२–मन की उत्पादन शक्ति
मनुष्य में उत्पादनशक्ति क्या वस्तु है? केवल विचार शक्ति। विचार करना क्या है? उत्पादन है। इस प्रकार हम जीवन पर्यन्त उत्पादक रहे हैं वरन हमें इसका कुछ भी पता नहीं। हमने समझा था कि उत्पन्न करने की शक्ति कोई अद्भुत और अनोखी वस्तु होगी जिसको कि हम बड़ी खोज के बाद किसी दिन बाहर से पाकर ग्रहण करेंगे। हम यह नहीं जानते थे कि जिस वस्तु की तलाश में हम बहुत दिनों से थे वह हम में सदैव से मौजूद है और हर समय हमारे साथ रहती है। बात केवल इतनी है कि समुदायरूप शक्ति होने, उचित रीति से काम में लाए जाने और मतलब के लिए काम में लगने के बजाए जल-प्रपात की भांति वह निरन्तर नष्ट होती रही, वह उत्पादन शक्ति होते हुए भी हमारे जीवन को निरर्थक और बेकार बनाये रही। दिन आया, दिन गया, ईश्वर ने एतवार छुट्टी का दिन दिया इत्यादि प्रकार का जीवन रह गया। अन्य समय में जब हम इसको काम में लाए भी तो बुरे कामों में। हमने अपने मन को रोग और शोक में, दुःख और विपत्ति में, पश्चात्ताप और प्रलाप में लगाया। मानो ये मनुष्य के भाग्य में ही हैं। वास्तव में हमने स्वयं इन चीजों को पैदा किया और विचार की उत्पादन शक्ति द्वारा अपनी ओर आकर्षित कर लिया। मन उत्पादक है। इस कथन की सत्यता जितनी हम माने उतने ही अच्छे अच्छे विचार और योगावस्था हम उत्पन्न करेंगे; परन्तु यदि मन द्रुतगामी घोड़े को भांति हो जो दाँतो के बीच लगाम होने पर