नारायण हेमचंद्र तो ज्यों-के-त्यों, सनातन! वही कोट और वही पतलून। मैंने जरा मजाक किया, पर उन्होंने उसे साफ हंसीमें उड़ा दिया और बोले——

"तुम सब सुधारप्रिय लोग डरपोक हो। महापुरुष किसीकी पोशाककी तरफ नहीं देखते। वे तो उसके हृदयको देखते हैं।"

कार्डिनलके महलमें हमने प्रवेश किया। मकान महल ही था। हम बैठे ही थे कि एक दुबलेसे ऊंचे कदवाले वृद्ध पुरुषने प्रवेश किया। हम दोनोंसे हाथ मिलाया। उन्होंने नारायण हेमचंद्रका स्वागत किया।

मेरी दुविधा

बाहर निकलते ही फिर चिंता शुरू हुई।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इन बुजुर्ग मित्रका मैंने खूब अहसान माना। उनके सामने तो एक क्षणके लिए मेरा डर भाग गया, किंतु

बाहर निकलते ही फिर चिंता शुरू हुई।

'चेहरा देखकर आदमी पहचान लेना' इस वाक्यको गुनगुनाता और उन दो पुस्तकोंका विचार करता-करता घर पहुँचा। दूसरे ही रोज लॅवेटरकी पुस्तक खरीद ली। शेमलपेनिककी किताब उस दुकानपर न मिली। लॅवेटरकी पुस्तक पढ़ी तो सही;

दूसरा भाग(रायचन्द भाई)

बाहरी तूफान मेरे लिए तो अंदरके तूफानका चिह्न-मात्र था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह

बाहरी तूफान मेरे लिए तो अंदरके तूफानका चिह्न-मात्र था।

परंतु बाहरी तूफान के रहते हुए भी मैं जिस प्रकार अपनेको शांत रख सकता था, वही बात आंतरिक तूफानके संबंधमें भी कही जा सकती है। जातिवालोंका सवाल तो सामने था ही। वकालतकी चिंताका हाल पहले ही लिख चुका हूं। फिर मैं ठहरा सुधारक। अतः मनमें …

पहला मुकदमा

बाहर बैरिस्टरकी तख्ती लगी रहती और अंदर बैरिस्टरी की तैयारी होती रहती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

खर्च हर महीने चढ़ रहा था।

बाहर बैरिस्टरकी तख्ती लगी रहती और अंदर बैरिस्टरी की तैयारी होती रहती।

मेरा दिल इन दोनों बातोंमें किसी तरह मेल न बैठा सकता था। इस कारण मेरा अध्ययन बड़ी परेशानीमें चलता। मैं पहले कह चुका हूं कि कानून-शहादत में कुछ मेरा दिल लगा। मेनका 'हिंदू-लॉ' बड़ी दिलचस्पी के साथ पढ़ा। परंतु पैरवी करनेकी हिम्मत अभी न आई। …

कुछ अनुभव

मेरे नसीबमें तो यहां भी लड़ाई लिखी थी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दूसरे या तीसरे दिन मुझे डरबन अदालत दिखाने ले गये। यहां कितने ही लोगोंसे परिचय कराया। अदालतमें अपने वकीलके पास मुझे बिठाया। मजिस्ट्रेट मेरे मुंहकी ओर देखता रहा। उसने कहा— "अपनी पगड़ी उतार लो।" मैंने इन्कार किया और अदालतसे बाहर चला आया।

मेरे नसीबमें तो यहां भी लड़ाई लिखी थी।

पगड़ी उतरवानेका रहस्य मुझे अब्दुल्ला सेठने समझाया। मुसलमानी लिबास पहननेवाला अपनी मुसलमानी पगड़ी यहां पहन सकता है। दूसरे भारतवासियोंको अदालतमें जाते हुए अपनी पगड़ी उतार लेनी चाहिए।

प्रिटोरिया जाते हुए

मैंने सोचा, मेरा कर्तव्य क्या है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर मेरे मनकी हालत ऐसी न थी कि बातें करता।

मैंने सोचा, मेरा कर्तव्य क्या है।

या तो मुझे अपने हकोंके लिए लड़ना चाहिए, या वापस लौट जाना चाहिए। अथवा जो बेइज्जती हो रही है, उसे बर्दाश्त करके प्रिटोरिया पहुंचूं और मुकदमेका काम खतम करके देश चला जाऊं। मुकदमेको अधूरा छोड़कर भाग जाना तो कायरता होगी। मुझपर जो-कुछ बीत रही है …

मुझपर जो-कुछ बीत रही है वह तो ऊपरी चोट है—वह तो भीतरके महारोगका एक बाह्य लक्षण है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सोचा, मेरा कर्तव्य क्या है। या तो मुझे अपने हकोंके लिए लड़ना चाहिए, या वापस लौट जाना चाहिए। अथवा जो बेइज्जती हो रही है, उसे बर्दाश्त करके प्रिटोरिया पहुंचूं और मुकदमेका काम खतम करके देश चला जाऊं। मुकदमेको अधूरा छोड़कर भाग जाना तो कायरता होगी।

मुझपर जो-कुछ बीत रही है वह तो ऊपरी चोट है—वह तो भीतरके महारोगका एक बाह्य लक्षण है।

यह महारोग है रंग-द्वेष। यदि इस गहरी बीमारीको उखाड़ फेंकनेका सार्मथ्य हो तो उसका उपयोग करना चाहिए। उसके लिए जो-कुछ कष्ट और दुःख सहन करना पड़े, सहना चाहिए। इन अन्यायोंका विरोध उसी हदतक करना चाहिए, जिस हदतक उनका संबंध रंग-द्वेष दूर करनेसे हो।

और कष्ट

यह मुल्क आपके जैसे लोगोंके लिए नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इन अब्दुलगनी सेठका परिचय हमें आगे चलकर अधिक करना पड़ेगा। उन्होंने कहा—"

यह मुल्क आपके जैसे लोगोंके लिए नहीं है।

देखिए न, आपको कल प्रिटोरिया जाना है। उसमें तो आपकों तीसरे ही दरजेमें जगह मिलेगी। ट्रांसवालमें नेटालसे ज्यादा कष्ट है। यहां तो हमारे लोगोंको दूसरे और पहले दरजेके टिकट बिलकुल देते ही नहीं।"

ईसाइयोंसे परिचय

मैं पापके परिणामसे मुक्ति नहीं चाहता, मैं तो पाप-प्रवृत्तिसे, पाप-कर्मसे मुक्ति चाहता हूं। जबतक वह न मिलेगी, मेरी अशांति मुझे प्रिय लगेगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह दलील मुझे बिलकुल न जंची। मैंने नम्रता-पूर्वक उत्तर दिया—"यदि सर्वमान्य ईसाई-धर्म यही हो, जैसाकि आपने बयान किया है, तो इसमें मेरा काम नहीं चल सकता।

मैं पापके परिणामसे मुक्ति नहीं चाहता, मैं तो पाप-प्रवृत्तिसे, पाप-कर्मसे मुक्ति चाहता हूं। जबतक वह न मिलेगी, मेरी अशांति मुझे प्रिय लगेगी।

"

भारतीयोंसे परिचय

पर ईश्वरने कुछ और ही सोचा था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्योंकि मैं तो एक साल बाद अथवा मामला जल्दी तय हो जाय तो उसके पहले देश चला जानेवाला था।

पर ईश्वरने कुछ और ही सोचा था।

ट्रांसवाल तथा आरेंज फ्री स्टेटके भारतीयोंकी दशाका पूरा चित्र देनेका यह स्थान नहीं। उनके लिए पाठकोंको 'दक्षिण अफ्रिकाके सत्याग्रहका इतिहास' पढ़ना चाहिए; परंतु उसकी रूप-रेखा यहां दे देना आवश्यक है।

वर्ण-द्वेष

पर सत्य तो वज्र की तरह कठोर और कमल की तरह कोमल है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दोनों सदा साथ-साथ चलते आते हैं। पीछे चलकर मैंने कई बार यह अनुभव किया है कि सत्याग्रह यह बात अनिवार्य है। अपनी इस समझौतावृत्ति के कारण मुझे कई बार अपनी जान जोखिम मैं डालनी पड़ी है और मित्रों के असंतोष को शिरोधार्य करना पड़ा हैं;

पर सत्य तो वज्र की तरह कठोर और कमल की तरह कोमल है ।

गृह-व्यवस्था

अपराधी के बराबर दीन नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पुलिस सुपरिटेंडेंट से मेरा सलाम कहो और कहा कि मेरे एक साथी ने मेरे साथ दगा किया है। उसे मैं अपने घर में रखना नहीं चाहता। फिर भी वह निकलने से इन्कार करता है। मेहरबानी करके मदद भेजिए।"

अपराधी के बराबर दीन नहीं।

मेरे इतना कहते ही वह ठंडा पड़ा है। माफी मांगी। आजिजी से कहा- सुपरिटेंडेंट के यहां अदमी ने भेजिए। और तुरंत घर छोड़ देना स्वीकार किया।

पूना और मद्रासमें

सर फिरोजशाह तो मुझे हिमालय-जैसे मालूम हुए;लोकमान्य समुद्र की तरह मालूम हुए। गोखले गंगा की तरह मालूम हुए;उसमें मैं नहा सकता था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यहांसे मैं गोखलेके पास गया। वह फर्ग्यूसन कालेजमें थे । बड़े प्रेमसे मुझसे मिले और मुझे अपना बना लिया। उनका भी यह प्रथम ही परिचय था;पर ऐसा मालूम हुआ मानो हम पहले मिल चुके हों।

सर फिरोजशाह तो मुझे हिमालय-जैसे मालूम हुए;लोकमान्य समुद्र की तरह मालूम हुए। गोखले गंगा की तरह मालूम हुए;उसमें मैं नहा सकता था।

हिमालयपर चढ़ना मुश्किल है,समुद्रमें डूबनेका भय रहता है;पर गंगाकी गोदीमें खेल सकते हें,उसमें डोंगीपर

सच है, प्रेम किन बंधनों को नहीं तोड़ सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मद्रास में मैंने बहुतों का प्रेम और उत्साह इतना देखा कि यध्यपि वहां सबके साथ मुख्यतः अंग्रेजी में ही बोलना पड़ता था फिर भी, मुझे घर के जैसा ही मालूम हुआ।

सच है, प्रेम किन बंधनों को नहीं तोड़ सकता।

मद्रास से मैं कलकत्ता गया। कलकत्ते में मेरी कठिनाइयों की सीमा न रही। वहां 'ग्रेंड ईस्टर्न' होटल में उतरा। न किसी से जान न पहचान। होटल में 'डेली टेलीग्राफ' के प्रतिनिधि मि० एलर थार्प से पहचान हुई। वह रहते थे बंगाल क्लब में। वहां उन्होंने …

'जल्दी लौटो'

मेरा अनुभव कहता है कि प्रतिपक्षी के साथ न्याय करके हम अपने लिए जल्दी न्याय प्राप्त करते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लगी वह थी अत्युक्ति का अभाव और सत्यपरायणता। उन्होंने मुझसे जिरह करने में कोरकसर न रक्खी थी। उसमें उन्होंने अनुभव किया कि दक्षिण अफ्रीका के गोरों के पक्ष को निष्पक्ष होकर पेश करने में तथा उनकी तुलना करने में मैंने कोई कमी नहीं रक्खी थी।

मेरा अनुभव कहता है कि प्रतिपक्षी के साथ न्याय करके हम अपने लिए जल्दी न्याय प्राप्त करते हैं।

इस प्रकार मुझे अकल्पित सहायता मिल जाने से कलकत्त में भी सभा करने की आशा बंधी; पर इसी अर्से में डरबन से तार मिला-- 'पार्लमेंट की बैठक जनवरी में होगी, जल्दी लौटो।'

तीसरा भाग(तूफानके चिन्ह)

लोगों के चेहरों से चिंता दूर हुई, और उसके साथ ही ईश्वर भी न जाने कहां चला गया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… खड़ा रहना ही मुश्किल था। 'ईश्वर जो करे सो सही' इसके सिवा दूसरी बात किसी के मुंह से न निकलती। मुझे जहांतक याद है, ऐसी चिंता में चौबीस घंटे बीते होंगे। अंतको बादल बिखरे, सूर्यनारायण ने दर्शन दिये। कप्तान ने कहा-- 'अब तूफान जाता रहा।'

लोगों के चेहरों से चिंता दूर हुई, और उसके साथ ही ईश्वर भी न जाने कहां चला गया।

मौत का डर दूर हुआ और उसके साथ ही फिर गान-तान, खान-पान शुरू हो गया; फिर वही माया का आवरण चढ़ गया। अब भी नमाज पढ़ी जाती, भजन होते; परंतु तूफान के अवसर पर उसमें जो गंभीरता दिखाई देती थी, वह न रही।

बाल-शिक्षण

जहां स्वतंत्रता और अक्षर-ज्ञान इनमें से किसी एक को पसंद करने का सवाल हो, वहां कौन कह सकता हैं कि स्वतंत्रता अक्षर-ज्ञान से हजार-गुना अच्छी नहीं है ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हिंदुस्तानी बालकों को नहीं मिल सकती वह मुझे अपने बच्चों को दिलाने की इच्छा न करनी चाहिए, अपने हृदय में स्थान न दिया होता । पर उस अवस्था में वे स्वतंत्रता और आत्मसम्मान का वह पदार्थ-पाठ न सीख पाते, जो आज सीख सके हैं। और

जहां स्वतंत्रता और अक्षर-ज्ञान इनमें से किसी एक को पसंद करने का सवाल हो, वहां कौन कह सकता हैं कि स्वतंत्रता अक्षर-ज्ञान से हजार-गुना अच्छी नहीं है ?

१९२० में मैंने जिन नवयुवकों को स्वतंत्रता-घातक स्कूलों और कालेजों को छोड़ देने का निमंत्रण दिया और जिनसे मैंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए निरक्षर रहकर सड़कों पर गिट्टी फोड़ना बेहतर हैं, बनिस्बत इसके कि गुलामी में रहकर अक्षर-ज्ञान प्राप्त करें, वे शायद अब मेरे …

ब्रह्मचर्य-१

मैंने देखा कि व्रत बंधन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता का द्वार है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

‘बलवे' में मुझे डेढ़ महीने से ज्यादा न ठहरना पड़ा; परंतु ये छः सप्ताह मेरे जीवन का बहुत बेशकीमती समय था । व्रत का महत्त्व मैंने इस समय सबसे अधिक समझा ।

मैंने देखा कि व्रत बंधन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता का द्वार है ।

आज तक मेरे प्रयत्नों में अवश्यक सफलता नहीं मिलती थी;

नगर-सुधार:अकाल फंड

सुधारक जिस बातको सुधार समझता है, समाज उसे ‘कुधार' क्यों न माने ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पाठ और अधिक अच्छी तरह सीखा कि यदि लोगोंसे कुछ भी काम कराना हो तो हमें धीरज रखना चाहिए। सुधारक गरज तो होती है खुद सुधारकको, जिस समाजमें वह सुधार चाहता है, उससे तो उसे विरोधकी, तिरस्कारकी और जानकी भी जोखिमकी ही आशा रखनी चाहिए।

सुधारक जिस बातको सुधार समझता है, समाज उसे ‘कुधार' क्यों न माने ?

और यदि सुधार न भी माने तो उसकी तरफसे उदासीन क्यों न रहे ?

सत्य एक विशाल वृक्ष है। उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है त्यों-त्यों उसमें अनेक फल आते हुए दिखाई देते हैं ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इस तरह दक्षिण अफ्रीकाके भारतीयोंकी सेवा करते हुए मैं खुद बहुतेरी बात एक के बाद एक अनायास सीख रहा था ।

सत्य एक विशाल वृक्ष है। उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है त्यों-त्यों उसमें अनेक फल आते हुए दिखाई देते हैं ।

उनका अंत ही नहीं होता। ज्यों-ज्यों हम गहरे पैठते हैं त्यों-त्यों उसमेंसे रत्न निकलते हैं; सेवाके अवसर हाथ आते ही रहते हैं ।

देश-गमन

मेरा यह निश्चित मत हो गया है कि लोक-सेवकको जो भेंटें मिलती हैं, वे उसकी निजी चीज कदापि नहीं हो सकतीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इस बातके लिए मुझे कभी पश्चात्ताप नहीं हुआ। आगे चलकर कस्तुर वाईको भी उसका और औचित्य जंचने लगा। इस तरह हम अपने जीवनमें बहुतेरे लालचोंसे बच गये हैं।

मेरा यह निश्चित मत हो गया है कि लोक-सेवकको जो भेंटें मिलती हैं, वे उसकी निजी चीज कदापि नहीं हो सकतीं।

देशमें

सेवाका प्रेम कुकुरमुत्तेकी तरह जहां-तहां उग नहीं निकलता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैंने कुछ स्वयंसेवकसे मेल-मुलाकात की। दक्षिण अफ्रीकाकी कुछ बातें उनसे कीं। इससे वे कुछ शरमाये। मैंने उन्हें सेवाका मर्म समझानेकी कोशिश की। वे कुछ-कुछ समझे। परंतु

सेवाका प्रेम कुकुरमुत्तेकी तरह जहां-तहां उग नहीं निकलता।

उसके लिए एक तो इच्छा होनी चाहिए और फिर अभ्यास। इन भोले और भले स्वयंसेवकों में इच्छा तो बहुत थी; पर तालीम और अभ्यास कहांसे हो सकता था?

गोखलेके साथ एक मास-१

धन, सत्ता और मान मनुष्यत्वसे क्या-क्या पाप और अनर्थ नहीं कराते ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अलावा वे कभी उन्हें नहीं पहनते थे। मैं नहीं कह सकता कि यह बात कहांतक सच हैं। दूसरे अवसरोंपर वे चाहे पहनते हों या न पहनते हों, वाइसरायके दरबारमें हों या और कहीं, स्त्रियोचित आभूषण पहनकर उन्हें जाना पड़ता है, यही काफी दुःखदायक है ।

धन, सत्ता और मान मनुष्यत्वसे क्या-क्या पाप और अनर्थ नहीं कराते ?

गोखले के साथ एक मास----१

काशीमें

तीसरे दर्जेके यात्री तो मानो भेड़-बकरी होते हैं, और उनके बैठनेके डिब्बे भी भेड़-बकरियोंके लायक होते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर तीसरे और पहले दर्जेकी सुविधाओंमें जो अंतर है वह इन दर्जोंके किरायेके अंतरकी अपेक्षा बहुत अधिक मालूम हुआ।

तीसरे दर्जेके यात्री तो मानो भेड़-बकरी होते हैं, और उनके बैठनेके डिब्बे भी भेड़-बकरियोंके लायक होते हैं।

यूरोपमें तो मैंने अपनी सारी यात्रा तीसरे दर्जे में ही की थी; केवल अनुभवके लिए एक बार में पहले दर्जेमें बैठा था;

फिर दक्षिण अफ्रीका

इस दुनिया में ईश्वर या सत्य, कुछ भी कहिए, उसके सिवा दूसरी कोई चीज निश्चित नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बाल-बच्चोंका वियोग, जमा हुआ काम तोड़ देना, निश्चिततासे अ- निश्चिततामें प्रवेश करना--यह सब क्षणभरके लिए खटका; पर मैं तो अनिश्चित जीवनका आदी हो गया था।

इस दुनिया में ईश्वर या सत्य, कुछ भी कहिए, उसके सिवा दूसरी कोई चीज निश्चित नहीं।

यहां निश्चितता मानना ही नम है। यह सब जो अपने आसपास हमें दिखाई पड़ता है और बनता रहता है, अ- निश्चित और क्षणिक है ;

चौथा भाग(किया-कराया स्वाहा)

'जिसकी लाठी उसकी भैंस' का नियम उन्होंने कुछ मधुर शब्दोंमें बता दिया, पर हमारे पास तो लाठी ही कहां थी ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ॐ' करना पड़ेगा । और मैंने अपने साथियोंपर भी यह बात अच्छी तरह स्पष्ट कर दी; पर मि० चैंबरलेनका जवाब क्या झूठा था ? गोल-मोल कहने के बदले उन्होंने खरी बात कह दी।

'जिसकी लाठी उसकी भैंस' का नियम उन्होंने कुछ मधुर शब्दोंमें बता दिया, पर हमारे पास तो लाठी ही कहां थी ?

लाठी तो दूर, लाठींकी चोट सहनेवाले शरीर भी मश्किलसे हमारे पास थे ।

जहरकी घूंट पीनी पड़ी

हम यहां कुत्तेकी तरह दुम हिलाते रहें, यह कैसे बरदाश्त किया जा सकता है ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… नामोनिशान मिट जाने का अंदेशा मुझे है । उसकी हालत तो दिनदिन गिरती ही जायगी, इसमें मुझे कोई संदेह नहीं । मि० चैवरलेनका मुझसे न मिलना, उस अधिकारीका मेरे साथ तिरस्कारका बर्ताव करना- ये बातें तो सारी कौमकी---सारे समाजकी मानहानि मुकाबिलेमें कुछ भी नहीं है।

हम यहां कुत्तेकी तरह दुम हिलाते रहें, यह कैसे बरदाश्त किया जा सकता है ?

" मैंने इस तरह अपनी बात लोगोंके सामने रक्खी । प्रिटोरिया और जोहान्सबर्गम रहने वाले भारतीय अगुअोंके साथ सलाह-मशवरा करके अंत जोहान्सबर्गमें मैंने अपना दफ्तर खोलने का निश्चय किया । ट्रांसवालम भी मुझे यह तो शक था ही कि वकालतकी सनद मिलेगी भी या नहीं …

निरीक्षणका परिणाम

पर यह तो घर जलाकर तीर्थ करना हुआ !

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अपरिग्रहका पालन किस तरह मुमकिन है ? क्या यह हमारी देह ही हमारे लिए कम परिग्रह है ? स्त्री-पुरुष आदि यदि परिग्रह नहीं हैं तो फिर क्या है? क्या पुस्तकोंसे भरी इन अलमारियोंमें आग लगा दूं ?

पर यह तो घर जलाकर तीर्थ करना हुआ !

अंदरसे तुरंत उत्तर मिला-'हां, घरबारको खाक किये बिना तीर्थ नहीं किया जा सकता ।' इसमें अंग्रेजी कानूनके अध्ययनने मेरी सहायता की । स्नेल-रचित कानूनके सिद्धांतोंकी चर्चा याद आई। 'ट्रस्टी'शब्दक अर्थ, गीताजीके अध्ययनकी बदौलत, अच्छी तरह समझमें आया । कनून-शास्त्रके प्रति मनमें आदर वढ़ी । उसके …

'हां, घरबारको खाक किये बिना तीर्थ नहीं किया जा सकता ।'

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

क्या यह हमारी देह ही हमारे लिए कम परिग्रह है ? स्त्री-पुरुष आदि यदि परिग्रह नहीं हैं तो फिर क्या है? क्या पुस्तकोंसे भरी इन अलमारियोंमें आग लगा दूं ? पर यह तो घर जलाकर तीर्थ करना हुआ ! अंदरसे तुरंत उत्तर मिला-

'हां, घरबारको खाक किये बिना तीर्थ नहीं किया जा सकता ।'

इसमें अंग्रेजी कानूनके अध्ययनने मेरी सहायता की । स्नेल-रचित कानूनके सिद्धांतोंकी चर्चा याद आई। 'ट्रस्टी'शब्दक अर्थ, गीताजीके अध्ययनकी बदौलत, अच्छी तरह समझमें आया । कनून-शास्त्रके प्रति मनमें आदर वढ़ी । उसके अंदर भी मुझे धर्मक तत्व दिखाई पड़ा । 'ट्रस्टी' यों करोड़ोंकी संपत्ति रखते हैं, …

जबरदस्तसे मुकाबला

हम सबकी सृष्टि एक ही कूची के द्वारा हुई हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

लेकिन उसके संचालकका विरोध करना नानो खुद अपना ही विरोध करना है । कारण यह है कि

हम सबकी सृष्टि एक ही कूची के द्वारा हुई हैं।

हम सब एक ही ब्रह्मदेवकी प्रजा है । संचालक अर्थात् उस व्यक्तिके अंदर तो अनंत शक्ति भरी हुई है। इसलिए यदि हम उसका अनादर--तिरस्कार करेंगे तो उसकी शक्तियोंका, गुणोंका भी अनादर होगा। ऐसा करने से तो उस संचालककों एवं प्रकारांतरले सारे जगत्को हानि पहुंचेगी ।। …

हृदय-मंथन

ब्रह्मचर्यहीन जीवन मुझे शुष्क और पशुवत् मालूम होता है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कि श्राजसे जीवन-पर्यंत ब्रह्मचर्यका पालन करूंगा । इस व्रतका महत्त्व और उसकी कठिनता मैं उस समय पूरी न समझ सका था । कठिनाइयोंका अनुभव तो मै श्राज तक भी करता रहता हूं । साथ ही उस व्रतका महत्त्व भी दिन-दिन अधिकाधिक समझता जाता हूं ।

ब्रह्मचर्यहीन जीवन मुझे शुष्क और पशुवत् मालूम होता है ।

पशु-स्वभावतः निरंकुश है, मनुष्यका मनुष्यत्व इसी बातमें है कि वह स्वेच्छासे श्रपनेको अंकुशमें रक्खे । ब्रह्मचर्यको जो स्तुति धर्मग्रंथोंमें की गई है उसमें पहले मुझे अत्युक्ति मालूम होती थी । परंतु अब दिन-दिन वह अधिकाधिक स्पष्ट होता जाता है कि वह बहुत ही उचित और …

आत्मिक शिक्षा

आत्माकी कसरत तो बालक शिक्षकके चरणसे ही सीखते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… संपर्क में आता गया त्यों-त्यों मैंने देखा कि वह ज्ञान पुस्तकों द्वारा नहीं दिया जा सकता। शारीरिक शिक्षा शरीरकी कसरत द्वारा दी जा सकती है और बौद्धिक शिक्षा बुद्धिी कसरत द्वारा । उसी प्रकार आत्मिक शिक्षा अत्मा कसरतके द्वारा ही दी जा सकती है। और

आत्माकी कसरत तो बालक शिक्षकके चरणसे ही सीखते हैं।

अगर युवक विद्यार्थी चाहे हाजिर हों या न हों शिक्षकको तो रादा सावधान ही रहना चाहिए । लंकामें बैठा हुआ शिक्षक अपने आचरणके द्वारा अपने शिष्योंकी - को हिला सकता है। यदि मैं खुद तो झूठ बोलू, पर अपने शिष्योंको सच्चा मालेका प्रयत्न करूं तो …

सत्याग्रह की चकमक

सत्याग्रहीका जन्म तो धोखा खानेके लिए ही हुआ है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और

सत्याग्रहीका जन्म तो धोखा खानेके लिए ही हुआ है।

इसलिए परवा नहीं, अगर ये साहब मुझे धोखा दे दें। मैंने उसे बीसों बार नहीं कहा है कि अंतको वही धोखा खाता है, जो दूसरोंको धोखा देता है ?

मवक्किल जेल से कैसे बचा?

मेरी राय तो यह है कि लज्जा जेल जाने में नहीं, बल्कि चोरी करनेमें है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पड़ेगी, जोकि वे अभीतक नहीं जानते हैं। मैं तो यह सोचता हूं कि जो जुरमाना वे तजवीज कर दें उसे मंजूर कर लेना चाहिए। बहुत मुमकिन है कि वे मान जायंगे । परंतु यदि न मानें तो फिर आपको जेल जानेके लिए तैयार रहना होगा।

मेरी राय तो यह है कि लज्जा जेल जाने में नहीं, बल्कि चोरी करनेमें है।

अब लज्जाका काम तो हो चुका;

तीसरे दर्जेकी फजीहत

सत्यके पुजारीको सत्यका इतना उल्लंघन भी शोभा नहीं देता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

परंतु मैंने इस अनौचित्यकी ओर उस समय प्रांखें मूंद लीं ।

सत्यके पुजारीको सत्यका इतना उल्लंघन भी शोभा नहीं देता।

पत्नीका आग्रह नहीं था कि वह उसमें जाकर नहावे; परंतु प्रतिके मोहरूपी' सुवर्णपात्रने सत्यको डोक लिया था ।

मेरा प्रयत्न

लौकिक संबंधकी अपेक्षा आध्यात्मिक संबंध अधिक कीमती हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… न पड़ा, न कभी मन-मुटाव ही हुआ । मतभेद रहते हुए भी हम' बंधु और मित्र बने हुए हैं । समितिका स्थान मेरे लिए यात्रा-स्थल हो गया है। लौकिक दृष्टिसे भले ही मैं उसका सदस्य न बना हूं, पर आध्यात्मिक दृष्टिसे तो हूँ ही ।

लौकिक संबंधकी अपेक्षा आध्यात्मिक संबंध अधिक कीमती हैं।

आध्यात्मिक संबंधसे हीन लौकिक संबंध प्राण-हीन शरीरके समान है । मुझे डाक्टर प्राणजीवनदास मेहतासे मिलने रंगून जाना था। रास्तेमें वांलकत्तामें श्री भूपेंद्रनाथ बसुके निमंत्रणसे मैं उनके यहां ठहो । यहां तो मैंने

उपवास

जैसे कि निर्बल आदमी हिंसक होता है, वैसे ही, वे निर्बल पड़ते ही मिलमें जानेवाले मजदूरोंसे द्वेष करने लगे

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… शांति भी खूब रक्खी रोजकी सभाओंमें भी वे बड़ी संख्यामे आते थे । मैं उन्हें रोज ही प्रतिज्ञाका स्मरण कराता था । वे रोज पुकार-पुकार कर कहते थे, “हम मर जायंगे, पर अपनी टक कभी न छोड।” किंतु अंतमें वे ढीले पड़ने लगे । और

जैसे कि निर्बल आदमी हिंसक होता है, वैसे ही, वे निर्बल पड़ते ही मिलमें जानेवाले मजदूरोंसे द्वेष करने लगे

और मुझे डर लगा कि शायद कहीं उनपर ये बलात्कार न कर बैठे। रोजकी सभामें आदमियोंकी हाजिरी कम हुई । जो प्राते भी उनके चेहरोंपर उदासी छाई हुई थी । मुझे खबर मिली कि मजदूर डिगने लगे हैं। में तरदुदुदमे पड़ा । मैं सोचने लगा …

'प्याज-चोर'

विनय है विरोधीके प्रति भी मनमें आदर रखना, सरल भाव, उसके हितकी इच्छा और उसीके त्र्प्रनुसार बर्ताव रखना ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दूधमें जहर पड़नेके समान है। पीछेसे मैंने यह और अधिक समझा कि पाटीदार त्र्प्रभी विनयका पूरा पाठ नहीं पढ़ सके थे । त्र्प्रनुभवसे देखता हूं कि विनय सत्याग्रहका सबसे कठिन त्र्प्रंश है । विनयका अर्थ यहांपर केवल मानके साथ वचन बोलनाभर ही नहीं हैं ।

विनय है विरोधीके प्रति भी मनमें आदर रखना, सरल भाव, उसके हितकी इच्छा और उसीके त्र्प्रनुसार बर्ताव रखना ।

शुरूके दिनोंमें लोगोंमें खूब हिम्मत दिखाई पड़ती थी । शुरू-शुरूमें सरकारी कार्रवाइयां भी नर्म होती थी;

खेड़ाकी लड़ाईका अंत

लोग जहाँ पर जेल ईत्यादि से निर्भय बनते हैं वहाँ राजदंड लोगों का दबाने के बदले उलटा बहादुरी देता है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सरकार उन्हें पकड़े बिना भला कैसे रहती ? मोहनलाल पंड्या और उनके साथी पकड़े गए। इससे लोगों का उत्साह बढ़ा !

लोग जहाँ पर जेल ईत्यादि से निर्भय बनते हैं वहाँ राजदंड लोगों का दबाने के बदले उलटा बहादुरी देता है ।

अदालत में लोगोंके झुंड मुकदमा देखने इक्कठा होने लगे । पंड्या को तथा उनके साथियों को बहुत थोड़े दिनों की कैद मिली । मैं मानता हुँ कि अदालत का फैसला गलत था । प्याज उखाड़ने की कार्रवाई चोरी की कानूनी व्याख्या में नहीं आती है;

ऐक्यके प्रयत्न

धर्म के प्रश्न में श्रद्धा सर्वोपरि होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… करने में पूरी मदद करनी चाहिए । खिलाफत का प्रश्न मेरे लिए सहल था । उसके स्वतंत्र गुण-दोष तो मुझे देखने भी नहीं थे । मुझे ऐसा लगा कि उस संबंध में मुसलमानों की मांग नीति-विरुद्ध न हो तो मुझे उसमें मदद देनी चाहिए ।

धर्म के प्रश्न में श्रद्धा सर्वोपरि होती है।

सबकी श्रद्धा एक ही वस्तु के बारे में एक ही सी होतो फिर जगत में एक ही धर्म हो सकता है । खिलाफतसंबंधी मांग मुझ नीति-विरुद्ध नहीं जान पड़ी । इतना ही नहीं, बल्कि यही मांग इंग्लैंड के प्रधानमंत्री लाइड जार्ज ने स्वीकार की थी, …

मृत्यु-शैय्यापर

महज जीनेके लिए जीना मुझ कभी पसंद नहीं था ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… लगा । कुछ काम-काज करनेको शक्ति तो थी ही नहीं । पढ़नेकी शक्ति भी न रह गई थीं । किसीसे बाततक करनेको जी न चाहता था । जरा-सी बातचीत करने में दिमाग थक जाता था । इससे जीने में कोई आनंद नहीं रहा था ।

महज जीनेके लिए जीना मुझ कभी पसंद नहीं था ।

बिना कुछ काम-काज किये साथियों से सेवा लेते हुए दिन-ब-दिन क्षीण होनेवाली देह को टिकाये रखना मुझे बड़ा कष्टकर प्रतीत होता था । इस तरह मृत्युकी राह देख रहा था कि इतनेमें डा० तलवलकर एक विचित्र प्राणीको लेकर आए । वह महाराष्ट्रीय हैं। उनको हिंदुस्तान …

रौलट-ऐक्ट और मेरा धर्म-संकट

दोनों एक ही बात है, क्योंकि शंका के मूल में श्रद्धा का अभाव होता है । ईश्वर, मुझे श्रद्धा दे ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पर मैंने आत्माका--भावार्थका नाश किया है । यह मुझे सदा ही अखरता रहता है । यह जानने पर भी व्रत के संबंध में मेरा क्या धर्म है, मैं यह नहीं जान सका अथवा यों कहिए कि मुझमें उसके पालन करने की हिम्मत नहीं है ।

दोनों एक ही बात है, क्योंकि शंका के मूल में श्रद्धा का अभाव होता है । ईश्वर, मुझे श्रद्धा दे ।

बकरी का दूध शुरू करने के थोड़े दिन बाद डा० दलाल ने गुदा-द्वार में ऑपरेशन किया और वह बहुत कामयाब साबित हुआ । अभी यों मैं बीभारी से उठने की आशा बांध ही रहा था और अखबार पढ़ना शुरू किया था कि इतने में ही …

वह अद्भुत दृश्य

सत्याग्रह आत्मशुद्धिकी लड़ाई है । यह धार्मिक लड़ाई है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वह सप्ताह !--१ ४६५ बुलाया और बात की-- “मुझे रातको स्वप्नमें विचार आया कि इस कानूनके जवाबमें हमें सारे देशसे हड़ताल करनेके लिए कहना चाहिए ।

सत्याग्रह आत्मशुद्धिकी लड़ाई है । यह धार्मिक लड़ाई है ।

धर्म-कार्यको शुद्धिसे शुरू करना ठीक लगता है । एक दिन सभी लोग उपवास करें और कामधंधा बंद रक्खें । मुसलमान भाई रोजाके अलावा और उपवास नहीं रखते;

सोये हुएको जगाया जा सकता है । जागता हुआ सोने का ढोंग करे तो उसके कान में ढोल बजाने से भी क्या होगा ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… को चेतावनी दी । जब शास्त्रीजी की वाग्धारा चल रही थी, उस समय वाइसराय उनकी ओर ताक रहे थे । मुझे तो ऐसा लगा कि शास्त्रीजी के भाषण का असर उनके मन पर पड़ा होगा । शास्त्रीजी पूरे-पूरे भावावेश में आ गये थे । किंतु

सोये हुएको जगाया जा सकता है । जागता हुआ सोने का ढोंग करे तो उसके कान में ढोल बजाने से भी क्या होगा ।

धारा-सभा में बिलों की चर्चा करने का प्रहसन तो करना ही चाहिए । सरकार ने वह प्रहसन खेला । किंतु जो काम उसे करना था उसका निश्चय तो हो ही चुका था ।इसलिए शास्त्रीजी की चेतावनी बेकार साबित हुई। और इसमें मुझ जैसे की तूतीकी …

वह सप्ताह!-१

विट्ठलदासको यह पहला अनुभव हुआ कि उजला रंग होनेसे ही सब-कुछ दूध नहीं हो जाता ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मानी जायगी, जब्त किताबोंमें वे नहीं ली जायंगी । इसलिए इस नई आवृत्तिको छापने, बेचने और खरीदनेमें कोई गुनाह नहीं माना जायगा । । लोग यह खबर सुनकर निराश हुए । इस दिन सवेरे चौपाटीपर लोगोंको स्वदेशी-व्रत तथा हिंदू-मुस्लिमऐक्यके के लिए इकट्ठा होना था ।

विट्ठलदासको यह पहला अनुभव हुआ कि उजला रंग होनेसे ही सब-कुछ दूध नहीं हो जाता ।

लोग बहुत ही कम इकट्ठे हुए थे । इनमें दोचार बहनोंका नाम मुझे याद हो आता है । पुरुष भी थोड़े ही थे । मैंने व्रतका मजमून गढ़ रक्खा था । उनका अर्थ उपस्थित लोगोंको खूब समझाकर उन्हें व्रत लेने दिया । थोड़े लोगोंकी मौजूदगीसे …

वह सप्ताह!-२

सत्याग्रह सच्चेका खेल है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मिलनेकी संभावना नहीं थी । चौपाटीपर सभा करने और लोगोंको शांति पालन करने के लिए समझाने- का अपना इरादा जाहिर करके मैंने उनसे छुट्टी ली । | चौपाटी पर सभा हुई । मैंने लोगोंको शांतिके बारे में और सत्याग्रहकी मर्यादाके बारेमें समझाया और कहा--- "

सत्याग्रह सच्चेका खेल है।

लोग अगर शांतिका पालन न करें तो मुझसे सत्याग्रहकी लड़ाई कभी पार न लगेगी।" अहमदाबादसे श्री अनसूयाबहनको भी खबर मिल चुकी थी कि वहां हुल्लड़ हो गया है। किसीने अफवाह उड़ा दी थी कि वह भी पकड़ी गई हैं। इससे मजदूर पागल-से बन गये। उन्होंने …

'हिमालय-जैसी भूल'

मैंने यह हमेशा माना है कि जब हम दूसरेके गज-बराबर दोषको रज-समान देखें और अपने राई-जैसे जान पड़नेवाले दोषको पर्वत जैसा देखना सीखेंगे तभी हम अपने और दुसरेके दोषोंका ठीक-ठीक हिसाब लगा सकेंगे ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ही दूसरे लोगोंको सविनय भंग करनेके लिए निमंत्रण देने में मैंने उतावलो करनेकी भूल की थी, और वह भूल मुझे हिमालय-जैसी बड़ी जान पड़ी। मैंने इसे कबूल किया, इसलिए मेरी खूब ही हंसी हुई। तो भी मुझे यह कबूल करनेके लिए पश्चात्ताप नहीं हुआ है।

मैंने यह हमेशा माना है कि जब हम दूसरेके गज-बराबर दोषको रज-समान देखें और अपने राई-जैसे जान पड़नेवाले दोषको पर्वत जैसा देखना सीखेंगे तभी हम अपने और दुसरेके दोषोंका ठीक-ठीक हिसाब लगा सकेंगे ।

मैंने यह भी माना है कि सत्याग्रहीं बनने के इच्छुक- को तो इस सामान्य नियमका पालन बहुत ही सूक्ष्मतासे करना चाहिए ।

सत्य के प्रयोग मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

सत्य के प्रयोग मुफ़्त पढ़ें