जब नमक का नया विभाग बना और ईश्वरदत्त वस्तु के व्यवहार करने का निषेध हो गया तो लोग चोरी छिपे इसका व्यापार करने लगे। अनेक प्रकार के छल प्रपंचों का सूत्रपात हुआ, कोई घूस से काम निकालता था, कोई चालाकी से। अधिकारियों के पौबारह थे। पटवारीगिरीका सर्वसम्मानित पद छोड़ छोड़कर लोग इस विभाग की बरकन्दाजी करते थे। इसके दारोगा पद के लिए तो वकीलों का भी जी ललचता था। यह वह समय था जब अङ्गरेजी शिक्षा और ईसाई मत को लोग एक ही वस्तु समझते थे। फारसी का प्राबल्य था। प्रेम की कथाएँ और शृंगार रस के काव्य पढ़ कर फारसीदाँ लोग सर्वोच्च पदों पर नियुक्त हो जाया करते थे। मुंशी वंशीधर भी जुलेखकी विरह-कथा समाप्त करके मजनू और फरहादके प्रेम-वृत्तान्त को नल और नील की लड़ाई और अमेरिका के आविष्कार से अधिक महत्त्वकी बातें समझते हुए रोजगार की खोज में निकले। उनके पिता एक अनुभवी पुरुष थे। समझाने लगे, बेटा घर की दुर्दशा देख रहे हो। ऋण के बोझसे दबे हुए हैं। लड़कियाँ हैं, वह घास-फूस की तरह बढ़ती चली जाती हैं। मैं करारेपरका वृक्ष हो रहा हूँ, न मालूम कब गिर पड़ूँ। अब तुम्हीं घर के मालिक-मुख्तार हो। नौकरीमे ओहदे की ओर ध्यान मत देना, यह तो पीरका मजार है। निगाह चढावे और चादरपर रखनी चाहिये। ऐसा काम ढूँढ़ना जहां कुछ ऊपरी आय हो। मासिक वेतन तो पूर्णमासीका चांद है, जो एक दिन दिखाई देता है और फिर घटते-घटते लुप्त हो जाता है। ऊपरी आय बहता हुआ स्रोत है जिससे सदैव प्यास बुझती है। वेतन मनुष्य देता है, इसीसे उसमें वृद्धि नहीं होती। ऊपरी आमदनी ईश्वर देता है। …
Namak Ka Daroga, Premchand ki kahani
नमक का दारोगा
लेखक: प्रेमचंद
नमक का दारोगा मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।
कहानी की शुरुआत
नमक का दारोगा मुफ़्त सुनें
नमक का दारोगा मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।
ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।
यह कहाँ है
नमक का दारोगा प्रेमचंद के संग्रह सप्तसरोज में है, क्रम 5, कुल 7 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।
सप्तसरोज EPUB में डाउनलोड करें
पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।