गोदान की पंक्तियाँ
गोदान (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
97 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
जब दूसरे के पाँवों-तले अपनी गर्दन दबी हुई है,तो उन पाँवों को सहलाने में ही कुशल है।
पूरा अंश दिखाएँ
… लाठी दे दे और अपना काम देख। यह इसी मिलते-जुलते रहने का परसाद है कि अब तक जान बची हुई है। नहीं कहीं पता न लगता कि किधर गये। गाँव में इतने आदमी तो हैं, किस पर बेदखली नहीं आयी, किस पर कुड़की नहीं पायी।
जब दूसरे के पाँवों-तले अपनी गर्दन दबी हुई है,तो उन पाँवों को सहलाने में ही कुशल है।
'
बूढ़ों के लिए अतीत के सुखों और वर्तमान के दुःखों और भविष्य के सर्वनाश से ज्यादा मनोरंजक और कोई प्रसंग नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
… धन है,अख्तियार है, इलम है,हम लोग तो बैल हैं और जुतने के लिए पैदा हुए हैं। उसपर एक दूसरे को देख नहीं सकता। एका का नाम नहीं। एक किमान दूसरे के खेत पर न चढ़े तो कोई जाफा कैसे करे,प्रेम तो संसार से उठ गया।'
बूढ़ों के लिए अतीत के सुखों और वर्तमान के दुःखों और भविष्य के सर्वनाश से ज्यादा मनोरंजक और कोई प्रसंग नहीं होता।
दोनों मित्र अपने-अपने दुखड़े रोते रहे। भोला ने अपने बेटों के करतूत सुनाये, होरी ने अपने भाइयों का रोना रोया और तब एक कुएँ पर बोझ रखकर पानी पीने के लिए बैठ गये। गोवर ने बनिये से लोटा माँगा और पानी खींचने लगा।
व्यवहार में हम 'भाई' के अर्थ का कितना ही दुरुपयोग करें,लेकिन उसकी भावना में जो पवित्रता है,वह हमारी कालिमा से कभी मलिन नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
… मिलेंगे,उधर दोनों भाइयों को बाँट दूंगा। चार दिन की ज़िन्दगी में क्यों किसी से छलकपट करूँ। नहीं कह दूं कि बीस रुपए सैकड़े में बेचे हैं तो उन्हें क्या पता लगेगा। तुम उनसे कहने थोड़े ही जाओगे। तुम्हें तो मैंने बराबर अपना भाई समझा है।
व्यवहार में हम 'भाई' के अर्थ का कितना ही दुरुपयोग करें,लेकिन उसकी भावना में जो पवित्रता है,वह हमारी कालिमा से कभी मलिन नहीं होती।
होरी ने अप्रत्यक्ष रूप से यह प्रस्ताव करके चौधरी के मुँह की ओर देखा कि वह स्वीकार करता है या नहीं। उसके मुख पर कुछ ऐसा मिथ्या विनीत भाव प्रकट हुआ जो भिक्षा माँगते समय मोटे भिक्षुकों पर आ जाता है।
जो व्यक्ति कर्म और वचन में सामंजस्य नहीं रख सकता,वह और चाहे जो कुछ हो सिद्धान्तवादी नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
‘पत्र नहीं चलता तो बन्द कीजिए। अपना पत्र चलाने के लिए आपको विदेशी वस्तुओं के प्रचार का कोई अधिकार नहीं। अगर आप मजबूर हैं,तो सिद्धान्त का ढोंग छोड़िए। मैं तो सिद्धान्तवादी पत्रों को देखकर जल उठती हूँ। जी चाहता है, दियासलाई दिखा दूं।
जो व्यक्ति कर्म और वचन में सामंजस्य नहीं रख सकता,वह और चाहे जो कुछ हो सिद्धान्तवादी नहीं है।
' मेहता खिल उठे। थोड़ी देर पहले उन्होंने खुद इसी विचार का प्रतिपादन किया था। उन्हें मालूम हुआ कि इस रमणी में विचार की शक्ति भी है,केवल तितली नहीं। संकोच जाता रहा।
एक वन-पुष्प की भाँति धूप में खिली हुई,दूसरी गमले के फूल की भाँति धूप में मुरझायी और निर्जीव।
पूरा अंश दिखाएँ
मेहता इन्हीं विचारों में डूबे हुए थे कि युवती मिस मालती को साथ लिये आ पहुँची, l
एक वन-पुष्प की भाँति धूप में खिली हुई,दूसरी गमले के फूल की भाँति धूप में मुरझायी और निर्जीव।
मालती ने बेदिली के साथ कहा-—पीपल की छाँह बहुत अच्छी लग रही है क्या? और यहाँ भूख के मारे प्राण निकले जा रहे हैं।
परीक्षा गुणों को अवगुण, सुन्दर को असुन्दर बनानेवाली चीज़ है; प्रेम अवगुणों को गुण बनाता है, असुन्दर को सुन्दर !
पूरा अंश दिखाएँ
मालती ने अपना हाथ छुड़ाकर जैसे मान करते हुए कहा--यह झूठा आक्षेप है। तुमने सदैव मुझे परीक्षा की आँखों से देखा, कभी प्रेम की आँखों से नहीं। क्या तुम इतना भी नहीं जानते कि नारी परीक्षा नहीं चाहती, प्रेम चाहती है।
परीक्षा गुणों को अवगुण, सुन्दर को असुन्दर बनानेवाली चीज़ है; प्रेम अवगुणों को गुण बनाता है, असुन्दर को सुन्दर !
मैंने तुमसे प्रेम किया, मैं कल्पना ही नहीं कर सकती कि तुममें कोई बुराई भी है;
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
अध्याय १

काना कहने से काने को जो दुःख होता है, वह क्या दो आँखोंवाले आदमी को हो सकता है?
पूरा अंश दिखाएँ
… हुए वह सागर को पार कर रही थी। इन असंगत शब्दों ने यथार्थ के निकट होने पर भी मानो झटका देकर उसके हाथ से वह तिनके का सहारा छीन लेना चाहा बल्कि यथार्थ के निकट होने के कारण ही उनमें इतनी वेदना-शक्ति आ गयी यी।
काना कहने से काने को जो दुःख होता है, वह क्या दो आँखोंवाले आदमी को हो सकता है?
होरी कदम बढ़ाये चला जाता था। पगडण्डी के दोनों ओर ऊख के पौधों की लहराती हुई हरियाली देख कर उसने मन में कहा—भगवान कहीं गौं से बरखा कर दें और डाँड़ी भी सुभीते से रहे, तो एक गाय जरूर लेगा। देशी गायें तो न दूध …
अध्याय २
सम्पत्ति और सहृदयता में वैर है।
पूरा अंश दिखाएँ
… हँसी मैं बरदाश्त कर सकूँगा। नहीं सह सकता उनकी हँसी, जो अपने वरावर के हैं, क्योंकि उनकी हॅसी में ईर्ष्या, व्यंग और जलन है। और वे क्यों न हॅसेंगे। मै भी तो उनकी दुर्दशा और विपत्ति और पतन पर हँसता हूँ, दिल खोलकर, तालियां बजाकर।
सम्पत्ति और सहृदयता में वैर है।
हम भी दान देते हैं, धर्म करते हैं। लेकिन जानते हो, क्यों?
हमारे नाम बड़े हैं, पर दर्शन थोड़े।
पूरा अंश दिखाएँ
राय साहब ने मुंह पान से भरकर कहा-तुम हमें बड़ा आदमी समझते हो?
हमारे नाम बड़े हैं, पर दर्शन थोड़े।
गरीबों में अगर ईर्ष्या या वैर है तो स्वार्थ के लिए या पेट के लिए। ऐसी ईर्ष्या और वैर को मैं क्षम्य समझता हूँ। हमारे मुंह की रोटी कोई छीन ले तो उसके गले में उँगली डालकर निकालना हमारा धर्म हो जाता है। अगर हम …
अध्याय ३
बूढ़ों के लिए अतीत के सुखों और वर्तमान के दुःखों और भविष्य के सर्वनाश से ज्यादा मनोरंजक और कोई प्रसंग नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
… धन है,अख्तियार है, इलम है,हम लोग तो बैल हैं और जुतने के लिए पैदा हुए हैं। उसपर एक दूसरे को देख नहीं सकता। एका का नाम नहीं। एक किमान दूसरे के खेत पर न चढ़े तो कोई जाफा कैसे करे,प्रेम तो संसार से उठ गया।'
बूढ़ों के लिए अतीत के सुखों और वर्तमान के दुःखों और भविष्य के सर्वनाश से ज्यादा मनोरंजक और कोई प्रसंग नहीं होता।
दोनों मित्र अपने-अपने दुखड़े रोते रहे। भोला ने अपने बेटों के करतूत सुनाये, होरी ने अपने भाइयों का रोना रोया और तब एक कुएँ पर बोझ रखकर पानी पीने के लिए बैठ गये। गोवर ने बनिये से लोटा माँगा और पानी खींचने लगा।
अध्याय ४
व्यवहार में हम 'भाई' के अर्थ का कितना ही दुरुपयोग करें,लेकिन उसकी भावना में जो पवित्रता है,वह हमारी कालिमा से कभी मलिन नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
… मिलेंगे,उधर दोनों भाइयों को बाँट दूंगा। चार दिन की ज़िन्दगी में क्यों किसी से छलकपट करूँ। नहीं कह दूं कि बीस रुपए सैकड़े में बेचे हैं तो उन्हें क्या पता लगेगा। तुम उनसे कहने थोड़े ही जाओगे। तुम्हें तो मैंने बराबर अपना भाई समझा है।
व्यवहार में हम 'भाई' के अर्थ का कितना ही दुरुपयोग करें,लेकिन उसकी भावना में जो पवित्रता है,वह हमारी कालिमा से कभी मलिन नहीं होती।
होरी ने अप्रत्यक्ष रूप से यह प्रस्ताव करके चौधरी के मुँह की ओर देखा कि वह स्वीकार करता है या नहीं। उसके मुख पर कुछ ऐसा मिथ्या विनीत भाव प्रकट हुआ जो भिक्षा माँगते समय मोटे भिक्षुकों पर आ जाता है।
ठोकर खाकर ही तो हम सावधानी के साथ पग उठाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… वह नीम के नीचे बैठा बड़ी देर तक पछताता रहा। वह कितना लोभी और स्वार्थी है, इसका उसे आज पता चला। चौधरी ने ढाई रुपए दे दिये होते, तो वह खुशी से कितना फूल उठता। अपनी चालाकी को सराहता कि बैठे-बैठाये ढाई रुपए मिल गये।
ठोकर खाकर ही तो हम सावधानी के साथ पग उठाते हैं।
धनिया अन्दर चली गयी थी। बाहर आयी तो रुपए जमीन पर पड़े देखे,गिनकर बोली--और रुपए क्या हुए,दस न चाहिए?
जीत से सब-कुछ माफ है। हार की लज्जा तो पी जाने की ही वस्तु है।
पूरा अंश दिखाएँ
होरी ने अपनी पराजय अपने मन में ही डाल ली,जैसे कोई चोरी से आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े और गिर पड़ने पर धूल झाड़ता हुआ उठ खड़ा हो कि कोई देख न ले। जीतकर आप अपनी धोखेबाजियों की डींग मार सकते है;
जीत से सब-कुछ माफ है। हार की लज्जा तो पी जाने की ही वस्तु है।
धनिया पति को फटकारने लगी। ऐसे सुअवसर उसे बहुत कम मिलते थे। होरी उससे चतुर था;पर आज बाजी धनिया के हाथ थी। हाथ मटकाकर बोली-क्यों न हो,भाई ने पन्द्रह रुपए कह दिये,तो तुम कैसे टोकते। अरे राम-राम!
द्वेप का मायाजाल बड़ी-बड़ी मछलियों को ही फंसाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
रूपा कूदती हुई हीरा के घर चली।
द्वेप का मायाजाल बड़ी-बड़ी मछलियों को ही फंसाता है।
छोर्टी मछलियाँ या तो उसमें फंसती ही नहीं या तुरन्त निकल जाती हैं। उनके लिए वह घातक जाल क्रीड़ा की वस्तु है,भय की नहीं। भाइयों से होरी की बोलचाल बन्द थी;पर रूपा दोनों घरों में आती-जाती थी। बच्चों से क्या बैर!
जानवरों को भी बहुधा घर छूट जाने का दुःख होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… और खली डाल दी गयी थी। गाय मनमारे उदास बैठी थी, जैसे कोई वधू ससुराल आयी हो। नाँद में मुंह तक न डालती थी। होरी और गोबर खाकर आधी-आधी रोटियाँ उसके लिए लाये, पर उसने संघा तक नहीं। मगर यह कोई नयी बात न थी।
जानवरों को भी बहुधा घर छूट जाने का दुःख होता है।
होरी बाहर खाट पर बैठ कर चिलम पीने लाग,तो फिर भाइयों की याद आयी। नहीं,आज इस शुभ अवसर पर वह भाइयों की उपेक्षा नहीं कर सकता। उसका हृदय वह विभूति पाकर विशाल हो गया था। भाइयों से अलग हो गया है,तो क्या हुआ। उनका दुश्मन …
अध्याय ५
सर्बस तो तभी पाओगे,जब अपना सर्वस दोगे।
पूरा अंश दिखाएँ
'भिक्षुक को एक द्वार पर भरपेट कहाँ मिलता है। उसे तो चुटकी ही मिलेगी।
सर्बस तो तभी पाओगे,जब अपना सर्वस दोगे।
'
जान देने का अरथ है, साथ रहकर निबाह करना।
पूरा अंश दिखाएँ
'
जान देने का अरथ है, साथ रहकर निबाह करना।
एक बार हाथ पकड़कर उमिरभर निबाह करते रहना, चाहे दुनिया कुछ कहे, चाहे मा-बाप, भाई-बन्द, घर-द्वार सब कुछ छोड़ना पड़े। मुंह से जान देनेवाले बहुतों को देख चुकी। भौरों की भाँति फूल का रस लेकर उड़ जाते हैं। तुम भी वैसे ही न उड़ जाओगे?'
अध्याय ६
आश्चर्य अज्ञान का दूसरा नाम है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
आश्चर्य अज्ञान का दूसरा नाम है।
'
जो व्यक्ति कर्म और वचन में सामंजस्य नहीं रख सकता,वह और चाहे जो कुछ हो सिद्धान्तवादी नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
‘पत्र नहीं चलता तो बन्द कीजिए। अपना पत्र चलाने के लिए आपको विदेशी वस्तुओं के प्रचार का कोई अधिकार नहीं। अगर आप मजबूर हैं,तो सिद्धान्त का ढोंग छोड़िए। मैं तो सिद्धान्तवादी पत्रों को देखकर जल उठती हूँ। जी चाहता है, दियासलाई दिखा दूं।
जो व्यक्ति कर्म और वचन में सामंजस्य नहीं रख सकता,वह और चाहे जो कुछ हो सिद्धान्तवादी नहीं है।
' मेहता खिल उठे। थोड़ी देर पहले उन्होंने खुद इसी विचार का प्रतिपादन किया था। उन्हें मालूम हुआ कि इस रमणी में विचार की शक्ति भी है,केवल तितली नहीं। संकोच जाता रहा।
अध्याय ७
एक वन-पुष्प की भाँति धूप में खिली हुई,दूसरी गमले के फूल की भाँति धूप में मुरझायी और निर्जीव।
पूरा अंश दिखाएँ
मेहता इन्हीं विचारों में डूबे हुए थे कि युवती मिस मालती को साथ लिये आ पहुँची, l
एक वन-पुष्प की भाँति धूप में खिली हुई,दूसरी गमले के फूल की भाँति धूप में मुरझायी और निर्जीव।
मालती ने बेदिली के साथ कहा-—पीपल की छाँह बहुत अच्छी लग रही है क्या? और यहाँ भूख के मारे प्राण निकले जा रहे हैं।
मेहता झोपड़ी के द्वार पर बैठकर एक थाली में मांँस और रोटियाँ खाने लगे। युवती खड़ी पंखा झल रही थी।
पूरा अंश दिखाएँ
… झोपड़ी में गयी,बुझी हुई आग फिर जलायी। देखा तो माँस उबल गया था। कुछ जल भी गया था। जल्दी-जल्दी रोटियाँ सेंकी,दूध गर्म था,उसे ठण्ढा किया और एक कटोरे में मालती के पास लायी। मालती ने कटोरे के भद्देपन पर मुंँह बनाया;लेकिन दूध त्याग न सकी।
मेहता झोपड़ी के द्वार पर बैठकर एक थाली में मांँस और रोटियाँ खाने लगे। युवती खड़ी पंखा झल रही थी।
मालती ने युवती से कहा--उन्हें खाने दो। कहीं भागे नहीं जाते हैं। तू जाकर गाड़ी ला।
मैं ऐसी रक़म को हराम समझता हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
'
मैं ऐसी रक़म को हराम समझता हूँ।
'
लूट की कमाई को हराम समझने के लिए शरा का पावन्द होने की ज़रूरत नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
लूट की कमाई को हराम समझने के लिए शरा का पावन्द होने की ज़रूरत नहीं है।
'
लोभी की कमर भी टूट गयी।
पूरा अंश दिखाएँ
… शेर की तरह उनको दबोचे हुए,उनका हृदय-रक्त चूस रहा था। सारी शक्तियाँ जवाब दे चुकी थीं। केवल लोभ,किसी लोहे की धरन की तरह छत को सँभाले हुए था। एक से पच्चीस हजार तक की गोटी थी। मगर अन्त में वह शहतीर भी जवाब दे गयी।
लोभी की कमर भी टूट गयी।
आँखों के सामने अँधेरा छा गया। सिर में चक्कर आया और वह शिकार गर्दन पर लिये पथरीली ज़मीन पर गिर पड़े।
अध्याय ८
जूते जाने पर भी उसके घट्टे बने रहते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
गया तो कहाँ गया।
जूते जाने पर भी उसके घट्टे बने रहते हैं।
किसी ने किसी देवता को सीधा किया, किसी ने किसी को। किसी ने आना रुपया ब्याज देना स्वीकार किया, किसी ने दो आना। होरी में आत्म-सम्मान का सर्वथा लोप न हुआ था। जिन लोगों के रुपए उस पर बाकी थे, उनके पास कौन मुंह लेकर …
विपत में तो आदमी का धरम तक चला जाता है
पूरा अंश दिखाएँ
मगर होरी ने आगा-पीछा सुझाकर आखिर धनिया को किसी तरह राजी़ कर लिया। एक मित्र से गाय उधार लेकर बेच देना भी बहुत ही वैसी बात है; लेकिन
विपत में तो आदमी का धरम तक चला जाता है
, यह कौन-सी बड़ी बात है। ऐसा न हो, तो लोग विपत से इतना डरे क्यों। गोबर ने भी विशेष आपत्ति न की। वह आजकल दूसरी ही धुन में मस्त था। यह तै किया गया कि जब दोनों लड़कियाँ रात को सो जाये, तो गाय …
जिसके कोई है ही नहीं, उसके कौन लड़ाई करेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
'बेटा, लड़ाई-झगड़ा तो जिन्दगी का धरम है। इससे जो अपने हैं, वह पराये थोड़े ही हो जाते हैं। जब घर में चार आदमी रहते हैं, तभी तो लड़ाई-झगड़े भी होते हैं।
जिसके कोई है ही नहीं, उसके कौन लड़ाई करेगा।
'
लड़ाई-झगड़ा तो जिन्दगी का धरम है। इससे जो अपने हैं, वह पराये थोड़े ही हो जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
'बेटा,
लड़ाई-झगड़ा तो जिन्दगी का धरम है। इससे जो अपने हैं, वह पराये थोड़े ही हो जाते हैं।
जब घर में चार आदमी रहते हैं, तभी तो लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। जिसके कोई है ही नहीं, उसके कौन लड़ाई करेगा।'
अध्याय ९
मरे को मन-भर लकड़ी से जलाओ,या दस मन से;उसे क्या चिन्ता!
पूरा अंश दिखाएँ
… झिंगुरीसिंह के अनुमान में सौ से कम पर सौदा न होगा। नोखेगम भी सौ के पक्ष में थे। और होरी के लिए सौ और पचास में कोई अन्तर न था। इस तलाशी का संकट उसके सिर से टल जाय। पूजा चाहे कितनी ही चढ़ानी पड़े।
मरे को मन-भर लकड़ी से जलाओ,या दस मन से;उसे क्या चिन्ता!
मगर पटेश्वरी से यह अन्याय न देखा गया। कोई डाका या क़तल तो हुआ नहीं। केवल तलाशी हो रही है। इसके लिए बीस रुपए बहुत हैं।
होरी परास्त हो गया। उसे ज्ञात हुआ,स्त्री के सामने पुरुष कितना निर्बल,कितना निरुपाय है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है,तो किसी मर्द से लड़। जिसकी बाँह पकड़कर लाया,उसे मारकर बहादुर न कहलायेगा। तू समझता होगा,मैं इसे रोटी-कपड़ा देता हूँ। आज से अपना घर सँभाल। देख तो इसी गाँव में तेरी छाती पर मूंग दलकर रहती हूँ कि नहीं,और उससे अच्छा खाऊँ-पहनूंँगी। इच्छा हो,देख ले।
होरी परास्त हो गया। उसे ज्ञात हुआ,स्त्री के सामने पुरुष कितना निर्बल,कितना निरुपाय है।
नेताओं ने रुपए चुनकर उठा लिये थे और दारोगा़जी को वहाँ से चलने का इशारा कर रहे थे। धनिया ने एक ठोकर और जमायी--जिसके रुपए हों,ले जाकर उन्मे दे दो। हमें किसी से उधार नही लेना है। और जो देना है,तो उसी से लेना। मैं …
अध्याय ११
बड़े आदमियों को अपनी नाक दूसरों की जान से प्यारी होगी,हमें तो अपनी नाक इतनी प्यारी नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… डालते। ब्याहता न सही;पर उसकी बाँह तो पकड़ी है मेरे बेट ने ही। किस मुंह से निकाल देती। वही काम बड़े-बड़े करते हैं,मुदा उनसे कोई नहीं बोलता,उन्हें कलंक ही नहीं लगता। वही काम छोटे आदमी करते हैं,तो उनकी मरजाद विगड़ जाती है,नाक कट जाती है।
बड़े आदमियों को अपनी नाक दूसरों की जान से प्यारी होगी,हमें तो अपनी नाक इतनी प्यारी नहीं।
दातादीन हार माननेवाले जीव न थे। वह इस गाँव के नारद थे। यहाँ की वहाँ वहाँ की यहाँ,यही उनका व्यवसाय था। वह चोरी तो न करते थे,उसमें जान-जोखिम था;पर चोरी के माल में हिस्सा बॅटाने के समय अवश्य पहुँच जाते थे। कहीं पीठ में धूल …
पति की आड़ में सब कुछ जायज़ है। मुसीबत तो उसको है,जिसे कोई आड़ नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… अब इनकी पचास की अवस्था थी और दो जवान पत्नियाँ घर में बैठी हुई थी। उन दोनों ही के विषय में तरह-तरह की बातें फैल रही थीं;पर ठाकुर माहव के डर से कोई कुछ कह न सकता था, और कहने का अवसर भी तो हो।
पति की आड़ में सब कुछ जायज़ है। मुसीबत तो उसको है,जिसे कोई आड़ नहीं।
ठाकुर साहब स्त्रियों पर बड़ा कठोर शासन रखते थे और उन्हें घमण्ड था कि उनकी पत्नियों का घूँघट तक किसी ने न देखा होगा। मगर घूंघट की आड़ में क्या होता है,उसकी उन्हें क्या खबर?
मगर घूंघट की आड़ में क्या होता है,उसकी उन्हें क्या खबर?
पूरा अंश दिखाएँ
… कहने का अवसर भी तो हो। पति की आड़ में सब कुछ जायज़ है। मुसीबत तो उसको है,जिसे कोई आड़ नहीं। ठाकुर साहब स्त्रियों पर बड़ा कठोर शासन रखते थे और उन्हें घमण्ड था कि उनकी पत्नियों का घूँघट तक किसी ने न देखा होगा।
मगर घूंघट की आड़ में क्या होता है,उसकी उन्हें क्या खबर?
बोले--ऐसी औरत का तो सिर काट ले। होरी ने इस कुलटा को घर रखकर समाज में विप बोया है। ऐसे आदमी को गाँव में रहने देना मारे गाँव को भ्रष्ट करना है। गय साहव को इसकी सूचना देनी चाहिए। साफ़-साफ़ कह देना चाहिए,अगर गाँव में …
मेहरिया रख लेना पाप नही है, हाँ, रख के छोड़ देना पाप है।
पूरा अंश दिखाएँ
धनिया उत्तेजित हो गयी-कौन-सा पाप किया है, जिसके लिए बिरादरी से डरें, किसी की चोरी की है, किसी का माल काटा है?
मेहरिया रख लेना पाप नही है, हाँ, रख के छोड़ देना पाप है।
आदमी का बहुत सीधा होना भी बुरा है। उसके सीधेपन का फल यही होता है कि कुत्ते भी मुँह चाटने लगते हैं। आज उधर तुम्हारी वाह-वाह हो रही होगी कि बिरादरी की कैसी मरजाद रख ली। मेरे भाग फूट गये थे कि तुम जैसे मर्द …
आदमी का बहुत सीधा होना भी बुरा है। उसके सीधेपन का फल यही होता है कि कुत्ते भी मुँह चाटने लगते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
धनिया उत्तेजित हो गयी-कौन-सा पाप किया है, जिसके लिए बिरादरी से डरें, किसी की चोरी की है, किसी का माल काटा है? मेहरिया रख लेना पाप नही है, हाँ, रख के छोड़ देना पाप है।
आदमी का बहुत सीधा होना भी बुरा है। उसके सीधेपन का फल यही होता है कि कुत्ते भी मुँह चाटने लगते हैं।
आज उधर तुम्हारी वाह-वाह हो रही होगी कि बिरादरी की कैसी मरजाद रख ली। मेरे भाग फूट गये थे कि तुम जैसे मर्द से पाला पड़ा। कभी मुख की रोटी न मिली।
अध्याय १२
मन पर जितना ही गहरा आघात होता है, उसकी प्रतिक्रिया भी उतनी ही गहरी होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… चाहता था वह मिल गया। झुनिया उसे दगाबाज़ समझती है, तो समझे। वह तो अब तभी घर आयेगा, जब वह पैसे के बल से सारे गाँव का मुंह बन्द कर सके और दादा और अम्माँ उसे कुल का कलंक न समझकर कुल का तिलक समझें।
मन पर जितना ही गहरा आघात होता है, उसकी प्रतिक्रिया भी उतनी ही गहरी होती है।
इस अपकीर्ति और कलंक ने गोबर के अन्तस्तल को मथकर वह रत्न निकाल लिया, जो अभी तक छिपा पड़ा था। आज पहली बार उसे अपने दायित्व का ज्ञान हुआ और उसके साथ ही संकल्प भी। अब तक वह कम से कम काम करता और ज्यादा …
काम सबको प्यारा होता है, चाम नहीं प्यारा होता।
पूरा अंश दिखाएँ
उसे शंका हुई; अगर कभी मजूरी न मिली, तो वह क्या करेगा? मगर मजूरी क्यों न मिलेगी? जब वह जी तोड़कर काम करेगा, तो सौ आदमी उसे बुलायेंगे।
काम सबको प्यारा होता है, चाम नहीं प्यारा होता।
यहाँ भी तो सूखा पड़ता है, पाला गिरता है, ऊख में दीमक लगते हैं, जौ में गेरुई लगती है, सरसों में लाही लग जाती है। उसे रात को कोई काम मिल जायगा, तो उसे भी न छोड़ेगा। दिन-भर मजूरी की;
मानलीला से रोचक और कौन जीवन-नाटक होगा ?
पूरा अंश दिखाएँ
… हुई। जाड़े के दिन, न जाने कब दोपहर हो गया। एक जगह देखा, एक युवती एक वृक्ष के नीचे पति से सत्याग्रह किये बैठी थी। पति सामने खड़ा उसे मना रहा था। दो-चार राहगीर तमाशा देखने खड़े हो गये थे। गोबर भी खड़ा हो गया।
मानलीला से रोचक और कौन जीवन-नाटक होगा ?
युवती ने पति की ओर घूरकर कहा––मैं न जाऊँगी, न जाऊँगी, न जाऊँगी।
अध्याय १३
महिला की सहानुभूति हार को जीत बना सकती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मेहता ने कहा––मुझे आज एक नया अनुभव हुआ।
महिला की सहानुभूति हार को जीत बना सकती है।
मिर्ज़ा ने मालती की ओर देखा––अच्छा! यह बात थी! जभी तो मुझे हैरत हो रही थी कि आप एकाएक कैसे ऊपर आ गये।
खन्ना अभागे हैं, जो हीरा पाकर काँच का टुकड़ा समझ रहे हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
'
खन्ना अभागे हैं, जो हीरा पाकर काँच का टुकड़ा समझ रहे हैं।
सोचिए, कितना त्याग है और उसके साथ ही कितना प्रेम है। खन्ना के रूपासक्त मन में शायद उसके लिए रत्ती-भर भी स्थान नहीं है। लेकिन आज खन्ना पर कोई आफ़त आ जाय तो वह अपने को उनपर न्योछावर कर देगी। खन्ना आज अन्धे या कोढ़ी …
प्रेम जब आत्म-समर्पण का रूप लेता है, तभी ब्याह है; उसके पहले ऐयाशी है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
प्रेम जब आत्म-समर्पण का रूप लेता है, तभी ब्याह है; उसके पहले ऐयाशी है।
'
अध्याय १४
दुःख तो माथ रोने ही से कटता है।
पूरा अंश दिखाएँ
बोली––अनाज मेरे घर से क्यों नहीं मँगवा लिया? वह भी तो महतो ही की कमाई है कि किसी और की? सुख के दिन आयें, तो लड़ लेना;
दुःख तो माथ रोने ही से कटता है।
मैं क्या ऐसी अन्धी हूँ कि आदमी का दिल नहीं पहचानती। महतो ने न सँभाला होता, तो आज मुझे कहाँ सरन मिलती।
पुनिया बोली––महतो को डाँड़ देने की ऐसी जल्दी क्या पड़ी थी?
पूरा अंश दिखाएँ
… रूपा ने पानी के लिए कलसा उठाया। रुकी हुई गाड़ी चल निकली। जल में अवरोध के कारण जो चक्कर था, फेन था, शोर था, गति की तीव्रता थी, वह अवरोध के हट जाने से शान्त मधुर-ध्वनि के साथ सम, धीमी, एक-रस धार में बहने लगी।
पुनिया बोली––महतो को डाँड़ देने की ऐसी जल्दी क्या पड़ी थी?
धनिया ने कहा––बिरादरी में सुरखरू कैसे होते।
उसमें वह क्रोध था, जो अपने को खा जाना चाहता है, जिसमें हिंसा नहीं, आत्मसमर्पण है।
पूरा अंश दिखाएँ
झुनिया ने उसकी ओर ताका भी नहीं।
उसमें वह क्रोध था, जो अपने को खा जाना चाहता है, जिसमें हिंसा नहीं, आत्मसमर्पण है।
धरती इस वक्त मुंह खोलकर उसे निगल लेती, तो वह कितना धन्य मानती! उसने आगे क़दम उठाया।
अध्याय १५
मालती बाहर से तितली है, भीतर से मधुमक्खी।
पूरा अंश दिखाएँ
मालती बाहर से तितली है, भीतर से मधुमक्खी।
उसके जीवन में हँसी ही हँसी नहीं है, केवल गुड़ खाकर कौन जी सकता है!
सत्य की एक चिनगारी असत्य के एक पहाड़ को भस्म कर सकती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… निकाली थी, नये काट के जम्पर बनवाये थे और रंग-रोगन और फूलों से खूब सजी हुई थी, मानो उसका विवाह हो रहा हो। वीमेंस लीग में इतना समारोह और कभी न हुआ था। डाक्टर मेहता अकेले थे, फिर भी देवियों के दिल काँप रहे थे।
सत्य की एक चिनगारी असत्य के एक पहाड़ को भस्म कर सकती है।
सबसे पीछे की सफ़ में मिर्जा़ और खन्ना और सम्पादकजी भी विराज रहे थे। रायसाहब भाषण शुरू होने के बाद आये और पीछे खड़े हो गये।
स्त्री पुरुष से उतनी ही श्रेष्ठ है, जितना प्रकाश अँधेरे से।
पूरा अंश दिखाएँ
… की मैं कल्पना नहीं कर सकता। यह वह असत्य है, जो युगयुगान्तरों से संचित अनुभव को उसी तरह ढँक लेना चाहता है, जैसे बादल का एक टुकड़ा सूर्य को ढंक लेता है। मैं आपको सचेत किये देता हूँ कि आप इस जाल में न फंसें।
स्त्री पुरुष से उतनी ही श्रेष्ठ है, जितना प्रकाश अँधेरे से।
मनुष्य के लिए क्षमा और त्याग और अहिंसा जीवन के उच्चतम आदर्श हैं। नारी इस आदर्श को प्राप्त कर चुकी है। पुरुष धर्म और अध्यात्म और ऋषियों का आश्रय लेकर उस लक्ष्य पर पहुँचने के लिए सदियों से जोर मार रहा है:
पुरानी बात भी आत्मबल के साथ कही जाती है, तो नयी हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
पुरानी बात भी आत्मबल के साथ कही जाती है, तो नयी हो जाती है।
'
अन्याय को मिटाइए; लेकिन अपने को मिटाकर नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
मेहता बोले––बेशक, पुरुषों ने अन्याय किया है। लेकिन उसका यह जवाब नहीं है।
अन्याय को मिटाइए; लेकिन अपने को मिटाकर नहीं।
मालती बोली––नारियाँ इसलिए अधिकार चाहती हैं कि उनका सदुपयोग करें और पुरुषों को उनका दुरुपयोग करने से रोकें।
ताली हमेशा दो हथेलियों से बजती है, यह आप भूल जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
मालती उद्विग्न होकर बोली––
ताली हमेशा दो हथेलियों से बजती है, यह आप भूल जाते हैं।
'मैं तो ऐसे किसी कारण की कल्पना ही नहीं कर सकता कि कोई पुरुष अपनी स्त्री को मारे।'
अध्याय १६
कुत्ता हड्डी की रखवाली करे तो खाय क्या?
पूरा अंश दिखाएँ
राय साहब कुर्सी पर बैठकर जरा मीठे स्वर में बोले--अच्छा भाई,जो चाहे लिखो। मैं तुम्हारे सिद्धान्त को तोड़ना नहीं चाहता। और तो क्या होगा,बदनामी होगी। हाँ,कहाँ तक नाम के पीछे मरूँ! कौन ऐसा ताल्लुकेदार है,जो असामियों को थोड़ा- बहुत नहीं सताता।
कुत्ता हड्डी की रखवाली करे तो खाय क्या?
मैं इतना ही कर सकता हूँ कि आगे आपको इस तरह की कोई शिकायत न मिलेगी;अगर आपको मुझ पर कुछ विश्वास है,तो इस बार क्षमा कीजिए। किसी दूसरे सम्पादक से मैं इस तरह की खुशामद न करता। उसे सरे बाज़ार पिटवाता;लेकिन मुझसे आपकी दोस्ती है;इसलिए …
अध्याय १७
जो अपने को चाहे वही जवान है,न चाहे वही बूढ़ा है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
जो अपने को चाहे वही जवान है,न चाहे वही बूढ़ा है।
'
हम राज नहीं चाहते,भोग-विलास नहीं चाहते,खाली मोटा-झोटा पहनना,और मोटा-झोटा खाना और मरजाद के साथ रहना चाहते हैं। वह भी नहीं सधता।
पूरा अंश दिखाएँ
होरी बोला-इस जनम में तो कोई आशा नहीं है भाई!
हम राज नहीं चाहते,भोग-विलास नहीं चाहते,खाली मोटा-झोटा पहनना,और मोटा-झोटा खाना और मरजाद के साथ रहना चाहते हैं। वह भी नहीं सधता।
शोभा ने धूर्तता के साथ कहा--मैं तो दादा,इन सबों को अवकी चकमा दूंगा। जमादार को कुछ दे-दिलाकर इस बात पर राजी कर लूंगा कि रुपए के लिए हमें खूब दौड़ायें। झिंगुरी कहाँ तक दौड़ेंगे।
हम जाल में फंसे हुए हैं। जितना ही फड़फड़ाओगे,उतना ही और जकड़ते जाओगे।
पूरा अंश दिखाएँ
होरी ने हँसकर कहा-यह सब कुछ न होगा भैया! कुशल इसी में है कि झिंगुरीसिंह के हाथ-पाँव जोड़ो।
हम जाल में फंसे हुए हैं। जितना ही फड़फड़ाओगे,उतना ही और जकड़ते जाओगे।
'तुम तो दादा,बूढ़ों की-सी बातें कर रहे हो। कटघरे में फंसे बैठे रहना तो कायरता है। फन्दा और जकड़ जाय बला से;पर गला छुड़ाने के लिए जोर तो लगाना ही पड़ेगा। यही तो होगा झिंगुरी घर-द्वार नीलाम करा लेंगे;करा लें नीलाम!
मजूर बन जाय तो किसान हो जाता है। किसान बिगड़ जाय तो मजूर हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
होरी ने चिलम के कई कश लगाकर कहा-मजूरी करना कोई पाप नहीं है।
मजूर बन जाय तो किसान हो जाता है। किसान बिगड़ जाय तो मजूर हो जाता है।
मजूरी करना भाग्य में न होता तो यह सब बिपत क्यों आती? क्यों गाय मरती? क्यों लड़का नालायक निकल जाता?
जो एक से दो का हुआ,वह किसी का नहीं रहता।
पूरा अंश दिखाएँ
… रख लिया है,तब की नहीं चलाती। तब मेरे ऊपर किसी का कोई वन्धन न रहेगा। अभी तो मुझे विश्वास है कि वह मेरे हैं और मेरे ही कारन उन्हें गली-गली ठोकर खाना पड़ रहा है। हँसने-बोलने की बात न्यारी है,पर मैं उनसे विश्वासघात न करूंगी।
जो एक से दो का हुआ,वह किसी का नहीं रहता।
शोभा ने आकर होरी को पुकारा और पटश्वरी के रुपए उसके हाथ में रखकर बोलाभैया,तुम जाकर ये रुपये लाला को दे दो। मुझे उस घड़ी न जाने क्या हो गया था।
अध्याय १८
शराब अगर लोगों को पागल कर देती है, तो इसलिए उसे क्या पानी से अच्छा समझा जाय, जो प्यास बुझाता है, जिलाता है और शान्त करता है?
पूरा अंश दिखाएँ
मेहता ने मुँह बना कर कहा––
शराब अगर लोगों को पागल कर देती है, तो इसलिए उसे क्या पानी से अच्छा समझा जाय, जो प्यास बुझाता है, जिलाता है और शान्त करता है?
गोविन्दी ने विनोद की शरण लेकर कहा––कुछ भी हो, मैं तो यह देखती हूँ कि पानी मारा-मारा फिरता है और शराब के लिए घर-द्वार विक जाते हैं, और शराब जितनी ही तेज और नशीली हो, उतनी ही अच्छी। मैं तो सुनती हूँ, आप भी शराब …
नारी-हृदय धरती के समान है, जिससे मिठास भी मिल सकती है,कड़वापन भी।
पूरा अंश दिखाएँ
मेहता ने दढ़ता से कहा-
नारी-हृदय धरती के समान है, जिससे मिठास भी मिल सकती है,कड़वापन भी।
उसके अन्दर पड़नेवाले बीज में जैसी शक्ति हो।
मैं कहता हूँ,अगर तुम हँस नहीं सकते और रो नहीं सकते,तो तुम मनुष्य नहीं हो,पत्थर हो।
पूरा अंश दिखाएँ
… है। वह मोक्ष और उपासना अहंकार की पराकाष्ठा है,जो हमारी मानवता को नष्ट किये डालती है। जहाँ जीवन है,क्रीडा है,चहक है,प्रेम है,वही ईश्वर है;और जीवन को सुखी बनाना ही उपासना है और मोक्ष है। ज्ञानी कहता है,ओठों पर मुस्कराहट न आये,आँखों में आंँसू न आये।
मैं कहता हूँ,अगर तुम हँस नहीं सकते और रो नहीं सकते,तो तुम मनुष्य नहीं हो,पत्थर हो।
वह ज्ञान जो मानवता को पीस डाले,ज्ञान नहीं है,कोल्हू है। मगर क्षमा कीजिए,मैं तो एक पूरी स्पीच ही दे गया। अब देर हो रही है,चलिए,मैं आपको पहुँचा दूंँ। बच्चा भी मेरी गोद में सो गया।
वह ज्ञान जो मानवता को पीस डाले,ज्ञान नहीं है,कोल्हू है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जहाँ जीवन है,क्रीडा है,चहक है,प्रेम है,वही ईश्वर है;और जीवन को सुखी बनाना ही उपासना है और मोक्ष है। ज्ञानी कहता है,ओठों पर मुस्कराहट न आये,आँखों में आंँसू न आये। मैं कहता हूँ,अगर तुम हँस नहीं सकते और रो नहीं सकते,तो तुम मनुष्य नहीं हो,पत्थर हो।
वह ज्ञान जो मानवता को पीस डाले,ज्ञान नहीं है,कोल्हू है।
मगर क्षमा कीजिए,मैं तो एक पूरी स्पीच ही दे गया। अब देर हो रही है,चलिए,मैं आपको पहुँचा दूंँ। बच्चा भी मेरी गोद में सो गया।
अध्याय २०
सहसा उसकी आँखों में निबिड़ अन्धकार छा गया। मालूम हुआ वह जमीन में घुसा जा रहा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… चल रही थी। फिर भी उसके हाथ यन्त्र की गति-से,बिना थके,बिना रुके,उठ रहे थे। उसकी देह से पसीने की धारा निकल रही थी,मुंँह से फिचकुर छूट रहा था, सिर में धम-धम का शब्द हो रहा था,पर उस पर जैसे कोई भूत सवार हो गया हो।
सहसा उसकी आँखों में निबिड़ अन्धकार छा गया। मालूम हुआ वह जमीन में घुसा जा रहा है।
उसने सँभलने की चेष्टा से शून्य में हाथ फैला दिये,और अचेत हो गया। गँडासा हाथ से छूट गया और वह औंधे मुंँह जमीन पर पड़ गया।
संसार में इलम की क़दर नहीं है, ईमान की क़दर है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन हरएक महाजन ईमानदार चौकस आदमी चाहता है। मैं भवानी को किसी के गले बाँध तो दूँ; लेकिन पीछे इन्होंने कहीं हाथ लपकाया, तो वह तो मेरी गर्दन पकड़ेगा।
संसार में इलम की क़दर नहीं है, ईमान की क़दर है।
यह तमाचा लगाकर गोबर आगे निकल गया। झिंगुरी मन में ऐंठकर रह गये। लौंडा कितने घमण्ड की बातें करता है, मानो धर्म का अवतार ही तो है।
दुनिया पैसे की है,हुक्का-पानी कोई नहीं पूछता।
पूरा अंश दिखाएँ
गोबर ने बात काटी--हुक्का-पानी सब तो था,बिरादरी में आदर भी था,फिर मेरा ब्याह क्यों नहीं हुआ? बोलो। इसलिए कि घर में रोटी न थी। रुपए हों तो न हुक्का-पानी का काम है, न जात-बिरादरी का।
दुनिया पैसे की है,हुक्का-पानी कोई नहीं पूछता।
धनिया तो बच्चे का रोना सुनकर भीतर चली गयी और गोबर भी घर से निकला। होरी बैठा सोच रहा था। लड़के की अकल जैसे खुल गयी है। कैसी बेलाग बात कहता है। उसकी वक्र बुद्धि ने होरी के धर्म और नीति को परास्त कर दिया …
अध्याय २१
गर्मी उन्हें होती है,जो एक के दस लेते हैं। हम तो मजूर हैं। हमारी गर्मी पसीने के रास्ते बह जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
('
गर्मी उन्हें होती है,जो एक के दस लेते हैं। हम तो मजूर हैं। हमारी गर्मी पसीने के रास्ते बह जाती है।
मुझे याद है,तुमने बैल के लिए तीस रुपए दिये थे। उसके सौ हुए। और अब सौ के दो सौ हो गये। इसी तरह तुम लोगों ने किसानों को लूट-लूटकर मजूर बना डाला और आप उनकी जमीन के मालिक बन बैठे। तीस के दो सौ!
डरपोक प्राणियों में सत्य भी गंगा हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
उसकी वाणी में सत्य का बल था।
डरपोक प्राणियों में सत्य भी गंगा हो जाता है।
वही सीमेंट जो ईंट पर चढ़कर पत्थर हो जाता है,मिट्टी पर चढ़ा दिया जाय,तो मिट्टी हो जायगा। गोबर की निर्भीक स्पष्टवादिता ने उस अनीत के बख्तर को बेध डाला जिससे सज्जित होकर नोखेराम की दुर्बल आत्मा अपने को शक्तिमान् समझ रही थी।
आदमी घरवालों ही के लिए धन कमाता है कि और किसी के लिए? अपना पेट तो सुअर भी पाल लेता है।
पूरा अंश दिखाएँ
घर की मरजाद बनाये रहोगे,तो तुम्हीं को सुख होगा। (
आदमी घरवालों ही के लिए धन कमाता है कि और किसी के लिए? अपना पेट तो सुअर भी पाल लेता है।
) मैं न जानती थी,झुनिया नागिन बनकर हमी को डसेगी।
माँ-बाप का धरम सोलहो आना लड़कों के साथ है। लड़कों का माँ-बाप के साथ एक आना भी धरम नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
होरी ने व्यथित कंठ से कहा--अच्छा वह छोटी नहीं, बड़ी सही। जो आदमी नहीं रहना चाहता,क्या उसे बाँधकर रखेगी? माँ बाप का धरम है,लड़के को पाल-पोसकर बड़ा कर देना। वह हम कर चुके। उनके हाथ-पाँव हो गये। अब तू क्या चाहती है,वे दाना-चारा लाकर खिलायें।
माँ-बाप का धरम सोलहो आना लड़कों के साथ है। लड़कों का माँ-बाप के साथ एक आना भी धरम नहीं है।
जो जाता है उसे असीस देकर बिदा कर दे। हमारा भगवान मालिक है। जो कुछ भोगना बदा है,भोगेंगे। चालीस सात सैंतालीस साल इसी तरह रोते-धोते कट गये। दस-पाँच साल हैं, वह भी यों ही कट जायेंगे।
अध्याय २२
जब धन ज़रूरत से ज्यादा हो जाता है,तो अपने लिए निकास का मार्ग खोजता है।
पूरा अंश दिखाएँ
'
जब धन ज़रूरत से ज्यादा हो जाता है,तो अपने लिए निकास का मार्ग खोजता है।
यों न निकल पायगा तो जुए में जायगा,घुड़दौड़ में जायगा,ईट-पत्थर में जायगा,या ऐयाशी में जायगा।'
धन ने आज तक किसी नारी के हृदय पर विजय नहीं पायी,और न कभी पायेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… लौटा देती थी,तुम्हारी सामान्य-से-सामान्य चीजें भी धन्यवाद के साथ स्वीकार कर लेती थी,और जरूरत पड़ने पर तुमसे रुपए भी माँग लेती थी,अगर तुमने अपने धनोन्माद में इसका कोई दूसरा अर्थ निकाल लिया,तो मैं तुम्हें क्षमा करूँगी। यह पुरुष-प्रकृति का अपवाद नहीं;मगर यह समझ लो कि
धन ने आज तक किसी नारी के हृदय पर विजय नहीं पायी,और न कभी पायेगा।
खन्ना एक-एक शब्द पर मानो गज़-गज़ भर नीचे धंसते जाते थे। अब और ज्यादा चोट सहने का उनमें जीवट न था। लज्जित होकर बोले--मालती,तुम्हारे पैरों पड़ता हूँ, अव और जलील न करो। और न सही तो मित्र-भाव तो बना रहने दो।
अध्याय २३
विनोद में दुःख उड़ गया। वही उसकी दवा है।
पूरा अंश दिखाएँ
'तुम चलकर चक्की पीसो मैं अनाज माउंगी।'
विनोद में दुःख उड़ गया। वही उसकी दवा है।
धनिया प्रसन्न होकर रूपा के बाल गूंथने बैठ गयी जो बिलकुल उलझकर रह गये थे, और होरी खलिहान चला। रसिक बसन्त सुगन्ध और प्रमोद और जीवन की विभूति लुटा रहा था, दोनों हाथों से, दिल खोलकर। कोयल आम की डालियों में छिपी अपनी रसीली, मधुर, …
कानून और न्याय उसका है, जिसके पास पैसा है।
पूरा अंश दिखाएँ
झिंगुरीसिंह जोर से हँसा––तुम क्या कहते हो पंडित, क्या तब संसार बदल जायेगा?
कानून और न्याय उसका है, जिसके पास पैसा है।
कानून तो है कि महाजन किसी असामी के साथ कड़ाई न करे, कोई जमींदार किसी कास्तकार के साथ सस्ती न करे;
जनमत बदलते देर नहीं लगती।
पूरा अंश दिखाएँ
… ने निडरता से उत्तर दिया––तुम्हारे घर में भी लड़कियाँ हैं होरी महतो, इतना समझ लो। इस तरह गाँव की मरजाद बिगड़ने लगी, तो किसी की आबरू न बचेगी। एक क्षण में शत्रु पर पूरी विजय पाकर आक्रमणकारियों ने वहाँ से टल जाना ही उचित समझा।
जनमत बदलते देर नहीं लगती।
उससे बचे रहना ही अच्छा है।
सिलिया ने उसकी ओर करुण नेत्रों से देखा––यहाँ निर्दयी कौन नहीं है, दादा! मैंने तो किसी को दयावान् नहीं पाया।
पूरा अंश दिखाएँ
धनिया यहाँ बैठी है। तेरी पीठ पर की साड़ी तो लहू से रँग गयी है रे! कहीं घाव पक न जाय। तेरे घरवाले बड़े निर्दयी हैं।
सिलिया ने उसकी ओर करुण नेत्रों से देखा––यहाँ निर्दयी कौन नहीं है, दादा! मैंने तो किसी को दयावान् नहीं पाया।
'कहते हैं, मेरा तुमसे कोई वास्ता नहीं।'
अध्याय २४
चिड़िया एक बार परच जाती है, तभी दूसरी बार आँगन में आती है।
पूरा अंश दिखाएँ
होरी ने मीठे प्रतिवाद के साथ कहा––यह तो तुम झूठ बोलती हो भाभी! बिना कुछ रस पाये थोड़े ही आता था।
चिड़िया एक बार परच जाती है, तभी दूसरी बार आँगन में आती है।
'आँखों से न ताकती रही हो, लेकिन तुम्हारा मन तो ताकता ही था; बल्कि बुलाता था।'
ईट का जवाब चाहे पत्थर हो;लेकिन सलाम का जवाब तो गाली नही है।
पूरा अंश दिखाएँ
धनिया बोली-मुंह देखकर बीड़ा दिया जाता है,जानते हो कि नहीं। तब गौरी अपनी सान दिखाते थे,अब वह भलमनसी दिखा रहे है।
ईट का जवाब चाहे पत्थर हो;लेकिन सलाम का जवाब तो गाली नही है।
होरी ने नाक सिकोड़कर कहा--तो दिखा अपनी भलमनसी। देखें,कहाँ से रुपए लाती है।
अध्याय २५
घमण्डी आदमी प्रायः शक्की हुआ करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
नोहरी को भ्रम हुआ,लाला मेरा उपहास कर रहे हैं। उसे अब घमण्ड होने लगा था। वह चाहती थी,लोग उसे ज़मीदारिन समझें और उसका सम्मान करें।
घमण्डी आदमी प्रायः शक्की हुआ करता है।
और जब मन में चोर हो तो शक्कीपन और भी बढ़ जाता है। वह मेरी ओर देखकर क्यों हंँसा? सब लोग मुझे देखकर जलते क्यों हैं? मैं किसी से कुछ माँगने नहीं जाती। कौन बड़ी सतवन्ती है!
अध्याय २६
जिसके पास ज़मीन नहीं,वह गृहस्थ नहीं,मजूर है।
पूरा अंश दिखाएँ
मगर ज़मीन दोनों को एक-सी प्यारी थी। उसी पर तो उनकी इज्जत और आवरू अवलम्बित थी।
जिसके पास ज़मीन नहीं,वह गृहस्थ नहीं,मजूर है।
होरी ने कुछ जवाब न पाकर पूछा-तो क्या कहती है?
अध्याय २८
जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक़ उन लोगों से ज्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन वह नंगा या भूखा न रहेगा।
जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक़ उन लोगों से ज्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।
)
खतरे में हमारी चेतना अन्तर्मुखी हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
खन्ना ने मेहता की ओर देखा और मेहता ने खन्ना की ओर। मालती दौड़ी हुई बँगले में गयी और अपने जूते पहन आयी। अफ़सोस और शिकायत करने का अवसर न था। किसी के मुंँह से एक बात न निकली।
खतरे में हमारी चेतना अन्तर्मुखी हो जाती है।
खन्ना की कार खड़ी थी ही। तीनों आदमी घबड़ाये हुए आकर वैठे और मिल की तरफ़ भागे। चौरस्ते पर पहुंँचे, तो देखा, सारा शहर मिल की ओर उमड़ा चला आ रहा है। आग मे आदमियों को खींचने का जादू है। कार आगे न बढ़ सकी।
आग मे आदमियों को खींचने का जादू है।
पूरा अंश दिखाएँ
… से एक बात न निकली। खतरे में हमारी चेतना अन्तर्मुखी हो जाती है। खन्ना की कार खड़ी थी ही। तीनों आदमी घबड़ाये हुए आकर वैठे और मिल की तरफ़ भागे। चौरस्ते पर पहुंँचे, तो देखा, सारा शहर मिल की ओर उमड़ा चला आ रहा है।
आग मे आदमियों को खींचने का जादू है।
कार आगे न बढ़ सकी।
सत्पुरुष धन के आगे सिर नहीं झुकाते।
पूरा अंश दिखाएँ
हॉ, थी; क्योंकि दुनिया आज तक धन की पूजा करती चली आयी है। उसे तुमसे कोई प्रयोजन नहीं। जब तक तुम्हारे पास लक्ष्मी है, तुम्हारे सामने पूंँछ हिलायेगी। कल उतनी ही भक्ति से दूसरों के द्वार पर सिजदे करेगी। तुम्हारी तरफ़ ताकेगी भी नहीं।
सत्पुरुष धन के आगे सिर नहीं झुकाते।
वह देखते हैं, तुम क्या हो; अगर तुममें सच्चाई है, न्याय है, त्याग है, पुरुषार्थ है, तो वे तुम्हारी पूजा करेंगे। नही तुम्हें समाज का लुटेरा समझकर मुंँह फेर लेंगे; बल्कि तुम्हारे दुश्मन हो जायंँगे। मैं ग़लत तो नहीं कहती मेहताजी ?
जीवन का सुख दूसरों को सुखी करने में है, उनको लूटने में नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन फिर भी हमने उसे जीवन में जितने महत्त्व की वस्तु समझ रखा है, उतना महत्त्व उसमें नहीं है। मैं तो खुश हूँ कि तुम्हारे सिर से यह बोझ टला। अब तुम्हारे लड़के आदमी होंगे, स्वार्थ और अभिमान के पुतले नहीं।
जीवन का सुख दूसरों को सुखी करने में है, उनको लूटने में नहीं।
बुरा न मानना, अब तक तुम्हारे जीवन का अर्थ था आत्मसेवा, भोग और विलास। दैव ने तुम्हें उस साधन से वंचित करके तुम्हें ज्यादा ऊँचे और पवित्र जीवन का रास्ता खोल दिया है। यह सिद्धि प्राप्त करने में अगर कुछ कष्ट भी हो, तो उसका …
अध्याय २९
वही नेकी अगर करनेवालों के दिल में रहे, तो नेकी है, वाहर निकल आये तो वदी है।
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं है, या सामर्थ्य नहीं है। इसके लिए कोई हमें बुरा नहीं कह सकता। मगर जब हम नेकी करके उसका एहसान जताने लगते हैं, तो वही जिसके साथ हमने नेकी की थी, हमारा शत्रु हो जाता है, और हमारे एहसान को मिटा देना चाहता है।
वही नेकी अगर करनेवालों के दिल में रहे, तो नेकी है, वाहर निकल आये तो वदी है।
नोहरी चारों ओर कहती फिरती थी--बेचारा होरी बड़ी मुसीबत में था, बेटी के व्याह के लिए जमीन रेहन रख रहा था। मैंने उनकी यह दशा देखी, तो मुझे दया आयी। धनिया से तो जी जलता था, वह राँड़ तो मारे घमण्ड के धरती पर पाँव …
मर्द बुरा हो, तो औरत की गर्दन काट लेगा। औरत बुरी हो, तो मर्द के मुंँह में कालिख लगा देगी।
पूरा अंश दिखाएँ
… तो गाँव ही के लोग जानते हैं। किसी को कुछ कहते संकोच होता है। कनफुसकियाँ करके ही रह जाते हैं। तब तो दुनिया भी भोला ही को बुरा कहेगी। लोग यही तो कहेंगे, कि जब मर्द ने छोड़ दिया, तो बेचारी अबला क्या करे ?
मर्द बुरा हो, तो औरत की गर्दन काट लेगा। औरत बुरी हो, तो मर्द के मुंँह में कालिख लगा देगी।
इसके दो महीने बाद एक दिन गाँव में यह खबर फैली कि नोहरी ने मारे जूतों के भोला की चाँद गंजी कर दी।
सुख का भार तो अकेले नहीं उठता।
पूरा अंश दिखाएँ
सन्ध्या-समय जब होरी ने सिलिया को डरते-डरते रुपए दिये, तो वह जैसे अपनी तपस्या का वरदान पा गयी। दुःख का भार तो वह अकेली उठा सकती थी।
सुख का भार तो अकेले नहीं उठता।
किसे यह खुशखबरी मुनाये ?
अध्याय ३०
पुरुष निर्दयी है, माना; लेकिन है तो इन्हीं माताओं का वेटा।
पूरा अंश दिखाएँ
… अपने सम्बन्धियों में है। इस भावना की रक्षा करते हुए--इसी भावना का क्षेत्र और बढ़ाकर-भावी नारीत्व का आदर्श निर्माण होगा। जाग्रत देवियों में इसकी जगह आत्म-सेवन का जो भाव आ बैठा है--सब कुछ अपने लिए, अपने भोग विलास के लिए--उससे तो यह सुषुप्तावस्था ही अच्छी।
पुरुष निर्दयी है, माना; लेकिन है तो इन्हीं माताओं का वेटा।
क्यों माता ने पुत्र को ऐसी शिक्षा नहीं दी कि वह माता की, स्त्री-जाति की पूजा करता ?
काश, ये आदमी ज्यादा और देवता कम होते, तो यों न ठुकराये जाते।
पूरा अंश दिखाएँ
… जी इस समय इन गॅवारों के बीच में बैठे हुए इसी प्रश्न को हल कर रहे थे कि इनकी दशा इतनी दयनीय क्यों है। वह इस सत्य से आँखें मिलाने का साहस न कर सकते थे कि इनका देवत्व ही इनकी दुर्दशा का कारण है।
काश, ये आदमी ज्यादा और देवता कम होते, तो यों न ठुकराये जाते।
देश में कुछ भी हो, क्रान्ति ही क्यों न आ जाय, इनसे कोई मतलब नहीं। कोई दल उनके सामने सबल के रूप में आये, उसके सामने सिर झुकाने को तैयार। उनकी निरीहता जड़ता की हद तक पहुँच गयी है.
नारी परीक्षा नहीं चाहती, प्रेम चाहती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मालती ने अपना हाथ छुड़ाकर जैसे मान करते हुए कहा--यह झूठा आक्षेप है। तुमने सदैव मुझे परीक्षा की आँखों से देखा, कभी प्रेम की आँखों से नहीं। क्या तुम इतना भी नहीं जानते कि
नारी परीक्षा नहीं चाहती, प्रेम चाहती है।
परीक्षा गुणों को अवगुण, सुन्दर को असुन्दर बनानेवाली चीज़ है; प्रेम अवगुणों को गुण बनाता है, असुन्दर को सुन्दर ! मैंने तुमसे प्रेम किया, मैं कल्पना ही नहीं कर सकती कि तुममें कोई बुराई भी है;
परीक्षा गुणों को अवगुण, सुन्दर को असुन्दर बनानेवाली चीज़ है; प्रेम अवगुणों को गुण बनाता है, असुन्दर को सुन्दर !
पूरा अंश दिखाएँ
मालती ने अपना हाथ छुड़ाकर जैसे मान करते हुए कहा--यह झूठा आक्षेप है। तुमने सदैव मुझे परीक्षा की आँखों से देखा, कभी प्रेम की आँखों से नहीं। क्या तुम इतना भी नहीं जानते कि नारी परीक्षा नहीं चाहती, प्रेम चाहती है।
परीक्षा गुणों को अवगुण, सुन्दर को असुन्दर बनानेवाली चीज़ है; प्रेम अवगुणों को गुण बनाता है, असुन्दर को सुन्दर !
मैंने तुमसे प्रेम किया, मैं कल्पना ही नहीं कर सकती कि तुममें कोई बुराई भी है;
प्रेम सीधी-सादी गऊ नहीं, खूरुवार शेर है, जो अपने शिकार पर किसी की आँख भी नहीं पड़ने देता।
पूरा अंश दिखाएँ
… कर देता है, मेरे लिए निरर्थक शब्द हैं। मैंने पुस्तकों में ऐसी प्रेम-कथाएँ पढ़ी हैं जहाँ प्रेमी ने प्रेमिका के नये प्रेमियों के लिए अपनी जान दे दी है। मगर उस भावना को मैं श्रद्धा कह सकता हूँ, सेवा कह सकता हूँ, प्रेम कभी नहीं।
प्रेम सीधी-सादी गऊ नहीं, खूरुवार शेर है, जो अपने शिकार पर किसी की आँख भी नहीं पड़ने देता।
'
अध्याय ३१
जब तक मनुष्य रहेगा, उसकी पशुता भी रहेगी।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा साहब ने बात काटकर कहा--आप मानवता लिये फिरते हैं और यह नहीं देखते कि संसार में आज भी मनुष्य की पशुता ही उसकी मानवता पर विजय पा रही है। नहीं, राष्ट्रों में लड़ाइयाँ क्यों होती ? पंचायतों से मामले न तय हो जाते ?
जब तक मनुष्य रहेगा, उसकी पशुता भी रहेगी।
छोटी-मोटी बहस छिड़ गयी और विवाह के रूप में आकर अन्त में वितंडा बन गयी और राजा साहब नाराज होकर चले गये। दूसरे दिन राय साहब ने भी नैनीताल को प्रस्थान किया। और उसके एक दिन बाद रुद्रपाल ने सरोज के साथ इंग्लैण्ड की राह …
अध्याय ३३
आत्म-सेवा मे बड़ा उनकी नज़र में दूसरा अपराध न था।
पूरा अंश दिखाएँ
जिस दिन मेहता की अचकनें बन कर आयीं और नयी घड़ी आयी, वह संकोच के मारे कई दिन बाहर न निकले।
आत्म-सेवा मे बड़ा उनकी नज़र में दूसरा अपराध न था।
मगर रहस्य की बात यह थी कि मालती उनको तो लेग्वे-ड्योढ़े में कसकर बाँधना चाहती थी। उनके धन-दान के द्वार बन्द कर देना चाहती थी;
बालकों में जो एक अन्तर्ज्ञान होता है, उसने उमे बता दिया, अब रोने में तुम्हारा कोई फायदा नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
मालती ने बच्चे को उनकी गोद में दे दिया। उनकी गोद में जाते ही वह एकदम चुप हो गया।
बालकों में जो एक अन्तर्ज्ञान होता है, उसने उमे बता दिया, अब रोने में तुम्हारा कोई फायदा नहीं।
यह नया आदमी स्त्री नही, पुरुष है और पुरुष गुम्मेवर होता है और निर्दयी भी होता है, और चारपाई पर लेटाकर, या बाहर अँधेरे में सुलाकर दर चला जा सकता है और किसी को पास आने भी न देगा।
तुम्हारा प्रेम और विश्वास पाकर अब मेरे लिए कुछ भी शेष नही रह गया है।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन तुम्हारा अमूल्य प्रेम पाकर भी मैं वही बनी रहंँगी, ऐमा समझकर तुमने मेरे माथ अन्याय किया। मैं इस समय कितने गर्व का अनुभव कर रही हूंँ, यह तुम नही समझ मकते।
तुम्हारा प्रेम और विश्वास पाकर अब मेरे लिए कुछ भी शेष नही रह गया है।
यह वरदान मेरे जीवन को सार्थक कर देने के लिए काफी है। यह मेरी पूर्णता है।
श्रद्धा तो अपने को मिटा डालती है और अपने मिट जाने को ही अपना इष्ट बना लेती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… दुर्लभ हो गयी थी और दुर्लभता मनस्वी आत्माओं के लिए उद्योग का मंत्र है। मेहता प्रेम में जिस सुख की कल्पना कर रहे थे, उमे श्रद्धा ने और भी गहरा, और भी स्फूर्तिमय बना दिया। प्रेम में कुछ मान भी होता है, कुछ महत्त्व भी।
श्रद्धा तो अपने को मिटा डालती है और अपने मिट जाने को ही अपना इष्ट बना लेती है।
प्रेम अधिकार कराना चाहता है, जो कुछ देता है, उसके बदले में कुछ चाहता भी है। श्रद्धा का चरम आनन्द अपना समर्पण है, जिसमें अहम्मन्यता का ध्वंस हो जाता है।
प्रेम अधिकार कराना चाहता है, जो कुछ देता है, उसके बदले में कुछ चाहता भी है।
पूरा अंश दिखाएँ
… सुख की कल्पना कर रहे थे, उमे श्रद्धा ने और भी गहरा, और भी स्फूर्तिमय बना दिया। प्रेम में कुछ मान भी होता है, कुछ महत्त्व भी। श्रद्धा तो अपने को मिटा डालती है और अपने मिट जाने को ही अपना इष्ट बना लेती है।
प्रेम अधिकार कराना चाहता है, जो कुछ देता है, उसके बदले में कुछ चाहता भी है।
श्रद्धा का चरम आनन्द अपना समर्पण है, जिसमें अहम्मन्यता का ध्वंस हो जाता है।
मैं तुमसे सच कहती हूँ, सेवा या त्याग का भाव कभी मेरे मन में नहीं आया।
पूरा अंश दिखाएँ
'तब तुमने मुझे खूब समझा। मैं और त्याग !
मैं तुमसे सच कहती हूँ, सेवा या त्याग का भाव कभी मेरे मन में नहीं आया।
जो कुछ करती हूँ, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष स्वार्थ के लिए करती हूँ। मैं गाती इसलिए नहीं कि त्याग करती हूँ, या अपने गीतों से दुखी आत्माओं को सान्त्वना देती हूँ;
मित्र बनकर रहना स्त्री-पुरुष बनकर रहने से कहीं सुखकर है।
पूरा अंश दिखाएँ
मालती ने गम्भीर होकर कहा--नहीं मेहता, मैं महीनों से इस प्रश्न पर विचार कर रही हूँ और अन्त में मैंने यह तय किया है कि
मित्र बनकर रहना स्त्री-पुरुष बनकर रहने से कहीं सुखकर है।
तुम मुझसे प्रेम करते हो, मुझ पर विश्वास करते हो, और मुझे भरोसा है कि आज अवसर आ पड़े तो तुम मेरी रक्षा प्राणों से करोगे। तुममें मैंने अपना पथ-प्रदर्शक ही नहीं, अपना रक्षक भी पाया है। मैं भी तुमसे प्रेम करती हूँ, तुम पर …
संसार को तुम-जैसे साधकों की ज़रूरत है, जो अपनेपन को इतना फैला दें कि सारा संसार अपना हो जाय।
पूरा अंश दिखाएँ
… उन्हीं को पूरी करने में लगने लगेंगी। तुम्हारे जैसे विचारवान, प्रतिभाशाली मनुष्य की आत्मा को मैं इस कारागार में बन्दी नहीं करना चाहती। अभी तक तुम्हारा जीवन यज्ञ था, जिसमें स्वार्थ के लिए बहुत थोड़ा स्थान था। मैं उसको नीचे की ओर न ले जाऊँगी।
संसार को तुम-जैसे साधकों की ज़रूरत है, जो अपनेपन को इतना फैला दें कि सारा संसार अपना हो जाय।
संसार में अन्याय की, आतंक की, भय की दुहाई मची हुई है। अन्धविश्वास का, कपट-धर्म का, स्वार्थ का प्रकोप छाया हुआ है। तुमने वह आर्त-पुकार सुनी है। तुम भी न सुनोगे, तो सुननेवाले कहाँ से आयेंगे। और असत्य प्राणियों की तरह तुम भी उसकी ओर …
अध्याय ३४
उसकी भाषा में त, ल और घ की कसरत थी और स, र आदि वर्ण ग़ायब थे।
पूरा अंश दिखाएँ
सिलिया का बालक अब दो साल का हो रहा था और सारे गाँव में दौड़ लगाता था। अपने साथ एक विचित्र भाषा लाया था, और उसी में बोलता था, चाहे कोई समझे या न समझे।
उसकी भाषा में त, ल और घ की कसरत थी और स, र आदि वर्ण ग़ायब थे।
उस भाषा में रोटी का नाम था ओटी, दूध का तूत, साग का छाग और कौड़ी का तौली। जानवरों की बोलियों की ऐसी नक़ल करता है कि हँसते-हँसते लोगों के पेट में वल पड़ जाता है। किसी ने पूछा--रामू, कुत्ता कैसे बोलता है ?
चीथड़े की गुड़िया ने उसे माता बनना सिखाया था।
पूरा अंश दिखाएँ
मगर वह किसी की न सुनती।
चीथड़े की गुड़िया ने उसे माता बनना सिखाया था।
वह मातृ-भावना जीता-जागता बालक पाकर अब गुड़ियों से सन्तुष्ट न हो सकती थी।
गोबर से उसका मन पवित्र हो गया। मूत्र से उसकी आत्मा में अशुचिता के कीटाणु मर गये।
पूरा अंश दिखाएँ
… कई सौ रुपए खर्च करने के बाद अन्त में काशी के पंडितों ने फिर से ब्राह्मण बना दिया। उस दिन बड़ा भारी हवन हुआ, बहुत-से ब्राह्मणों ने भोजन किया और बहुत से मन्त्र और श्लोक पढ़े गये। मातादीन को शुद्ध गोबर और गोमूत्र खाना-पीना पड़ा।
गोबर से उसका मन पवित्र हो गया। मूत्र से उसकी आत्मा में अशुचिता के कीटाणु मर गये।
लेकिन एक तरह से इस प्रायश्चित्त ने उसे सचमुच पवित्र कर दिया। हवन के प्रचण्ड अग्नि-कुण्ड में उसकी मानवता निखर गयी और हवन की ज्वाला के प्रकाश से उसने धर्म-स्तम्भों को अच्छी तरह परख लिया। उस दिन से उसे धर्म के नाम से चिढ़ हो …
गोदान मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।