Doomreader

Durga Ka Mandir, Premchand ki kahani

दुर्गा का मन्दिर

लेखक: प्रेमचंद

संग्रह प्रेम-द्वादशी, क्रम 4, कुल 12 में से

दुर्गा का मन्दिर मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

कहानी की शुरुआत

बाबू व्रजनाथ कानून पढ़ने में मग्न थे, और उनके दोनों बच्चे लड़ाई करने में। श्यामा चिल्लाती, कि मुन्नू मेरी गुड़िया नहीं देता। मुन्नू रोता था, कि श्यामा ने मेरी मिठाई खा ली।

व्रजनाथ ने क्रुद्ध होकर भामा से कहा—तुम इन दुष्टों को यहाँ से हटाती हो कि नहीं? नहीं तो मैं एक-एक की खबर लेता हूँ।

भामा चूल्हे में आग जला रही थी; बोली—अरे तो अब क्या सन्ध्या को भी पढ़ते ही रहोगे? ज़रा दम तो ले लो।

व्रज॰—उठा तो न जायगा; बैठी-बैठी वहीं से कानून बघारोगी! अभी एक-आध को पटक दूँगा, तो वहीं से गरजती हुई आओगी, कि हाय हाय! बच्चे को मार डाला!

भामा—तो मैं कुछ बैठी या सोई तो नहीं हूँ। ज़रा एक घड़ी तुम्हीं लड़कों को बहलाओगे, तो क्या होगा! कुछ मैंने ही तो उनकी नौकरी नहीं लिखाई।

व्रजनाथ से कोई जवाब न देते बन पड़ा। क्रोध पानी के समान बहाव का मार्ग न पाकर और भी प्रबल हो जाता है। यद्यपि व्रजनाथ नैतिक सिद्धान्तों के ज्ञाता थे; पर उनके पालन में इस समय कुशल न दिखाई दी। मुद्दई और मुद्दालेह, दोनों को एक ही लाठी हाँका, और दोनों को रोते-चिल्लाते छोड़ कानून का ग्रन्थ बगल में दबा कॉलेज-पार्क की राह ली।

यहाँ से आगे पढ़ें

दुर्गा का मन्दिर मुफ़्त सुनें

दुर्गा का मन्दिर मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

यह कहाँ है

दुर्गा का मन्दिर प्रेमचंद के संग्रह प्रेम-द्वादशी में है, क्रम 4, कुल 12 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।

प्रेम-द्वादशी EPUB में डाउनलोड करें

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।

प्रेमचंद की और रचनाएँ

प्रेमचंद की कहानियाँ