रसज्ञ-रञ्जन की पंक्तियाँ
रसज्ञ-रञ्जन (महावीर प्रसाद द्विवेदी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
21 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
मुहाविरा ही भाषा का प्राण है; उसे जिसने नहीं जाना, उसने कुछ नहीं जाना।
पूरा अंश दिखाएँ
मुहाविरे का भी विचार रखना चाहिए। बे-मुहाविरा-भाषा अच्छी नहीं लगती। "क्रोध क्षमा कीजिए" इत्यादि वाक्य कान को अतिशय पीड़ा पहुँचाते हैं।
मुहाविरा ही भाषा का प्राण है; उसे जिसने नहीं जाना, उसने कुछ नहीं जाना।
उसकी भाषा कदापि आदरणीय नहीं हो सकती।
कविता एक अपूर्व रसायन है।
पूरा अंश दिखाएँ
विषय के अनुकूल शब्द-स्थापना करनी चाहिए।
कविता एक अपूर्व रसायन है।
उसके रस की सिद्धि के लिए बड़ी सावधानी, बड़ी मनोयोगिता और बड़ी चतुराई आवश्यक होती है। रसायन सिद्ध करने में आँच के न्यूनाधिक होने से जैसे रस बिगड़ जाता है, वैसे ही यथोचित शब्दों का उपयोग न करने से काव्य रूपी रस भी बिगड़ जाता …
अर्थ-सौरस्य ही कविता का प्राण है।
पूरा अंश दिखाएँ
… करे बोलना एक भाषा और कविता में प्रयोग करना दूसरी भाषा, प्राकृतिक नियमों के विरुद्ध है। जो लोग हिन्दी बोलते हैं और हिन्दी ही के गद्य साहित्य की सेवा करते हैं, उनके पद्य में ब्रज की भाषा का आधिपत्य बहुत दिनों तक नहीं रह सकता।
अर्थ-सौरस्य ही कविता का प्राण है।
जिस पद्य में अर्थ का चमत्कार नहीं, वह कविता ही नहीं। कवि जिस विषय का वर्णन करें उस विषय से उसका तादात्म्य हो जाना चाहिए। ऐसा न होने से अर्थ सौरस्य नहीं आ सकता। विलाप-वर्णन करने में कवि के मन में यह भावना होनी चाहिए …
सिखलाने से भी क्या गधा कभी गीत गा सकता है और हज़ार दफे दिखलाने से भी क्या अन्धा कभी सूर्य को देख सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
उसे चाहे कैसा ही अच्छा गुरू क्यों न मिले और चाहे कितनी ही अच्छी शिक्षा क्यों न दी जाय वह कवि नहीं हो सकता।
सिखलाने से भी क्या गधा कभी गीत गा सकता है और हज़ार दफे दिखलाने से भी क्या अन्धा कभी सूर्य को देख सकता है।
कवित्व-शक्ति स्फुरित हो जाने पर क्या करना चाहिए—किस तरह शिक्षा से उसको प्रखरता को बढ़ाना चाहिए—सो भी सुनिए—
प्यासे की प्यास पानी ही से जा सकती है; घड़ों दूध अथवा सेरों शहद से नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… भी है। आपकी बातों में स्पष्टता और अस्पष्टता दोनों का मिश्रण है। आपकी सुधा-सदृश बातें सुन कर मेरे श्रवण निःसन्देह कृतार्थ हो गये, तथापि आपका और आपके वंश का नाम सुनने के लिए वे अब तक उत्सुक हैं। उनकी यह उत्सुकता पूर्ववत् बनी हुई है।
प्यासे की प्यास पानी ही से जा सकती है; घड़ों दूध अथवा सेरों शहद से नहीं।
अतएव तब न सही अब, उनके इस औत्सुक्य को दूर करने की उदारता दिखाइए।
अच्छा वक्ता वही है जो मतलब की बात भी कह दे और अपने कथन को व्यर्थ बढ़ावे भी नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
नल ने कहा—मैंने जो तुम्हारे उन दोनों प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया वह इसलिए कि मैंने वैसा करना व्यर्थ समझा। उससे लाभ की कुछ भी सम्भावना नहीं।
अच्छा वक्ता वही है जो मतलब की बात भी कह दे और अपने कथन को व्यर्थ बढ़ावे भी नहीं।
मेरा नाम क्या है और मेरा जन्म किस वंश में हुआ है—ये ऐसी बातें हैं जिनका सम्बन्ध प्रकृत विषय से कुछ भी नहीं। हम दोनों इस समय एक दूसरे के सामने हैं। अतएव, जिस काम के लिए मैं तुम्हारे पास आया हूँ उसका सम्पादन, बिना …
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
१-कवि-कर्त्तव्य १

रस ही कविता का सब से बड़ा गुण है।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसकी दन्त-पंक्ति न दिखलाई देने लगे, अथवा जिस रस की कविता हैं, उस रस के अनुकल वह व्यापार न करने लगे, तो वह कविता कविता ही नहीं, वह तुकबन्दी मात्र है। कविता के सरस होने ही से ये उपर्युक्त बाते हो सकती हैं, अन्यथा नहीं।
रस ही कविता का सब से बड़ा गुण है।
श्रीकण्ठ-चरित के कर्ता ने ठीक कहा है—
२-कवि बनने के लिए सापेक्ष साधन
सिखलाने से भी क्या गधा कभी गीत गा सकता है और हज़ार दफे दिखलाने से भी क्या अन्धा कभी सूर्य को देख सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
उसे चाहे कैसा ही अच्छा गुरू क्यों न मिले और चाहे कितनी ही अच्छी शिक्षा क्यों न दी जाय वह कवि नहीं हो सकता।
सिखलाने से भी क्या गधा कभी गीत गा सकता है और हज़ार दफे दिखलाने से भी क्या अन्धा कभी सूर्य को देख सकता है।
कवित्व-शक्ति स्फुरित हो जाने पर क्या करना चाहिए—किस तरह शिक्षा से उसको प्रखरता को बढ़ाना चाहिए—सो भी सुनिए—
तुकबन्दी करना और चीज़ है, कविता करना और चीज़।
पूरा अंश दिखाएँ
फिर कहिए, कोई कवि कैसे हो सकता है? पिङ्गल पढ़ लेने और काव्य-भास्कर या काव्य कल्पलता देख जाने से यदि कोई कवि हो सकता तो आजकल कवि गली-गली मारे-मारे फिरते।
तुकबन्दी करना और चीज़ है, कविता करना और चीज़।
शिक्षित कवि की उक्तियों में चमत्कार का होना परमावश्यक है। यदि कविता में चमत्कार नहीं—कोई विलक्षणता नहीं—तो उससे आनन्द की प्राप्ति नहीं हो सकती। क्षेमेन्द्र की राय है—
३-कवि और कविता
कविता एक चीज़ है, तुली हुई शब्द-स्थापना दूसरी चीज़।
पूरा अंश दिखाएँ
… रखना चाहिए। क्योकि अच्छी कविता लिखना सबका काम नहींपर इस बात का विचार आज-कल के कितने ही पद्य-रचना को बहुत कम करते हैं। उन्होंने कविता लिखना बहुत सहल काम समझ लिया है। वे शायद तुली हुई पक्तियों को ही कविता समझते है। यह भ्रम है।
कविता एक चीज़ है, तुली हुई शब्द-स्थापना दूसरी चीज़।
उर्दू का साहित्य-समूह हिन्दी से बढ़ा चढ़ा है। इस बात को कबूल करना ही चाहिए। हिन्दी के हितैषियों को उचित है कि हिन्दी-साहित्य को उन्नत करके उनकी लाज़ रक्खे। उर्दू में इस समय अनेक विषयों के कितने ही ऐसे-ऐसे ग्रन्थ विद्यमान है जिनका नाम तक …
बनावट से कविता बिगड़ जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… रोक या पाबन्दी का होना अच्छा नहीं। दवाब से कवि का जोश दब जाता है उसके मन से जो भाव आप ही आप पैदा होते है उन्हें जब वह निडर होकर अपनी कविता में प्रकट करता है तभी उसका असर लोगों पर पूरा-पूरा पड़ता है।
बनावट से कविता बिगड़ जाती है।
किसी राजा या किसी व्यक्ति विशेष के गुण दोषों को देख कर कवि के मन में जो भाव उद्भूत हों उन्हें यदि वह बेरोक टोक प्रकट करदे तो उसकी कविता हृदयद्रावक हुए बिना न रहे। परन्तु परतन्त्रता;
खुशामद-पसन्द आदमी कभी आदर की दृष्टि से नहीं देखे जाते।
पूरा अंश दिखाएँ
… किस समझदार आदमी को आनन्द प्राप्त हो सकता है। जिस समाज के लोग अपनी झूठी प्रशंसा सुनकर प्रसन्न होते है वह समाज कभी प्रशंसनीय नहीं समझा जाता। काबुल के अमीर हबीबुल्लाखाँ ने अपनी कविता-बद्ध निराधार प्रशंसा सुनने से, अभी कुछ दिन हुए, इनकार कर दिया।
खुशामद-पसन्द आदमी कभी आदर की दृष्टि से नहीं देखे जाते।
कारण-वश अमीरों की झूठी प्रशंसा करने, अथवा किसी एक ही विषय का कविता में, कवि-समुदाय के आमरण लगे रहने से कविता की सीमा कट-छँटकर बहुत थोड़ी रह जाती है। इस तरह की कविता उर्दू में बहुत अधिक है। यदि यह कहें कि आशिकाना (शृङ्गारिक) कविता …
पद्य के नियम कवि के लिए एक प्रकार की बेड़ियाँ हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… चाहिए। पद्य के लिए काफिये वग़ैरह की ज़रूरत है, कविता के लिए नहीं। कविता के लिए तो ये बातें एक प्रकार से उलटी हानिकारक हैं। तुले हुए शब्दों में कविता करने और तुक, अनुप्रास आदि दूँढ़ने से कवियों के विचार-स्वातन्त्र्य में बड़ी बाधा आती है।
पद्य के नियम कवि के लिए एक प्रकार की बेड़ियाँ हैं।
उनसे जकड़ जाने से कवियों को अपने स्वाभाविक उड़ान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कवि का काम है कि वह अपने मनोभावों को स्वाधीनता पूर्वक प्रकट करें। पर काफिया और वजन उसकी स्वाधीनता में विध्न डालते हैं। वे उसे अपने भावों को स्वतन्त्रतापूर्वक …
धीमे शब्दों में भी जोश रह सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… यदि उन चीजों में बोलने की शक्ति होती तो ख़ुद वे भी इससे अच्छा वर्णन न कर सकती। जोश से यह भी मतलब नहीं कि कविता के शब्द ख़ूब ज़ोरदार और जोशीले हो। सम्भव है, शब्द ज़ोरदार न हो, पर जोश उनमें छिपा हुआ हो।
धीमे शब्दों में भी जोश रह सकता है।
और पढ़ने या सुनने वाले के हृदय पर चोट कर सकता है। परन्तु ऐसे शब्दों का प्रयोग करना ऐसे वैसे कवि का काम नहीं। जो लोग मोटी छुरी से तेज़ तलवार का काम लेना चाहते है, वही धीमे शब्दों में जोश भर सकते है।
अच्छी कविता की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि उसे सुनते ही लोग बोल उठे कि सच कहा।
पूरा अंश दिखाएँ
… कभी-कभी देखा जाता है कि कविता में केवल जोश रहता है, सादगी और असलियत नहीं। कभी कभी सादगी और जोश पाये जाते हैं। असलियत नहीं। परन्तु बिना असलियत के जोश का होना बहुत कठिन है। अतएव कवि को असलियत का सबसे अधिक ध्यान रखना चाहिए।
अच्छी कविता की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि उसे सुनते ही लोग बोल उठे कि सच कहा।
वही कवि सच्चे कवि हैं जिनकी कविता सुन कर लोगों के मुँह से सहसा यह उक्ति निकलती है। ऐसे कवि धन्य है, और जिस देश में ऐसे कवि पैदा होते हैं वह देश भी धन्य है। ऐसे कवियों की कविता चिरकाल तक जीवित रहती है।
६-हंस सन्देश
बसन्त विरहियों का वैरी है।
पूरा अंश दिखाएँ
हंस के वियोग में नल को बड़ा दुःख हुआ। दिन-रात वह उसी का चिन्तन करने लगा। किसी काममें उसका दिल न लगने लगा। इस समय बसन्त का आविर्भाव हुआ। इससे उसे और भी अधिक पीड़ा हुई।
बसन्त विरहियों का वैरी है।
अतएव दिल बहलाने के लिये, अपने उद्यान में, एक वावली के किनारे, राजा जा बैठा। वहाँ वह सैकड़ों तरह की भावनाएँ कर रहा था कि सहसा उसका परिचित वही हंस वहाँ आता हुआ उसे देख पड़ा। राजा को परमानन्द हुआ। उसे खोई हुई निधि-सी मिली। …
८—कवियों की ऊर्म्मिला-विषयक उदासीनता
कवि स्वभाव ही से उच्छृङ्खल होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
कवि स्वभाव ही से उच्छृङ्खल होते हैं।
वे जिस तरफ झुक गये, झुक गये। जी में आया तो राई का पर्वत कर दिया;
९-नल का दुस्तर दूत कार्य
स्तुति ऐसी चीज है जो शत्रु के भी मुँह से मीठी मालूम होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ओष्ठबन्धूकरूपी धन्वा से, वाणी के बहाने निकली हुई मन्मथ की पञ्चबाणी (पाँच बाण) कानों की राह से नल के हृदय के भीतर धँस गई। प्रिया दमयन्ती के मुख से ऐसे मधुर और ऐसे प्यारे वचन सुन कर नल, सुधा-समुद्र में, शरीरान्तर्वर्त्तिनी मज्जापर्य्यन्त निमज्जित हो गया।
स्तुति ऐसी चीज है जो शत्रु के भी मुँह से मीठी मालूम होती है।
फिर प्राणोपम प्रिय के मुँह से उसके मिठास का कहना ही क्या है।
प्यासे की प्यास पानी ही से जा सकती है; घड़ों दूध अथवा सेरों शहद से नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… भी है। आपकी बातों में स्पष्टता और अस्पष्टता दोनों का मिश्रण है। आपकी सुधा-सदृश बातें सुन कर मेरे श्रवण निःसन्देह कृतार्थ हो गये, तथापि आपका और आपके वंश का नाम सुनने के लिए वे अब तक उत्सुक हैं। उनकी यह उत्सुकता पूर्ववत् बनी हुई है।
प्यासे की प्यास पानी ही से जा सकती है; घड़ों दूध अथवा सेरों शहद से नहीं।
अतएव तब न सही अब, उनके इस औत्सुक्य को दूर करने की उदारता दिखाइए।
भले आदमी अपना नाम अपने ही मुंह से नहीं लेते।
पूरा अंश दिखाएँ
नाम मैं अपना अपने ही मुंह से नहीं बतला सकता।
भले आदमी अपना नाम अपने ही मुंह से नहीं लेते।
क्या तुम नहीं जानती कि महात्माओं ने नियम ही ऐसा कर दिया है? लोक-निन्दा के डर से मैं इस नियम का उल्लंघन करने का साहस नहीं कर सकता।
अच्छा वक्ता वही है जो मतलब की बात भी कह दे और अपने कथन को व्यर्थ बढ़ावे भी नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
नल ने कहा—मैंने जो तुम्हारे उन दोनों प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया वह इसलिए कि मैंने वैसा करना व्यर्थ समझा। उससे लाभ की कुछ भी सम्भावना नहीं।
अच्छा वक्ता वही है जो मतलब की बात भी कह दे और अपने कथन को व्यर्थ बढ़ावे भी नहीं।
मेरा नाम क्या है और मेरा जन्म किस वंश में हुआ है—ये ऐसी बातें हैं जिनका सम्बन्ध प्रकृत विषय से कुछ भी नहीं। हम दोनों इस समय एक दूसरे के सामने हैं। अतएव, जिस काम के लिए मैं तुम्हारे पास आया हूँ उसका सम्पादन, बिना …
अपना मुँह अपनी ही आँखों से नहीं देख पड़ता।
पूरा अंश दिखाएँ
… है कि उस हंस ने अपने नखो से मेरे प्राणाधार का जो चित्र बनाया था वह तुमसे बहुत कुछ मिलता-जुलता है। इसमें तुम्हारा भी फायदा है। तुम्हारी आँखे तुम्हारे मुख की शोभा देखने में असमर्थ हैं। ब्रह्मा ने उन्हें उस शोभा-विलोकन से वंचित रक्खा है।
अपना मुँह अपनी ही आँखों से नहीं देख पड़ता।
यदि आप आज ठहर जायँगे तो कल अपनी मुख-शोभा को नल के मुख-मंडल पर देख कर आपकी भी आँखे अपना जन्म सफल कर लेंगी। मैं हाथ जोड़ती हूं दिगीश्वरों के लिए अब फिर याचना करके मुझे आप तङ्ग न करें। फिर वैसे शब्द आपके मुँह …
हाय मेरी छाती लज्जा से फट क्यों नही जाती?
पूरा अंश दिखाएँ
… नाम अपने मुँह से बतला कर मैंने दिगीश्वरों का काम मिट्टी में मिला दिया। हनूमान आदि के उपार्जित यश से जो दूत पथ इतना प्रशस्त हो रहा था उसमें मैंने काँटे बखेर दिये। ईश्वर तू मेरा साक्षी है, जान बूझ कर मैंने ऐसा नहीं किया।
हाय मेरी छाती लज्जा से फट क्यों नही जाती?
यदि फट जाती तो देवताओं को मेरी हृदय-शुद्धि का ज्ञान तो हो जाता। खैर, देवता तो सर्वज्ञ हैं। सच क्या है वह जान लेंगे। पर सांसारिक जनो के मुँह पर कौन हाथ रखता फिरेगा? लोकनिन्दा से मेरी किसी तरह रक्षा नहीं।
धर्म-पथ से डिगना में मृत्यु से भी भयंकर समझता हूं।
पूरा अंश दिखाएँ
देवताओं में अनुराग उत्पन्न करने की व्यर्थ चेष्टा करके मैंने तुम्हारी बहुत कदर्थना की। परन्तु इसमें मेरा कुछ दोष नहीं। मैं सर्वथा निरपराध हूं। मैंने निष्कपट भाव से देवताओं की दूतता की है यही मेरा धर्म था।
धर्म-पथ से डिगना में मृत्यु से भी भयंकर समझता हूं।
अब वे चाहे मुझ पर इस कार्य के उपलक्ष में दया दिखावें, चाहें मुझे अपराधी समझ कर दण्ड दें। मुझे कुछ नहीं कहना। देवता तो तुम पर हृदय से अनुरक्त हैं, पर तुम मुझ को अपना दास बनाने का आग्रह कर रही हो। यह बड़े …
रसज्ञ-रञ्जन मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।