Doomreader

कोविद-कीर्तन

लेखक: महावीर प्रसाद द्विवेदी

दूसरे नाम Kovid Kirtan

लंबाई: 26,630 शब्द, लगभग 107 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

कोविद-कीर्तन मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

वामन शिवराम आपटे, विष्णु शास्त्री चिपलूनकर, आचार्य शीलभद्र और कई अन्य विद्वानों के जीवन-परिचय। महावीर प्रसाद द्विवेदी के जीवनी-परक लेख।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१—वामन शिवराम आपटे

सतारा ज़िले में सावन्तवाड़ी नामक एक स्थान है। उसके अन्तर्गत आसोलीपाल नामक ग्राम में, सन् १८५८ ईसवी में, वामनराव का जन्म हुआ। वामनराव जब तीन ही वर्ष के थे तभी उनके पिता शिवरामरावजी आपटे ने अपनी जीवन-लीला संवरण की। वामनराव के पिता के मरने पर उनकी विधवा माता अपने लड़कों को लेकर जीवन-निर्वाह के निमित्त कोल्हापुर आईं। वहाँ भी उस साध्वी का पीछा दुर्दैव ने न छोड़ा। कोल्हापुर मे उसके एक १५ वर्ष के पुत्र को निघृण मृत्यु ने उदरसात् कर लिया। पति भी गया; एक पुत्र भी गया! इस दुःख-परम्परा को वामनराव की माता न सहन कर सकी। शोकाकुल होकर, वही कोल्हापुर में, वह भी अपने पति और पुत्र की अनुगामिनी हो गई। आठ ही वर्ष के वय में वामनराव निराश्रय और अनाथ हो गये। पिता भी नहीं! माता भी नहीं!!

अनाथों का नाथ ईश्वर है। निराश्रयों का आश्रय भी वही है। वामनराव यद्यपि माता-पिता-हीन हो गये, तथापि वे अकारण-कारुणिक परम पिता जगदीश्वर के पूर्ववत् वात्सल्य-भाजन बने रहे। उसी ने उन पर अपना वरद-हस्त रखकर, और इस अपरिमेय दुःख को सहन करने की शक्ति देकर, उनको धैर्य धारण करने में समर्थ किया।

दक्षिण में दरिद्र ब्राह्मणो के लड़के––विशेषतः विद्यार्थी––भिक्षा से अपना जीवन-निर्वाह करते हैं। वामनराव को भी यह वृत्ति अवलम्बन करनी पड़ी। पौराणिक वामनजी की वृत्ति को स्वीकार करने के लिए, दुर्दैव द्वारा इस प्रकार विवश किये जाने पर, वामनराव ने अपने वामन नाम को सार्थक कर दिया। आठ ही वर्ष के वय से भिक्षाटन से उदर-पूर्ति करते हुए वामनराव ने विद्या-सम्पादन करना आरम्भ किया। दो तीन वर्ष में मराठी भाषा भली भाँति सीखकर वे कोल्हापुर की अँगरेज़ी पाठशाला में प्रविष्ट हुए। वहाँ जाने पर उनकी वृत्ति वही बनीं रही। उसमें अन्तर न पड़ा। उनको गणित और संस्कृत पर बड़ा अनुराग था। इन विषयों में वे अपने सहपाठियों की सहायता करते थे और उनको प्रसन्न करके उनकी पुस्तकें माँगकर अपना काम चलाते थे। पुस्तकों की भी भिक्षा! वस्त्र की भी भिक्षा!! अन्न की भी भिक्षा!!! भिक्षा ही पर उनका जीवन अवलम्बित था।

यहाँ से आगे पढ़ें

४-पण्डित मथुराप्रसाद मिश्र

चित्र न मिला, न सही। पाठक, आप हमारे साथ, बनारस कालेज के हेडमास्टर के कमरे में एक मिनट के लिए चलिए और वहाँ एक व्यञ्च पर ध्यानस्थ हो जाइए। भावना कीजिए कि दस बजने मे कोई आध घण्टा बाक़ी है। इसी समय एक पालकी आती हुई देख पड़ी और वह कालेज के बरामदे में रख दी गई। पालकी दोनो तरफ़ से बन्द है। उसके एक तरफ का दरवाज़ा खुला। उससे एक पुरुष बाहर आया। उसके सिर पर बिलकुल पुरानी चाल की पगड़ी है; बदन मे बिलकुल पुरानी चाल का बालाबर अँगरखा है; उस पर एक काला चोगा है, कन्धे पर चोग़े के ऊपर घड़ी किया हुआ, बिलकुल पुरानी चाल का, सफ़ेद डुपट्टा रक्खा है। मारकीन की धोती लम्बी लटक रही है। सिर और डाढ़ी के बाल मुँड़े हुए हैं। मूँछे बड़ी-बड़ी हैं। ओठ कुछ मोटे हैं। नाक और आँखें बड़ी हैं। शरीर-लता लम्बी पर मोटी नहीं है। रङ्ग सॉवला है। ललाट पर सफ़ेद चन्दन की दो टिकलियाँ लगी हुई हैं। इस वेश और इस आकृति की वह मूर्ति कमरे के भीतर आई और अपनी कुरसी पर बैठ गई। अब तक, बिलकुल पुरानी चाल के उसके देशी जूते पालकी ही में थे। उन्हे एक चपरासी, या दफ़्तरी, उठा लाया और मेज़ के नीचे उसने रख दिया। आप यह न समझिए कि पालकी से कमरे तक इस माननीय मूर्ति को नङ्गे पैरो चलना पड़ा। नहीं पैरो मे मोज़े हैं। बस, आपने, अँगरेज़ी-सभ्यता के साथ इतनी ही रियायत की है। परन्तु कहाँ ? पैरों मे। पाठक, भावना के बल से यदि आपने इस शब्द-चित्र को देख लिया है तो आप पण्डित मथुराप्रसाद मिश्र के चित्र को देख चुके।

यहाँ से आगे पढ़ें

४-पण्डित मथुराप्रसाद मिश्र

पण्डितजी बड़े ही कर्मठ ब्राह्मण थे। उनके बराबर धर्मभीरु और पुरानी चाल-ढाल का आदमी शायद ही कोई और हो। उनको छुवाछूत का बड़ा विचार था। कालेज मे ऐसे-वैसे आदमी उनके कमरे में न आने पाते थे। वे बरामदे में रहते थे और आप अपने कमरे के भीतर से उनसे बातें करते थे। पीछे से तो वे हिन्दुओं तक को छूने में हिचकते थे। एक बार हमारे एक मित्र उनसे मिलने गये। उनके डाढ़ी थी। उसे देखकर मिश्रजी ने उन्हे बाहर ही रोका; भीतर आने ही न दिया। जब उनको मालूम हुआ कि आगन्तुक व्यक्ति हिन्दू है और उनका विद्यार्थी है तब आपने उन्हें भीतर बुलाया। आगन्तुक ने भीतर जाकर भक्ति के उद्रेक मे मिश्रजी के चरणस्पर्श किये। मिश्रजी ने आशीर्वाद तो दिया, परन्तु तत्काल ही अपने सिर पर गङ्गाजल छिड़का!

यहाँ से आगे पढ़ें

५ पण्डित कुन्दनलाल

पण्डित कुन्दनलाल यद्यपि अँगरेज़ी के पदवीधर न थे तथापि अँगरेज़ी लिखने और बोलने मे उन्हें पदवीधरो से भी अधिक अभ्यास था। उनकी अँगरेज़ी की चिट्ठियों से उनकी योग्यता का अच्छा परिचय मिलता है। उनकी कई चिट्ठियाँ हमारे पास हैं। उनमे कितनी ही बातें उन्होंने बड़े महत्त्व की लिखी हैं। हिन्दी, अँगरेजी के सिवा पण्डितजी उर्दू भी जानते थे। चित्रकला मे तो आप बहुत ही व्युत्पन्न थे। चित्र खीचने मे वे इतने चतुर थे कि आदमी को सामने बिठाकर, बात की बात मे, उसका बहुत ही अच्छा चित्र खीच देते थे। कई नुमायशी मे उनके चित्रो की बड़ी तारीफ़ हुई थी और शायद उन्हे कोई पदक भी मिला था। "एक हिन्दू-विधवा" और "राजपूत ब्राइड" (नवविवाहिता राजपूत-वधू)--- उनके ये दो चित्र बहुत बढ़िया समझे गये थे। "मराठा" और "मराठिन" का भी एक जोड़ा चित्र उन्होंने अच्छा बनाया था। सब मिलाकर कोई छ:-सात चित्र उन्होंने बनाये थे; पर औरों के नाम हमें नहीं मालूम हुए। नव-विवाहिता राज-पूत-वधू के साथ उसके पति का भी चित्र था। पति लड़ाई से जाने के लिए तैयार था। जाने के पहले वह अपनी नवीना वधू से मिलने आया। उसे देखकर वधू ने कहा––

रणकूँ चाल्याँ साहिवाँ कोईं ढूँडत साथ। थारे साथी तीन छे हिया, कटारी, हाथ॥

यही भाव चित्र में दिखाया गया था। चित्र के नीचे ऊपर का दोहा भी था। दोहे का अनुवाद भी अँगरेज़ी में इस प्रकार था––

Bound for fray, why halt my Lord? What other' and need be? Heart, right hand and trenchant sword, Are thy sure champions three.

यहाँ से आगे पढ़ें

६ बौद्धाचार्य्य शीलभद्र

इसके कुछ समय बाद दक्षिण से एक पण्डितराज मगध-नरेश की सभा मे आये। उन्होने आचार्य धर्मपाल को शास्त्रार्थ के लिए ललकारा। धर्मपाल सभा मे बुलाये गये। पर दन्तदेव ने गुरु को शास्त्रार्थ करने के लिए जाने से रोका। मेरे रहते मेरे गुरु से शास्त्रार्थ! पहले वह पण्डित मुझे परास्त कर ले, तब मेरे गुरुदेव का मुकाबला करे। अन्यथा यह नहीं हो सकता। धर्मपाल अपने सच्छिष्य की योग्यता से अच्छी तरह परिचित थे। उन्होने कहा "सिद्धिरस्तु," "गम्यतां वत्स"।

इस आदेश से और अध्यापक डरे। भला यह कल का अल्पवयस्क दन्तदेव विजयी दाक्षिणात्य पण्डित का मुकाबला कैसे कर सकेगा? कहीं यह नालन्द का नाम न धरावे। इस तरह की शङ्काओं का उत्थान करके उन्होंने आचार्य की आज्ञा का प्रतिवाद किया। पर आचार्य धर्मपाल ने सबका समाधान कर दिया। दन्तदेव मगधराज के दरबार से अपना पाण्डित्य दिखाने के लिए रवाना हुए। साथ मे सैकड़ों अध्यापक और विद्यार्थी भी गये। दूर-दूर से लोग यह अद्भुत शास्त्रार्थ सुनने के लिए आये। शास्त्रार्थ का दिन नियत हुआ। सभा-स्थान दर्शकों से भर गया। कहीं तिल रखने को जगह न रही। दाक्षिणात्य पण्डित ने खड़े होकर पूर्व-पक्ष का उत्थान किया। घण्टों उसने अपने पक्ष का समर्थन करके वैदिक धर्म का श्रेष्ठत्व और बौद्धधर्म का हीनत्व प्रतिपादन किया। उसके बैठते ही दन्तदेव उठे। प्रतिपक्षो की दलीलों का खण्डन आरम्भ हुआ। उसकी एक-एक दलील दन्तदेव की अकाट्य और अखण्डनीय युक्तियों के चक्र से कट-कटकर गिरने लगी। दन्तदेव के उत्तर और प्रभाव-भरे वक्तृत्व ने उस दाक्षिणात्य पण्डित का दिल दहला दिया; वह कँपने लगा। सारी सभा में आतङ्क छा गया। अन्त को दन्तदेव ने जब "अहिंसा परमोधर्म:" की श्रेष्ठता प्रतिपादन की तब श्रोताओं पर विलक्षण प्रभाव पड़ा। विपक्षो दाक्षिणात्य पण्डित के मुँह से एक शब्द भी, उत्तर में, न निकला। उसने पराजय स्वीकार किया और सभा-स्थल छोड़कर चल दिया। यह घटना ५५४ ईसवी में हुई। बौद्धो की इस जीत का संवाद सारे भारत ही मे नहीं, चीन और तिब्बत तक में फैल गया। मगध-नरेश दन्तदेव पर बहुत ही प्रसन्न हुए। गया के पास उन्हे कुछ जायदाद देने की उन्होंने इच्छा प्रकट की।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

सायङ्काल और प्रभात की शोभा यद्यपि क्षणमात्र ही दृग्गोचर होकर लोप हो जाती है, तथापि वह उतने ही समय में लोगों को अलौकिक आनन्द दे जाती है।

१—वामन शिवराम आपटेयहाँ से आगे पढ़ें

पुस्तकों की भी भिक्षा! वस्त्र की भी भिक्षा!! अन्न की भी भिक्षा!!!

१—वामन शिवराम आपटेयहाँ से आगे पढ़ें

क्षुब्ध हुए सिन्धु-प्रवाह को कौन रोक सकता है?

२-विष्णु शास्त्री चिपलूनकरयहाँ से आगे पढ़ें

सच है, अपनी भूल न स्वीकार करना मूर्खता का चिह्न है।

२-विष्णु शास्त्री चिपलूनकरयहाँ से आगे पढ़ें

"क्रिया वह भाषा है जिसके अर्थज्ञान में कभी भूल ही नहीं होती"

२-विष्णु शास्त्री चिपलूनकरयहाँ से आगे पढ़ें

चित्र देखने से चरित की योग्यता बढ़ जाती है; उसमे कुछ और ही शोभा आ जाती है।

४-पण्डित मथुराप्रसाद मिश्रयहाँ से आगे पढ़ें

कविता भी प्रकृति-चित्रण है। वह भी एक प्रकार की चित्रविद्या है।

५ पण्डित कुन्दनलालयहाँ से आगे पढ़ें

मेरे रहते मेरे गुरु से शास्त्रार्थ! पहले वह पण्डित मुझे परास्त कर ले, तब मेरे गुरुदेव का मुकाबला करे।

६ बौद्धाचार्य्य शीलभद्रयहाँ से आगे पढ़ें

दस-पाँच बूँद डाल देने से एक छोटा सा घडा भी नही भर सकता, समुद्र भरने का तो ज़िक्र ही नही।

७ मौलाना मुहम्मद ज़काउल्लाहयहाँ से आगे पढ़ें

हिन्दी उनके लिए तृणवत् त्याज्य है।

१० राय श्रीशचन्द्र बसु बहादुरयहाँ से आगे पढ़ें

कोविद-कीर्तन की सभी 16 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १—वामन शिवराम आपटे
  2. २-विष्णु शास्त्री चिपलूनकर
  3. ३-आदित्यराम भट्टाचार्य
  4. ४-पण्डित मथुराप्रसाद मिश्र
  5. ५ पण्डित कुन्दनलाल
  6. ६ बौद्धाचार्य्य शीलभद्र
  7. ७ मौलाना मुहम्मद ज़काउल्लाह
  8. ८ रावबहादुर गणेश वेङ्कटेश जोशी
  9. ९ इच्छाराम सूर्य्यराम देसाई
  10. १० राय श्रीशचन्द्र बसु बहादुर
  11. ११ रायबहादुर पण्डित परमानन्द चतुर्वेदी
  12. १२ सिंहल द्वीप के बौद्ध विद्वान् आचार्य सुमड़्गल

कोविद-कीर्तन मुफ़्त सुनें

कोविद-कीर्तन मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

कोविद-कीर्तन मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

महावीर प्रसाद द्विवेदी की और रचनाएँ

कोविद-कीर्तन जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।