Doomreader

अद्भुत आलाप की पंक्तियाँ

अद्भुत आलाप (महावीर प्रसाद द्विवेदी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

11 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

योग इस देश की विद्या है।

एक योगी की साप्ताहिक समाधियहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… वे यहाँ के किसी पत्र या पुस्तक में नहीं प्रकाशित होती। वे हज़ारों कोस दूर, सात समुद्र पार, योरप और अमेरिका पहुँचती हैं। वहाँ के अखबारों द्वारा वे फिर इस देश में आती हैं। तब हम लोग उनकी नक़ल करके अपने को कृतार्थ मानते हैं।

योग इस देश की विद्या है।

यद्यपि उसका प्रायः सर्वथा नाश हो गया है, तथापि अब भी ढूँढ़ने से कहीं-कहीं सच्चे योगी देख पड़ते हैं। अभी, बहुत समय नहीं हुआ, एक योगी हरद्वार में सात दिन की समाधि धारण करके पृथ्वी के पेट में गड़ा रहा था। उस समय हरद्वार में …

भाषा ही विचार की जननी है।

क्या जानवर भी सोचते हैं?यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

उनके मन में विचारों के रहने की जगह ही नहीं; क्योंकि वे वोल नहीं सकते। ठीक-ठीक विचारणा या भावना बिना भाषा के नहीं हो सकती।

भाषा ही विचार की जननी है।

भाषा ही से विचार पैदा होते हैं। वाणी और अर्थ का योग सिद्ध ही है। शब्दों से अर्थ या विचार उसी तरह अलग नहीं हो सकते, जैसे पदार्थों के आकार उनसे अलग नहीं हो सकते। जहाँ आकार देख पड़ता है, वहाँ पदार्थ ज़रूर होता है। …

अरे मूर्खों, तुम्हें हम लोग हज़ारों वर्ष से पुकार रहे हैं, पर तुम अब जागे हो!

१६—मंगल ग्रह तक तारयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जान पड़ते हैं, और जल्द अँगरेज़ी सीखकर हमारी खबरों को पढ़ लेंगे, और अपनी भाषा भी हमें जल्द सिखला देंगे। जिस दिन पहले-पहल खबर मंगल में पहुँचेगी, उस दिन शायद हम पर मंगलवाले बेतरह बिगड़ उठे, और हमें खूब झाड़-फटकार बतलावें। वे शायद कह उठे-"

अरे मूर्खों, तुम्हें हम लोग हज़ारों वर्ष से पुकार रहे हैं, पर तुम अब जागे हो!

"

जो मनुष्य जिस दशा में था, वह उसी दशा में रह गया।

१७—पाताल-प्रविष्ट पांपियाई-नगरयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ही गरम पानी की तरह पिघली हुई चीज़ें ज्वालामुखी पर्वत से बह निकलीं। उन्होंने पांपियाई का सर्वनाश आरंभ कर दिया। मेहमान भोजन-गृह में, स्त्री पति के साथ, सिपाही अपने पहरे पर, क़ैदी क़ैदखाने में, बच्चे पालने में, दूकानदार तराज़ू हाथ में लिए ही रह गए।

मुद्दत बाद, शांति होने पर, अन्य नगर-निवासियों ने वहाँ आकर देखा, तो सिवा राख के ढेर के और कुछ न पाया। वह राख का ढेर खाली ढेर न था; उसके नीचे हज़ारों मनुष्य अपनी जीवन-यात्रा पूरी करके सदैव के लिये सो गए थे।

पांपियाई मानो दो हज़ार वर्ष के पुराने इतिहास का चित्र हो रहा है।

यह प्रायः सारा-का-सारा शहर पृथ्वी के पेट से खोद निकाला गया है। अब भी कभी-कभी इसमें यत्र-तत्र खुदाई होती है, और अजूबा अजूबा चीज़ें निकलती हैं।

दूर-दूर से दर्शक उसे देखने जाते हैं।

लोगों को बड़ा आश्चर्य हुआ। यदि वह सारा तमाशा भ्रम था, तो उसके चित्र कसे?

२०—अद्भुत इंद्रजालयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… करता और हम लोग बार-बार पकड़कर उसे रोक रखते। इतने में डॉक्टर आया। उसे देख गोरिंग बहुत बिगड़ा। उसने मुझे एक लात मारी। डॉक्टर ने कहा, इसे उन्माद हुआ है। उसने गोरिंग का दस्ताना फाड़कर पिचकारी से एक औषध उसके हाथ में प्रविष्ट कर दी।

लोगों को बड़ा आश्चर्य हुआ। यदि वह सारा तमाशा भ्रम था, तो उसके चित्र कसे?

"रात होते ही और लोग तो अपने-अपने घर गए;

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. एक योगी की साप्ताहिक समाधि
  2. परलोक से प्राप्त हुए पत्र
  3. क्या जानवर भी सोचते हैं?
  4. १४—बंदरों की भाषा
  5. १६—मंगल ग्रह तक तार
  6. १७—पाताल-प्रविष्ट पांपियाई-नगर
  7. १८—अंध-लिपि
  8. २०—अद्भुत इंद्रजाल

एक योगी की साप्ताहिक समाधि

योग इस देश की विद्या है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… वे यहाँ के किसी पत्र या पुस्तक में नहीं प्रकाशित होती। वे हज़ारों कोस दूर, सात समुद्र पार, योरप और अमेरिका पहुँचती हैं। वहाँ के अखबारों द्वारा वे फिर इस देश में आती हैं। तब हम लोग उनकी नक़ल करके अपने को कृतार्थ मानते हैं।

योग इस देश की विद्या है।

यद्यपि उसका प्रायः सर्वथा नाश हो गया है, तथापि अब भी ढूँढ़ने से कहीं-कहीं सच्चे योगी देख पड़ते हैं। अभी, बहुत समय नहीं हुआ, एक योगी हरद्वार में सात दिन की समाधि धारण करके पृथ्वी के पेट में गड़ा रहा था। उस समय हरद्वार में …

परलोक से प्राप्त हुए पत्र

पृथ्वी पर ७० वर्ष की उम्र पाकर आदमी इन सब बातों को नहीं जान सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अब बहुत विस्तृत हो गई है। मैं अपने सामने अनंत ज्ञान-राशि देखकर घबरा रहा हूँ। जो चीजें मुझे अनंत, आश्चर्य-पूर्ण और अंधकारमय मालूम होती थीं, वे मुझे अब वैसी नहीं मालूम होतीन। उनको अब मैं बख़ूबी देख सकता हूँ, और उन्हें समझ भी सकता हूँ।

पृथ्वी पर ७० वर्ष की उम्र पाकर आदमी इन सब बातों को नहीं जान सकता।

आध्यात्मिक विषयों में अनेक बातें गुप्त हैं। मनुष्य उन सबको नहीं जान सकता। आत्मा ईश्वर का अश है। वह मनुष्य-शरीर से भिन्न है। वह अपना अस्तित्व अलग ही रखती है। वह अनादि है। वह हमेशा आगे की ओर बढ़ती है, पीछे की ओर नहीं। वह …

क्या जानवर भी सोचते हैं?

भाषा ही विचार की जननी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

उनके मन में विचारों के रहने की जगह ही नहीं; क्योंकि वे वोल नहीं सकते। ठीक-ठीक विचारणा या भावना बिना भाषा के नहीं हो सकती।

भाषा ही विचार की जननी है।

भाषा ही से विचार पैदा होते हैं। वाणी और अर्थ का योग सिद्ध ही है। शब्दों से अर्थ या विचार उसी तरह अलग नहीं हो सकते, जैसे पदार्थों के आकार उनसे अलग नहीं हो सकते। जहाँ आकार देख पड़ता है, वहाँ पदार्थ ज़रूर होता है। …

१४—बंदरों की भाषा

उद्योग और अध्यवसाय से क्या नहीं होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… आफ्रिका के जंगलों में वर्षों घूमते रहे, मनुष्यों का संपर्क छोड़कर आप बंदरों के साथी बने। गोरीला और चिंपैंजी नाम के बंदर बड़े भयानक होते हैं। उनके साथ रहना अपने प्राणों को संकट में डालना है। फिर भी आप अपने काम में लगे ही रहे।

उद्योग और अध्यवसाय से क्या नहीं होता।

अंत में आपका मनोरथ पूर्ण हुआ, और आप बंदरों की भाषा सीख गए। अपने काम में सफलता प्राप्त कर लेने के बाद आप परलोकांतरित हुए। जब से आपको बंदरों की भाषा सीखने की इच्छा हुई, तब से आप उनकी आवाज़ पर ध्यान देने लगे। वे …

१६—मंगल ग्रह तक तार

अरे मूर्खों, तुम्हें हम लोग हज़ारों वर्ष से पुकार रहे हैं, पर तुम अब जागे हो!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जान पड़ते हैं, और जल्द अँगरेज़ी सीखकर हमारी खबरों को पढ़ लेंगे, और अपनी भाषा भी हमें जल्द सिखला देंगे। जिस दिन पहले-पहल खबर मंगल में पहुँचेगी, उस दिन शायद हम पर मंगलवाले बेतरह बिगड़ उठे, और हमें खूब झाड़-फटकार बतलावें। वे शायद कह उठे-"

अरे मूर्खों, तुम्हें हम लोग हज़ारों वर्ष से पुकार रहे हैं, पर तुम अब जागे हो!

"

१७—पाताल-प्रविष्ट पांपियाई-नगर

वहाँ का झोपड़ा भी महल नहीं स्वर्ग था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… टँगे हुए थे, बैठे दिखाई पड़ते थे। उनके सामने सुसज्जित मेजों पर नाना प्रकार के स्वादिष्ट भोजन रक्खे जाया करते थे। गुलदस्तों से मेज़ें सजी रहती थीं। यह कहना अत्युक्ति न होगा कि वहाँ का छोटे-से-छोटा भी मकान सुसज्जित महलों का मान भंग करनेवाला था।

वहाँ का झोपड़ा भी महल नहीं स्वर्ग था।

यहाँ पर हम केवल एक ही मकान का थोड़ा-सा हाल लिखते हैं। उससे ज्ञात हो जायगा कि पांपियाई उस समय उन्नति के कितने ऊँचे शिखर पर आरूढ़ था। पांपियाई में घुसते ही एक मकान दृष्टिगोचर होता था। उसकी बाहरी दालान रमणीय खभों की पंक्ति पर …

जो मनुष्य जिस दशा में था, वह उसी दशा में रह गया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ही गरम पानी की तरह पिघली हुई चीज़ें ज्वालामुखी पर्वत से बह निकलीं। उन्होंने पांपियाई का सर्वनाश आरंभ कर दिया। मेहमान भोजन-गृह में, स्त्री पति के साथ, सिपाही अपने पहरे पर, क़ैदी क़ैदखाने में, बच्चे पालने में, दूकानदार तराज़ू हाथ में लिए ही रह गए।

जो मनुष्य जिस दशा में था, वह उसी दशा में रह गया।

मुद्दत बाद, शांति होने पर, अन्य नगर-निवासियों ने वहाँ आकर देखा, तो सिवा राख के ढेर के और कुछ न पाया। वह राख का ढेर खाली ढेर न था; उसके नीचे हज़ारों मनुष्य अपनी जीवन-यात्रा पूरी करके सदैव के लिये सो गए थे।

हाय, किस-किसके लिये कोई अश्रु-पात करे!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मुद्दत बाद, शांति होने पर, अन्य नगर-निवासियों ने वहाँ आकर देखा, तो सिवा राख के ढेर के और कुछ न पाया। वह राख का ढेर खाली ढेर न था; उसके नीचे हज़ारों मनुष्य अपनी जीवन-यात्रा पूरी करके सदैव के लिये सो गए थे।

हाय, किस-किसके लिये कोई अश्रु-पात करे!

यह दुर्घटना २३ अगस्त, ७९ ईस्वी की है। १९४५ वर्ष बाद जो यह जगह खोदी गई, तो जो वस्तु जहाँ थी, वहीं मिली।

पांपियाई मानो दो हज़ार वर्ष के पुराने इतिहास का चित्र हो रहा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह प्रायः सारा-का-सारा शहर पृथ्वी के पेट से खोद निकाला गया है। अब भी कभी-कभी इसमें यत्र-तत्र खुदाई होती है, और अजूबा अजूबा चीज़ें निकलती हैं।

पांपियाई मानो दो हज़ार वर्ष के पुराने इतिहास का चित्र हो रहा है।

दूर-दूर से दर्शक उसे देखने जाते हैं।

१८—अंध-लिपि

अंधों को शिक्षा देना बड़े पुण्य का काम है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… छप चुकी हैं। परंतु तब तक उसके प्रकाशकों में से किसी का भी ध्यान इस ग़लती की तरफ़ नहीं गया। इस पुस्तक को लाखों आदमियों ने पढ़ा होगा। परंतु, संभव है, किसी पढ़ने वाले को भी यह ग़लती न खटकी हो। खटकी एक अंधे को!

अंधों को शिक्षा देना बड़े पुण्य का काम है।

क्या कभी वह दिन भी आवेगा, जब इस देश के अंधों को भी पढ़ाने-लिखाने का यथेष्ट प्रबंध होगा?

२०—अद्भुत इंद्रजाल

लोगों को बड़ा आश्चर्य हुआ। यदि वह सारा तमाशा भ्रम था, तो उसके चित्र कसे?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… करता और हम लोग बार-बार पकड़कर उसे रोक रखते। इतने में डॉक्टर आया। उसे देख गोरिंग बहुत बिगड़ा। उसने मुझे एक लात मारी। डॉक्टर ने कहा, इसे उन्माद हुआ है। उसने गोरिंग का दस्ताना फाड़कर पिचकारी से एक औषध उसके हाथ में प्रविष्ट कर दी।

लोगों को बड़ा आश्चर्य हुआ। यदि वह सारा तमाशा भ्रम था, तो उसके चित्र कसे?

"रात होते ही और लोग तो अपने-अपने घर गए;

अद्भुत आलाप मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

अद्भुत आलाप मुफ़्त पढ़ें