Doomreader

Sajjanta Ka Dand, Premchand ki kahani

सज्जनता का दंड

लेखक: प्रेमचंद

संग्रह सप्तसरोज, क्रम 3, कुल 7 में से

सज्जनता का दंड मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

कहानी की शुरुआत

साधारण मनुष्यकी तरह शाहजहांपुरके डिस्ट्रिक्ट इंजीनियर सरदार शिवसिंह में भी भलाइयां और बुराइयां दोनों ही वर्तमान थीं। भलाई यह थी कि उनके यहां न्याय और दया में कोई अन्तर न था। बुराई यह थी कि वे सर्वथा निर्लोभ और निःस्वार्थ थे। भलाईने मातहतोंको निडर और आलसी बना दिया था, बुराई के कारण उस विभागके सभी अधिकारी उनकी जानके दुश्मन बन गये थे।

प्रातःकाल का समय था। वे किसी पुलकी निगरानी के लिए तैयार खड़े थे। मगर साईस अभीतक मीठी नींद ले रहा था। रात को उसे अच्छी तरह सहेज दिया गया था कि पौ फटने पहले गाड़ी तैयार कर लेना। लेकिन सुबह भी हुई, सूर्य भगवान दर्शन भी दिये, शीतल किरणों में गरमी भी आई, पर साईस की नींद अभीतक नहीं टूटी।

सरदार साहब खडे़-खडे़ थककर एक कुर्सीपर बैठ गये। साईस तो किसी तरह जागा, परन्तु अर्दलीके चपरासियों का पता नहीं। जो महाशय डाक लेने गये वे एक ठाकुरद्वार में खड़े चरणामृतकी प्रतीक्षा कर रहे थे। जो ठेकेदार को बुलाने गये थे वे बाबू रामदासकी सेवा मे बैठे गांजेका दम लगा रहे थे। धूप तेज होती जाती थी। सरदार साहब झुंझलाकर मकान में चले गये और अपनी पत्नी से बोले, इतना दिन चढ़ आया, अभी तक एक चपरासी का भी पता नहीं। इनके मारे तो मेरे नाक में दम आ गया।

पत्नीने दीवार की ओर देखकर दीवार से कहा, यह सब उन्हें सिर चढ़ानेका फल है।

सरदार साहब चिढ़कर बोले, तो क्या करूं, उन्हें फांसी दे दूँ?

यहाँ से आगे पढ़ें

सज्जनता का दंड मुफ़्त सुनें

सज्जनता का दंड मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

यह कहाँ है

सज्जनता का दंड प्रेमचंद के संग्रह सप्तसरोज में है, क्रम 3, कुल 7 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।

सप्तसरोज EPUB में डाउनलोड करें

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।

प्रेमचंद की और रचनाएँ

प्रेमचंद की कहानियाँ