सिपाही को अपनी लाल पगड़ी पर, सुंदरी को अपने गहनों पर और वैद्य को अपने सामने बैठे हुए रोगियों पर जो घमंड होता है, वही किसान को अपने खेतों को लहराते हुए देखकर होता है। झींगुर अपने ऊख के खेतों को देखता, तो उस पर नशा-सा छा जाता! तीन बीघे ऊख थी। इससे छः सौ रुपए तो अनायास ही मिल जायँगे। और जो कहीं भगवान् ने डाँड़ी तेज़ कर दी, तो फिर क्या पूछना। दोनो बैल बुड्ढे हो गये। अब की नई गोई बटेसर के मेले से ले आवेगा। कहीं दो बीघे खेत और मिल गये, तो लिखा लेगा। रुपयों की क्या चिंता है। बनिये अभी से उसकी खुशामद करने लगे थे। ऐसा कोई न था, जिसने उससे गाँव में लड़ाई न की हो। वह अपने आगे किसी को कुछ समझता ही न था।
Mukti Marg, Premchand ki kahani
मुक्ति-मार्ग
लेखक: प्रेमचंद
मुक्ति-मार्ग मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।
कहानी की शुरुआत
मुक्ति-मार्ग मुफ़्त सुनें
मुक्ति-मार्ग मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।
ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।
यह कहाँ है
मुक्ति-मार्ग प्रेमचंद के संग्रह प्रेम-द्वादशी में है, क्रम 9, कुल 12 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।
प्रेम-द्वादशी EPUB में डाउनलोड करें
पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।