दो बहनें की पंक्तियाँ
दो बहनें (रवीन्द्रनाथ टैगोर) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
17 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
स्त्रियाँ दो जाति की होती हैं, ऐसा मैंने किसी-किसी पंडित से सुना है।
पूरा अंश दिखाएँ

एक जाति प्रधानतया माँ होती है, दूसरी प्रिया।
बाप रे, प्रेम में भी पुरुष अपने को पूरा नहीं मिला पाता। थोड़ा-सा जगह ख़ाली छोड़ देता है। वहीं उसके पौरुष का अभिमान रहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… पुकारते यह कहते-कहते "अजी सुनते हो, एक ज़रा सी बात है।" उसके व्यवसाय में शर्मिला का जो थोड़ा सा सम्बन्ध था वह भी कट गया, उसका रुपया सूद-मूर समेत लौट आया। सूद भी दिया है माप-जोख करके हिसाब से, बदस्तूर रसीद लेकर। शर्मिला कहती, "

"
जहाँ उसकी अपनी गति-विधि अवरुद्ध थी वहाँ देवता को पुकारकर कहती, 'तुम अपनी दृष्टि रखना।'
पूरा अंश दिखाएँ
… शर्मिला ने भक्ति-पूर्वक स्वीकार कर लिया। फिर भी बीच-बीच में उससे रहा नहीं जाता। जहाँ हृदय के आकर्षण को कोई अधिकार नहीं, वहाँ भी वह अपनी करुण उत्कण्ठा ले जाती, चोट खाती, परन्तु इस चोट को प्राप्य समझकर व्यथित चित्त से रास्ता छोड़कर लौट आती।

कार्य के प्रति इस श्रद्धा के द्वारा पुरुष अपने आपको श्रद्धा करता है, यह है उसका अपनी शक्ति के निकट अपने-आपका निवेदन।
पूरा अंश दिखाएँ
… दूर से ही शशांक के इस धायमान कर्म-रक्ष की ध्वजा को प्रणिपात किया। उसके पास वह दुरधिगम्य कार्य है जो किसीकी ख़ातिर नहीं रुकता, किसीको नहीं मानता, स्त्री की विनती को भी नहीं, मित्रों के निमन्त्रण को भी नहीं, खुद के आराम को भी नहीं।

शर्मिला गृहस्थी की रोज़-रोज़ की कर्मधारा के इस पार खड़ी होकर संभ्रम के साथ देखती रही है दूसरे किनारे पर चलनेवाले शशांक के कार्य को। उसकी सत्ता बहुव्यापक है, घर की सीमा छोड़कर दूर देश को चली जाती है—सुदूर समुद्र के पार, जाने-अनजाने कितने ही …
मन में सवाल उठता, सचमुच ही क्या जीवन इतना अविचलित कठिन है? और क्या वह इतना हो कृपण है जो न छुट्टी ही देगा और न रस ही।
पूरा अंश दिखाएँ
झुटपुटे प्रकाश में शहर सपने की भाँति हो जाता--मानों कोई अलौकिक मायापुरी हो।

अचानक मन बिगड़ उठता, शरारत करने की इच्छा हो आती, जी में आता चिल्लाकर कह दे,'मैं कुछ नहीं मानती!'
बड़े-बड़े शब्दों का संग्रह करता, भारी-भरकम किताबी वाक्यों की योजना करता और इस प्रकार पत्र के वाक्यों को बोरों से लदी हुई बैलगाड़ी की तरह बना देता।
पूरा अंश दिखाएँ
… हो अंग्रेजी वह अच्छी जानती थी। यह बात नीरद को मालूम थी इसीलिये अंग्रेज़ी में लिखकर उसे अभिभूत करने का प्रण नीरद ने कर रखा था। मातृभाषा में चिट्ठी लिखने से आफत से जी छूटता, लेकिन बेचारे को मालूम नहीं कि उसे अंग्रेजी नहीं आती।

ऊर्मि को हँसी आती लेकिन हँसने में भी उसे लाज लगती। अपने ही को तिरस्कार करके कहती, बंगाली की अंग्रेज़ी में कोई त्रुटि हो तो उसे लेकर नुक्ताचीनी करना स्नाबरी है।
सभी उद्धरण
शर्मिला

ऋतुओं के साथ यदि तुलना की जाय तो माँ होगी वर्षाऋतु यह जल देती है, फल देती है, ताप शमन करती है, ऊर्ध्वलोक से अपने आपको विगलित कर देती है, शुष्कता को दूर करती है, अभावों को भर देती है।
शर्मिला ने इस बात पर कान ही नहीं दिया।
पूरा अंश दिखाएँ
शशांक उस समय तक सरकारी नौकर था, ऊपरवाले अफ़सर के जातिभाई से बचबचकर ख़तरे से दूर रहकर चलने का ही यह आदी था। हड़बड़ाकर बोला—'अरे भई, झमेला बढ़ाने से क्या फ़ायदा, गाड़ी में और भी तो जगह है।'
शर्मिला ने इस बात पर कान ही नहीं दिया।
आख़िरकार जेनेरल साहेब जब रिफ़्रेशमेंट रूम से नाश्ता-पानी ख़त्म करके मुँह में चुरुट दबाए बाहर आए तो स्त्री-मूर्ति की उग्रता देखकर चुपचाप हट गए। शशांक ने स्त्री से पूछा—'जानती हो कितना बड़ा आदमी है?'
स्त्री ने जवाब दिया—"तो तुम किसलिये हो?"
पूरा अंश दिखाएँ
शशांक ने सवाल किया—"यदि अपमान करता तो?"
स्त्री ने जवाब दिया—"तो तुम किसलिये हो?"
शशांक शिवपुर का पासशुदा इंजीनियर है। घर की ज़िंदगी में शशांक की ढिलाई कितनी भी क्यों न हो, नौकरी में वह पक्का है। प्रधान कारण यह है कि उसके कर्मस्थान में जिस ऊँचे ग्रह की दृष्टि पड़ी थी वह वही वस्तु है जिसे चलती ज़बान …
बाप रे, प्रेम में भी पुरुष अपने को पूरा नहीं मिला पाता। थोड़ा-सा जगह ख़ाली छोड़ देता है। वहीं उसके पौरुष का अभिमान रहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… पुकारते यह कहते-कहते "अजी सुनते हो, एक ज़रा सी बात है।" उसके व्यवसाय में शर्मिला का जो थोड़ा सा सम्बन्ध था वह भी कट गया, उसका रुपया सूद-मूर समेत लौट आया। सूद भी दिया है माप-जोख करके हिसाब से, बदस्तूर रसीद लेकर। शर्मिला कहती, "
बाप रे, प्रेम में भी पुरुष अपने को पूरा नहीं मिला पाता। थोड़ा-सा जगह ख़ाली छोड़ देता है। वहीं उसके पौरुष का अभिमान रहता है।
"
"बिज़िनेस मृत्यु-दिन के अतिरिक्त और किसी दिन के सामने सिर नहीं झुकाता।"
पूरा अंश दिखाएँ
"हाय रे भाग्य, आज तुम्हारा जन्मदिन है, यह भी भूल गए? कुछ भी कहो, आज शाम को तुम बाहर नहीं जा सकते।"
"बिज़िनेस मृत्यु-दिन के अतिरिक्त और किसी दिन के सामने सिर नहीं झुकाता।"
"फिर कभी नहीं कहूँगी, आज लोगों को निमंत्रण दे चुकी हूँ।"
जहाँ उसकी अपनी गति-विधि अवरुद्ध थी वहाँ देवता को पुकारकर कहती, 'तुम अपनी दृष्टि रखना।'
पूरा अंश दिखाएँ
… शर्मिला ने भक्ति-पूर्वक स्वीकार कर लिया। फिर भी बीच-बीच में उससे रहा नहीं जाता। जहाँ हृदय के आकर्षण को कोई अधिकार नहीं, वहाँ भी वह अपनी करुण उत्कण्ठा ले जाती, चोट खाती, परन्तु इस चोट को प्राप्य समझकर व्यथित चित्त से रास्ता छोड़कर लौट आती।
जहाँ उसकी अपनी गति-विधि अवरुद्ध थी वहाँ देवता को पुकारकर कहती, 'तुम अपनी दृष्टि रखना।'
कार्य के प्रति इस श्रद्धा के द्वारा पुरुष अपने आपको श्रद्धा करता है, यह है उसका अपनी शक्ति के निकट अपने-आपका निवेदन।
पूरा अंश दिखाएँ
… दूर से ही शशांक के इस धायमान कर्म-रक्ष की ध्वजा को प्रणिपात किया। उसके पास वह दुरधिगम्य कार्य है जो किसीकी ख़ातिर नहीं रुकता, किसीको नहीं मानता, स्त्री की विनती को भी नहीं, मित्रों के निमन्त्रण को भी नहीं, खुद के आराम को भी नहीं।
कार्य के प्रति इस श्रद्धा के द्वारा पुरुष अपने आपको श्रद्धा करता है, यह है उसका अपनी शक्ति के निकट अपने-आपका निवेदन।
शर्मिला गृहस्थी की रोज़-रोज़ की कर्मधारा के इस पार खड़ी होकर संभ्रम के साथ देखती रही है दूसरे किनारे पर चलनेवाले शशांक के कार्य को। उसकी सत्ता बहुव्यापक है, घर की सीमा छोड़कर दूर देश को चली जाती है—सुदूर समुद्र के पार, जाने-अनजाने कितने ही …
नीरद
"पशु-पक्षी प्रकृति के कारखाने से बने-बनाए माल की तरह तैयार निकलते हैं लेकिन मनुष्य कच्चा माल है, उसे तैयार करने का भार स्वयं मनुष्य पर ही है।"
पूरा अंश दिखाएँ
नीरद ने ऊर्मि से कहा,
"पशु-पक्षी प्रकृति के कारखाने से बने-बनाए माल की तरह तैयार निकलते हैं लेकिन मनुष्य कच्चा माल है, उसे तैयार करने का भार स्वयं मनुष्य पर ही है।"
ऊर्मि ने नम्रता के साथ कहा, "अच्छी बात है, परीक्षा कीजिए, बाधा नहीं पाएँगे।"
उसकी भाषा पुस्तकी भाषा है, क्योंकि उसके पास अपनी कोई सहज भाषा नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
हाल ही में नीरद ने इम्पीरियल लायब्ररी से मँगाकर शिक्षातत्व पर लिखी हुई कुछ पुस्तकें पढ़नी शुरू की हैं। उनमें ऐसी ही सब बातें लिखी हैं।
उसकी भाषा पुस्तकी भाषा है, क्योंकि उसके पास अपनी कोई सहज भाषा नहीं है।
ऊर्मि को अपने अपराधी होने में कोई सन्देह नहीं रहा। व्रत उसका महान् है और फिर भी बात-बात में मन इधर-उधर खिसक पड़ता है। वह अपने-आपको बराबर धिक्कार दिया करती है। सामने ही दृष्टान्त है नीरद का;
मन में सवाल उठता, सचमुच ही क्या जीवन इतना अविचलित कठिन है? और क्या वह इतना हो कृपण है जो न छुट्टी ही देगा और न रस ही।
पूरा अंश दिखाएँ
झुटपुटे प्रकाश में शहर सपने की भाँति हो जाता--मानों कोई अलौकिक मायापुरी हो।
मन में सवाल उठता, सचमुच ही क्या जीवन इतना अविचलित कठिन है? और क्या वह इतना हो कृपण है जो न छुट्टी ही देगा और न रस ही।
अचानक मन बिगड़ उठता, शरारत करने की इच्छा हो आती, जी में आता चिल्लाकर कह दे,'मैं कुछ नहीं मानती!'
ऊर्मिमाला
बड़े-बड़े शब्दों का संग्रह करता, भारी-भरकम किताबी वाक्यों की योजना करता और इस प्रकार पत्र के वाक्यों को बोरों से लदी हुई बैलगाड़ी की तरह बना देता।
पूरा अंश दिखाएँ
… हो अंग्रेजी वह अच्छी जानती थी। यह बात नीरद को मालूम थी इसीलिये अंग्रेज़ी में लिखकर उसे अभिभूत करने का प्रण नीरद ने कर रखा था। मातृभाषा में चिट्ठी लिखने से आफत से जी छूटता, लेकिन बेचारे को मालूम नहीं कि उसे अंग्रेजी नहीं आती।
बड़े-बड़े शब्दों का संग्रह करता, भारी-भरकम किताबी वाक्यों की योजना करता और इस प्रकार पत्र के वाक्यों को बोरों से लदी हुई बैलगाड़ी की तरह बना देता।
ऊर्मि को हँसी आती लेकिन हँसने में भी उसे लाज लगती। अपने ही को तिरस्कार करके कहती, बंगाली की अंग्रेज़ी में कोई त्रुटि हो तो उसे लेकर नुक्ताचीनी करना स्नाबरी है।
यह आदमी हँसना एकदम जानता ही नहीं!
पूरा अंश दिखाएँ
नीरद का जो भाव नज़दीक रहते समय बर्दाश्त हो गया था वही दूर से उसे सबसे अधिक तकलीफ़ देता।
यह आदमी हँसना एकदम जानता ही नहीं!
चिट्ठियों में सबसे अधिक इसका अभाव ही प्रकट होता। इस बात में शशांक के साथ उसकी तुलना उसके मनमें अपने-आप आ उपस्थित होती। तुलना का एक बहाना उस दिन अचानक उपस्थित हुआ। कपड़ा खोजते समय बक्स के नीचे से उसीका बुना हुआ एक अधबना जूता …
एक बार शराब पीने पर उसके अनुताप को ढकने के लिये फिर से पीना पड़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ही मन उसने समझा कि यह अच्छा नहीं हो रहा है। कामकाज का नुक्सान बहुत भारी होना भी असंभव नहीं। रात को बिस्तर पर सोए सोए वह दुश्चिता-धश दुःसंभावनाओं को बढ़ा-बढ़ाकर देखता। किन्तु दूसरे दिन फिर 'स्वाधिकार प्रमत्त' मेघदूत के यक्ष के समान हो जाता।
एक बार शराब पीने पर उसके अनुताप को ढकने के लिये फिर से पीना पड़ता है।
शशांक
"कौन किसे माफ़ करेगा बहन? संसार बड़ा जटिल है। जो सोचती हूँ वह होता नहीं, जिसके लिये प्राणों की बाज़ी लगा देती हूँ, वही खिसक पड़ता है।"
पूरा अंश दिखाएँ
शर्मिला आँखों के आँसू पोंछकर क्लान्त स्वर में कहने लगी,
"कौन किसे माफ़ करेगा बहन? संसार बड़ा जटिल है। जो सोचती हूँ वह होता नहीं, जिसके लिये प्राणों की बाज़ी लगा देती हूँ, वही खिसक पड़ता है।"
ऊर्मि दीदी को छोड़कर अब क्षण भर के लिये भी हिलना नहीं चाहती। दवा देना, नहलाना-खिलाना-सुलाना सब छोटी-मोटी बातें वह स्वयं करने लगी। फिर से पढ़ना शुरू किया। सो भी दीदी के पास बैठकर। ख़ुद पर अब उसका विश्वास नहीं रह गया था, शशांक पर …
वही पुरानी बात! काम है!
पूरा अंश दिखाएँ
शर्मिला ने पूछा--"क्यों, क्या हुआ?"
वही पुरानी बात! काम है!
शर्मिला का वक्षःस्थल थरथर काँप उठा। "शर्मि, यह न समझना कि मैं कापुरुष हूँ। जिम्मेवारी छोड़कर मैं भागूँगा! इतने अधःपतन की भी तुम कल्पना कर सकती हो?"
भूल करते हुए अब डर लगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
और मुख यदि न मिले तो नहीं ही सही।
भूल करते हुए अब डर लगता है।
"
दो बहनें मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।