Doomreader

मानसरोवर 2

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Mansarovar 2

लंबाई: 1,09,195 शब्द, लगभग 437 पन्ने, पढ़ने में लगभग 8 घंटे

कहानियाँ

मानसरोवर 2 मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

प्रेमचंद की कहानियाँ, जिनमें गाँव, शहर और आम लोगों का जीवन है। उनकी कहानियों के संग्रह मानसरोवर का यह दूसरा भाग है।

इसमें मशहूर रचनाएँ

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ कुसुम‌

कुसुम

‌साल-भर की बात है, एक दिन शाम को हवा खाने जा रहा था कि महाशय नवीन से मुलाक़ात हो गईं । मेरे पुराने दोस्त हैं, बड़े बेतकल्लुफ़ और मनचले । आगरे में मकान है, अच्छे कवि हैं । उनके कवि-समाज में कई बार शरीक हो चुका हूँ। ऐसा कविता का उपासक मैंने नहीं देखा । पेशा तो वकालत है, पर डूबे रहते हैं काव्य-चिंतन में। आदमी ज़हीन हैं, मुक़दमा सामने आया और उसकी तह तक पहुँच गये, इसलिए कभी-कभी मुक़दमे मिल जाते हैं, लेकिन कचहरी के बाहर अदालत या मुक़दमे की चर्चा उनके लिए निषिद्ध है । अदालत की चारदीवारी के अन्दर चार-पाँच घण्टे वह वकील होते हैं। चारदीवारी के बाहर निकलते ही कवि हैं सिर से पाँव तक । जब देखिये, कवि-मण्डल जमा है, कवि-चर्चा हो रही है, रचनाएँ सुन रहे हैं, मस्त हो-होकर झूम रहे हैं, और अपनी रचना सुनाते समय तो उन पर एक तल्लीनता-सी छा जाती है। कण्ठ-स्वर भी इतनी मधुर है कि उनके पद वाण की तरह सीधे कलेजे में उतर जाते है । अव्यात्म में माधुर्य की सृष्टि करना, निर्गुण में सगुण की बहार दिखाना उनकी रचनाओं की विशेषता है। वह जब लखनऊ आते हैं, मुझे पहले सूचना दे दिया करते हैं । आज उन्हें अनायास लखनऊ में देखकर मुझे आश्चर्य हुआ । पूछा - आप यहाँ कैसे ? कुशल तो है । मुझे आने की सूचना तक न दी ।

बोले - भाई जान‚ एक जंजाल में फंस गया हूँ । आपको सूचित करने का समय न था । फिर आपके घर को मैं अपना घर समझता हूँ । इसे तकल्लुफ की क्या ज़रूरत है कि आप मेरे लिए, कोई विशेष प्रबन्ध करें । मैं एक जरूरी मुआमले में आपको कष्ट देने आया हूँ । इस वक्त की सैर को स्थगित कीजिए और चलकर मेरी विपत्ति कथा सुनिए ।

यहाँ से आगे पढ़ें

२ खुदाई फौजदार

'जानता हूँ, देख चुका हूँ और रोज देखता हूँ, लेकिन मैं सरकार को दस हजार सालाना टैक्स देता हूँ। पुलिसवालो का आदर-सत्कार भी करता रहता हूँ। अभी जाड़ो से सुपरिटेंडेंट साहब आये थे, तो मैंने कितनी रसद पहुँचाई थी। एक पूरा कनस्तर धी और एक शकर की पूरी बोरो भेज दी थी। यह सब खिलाना- पिलाना किस दिन काम आयेगा ? हाँ, आदमी को सोलहो आने दूसरों के भरोसे न बैठना चाहिए , इसलिए मैंने सोचा है, तुम्हे भी बन्दूक चलाना सिखा दू । हम दोनों बन्दूकें छोड़ना शुरू करेंगे, तो डाकुओं की क्या मजाल है कि अन्दर कदम रख सकें।

प्रस्ताव हास्यजनक था। केसर ने मुस्कराकर कहा-हाँ, और क्या अब आज मैं बन्दूक चलाना सीखूँगी । तुमको जव देखो, हॅसी ही सूझती है।

'इसमे हँसो की क्या बात है ? आजकल तो औरतों को फोजे बन रही हैं। सपाहियों की तरह ओरतें भी कवायद करती हैं, बन्दूक चलाती हैं, मैदानों में खेलती हैं। ओरतों के घर में बैठने का जमाना अब नहीं है।' 'विलायत की औरतें बन्दूक चलाती होंगी, यहाँ की औरते क्या चलायेंगी। हां, हाथ-भर की जवान चाहे चला लें।'

'यहाँ की औरतों ने वहादुरी के जो-जो काम किये हैं, उनसे इतिहास के पन्ने भरे पड़े हैं। आज भी दुनिया उन वृत्तान्तों को पढ़कर चकित हो जाती है।'

'पुराने जमाने की बातें छोडो। तब औरतें बहादुर रही होंगी। आज कौन बहादुरी कर रही है ?

'वाह ! अभी हज़ारों औरतें घर-बार छोड़कर हँसते-हँसते जेल चली गई, यह बहादुरी नही थी ? अभी पंजाब मे हरनाम कुँवर ने अकेले चार सशस्त्र डाकुओ को गिरफ्तार किया और लाटसाहब तक ने उसकी प्रशसा की।' .

क्या जाने वह कैसी औरतें हैं। में तो, डाकुओं को देखते ही चक्कर गवाकर गिर पड़ूंगी।'

उसी वक्त नौकर ने आकर कहा--सरकार, थाने से चार कानिस्टिबिल आये हैं, आपको बुला रहे हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

४ चमत्कार

रात के बारह बज गये हैं, फिर भी प्रकाश को नींद नहीं आती। बार-बार वही चमकीले गहने आँखों के सामने आ जाते हैं। कुछ बादल हो आये हैं और बार-बार बिजली चमक उठती है।

सहसा प्रकाश चारपाई से उठ खड़ा हुआ। उसे चम्पा का आभूषणहीन अंग देखकर दया आई। यही तो खाने-पहनने की उम्र है और इसी उम्र में इस बेचारी को हरएक चीज़ के लिए तरसना पड़ रहा है। वह दबे-पाँव कमरे से बाहर निकलकर छत पर आया । ठाकुर साहब की छत इस छत से मिली हुई थी। बीच में एक पांच फीट ऊँची दीवार थी। वह दीवार पर चढकर ठाकुर साहब की छत पर आहिस्ता से उतर गया। घर में बिलकुल सन्नाटा था। ।

उसने सोचा, पहले जीने से उतरकर ठाकुर साहब के कमरे मे चलूँ ; अगर वह जाग गये तो जोर से हँसूँगा और कहूँगा, कैसा चरका दिया, या कह दूंँगा, मेरे घर की छत से कोई आदमी इधर आता दिखाई दिया ; इसलिए मैं भी पीछे-पीछे आया कि देखू, यह क्या करता है ; अगर सन्दूक की कुजी मिल गई, तो फिर फतह है। किसी का मुझपर सन्देह ही न होगा। सब लोग नौकर पर सन्देह करेंगे। मैं भी कहूँगा, साहब नौकरों की हरकत है। इन्हें छोड़कर और कौन ले जा सकता है। मैं बेदाग बच जाऊँगा। शादी के बाद कोई दूसरा घर ले लूँगा। फिर धीरे-धीरे । एक-एक चीज़ चम्पा को दूंँगा, जिसमें उसे कोई सन्देह न हो। ‌ फिर भी जीने से उतरने लगा, तो उसकी छाती धड़क रही थी।

( ४ )

यहाँ से आगे पढ़ें

५ मोटर के छींटे

क्या नाम कि कल प्रातःकाल स्नान-पूजा से निबट, तिलक लगा, पीताम्बर पहन, खड़ाऊँ पांव में डाल, बगल में पत्रा दबा, हाथ में मोटा-सा शत्रु-मस्तक-भजन ले एक जजमान के घर चला । विवाह की साइत विचारनी थी। कम-से-कम एक कलदार का डौल था। जलपान ऊपर से । और मेरा जलपान मामूली जलपान नहीं है। वाबुओ को तो मुझे निमन्त्रित करने की हिम्मत ही नहीं पड़ती। उनका महीने भर का नाश्ता मेरा एक दिन का जलपान है। इस विषय मे तो हम अपने सेठों-साहूकारों के कायल हैं। ऐसा खिलाते हैं, ऐसा खिलाते हैं, और इतने खुले मन से कि चोला आनन्दित हो उठता है। जजमान का दिल देखकर ही मै उसका निमन्त्रण स्वीकार करता हूँ। खिलाते समय किसीने रोनी सूरत बनाई और मेरी क्षुधा गायब हुई । रोकर किसीने खिलाया तो क्या ? ऐसा भोजन कम-से-कम मुझे नहीं पचता । जजमान ऐसा चाहिए कि ललकारता जाय-लो शास्त्रीजी, एक बालूशाही और , और मैं कहता जाऊँ- नहीं जज्मान, अब नहीं।

रात खूब वर्षा हुई थी, सड़क पर जगह-जगह पानी जमा था। मैं अपने विचारों में मगन चला जाता था कि एक मोटर छप-छप करती हुई निकल गई । मुंह पर छीटे पड़े। जो देखता है, तो धोती पर मानो किसीने कीचड़ घोलकर डाल दिया हो। कपड़े भ्रष्ट हुए वह अलग, देह भ्रष्ट हुई वह अलग, आर्थिक क्षति जो हुई वह अलग। अगर मोटरवालों को पकड़ पाता, तो ऐसी मरम्मत करता कि वह भी याद करते। मन मसोसकर रह गया। इस वेष में जजमान के घर तो जा नहीं सकता था, अपना घर भी मील-भर से कम न था। फिर आने-जानेवाले सब मेरी ओर देख-देखकर तालियाँ बजा रहे थे। ऐसी दुर्गति मेरी कभी न हुई थी। अब क्या करोगे मन ? घर जाओगे तो पण्डिताइन क्या कहेंगी?

यहाँ से आगे पढ़ें

१२ दो बैलों की कथा

दो बैलों की कथा

जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धि-हीन समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को पल्ले दरजे का बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं । गधा सचमुच बेवकूफ है, या उसके सीधेपन, उसको निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गायें सींग मारती है, व्याई हुई गाय तो अनायास ही सिहिनी का रूप धारण कर लेती है । कुत्ता भी सरीब जानवर है, लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ हो जाता है, लेकिन गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना, न देखा। जितना चाहो, गरीब को मारो, चाहे जैसी खराब सड़ी हुई धास सामने डाल दो, उसके चेहरे पर कभी असन्तोष की छाया भी दिखाई न देगी। वैशाख, मे चाहे एकाध बार कुलेल कर लेता हो , पर हमने तो उसे कभी खुश होते नहीं देखा । उसके चेहरे पर एक स्थायी विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है । सुख-दुख, हानि-लाभ, किसी दशा मे भी उसे बदलते नहीं देखा । ऋषियो-मुनियो के जितने गुण हैं, वह सभी उसमे पराकाष्ठा को पहुंच गये हैं ; पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है। सदगुणों का इतना अनादर कहीं नहीं देखा। कदाचित् सीधापन संसार के लिए उप- युक्त नहीं है। देखिए न भारतवासियों की अफ्रीका मे क्यों दुर्दशा हो रही है ? क्यो अमेरिका मे उन्हे घुसने नहीं दिया जाता ? बेचारे शराब नहीं पीते, चार पैसे कुसमय के लिए बचाकर रखते हैं, जी तोड़कर काम करते हैं, किसीसे लड़ाई-झगड़ा नहीं करते, चार बातें सुनकर गम खा जाते है। फिर भी बदनाम है। कहा जाता है, वे जीवन के आदर्श को नीचा करते हैं। अगर वे भी ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख जाते, तो शायद सभ्य कहलाने लगते । जापान की मिसाल सामने है। एक ही विजय ने उसे संसार को सभ्य जातियो मे गण्य बना दिया।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

उपासक का काम तो पूजा करना है।

१ कुसुम‌यहाँ से आगे पढ़ें

मन का विकार उस वक्त मालूम होता है, जब कोई उसे हमारे सामने खोलकर रख देता है।

४ चमत्कारयहाँ से आगे पढ़ें

आज दस साल से जब्त कर रहा हूँ। अपने इस नन्हें-से हृदय में अग्नि का दहकता हुआ कुण्ड छिपाये बैठा हूँ।

८ विद्रोहीयहाँ से आगे पढ़ें

अब्बाजान, लगन को काँटो की परवा नहीं होती ।

१० न्याययहाँ से आगे पढ़ें

विचारक उदार बनने लगे, तो न्याय कौन करे ?

११ कुत्सायहाँ से आगे पढ़ें

हमारी जान को कोई जान ही नहीं समझता।

१२ दो बैलों की कथायहाँ से आगे पढ़ें

मैं और सज्जन ! अपनी सज्जनता का पर्दा आज मेरी आँखों से हटा ।

१७ बालकयहाँ से आगे पढ़ें

जल्दी से मालदार हो जाने की हवस किसे नहीं होती ?

२३ लॉटरीयहाँ से आगे पढ़ें

हमारी देह पुरानी है, लेकिन इसमें सदैव नया रक्त दौड़ता रहता है।

२५ नया विवाहयहाँ से आगे पढ़ें

पगली क्या जानती थी कि मेरे मन कुछ और है, कर्ता के मन कुछ और।

२६ शूद्रायहाँ से आगे पढ़ें

मानसरोवर 2 की सभी 52 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 26 भाग
  1. १ कुसुम‌
  2. २ खुदाई फौजदार
  3. ३ वेश्या
  4. ४ चमत्कार
  5. ५ मोटर के छींटे
  6. ६ कैदी
  7. ७ मिस पद्मा
  8. ८ विद्रोही
  9. ९ उन्माद
  10. १० न्याय
  11. ११ कुत्सा
  12. १२ दो बैलों की कथा
  13. १३ रियासत का दीवान
  14. १४ मुफ्त का यश
  15. १५ बासी भात में खुदा का साझा
  16. १६ दूध का दाम
  17. १७ बालक
  18. १८ जीवन का शाप
  19. १९ डामुल का कैदी
  20. २० नेउर
  21. २१ गृह-नीति
  22. २२ क़ानूनी कुमार
  23. २३ लॉटरी
  24. २४ जादू
  25. २५ नया विवाह
  26. २६ शूद्रा

मानसरोवर 2 मुफ़्त सुनें

मानसरोवर 2 मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

मानसरोवर 2 मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.3 MB)

प्रेमचंद की और रचनाएँ

मानसरोवर 2 जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।