Doomreader

सप्तसरोज

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Saptasaroj

लंबाई: 22,822 शब्द, लगभग 91 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

कहानियाँ

सप्तसरोज मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

प्रेमचंद की सात कहानियों का संग्रह, जिसमें बड़े घर की बेटी और पंच परमेश्वर जैसी कहानियाँ हैं। प्रेमचंद का कहानी संग्रह।

इसमें मशहूर रचनाएँ

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

बड़े घर की बेटी

सप्तसरोज

बड़े घरकी बेटी

————o————

बेनीमाधव सिंह गौरीपुर गांवके जमींदार और नम्बरदार थे। उनके पितामह किसी समय बड़े धन्यधान्य सम्पन्न थे। गांव का पक्का तालाब और मन्दिर, जिनकी अब मरम्मत भी मुश्किल थी, उन्हींके कीर्त्तिस्तम्भ थे। कहते हैं, इस दरवाजेपर हाथी झूमता था, अब उसकी जगह एक बूढ़ी भैंस थी, जिसके शरीरपे पंजरके सिवा और कुछ शेष न रहा था। पर दूध शायद बहुत देती थी, क्योंकि एक-न-एक आदमी हांडी लिये उसके सिरपर सवार ही रहता था। बेनीमाधव सिंह अपनी आधीसे अधिक सम्पत्ति वकीलोंकी भेंट कर चुके थे। उनकी वर्तमान आय वार्षिक एक हजारसे अधिक न थी। ठाकुर साहबके दो बेटे थे। बड़ेका नाम श्रीकण्ठ सिंह था। उन्होंने बहुत दिनोंतक परिश्रम और उद्योग के बाद बी॰ ए॰ की डिग्री प्राप्त की थी। अब एक दफ्तरमें नौकर थे। छोटा लड़का लालबिहारीसिंह दोहरे बदनका सजीला जवान था। मुखड़ा भरा हुआ, चौड़ी छाती, भैंसका दो सेर ताजा दूध वह सवेरे उठ पी जाता था । श्रीकंठ सिंहकी दशा उसके बिल्कुल विपरीत थी। इन नेत्रप्रिय गुणोंको उन्होंने इन्हीं दो अक्षरोंपर न्यौछावर कर दिया था। इन दो अक्षरोंने इनके शरीरको निर्बल और चेहरेको कान्तिहीन बना दिया था। इसीसे वैद्यक ग्रंथोंपर उनका विशेष प्रेम था। आयुर्वेदिक औषधियोंपर उनका अधिक विश्वास था। सांझ-सबेरे उनके कमरेसे प्रायः खरलकी सुरीली कर्णमधुर ध्वनि सुनाई दिया करती थी। लाहौर और कलकत्ते के वैद्योंसे बड़ी लिखा-पढ़ी रहती थी।

श्रीकण्ठ इस अंग्रेजी डिग्री के अधिपति होनेपर भी अंग्रेजी सामाजिक प्रथाओं के विशेष प्रेमी न थे। बल्कि वह बहुधा बडे़ जोर से उनकी निन्दा और तिरस्कार किया करते थे। इसीसे गांव में उनका बड़ा सम्मान था। दशहरेके दिनोंमे वह बडे़ उत्साहसे रामलीलामें सम्मिलित होते और स्वयं किसी-न-किसी पात्रका पार्ट लेते। गौरीपुरमें रामलीलाके वे ही जन्मदाता थे। प्राचीन हिन्दू सभ्यताका गुणगान उनकी धार्मिकता का प्रधान अङ्ग था। सम्मिलित कुटुम्ब-प्रथाके तो वे एकमात्र उपासक थे।

यहाँ से आगे पढ़ें

बड़े घर की बेटी

२

एक दिन दोपहर के समय लालबिहारी सिंह दो चिडियाँ लिये हुए आया और भावज से कहा, जल्दी से पका दो, मुझे भूख लगी है। आनन्दी भोजन बनाकर इनकी राह देख रही थी। अब नया नया व्यंजन बनाने बैठी। हांंडीमें देखा तो घी पावभर से अधिक न था। बड़े घरकी बेटी, किफायत क्या जाने। उसने सब घी मासमें डाल दिया। लालबिहारी खाने बैठा तो दाल में घी न था, बोला, दालमें घी क्यों नहीं छोडा?

आनन्दीने कहा, घी सब मांसमें पड़ गया। लालबिहारा जोरसे बोला, अभी परसों घी आया है, इतनी जल्दी उठ गया।

आनन्दीने उत्तर दिया, आज तो कुल पावभर रहा होगा। वह सब मैंने मांस में डाल दिया।

जिस तरह सूखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह क्षुघासे बावला मनुष्य जरा जरासी बातपर तिनक जाता हैं। लालबिहारी को भावजकी यह ढिठाई बहुत बुरी मालूम हुई। तिनककर बोला, मैकेमें तो चाहे घी की नदी बहती है।

स्त्री गालियां सह लेती है, मार भी सह लेती है, पर मैके की निन्दा उससे नहीं सही जाती। आनन्दी मुँँह फेरकर बोली, हाथी मरा भी तो नौ लाख का,वहा इतना घी नित्य नाई कहार खा जाते हैं।

लालबिहारी जल गया,थाली उठाकर पटक दी और बोला जी चाहता है कि जीभ पकड़कर खींच लूँ।

आनन्दीको भी क्रोध आया। मुँँह लाल हो गया, बोली, वह होते तो आज इसका मजा चखा देते।

अब अपढ़, उजद्द ठाकुर से न रहा गया। उसकी स्त्री एक साधारण जमीन्दार की बेटी थी। जब जी चाहता उसपर हाथ साफ कर लिया करता था। उसने खडाऊँ उठाकर आनन्दी की ओर जोरसे फेंकी और बोला, जिसके गुमानपर भूली हुई हो, उसे भी देखूँँगा और तुम्हें भी।

यहाँ से आगे पढ़ें

नमक का दारोगा

नमकका दारोगा

१

जब नमक का नया विभाग बना और ईश्वरदत्त वस्तु के व्यवहार करने का निषेध हो गया तो लोग चोरी छिपे इसका व्यापार करने लगे। अनेक प्रकार के छल प्रपंचों का सूत्रपात हुआ, कोई घूस से काम निकालता था, कोई चालाकी से। अधिकारियों के पौबारह थे। पटवारीगिरीका सर्वसम्मानित पद छोड़ छोड़कर लोग इस विभाग की बरकन्दाजी करते थे। इसके दारोगा पद के लिए तो वकीलों का भी जी ललचता था। यह वह समय था जब अङ्गरेजी शिक्षा और ईसाई मत को लोग एक ही वस्तु समझते थे। फारसी का प्राबल्य था। प्रेम की कथाएँ और शृंगार रस के काव्य पढ़ कर फारसीदाँ लोग सर्वोच्च पदों पर नियुक्त हो जाया करते थे। मुंशी वंशीधर भी जुलेखकी विरह-कथा समाप्त करके मजनू और फरहादके प्रेम-वृत्तान्त को नल और नील की लड़ाई और अमेरिका के आविष्कार से अधिक महत्त्वकी बातें समझते हुए रोजगार की खोज में निकले। उनके पिता एक अनुभवी पुरुष थे। समझाने लगे, बेटा घर की दुर्दशा देख रहे हो। ऋण के बोझसे दबे हुए हैं। लड़कियाँ हैं, वह घास-फूस की तरह बढ़ती चली जाती हैं। मैं करारेपरका वृक्ष हो रहा हूँ, न मालूम कब गिर पड़ूँ। अब तुम्हीं घर के मालिक-मुख्तार हो। नौकरीमे ओहदे की ओर ध्यान मत देना, यह तो पीरका मजार है। निगाह चढावे और चादरपर रखनी चाहिये। ऐसा काम ढूँढ़ना जहां कुछ ऊपरी आय हो। मासिक वेतन तो पूर्णमासीका चांद है, जो एक दिन दिखाई देता है और फिर घटते-घटते लुप्त हो जाता है। ऊपरी आय बहता हुआ स्रोत है जिससे सदैव प्यास बुझती है। वेतन मनुष्य देता है, इसीसे उसमें वृद्धि नहीं होती। ऊपरी आमदनी ईश्वर देता है। इसीसे उसमे बरकत होती है। तुम स्वयं विद्वान् हो, तुम्हें क्या समझाऊँ। इस विषय मे विवेककी बडी आवश्यकता है। मनुष्यको देखो, उसकी आवश्यकता को देखो और अवसर देखो, उसके उपरान्त जो उचित समझो, करो। गरजवाले आदमी के साथ कठोरता करने में लाभ-ही-लाभ है। लेकिन बेगरजको दांवपर पाना जरा कठिन है।

यहाँ से आगे पढ़ें

नमक का दारोगा

पड़ोसियों के हृदयोंमें शूल उठने लगी।

२

जाडे के दिन थे और रात का समय। नमक सिपाही, चौकीदार नशे में मस्त थे। मुंशी वंशीधर को यहाँ आये अभी छ: महीनों से अधिक न हुए थे, लेकिन इस थोडे समय मे ही उन्होंने अपनी कार्य-कुशलता और उत्तम आचार से अफसरो को मोहित कर लिया था। अफसर लोग उनपर बहुत विश्वास करने लगे। नमक के दफ्तर से एक मील पूर्व की ओर जमुना बहती थी उसपर नावों का एक पुल बना हुआ था। दारोगा जी किवाड बन्द किये मीठी नींद सोते थे। अचानक आस खुली तो नदी के प्रवाह की जगह गाड़ियों की गड़गडाहट तथा मल्लाहों का कोलाहल सुनायी दिया। उठ बैठे। इतनी रात गये गाडिया क्यों नदी के पार जाती है? अवश्य कुछ न कुछ गोलमाल है। तर्क ने भ्रम को पुष्ट किया। परदी पहनी, तमचा जेब में रखा और बात-की बातम घोडा बढाते हुए पुलपर आ पहुँचे। गाडियों को एक लम्बी कतार पुलके पार जाते देखी। डाटकर पूछा, किसकी गाडिया हैं ?

थोड़ी देर तक सन्नाटा रहा। आदमियों मे कुछ कानाफूसी हुई,तब आगे वाले ने कहा-पण्डित अलोपीदीन की।

"कौन पण्डित अलोपीदीन?"

"दाताग जके।"

मुंशी वंशीधर चोंके। पण्डित अलोपीदीन इस इलाके सबसे प्रतिष्ठित जमींदार थे। लाखों रुपये का लेन देन करते थे, इधर छोटे से बड़े कौन ऐसे थे जो उनके ऋणी न हों। व्यापार भी बड़ा लम्बा चौडा था। बड़े चलते-पुरजे आदमी थे। अंगरेज अफसर उनके इलाकेमें शिकार खेलने आते और उनके मेहमान होते। बारहों मास सदाव्रत चलता था।

यहाँ से आगे पढ़ें

नमक का दारोगा

पण्डित अलोपीदीन का लक्ष्मी जी पर अखंड विश्वास था। वह कहा करते थे कि संसारका तो कहना ही क्या, स्वर्ग में भी लक्ष्मी का ही राज्य है। उनका यह कहना यथार्थ ही था। न्याय और नीति सब लक्ष्मी के ही खिलौने हैं, इन्हे वह जैसे चाहती नचाती है। लेटे-ही-लेटे गर्वसे बोले, चलो हम आते हैं। यह कह कर पण्डित जी ने बड़ी निश्चिन्तता से पान के बीड़े लगाकर खाये। फिर लिहाफ ओढ़े हुए दारोगा के पास आकर बोले, बाबूजी आशीर्वाद। कहिये, हमसे ऐसा कौन सा अपराध हुआ कि गाड़ियां दी गयीं। हम ब्राह्मणोंपर तो आपकी कृपादृष्टि रहनी चाहिये।

वंशीघर रुखाईसे बोले, सरकारी हुक्म।

पं॰ अलोपीदीनने हंसकर कहा, हम सरकारी हुक्मको नहीं जानते और न सरकारको। हमारे सरकार तो आप ही हैं। हमारा और आपका तो घरका मामला है, हम कभी आपसे बाहर हो सकते हैं? आपने व्यर्थका कष्ट उठाया। यह हो नहीं सकता कि इधरसे जाय और इस घाटके देवताको भेट न चढ़ावे। मैं तो आपकी सेवामें स्वयं ही आ रहा था। वंशीधरपर इस ऐश्वर्यकी मोहिनी वंशीका कुछ प्रभाव न पड़ा। ईमानदारीकी नई उमंग थी। कड़ककर बोले, हम उन नमकहरामोंमे नहीं हैं जो कौडियों पर अपना ईमान बेचते फिरते हैं। आप इस समय हिरासतमें हैं। सवेरे आपका कायदेके अनुसार चालान होगा। बस, मुझे अधिक बातोंकी फुर्सत नहीं है। जमादार बदलू सिंह। तुम इन्हें हिरासत में ले चलो, मैं हुक्म देता हूं।

पण्डित अलोपीदीन स्तम्भित हो गये। गाड़ीवानोंमें हलचल मच गयी। पडितजीके जीवनमें कदाचित यह पहला ही अवसर था कि पडितजीको ऐसी कठोर बातें सुननी पड़ी।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

बड़े घरकी बेटी, किफायत क्या जाने।

बड़े घर की बेटीयहाँ से आगे पढ़ें

दूसरों को उपदेश देना भी कितना सहज है।

बड़े घर की बेटीयहाँ से आगे पढ़ें

ईर्ष्या में अग्नि है। परन्तु अग्नि का गुण उसमें नहीं। वह हृदय को फैलाने के बदले और भी संकीर्ण कर देती है।

सौतयहाँ से आगे पढ़ें

इन्जिनियरों का ठेकेदारो से कुछ वैसा ही सम्बन्ध है जैसा मधुमक्खियों का फूलों से।

सज्जनता का दंडयहाँ से आगे पढ़ें

निर्बल आत्माओंं में सच्चाई का प्रकाश जुगनू की चमक है।

सज्जनता का दंडयहाँ से आगे पढ़ें

इतना पुराना मित्रतारूपी वृक्ष सत्य का एक हल्का झोंका भी न सह सका। सचमुच वह बालूही की जमीन पर खडा था।

पंच परमेश्वरयहाँ से आगे पढ़ें

अच्छे कामों की सिद्धि में बड़ी देर लगती है, पर बुरे कामों की सिद्धि में यह बात नहीं।

पंच परमेश्वरयहाँ से आगे पढ़ें

ऊपरी आय बहता हुआ स्रोत है जिससे सदैव प्यास बुझती है।

नमक का दारोगायहाँ से आगे पढ़ें

धमने धनको पैरोंतले कुचल डाला।

नमक का दारोगायहाँ से आगे पढ़ें

मुझे इस समय एक अयोग्य मनुष्य की ही जरूरत है।

नमक का दारोगायहाँ से आगे पढ़ें

सप्तसरोज की सभी 22 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. बड़े घर की बेटी
  2. सौत
  3. सज्जनता का दंड
  4. पंच परमेश्वर
  5. नमक का दारोगा
  6. उपदेश
  7. परीक्षा

सप्तसरोज मुफ़्त सुनें

सप्तसरोज मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

सप्तसरोज मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

प्रेमचंद की और रचनाएँ

सप्तसरोज जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।