Doomreader

Rajya Bhakt, Premchand ki kahani

राज्य-भक्त

लेखक: प्रेमचंद

संग्रह प्रेम पंचमी, क्रम 3, कुल 5 में से

राज्य-भक्त मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

कहानी की शुरुआत

संध्या का समय था। लखनऊ के बादशाह नासिरुद्दीन अपने मुसाहबो और दरबारियों के साथ बाग की सैर कर रहे थे। उनके सिर पर रत्न-जटित मुकुट की जगह अँगरेज़ी टोपी थी। वस्त्र भी अँगरेज़ी ही थे। मुसाहबों में पाँच अँगरेज़ थे। उनमें से एक के कंधे पर सिर रखकर बादशाह चल रहे थे। चार-पाँच हिदुस्थानी भी थे। उनमे एक राजा बख्तावरसिंह थे। वह बादशाही सेना के अध्यक्ष थे। उन्हे सब लोग ‘जेन- रल’ कहा करते थे। वह अधेड़ आदमी थे। शरीर ख़ूब गठा हुआ था। लखनवी पहनाव उन पर बहुत सजता था। मुख से विचारशीलता झलक रही थी। दूसरे महाशय का नाम रोशनुद्दौला था। यह राज्य के प्रधान मंत्री थे। बड़ी बड़ी मुँँछें और नाटा डील था, जिसे ऊँचा करने के लिये वह तनकर चलते थे। नेत्रों से गर्व टपक रहा था। शेष लोगों में एक कोतवाल था, और दो बादशाह के रक्षक। यद्यपि अभी १९वी शताब्दी का प्रारंभ ही था, पर बादशाह ने अँगरेजी रहन-सहन अख्तियार कर लिया था। भोजन भी प्रायः अँगरेजी ही करते थे। अँँगरेज़ों पर उनका असीम विश्वास था। वह सदैव उनका पक्ष लिया करते। मजाल न थी कि कोई बड़े-से-बड़ा राजा या राज-कर्मचारी किसी अँगरेज से बराबरी करने का साहस कर सके।

यहाँ से आगे पढ़ें

राज्य-भक्त मुफ़्त सुनें

राज्य-भक्त मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

यह कहाँ है

राज्य-भक्त प्रेमचंद के संग्रह प्रेम पंचमी में है, क्रम 3, कुल 5 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।

प्रेम पंचमी EPUB में डाउनलोड करें

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।

प्रेमचंद की और रचनाएँ

प्रेमचंद की कहानियाँ