Doomreader

निर्मला की पंक्तियाँ

निर्मला (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

32 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

नहीं जानते नीचे जाने वाली साँस ऊपर आएगी या नहीं; पर सोचते इतनी दूर की हैं, मानो हम अमर हैं।

अध्याय २यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पानी के उस बुलबुले को देखते हो; लेकिन उसे टूटते भी कुछ देर लगती है ; जीवन में उतना सार भी नहीं। साँस का भरोसा ही क्या ? और इसी नश्वरता पर हम अभिलाषाओं के कितने विशाल भवन बनाते हैं !

नहीं जानते नीचे जाने वाली साँस ऊपर आएगी या नहीं; पर सोचते इतनी दूर की हैं, मानो हम अमर हैं।

'

धन सारे ऐबों को छिपा देगा। मुझे तो वह गालियाँ भी, सुनाए तो चूँ न करूँ। दुधारू गाय की लात किसे बुरी मालूम होती है?

अध्याय ३यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भुवन--

धन सारे ऐबों को छिपा देगा। मुझे तो वह गालियाँ भी, सुनाए तो चूँ न करूँ। दुधारू गाय की लात किसे बुरी मालूम होती है?

बाबू साहब ने प्रशंसा-सूचक भाव से कहा--हमें उन लोगों के साथ सहानुभूति है;

औरतों को रूप की निन्दा जितनी अप्रिय लगती है, उससे कहीं अप्रिय पुरुषों को अपने पेट की निन्दा लगती है।

अध्याय ३यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर अपने पेट की निन्दा न सह सकते थे।

औरतों को रूप की निन्दा जितनी अप्रिय लगती है, उससे कहीं अप्रिय पुरुषों को अपने पेट की निन्दा लगती है।

बाबू साहव मनाते तो थे;

दहेज नहीं तो उसके सारे गुण दोष हैं। दहेज हो तो सारे दोप, गुण हैं। प्राणी का कोई मूल्य नहीं, केवल दहेज का मूल्य है।

अध्याय ४यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अच्छे वर की ज़रूरत न थी। अभागिनी को अच्छा घर-घर कहाँ मिलता है। अब तो किसी भॉति सिर का बोझ उतारना था, किसी भाँति लड़की को पार लगाना था--उसे कुएँ में झोंकना था। वह रूपवती है, गुणशीला है, चतुर है, कुलीना है, तो हुआ करे;

दहेज नहीं तो उसके सारे गुण दोष हैं। दहेज हो तो सारे दोप, गुण हैं। प्राणी का कोई मूल्य नहीं, केवल दहेज का मूल्य है।

कितनी विषम भाग्यलीला है?

क्रोध और घृणा उस पर होती है, जो अपने होश में हो। पागल आदमी तो दया ही का पात्र है।

अध्याय ६यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

निर्मला पर इस पागलपन का और तो क्या रङ्ग जमता, हाँ उसे उन पर दया आने लगी। क्रोध और घृणा का भाव जाता रहा।

क्रोध और घृणा उस पर होती है, जो अपने होश में हो। पागल आदमी तो दया ही का पात्र है।

वह बात-बात में उनकी चुटकियाँ लेती, उनका मजाक उड़ाती, जैसे लोग पागलों के साथ किया करते हैं। हाँ, इसका ध्यान रखती थी कि यह समझ न जायँ। वह सोचती, बेचारा अपने पाप का प्रायश्चित्त कर रहा है। यह सारा स्वाँग केवल इसलिए तो है कि …

जब हमारे ऊपर कोई बड़ी विपत्ति आ पड़ती है, तो उससे हमें केवल दुख ही नहीं होता—हमें दूसरों के ताने भी सहने पड़ते हैं।

अध्याय १८यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जब हमारे ऊपर कोई बड़ी विपत्ति आ पड़ती है, तो उससे हमें केवल दुख ही नहीं होता—हमें दूसरों के ताने भी सहने पड़ते हैं।

जनता को हमारे ऊपर टिप्पणियाँ करने का वह सुअवसर मिल जाता है, जिसके लिए वह हमेशा बेचैन रहती है। मन्साराम क्या मरा, मानो समाज को उन पर आवाज़ें कसने का बहाना मिल गया। भीतर की बातें कौन जाने?

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३
  4. अध्याय ४
  5. अध्याय ५
  6. अध्याय ६
  7. अध्याय ८
  8. अध्याय ९
  9. अध्याय १२
  10. अध्याय १४
  11. अध्याय १६
  12. अध्याय १७
  13. अध्याय १८
  14. अध्याय २०
  15. अध्याय २१
  16. अध्याय २५

अध्याय १

हम लड़कियाँ हैं, हमारा घर कहीं नहीं होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

निर्मला--और नहीं क्या तू वैठी रहेगी?

हम लड़कियाँ हैं, हमारा घर कहीं नहीं होता।

कृष्णा--चन्दर भी निकाल दिया जायगा?

दुखी हृदय दुखती हुई आँख है, जिसमें हवा से भी पीड़ा होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर निर्मला अकेली बैठी रह गई। कृष्णा के चले जाने से इस समय उसे बड़ा क्षोभ हुआ। कृष्णा जिसे वह प्राणों से भी अधिक प्यार करती थी, आज इतनी निठुर हो गई! अकेली छोड़ कर चली गई! बात कोई न थी, लेकिन

दुखी हृदय दुखती हुई आँख है, जिसमें हवा से भी पीड़ा होती है।

निर्मला बड़ी देर तक बैठी रोती रही। भाई-बहिन, माता-पिता सभी इसी भॉति मुझे भूल जायँगे, सब की आँखें फिर जायँगी! फिर शायद इन्हें देखने को भी तरस जाऊँ!

अध्याय २

जीने-मरने का हाल कोई नहीं जानता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कल्याणी--

जीने-मरने का हाल कोई नहीं जानता।

उदयभानु--तो तुम बैठी यही मनाया करती हो?

यही एक ऐसी विद्या है, जिसमें आदमी बूढ़ा होने पर भी कोरा रह जाता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह कहते-कहते कल्याणी का चेहरा तमतमा उठा। वह झमक कर उठी; और कमरे से द्वार की ओर चली। वकील साहब मुक़दमों में तो खूब मीन-मेख निकालते थे;लेकिन खियों के स्वभाव का उन्हें कुछ यों ही सा ज्ञान था।

यही एक ऐसी विद्या है, जिसमें आदमी बूढ़ा होने पर भी कोरा रह जाता है।

अगर अब भी वह नरम पड़ जाते; और कल्याणी का हाथ पकड़ कर विठा लेते, तो शायद वह रुक जाती, लेकिन आप से यह तो नहो सका; उलटे चलते-चलाते एक और चर्का दिया।

जीवन ! तुझसे ज्यादह असार भी दुनिया में कोई वस्तु है ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मानो कुछ हुआ ही नहीं । हाँ, इतनी दया की कि लाश रास्ते से घसीट कर किनारे डाल दी। हाय ! बेचारे घर से क्या सोच कर चले थे; और क्या हो गया,

जीवन ! तुझसे ज्यादह असार भी दुनिया में कोई वस्तु है ?

क्या वह उस दीपक की भाँति ही क्षणभङ्गुर नहीं है, जो हवा के एक झोंके से बुझ जाता है ? पानी के उस बुलबुले को देखते हो; लेकिन उसे टूटते भी कुछ देर लगती है ;

नहीं जानते नीचे जाने वाली साँस ऊपर आएगी या नहीं; पर सोचते इतनी दूर की हैं, मानो हम अमर हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पानी के उस बुलबुले को देखते हो; लेकिन उसे टूटते भी कुछ देर लगती है ; जीवन में उतना सार भी नहीं। साँस का भरोसा ही क्या ? और इसी नश्वरता पर हम अभिलाषाओं के कितने विशाल भवन बनाते हैं !

नहीं जानते नीचे जाने वाली साँस ऊपर आएगी या नहीं; पर सोचते इतनी दूर की हैं, मानो हम अमर हैं।

'

अध्याय ३

जैसे पक्का मुसलमान पाँच वार नमाज पढ़ता है, वैसे आप पाँच बार शराब पीते थे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पुरुष तक सहम जाते थे। चाँदनी रात इसलिए कहा कि अँधेरी रात में तो उन्हें कोई देख ही न सकता था--श्यामता अन्धकार में विलीन हो जाती थी। केवल आँखों का रङ्ग लाल था।

जैसे पक्का मुसलमान पाँच वार नमाज पढ़ता है, वैसे आप पाँच बार शराब पीते थे।

मुफ्त की शराब तो काजी को हलाल है; फिर आप तो शराव के अफसर ही थे, जितनी चाहें पिएँ;

बुरा करके भलाई करने में कोई सङ्कोच नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कहा था कि उसने पति की सारी सम्पत्ति छिपा रक्खी है और अपनी गरीबी का ढोंग रच कर काम निकालना चाहती है। एक ही छटी हुई औरत है। तुमने जो कहा, वह मैंने मान लिया। भलाई करके बुराई करने में तो लज्जा और सङ्कोच है।

बुरा करके भलाई करने में कोई सङ्कोच नहीं।

अगर तुम हाँ कर आए होते; और मैं नहीं करने को कहती, तो तुम्हारा सङ्कोच उचित होता। नहीं करने के बाद हाँ करने में तो और अपना वड़प्पन है।

धन सारे ऐबों को छिपा देगा। मुझे तो वह गालियाँ भी, सुनाए तो चूँ न करूँ। दुधारू गाय की लात किसे बुरी मालूम होती है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भुवन--

धन सारे ऐबों को छिपा देगा। मुझे तो वह गालियाँ भी, सुनाए तो चूँ न करूँ। दुधारू गाय की लात किसे बुरी मालूम होती है?

बाबू साहब ने प्रशंसा-सूचक भाव से कहा--हमें उन लोगों के साथ सहानुभूति है;

औरतों को रूप की निन्दा जितनी अप्रिय लगती है, उससे कहीं अप्रिय पुरुषों को अपने पेट की निन्दा लगती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर अपने पेट की निन्दा न सह सकते थे।

औरतों को रूप की निन्दा जितनी अप्रिय लगती है, उससे कहीं अप्रिय पुरुषों को अपने पेट की निन्दा लगती है।

बाबू साहव मनाते तो थे;

अध्याय ४

दहेज नहीं तो उसके सारे गुण दोष हैं। दहेज हो तो सारे दोप, गुण हैं। प्राणी का कोई मूल्य नहीं, केवल दहेज का मूल्य है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… अच्छे वर की ज़रूरत न थी। अभागिनी को अच्छा घर-घर कहाँ मिलता है। अब तो किसी भॉति सिर का बोझ उतारना था, किसी भाँति लड़की को पार लगाना था--उसे कुएँ में झोंकना था। वह रूपवती है, गुणशीला है, चतुर है, कुलीना है, तो हुआ करे;

दहेज नहीं तो उसके सारे गुण दोष हैं। दहेज हो तो सारे दोप, गुण हैं। प्राणी का कोई मूल्य नहीं, केवल दहेज का मूल्य है।

कितनी विषम भाग्यलीला है?

अध्याय ५

कली प्रभात-समीर ही के स्पर्श से खिलती हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बुरा लगता था केवल तोताराम के पास बैठना । वह अपना रूप और यौवन उन्हें न दिखाना चाहती थी, क्योंकि वहाँ देखने वाली आँखें न थीं। वह उन्हें इन रसों का आस्वादन करने के योग्य ही न समझती थी।

कली प्रभात-समीर ही के स्पर्श से खिलती हैं।

दोनों में समान सारस्य है। निर्मला के लिए वह प्रभात-समीर कहाँ थी?

स्वस्थ अङ्ग की परवाह कौन करता है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर वह कठोरता न थी, जो आत्मीयता का गुप्त सन्देश है।

स्वस्थ अङ्ग की परवाह कौन करता है?

लेकिन वही अङ्ग जव किसी वेदना से टपकने लगता है, तो उसे ठेस और धक्के से बचाने का यत्न किया जाता है। निर्मला का करण रोदन बालक को उसके अनाथ होने की सूचना दे रहा था। वह बड़ी देर तक निर्मला की गोद में बैठा …

अध्याय ६

क्रोध और घृणा उस पर होती है, जो अपने होश में हो। पागल आदमी तो दया ही का पात्र है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

निर्मला पर इस पागलपन का और तो क्या रङ्ग जमता, हाँ उसे उन पर दया आने लगी। क्रोध और घृणा का भाव जाता रहा।

क्रोध और घृणा उस पर होती है, जो अपने होश में हो। पागल आदमी तो दया ही का पात्र है।

वह बात-बात में उनकी चुटकियाँ लेती, उनका मजाक उड़ाती, जैसे लोग पागलों के साथ किया करते हैं। हाँ, इसका ध्यान रखती थी कि यह समझ न जायँ। वह सोचती, बेचारा अपने पाप का प्रायश्चित्त कर रहा है। यह सारा स्वाँग केवल इसलिए तो है कि …

अध्याय ८

संसार के सारे नाते स्नेह के नाते हैं। जहाँ स्नेह नहीं, वहाँ कुछ नहीं ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पिता जी भी मेरे पिता नहीं हैं । मैं उनका पुत्र हूँ पर वह मेरे पिता नहीं हैं !

संसार के सारे नाते स्नेह के नाते हैं। जहाँ स्नेह नहीं, वहाँ कुछ नहीं ।

हाय अम्माँ जी ! तुम कहाँ हो ?'

बात उसके दिल पर पत्थर की लकीर हो जाती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रहा है और तुम लड़कों को लिए बातें कर रही हो। उसको तुम जानती नहीं हो। यह समझ लो कि वह स्कूल नहीं जा रहा है,बनवास ले रहा है,लौट कर फिर न आवेगा। वह उन लड़कों में नहीं है,जो खेल में मार भूल जाते हैं।

बात उसके दिल पर पत्थर की लकीर हो जाती है।

निर्मला ने कातर स्वर में कहा-क्या करूँ;दीदी जी? वह किसी की सुनते ही नहीं। आप जरा जाकर बुला लें। आप के बुलाने से आ जायेंगे।

अध्याय ९

मन! तेरी गति कितनी विचित्र है,कितनी रहस्य से भरी हुई, कितनी दुर्मेध?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मुन्शी जी ने इसका कुछ जवाब न दिया। बाहर चले गए;और एक क्षण में गाड़ी स्कूल की ओर चली।

मन! तेरी गति कितनी विचित्र है,कितनी रहस्य से भरी हुई, कितनी दुर्मेध?

तू कितनी जल्द रङ्ग बदलता है? इस कला में तू निपुण है। आतिशबाज़ की चर्बी को भी रङ्ग बदलते कुछ देर लगती है; पर तुझे रङ्ग बदलने में उसका लक्षांश समय भी नहीं लगता! जहाँ अभी वात्सल्य था,वहाँ फिर सन्देह ने आसन जमा लिया।

अध्याय १२

बड़े-बड़े महान् सङ्कल्प आवेश मे ही जन्म लेते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… Blood ) से काम नहीं चलेगा। किसी जवान आदमी का व्लॅड चाहिए,आखिर उसने पिचकारी से कोई दवा भैया के वाजू में डाल दी। चार अङ्गुल से कम की सुई न रही होगी;पर भैया मिनके तक नहीं। मैंने तो मारे डर के आँखें बन्द कर ली!

बड़े-बड़े महान् सङ्कल्प आवेश मे ही जन्म लेते हैं।

कहाँ तो निर्मला भय से सूखी जाती थी,कहाँ उसके मुख पर दृढ़ सङ्कल्प:

अध्याय १४

मगर तिनके का सहारा पाकर कोई तट पर पहुंचा है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तू कितना क्षण-भद्र है;पर तेरी कल्पनाएँ कितनी दीर्घायु! वही तोताराम जो संसार से विरक्त हो रहे थे,जो रात-दिन मृत्यु का आवाहन किया करते थे,तिनके का सहारा पाकर तट पर पहुँचने के लिए पूरी शक्ति से हाथ-पॉव मार रहे हैं।

मगर तिनके का सहारा पाकर कोई तट पर पहुंचा है?

अध्याय १६

मैं तो सौ बात की एक बात जानती हूँ-नम्रता पत्थर को भी मोम कर देती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कृष्णा-

मैं तो सौ बात की एक बात जानती हूँ-नम्रता पत्थर को भी मोम कर देती है।

सहसा शोर मचा-वारात आ रही है। दोनों रमणियाँ खिड़की के सामने आ बैठी। एक क्षण में निर्मला भी आ पहुंची।

अध्याय १७

खुशी में साथ हँसने वाले बहुतेरे मिल जाते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फिर वह क्यों बैठा रहता। जैसे कोई वृक्ष जल और प्रकाश से बढ़ता है। लेकिन पवन के प्रवल झोकों ही से सुदृढ़ होता है, उसी भॉति प्रणय भी दुख के आघातों ही से विकास पाता है।

खुशी में साथ हँसने वाले बहुतेरे मिल जाते हैं।

रज में जो साथ रोये, वही हमारा सच्चा मित्र है। जिन प्रेमियों को साथ रोना नहीं नसीव हुआ, वे मुहब्बत के मजे क्या जाने? सोहन की मृत्यु ने आज हमारे द्वैत को बिलकुल मिटा दिया।आज ही हमने एक दूसरे का सच्चा स्वरूप देखा है!

रज में जो साथ रोये, वही हमारा सच्चा मित्र है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फिर वह क्यों बैठा रहता। जैसे कोई वृक्ष जल और प्रकाश से बढ़ता है। लेकिन पवन के प्रवल झोकों ही से सुदृढ़ होता है, उसी भॉति प्रणय भी दुख के आघातों ही से विकास पाता है। खुशी में साथ हँसने वाले बहुतेरे मिल जाते हैं।

रज में जो साथ रोये, वही हमारा सच्चा मित्र है।

जिन प्रेमियों को साथ रोना नहीं नसीव हुआ, वे मुहब्बत के मजे क्या जाने? सोहन की मृत्यु ने आज हमारे द्वैत को बिलकुल मिटा दिया।आज ही हमने एक दूसरे का सच्चा स्वरूप देखा है!

प्रेम में असीम विश्वास है, असीम धैर्य है। और असीम बल है!!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सुधा वहाँ से लौटी, तो उसके हृदय का बोझ हलका हो गया था! पति की प्रेमपूर्ण कोमल वाणी ने उसके सारे शोक और सन्ताप को हरण कर लिया था।

प्रेम में असीम विश्वास है, असीम धैर्य है। और असीम बल है!!

अध्याय १८

जब हमारे ऊपर कोई बड़ी विपत्ति आ पड़ती है, तो उससे हमें केवल दुख ही नहीं होता—हमें दूसरों के ताने भी सहने पड़ते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जब हमारे ऊपर कोई बड़ी विपत्ति आ पड़ती है, तो उससे हमें केवल दुख ही नहीं होता—हमें दूसरों के ताने भी सहने पड़ते हैं।

जनता को हमारे ऊपर टिप्पणियाँ करने का वह सुअवसर मिल जाता है, जिसके लिए वह हमेशा बेचैन रहती है। मन्साराम क्या मरा, मानो समाज को उन पर आवाज़ें कसने का बहाना मिल गया। भीतर की बातें कौन जाने?

लड़के अपने बुजुर्गों ही की नकल करते हैं ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जियाराम-

लड़के अपने बुजुर्गों ही की नकल करते हैं ।

मुन्शी जी का क्रोध शान्त हो गया ! जियाराम पर उसका कुछ भी असर न होगा, इसका उन्हें यकीन हो गया । उठ कर टहलने चले गए । आज उन्हें सूचना मिल गई कि इस घर का शीघ्र ही सर्वनाश होने वाला है !!

सच कहा है-आदमी हारता है, तो अपने लड़कों ही से!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तो जियाराम नाम नहीं । बुड्डू मियाँ कर ही क्या लेंगे। मुन्शी जी भी खूब समझ गए थे कि मैं इसका कुछ भी नहीं कर सकता। कोई बाहर का आदमी होता, तो उसे पुलिस और कानून के शिकजे में कसते। अपने लड़के को क्या करें?

सच कहा है-आदमी हारता है, तो अपने लड़कों ही से!

एक दिन डॉक्टर सिन्हा ने जियाराम को बुला कर समझाना शुरू किया। जियाराम उनका अदब करता था। चुपचाप बैठा सुनता रहा। जब डॉक्टर साहब ने अन्त में पूछा, आखिर तुम चाहते क्या हो? तो वह बोला-साफ-साफ कह दूं न? बुरा तो न मानिएगा?

अध्याय २०

चिन्ता में नींद कब आती है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चिन्ता में नींद कब आती है!

निर्मला चारपाई पर पड़ी करवटें बदल रही थी। कितना चाहती थी कि नींद आ जाय; पर नींद ने आने की कसम सी खाली थी। चिराग बुझा दिया था, खिड़की के दरवाजे खोल दिये थे, टिक-टिक करने वाली घड़ी भी दूसरे कमरे में रख आई थी;

चोरी दूसरे की चीज़ की जाती है,अपनी चीज़ की चोरी कोई नहीं करता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

निर्मला-तुम्हारा नाम क्यों लगेगा? अगर तुम्हीं होते तो भी तुम्हें कोई चोरी नहीं लगा सकता।

चोरी दूसरे की चीज़ की जाती है,अपनी चीज़ की चोरी कोई नहीं करता।

अभी तक निर्मला की निगाह अपने सन्दूकचे पर न पड़ी थी। भोजन बनाने लगी। जब वकील साहब कचहरी चले गए,तो वह सुधा से मिलने चली। इधर कई दिनों से मुलाक़ात न हुई थी। फिर रात वाली घटना पर विचार-परिवर्तन भी करना था। भुङ्गी से कहा-कमरे …

गहने ही स्त्री की सम्पत्ति होते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर बिछावन भी झाड़ कर देखा। क्षण-क्षण मुख की कान्ति मलिन होती जाती थी। प्राण नहों में समाते जाते थे। अन्त को निराश होकर उसने छाती पर एक घुसा मारा;और रोने लगी।

गहने ही स्त्री की सम्पत्ति होते हैं।

पति की और किसी सम्पत्ति पर उसका अधिकार नहीं होता। इन्हीं का उसे बल और गर्व होता है। निर्मला के पास पाँच-छः हजार के गहने थे। जब उन्हें पहन कर वह निकलती थी, तो उतनी देर के लिए उल्लास से उसका हृदय खिला रहता था। …

अध्याय २१

मातृ-विहीन बालक के समान दुखी, दीन प्राणी संसार में दूसरा नहीं होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के सामने उसे लज्जित होना पड़ेगा। बाजार में यों ही कोई बनिया उसे जल्द सौदा नहीं देता, वह किसी दूकान पर खड़ा नहीं होने पाता। चारों ओर से उसी पर लताड़ पड़ेगी। उसने मन ही मन झुँझला कर कहा--पड़ा रहे घी, मैं लौटाने न जाऊँगा।

मातृ-विहीन बालक के समान दुखी, दीन प्राणी संसार में दूसरा नहीं होता।

और सारे दुख भूल जाते हैं, बालक को माता की याद कभी नहीं भूलती। सियाराम को इस समय माता की याद आई। अम्माँ होती तो क्या आज मुझे यह सब सहना पड़ता। भैया भी चले गए,जियाराम भी चले गए, मैं ही अकेला यह विपत्ति सहने …

अध्याय २५

जब हृदय जलता है, तो वाणी भी अग्निमय हो जाती है ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… से रक्त निकाल रहा हो। झुँझला कर मुन्शी जी को कोसती। लड़की किसी चीज़ के लिए रोती, तो उसे अभागिन, कलमुँही कह कर झल्लाती। यही नहीं, रुक्मिणी का घर में रहना उसे ऐसा कष्टकर जान पड़ता था, मानो वह उसकी गर्दन पर सवार है ।

जब हृदय जलता है, तो वाणी भी अग्निमय हो जाती है ।

निर्मला बड़ी मधुर-भषिणी स्त्री थी;

यहाँ वह रोने के लिए नहीं,हँसने के लिए आती थी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और यथासाध्य अपनी विपत्ति-कथा को मन ही में रखती थी।

यहाँ वह रोने के लिए नहीं,हँसने के लिए आती थी।

पर कदाचित् उसके भाग्य में यह सुख भी नहीं बदा था!

निर्मला मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

निर्मला मुफ़्त पढ़ें