सेवासदन की पंक्तियाँ
सेवासदन (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
105 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
पश्चाताप के कड़वे फल कभी-न-कभी सभी को चखने पड़ते है, लेकिन और लोग बुराइयों पर पछताते है, दारोगा कृष्णचन्द्र अपनी भलाइयों पर पछता रहे थे।
पूरा अंश दिखाएँ
पश्चाताप के कड़वे फल कभी-न-कभी सभी को चखने पड़ते है, लेकिन और लोग बुराइयों पर पछताते है, दारोगा कृष्णचन्द्र अपनी भलाइयों पर पछता रहे थे।
उन्हें थानेदारी करते हुए पचीस वर्ष हो गए;
पर कडवी दवा को खरीद कर लाने, उसका काढा बनाने और उसे उठा कर पीने में बडा अन्तर है।
पूरा अंश दिखाएँ
… महन्त जी को आप जानते है, वह अपनी टेक पर आ जायँगे तो चाहे फासी हो ही जाय पर जी भर न हटेगे। ऐसा कीजिये कि उनको कष्ट न हो और आपका भी काम निकल जाय। अन्त में तीन हजार पर बात पक्की हो गई।
पर कडवी दवा को खरीद कर लाने, उसका काढा बनाने और उसे उठा कर पीने में बडा अन्तर है।
मुख्तार तो महन्त के पास गया और कृष्णचन्द्र सोचने लगे, यह मैं क्या कर रहा हूँ?
गंगाजली ने उन्हें पकड़ने को हाथ फैलाये, पर उसके दोनो हाथ फैले ही रह गये, जैसे गोली खाकर गिरनेवाली किसी चिङिया के दोनो पंख खुले रह जाते है।
पूरा अंश दिखाएँ
एक क्षण में वह अपने को छुडा़कर बाहर चले गये।
गंगाजली ने उन्हें पकड़ने को हाथ फैलाये, पर उसके दोनो हाथ फैले ही रह गये, जैसे गोली खाकर गिरनेवाली किसी चिङिया के दोनो पंख खुले रह जाते है।
लोकाचार और हृदय में जमे हुए विचार हमारे जीवन में आकस्मिक परिवर्तन नही होने देते।
पूरा अंश दिखाएँ
यह कहते-कहते सुमन चौक गई। उसे ज्ञात हुआ कि में सीमा से बाहर हुई जाती हूं। अभी द्वार पर बैठे हुए उसने जो जो बात सोची थी और मन में जो बात स्थिर की थी, वह सब उसे विस्मृत हो गई।
लोकाचार और हृदय में जमे हुए विचार हमारे जीवन में आकस्मिक परिवर्तन नही होने देते।
गजाधर सुमन की यह कठोर बाते सुनकर सन्नाटे मे आ गया। यह पहला ही अवसर था कि सुमन यो उसके मुँह आई थी। क्रोधोन्मत्त होकर बोला, क्या तू चाहती है कि जो कुछ तेरा जी चाहे किया करे और मै कुछ न करुँ?
जिस पुष्प को बसन्त समीर महीनो में खिलाती है, उसे लू का एक झोका जलाकर राख कर देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्या संसार में सब स्त्रियों के पति होते है? क्या अनाथाएँ नही है? मैं भी अब अनाथा हूँ। वसन्त के समीर और ग्रीष्म की लू में कितना अन्तर है! एक सुखद और प्राणपोषक, दूसरी अग्निमय और विनाशिनी। प्रेम बसन्त-समीर है, द्वेष ग्रीष्म की लू।
जिस पुष्प को बसन्त समीर महीनो में खिलाती है, उसे लू का एक झोका जलाकर राख कर देता है।
सुमन के घर से थोड़ी दूर पर एक खाली बरामदा था। वहाँ जाकर उसने सन्दूकची सिरहाने रक्खी और लेट गई। तीन बज चुके थे। दो घण्टे उसने यह सोचने में काटे कि कहाँ जाऊँ। उसकी सहचरियो मे हिरिया नामकी एक दुष्ट स्त्री थी, वहाँ आश्रय …
विपत्ति मे हमारी मनोवृत्तियाँ बडी प्रबल हो जाती है। उस समय बेमुरौवती घोर अन्याय प्रतीत होती है और सहानुभूति असीम कृपा।
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन की आंखो मे आँसू भरे थे। खड़ी होकर बोली, नही बहूजी। उन्हें क्यों बुलाती हो? कोई किसी के घर में जबर्दस्ती थोड़े ही रहता है, मैं अभी चली जाती हूं। अब इस चौखट के भीतर फिर पाँव न रखूँगी।
विपत्ति मे हमारी मनोवृत्तियाँ बडी प्रबल हो जाती है। उस समय बेमुरौवती घोर अन्याय प्रतीत होती है और सहानुभूति असीम कृपा।
सुमन को शर्म्माजी से ऐसी आशा न थी। उस स्वाधीनता के साथ जो आपत्तिकाल मे हृदय पर अधिकार पा जाती है उसने शर्म्माजी को दुरात्मा, भीरु, दयाशून्य तथा नीच ठहराया। तुम आज अपनी बदनामी को डरते हो, तुम को इज्जत बड़ी प्यारी है!
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
अध्याय १
पश्चाताप के कड़वे फल कभी-न-कभी सभी को चखने पड़ते है, लेकिन और लोग बुराइयों पर पछताते है, दारोगा कृष्णचन्द्र अपनी भलाइयों पर पछता रहे थे।
पूरा अंश दिखाएँ
पश्चाताप के कड़वे फल कभी-न-कभी सभी को चखने पड़ते है, लेकिन और लोग बुराइयों पर पछताते है, दारोगा कृष्णचन्द्र अपनी भलाइयों पर पछता रहे थे।
उन्हें थानेदारी करते हुए पचीस वर्ष हो गए;
जो किसी से लेता नही, वह किसी को देगा कहा से?
पूरा अंश दिखाएँ
वह न दावत करते थे, न डालिया ही लगाते थे।
जो किसी से लेता नही, वह किसी को देगा कहा से?
दारोगा कृष्णचन्द्र की इस शुष्कता को लोग अभिमान समझते थे।
अध्याय २
पर कडवी दवा को खरीद कर लाने, उसका काढा बनाने और उसे उठा कर पीने में बडा अन्तर है।
पूरा अंश दिखाएँ
… महन्त जी को आप जानते है, वह अपनी टेक पर आ जायँगे तो चाहे फासी हो ही जाय पर जी भर न हटेगे। ऐसा कीजिये कि उनको कष्ट न हो और आपका भी काम निकल जाय। अन्त में तीन हजार पर बात पक्की हो गई।
पर कडवी दवा को खरीद कर लाने, उसका काढा बनाने और उसे उठा कर पीने में बडा अन्तर है।
मुख्तार तो महन्त के पास गया और कृष्णचन्द्र सोचने लगे, यह मैं क्या कर रहा हूँ?
आत्मा तर्क से परास्त हो सकती है, पर परिणाम का भय, तर्क से दूर नही होता।
पूरा अंश दिखाएँ
सारी नेकनामी धूल में मिल जायगी।
आत्मा तर्क से परास्त हो सकती है, पर परिणाम का भय, तर्क से दूर नही होता।
वह पर्दा चाहता है। दारोगा जी ने यथासम्भव इस मामले को गुप्त रक्खा। मुख्तार से ताकीद कर दी कि इस बात की भनक भी किसी के कान में न पड़ने पावे। थाने के कान्सटेबिलो और अमलो से भी सारी बाते गुप्त रखी गई।
जिसने कभी किसी पर हाथ न उठाया हो, वह सहसा तलवार का वार नही कर सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन परिमाण का भय किसी तरह पीछा न छोडता था। उन्होने कभी रिश्वत नही ली थी। हिम्मत न खुली थी।
जिसने कभी किसी पर हाथ न उठाया हो, वह सहसा तलवार का वार नही कर सकता।
यदि कही बात खुल गई तो जेलखाने के सिवा और कही ठिकाना नही;
कृष्ण-मै कूद पडा़ हूँ। बचूगा या डूब जाऊँगा, यह मालूम नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
गंगाजली ने दीनभाव से पति की ओर देख कर कहा, तब क्या ऐसी बेसमझ हूँ?
कृष्ण-मै कूद पडा़ हूँ। बचूगा या डूब जाऊँगा, यह मालूम नहीं।
अध्याय ३
हराम का माल अकेले मुश्किल से पचता है।
पूरा अंश दिखाएँ
पण्डित कृष्णचन्द्र रिश्वत लेकर उसे छिपाने के साधन न जानते थे। इस विषय में अभी नोसिखुए थे। उन्हें मालूम न था कि
हराम का माल अकेले मुश्किल से पचता है।
मुख्तार ने अपने मन मे कहा, हमी ने सब कुछ किया और हमी से यह चाल!
गंगाजली ने उन्हें पकड़ने को हाथ फैलाये, पर उसके दोनो हाथ फैले ही रह गये, जैसे गोली खाकर गिरनेवाली किसी चिङिया के दोनो पंख खुले रह जाते है।
पूरा अंश दिखाएँ
एक क्षण में वह अपने को छुडा़कर बाहर चले गये।
गंगाजली ने उन्हें पकड़ने को हाथ फैलाये, पर उसके दोनो हाथ फैले ही रह गये, जैसे गोली खाकर गिरनेवाली किसी चिङिया के दोनो पंख खुले रह जाते है।
अध्याय ५
हम अपने गार्हस्थ्य जीवन की ओर से कितने बेसुध है।
पूरा अंश दिखाएँ
हमारा चरित्र कितना ही दृढ हो, पर उसपर सगतिका असर अवश्य होता है। सुमन अपने पड़ोसियो को जितनी शिक्षा देती थी उससे अधिक उनसे ग्रहण करती थी।
हम अपने गार्हस्थ्य जीवन की ओर से कितने बेसुध है।
उसके लिए किसी तैयारी किसी शिक्षा की जरूरत नही समझते। गुडियाँ खेलने वाली बालिका, सहेलियो के साथ विहार करने-वाली युवती, गृहिणी बनने के योग्य समझी जाती है। अल्हड बछडे़ के कन्धे पर भारी जुआ रख दिया जाता है। एसी दशा में यदि हमारा गार्हस्थ्य जीवन …
अल्हड बछडे़ के कन्धे पर भारी जुआ रख दिया जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… देती थी उससे अधिक उनसे ग्रहण करती थी। हम अपने गार्हस्थ्य जीवन की ओर से कितने बेसुध है। उसके लिए किसी तैयारी किसी शिक्षा की जरूरत नही समझते। गुडियाँ खेलने वाली बालिका, सहेलियो के साथ विहार करने-वाली युवती, गृहिणी बनने के योग्य समझी जाती है।
अल्हड बछडे़ के कन्धे पर भारी जुआ रख दिया जाता है।
एसी दशा में यदि हमारा गार्हस्थ्य जीवन आनन्दमय न हो तो कोई आश्चर्य नही। जिन महिलाओ के साथ सुमन उठती-बैठती थी,वे अपने पतियो को इन्द्रियसुखका यन्त्र समझती थीं। पति, चाहे जैसे हो, अपनी स्त्री को सुन्दर आभूषणो से उत्तम वस्त्रों से सजावे, उसे स्वादिष्ट पदार्थ …
अध्याय १०
सुमन वास्तव मे अपने ही घर में चोर बनी हुई थी।
पूरा अंश दिखाएँ
समझेगा कि चोर है, घातमें बैठा है।
सुमन वास्तव मे अपने ही घर में चोर बनी हुई थी।
फागुन में रात को ठंडी हवा चलती है। सुमन की देहपर एक फटी हुई रेशमी कुरती थी। हवा तीर के समान उसकी हड्डियो में चुभी जाती थी। हाथ-पाँव अकड़ रहे थे। उसपर नीचे की नाली से ऐसी दुर्गध उठ रही थी कि साँस लेना कठिन …
पशु बल ने मनुष्य को परास्त कर दिया।
पूरा अंश दिखाएँ
यह मुझे कौर सोने के कौन खिला देते है, कौन फूलो की सेज पर सुला देते है। दिन भर छाती फाड़कर काम करती हूं, तब एक रोटी खाती हूँ। उस पर यह धोस, लेकिन गजाधर के डंडे को देखते ही फिर छाती दहल गई।
पशु बल ने मनुष्य को परास्त कर दिया।
अक़स्मात् सुमन ने दो कान्स्टेबलो को कन्धे पर लट्ठ रखे आते देखा। अन्धकार मे वह बहुत भयंकर दीख पड़ते थे। सुमन का रक्त सूख गया, कही छिपने की जगह न थी। सोचने लगी कि यदि यही बैठी हूँ तो यह सब अवश्य ही कुछ पूछगे …
लोकाचार और हृदय में जमे हुए विचार हमारे जीवन में आकस्मिक परिवर्तन नही होने देते।
पूरा अंश दिखाएँ
यह कहते-कहते सुमन चौक गई। उसे ज्ञात हुआ कि में सीमा से बाहर हुई जाती हूं। अभी द्वार पर बैठे हुए उसने जो जो बात सोची थी और मन में जो बात स्थिर की थी, वह सब उसे विस्मृत हो गई।
लोकाचार और हृदय में जमे हुए विचार हमारे जीवन में आकस्मिक परिवर्तन नही होने देते।
गजाधर सुमन की यह कठोर बाते सुनकर सन्नाटे मे आ गया। यह पहला ही अवसर था कि सुमन यो उसके मुँह आई थी। क्रोधोन्मत्त होकर बोला, क्या तू चाहती है कि जो कुछ तेरा जी चाहे किया करे और मै कुछ न करुँ?
झूठा इलजाम कभी नही सहा जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
इस लांछना ने सुमन के हृदय पर कुठाराघात का काम किया।
झूठा इलजाम कभी नही सहा जाता।
वह सरोष होकर बोली, कैसी बातें मुंह से निकालते हो, हक-नाहक एक भले मानस को बदनाम करते हो। मुझे आज देर हो गई है मुझे जो चाहो कहो, मारो, पीटो, वकील साहब को क्यो बीच में घसीटते हो?
निकला हुआ तीर कहाँ लौटता है?
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन देखती थी कि बात बढती जाती है। यदि उसकी बात किसी तरह लोौट सकतीं तो उन्हें लौटा लेती, किन्तु
निकला हुआ तीर कहाँ लौटता है?
सुमन रोने लगी और बोली, मेरी आंखें फूट जाएँ, अगर मैंने उनकी तरफ ताका भी हो। मेरी जीभ गिर जाय अगर मै ने उनसे एक बात की हो। जरा मन बहलाने सुभद्रा के पास चली जाती हूंँ, अब मना करते हो, न जाऊँगी।
मन में जब एक बार भ्रम का प्रवेश हो जाता है तो उसका निकलना कठिन हो जाता है।

गजाधर ने समझा कि सुमन इस समय केवल मेरा क्रोध शान्त करने के लिए यह नम्रता दिखा रही है। कटुतापूर्ण स्वर से बोला, नही, जाओगी क्यों नहीं। वहाँ ऊँची अटारी सैर को मिलेगी, पकवान खाने को मिलेंगे, फूलों की सेज पर सोओगी, नित्य राग-रंग की …
व्यंग और क्रोध में आग और तेल का संबंध है।
पूरा अंश दिखाएँ
… समझा कि सुमन इस समय केवल मेरा क्रोध शान्त करने के लिए यह नम्रता दिखा रही है। कटुतापूर्ण स्वर से बोला, नही, जाओगी क्यों नहीं। वहाँ ऊँची अटारी सैर को मिलेगी, पकवान खाने को मिलेंगे, फूलों की सेज पर सोओगी, नित्य राग-रंग की घूम रहेगी।
व्यंग और क्रोध में आग और तेल का संबंध है।
व्यंग हृदय को इस प्रकार विदीर्ण कर देता है जैसे छेनी बर्फ के टुकड़े को। सुमन क्रोध से विह्वल होकर बोली, अच्छा तो जवान संभालो, बहुत हो चुका। घंटे भर से मुह मे जो अनाप-शनाप आता है बकते जाते हो। मैं तरह देती जाती हूँ, …
व्यंग हृदय को इस प्रकार विदीर्ण कर देता है जैसे छेनी बर्फ के टुकड़े को।
पूरा अंश दिखाएँ
व्यंग और क्रोध में आग और तेल का संबंध है।
व्यंग हृदय को इस प्रकार विदीर्ण कर देता है जैसे छेनी बर्फ के टुकड़े को।
सुमन क्रोध से विह्वल होकर बोली, अच्छा तो जवान संभालो, बहुत हो चुका। घंटे भर से मुह मे जो अनाप-शनाप आता है बकते जाते हो। मैं तरह देती जाती हूँ, उसका यह फल है। मुझे कोई कुलटा समझ लिया है?
प्रेम बसन्त-समीर है, द्वेष ग्रीष्म की लू।
पूरा अंश दिखाएँ
क्या संसार में सब स्त्रियों के पति होते है? क्या अनाथाएँ नही है? मैं भी अब अनाथा हूँ। वसन्त के समीर और ग्रीष्म की लू में कितना अन्तर है! एक सुखद और प्राणपोषक, दूसरी अग्निमय और विनाशिनी।
प्रेम बसन्त-समीर है, द्वेष ग्रीष्म की लू।
जिस पुष्प को बसन्त समीर महीनो में खिलाती है, उसे लू का एक झोका जलाकर राख कर देता है। सुमन के घर से थोड़ी दूर पर एक खाली बरामदा था। वहाँ जाकर उसने सन्दूकची सिरहाने रक्खी और लेट गई। तीन बज चुके थे। दो घण्टे …
जिस पुष्प को बसन्त समीर महीनो में खिलाती है, उसे लू का एक झोका जलाकर राख कर देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्या संसार में सब स्त्रियों के पति होते है? क्या अनाथाएँ नही है? मैं भी अब अनाथा हूँ। वसन्त के समीर और ग्रीष्म की लू में कितना अन्तर है! एक सुखद और प्राणपोषक, दूसरी अग्निमय और विनाशिनी। प्रेम बसन्त-समीर है, द्वेष ग्रीष्म की लू।
जिस पुष्प को बसन्त समीर महीनो में खिलाती है, उसे लू का एक झोका जलाकर राख कर देता है।
सुमन के घर से थोड़ी दूर पर एक खाली बरामदा था। वहाँ जाकर उसने सन्दूकची सिरहाने रक्खी और लेट गई। तीन बज चुके थे। दो घण्टे उसने यह सोचने में काटे कि कहाँ जाऊँ। उसकी सहचरियो मे हिरिया नामकी एक दुष्ट स्त्री थी, वहाँ आश्रय …
विपत्ति मे हमारी मनोवृत्तियाँ बडी प्रबल हो जाती है। उस समय बेमुरौवती घोर अन्याय प्रतीत होती है और सहानुभूति असीम कृपा।
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन की आंखो मे आँसू भरे थे। खड़ी होकर बोली, नही बहूजी। उन्हें क्यों बुलाती हो? कोई किसी के घर में जबर्दस्ती थोड़े ही रहता है, मैं अभी चली जाती हूं। अब इस चौखट के भीतर फिर पाँव न रखूँगी।
विपत्ति मे हमारी मनोवृत्तियाँ बडी प्रबल हो जाती है। उस समय बेमुरौवती घोर अन्याय प्रतीत होती है और सहानुभूति असीम कृपा।
सुमन को शर्म्माजी से ऐसी आशा न थी। उस स्वाधीनता के साथ जो आपत्तिकाल मे हृदय पर अधिकार पा जाती है उसने शर्म्माजी को दुरात्मा, भीरु, दयाशून्य तथा नीच ठहराया। तुम आज अपनी बदनामी को डरते हो, तुम को इज्जत बड़ी प्यारी है!
अध्याय ११
जिन्दगी जैसी निआमत रो-रोकर दिन काटने के लिए नहीं दी गई है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जिहालत का नतीजा है। मेरे माँ-बाप ने भी मुझे एक बड़े मियाँँ के गले बाँध दिया था। उसके यहाँँ दौलत थी और सब तरह का आराम था, लेकिन उसकी सूरत से मुझे नफरत थी। मैंने किसी तरह छः महीने तो काटे, आखिर निकल खडी़ हुई।
जिन्दगी जैसी निआमत रो-रोकर दिन काटने के लिए नहीं दी गई है।
जिन्दगी का कुछ मजा ही न मिला तो उससे फायदा ही क्या?
सुमन अपने को कभी इतना सुन्दर न समझती थी।
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन शीशे के सामने गई। उसे मालूम हुआ कि सौन्दर्य की मूर्ति सामने खडी़ है।
सुमन अपने को कभी इतना सुन्दर न समझती थी।
लज्जायुक्त अभिमान से मुख-कमल खिल उठा और आँखों में नशा छा गया। वह एक कोच पर लेट गई।
अध्याय १२
जिद सामने को चोट नही सह सकती, उस पर बगली वार करना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
ज्यों ज्यों भामा मना करती थी सदन जिद पकड़ता था। अन्त में वह झुझलाकर वहाँ से उठ गई। सदन भी बाहर चला आया।
जिद सामने को चोट नही सह सकती, उस पर बगली वार करना चाहिए।
सदन ने मन मे निश्चय किया कि चचा के पास भाग चलना चाहिए। न जाऊँ तो यह लोग कौन मुझे रेशमी अचकन बनवा देंगे। बहुत प्रसन्न होंगे तो एक नैनसुख का कुरता सिलवा देगे। एक मोहनमाला बनवाया है तो जानते होंगे जग जीत लिया। एक …
भयकी चरम सीमा ही साहस है।
पूरा अंश दिखाएँ
… करते है। शंका और भी प्रचंड हुई, सावधान होकर खड़ा हो गया, जैसे कोई वीर पुरुष शत्रु के वार की प्रतीक्षा करता है। कुत्ता सिर झुकाए चुपचाप कतराकर निकल गया। सदन ने जोरसे डाँटा, धत्। कुत्ता दुम दबाकर भागा। सदन कई पग उसके पीछे दौड़ा।
भयकी चरम सीमा ही साहस है।
सदन को विश्वास हो गया, कुत्ता था, भूत होता तो अवश्य कोई न कोई लीला करता। भय कम हुआ, किन्तु वह वहां से भागा नहीं। वह अपने भीरु हृदय को लज्जित करने के लिए कई मिनट तक पीपलके नीचे खड़ा रहा। इतना ही नहीं उसने …
अध्याय १३
साहसी पुरुष को कोई सहारा नही होता तो वह चोरी करता है, कायर पुरुषको कोई सहारा नही होता तो वह भीख माँगता है, लेकिन स्त्रीको कोई सहारा नही होता तो वह लज्जाहीन हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कदापि न गई होगी। मरता क्या न करता, कही कुली डिपो वालो के जालमे फंस गई तो फिर छूटना मुश्किल है। यह दुष्ट ऐसे ही अवसर पर अपना बाण चलाते है, कौन जाने कही उनसे भी घोर तर दुष्टाचारियों के हाथ में न पड़ जाय।
साहसी पुरुष को कोई सहारा नही होता तो वह चोरी करता है, कायर पुरुषको कोई सहारा नही होता तो वह भीख माँगता है, लेकिन स्त्रीको कोई सहारा नही होता तो वह लज्जाहीन हो जाती है।
युवती का घर से निकलना मुँह से बात का निकलना है। मुझसे वही भूल हुई, अब इस मर्यादा पालन से काम न चलेगा। वह डूब रही होगी, उसे बचाना चाहिए।
वह सामने से तलवार का वार रोक सकते थे, किन्तु पीछे से सूई की नोक भी उनकी सहन-शक्ति से बाहर थी।
पूरा अंश दिखाएँ
शर्माजी को ऐसा जान पड़ा मानो किसी ने लोहे की छड़ लाल करके उनके हृदय मे चुभा दी। माथे पर पसीना आ गया।
वह सामने से तलवार का वार रोक सकते थे, किन्तु पीछे से सूई की नोक भी उनकी सहन-शक्ति से बाहर थी।
विट्ठलदास उनके परम मित्र थे। शर्माजी उनकी इज्जत करते थे। आपस में बहुधा मतभेद होने पर भी वह उनके पवित्र उद्देश्यो का आदर करते थे। ऐसा व्यक्ति जान-बुझकर जब किसी पर कीचढ फेंके तो इसके सिवा और क्या कहा जा सकता है कि शुद्ध विचार …
अध्याय १४
यौवन के पूर्वजाल में हम अपनी कुवासनाओं के प्रदर्शन पर गर्व करते है, उत्तर काल अपने सद्गुणों प्रदर्शन पर।
पूरा अंश दिखाएँ
सदन में वह विवेक तो नही था जो सदाचार की रक्षा करता है। उसमें वह आत्म-सम्मान भी नही था जो आँखो को ऊपर नही उठने देता। उसकी फिटन बाजार में बहुत धीर-धीरे चलती। सदन की आँखे उन्ही रमणियों की ओर लगी रहती।
यौवन के पूर्वजाल में हम अपनी कुवासनाओं के प्रदर्शन पर गर्व करते है, उत्तर काल अपने सद्गुणों प्रदर्शन पर।
सदन अपने को रसिया दिखाना चाहता था, प्रेम से अधिक बदनामी का आकांक्षी था। इस समय यदि उसका कोई अभिन्न मित्र होता तो सदन उससे अपने कल्पित दुष्प्रेम की विस्तृत कथाएँ वर्णन करता।
जो मनुष्य कभी पहाड़ पर नही चढ़ा है, उसका सिर एक छोटे से टीले पर भी चक्कर खाने लगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… देने का वादा हुआ। केवल रातभर की मोहलत थी। प्रातःकाल रुपये देना परमावश्यक था। शर्माजी की-सी हैसियत के आदमी के लिए इतने रुपये का प्रबन्ध करना कोई मुश्किल न था। किन्तु उन्हें चारो ओर अन्धकार दिखाई देता था। उन्हें आज अपनी क्षुद्रता का ज्ञान हुआ।
जो मनुष्य कभी पहाड़ पर नही चढ़ा है, उसका सिर एक छोटे से टीले पर भी चक्कर खाने लगता है।
इस दुरवस्था में सुभद्रा के सिवा उन्हें कोई अवलम्ब न सूझा। उसने उनकी रोनी मूरत देखी तो पूछा, आज इतने उदास क्यो हो? जी तो अच्छा है?
अध्याय १५
वायु की भाँति दुर्बलता भी एक अदृश्य वस्तु है, जिसका ज्ञान उसके कर्म से ही हो सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
विपक्षी कहता है, यह व्यर्थ की शंका है। सहस्रों युवक नित्य शहरों में घूमते रहते है,किन्तु उनमें से विरला ही कोई बिगड़ता है। वह मानव-पतन का प्रत्यक्ष प्रमाण चाहता है। किन्तु उसे मालूम नही कि
वायु की भाँति दुर्बलता भी एक अदृश्य वस्तु है, जिसका ज्ञान उसके कर्म से ही हो सकता है।
हम इतने निर्लज्ज, इतने साहसरहित क्यों हैंं? हममें आत्मगौरव का इतना अभाव क्यों है? हमारी निर्जीविता का क्या कारण है? वह मानसिक दुर्बलता के लक्षण है।
सुख सन्तोष से प्राप्त होता है, बिलास से सुख कभी नही मिल सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
बिठ्ठल—अगर तुम्हें यह आशा है कि यहाँ सुख से जीवन कटेगा तो तुम्हारी बड़ी भूल है। यदि अभी नहीं तो थोड़े दिनों में तुम्हे अवश्य मालूम हो जायगा कि यहां सुख नहीं है।
सुख सन्तोष से प्राप्त होता है, बिलास से सुख कभी नही मिल सकता।
सुमन-—सुख न सही यहां पर मेरा आदर तो है। में किसी की गुलाम तो नहीं हूँ। विट्ठल—यह भी तुम्हारी भूल है। तुम यहाँ चाहे और किसी की गुलाम न हो, पर अपनी इन्द्रियों की गुलाम तो हो?
सुख सन्तोष से प्राप्त होता है और आदर सेवा से।
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन ने आजतक किसी से ऐसी बात न सुनी थी। वह इन्द्रियों के सुख को अपने आदर को जीवन का मुख्य उद्देश्य समझती आई थी उसे आज मालूम हुआ कि
सुख सन्तोष से प्राप्त होता है और आदर सेवा से।
उसने कहा, मैं सुख और आदर दोनों ही को छोड़ती हूँ, पर जीवन-निर्वाह का तो कुछ उपाय करना पडेगा?
सच्चे आदमी को हम धोखा नही दे सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन का मन अब कोई बहाना न ढूँढ सका। विट्ठलदास के सदुत्साह ने उसे वशीभूत कर लिया।
सच्चे आदमी को हम धोखा नही दे सकते।
उंसकी सच्चाई हमारे हृदय में उच्च भावों को जागृत कर देती है। उसने कहा, मुझे यहाँ बैठते स्वतः लज्जा आती है। बताइये, आप मेरे लिए क्या प्रबन्ध कर सकते है? मै गाने में निपुण हूँँ। गाना सिखाने का काम कर सकती हूँ।
जिन्हें आप जाति के नेता कहते हैं, उनकी दृष्टि में मेरे पश्चाताप का कितना मूल्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
… न कर सकेंगे तो फिर मैं आपको और कष्ट न दूंगी। आप पं पद्मसिंह को एक घंटे के लिए मेरे पास बुला लाइये, में उनसे एकान्त में कुछ कहना चाहती हूं। उसी घड़ी में यहां से चली जाऊंगी। मैं केवल यह देखना चाहती हूं कि
जिन्हें आप जाति के नेता कहते हैं, उनकी दृष्टि में मेरे पश्चाताप का कितना मूल्य है।
विट्ठलदास खुश होकर बोले, हाँ, यह में कर सकता हूँ, बोलो किस दिन?
अध्याय १७
यह तृष्णासागर है, यहाँ शान्तिसुख कहाँ?
पूरा अंश दिखाएँ
असभव!
यह तृष्णासागर है, यहाँ शान्तिसुख कहाँ?
जब पद्मसिंह के कचहरी से आने का समय होता तो सुभद्रा कितनी उल्लसित होकर पान के वीड़े लगाती थी, ताजा हलवा पकाती थी। जब वह घर आते थे तो वह कैसी प्रेम विह्वल होकर उनसे मिलने दौड़ती थी। आह!
जिसने कभी मदिरा का सेवन न किया हो, मदलालसा होने पर भी उसे मुँह से लगाते हुए वह झिझकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सदन का मुख लज्जासे अरुणव हो गया। आँखे झुक गई। उस पर एक रोब-सा छा गया। मुख से एक शब्द भी न निकला।
जिसने कभी मदिरा का सेवन न किया हो, मदलालसा होने पर भी उसे मुँह से लगाते हुए वह झिझकता है।
यद्यपि सदन ने सुमनबाई को अपना परिचय ठीक नहीं दिया, उसने अपना नाम कुंवर सदनसिंह बताया, पर उसका भेद बहुत दिनों तक न छिप सका। सुमन ने हिरिया के द्वारा उसका पता भली भाँति लगा लिया और तभी से वह बड़े चक्कर में पड़ी हुई …
यहाँ के देवता उपासना से नही, भेंट से प्रसन्न होते है
पूरा अंश दिखाएँ
… हो। वह कामातुरता जो कलुषित प्रेम में व्याप्त होती है, सच्चे अनुराग के आधीन होकर सहृदयता में परिवर्तित हो गई थी, पर सुमन की अनिच्छा दिनों दिन बढ़ती देखकर उसने अपने मन में यह निर्धारित किया कि पवित्र प्रेम की कदर यहाँ नही हो सकती।
यहाँ के देवता उपासना से नही, भेंट से प्रसन्न होते है
लेकिन भटके लिये रुपये कहाँ से आधे? मांगे किससे? निदान उसने पिता को एक पत्र लिखा कि यहाँ मेरे भोजन का अच्छा प्रबंध नही है, लज्जावश चाचा साहब से कुछ कह नही सकता, मुझे कुछ रुपये भेज दीजिये।
अध्याय १८
जिस स्त्री को लोकनिंदा की लाज नही, उसे कोई शक्ति नही सुधार सकती।
पूरा अंश दिखाएँ
बलभद्र-मेरी सम्पत्ति तो यह है कि आप इस तामझाम में न पड़े।
जिस स्त्री को लोकनिंदा की लाज नही, उसे कोई शक्ति नही सुधार सकती।
यह नियम है कि जब हमारा कोई अगं विकृत होता है तो उसे काट डालते हैं, जिससे उसका विष समस्त शरीर को नष्ट न कर डाले। समाज में भी उसी नियम का पालना करना चाहिए। मैं देखता हूँ कि आप मुझसे सहमत नहीं है, लेकिन …
अध्याय १९
अधिकारियों को आप जानते ही है, आँख नहीं, केवल कान होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… रंग दिखाई देता है, इसमें जरा भो सन्देह नहीं। आप चाहे इसे उस दृष्टि से न देखते हों लेकिन मुझे तो इसमें गुप्त राजनीति भरी हुई साफ नजर आती है। मुसलमानों को यह बात अवश्य बुरी मालूम होगी, वह जाकर अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगें।
अधिकारियों को आप जानते ही है, आँख नहीं, केवल कान होते हैं।
उन्हें तुरन्त किसी षड्यन्त्र का सन्देह हो जायगा। विट्ठलदास ने झुँझलाकर कहा, साफ-साफ क्यों नहीं कहते कि मैं कुछ नहीं देना चाहता?
अध्याय २१
जिस तरह अवसर पाकर मनुष्य की पाप चेप्टा जागृत हो जाती है, उसी प्रकार अक्सर पाकर उसकी धर्मचेष्टा भी जागृत हो जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… विट्ठलदास जब उसके पास आये थे तो उसने मन में उनकी उपेक्षा की थी, उस समय तक उसे यह रंग ढंग का ज्ञान न था। लेकिन आज मुक्ति का द्वार सामने खुला देखकर इस कारागार में उसे क्षण भर भी ठहरना असहय हो रहा था।
जिस तरह अवसर पाकर मनुष्य की पाप चेप्टा जागृत हो जाती है, उसी प्रकार अक्सर पाकर उसकी धर्मचेष्टा भी जागृत हो जाती है।
रात के तीन बजे थे। सुमन अभी तक करवटे बदल रही थी, उसका मन वलात् सदन की ओर खिंचता था। ज्यो-ज्यो प्रभात निकट आता था, उसकी व्यग्रता बढ़ती जाती थी। वह अपने मन को समझा रही थी। तू इस प्रेम पर फूला हुआ है?
अध्याय २४
आदर में वह संतोष है जो धन और भोग विलास में भी नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कि आदर और सम्मान की भुख बड़े आदमियो की ही होती है किन्तु दीनदशा वाले प्रणियों को इसकी भूख और अधिक होती है, क्योंकि उनके पास इसके प्राप्त करने का कोई साधन नहीं होता। वे इसके लिये चोरी, छल कपट सब कुछ कर बैठते है।
आदर में वह संतोष है जो धन और भोग विलास में भी नहीं है।
मेरे मन से नित्य यही चिंता रहती थी कि यह आदर कैसे मिले। इसका उत्तर मुझे कितनी ही बार मिला, लेकिन होली वाले दिन जो उत्तर मिला, उसने भ्रम दूर कर दिया, मुझे आदर और सम्मान का मार्ग दिखा दिया। यदि मैं उस जलसे में …
प्रत्यक्ष उदाहरण से प्रबल और कोई प्रमाण नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
… निवारण करने के लिये वे सब कुछ कर सकते थे। जिस कुव्यवस्था का ऐसा भंयकर परिणाम हुआ उसके मूलोच्छेदन पर कटिबद्ध होने के लिये अन्य प्रमाणों की जरूरत न थी। बाल विधवा-विवाह के घोर शत्रुओं को भी जब तब उसका समर्थन करते देखा गया है।
प्रत्यक्ष उदाहरण से प्रबल और कोई प्रमाण नहीं होता।
शर्मा जी बोले यदि मैं आपके किसी काम आ सकूँ तो आपकी सहायता करने को तैयार हूँ।
यह कितनी अनोखी लेकिन यथार्थ बात है कि सोये हुए मनुष्य को जगाने की अपेक्षा जागते हुए मनुष्य को जगाना कठिन है।
पूरा अंश दिखाएँ
… वाह वाह जो प्राय:मनुष्य की सुप्तावस्था को भंग किया करती है उनके लिये काफी न थी। वह सोते नही थे, जागते थे। केवल आलस्य कारण पड़े हुए थे। इसलिये उन्हें जगाने के लिये चिल्लाकर पुकारने की इतनी जरूरत नही थी जितनी किसी विशेष बात की।
यह कितनी अनोखी लेकिन यथार्थ बात है कि सोये हुए मनुष्य को जगाने की अपेक्षा जागते हुए मनुष्य को जगाना कठिन है।
सोता हुआ आदमी अपना नाम सुनते ही चौंककर उठ बैठता है, जागता हुआ मनुष्य सोचता है कि यह किसकी अवाज है! उसे मुझसे क्या काम है? इससे मेरा काम न निकल सकेगा?
निर्लज्जता सब कष्ट से दुसह है। और कष्टों से शरीर को दुःख होता है, इस कष्ट से आत्मा का संहार हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन--पहले नहीं सहे जाते थे, लेकिन अब सब कुछ सह लूँगी। यहाँ आकर मझे मालूम हो गया कि
निर्लज्जता सब कष्ट से दुसह है। और कष्टों से शरीर को दुःख होता है, इस कष्ट से आत्मा का संहार हो जाता है।
मैं ईश्वर को धन्यवाद देती हूँ कि उसने आप लोगों को मेरी रक्षा के लिये भेज दिया।
मुक्ति के दिन कैदियों को भी भोजन अच्छा नहीं लगता।
पूरा अंश दिखाएँ
… थोड़ी ही देर बाद दो वेश्याएँ सुमन से मिलने आयीं। सुमन ने कह दिया, मेरे सिर में दर्द है। सुमन अपने ही हाथ से भोजन बनाती थी। पतित होकर भी वह खाना पान में विचार करती थी। आज उसने व्रत करने का निश्चय किया था।
मुक्ति के दिन कैदियों को भी भोजन अच्छा नहीं लगता।
दोपहरको धाडियों का गोल आ पहुँचा। सुमन ने उन्हें भी बहाना करके टाला। उसे अब उनकी सूरत से घृणा होती थी। सेठ बलभद्रदास के यहाँ से नागपुरी संतरे की एक टोकरी आयी, उसे सुमन ने तुरन्त लौटा दया। चिम्मनलाल ने चार बजे अपनी फिटिन सुमन …
आप मेरी आत्मा को, मेरे धर्म को, हृदय को रोज जलाते है, क्या उनका मूल्य आपकी दाढ़ी से भी कम है?
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन-नारायण, नारायण, जरासी दाढ़ीपर इतना जामे के बाहर हो गये। मान लीजिये मैंने जानकर ही दाढ़ी जला दी तो?
आप मेरी आत्मा को, मेरे धर्म को, हृदय को रोज जलाते है, क्या उनका मूल्य आपकी दाढ़ी से भी कम है?
मियाँ, आशिक बनना मुँह का नेवाला नहीं है। जाइये अपने घर की राह लीजिये, अब कभी यहाँ न आइयेगा मुझे ऐसे छिछोरे आदमियों की जरूरत नही है।
मियाँ, आशिक बनना मुँह का नेवाला नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन-नारायण, नारायण, जरासी दाढ़ीपर इतना जामे के बाहर हो गये। मान लीजिये मैंने जानकर ही दाढ़ी जला दी तो? आप मेरी आत्मा को, मेरे धर्म को, हृदय को रोज जलाते है, क्या उनका मूल्य आपकी दाढ़ी से भी कम है?
मियाँ, आशिक बनना मुँह का नेवाला नहीं है।
जाइये अपने घर की राह लीजिये, अब कभी यहाँ न आइयेगा मुझे ऐसे छिछोरे आदमियों की जरूरत नही है।
अध्याय २६
विषयवासना नीति, ज्ञान और संकोच किसी के रोके नहीं रुकती। नशे में हम सब बेसुध हो जाते है।
पूरा अंश दिखाएँ
हाथ जोड़ कर कहूँगा, सरकार बुरा हूँ तो, भला हूँ तो अब आपका सेवक हूँ। चाहे जो दण्ड दो, सिर तुम्हारे सामने झुका हुआ है। चोरी की, चाहे दगा किया, सब तुम्हारे प्रेम के निमित्त किया अब क्षमा करो।
विषयवासना नीति, ज्ञान और संकोच किसी के रोके नहीं रुकती। नशे में हम सब बेसुध हो जाते है।
वह व्याकुल होकर पाँच ही बजे निकल पड़ा और घूमता हुआ नदी के तटतर आ पहुँचा। शीतल, मन्द वायु उसके तपते हुए शरीर को अत्यन्त सुखद मालूम होती थी और जल की निर्मल श्याम सुवर्ण धारा में रह-रहकर उछलती हुई मछलियां ऐसी मालूम होती थी, …
अध्याय २७
घर के कोने और माता के अञ्चल में बड़ा अन्तर है। एक शीतल जल का सागर है, दूसरा मरुभूमि।
पूरा अंश दिखाएँ
जब तक गंगाजली जीती थी; शान्ता उसके अञ्चल में मुँँह छिपाकर रो लिया करती थी। अब यह अव-लम्बन भी न रहा। अन्धे के हाथ से लकड़ी जाती रही। शान्ता जब तब अपनी कोठरी के कोने में मुँँह छिपाकर रोती, लेकिन
घर के कोने और माता के अञ्चल में बड़ा अन्तर है। एक शीतल जल का सागर है, दूसरा मरुभूमि।
शान्ता को अब शान्ति नहीं मिलती। उसका हृदय अग्नि के सदृश दहकता रहता है, वह अपनी मामी और मामा को अपनी माता का घातक समझती है। जब गंगाजली जीती थी, तब शान्ता उसे कटु वाक्यों से बचाने के लिए यत्न करती रहती थी, वह अपनी …
अब शान्ता वह गाय है जो हत्या भय के बलपर दूसरे का खेत चरती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जली कटी बातों का बहुधा उत्तर भी दे देती है। उसने अपने हृदय को कड़ी से कड़ी यन्त्रण के लिए तैयार कर लिया है। मामा से वह दबती है, लेकिन मामी से नहीं दबती और ममेरी वहिनों को तो वह तुरकी वतुरकी जवाब देती है।
अब शान्ता वह गाय है जो हत्या भय के बलपर दूसरे का खेत चरती है।
इस तरह एक वर्ष और बीत गया। उमानाथ ने बहुत दौड़धूप की कि उसका विवाह कर दें, लेकिन जैसा सस्ता सौदा वह करना चाहते थे, वह-कही ठीक न हुआ। उन्होने थाने, तहसील में जोड़तोड़ लगाकर २००, का चन्दा करा लिया था। मगर इतने सस्ते वर …
अकेले हम अपने घर में भी डरते हैं, दो होकर जंगलो में भी निर्भय रहते है।
पूरा अंश दिखाएँ
… अच्छा समझकर भी हम उसमें हाथ लगाते हुए डरते है, नक्कू बन जाने का भय लगा रहता है। हम बड़े आदमियों के आ मिलने की राह देखा करते है। ज्योंही किसी ने रास्ता खोला, हमारी हिम्मत बँध जाती है, हमको हँसी का डर नही रहता।
अकेले हम अपने घर में भी डरते हैं, दो होकर जंगलो में भी निर्भय रहते है।
प्रोफेसर रमेशदत्त, लाला भगतराम और मिस्टर रुस्तम भाई गुप्तरूप से विट्ठलदासकी सहायता करते रहते थे। अब वह खुले पड़े। सहायकों की संख्या दिनोंदिन बढ़ने लगी।
एक ही विषय पर लगातार सोचते विचारते रहने से उस विषय से प्रेम हो जाया करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सदनसिंह के विवाह को अभी दो मास थे। घर की चिन्ताओं से मुक्त होकर शर्माजी अपनी पूरी शक्ति से इस आन्दोलन में प्रवृत्त हो गये। कचहरी के काम में उनका जी न लगता। वह भी वे प्रायः इन्हीं चर्चाओं में पड़े रहते।
एक ही विषय पर लगातार सोचते विचारते रहने से उस विषय से प्रेम हो जाया करता है।
धीरे-धीरे शर्माजी के हृदय में प्रेमका उदय होने लगा।
अध्याय २८
अपने घर में ही सुधार न कर सका तो दूसरों को सुधारने की चेष्टा करना बड़ी भारी धूर्तता है।
पूरा अंश दिखाएँ
यद्यपि उनके इस सिद्धान्त पालन से प्रसन्न होनेवालों की संख्या बहुत कम थी और अप्रसन्न होने वाले बहुत थे, तथापि शर्माजी ने इन्ही गिने-गिनाये मनुष्यों को प्रसन्न रखना उत्तम समझा। उन्होने निश्चय कर लिया कि नाच न ठीक करूंगा।
अपने घर में ही सुधार न कर सका तो दूसरों को सुधारने की चेष्टा करना बड़ी भारी धूर्तता है।
यह निश्चय करके शर्माजी बारात की सजावट सामान जुटाने लगे। वह ऐसे आनन्दोत्सवों में किफायत करना अनुचित समझते थे। इसके साथ ही वह अन्य सामग्रियों के बाहुल्य से नाच की कसर पूरी करना चाहते थे, जिसमें उनपर किफायत का अपराध न लगे।
एक ओर अन्धेरी घाटी थी, दूसरी ओर सीधी चट्टान, निकलने का कोई मार्ग न था।
पूरा अंश दिखाएँ
… मदनसिंह का पक्ष ग्रहण करने से पद्मसिंह बुरा तो न मान जायेंगे और पद्मसिंह अपने बड़े भाई की अप्रसन्नता भय से दबे हुए थे। सिर उठाने का साहस नहीं होता था। एक ओर भाई की अप्रसन्नता थी दूसरी ओर अपने सिद्धान्त और न्याय का बलिदान।
एक ओर अन्धेरी घाटी थी, दूसरी ओर सीधी चट्टान, निकलने का कोई मार्ग न था।
अन्त में उन्होने डरते-डरते कहा, भाई साहब, आपने मेरी भूले कितनी ही बार क्षमा की है, मेरी एक ढिठाई और क्षमा कीजिये। आप जब नाच के रिवाजको दूषित समझते है तो उसपर इतना जोर क्यों देते है?
बसन्त में मलार गानेवाले को कौन अच्छा कहेगा? कुसमय की कोई बात अच्छी नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
… तो एक बात भी है। देहात के उजड्ड जमींदारोके सामने आप कम्बल बाँटने लगेगे तो वह आपका मुँह देखेंगे और हँसेंगे। मदनसिंह निरुतर से हो गये थे। मुंशी बैजनाथ के इस कथन से खिल उठे। उनकी ओर कृतज्ञता से देखकर वोले, हाँ और क्या होगा?
बसन्त में मलार गानेवाले को कौन अच्छा कहेगा? कुसमय की कोई बात अच्छी नहीं होती।
इसी से तो मैं कहता हूँ कि आप सबेरे चले जाइये और दोनों डेरे ठीक कर आइये।
कोई वाद जब विवाद का रूप धारण कर लेता है तो वह अपने लक्ष्य से दूर हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… प्रकट कर रहा है, पर यथार्थ में ये सुनी सुनाई बातें थी जिनका मर्म वह खुद भी न समझते थे। पद्मसिंह ने इन बातों को बड़ी धीरता के साथ सुना, पर उनका कुछ उत्तर न दिया। उत्तर देने से बात बढ़ जाने का भय था।
कोई वाद जब विवाद का रूप धारण कर लेता है तो वह अपने लक्ष्य से दूर हो जाता है।
वाद में नम्रता और विनय प्रवल युक्तियों मे भी अधिक प्रभाव डालती है। अतएव वह बोले,तो में ही चला जाऊँगा, मुन्शी बैजनाथ को क्यों कष्ट दीजियेगा। यह चले जायेंगे तो यहाँ बहुत-सा काम पड़ा रह जायगा। आइये, मुन्शी जी हम दोनों आदमी बाहर चले, मुझे …
हम रूप बदल सकते है, शब्द को नहीं बदल सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
उमानाथ के नेत्र पर से परदा हट गया। स्मृति जागृत हो गई।
हम रूप बदल सकते है, शब्द को नहीं बदल सकते।
यह गजाधर पांडे थे।
अध्याय ३१
अभिमानी मनुष्य को कृतघ्नता से जितना दु:ख होता है उतना और किसी बात से नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
… लम्पट के गले वाँध दिया और दूसरी लड़की से मजदूरिन की तरह काम ले रहे हो। मूर्ख स्त्री को झांसा देकर मुकदमा लड़ने के बहाने से सब रुपये उड़ा लिये और तब अपने घर लाकर उसकी दुर्गति की। आज अपने सलूक की शेखी बघारते हो।
अभिमानी मनुष्य को कृतघ्नता से जितना दु:ख होता है उतना और किसी बात से नहीं होता।
वह चाहे अपने उपकारों के लिए कृतज्ञता का भूखा न हो, चाहे उसने नेकी करले दरिया ही में डाल दी हो,पर उपकार का विचार करके उसको अत्यन्त गौरव का आनन्द प्राप्त होता है। उमानाथ ने सोचा, संसार कितना कुटिल ई। मैं इनके लिए महीनों कचहरी …
निर्बल क्रोध उदार हृदय से करुणा का भाव उत्पन्न कर देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
अब मेरा पिण्ड छोड़ो। शान्ता के विवाह का प्रबन्ध को, पर डरे कि इस समय क्रोध में कही यह सचमुच शान्ता को लेकर चले न जायें। इसलिए गम खा जाना ही उचित समझा।
निर्बल क्रोध उदार हृदय से करुणा का भाव उत्पन्न कर देता है।
किसी भिक्षुक गृह से गाली खाकर सज्जन मनुष्य चुप रहने के सिवा और क्या कर सकता है?
अनुचित क्रोध में सोई हुई आत्मा को जगाने का विशेष अनुराग होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… विचार में डूबे-बैठे थे, जैसे दो कुत्ते लड़ने के बाद आमने-सामने बैठे रहते है। उमानाथ सोचते थे। कि बहुत अच्छा हुआ, जो मैं चुप साध गया, नहीं तो संसार मुझी को बदनाम करता। कृष्णचन्द्र सोचते थे कि मैंने बुरा किया, जो ये गड़े मुरदे उखाड़े।
अनुचित क्रोध में सोई हुई आत्मा को जगाने का विशेष अनुराग होता है।
कृष्णचन्द्र को अपना कर्तव्य दिखाई देने लगा। अनुचित क्रोध ने अकर्मण्यता की निद्रा भंग कर दी। सन्ध्या समय कृष्णचन्द्र ने उमानाथ से पूछा, शान्ता का विवाह तो तुमने ठीक किया है न?
अध्याय ३४
आचरण के सामने धन का कोई महत्व न होना चाहिये।
पूरा अंश दिखाएँ
… होती तब भी उनका यही फैसला होता। अगर आप सच्चे हृदय से मानते है कि यह प्रस्ताव एक सामाजिक कुप्रथा के सुधार के लिये उठाया गया है तो आपको उसके स्वीकार करने में कोई बाधा न होनी चाहिये, चाहे धन की कितनी ही हानि हो।
आचरण के सामने धन का कोई महत्व न होना चाहिये।
प्रभाकरराव को धैर्य हुआ। बोले, बस यही मैं भी कहने वाला था, अगर थोड़ी सी आर्थिक हानि से एक कुप्रथा का सुधार हो रहा हो तो वह हानि प्रसन्नाता से उठा लेनी चाहिये। आपलोग जानते है कि हमारी गवर्नमेन्ट को चीन देश से अफीम का …
छालेपर मक्खन लगाने से एक क्षण के लिये कष्ट कम हो जाता है, किन्तु फिर ताप की वेदना होने लगती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
लेकिन उमानाथ अपने में बहनोई की कठोर बातें न भूले
छालेपर मक्खन लगाने से एक क्षण के लिये कष्ट कम हो जाता है, किन्तु फिर ताप की वेदना होने लगती हैं।
कृष्णचन्द्रकी आत्मग्लानि से भरी हुई बातें उमानाथ को शीघ्र भूल गई और उनके कृतघ्न शब्द कानो में गूंजने लगे। जब वह सोने गये तो जान्हवी ने पूछा, आज लालाजी (कृष्णचन्द्र) तुमसे क्या बिगड़ रहे थे।
इनकी आँखो का पानी मर गया, जाके उसी के सिर पड़ेगें, मगर देख लेना वहाँ एक दिन भी निवाह न होगा।
पूरा अंश दिखाएँ
'कहाँ की बात, इनसे अब कुछ न होगा।
इनकी आँखो का पानी मर गया, जाके उसी के सिर पड़ेगें, मगर देख लेना वहाँ एक दिन भी निवाह न होगा।
'
अध्याय ३६
सारा संसार नृत्यशाला है उसमे लोग अपना-अपना नाच नाच रहे हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
अपने घर में देखो, तुम्हारी विधवा भावज की आंखों में शोक और वेदना के आंसू कैसे नाच रहे है? क्या यह नाचे देखना पसन्द नहीं? तो अपने मन में देखो, कपट और छल कैसा नाच रहा है?
सारा संसार नृत्यशाला है उसमे लोग अपना-अपना नाच नाच रहे हैं।
क्या यह देखने के लिये तुम्हारी आंखें नहीं है? आओ, मैं तुम्हें शंकर का तांडव नृत्य दिखाऊँ। किन्तु तुम वह नृत्य देखने योग्य नहीं हो। तुम्हारी काम तृष्णा को इस नाच का क्या आनन्द मिलेगा? हां! अज्ञानी मूर्तियों। हा। विषय भोग के सेवकों!
संसार के व्यवहार में वकालत से काम नहीं चलता।
पूरा अंश दिखाएँ
मदनसिंह ने झिड़ककर कहा, तुम हो निरे मूर्ख। चलकर डेरे लदाओ। कल को कोई बात पड़ जायगी तो तुम्हीं गालियाँ दोगे कि रुपए पर फिसल पड़े।
संसार के व्यवहार में वकालत से काम नहीं चलता।
पद्मसिंहने कातर नेत्रो से देखते हुए कहा, मुझे आपकी आज्ञा से इनकार नहीं है, लेकिन शोक है कि इस कन्या का जीवन नष्ट हो जायगा।
अध्याय ३९
मुझे आप ग्रामोफोन का रेकार्ड समझिये, जो कुछ भर दिया जाता है वहीं कह सकता हूँ और कुछ नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
भगतराम—इसे केवल उपयोगी ही नहीं समझाता, बल्कि हृदय से इसकी सहायता करना चाहता हूँ पर मै अपनी रायका मालिक नहीं हूँ। मैंने अपने को स्वार्थ के हाथों में बेच दिया है।
मुझे आप ग्रामोफोन का रेकार्ड समझिये, जो कुछ भर दिया जाता है वहीं कह सकता हूँ और कुछ नहीं।
पद्मसिंह--लेकिन आप यह तो मानते है कि जाति के हितमे स्वार्थसे पार्थक्य होनी चाहिए।
हम जब अपने किसी कर्त्तव्य से मुँह मोड़ते है तो दोष से बचने के लिए तो ऐसी प्रबल युक्तियां निकालते है कि कोई मुँह न खोल सके।
पूरा अंश दिखाएँ
… विश्वासपर हजारों रुपये बिना सूद के दे देगा, और फिर केवल अपनी ही फिक्र तो नहीं है। कम से कम ३०० रु० मासिक के गृहस्थीका खर्च है जाति के लिए मैं स्वयं कष्ट झेलनके लिए तैयार हूं, पर अपने बच्चो को कैसे निरवलम्ब कर दूँ।
हम जब अपने किसी कर्त्तव्य से मुँह मोड़ते है तो दोष से बचने के लिए तो ऐसी प्रबल युक्तियां निकालते है कि कोई मुँह न खोल सके।
उस समय हम संकोच को छोड़कर अपने सम्बन्ध ऐसी-ऐसी बाते कह डालते है कि जिनके गुप्त रहने ही में हमारा कल्याण है। लाला भगतराम के हृदय में यही भाव काम कर रहा था। पद्मसिंह समझ गये कि इनसे कोई आशा नहीं। वोले, ऐसी अवस्था में …
अध्याय ४०
विवेक ने वासना के आगे सिर झुका लिया।
पूरा अंश दिखाएँ
जब सुमन कुछ दूर निकल गई तो वह लौट पड़ा और उसके पीछे अपने को छिपाता हुआ चला। वह देखना चाहता था कि सुमन कहाँ जातीहै।
विवेक ने वासना के आगे सिर झुका लिया।
जिस दिन से बारात लौट गई, उसी दिन से कृष्णचन्द्र फिर घर से बाहर नहीं निकले। मन मारे हुए अपने कमरे में बैठे रहते। उन्हे अब किसी को अपना मुँह दिखाते लज्जा आती थी। दुश्चरित्रा सुमन ने उन्हे संसार की दृष्टि में चाहे कम गिराया …
अध्याय ४२
उदासीनता वैराग्य का एक सूक्ष्म स्वरूप है जो थोड़ी देर के लिए मनुष्य को अपने जीवनपर विचार करने की क्षमता प्रदान कर देती है
पूरा अंश दिखाएँ
… क्रोध के वेग से उत्तेजित और उन्मत्त रहने के बाद उनका मन इस समय जछ शिथिल हो गया था जैसे वायु कुछ समय तक वेग से चलने के बाद शान्त हो जाती है। चित्त की ऐसी अवस्था में यह उदासीनता बहुत ही उपयुक्त होती है।
उदासीनता वैराग्य का एक सूक्ष्म स्वरूप है जो थोड़ी देर के लिए मनुष्य को अपने जीवनपर विचार करने की क्षमता प्रदान कर देती है
, उस समय कि जब पूर्वस्मृतियाँ हृदयमे क्रीड़ा करने लगती है। कृष्णचन्द्र को वह दिन याद आ रहे थे जब उनका जीवन आनन्दमय था, जब वे नित्य सन्ध्या समय अपनी दोनों पुत्रियों को साथ लेकर सैर करने जाया करते थे। कभी सुमन को गोद उठाते, …
किसी आनन्द का अनुभव इतना सुखद नहीं होता जितना उनका स्मरण।
पूरा अंश दिखाएँ
… जीवन आनन्दमय था, जब वे नित्य सन्ध्या समय अपनी दोनों पुत्रियों को साथ लेकर सैर करने जाया करते थे। कभी सुमन को गोद उठाते, कभी शान्ता को जब वे लोटते तो गंगाजली किसी तरह ने प्रेम से दौड़कर दोनों लड़कियों को प्यार करने लगती थी।
किसी आनन्द का अनुभव इतना सुखद नहीं होता जितना उनका स्मरण।
वही जंगल और पहाड़ जो कभी आपको सुनसान और
प्रकृति सुन्दरी किसी वृद्धा के समान कुहरे की मोटी चादर ओढे निद्रामें मग्न थी?
पूरा अंश दिखाएँ
आधी रात बीत चुकी थी। कृष्णचन्द्र घर से बाहर निकले।
प्रकृति सुन्दरी किसी वृद्धा के समान कुहरे की मोटी चादर ओढे निद्रामें मग्न थी?
आकाश में चन्द्रमा मुँह छिपाये हुए वेग से दौड़ा चला जाता था, मालूम नहीं कहाँ?
पका हुआ फोड़ा नश्तर का घाव चाहता है, पत्थर का आघात नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… तिरस्कार की मात्रा भी उनकी आशा से अधिक हो गई। वे न समझे थे कि वह यह रूप धारण करेगा और उससे मेरे हृदयपर इतनी चोट लगेगी। अनुतप्त हृदय वह तिरस्कार चाहता है जिसमे सहानुभूति और सहृदयता हो, वह नहीं जो अपमानसूचक और क्रूरतापूर्ण हो।
पका हुआ फोड़ा नश्तर का घाव चाहता है, पत्थर का आघात नहीं।
गजाधर अपने पश्चात्ताप पर पछताये। उनका मन अपना पूर्वपक्ष समर्थन करने के लिये अधीर होने लगा।
पाप से पाप ही उत्पन्न होगा, अगर पाप से पुण्य होता तो आज संसार में कोई पापी न रह जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
गजाधर——यह कोई ऐसी बात भी नही थी कि वह आपसे कहते। मैंने भी तो पाप किये है, पर कभी इस शक्ति का अनुभव नहीं किया कुछ नहीं, यह सब इनके शब्दजाल है, इन्होंने अपनी कायरता को शब्दों के आडम्बर में छिपाया है, यह मिथ्या है,
पाप से पाप ही उत्पन्न होगा, अगर पाप से पुण्य होता तो आज संसार में कोई पापी न रह जाता।
यह सोचते हुए वे उठ बैठे, गजाधर भी आग के पास पड़े हुए थे। कृष्णचन्द्र चुपके से उठे और गंगा तट की ओर चले। उन्होने निश्चय कर लिया था कि अब इन वेदनाओं का अन्त ही करके छोड़ेगा।
गंगा कुहरे की मोटी चादर ओढ़े पड़ी कराह रही थी।
पूरा अंश दिखाएँ
करार के किनारे पहुँचकर उन्हें कुछ प्रकाश दिखाई दिया। वह नीचे उतरे।
गंगा कुहरे की मोटी चादर ओढ़े पड़ी कराह रही थी।
आस-पास के अन्धकार और गंगा में केवल प्रवाह का अन्तर था। यह प्रवाहित अन्धकार था। ऐसी उदासी छाई हुई थी जो मृत्यु के बाद घरों में छा जाती है।
अध्याय ४३
जीवन और मृत्यु में केवल एक पग का अन्तर था।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं मूर्ख हूँ जो यह सोचता हूँ कि संसार मेरी हँसी उड़ावेगा। इच्छा-शक्ति ने कितना ही चाहा कि इस तर्क का प्रतिवाद करे पर वह निष्फल हुई। एक डुबकी की कसर थी।
जीवन और मृत्यु में केवल एक पग का अन्तर था।
पीछे का एक पग कितना सुलभ था कितना सरल! आगे का एक पग कितना कठिन था, कितना भयकारक।
पावस की अंतिम बूंदो के सदृश मनुष्य की वाणी के अंतिम शब्द कभी निष्फल नहीं जाते।
पूरा अंश दिखाएँ
… निराधार हो गई। लेकिन नैराश्य ने उसके जीवन को उद्देश्यहीन नहीं होने दिया। उसका हृदय और भी कोमल हो गया। कृष्णचन्द्र ने चलते-चलते उसे जो शिक्षा दी थी, उसमें अब विलक्षण प्रेरणा शक्ति का प्रादुर्भाव हो गया था। आज से शान्ता सहिष्णुताकी मूर्ति बन गई।
पावस की अंतिम बूंदो के सदृश मनुष्य की वाणी के अंतिम शब्द कभी निष्फल नहीं जाते।
शान्ता अब मुँह से कोई ऐसा शब्द न निकालती, जिससे उसके पिता की आत्मा को दुख हो, उनके जीवनकाल में वह कभी-कभी उनकी अवहेलना किया करती थी, पर अब वह अनुदार विचारों को हृदय में भी न आने देती थी। उसे निश्चय था कि भौतिक …
अपना बैरी भी द्वार पर आ जाय तो उसे भगाते संकोच होता है
पूरा अंश दिखाएँ
शान्ता-—मामी, वे लोग चाहे कैसे हो अभिमानी हो, लेकिन मैं उनके द्वारपर जाकर खड़ी हो जाऊंगी तो उन्हें मुझपर दया आ ही जायगी। मुझे विश्वास है कि वह मुझे अपने द्वारपर से हटा न देगे।
अपना बैरी भी द्वार पर आ जाय तो उसे भगाते संकोच होता है
मैं तो फिर भी...
विवाह, भंवर या सेंदुर बंंधन नहीं, बंधन केवल मन का भाव है।
पूरा अंश दिखाएँ
… अपना पति समझने बाद उसे हृदय से निकाल न सकती थी, चाहे वह उसकी बात पूछे या न पूछे, चाहे उसे अंगीकार करे या न करे।अगर द्वाराचार के बाद ही सदन उसके सामने आता तो वह उसी भाँति उससे मिलती मानो वह उसका पति हैं
विवाह, भंवर या सेंदुर बंंधन नहीं, बंधन केवल मन का भाव है।
शान्ता को अभी तक यह आशा थी कि कभी न कभी में पति घर अवश्य जाऊँगी, कभी न कभी स्वामी के चरणो में अवश्य ही आश्रय पाऊँगी, पर आज अपने विवाह की-या पुनर्विवाह की बात सुनकर उसका अनुरक्त हृदय काँप उठा। उसने निस्संकोच होकर जान्हवी …
मोटर बंगले, पोलो और प्यानो यह एक एक वेड़ी के तुल्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
… हैं और अपने देशवासियों को नीच समझते हैं, सारी जाति इन्हीं दो भाग में विभक्त है। इसलिये कोई किसी को गुलाम नहीं कह सकता। गुलामी के मानसिक, आत्मिक, शारीरिक आादि विभाग करना भ्रंतिकारक है। गुलामी केवल आत्मिक होती है, और दशाएँ इसी के अन्तर्गत है?
मोटर बंगले, पोलो और प्यानो यह एक एक वेड़ी के तुल्य है।
जिसने इन बेडियों को नहीं पहना उसी को सच्ची स्वाधीनता का आनन्द प्राप्त हो सकता है, और आप जानते है वह कौन लोग हैं?
अंधों के नगर में कौन किसको अन्धा कहेगा?
पूरा अंश दिखाएँ
विट्ठल—मेरा आशय यह है कि हममे कोई भी दूसरों को गुलाम कहने का अधिकार नहीं रखता।
अंधों के नगर में कौन किसको अन्धा कहेगा?
हम सबके सब राजा हो या रंक, गुलाम है। हम अगर अपढ़ निर्धन गंवार है तो थोड़े गुलाम है, हम अपने राम का नाम लेते है।, अपनी धोती पगड़ी का व्यवहार करते है, अपनी बोली बोलते हैं, अपनी गाय पालते है और अपनी गंगा में …
अध्याय ४५
अबतक तुम अपने लिये जीती थीं, अब दूसरो के लिये जीओ।
पूरा अंश दिखाएँ
… करता जो सुमन करना चाहती है। बोले, सुमन तुम्हारे यह विचार यथार्थ है, पर तुम्हारे हृदय पर चाहे जो कुछ बीते, शान्ता के हित के लिये ततुम्हें सब कुछ सहना पड़ेगा। तुमसे उसका जितना कल्याण हो सकता है उतना अन्य किसी से नहीं हो सकता।
अबतक तुम अपने लिये जीती थीं, अब दूसरो के लिये जीओ।
यह कह गजाधर जिधर से आये थे उधर ही चले गय। सुमन गंगाजी के तटपर देरतक खड़ी उनकी बातों पर विचार करती रही, फिर स्नान करके आश्रम की ओर चली, जैसे कोई मनुष्य समर से परास्त होकर घर की ओर जाता है।
अध्याय ४७
हराम का धन हरामकारी के सिवा और कहाँ जा सकता है?
पूरा अंश दिखाएँ
… है। यह मीना-बाजार हम लोगों ही ने सजाया है, ये चिड़ियाँ हम लोगों ने ही फँसाई है, ये कठपुतलियाँ हमने बनाई है। जिस समाज से अत्याचारी जमीदार, रिश्वती राज्य-कर्मचारी, अन्यायी महाजन, स्वार्थी बन्धु अदर और सम्मान के पात्र हो, वहाँ दालमण्डी क्यों न आबाद हो?
हराम का धन हरामकारी के सिवा और कहाँ जा सकता है?
जिस दिन नजराना, रिश्वत और सूद-दर-सूदका अन्त होगा, उसी दिन दालमण्डी उजड़ जायगी, वे चिड़ियाँ उड़ जायेंगी-पहले नहीं। मुलय प्रस्ताव इस तरमीम के बिना नश्तरका वह घाव है जिसपर मरहम नहीं। मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता।
आपने घड़े में छेद कर दिया, हमने उसे पटक दिया। परिणाम दोनों का एक ही है।
पूरा अंश दिखाएँ
रुस्तमभाई ने व्यंग भाव से उत्तर दिया, जो अपने किया वहीं हमने किया।
आपने घड़े में छेद कर दिया, हमने उसे पटक दिया। परिणाम दोनों का एक ही है।
सब लोग चले गये। अन्धेरा गहरा हो गया। चौकीदार और माली भी फाटक बन्द करके चल दिये, लेकिन पद्मसिंह वहीं घास पर निरुत्साह और चिंता की मूर्ति बने हुए बैठे थे।
गालियों का उत्तर मौन है। गालियों का उत्तर गाली तो मूर्ख भी देते हैं, फिर उनमें और तुममें अन्तर ही क्या है?
पूरा अंश दिखाएँ
सुभद्रा—नहीं,
गालियों का उत्तर मौन है। गालियों का उत्तर गाली तो मूर्ख भी देते हैं, फिर उनमें और तुममें अन्तर ही क्या है?
पद्मसिंह ने सुभद्रा को श्रद्धापूर्ण नेत्रों से देखा। उसकी बात उनके मन से बैठ गई। कभी-कभी हमें उन लोगों से भी शिक्षा मिलती है, जिन्हें हम अभिमान वश अज्ञानी समझते है।
कभी-कभी हमें उन लोगों से भी शिक्षा मिलती है, जिन्हें हम अभिमान वश अज्ञानी समझते है।
पूरा अंश दिखाएँ
पद्मसिंह ने सुभद्रा को श्रद्धापूर्ण नेत्रों से देखा। उसकी बात उनके मन से बैठ गई।
कभी-कभी हमें उन लोगों से भी शिक्षा मिलती है, जिन्हें हम अभिमान वश अज्ञानी समझते है।
पद्म-- तो मौन धारण कर लूँ?
अध्याय ४८
हम बहुधा अपनी झेंप मिटाने और दूसरोंकी सहानुभूति प्राप्त करने के लिए कृत्रिम भावों की आड़ लिया करते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
सदन—नहीं, बहुत अच्छी तरह हूँ। मुझे मौत कहाँ?
हम बहुधा अपनी झेंप मिटाने और दूसरोंकी सहानुभूति प्राप्त करने के लिए कृत्रिम भावों की आड़ लिया करते हैं।
सुमन—चुप रहो, कैसा अशकुन मुँहसे निकालते हो। मैं मरने की मनाती तो एक बात थी, जिसके कारण यह सब हो रहा है। इस रामलीला की कैकेयी मैं ही हूँ। आप भी डूबी ओर दूसरों को भी अपने साथ ले डूबी। खड़े कबतक रहोगे, बैठ जाओ। …
अन्याय अन्याय हो है, चाहे कोई एक आदमी करे या सारी जाति करे।
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन—भैया, तुम पढ़े लिखे मनुष्य हो, मैं तुमसे बातों में नहीं जीत सकती, जो तुम्हें उचित जान पड़े वह करो।
अन्याय अन्याय हो है, चाहे कोई एक आदमी करे या सारी जाति करे।
दूसके भय से किसी पर अन्याय नहीं करना चाहिए। शान्ता यहाँ खड़ी है, इसलिए मैं उसके भेद नहीं खोलना चाहती, लेकिन इतना अवश्य करेंगी कि तुम्हें दूसरी जगह धन, सम्मान, रूप, गुण सब मिल जाय पर यह प्रेम न मिलेगा। अगर तुम्हारे जैसा इसका हृदय …
अध्याय ५०
युवाकाल को आशा पुआल की आग है जिसके जलने और बुझने में देर नहीं लगती।
पूरा अंश दिखाएँ
यदि इस समय न गया तो चौधरी अपने मन से क्या कहेगा? वह छत पर इधर-उधर टहलने लगा। अभिलाषाओं का वह विशाल भवन, अभी थोड़ी देरप हले उसकी कल्पना ने जिसका निर्माण किया था देखते-देखते गिरने लगा।
युवाकाल को आशा पुआल की आग है जिसके जलने और बुझने में देर नहीं लगती।
अकस्मात् सदन को एक उपाय सूझा गया। वह जो रसे खिलखिलाकर हँसा, जैसे कोई अपने शत्रु को भूमिपर गिराकर बेहँसी की हँसी हँसता है। वाह!
हाँडी फिर, धरती के नीचे चली गई, पापों का आकार और भी सूक्ष्म हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… १५) बच रहे। उसके कुल रुपये माला के मूल्य से २८५J कम थे। उसने मन में कहा, अब यह चीज हाथ से नहीं जाने पायगी। कह दूँगा माना १३ ही भर थी। १५) और बच जायेंगे। चलो मालारानी, तुम इस दरबे में आराम से बैठो।
हाँडी फिर, धरती के नीचे चली गई, पापों का आकार और भी सूक्ष्म हो गया।
जीतन इस समय उछला पड़ता था। उसने बात-की-बात में २८५) पर हाथ मारा था। ऐसा सुअवसर उसे कभी नहीं मिला था। उसने सोचा, आज अवश्य किसी भले आदमी का मुँह देखकर उठा था। बिगड़ी हुई आँखो के सदृश बिगड़े हुए ईमान में ज्योति प्रवेश नहीं …
बिगड़ी हुई आँखो के सदृश बिगड़े हुए ईमान में ज्योति प्रवेश नहीं करती।
पूरा अंश दिखाएँ
जीतन इस समय उछला पड़ता था। उसने बात-की-बात में २८५) पर हाथ मारा था। ऐसा सुअवसर उसे कभी नहीं मिला था। उसने सोचा, आज अवश्य किसी भले आदमी का मुँह देखकर उठा था।
बिगड़ी हुई आँखो के सदृश बिगड़े हुए ईमान में ज्योति प्रवेश नहीं करती।
१० बजे जीतन ने ३२५) लाकर सदन के हाथों में दिये। सदन को मानो पड़ा हुआ धन मिला।
लहर यदि मीठे स्वरों में गाती है तो भयंकर ध्वनि से गरजती भी है, हवा अगर लहरों को थपकियाँ देती है, तो कभी कभी उन्हे उछाल भी देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
उसे अब मालूम हो रहा था कि वह पानी गहरा है, वहा तेज है और जीवन यात्रा इतनी सरल नहीं है, जितनी मैं समझता था।
लहर यदि मीठे स्वरों में गाती है तो भयंकर ध्वनि से गरजती भी है, हवा अगर लहरों को थपकियाँ देती है, तो कभी कभी उन्हे उछाल भी देती है।
प्रभाकरराव का क्रोध बहुत कुछ तो सदन के लेखों से ही शांत हो गया था और जब पद्मसिंह ने सदन के आग्रह से सुमन का पूरा वृतान्त उसे लिख भेजा, तो वह सावधान हो गए।
किसी कानून का विरोध करने के लिए उससे अधिक संगठन की आवश्यकता होती है जितनी उसके जारी करने के लिए।
पूरा अंश दिखाएँ
… वह निर्मल प्रतीत हुई। न दालमण्डी के कोठों पर दुकानें ही सजी और न वेश्याओें ने निकाह-बंधन से ही कोई विशेष प्रेम प्रकट किया। हाँ, कई कोठे खाली हो गये। उन वेश्याओं ने भावी निर्वासन के भय से दूसरी जगह रहने का प्रबन्ध कर लिया।
किसी कानून का विरोध करने के लिए उससे अधिक संगठन की आवश्यकता होती है जितनी उसके जारी करने के लिए।
प्रभाकरराव का क्रोध शान्त होने का यह एक और कारण था।
हमारे मन के विचार कर्म के पथदर्शक होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… से निकल जायेगी। हम लोग जो स्वयं माया-मोह के अन्धकार में पड़े हुए हैं, उन्हें दण्ड देने का कोई अधिकार नहीं रखते। उनके कर्म ही उन्हें क्या कम दण्ड दे रहे है कि हम यह अत्याचार करके उनके जीवन को और भी दुःखमय बना दे?
हमारे मन के विचार कर्म के पथदर्शक होते हैं।
पद्मसिंह ने झिझक और संकोच को त्यागकर कर्म क्षेत्र में पैर रखा। वहीं पद्मसिंह जो सुमन के सामने से भाग खड़े हुए थे अब दिन दोपहर दालमंडी के कोठों पर बैठे दिखाई देने लगे, उन्हें अब लोकनिन्दा का भय न था, मुझे लोग क्या कहेंगे …
कच्चा फल पत्थर मारने से भी नहीं गिरता, किन्तु पककर वह आप ही आप धरती की ओर आकर्षित हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… खड़े हुए थे अब दिन दोपहर दालमंडी के कोठों पर बैठे दिखाई देने लगे, उन्हें अब लोकनिन्दा का भय न था, मुझे लोग क्या कहेंगे इसकी चिन्ता न थी। उनकी आत्मा बलवान हो गई थी, हदय में सच्ची सेवा का भाव जाग्रत हो गया था।
कच्चा फल पत्थर मारने से भी नहीं गिरता, किन्तु पककर वह आप ही आप धरती की ओर आकर्षित हो जाता है।
पद्मसिंह के अन्तःकरण में सेवा का—प्रेम का भाव परिपक्व हो गया था।
अध्याय ५२
हम आप झुककर दूसरे को झुका सकते है, पर तनकर किसी को झुकाना कठिन है।
पूरा अंश दिखाएँ
पद्मसिंह ने अपना दोष स्वीकार करके बाजी पलट दी थी।
हम आप झुककर दूसरे को झुका सकते है, पर तनकर किसी को झुकाना कठिन है।
विट्ठलनाथ—शायद सदनसिंह को कुछ मालूम हो। जरा उन्हें बुलाइए।
माता-पिता की आज्ञा से में अपनी जान दे सकता हूँ, जो उन्हीं की दी हुई है, लेकिन किसी निरपराध की गर्दन पर तलवार नहीं चला सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
सदन——तो उनसे पूछना व्यर्थ है।
माता-पिता की आज्ञा से में अपनी जान दे सकता हूँ, जो उन्हीं की दी हुई है, लेकिन किसी निरपराध की गर्दन पर तलवार नहीं चला सकता।
पद्म——तुम्हें इसमें क्या आपत्ति है कि दोनों बहनें एक अलग मकान में ठहरा दी जायँ।
मेरे तो वही एक अन्धे की लकड़ी है। अच्छा है तो, बुरा है तो, अपना ही है।
पूरा अंश दिखाएँ
… न वह स्वाद। उसे अमावट की चटनी बहुत अच्छी लगती है, मैं थोड़ी सी अमावट भी रखे देती हूँ। मीठे-मीठे आम चुनकर रस निकाला था। समझाकर कह देना, बेटा, कोई चिन्ता मत करो। जब तक तुम्हारी माँ जीती है, तुमको कोई कष्ट न होने पावेगा।
मेरे तो वही एक अन्धे की लकड़ी है। अच्छा है तो, बुरा है तो, अपना ही है।
संसार की लाज से आँखो से चाहे दूर कर दूँ, लेकिन मन से थोड़े ही दूर कर सकती हूँ।
संसार की लाज से आँखो से चाहे दूर कर दूँ, लेकिन मन से थोड़े ही दूर कर सकती हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
… देती हूँ। मीठे-मीठे आम चुनकर रस निकाला था। समझाकर कह देना, बेटा, कोई चिन्ता मत करो। जब तक तुम्हारी माँ जीती है, तुमको कोई कष्ट न होने पावेगा। मेरे तो वही एक अन्धे की लकड़ी है। अच्छा है तो, बुरा है तो, अपना ही है।
संसार की लाज से आँखो से चाहे दूर कर दूँ, लेकिन मन से थोड़े ही दूर कर सकती हूँ।
जैसे सुन्दर भाव के समावेश से कविता में जान पड़ जाती है और सुन्दर रंगो से चित्रों में उसी प्रकार दोनों बहनो के आने से झोपड़े में जान आ गई है। अन्धी आँखों में पुतलियाँ पड़ गई है।
अध्याय ५४
निशाना मारते समय दृष्टि केवल एक ही वस्तु पर रहती है। प्रेमासक्त मनुष्य का भी यही हाल होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… लिया करता, उसे अपने घर की स्वामिनी समझा करता या शान्ता उसके पास बैठकर उसकी हाँ में हाँ मिलाती, उसका मन बहलाती तो सुमन इससे भी अधिक परिश्रम करती और प्रसन्नचित्त रहती। लेकिन उन दोनो प्रमियों को अपनी तरग में और कुछ न सूझता था।
निशाना मारते समय दृष्टि केवल एक ही वस्तु पर रहती है। प्रेमासक्त मनुष्य का भी यही हाल होता है।
लेकिन शान्ता और सदन की यह उदासीनता प्रेमलिप्सा के ही कारण थी, इसमें सन्देह है। सदन इस प्रकार सुमन से बचता था, जैसे हम कुप्ट रोगी से बचते है, उस पर दया करते हुए भी उसके समीप जाने की हिम्मत नहीं रखते। शान्ता उस पर …
पापहीन पक्षी पिंजरबद्ध रहने में ही अपना कुशल समझता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सुमन का यहाँ एक-एक दिन एक-एक साल की तरह कटता था, लेकिन सब्र किये पड़ी हुई थी।
पापहीन पक्षी पिंजरबद्ध रहने में ही अपना कुशल समझता है।
पंडित पद्मसिंह के चार-पांच मास के सदुपयोग का यह फल हुआ कि २०-२५ वेश्याओं ने अपनी लड़कियों को अनाथालय में भेजना स्वीकार कर लिया। तीन वेश्याओं ने अपनी सारी सम्पत्ति अनाथालय के निमित्त अर्पण कर दो, पाँच वेश्याएँ निकाह करने पर राजी हो गई। सच्ची …
सच्ची हिताकांक्षा कभी निष्फल नहीं होती।
पूरा अंश दिखाएँ
पंडित पद्मसिंह के चार-पांच मास के सदुपयोग का यह फल हुआ कि २०-२५ वेश्याओं ने अपनी लड़कियों को अनाथालय में भेजना स्वीकार कर लिया। तीन वेश्याओं ने अपनी सारी सम्पत्ति अनाथालय के निमित्त अर्पण कर दो, पाँच वेश्याएँ निकाह करने पर राजी हो गई।
सच्ची हिताकांक्षा कभी निष्फल नहीं होती।
अगर समाज को विश्वास हो जाय कि आप उसके सच्चे सेवक हैं, आप उनका उद्धार करना चाहने है, आप निःस्वार्थ है तो वह आपके पीछे चलने को तैयार हो जाता है। लेकिन यह विश्वास सच्चे सेवाभावके बिना कभी प्राप्त नहीं होता। जब तक अन्त करण …
अध्याय ५६
मानव प्रकृति को दबाव से कितनी घृणा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जमींदारो के विरुद्ध खड़ा कर दे। उसने मन से कहा, यह लोग जमींदारो सत्वों को मिटाना चाहते है। देवभाव से हो प्रेरित होकर इन लोगो ने यह संस्था खोलने का विचार किया है, तो हम लोगोंको भी सतर्क हो जाना चाहिये,हमको अपनी रक्षा करनी चाहिये।
मानव प्रकृति को दबाव से कितनी घृणा है।
सदनने यहांँ ठहरना व्यर्थ समझा। नौ बज गये थे। वह घरको लौटा।
देवता की मूरत टूटकर फिर नहीं जुड़ती।
पूरा अंश दिखाएँ
भामा—चलो, वह बड़ी ने नेम-धरम से रहने वाली है। सात घाट का पानी पीके आज नेमवाली बनी है।
देवता की मूरत टूटकर फिर नहीं जुड़ती।
वह अब देवी बन जाय तब भी मैं उसका विश्वास न करूँ।
अकेलापन किसे कहते हैं, यह उसे आज मालूम हुआ।
पूरा अंश दिखाएँ
उसने बेहोशी के बाद होश में आने वाले मनुष्य के समान इधर-उधर चौंककर देखा। चारों ओर सन्नाटा था, गहरा अन्धकार छाया हुआ था, केवल सियार अपना राग अलाप रहे थे। यहाँ मैं अकेली हूँ, यह सोचकर सुमन के रोए खड़े हो गये।
अकेलापन किसे कहते हैं, यह उसे आज मालूम हुआ।
लेकिन यह जानते हुए भी कि यहाँ कोई नहीं है। मैं ही अकेली हूँ। उसे अपने चारों ओर नीचे ऊपर नाना प्रकार के जीव आकाश में चलते हुए दिखाई देते थे। यहाँ तक कि उसने घबड़ाकर आँखे बन्द कर लीं। निर्धनता कल्पना को अत्यंत रचनाशील …
निर्धनता कल्पना को अत्यंत रचनाशील बना देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… यह उसे आज मालूम हुआ। लेकिन यह जानते हुए भी कि यहाँ कोई नहीं है। मैं ही अकेली हूँ। उसे अपने चारों ओर नीचे ऊपर नाना प्रकार के जीव आकाश में चलते हुए दिखाई देते थे। यहाँ तक कि उसने घबड़ाकर आँखे बन्द कर लीं।
निर्धनता कल्पना को अत्यंत रचनाशील बना देती है।
सुमन सोचने लगी, मैं कैसी अभागिनी हूँ। और तो और अपनी सगी बहन भी अब मेरी सूरत नहीं देखना चाहती। उसे कितना अपनाना चाहा, पर वह अपनी न हुई। मेरे सिर कलंक का टीका लग गया और वह अब धोने से नहीं धुल सकता। मैं …
सेवासदन मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।