गंगू को लोग ब्राह्मण कहते हैं और वह अपने को ब्राह्मण समझता भी है। मेरे सईस और खिदमतगार मुझे दूर से सलाम करते है। गंगू मुझे कभी सलाम नहीं करता। वह शायद मुझसे पालागन की आशा रखता है। मेरा जूठा गिलास कभी हाथ से नहीं छूता, ओर न मेरी कभी इतनी हिम्मत हुई कि उससे पंखा झलने को कहूँ। जब मैं पसीने से तर होता हूँ और वहाँ कोई दूसरा आदमी नहीं होता, तो गंगू आप-ही-आप पंखा उठा लेता है। लेकिन उसकी मुद्रा से यह भाव स्पष्ट प्रकट होता है कि मुझ पर कोई एहसान कर रहा है और मैं भी न-जाने क्यों फौरन ही उसके हाथ से पखा छीन लेता हूँ। उग्र स्वभाव का मनुष्य है। किसी की बात नहीं सह सकता। ऐसे बहुत कम आदमी होंगे, जिनसे उसकी मित्रता हो , पर सईस और खिदमतगार के साथ बैठना शायद वह अपमानजनक समझता है। मैंने उसे किसीसे मिलते-जुलते नहीं देखा। आश्चर्य यह है कि उसे भंग-बूटी से प्रेम नहीं, जो इस श्रेणी के मनुष्यों में एक असाधारण गुण है। मैंने उसे कभी पूजा पाठ करते या नदी मे स्नान करने जाते नहीं देखा। विलकुल निरक्षर है , लेकिन फिर भी वह ब्राह्मण है और चाहता है कि दुनिया उसको प्रतिष्ठा और सेवा करे और क्यो न चाहे ? जब पुरुषाओ को पैदा की हुई सम्पत्ति पर आज भी लोग अधिकार जमाये हुए हैं और उसी शान से, मानो खुद पैदा की हो, तो वह क्यो उस प्रतिष्ठा और सम्मान को त्याग दे, जो उसके पुरुषाओं ने संचय किया था ? यह उसकी बपौती है।
Balak, Premchand ki kahani
बालक
लेखक: प्रेमचंद
बालक मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।
कहानी की शुरुआत
यहाँ से आगे पढ़ें
बालक मुफ़्त सुनें
बालक मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।
ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।
यह कहाँ है
बालक प्रेमचंद के संग्रह मानसरोवर 2 में है, क्रम 17, कुल 26 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।
मानसरोवर 2 EPUB में डाउनलोड करें
पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।