Doomreader

Sharab Ki Dukan, Premchand ki kahani

शराब की दुकान

लेखक: प्रेमचंद

संग्रह समर यात्रा, क्रम 6, कुल 7 में से

शराब की दुकान मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

कहानी की शुरुआत

कांग्रेस-कमेटी में यह सवाल पेरा था-शराब और ताड़ी को दूकानों पर कौन धरना देने जाय ! कमेटी के पच्चीस मेम्बर सिर झुकाये बैठे थे ; पर किसी के मुंह से बात न निकलती थी। मुआमला बड़ा नाजुक था। पुलीस के हाथों गिरफ्तार हो जाना, तो ज़्यादा मुश्किल बात न थी। पुलीस के कर्मचारी अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हैं। क्यों अच्छे और बुरे तो सभी जगह होते हैं ; लेकिन पुलीस के अफ़सर कुछ लोगों को छोड़कर,सभ्यता से इतने खाली नहीं होते कि जाति और देश पर जान देनेवालों के साथ दुर्व्यवहार करें; लेकिन नशेबाज़ों में यह जिम्मेदारी कहाँ ? उनमें तो अधिकांश ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें घुड़की-धमकी के सिवा और किसी शक्ति के सामने झुकने की आदत नहीं। मारपीट से नशा हिरन हो सकता है; शांतिवादियों के लिए तो वह दरवाज़ा बन्द है। तब कौन इस ओखली में सिर दे ? कौन पियक्कड़ों की गालियां खाय ? बहुत सम्भव है कि वे हाथा-पाई कर बैठे। उनके हाथों पिटना किसे मंजूर हो सकता था ? फिर पुलीसवाले भी बैठे तमाशा न देखेंगे। उन्हें और भी भड़काते रहेंगे। पुलीस की शह पाकर ये नशे के बन्दे जो कुछ न कर डाले, वह थोड़ा! ईट का जवाब पत्थर से दे नहीं सकते और इस समुदाय पर विनती का कोई असर नहीं!

एक मेम्बर ने कहा---मेरे विचार में तो इन जातों में पंचायतों को फिर सँभालना चाहिए। इधर हमारी लापरवाही से उनकी पंचायतें निर्जीव हो गई हैं। इसके सिवा मुझे तो और कोई उपाय नहीं सूझता।

सभापति ने कहा---हाँ, यह एक उपाय है। मैं इसे नोट किये लेता हूँ,पर धरना देना ज़रूरी है।

यहाँ से आगे पढ़ें

शराब की दुकान मुफ़्त सुनें

शराब की दुकान मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

यह कहाँ है

शराब की दुकान प्रेमचंद के संग्रह समर यात्रा में है, क्रम 6, कुल 7 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।

समर यात्रा EPUB में डाउनलोड करें

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।

प्रेमचंद की और रचनाएँ

प्रेमचंद की कहानियाँ