Doomreader

Pariksha, Premchand ki kahani

परीक्षा

लेखक: प्रेमचंद

संग्रह सप्तसरोज, क्रम 7, कुल 7 में से

परीक्षा मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

कहानी की शुरुआत

जब रियासत देवगढ़के दीवान सरदार सुजानसिंह बूढ़े हुए तो परमात्माकी याद आयी। जाकर महाराजसे विनय की कि दीनबन्धु दासने श्रीमान्की सेवा चालीस साल तक की, अब मेरी अवस्था भी ढल गई, राज-काज संभालनेकी शक्ति नहीं रही। कहीं भूल-चूक हो जाय तो बुढ़ापेमें दाग लगे। सारी जिन्दगीकी नेकनामी मिट्टीमें मिल जाय।

राजा साहब अपने अनुभवशील, नीतिकुशल दीवानका वड़ा आदर करते थे। बहुत समझाया, लेकिन जब दीवान साहबने न माना तो हारकर उनकी प्रार्थना स्वीकार कर ली। पर, शर्त यह लगा दी कि रियासतके लिये नया दीवान आप हीको खोजना पड़ेगा।

दूसरे दिन देशके प्रसिद्ध प्रसिद्ध पत्रोंमें यह विज्ञापन निकला कि देवगढ़के लिये एक सुयोग्य दीवानकी जरूरत है। जो सज्जन अपनेको इस पदके योग्य समझे वे वर्त्तमान दीवान सरदार सुजानसिंहकी सेवामें उपस्थित हों। यह जरूरी नहीं है कि वे ग्रेजुएट हों, मगर हृष्ट-पुष्ट होना आवश्यक है, मन्दाग्निके मरीज- को यहांतक कष्ट उठानेकी कोई जरूरत नहीं, एक महीने तक उम्मीदवारों की रहन सहन, आचार-विचारकी देख-भाल की जायगी, विद्याका कम, परन्तु कर्त्तव्यका अधिक विचार किया जायगा। जो महाशय इस परीक्षामें पूरे उतरेगे वे इस उच्च पदपर सुशोभित होंगे।

यहाँ से आगे पढ़ें

परीक्षा मुफ़्त सुनें

परीक्षा मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

यह कहाँ है

परीक्षा प्रेमचंद के संग्रह सप्तसरोज में है, क्रम 7, कुल 7 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।

सप्तसरोज EPUB में डाउनलोड करें

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।

प्रेमचंद की और रचनाएँ

प्रेमचंद की कहानियाँ